Showing posts with label Hindi News. Show all posts
Showing posts with label Hindi News. Show all posts

Monday, June 6, 2016

जवाहरबाग तो ठिकाना था, देश पर निशाना था

जवाहरबाग में अंदर क्या चल रहा है, कथित सत्याग्रहियों की मंशा क्या है?
इसे सही तरीके से पुलिस-प्रशासन या शासन भी शायद भांप नहीं सका. प्रशासन का मकसद इतना भर था कि सरकारी जमीन को खाली करा दिया जाए. मगर, इन विद्रोहियों के नेस्तनाबूद होने के बाद जवाहरबाग के अंदर हालात पूरी तरह से इशारा कर रहे हैं कि मसला सिर्फ जमीन कब्जाने का नहीं था. दरअसल, जवाहरबाग में विद्रोहियों के भंडार घर के पास ही बड़े मैदान में एक मंच बना मिला. यहां से इनका सरगना रामवृक्ष यादव हर दिन सभा करता था. यह सभा सामान्य नहीं होती थी. वहां बिखरी मिली पाठय सामग्री गवाही दे रही है कि राष्ट्रीय व्यवस्था के खिलाफ यहां ¨चगारी भड़काई जा रही थी. यहां एक प्रपत्र की दर्जनों प्रतियां पड़ी मिलीं. इनमें प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के संबंध में पूरी जानकारी लिखी थी. एफडीआइ क्या है, इससे क्या फायदा, क्या नुकसान होगा. कब सरकार ने यह निर्णय लिया और किस-किस राजनीतिक दल ने समर्थन किया. ट्रेड यूनियन के फर्जी संगठन से समझौते की बात का हवाला है. इसके अलावा कई ¨बदु अलग-अलग लिखे हैं. इसमें उल्लेख है कि सरकार की नीतियों से राष्ट्र को खतरा है. रोजगार खत्म हो जाएगा. गरीब और मजदूर का जीवन मुश्किल हो जाएगा. फिर हिटलरकालीन एक पादरी पास्टर विलोमर की कुछ पंक्तियां इस संदेश के साथ लिखी हैं--'खामोश रहे तो कुछ नहीं बचेगा, कोई नहीं बचेगा. किसी को तो आगे आकर बोलना पड़ेगा.'रामवृक्ष घोषित तौर पर राष्ट्रीय मुद्रा बदलने की भी बात करता था. इसलिए उसकी लड़ाई को सिर्फ एक बाग तक समेट देना भी उचित नहीं लगता.

फौज जैसा था अंदर का अनुशासनरामवृक्ष एक कमांडर की तरह काम रहा था. जगह-जगह पोस्टर लिखे थे, जिसमें नेताजी सुभाष चंद बोस के अपहरण की आशंकाएं जताई गई हैँ. इसके अलावा कुछ पुरानी तस्वीरें हाथ लगी हैं, जिनमें साफ है कि रामवृक्ष जब सभा स्थल पर आता था तो महिला, पुरुष और बच्चे भी उसे सलामी देते थे. कतार से नौजवान लाठियां लेकर खड़े रहते थे.

लगातार कहां किया जाता था पत्राचारये कथित सत्याग्रही सिर्फ जवाहरबाग तक नहीं सिमटे थे. इनका पूरा नेटवर्क चल रहा था. लगातार कहीं से विचारों या योजना पर रायशुमारी भी चलती थी. यह बात इसलिए कही जा सकती है क्योंकि जवाहरबाग में भारी मात्रा में डाक विभाग के खाली पोस्टकार्ड मिले हैं. इसके अलावा कई पर्चियों पर जगह-जगह के पते लिखे थे. एक पर्ची पर तो बांगलादेश, भारत, पाकिस्तान पीपुल्स फोरम, पश्चिम बंगाल का पता लिखा है.  Read more http://inextlive.jagran.com

Tuesday, March 1, 2016

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र को मिला 1.02 करोड़ रुपए के पैकेज

संस्‍थान के इतिहास में अभी तक का सबसे बड़ा पैकेज हैं
दिल्ली यूनिवर्सिटी फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज एफएमएस के एक छात्र को एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी ने 1.02 करोड़ रुपए के पैकेज की पेशकश की है। संस्थान के इतिहास में यह सर्वाधिक राशि वाला पैकेज है। एफएमएस में यह सबसे बड़ा घरेलू वेतन पैकेज है जहां इस साल शत-प्रतिशत प्लेसमेंट रहा।इस साल का औसत वेतन पैकज 20.5 लाख है जिसमें पिछले साल की तुलना में 20 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।

21 प्रतशित का हुआ इजाफा

एफएमएस के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले साल का सबसे ज्यादा घरेलू पैकेज 35 लाख रुपए सालाना का था और इस साल यह तकरीबन दोगुना हो गया है। उन्होंने बताया कि इस साल प्लेसमेंट कार्यक्रम में 210 स्टूडेंट्स बैठे थे। इंस्टिट्यूट में इस साल गर्ल्स स्टूडेंट्स के पैकेज में पिछले साल के मुकाबले 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है जबकि लड़कों के पैकेज में 21 प्रतिशत का। Read more National News http://inextlive.jagran.com/national

Saturday, May 3, 2014

Poonam pandey detained for indecent acts

इंडीसेंट एक्ट में अरेस्ट हुईं पूनम पाण्डे
मॉडल टर्न एक्ट्रेस पूनम पाण्डे को फ्राइडे नाइट मुंबई मीरा रोड एरिया में इंडीसेंट बिहेवियर करने के चार्ज में पुलिस ने उन्‍हें अरेस्ट कर लिया. वैसे तो पूनम अपन बोल्ड इमेजस सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपलोड करने के लिए फेमस हैं लेकिन पब्लिक प्लेस पर ऐसा बिहेवियर करते हुए पकड़ा जाना सचमुच अजीब है. वैसे खुद को बेहद शाई गर्ल कहने वाली पूनम की शाईनेस का पहला इंट्रोक्शन तब मिला जब उन्होंने दावा किया था कि अगर इंडियन क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीत लिया तो वो उसके लिए स्ट्रिप करेंगी. बहरहाल कप जीतने के बाद टीम इंडिया ने तो अपना दामन बचा लिया.

