Showing posts with label Congress. Show all posts
Showing posts with label Congress. Show all posts

Tuesday, December 2, 2014

Obama drawing attention to Ebola vaccine research

Obama was to visit the National Institutes of Health in Washington's Maryland suburbs on Tuesday. He planned to congratulate NIH director Francis Collins and the director of NIH's National Institute of Allergy and Infectious Diseases, Anthony Fauci, for their work on a vaccine.
  
A study published by US researchers last week concluded an experimental Ebola vaccine appears safe and triggered signs of immune protection in volunteers who tested it.
  
Obama's request for money to confront Ebola is pending before Congress. White House spokesman Josh Earnest says lawmakers should "take prompt action on this."

Wednesday, March 5, 2014

General Elections 2014 Seatwise Detail Of Loksabha Poll Dates For MP And Chhattisgarh

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की 42 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा. इन दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक बनाने वाले बीजेपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान और रमन सिंह पर लोकसभा में भी वैसी ही सफलता दोहराने की चुनौती होगी.

मध्य प्रदेश
10 अप्रेल
सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, जबलपुर, मांडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद

17 अप्रेल
मोरैना, भिंड, ग्वा,लियर, गुना, सागर, टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, भोपाल, राजगढ़

24 अप्रेल
विदिशा, देवास, उज्जै न, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन, खंडवा, बेतूल

छत्तीासगढ़
10 अप्रेल
बस्तीर

17 अप्रेल
राजनंदगांव, महासमंद, कांकेर

24 अप्रेल
सरगुजा, राजगढ़, जांजगीर चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर

Source: Hindi News

Thursday, February 27, 2014

It Will Take Time To Fill Potholes Says Namo

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगर केंद्र में उनकी सरकार बनती है तो काफ़ी समय देश की व्यवस्था में हुए उन गड्ढ़ों को भरने में ही लग जाएगा, जो पिछले 60 सालों में आई सरकारों ने बनाए हैं. इसके बाद ही देश के विकास का काम शुरू हो पाएगा.
मोदी गुरुवार को नई दिल्ली में कनफ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

इस अवसर पर संगठन ने एक मांग पत्र मोदी के सामने रखा. इस पर मोदी ने कहा कि आपकी सभी मांगे व्यावहारिक हैं और इनको पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में जगह दी जाएगी.

उन्होंने कहा कि व्यापारियों में  भाजपा की लोकप्रियता इतनी है कि उसे व्यापारियों की ही पार्टी माना जाता है.

मोदी ने कहा कि आज देश के हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री से लेकर चपरासी तक का कायाकल्प करने की ज़रूरत है. यह कायाकल्प इस तरह का होना चाहिए कि आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश एक बार फिर जवान नज़र आए.

क़ानूनों का मकड़जाल

"देश के हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री से लेकर चपरासी तक का कायाकल्प करने की जरूरत है. यह कायाकल्प इस तरह का होना चाहिए कि आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ पर देश एक बार फिर जवान नज़र आए"
-नरेंद्र मोदी, भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि पिछले 60 साल से देश क़ानूनों के मकड़जाल में फंसा हुआ है. बेकार के क़ानूनों से मुक्ति पाने की ज़रूरत है. उन्होंने कहा कि देश में सरल, सहज और आम आदमी को फ़ायदा पहुँचाने वाले क़ानून होने चाहिए.

राज्यों का जिक्र करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश को दिल्ली से चलाने का फ़ैशन अब बंद होना चाहिए और राज्यों पर भरोसा कर उन्हें और अधिकार देने की ज़रूरत है.

उन्होंने कहा कि दुनिया में छाने और  संबंध बनाने का ज़रिया व्यापार ही है. संबंध इसी से जुड़ते हैं. इसलिए भारत के विदेश मंत्रालय को अब व्यापार और वाणिज्य कूटनीति पर ध्यान देना चाहिए.

देशभर से जुटे व्यापारियों को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार दुनिया में छाई आर्थिक मंदी की बात करती है लेकिन इससे डरने की ज़रूरत नहीं, ज़रूरत है इसका सामना करने की. इसके लिए सरकार को व्यापारियों को सुविधाओं से लैस करना चाहिए.

इस अवसर पर भाजपा नेता ने व्यापारियों को सलाह दी कि मिलावटख़ोरों को अपने बीच से दूर करें.

Source: Hindi News

Monday, February 24, 2014

PM 2014 Narendra Modi Vs Rahul Gandhi Vs Arvind Kejriwal

रविवार को उत्तर भारत के तीन राज्यों में कांग्रेस, भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जनसभाओं को संबोधित किया.
पंजाब के लुधियाना के जगराओं में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने आम सभा को संबोधित किया.

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में एबीसीडी कांग्रेस की पहचान बन गई है. जैसे, ए फॉर आदर्श घोटाला, बी फॉर बोफोर्स घोटाला और सी फॉर कोयला घोटाला.

मोदी ने कहा, 'जब राजीव गांधी देश में राज कर रहे थे तो पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक उनका राज था. तब राजीव गांधी ने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया निकलता है तो गांव तक पहुंचते पहुंचते 15 पैसे हो जाता है. मैं पूछना चाहता हूं कि वो कौन सा पंजा था जो रुपए को घिस कर 15 पैसे में बदल देता है.''

उन्होंने कहा कि दिल्ली की ज़िम्मेदारी मिली तो वो चौकीदार की तरह बैठेंगे और देश की तिजोरी पर पंजा नहीं पड़ने देंगे.

'खून की राजनीति'

वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष खून की राजनीति करता है.

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जब आपदा आई तब पूरा उत्तराखंड साथ खड़ा हो गया.

राहुल ने कहा, "पूरा हिंदुस्तान एक है सिर्फ़ चुने हुए लोग देश को बांटने में लगे हुए हैं और एक को दूसरे से लड़ाने में लगे हुए हैं."

राहुल ने कहा कि उनके कहने पर रसोई गैस के सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या नौ से बढ़ाकर 12 की गई. राहुल ने पूर्व सैनिकों की 'एक रैंक, एक पेंशन' की मांग को पूरा करने का भी ज़िक्र किया.

उत्तराखंड में पूर्व सैनिक बड़ी तादाद में हैं.

'किसानों को हक़ दिलाएंगे'


आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के रोहतक में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता नरेंद्र मोदी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला.

केजरीवाल ने कहा, "मैंने नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी से पूछा कि आप जो हेलिकॉप्टर इस्तेमाल करते हैं ये किसके हैं और आप इनका किराया देते हैं या मुफ़्त में इस्तेमाल में करते हैं."

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो किसानों को उनका हक़ दिलाएगी.

केजरीवाल ने कहा, "ये कहते हैं हमें सरकार चलानी नहीं आती. मैं चैलेंज करता हूं जितने काम हमने करके दिखाए हैं किसी और ने कर के दिखाए हों तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा."

Source: Online Hindi Newspaper

Friday, February 21, 2014

AAP Knocks Supreme Court Door Against The President Rule In Delhi

नहीं चाहती कांग्रेस और बीजेपी कि दिल्ली में दोबारा हों विधानसभा चुनाव.
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लागू होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का गेट नॉक किया है. आप ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की अपनी याचिका में दिल्ली में लागू हुए राष्ट्रपति शासन को असंवैधानिक बताया है. वहीं आप के नेता प्रशांत भूषण ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन केंद्र ने लागू कराया है और बीजेपी ने भी इसको अपोज नहीं किया. प्रशांत भूषण ने ये भी कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही नहीं चाहती कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव दोबारा हों. या फिर लोकसभा- विधानसभा चुनाव साथ हों.