पर पूनम बाज नहीं आयीं और अलग मौकों पर अलग अलग बहाने से एक के के बाद एक अपनी बोल्ड  पिक्चर्स अपलोड करती रहीं. लेकिन इस बार जो उन्होंने किया सचमुच चौकाने वाला है और इससे उन्हें क्या मिलेगा वो समझ में नहीं आ रहा. क्योंकि ऐसा सब कुछ करके भी वो अपनी फिल्म हिट नहीं करा पायीं. बहरहाल ये पहला मामला नहीं है जब पूनम पांडे को पब्लिक प्ले‍स पर इस तरह की हरकत करते हुए पुलिस ने अरेस्ट किया हो. पहले भी उन्हें इस तरह की हरकत करने के लिए वार्निंग मिल चुकी है. फ्राइडे को भी पुलिस ने पूनम को लेट नाइट तक पुलिस स्टेशन में बिठाए रखा और उन पर मुबई पुलिस एक्ट के सेक्शन 110 और 117 के अंडर एक्शन लिया और वार्निंग देकर छोड़ दिया.

Nido murder case cbi dr ops murder charges

नीडो हत्याकांड: दुकानदारों पर से हटा हत्या का आरोप

गैर इरादतन हत्या
नस्लवादी टिप्पणी को लेकर लाजपत नगर मार्केट में अरुणाचल प्रदेश के विधायक के बेटे नीडो तानियम (19) की दुकानदारों की पिटाई से हुई मौत मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा बनाए गए हत्या के केस को सीबीआई ने पलट कर रख दिया है. शुक्रवार को साकेत कोर्ट में पेश की गई अपनी चार्जशीट में जांच एजेंसी ने बताया कि ये हत्या का नहीं बल्कि गैर इरादतन हत्या का मामला है. अब सभी सातों आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस चलेगा.

पुलिस ने नही की जांच
अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी की अदालत में सीबीआई की चार्जशीट में कहा गया है कि इस घटना के सात आरोपियों में से तीन नाबालिग हैं. सीबीआई ने बताया कि घटना वाले दिन नीडो तानियम से दुकानदारों का झगड़ा हुआ और उन्होंने उसकी पिटाई कर दी. नीडो की पिटाई पहले से प्लॉन नहीं थी. घटना अचानक हुई इसलिए आरोपियों का इरादा नीडो को जान से मारने का नहीं था. मगर पिटाई से आई चोट इतनी गंभीर थी कि उसकी मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने जांच सही से किए बिना ही इसे हत्या का मामला मान लिया. गौरतलब है कि इस मामले की जांच दिल्ली पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी गई थी.

Samsung ordered to pay apple

सैमसंग, एपल को करे 12 करोड़ डॉलर का भुगतान

कैलीफ़ोर्निया की एक जूरी ने शुक्रवार को सैन जोसे की संघीय अदालत में दोनों कंपनियों के ताज़ा मुक़दमें में अपना फ़ैसला सुनाया.

महीनों तक चली सुनवाई में एपल ने सैमसंग को स्मार्ट फ़ोन फ़ीचर के पेटेंट के उल्लंघन के दोषी होने का आरोप लगाया था.

अदालत ने यह भी कहा कि एपल ने भी सैमसंग के पेटेंट का उल्लंघन किया है और एपल को 158,000 डॉलर क्षतिपूर्ति के रूप में देने का आदेश दिया.

पेटेंट की क़ानूनी लड़ाई
एपल ने सैमसंग को अपने पाँच पेटेंट का उल्लंघन करने के लिए 2.2 अरब डॉलर की माँग की है, इन पेटेंट में "स्लाइड टू अनलॉक" जैसे फंक्शन भी शामिल हैं.

इस मामले में सैमसंग ने कुछ भी ग़लत करने से इनकार करते हुए एपल से कैमरा और वीडियो भेजने से जुड़े दो स्मार्ट फ़ोन पेटेंट के उल्लंघन के लिए 60 लाख डॉलर की माँग की.

यह फ़ैसला विश्व के दो सबसे शीर्ष स्मार्ट फ़ोन निर्माता कंपनियों के बीच बौद्धिक संपदा की क़ानूनी लड़ाई से संबंधित है.

पिछले कई सालों से एपल और सैमसंग के बीच कई देशों में पेटेंट की क़ानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं.

दो साल पहले, एक अन्य जूरी ने सैमसंग को एपल की तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए 93 करोड़ डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था.

अदालत के इस फ़ैसले को भी सैमसंग चुनौती दे रहा है.

No relief for giriraj singh anticipatory bail gets rejected

गिरिराज की मुश्किलें बरकरार, अग्रिम जमानत हुई खारिज
झारखंड कोर्ट जाएंगे
लोकसभा इलेक्शंस के दौरान प्रचार करते समय विवादास्पद भाषण देने के आरोप में झारखंड एक कोर्ट ने गिरिराज सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई करते हुए उनकी जमानत खारिज कर दी. देवघर कोर्ट के आदेश के खिलाफ गिरिराज सिंह झारखंड कोर्ट में जमानत के लिए जाएंगे.

दो जगह दर्ज हुई एफआईआर
गौरतलब है कि गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव आयोग की तरफ से एक एफआईआर बोकारो जिले में और दूसरी देवघर जिले में दर्ज करवाई गई थी. गिरिराज सिंह नवादा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के कैंडिडेट हैं. उन्होंने अपने भाषण में कहा था कि जो लोग मोदी का विरोध कर रहे हैं, उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए.

EC not to block upa government move to name a judge for modi snooping case

चुनाव आयोग की मंजूरी

स्नूपगेट(महिला जासूसी मामले) में बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी की परेशानी बढ़ती दिख रही है. अब चुनाव आयोग ने मामले में जांच आयोग गठित करने की मंजूरी दे दी है. एक अंग्रेजी अखबार में इस आशय का खुलासा किया गया है. चुनाव आयोग के सामने दो मामले रखे गए थे. पहला- सेना प्रमुख की नियुक्ति का था और दूसरा स्नूपगेट मामले में जांच आयोग गठित करने की अनुमति का.

बीजेपी कर रही विरोध

खबरों के अनुसार चनाव आयोग ने सेना प्रमुख की नियुक्ति की अनुमति नहीं दी है. सरकार इस पर चुनाव बाद फैसला कर सकेगी. वहीं मोदी के खिलाफ आयोग गठित करने की अनुमति दे दी गई है. केंद्र सरकार ने बीते हफ्ते में यह अनुमति मांगी थी. हालांकि बीजेपी इसका विरोध कर रही है.

Source: National News

Friday, April 25, 2014

AAP nainital candidate refuses bail will contest from prison

आप उम्मीदवार का ज़मानत पर बाहर आने से इनकार

राज्य में आम आदमी पार्टी के चुनाव समन्वयक एसएस बिष्ट ने इस पूरे वाक़ये के बारे में बीबीसी को बताया, ''ये घटना 19 अप्रैल की है. चीमा अपने साथियों के साथ प्रचार कर रहे थे. रुद्रपुर के पास एक चौराहे पर भाजपा के कुछ लोगों ने लाठियों से उन पर हमला करने की कोशिश की. लोग चले गए और मामला शांत हो गया.''

वे बताते हैं, ''20 अप्रैल को पुलिस के एक सर्किल ऑफिसर आते हैं और चीमा की प्रचार गाड़ी को रोककर गाड़ी के काग़ज़ात मांगे. ड्राइवर ने काग़ज़ात दिखाए लेकिन सर्किल ऑफिसर ने उन्हें फेंक दिया और गाड़ी ज़ब्त कर ली.''

चुप्पी आख़िर क्यों
बिष्ट बताते हैं कि अगले दिन चीमा ने जब ज़िला निर्वाचन अधिकारी से इसकी शिक़ायत की तो उन्होंने गाड़ी को छोड़ने का आदेश दिया गया, लेकिन आदेश के बावजूद पुलिस ने गाड़ी नहीं छोड़ी जिसके विरोध में चीमा धरने पर बैठ गए और पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया.

बिष्ट का दावा है कि चीमा की गिरफ्तारी असंवैधानिक है, इसलिए उन्होंने अपनी ज़मानत की अर्ज़ी नहीं दी है और वे अब जेल में बंद रहकर ही चुनाव लड़ेंगे.

बिष्ट का कहना है कि इस पूरे मामले से आम आदमी पार्टी के आला नेताओं को अवगत कराया गया है.

उनका कहना है कि राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को इस मामले पर बोलना चाहिए, जो इस मामले पर अब तक ख़ामोश हैं.

Hamid mir holds isi responsible for attack

हमले के लिए आईएसआई ही ज़िम्मेदार : हामिद मीर

हामिद मीर पाकिस्तान के प्रमुख निजी टीवी चैनल जियो न्यूज के मशहूर एंकर और संपादक हैं, वो पहले भी कई बार विवादों में रहे हैं.

उन पर रविवार को  कराची में हमला हुआ था, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने उनके आरोपों को ख़ारिज करते हुए उन्हें आधारहीन और भ्रामक बताया है.

रक्षा मंत्रालय की अपील
आईएसआई पर आरोप लगने के बाद रक्षा मंत्रालय ने मीडिया पर नज़र रखने वाले प्राधिकरण से जियो न्यूज का लाइसेंस रद्द करने को कहा है.

"मैं सरकारी और ग़ैर सरकारी दोनों तरफ़ के लोगों की धमकियों का सामना कर रहा था. लेकिन हाल के दिनों के घटनाक्रम से मुझे लगा कि अपने सहकर्मियों को उन तत्वों के बारे में बता देना चाहिए, जो मुझे मारने की कोशिश कर सकते हैं"
-हामिद मीर, पत्रकार, जियो टीवी

हामिद मीर का बयान गुरुवार देर रात उनके भाई  आमिर मीर ने पढ़कर सुनाया. आमिर मीर इसके पहले जियो न्यूज़ पर भी इस हमले के लिए आईएसआई को ज़िम्मेदार ठहरा चुके हैं.

हालांकि बाद में इस टीवी चैनल ने इन आरोपों से दूरी बना ली थी. इस्लामाबाद में मौजूद बीबीसी संवदादाता किम घेटास का कहना है कि हामिद के नए बयान को प्राइम टाइम में प्रमुखता से जगह मिली और इससे सेना और टीवी चैनलों के बीच टकराव तेज़ होगा.

हामिद मीर ने अपने बयान में कहा है, ''मैं सरकारी और ग़ैर सरकारी दोनों तरफ़ के लोगों की धमकियों का सामना कर रहा था. लेकिन हाल के दिनों के घटनाक्रम से मुझे लगा कि अपने सहकर्मियों को उन तत्वों के बारे में बता देना चाहिए, जो मुझे मारने की कोशिश कर सकते हैं.''

उन्होंने एक घटना का वर्णन करते हुए बताया, जब ख़ुफ़िया सेवा के एक अधिकारी ने उनके घर आकर कहा कि उनका नाम हिट लिस्ट में था.

बयान में  हामिद ने कहा है, ''मैंने उनसे (सहकर्मियों) कहा कि ताज़ा हालात में मैं आईएसआई से सबसे अधिक ख़तरा महसूस कर रहा हूँ.''..