उपराज्यपाल ने सही नहीं किया

आप ने नजीब जंग को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उपराज्यपाल ने हमारी सिफारिश के बाद भी कदम नहीं उठाया. आप ने कहा कि हमने उपराज्यपाल नजीब जंग से विधानसभा भंग करने और दोबारा चुनाव कराने की सिफारिश की थी. आप ने बताया कि उस समय आम आदमी पार्टी बहुमत में थी और नजीब जंग को हमारी बात को समझनी और माननी चाहिए थी. लेकिन नजीबजंग ने गृह मंत्रालय से विधानसभा निलंबित रखने और राष्ट्रपति शासन लागू रखने की सिफारिश की, जो कि कतई सही नहीं था.

Wednesday, February 19, 2014

MLA Takes Off Their Kurta In UP Assembly

यूपी के सीएम अखिलेश यादव के सामने हुआ पूरा हंगामा.
फिर से किया शर्मशार
कुछ दिनों पहले पेपस स्प्रे छिड़क कर संसद को शर्मशार करने की घटना को अभी हफ्ता भी नहीं बीता होगा और यहां यूपी विधानसभा में फिर ऐसा ही कुछ कारनामा हो गया. बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र में विधायकों ने अपने कपड़े उतारकर अपना विरोध प्रदर्शन किया है. प्रदर्शन कर रहे विधायक चीनी मिल के मालिकों का विरोध कर रहे थे. वहीं ये पूरी घटना यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आजम खान की आंखों के सामने हुई.

गन्ना किसानों के लिए

बुधवार को सदन की कार्यवाई शुरु होने के कुछ देर बाद ही हंगामा शुरु हो गया. हंगामा करते बीएसपी के विधायक पोस्टर्स लेकर वेल में घुस गए. विधायकों ने यूपी सरकार पर चीनी मिलों के मालिकों के साथ मिलें होने का आरोप लगाया है. हंगामें में बीएसपी को आरएलपीडी का खूब समर्थन मिलता दिखा. सदन में चल रहे शोर शराबे के बीच आरएलपीडी के दो विधायक कपड़े उतारकर हाथों में पोस्टर लिए बेंचों पर चढ़ गए. सभी ने राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध किया. यूपी में गन्ना को अपनी साइड में करने को लेकर पोलिटिक्स अपने चरम पर है. वहीं कांग्रेस और बीजेपी भी पीछे नहीं है और दोनों ही पार्टियां गन्ना किसानों के वोट हासिल करने में लगी हैं.

Source:  Hindi News

Monday, February 17, 2014

Interim Budget SUV Small Hatch Back Cars And Bikes To Get Cheaper


वित्त मंत्री पी चिदंबरम तेलंगाना मुद्दे पर हंगामे के बीच लोकसभा में अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष का राजकोषीय घाटा 4.6 प्रतिशत तक सीमित रहेगा. चालू वित्तीय घाटे में कमी आई है और इसके 45 अरब डॉलर रहने की संभावना है.

वित्त मंत्री ने कहा, "ख़राब वैश्विक संकट से हमने ख़ुद को बचाया है और भारत के हालात बेहतर हुए हैं. चालू वित्तीय घाटे में कमी आई है."

बीएसई सेंसेक्स का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

यूपीए सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा, "कृषि विकास की दर 4.6 फ़ीसदी रही. निर्यात बढ़ा है, जबकि आयात में कुछ कमी आई है.

उन्होंने कहा, "निर्यात बढ़कर 326 अरब डॉलर हो गया है. निवेश में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है."