EC apologies for the names missing on voters list

सूची से नाम ग़ायब होने पर चुनाव आयोग की माफ़ी

मुंबई में गुरुवार को हुई वोटिंग में पिछले साल की तुलना में दस फ़ीसदी ज़्यादा मतदान के बावजूद करीब 15 प्रतिशत लोग मतदान के अधिकार से वंचित रहे.

चुनाव आयुक्त एचएस ब्रहमा ने कहा कि तालमेल की कमी के कारण ऐसा हो सकता है.

भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि डेढ़ लाख से ज़्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची से ग़ायब थे. इस तरह करीब 15 प्रतिशत लोग मतदान के अधिकार से वंचित रहे.

हालांकि इस बार मुंबई में दस फ़ीसदी मतदान ज़्यादा हुआ.

कई नामचीन लोगों के नाम भी सूची से नदारद थे. इनमें वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी, एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन दीपक परख, मुंबई शेयर बाजार के चेयरमैन आशीष कुमार चौहान, अभिनेता अतुल कुलकर्णी, वंदना गुप्ते, स्वप्नील जोशी आदि शामिल हैं.

इनमें से ज्यादातर 20-25 साल से एक ही पते पर रह रहे हैं और पिछले कई  लोकसभा चुनावों में मतदान में शिरकत कर चुके हैं.

इनमें से किसी ने भी अपना नाम सूची से हटाने के लिए आवेदन नहीं दिया था.

20 साल से रहते हैं
वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का नाम भी मतदाता सूची से गायब था

बीबीसी से बातचीत में अतुल कुलकर्णी ने कहा, “मैं इस पते पर पिछले 20 सालों से रहता हूं. मैंने अब तक हर चुनाव में इसी मतदान केंद्र से मतदान किया है. चाहे महानगरपालिका चुनाव हो या विधानसभा चुनाव. ऑनलाइन मतदाता सूची में मेरा नाम नहीं था.''

उन्होंने आगे कहा, ''पूछताछ करने पर बताया गया कि मतदान केंद्र पर भेजी गई सूची में मेरा नाम हो सकता है. जब मैं मतदान करने पहुंचा, तब पता चला कि वहां भी मेरा नाम नहीं है.”

हालांकि इस मामले में कुलकर्णी ने वहां मौजूद अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई लेकिन वह  मतदान नहीं कर पाए.

इसी तरह राम जेठमलानी, दीपक परख और आशीष कुमार चौहान को भी मतदान केंद्र पर पहुंचने पर मतदाता सूची से नाम ग़ायब होने का पता चला.

महाराष्ट्र के चुनाव अधिकारी नीतिन गर्दे ने इस बारे में बात करने से इनकार कर दिया. वहीं चुनाव आयोग के उप महासंचालक और महाराष्ट्र के प्रभारी सुधीर त्रिपाठी ने सारा दोष मतदाताओं के सिर ही मढ़ दिया...

Smartphones can be printed on tshirts

अब टीशर्ट पर प्रिंट होंगे स्‍मार्टफोन,कैरी करने का झंझट नहीं
स्‍पेसर एज में पहुंचा टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर
मोनाश यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिकल एण्‍ड कम्‍प्‍यूटर सिस्‍टम्‍स इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की एक टीम ने कार्बन से बनने वाला दुनिया का पहला स्‍पेसर बनाया है. रिसचर्स ने इस बात की पॉसिबिलिटी भी जताई है कि अब मोबाइल फोन्‍स को कॉम्‍पैक्‍ट,फ्लेक्सिबल और टीशर्ट फ्रेंडली बनाया जा सकेगा. इससे निकलने वाली लेजर बीम्‍स की हेल्‍प से मोबाइल की इमेज टीशर्ट पर प्रिंट हो जाएगी. फिर मोबाइल बिना हाथ में पकड़े या जेब से निकाले ही यूज किया जा सकेगा. अगर ऐसा रियल में हो सका तो टेक्‍नोलॉजी सेक्‍टर के लिए यह एक बड़ी एचीवमेंट होगी. 

कार्बन के यूज से मिलेंगे कई एडवांटेज
रिसर्चर्स की टीम को लीड करने वाले चनाका रूपासिंघे ने बताया कि इस स्‍पेसर की डिज़ाइनिंग में ग्रैफीन रिसोनेटर और कार्बन नैनोट्यूब का यूज किया गया है. जबकि अन्‍य स्‍पेसर्स में अभी तक गोल्‍ड या सिल्‍वर नैनोपार्टिकल्‍स और सेमीकंडक्‍टर क्‍वांटम डॉट्स का इस्‍तेमाल किया जाता रहा है. उन्‍होंने यह भी बताया कि कार्बन के इस्‍तेमाल की वजह से यह मजबूत, लचीला, इकोफ्रेडली होने के अलावा हाई टेम्‍परेचर पर भी ऑपरेट किया जा सकेगा.

ट्रांजिस्‍टर बेस्‍ड डिवाइस को बाय-बाय
स्‍पेसर बेस्‍ड डिवाइसेस के आने के बाद माइक्रोप्रोसेसर्स और मेमोरी जैसी ट्राजिंस्‍टर बेस्‍ड डिवाइसेस को रिप्‍लेस किया जा सकेगा. इससे बैंडविड्थ लिमिटेशंस को भी ओवरकम किया जा सकेगा. ग्रैफीन और कार्बन नैनोट्यूब्‍स के इस्‍तेमाल की वजह से यह स्‍पेसर स्‍टील से सौ गुना ज्‍यादा मजबूत है. इसके अलावा यह कॉपर से बेहतर हीट और इलेक्ट्रिसिटी प्रोड्यूस कर सकता है.

क्‍या है स्‍पेसर टेक्‍नोलॉजी
स्‍पेसर यानि कि सर्फेस प्‍लाज़मोन एम्‍प्‍लीफिकेशन बाई स्टिमुलेटेड एमशिन ऑफ रेडिएशन. इसे सबसे पहले बर्जमैन एण्‍ड स्‍टाकमैन ने 2003 में खोजा. स्‍पेसर पूरी तरह से नैनोटेक्‍नोलॉजी बेस्‍ड है. इसका उद्देश्‍य टेक्‍नोलॉजी की हेल्‍प से छोटे से छोटे और ज्‍यादा प्रभावी डिवाइसेस को बनाना है. कैंसर के उपचार के दौरान इसका यूज प्रमुखता से किया जाता है. हालांकि इसको अभी तक टेलीकम्‍यूनिकेश्‍ान सेक्‍टर में इंट्रोड्यूस नहीं किया गया है.

Wednesday, April 23, 2014

Rani chopra the queen of entertainment industry

King and Queen of YRFबेशक इन दिनों रानी कम फिल्‍में कर रही हैं पर ऐसा नहीं है कि वो अन सक्‍सेजफुल हो गयी थीं. उनकी लास्‍ट फिल्‍मों में से दो को कर्मिशियल सक्‍सेज और क्रिटिकल एक्‍लेम दोनों मिले. नो वन किल्‍ड जेसिका और तलाश दोनों में वो एप्रिशिएसन की हकदार बनीं. अय्या जरूर फ्लॉप हुई पर ये अर्से बाद कोई ऐसी फिल्‍म थी जिसमें रानी को नकार दिया गया. फिल्‍हाल वो मर्दानी की शूटिंग कर रही हैं जिसे प्रदीप सरकार डायरेक्‍ट कर रहे हैं.

इसलिए जो लोग ये सोच रहे हैं कि रानी मुखर्जी ने अपने खत्‍म होते फिल्‍मी करियर को देखते हुए शादी कर ली है वो समझ लें कि रानी ने अपनी लाइफ की सबसे हिट मूवी साइन कर ली है और वो अपने साथ की तमाम एक्‍ट्रेसेज में टॉप पर पहुंच गयी हैं. इंडियन इंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री के सबसे बड़े प्रोडेक्‍शन हाउस से जुड़ने के बाद रानी वाकई महारानी बन चुकी हैं. यशराज फिल्‍मस के नाम से जिस कंपनी की शुरूआत लेट यश चोपड़ा ने की थी उसे परवान चढ़ाया उनके बड़े बेटे आदित्‍य चोपड़ा ने. और इस समय ये कंपनी करीब 4000 करोड़ की कंपनी बन चुकी है.

YRF के तहत करीब आठ बड़े बिजनेस हैं इस तरह से ये एक अब केवल प्रोडेक्‍शन कंपनी नहीं रह गयी है बल्‍कि एक कंप्‍लीट इंटरटेनमेंट बिजनेस हाउस है जो इंडिया से लेकर हॉलिवुड तक फैला हुआ है. हॉलिवुड रिर्पोटर के अकॉर्डिंग YRF वर्ल्‍ड के 27 फिल्‍म हाउसेज में से एक है और इंडिया की नंबर वन इंटटेनमेंट कंपनी है. दुबई, युनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्‍टेटस सहित इंडिया के करीब 10 शहरों जिसमें दिल्‍ली, चेन्‍नई, बंगलौर और कोलकाता शामिल हैं में YRF के ऑफिसेज हैं. ये हैं YRF के कुछ इंर्पोटेंट पार्ट

     YRF Entertainment
     Yash Raj Music
     Yash Raj Home Video
     YRF Television
     Yash Raj Films International
     YRF Store
    Y-Films, a production house created in April 2011 to provide a platform for young talent and innovative marketing.
    Yomics

 
सालों पहले अगर टीना मुनीम अब अंबानी ने एक बड़े कॉरपोरेट घराने से रिश्‍ता जोड़ कर अपनी लाइफ सिक्‍योर की थी तो अब विद्या बालन के बाद रानी ने इंटरटेनमेंट इंडस्‍ट्री के बड़े बिजनेस हाउस में शादी करके अपने को टॉप पर पहुंचा दिया है. ऐश्‍वर्या रॉय बच्‍चन, माधुरी दीक्षित नेने या करीना कपूर खान के कंपेरिजन में रानी काफी आगे निकल गयी हैं. अगर सामान्‍य तौर पर कहा जाए तो इंटरटेनमेंट बिजनेस के टाटा और बिरला इस समय आदित्‍य चोपड़ा ही हैं और अब रानी इस एंपायर की रानी बन गयी हैं. तलाश में भले ही करीना के साथ रानी का सर्पोटिंग रोल हो पर टाइटल से बेगम बनी करीना कपूर खान के कंपेरिजन में रियल लाइफ के लीड रोल में वे क्‍वीन बन गयी हैं. 


Arvind kejriwal to file his nomination today

वकीलों ने लगाएं मोदी के नारे
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कचहरी पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन के दौरान कचहरी मुख्यालय के गेट पर वकीलों ने 'हर-हर मोदी, घर-घर मोदी' के नारे लगाए. हल्की-फुल्की नोकझोक के बीच प्रस्तावकों के साथ केजरीवाल ने कमरे में पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया. केजरीवाल नामांकन भरने के बाद ठीक तीन बजे बाहर निकल गए. मनीष सिसोदिया और आशुतोष भी उनके साथ हैं.

जमकर लग रहे नारे
नामांरन भरने से पहले केजरीवाल ने रोड शो किया जिसमें वाराणसी के हर चौराहे पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा उन्हें विरोध झेलना पड़ा. लगातार चली आ रही बाधाओं के बावजूद केजरीवाल ने अपना रोड शो जारी रखा. वहीं बीजेपी सपोटर्स रोडो़ पर खड़े लगातार केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. बीजेपी के समर्थक लगातार "हर-हर मोदी, घर-घर मोदी" के नारे लगा रहे हैं.