बजट के मुख्य अंश
-प्रस्तावित प्लान ख़र्च 5.55 लाख करोड़ होगा
-प्रस्तावित ग़ैर प्लान ख़र्च 12.07 लाख करोड़ होगा
-प्रस्तावित रक्षा ख़र्च 10 प्रतिशत बढ़ाकर 2.24 लाख करोड़ रखा गया है
-लंबे समय से रिटायर्ड सैन्य कर्मचारियों की मांग - वन रैंक, वन पे - मान ली गई है और ये 2014-15 से लागू होगी.
-रक्षा मंत्रालय इस उद्देशय से 500 करोड़ रूपए तत्काल देगा.
-जो छात्र कर्ज़ नहीं चुका पाए हैं, उनके ब्याज पर फ़िलहाल रोक लगाई गई है और इन्हें एक जनवरी 2014 से ही ब्याज देना होगा
-इससे नौ लाख छात्रों को फ़ायदा होगा और सरकार के लिए ये ख़र्च 2600 करोड़ होगा.
-57 करोड़ लोगों ने अधार नंबर ले लिए हैं.

चिदंबरम ने क्या कहा
-भारत ने 2012, 2013में ग्लोबल आर्थिक ख़तरों के बीच से आगे के सुरक्षित रास्ता बनाया
-जब अमरीका ने वित्तीय स्टिमुलस घटाया तो रुपए पर सबसे कम असर पड़ा
-2013-14में वित्तीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.6प्रतिशत रहा
-2013-2014में चालू घाटा 45अरब डॉलर रहा
-खाद्य पदार्थों की महँगाई दर 13से घट कर 6.2प्रतिशत हो गई है
-कृषि क्षेत्र की विकास दर 4.6प्रतिशत रही है
-मैन्यूफ़ैक्चरिंग क्षेत्र में आई मंदी चिंता का कारण है
-पूरे साल की विकास दर 4.9 रहने का अनुमान है
-अर्थव्यवस्था पहले के मुकाबले अधिक स्थिर हुई है

सामान्य प्रतिक्रिया
वित्त मंत्री के बजट भाषण पर बाज़ार ने सामान्य प्रतिक्रिया दी. वित्तीय घाटा 4.6 प्रतिशत के स्तर पर रहने और आने वाली तिमाहियों में विकास दर में सुधार के अनुमानों से बाज़ार को ताक़त मिली.

सोमवार को लोकसभा में वित्त मंत्री ने जब अपने बजट भाषण की शुरुआत की तो बीएसई सेंसेक्स सूचकांक महज़ सात अंकों की तेज़ी के साथ कारोबार कर रहा था, हालांकि वित्तीय घाटे में कमी की ख़बर के साथ ही इसमें क़रीब 40 अंकों की तेज़ी दर्ज की गई.

इस दौरान बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में टाटा पावर, डा. रेड्डीज़् और एचडीएफ़सी शामिल रहे.

वित्तमंत्री ने जुलाई, 2014 तक के ख़र्चों की अनुमति के लिए लोकसभा में हंगामे के बीच लेखानुदान पेश किया.

अंतरिम बजट में प्रत्यक्ष करों में कोई बदलाव नहीं होता है और न ही कोई बड़ी नीतिगत घोषणा की जाती है.

Source : Local News

India Interim Budget Tabled In Parliament

वित्तमंत्री पी चिदंबरम आगामी लोकसभा चुनाव से पहले यूपीए सरकार का अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं.
वित्तमंत्री ने जुलाई, 2014 तक के ख़र्चों की अनुमति के लिए लोकसभा में हंगामे के बीच लेखानुदान पेश किया.

अंतरिम बजट में प्रत्यक्ष करों में कोई बदलाव नहीं होता है और न ही कोई बड़ी नीतिगत घोषणा की जाती है.

फिर भी माना जा रहा है कि इस बजट में कुछ क्षेत्रों के लिए रियायतों की घोषणा की जा सकती है.

हालांकि इस दौरान उन्हें राजकोषीय घाटे को सीमित दायरे में रखने के लिए कड़ी मशक्क़त करनी पड़ सकती है.

वित्तमंत्री ने इससे पहले संकेत दिया था कि वह अंतरिम बजट में अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए उत्पाद और सेवाकर की कुछ दरों में बदलाव कर सकते हैं

लेकिन वह राजनीतिक आम सहमति के अभाव में आर्थिक सुधारों से जुड़े प्रमुख विधेयकों को आगे नहीं बढ़ाएंगे.