किया आजाद
इससे पहले केजरीवाल ने फ्रीडम फाइटर चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा को माला पहनाई. साथ ही उन्होंने चार कबूतरों को भी आजाद कर उड़ाया. केजरीवाल ने कबूतरों को उड़ाते समय अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे आज यह पक्षी आजाद हुए हैं, वैसे ही बहुत जल्द हमारा देश भी इन भ्रष्टाचारियों से आजाद हो जाएगा. इसके बाद वो लहुराबीर चौराहे से पदयात्रा करते हुए नामांकन स्थल तक पहुंचेंगे. इस रोड शो में गाडिय़ों का काफिला नहीं होगा लेकिन एक खुली जीप रहेगी जिस पर वो बीच-बीच में सवार होंगे. केजरीवाल के नामांकन की जानकारी आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह, वरिष्ठ नेता गोपाल राय व आशुतोष ने दी थी.

केजरी सपोरटर्स
केजरीवाल के नामांकन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. केजरीवाल के नामांकन भरने से पहले ही लोग यहां उनके समर्थन में गिटार बजाकर और गाने गाकर उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. वहीं कुछ देर पहले ही बीजेपी और आप के समर्थकों के बीच झड़प भी हुई.

Wednesday, April 16, 2014

Congress minister flaunts notes to stop women for rahul gandhi rally

जमकर लुटाए नोट

टयूजडे को आगरा के रामलीला मैदान पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा थी. जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों को रोके रखने के लिए पैसे लौटाए और साथ ही डांस दिखावाया. देर शाम 7 बजे जब लोग और महिलाए वापस जाने लगे, तभी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने बाहर से बुलाई गई डांस गलर्स को बुलाया, जिनका डांस दिखाकर सभा में आई महिलाओं को रोकने की कोशिश की. इस पर पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता सत्यभान इन्दौलिया ने महिलाओं पर जमकर पैसे लुटाए. 

Source: Hindi News

Wednesday, March 26, 2014

Lost plane 122 pieces of debris seen

परिवहन मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने कहा कि 23 मार्च को ली गई तस्वीरों में 23 मीटर की लंबाई तक के टुकड़े दिख रहे हैं.

इऩ तस्वीरों को फ्रांस की एयरबस सैटेलाइट ने लिया है. तस्वीरों में दिखने वाले कुछ टुकड़े चमकदार हैं जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये टुकड़े किसी ठोस धातु के हैं.

मलेशिया एयरलाइंस का विमान एमएच370 आठ मार्च को कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ा था. उड़ान भरने के कुछ ही घंटे बाद यह ग़ायब हो गया था. इस विमान में कुल 239 यात्री थे.

घोषणा हो चुकी है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और कोई भी यात्री जीवित नहीं बचा है.

खोज का दायरा

हुसैन ने बताया कि ये टुकड़े पश्चिमी आस्ट्रेलिया के पर्थ से करीब 2,557 किलोमीटर दूर 400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैले हुए हैं.

उन्होंने बताया कि ये जानकारी पर्थ में आस्ट्रेलियाई बचाव और समन्वय केंद्र को 25 मार्च को सौंप दी गई थी.

परिवहन मंत्री ने बताया कि हिंद महासागर के दक्षिण में जारी खोज अभियान को अब पूर्वी हिस्से और पश्चिम हिस्से में बांट दिया गया है.

हुसैन के मुताबिक, "इस क़दम से खोज अभियान में मदद मिलेगी." सैटेलाइट की तस्वीरों में दिख इन टुकड़ों तक अभी पहुंचा नहीं जा सका है.

खोज अभियान के बीच समन्वय का काम देख रहे आस्ट्रेलिया समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण (एएमएसए) ने बुधवार को कहा कि बीते दिन भारी बारिश के बाद अब मौसम में सुधार हुआ है और खोजी विमानों ने एक बार फिर उड़ान भरी है.

उन्होंने बताया कि खोज अभियान में सात सैन्य और पांच नागरिक विमान शामिल हैं. इस अभियान में आस्ट्रेलिया, अमरीका, चीन और जापान सहित कुल छह देश शामिल हैं.

SC condition on sahara chief bail

सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह को गुरुवार को उन बैंक खातों की जानकारी देने के लिए कहा है कि जिनके लेनदेने पर लगी हुई रोक को हटाया जा सके.

हालांकि इससे पहले सुब्रत रॉय ने दो जजों वाले पीठ के आदेश को ग़ैरक़ानूनी और असंवैधानिक बताते हुए अपनी रिहाई का अनुरोध किया था.

उनकी दलील थी कि चार मार्च, 2014 के आदेश को क़ानून की नज़र में अमान्य घोषित किया जाए.

इस याचिका पर विचार करते हुए न्यायमूर्ति केएस राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति जेएस खेहड़ की दो सदस्यीय पीठ ने उनकी रिहाई का आदेश देने से इनकार कर दिया.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ अदालत ने कहा कि सुब्रत रॉय की कंपनी को अभी निवेशकों का बक़ाया लौटाना है, इसलिए उन्हें रिहा नहीं किया जा सकता.

पिछली सुनवाई

इससे पहले निवेशकों का पैसा लौटाने के सहारा समूह के प्रस्ताव को अदालत ने 'अपमानजनक' बताया था. सहारा ने अदालत को भरोसा दिलाया था कि वो तीन दिनों के भीतर निवेशकों का 2500 करोड़ रुपये लौटा देगी, जबकि शेष राशि हर तीन महीने पर क़िस्तों में जमा करने का भरोसा दिया था.

इस पर सुप्रीम कोर्ट का कहना था कि सहारा समूह का ये प्रस्ताव ''काफ़ी अपमानजनक है. आप हमारे पास तब तक न आएं जब तक आपके पास इससे बेहतर कोई प्रस्ताव नहीं हो. ये एक बेईमानी वाला प्रस्ताव है.''

अदालत ने अपने आदेश में 65 वर्षीय सहारा प्रमुख को अगली सुनवाई तक जेल में रहने का आदेश दिया था.

निजी क्षेत्र में सहारा समूह देश का एक बड़ा नियोजक है और उसे 17,500 करोड़ रुपए का भुगतान करना है.

सहारा ने अदालत को जानकारी दी है कि वे इस राशि का भुगतान अपनी परिसंपत्तियों को बेचकर करेगा जिसके दस्तावेज़ सेबी के पास हैं.

Tuesday, March 25, 2014

16 days of lost plane

आइए जानते हैं कि विमान के लापता होने के बाद से इसके दुर्घटनाग्रस्त होने की घोषणा तक कब क्या क्या हुआ-

8 मार्च: मलेशिया एयरलाइंस के एमएच 370 विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 12.41 बजे कुआलालम्पुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी. विमान में 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे. सह-पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को 1.19 बजे संदेश दिया- ''ऑल राइट, गुड नाइट.''

सैन्य रडार पर इस विमान को आख़िरी बार सुबह 2.14 बजे देखा गया. विमान तब मलक्का की खाड़ी में पश्चिम की ओर बढ़ रहा था. इसके आधे घंटे बाद मलेशिया एयरलाइंस ने कहा कि विमान से संपर्क टूट गया है. विमान को बीजिंग में सुबह 6.30 बजे के आसपास उतरना था.

अधिकारियों ने बताया कि विमान में दो ऐसे भी यात्री सवार हुए हैं जिनके पास चोरी किए हुए पासपोर्ट हैं. इससे संदेह पैदा हुआ कि विमान के लापता होने के पीछे चरमपंथियों का हाथ हो सकता है.
9 मार्च: मलेशिया के वायु सेना प्रमुख ने कहा- सैन्य रडार से संकेत मिला है कि लापता बोइंग 777 जेट विमान संभवत: कुआलालम्पुर की ओर वापस आया होगा.

10 मार्च: वियतनाम के एक खोजी विमान को समुद्र में कुछ मलबा नज़र आया लेकिन कुछ नहीं मिला.

11 मार्च: लापता विमान की तलाश का दायरा 115 नॉटिकल मील तक बढ़ाया गया. कई देशों के कुल 34 विमान और 40 जहाज़, लापता विमान की तलाश में जुटे.

मलेशिया की सेना ने रडार संकेतों के आधार पर दावा किया कि लापता विमान रास्ता बदलकर मलक्का खाड़ी की ओर गया. माना गया कि विमान बहुत नीचे उड़ रहा था.

मलेशिया पुलिस ने जानकारी दी कि चोरी के पासपोर्ट के ज़रिए इस विमान में सवार हुये दो पुरुष यात्री ईरान के नागरिक हैं जिन्होंने यूरोप के टिकट ख़रीदे थे जो संभवत: चरमपंथी नहीं हैं.
12 मार्च: चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ख़बर दी- चीन के उपग्रह से मिली तस्वीरों से पता चला कि लापता विमान का संदिग्ध मलबा वियतनाम के दक्षिणी छोर में समुद्र में तैरता हुआ नज़र आया है.

13 मार्च: मलेशिया के अधिकारियों ने लापता विमान का दायरा अंडमान सागर और आगे तक बढ़ाया. लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला. बाद में चीन के दूतावास की ओर से कहा गया कि तस्वीरें ग़लती से जारी कर दी गई थीं और इनमें लापता विमान का कहीं कोई मलबा नज़र नहीं आया है.

15 मार्च: मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक ने कहा कि लापता विमान का रास्ता जान-बूझकर बदला गया था और रडार से संपर्क टूटने के छह घंटे बाद तक ये विमान उड़ान भर था. कहा गया कि ये विमान कज़ाकिस्तान या हिंद महासागर में दक्षिण की ओर भी जा सकता है.

16 मार्च: लापता विमान की तलाश का दायरा 11 मुल्कों तक बढ़ाया गया. विमान की तलाश में जुटे देशों की संख्या 14 से बढ़कर 25 हो गई.

17 मार्च: अधिकारियों ने कहा कि लापता विमान की संचार प्रणाली को बंद किया गया था. जांचकर्ताओं ने विमान अपहरण या पायलट द्वारा आत्महत्या किये जाने की आशंका से इनकार नहीं किया और कहा कि वे इस विमान में सभी लोगों की पृष्ठभूमि की जांच कर रहे हैं.
18 मार्च: थाईलैंड की सेना ने कहा कि उसे अपनी रडार पर कुछ ऐसा नज़र आया था जो हो सकता है कि लापता हुआ विमान रहा हो.

19 मार्च: लापता विमान के बारे में सूचना के अभाव की बात कहकर विमान में सवार यात्रियों के परिजनों ने भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी.

20 मार्च: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट ने कहा- दक्षिणी हिंद महासागर में कुछ ऐसा नज़र आया है जिसका संबंध लापता विमान से हो सकता है. सेना के चार विमानों को तलाश में भेजा गया. मलेशिया के परिवहन मंत्री ने इसे 'महत्वपूर्ण सुराग' बताया.

21 मार्च: चीन ने दक्षिणी हिंद महासागर में लापता विमान की तलाश के लिये अपने तीन जंगी जहाज़ों को भेजने की घोषणा की.
22 मार्च: मलेशिया के परिवहन मंत्री ने कहा कि चीन के उपग्रह को दक्षिणी हिंद महासागर में मलबे जैसा कुछ नज़र आया है जिसकी तलाश शुरू की गई.

23 मार्च: दक्षिणी हिंद महासागर में कई विमान और जहाज़ लकड़ी के पट्टे और मलबे की तलाश में जुटे. सूचना की कमी की शिकायत के साथ, लापता विमान में सवार यात्रियों के परिजनों में रोष बढ़ा. फ्रांस ने कहा कि उसके उपग्रह से मिली तस्वीरों से सुदूर दक्षिणी हिंद महासागर में कुछ मलबा दिखाई दिया है.