Source: Online Hindi Newspaper

Thursday, February 13, 2014

Mikes Broken In Delhi Vidhansabha Too

संसद ही नहीं दिल्ली विधान सभा में भी गुरूवार को जमकर हंगामा हुआ. माइक तोड़े गए और सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी.
दिल्ली विधान सभा का सत्र शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया. क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती की  खिड़की एक्‍सटेंशन में विदेशी महिलाओं के घर आधी रात को छापा मारने के मामले पर इस्तीफ़े की मांग करते हुए उन्होंने अध्यक्ष का माइक तोड़ डाला.

गुरूवार को चार दिवसीय विधानसभा सत्र का पहला दिन था. भाजपा और कांग्रेस विधायकों के विरोध प्रदर्शनों के कारण अध्यक्ष को सदन चार बार स्थगित करना पड़ा.

दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार विरोधी क़ानून के लिए जनलोकपाल विधेयक और स्वराज विधेयक पर आम सहमति बनाने के लिए यह सत्र बुलाया था.

सदन की कार्यवाही ख़त्म होने के बाद केजरीवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे पर 'मैच फ़िक्सिंग' करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, ''हमने गैस की क़ीमतों में हुई अनियमितता को लेकर जो क़दम उठाया, उसके कारण भाजपा और कांग्रेस हमारे ख़िलाफ़ मिल गई हैं.''

माइक तोड़ डाला

कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग की.

जब पहली बार सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा के विधायकों ने अध्यक्ष के आसन के नज़दीक आकर नारे लगाने शुरू कर दिए.

इससे सदन की कार्यवाही थोड़ी देर के लिए स्थगित करनी पड़ी. बाद में जब फिर से कार्यवाही शुरू हुई तो भाजपा और कांग्रेस विधायकों के हंगामा जारी रखने के कारण सदन को दो बार 20-20 मिनट के लिए स्थगित किया गया.

तीसरी बार सदन स्थगित होने के 50 मिनट बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने भारती के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की.

उनके साथ भाजपा के भी कुछ विधायक जुड़ गए. भाजपा विधायकों के हाथ में पोस्टर थें. वे भारती के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे.

इस्तीफ़े की मांग करते हुए भाजपा के कई विधायक आगे बढ़े और अध्यक्ष का माइक तोड़ डाला. काग़ज़ के टुकड़े भी फेंके गए. अराजकता का माहौल बनने से मजबूरी में अध्यक्ष एमएस धीर को विधानसभा की कार्यवाही चौथी बार स्थगित करनी पड़ी.

हंगामे के कारण सदन में जनलोकपाल बिल नहीं रखा जा सका.

Source: Online Hindi Newspaper

Wednesday, February 12, 2014

AAP Vs Congress On Janlokpal Bill

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार आज जनलोकपाल विधेयक विधानसभा में पेश कर सकती है.
इधर बिल पर केजरीवाल सरकार को बाहर से समर्थन दे रही सहयोगी कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच जारी तकरार कम होने के संकेत नहीं नज़र आ रहे.

उधर मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि जन लोकपाल बिल को लेकर अरविंद केजरीवाल "ड्रामेबाजी" कर रहे हैं और पार्टी उन्हें इस्तीफा देने का मौक़ा नहीं देगी.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है कि अगर जनलोकपाल विधेयक को पास नहीं किया गया तो वो इस्तीफा दे देंगे.

दूसरी ओर  आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा अपने फ़ायदे के लिए मामले पर राजनीति कर रही है.

'भाजपा समर्थन करेगी'

 अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की अटलकों पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता डा. हर्षवर्धन ने बीबीसी से कहा, "हम उन्हें इस्तीफा देने का मौका नहीं देंगे."

हर्षवर्धन ने कहा, "अभी तक वो बिल लाए नहीं हैं और उसके नाम पर उन्होंने अभी तक इतनी ड्रामेबाजी की है." उन्होंने कहा कि "भारतीय जनता पार्टी जन लोकपाल बिल का समर्थन करेगी तो इस्तीफ़ा कैसे देंगे वो!"

भाजपा नेता ने कहा, "ये बिल संविधान की प्रक्रियाओं का आदर करते हुए नियमानुसार विधानसभा में आएगा तो निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी उसका समर्थन करेगी."

उन्होंने कहा कि अगर पार्टी को इस बिल की किसी धारा पर कोई सुझाव देना होगा तो उसके लिए संसोधन का प्रस्ताव रखेगी और क़ानून के माध्यम से भ्रष्टाचार पर क़ाबू लाने के प्रयासों का समर्थन करेगी.

कांप जाएगी रूह

सरकार का पक्ष रखते हुए दिल्ली के क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती कहते हैं, "केंद्र में जो बिल (लोकपाल विधेयक) लाया गया था वो पूरी तरह से प्रभावहीन है जबकि हम जो बिल ला रहे हैं उसके कारण भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की रूह कांप जाएगी."

उन्होंने बताया कि इस बिल की सबसे ख़ास बात यह है कि हर काम के लिए एक समय सीमा तय है और कानून बनने के बाद जनता को इसके इस्तेमाल में किसी तरह की दिक्क्त नहीं होगी.

उन्होंने बताया, "इस बिल में शुरुआती जांच से लेकर मुकदमे तक सब कुछ शामिल है और इसका लोकपाल पूरी तरह से राजनीतिक हस्तक्षेप से परे होगा."

सोमनाथ भारती ने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति सबसे ज़रूरी है और यही वजह है कि इस बिल के पास होने से पहले ही दिल्ली में भ्रष्टाचार काफ़ी कम हो गया है.

सोमनाथ भारती का आरोप है कि भाजपा मुद्दे पर राजनीति कर इसका फ़ायदा उठाना चाहती है.

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सुधारों की इतनी ही पक्षधर है तो उसने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की दिशा में प्रयास क्यों नहीं किए?

Source: Hindi News

Wednesday, January 29, 2014

Prime Minister Manmohan Faces Faces Protest At Waqf Event

पीएम ना लागू करें कोई भी योजनाविज्ञान भवन में चल रहे वक्फ बोर्ड के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पहुंचे जहां उनका एक शख्स ने विरोध करना शुरु कर दिया. जब पीएम सभी को संबोधित कर रहे थे. तभी एक शख्स ने हंगामा शुरू कर दिया. शख्स उनके भाषण का विरोध करने लगा. हंगामा करने वाले शख्स का नाम डॉ. फहीम बेग है. हंगामा करते हुए बेग ने कहा कि प्रधानमंत्री कोई भी नई योजना लागू नहीं करें. उनकी कोई भी योजना लोगों तक नहीं पहुंच रही है. वहीं हंगामा करने वाले व्यक्ति को पुलिस तुरंत ही कक्ष से बाहर लेकर चली गई.

सोनिया की चिंता

इससे पहले इसी कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी कई घोषणाएं करने के लिए कहा. सोनिया ने अल्पसंख्यकों को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रहने पर चिंता जताते और घोषणाएं करने के लिए कहा. सोनिया ने अल्पसंख्यकों के विकास की राशि को बढ़ाकर 10 गुना करने की बात कही है. एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सही लोगों तक फायदा नहीं पहुंच रहा है. हमारी मशीनरी को इस बात पर ध्यान देना होगा कि किसी भी छोटे से मुद्दे पर कहीं भी सांप्रदायिक समानता नहीं बिगड़ना चाहिए. इसके लिए जागरुक रहने की जरूरत है. स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सही समय पर स्टाइपेंड्स मिलनी चाहिए। धर्म निरपेक्ष मुद्दों की रक्षा करना जरूरी है. देश के विकास के लिए हर वर्ग का विकास आवश्यक है.

Source: Hindi News