24 मार्च: चीन और ऑस्ट्रेलिया के विमानों को इलाके में कई चीज़ें नज़र आईं. मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक ने यूके एयर एक्सीडेंट्स इन्वेस्टीगेशन ब्रांच और ट्रेकिंग फर्म इनमारसेट के हवाले से कहा कि लापता विमान का सफ़र दक्षिणी हिंद महासागर में ख़त्म हुआ.

Kejriwal takes a charge on BJP

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि उन्हें सत्ता का लालच नहीं है और वो बनारस सांसद बनने नहीं बल्कि देश के भ्रष्टाचार से बचाने आए हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा को नहीं पता कि त्याग क्या होता है.

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वो बेनिया बाग़ में आकर उनसे सीधी बहस करें और अगर वो ऐसा नहीं करते तो 'हम मानेंगे कि दाल में कुछ काला है.'

अरविंद केजरीवाल ने बनारस के बेनिया बाग़ मैदान में एक जनसभा के दौरान कहा कि पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा है, लेकिन बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी का जोरदार समर्थन है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद भगोड़ा कहे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि भाजपा तो राजा हरिश्चंद्र को भी भगोड़ा कहती.

उन्होंने कहा कि सभी कह रहे हैं कि नरेंद्र मोदी ने बहुत विकास किया है, लेकिन किसी को ये नहीं पता है कि उन्होंने क्या विकास किया है.

केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के विकास की बात मीडिया ने फैलाई है, जो सच्चाई से काफी दूर है.

भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को वाराणसी से लोकसभा उम्मीदवार बनाया है, हालांकि मोदी गुजरात की वडोदरा सीट से भी मैदान में हैं.

इससे पहले केजरीवाल ने बंगलौर में एक रैली के दौरान कहा था कि उनकी पार्टी चाहती है कि वो नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ वाराणसी से चुनाव लड़ें.

उन्होंने कहा था कि वो वाराणसी में जनसभा कर के जनता की राय लेंगे कि वो वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़े की नहीं.

केजरीवाल की 'भक्ति'

इससे पहले अरविंद केजरीवाल मंगलवार सुबह सवा आठ बजे शिवगंगा एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंचे.

केजरीवाल पहले 23 मार्च को वाराणसी में जनसभा करने वाले थे लेकिन प्रशासन की अनुमति ने मिलने के कारण वो 25 मार्च को रैली कर रहे हैं.

उन्होंने वाराणसी के दशास्वमेध घाट पर स्नान किया और उसके बाद मशहूर काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए. हालांकि वह संकटमोचन मंदिर नहीं जा पाए.

वाराणसी में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल पर स्याही भी फेंकी गई है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे को कभी एक दूसरे को काले झंडे नहीं दिखाए, लेकिन आज सभी मिलकर आम आदमी पार्टी को काले झंडे दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि दोनों दल मिले हुए हैं.

Monday, March 24, 2014

Jaswant singh files his nomination as independent contest


 'बाग़ी' जसवंत सिंह ने दाख़िल किया पर्चा

स्थानीय संवाददाता नारायण बारेठ के मुताबिक़ नामांकन पत्र दाख़िल करने से पहले जसवंत पुत्र और भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह से मिले और उनसे विचार विमर्श किया.

पर्चा दाख़िल करने के बाद जसवंत सिंह ने कहा, "मुझसे पार्टी के किसी भी नेता ने संपर्क नहीं किया है और मैं पार्टी के रवैये से नाराज़ हूं. मैं जनता के आदेश पर चुनाव लड़ रहा हूँ."

जसवंत सिंह का बाड़मेर स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है जिसमें वह अपनी आगे की रणनीति का ऐलान करेंगे.

इससे पहले राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बाड़मेर और जैसलमेर के भाजपा विधायकों को जयपुर तलब किया था और बाड़मेर से भाजपा के प्रत्याशी सोनाराम का समर्थन करने को कहा.

सोनाराम कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं.

Source: Hindi News

Asia largest forest conservaiton area buliding in india

भारत में बन रहा है एशिया का सबसे बड़ा संरक्षित वन क्षेत्र
2012 में जब कर्नाटक ने क़रीब 2,600 वर्ग किलोमीटर में फैले वन क्षेत्र को संरक्षित घोषित किया तभी से नेशनल पार्कों, बाघ संरक्षित क्षेत्रों और अभ्यारण्यों को जोड़ा जा रहा है.

यह संरक्षित क्षेत्र भारत के कुल भू-क्षेत्र का पांच प्रतिशत है और ऐसे कड़े क़ानूनों के अंतर्गत आता है जो भूमि के इस्तेमाल को बदलने की प्रक्रिया को मुश्किल बनाते हैं.

नेशनल पार्कों और टाइग़र रिज़र्व्स में मानव बस्तियों की इजाज़त नहीं है.

कर्नाटक ने पहले ही तीन संरक्षित वन क्षेत्र बनाए हैं, जो 10 लाख हेक्टेयर में वेस्टर्न घाट के समानांतर फैले हैं.

भारत के पश्चिमी समुद्र तट की ओर स्थित पर्वत शृंखला के पास के क्षेत्र को वेस्टर्न घाट कहा जाता है.

यूनेस्को ने इसे वैश्विक विरासत घोषित कर रखा है और यह दुनिया के आठ सबसे महत्वपूर्ण जैव विविधता वाले क्षेत्रों में से एक है.

दक्षिणी कर्नाटक में बनरघाटा-नागरहोल क्षेत्र को संरक्षित बनाए जाने के साथ ही 7,050 वर्ग किलोमीटर का विशाल भूभाग एकमुश्त संरक्षित वन क्षेत्र बन जाएगा.

मानव बस्तियां

इस भूभाग में केरल और तमिलनाडु से सटे हुए संरक्षित वन क्षेत्र भी आते हैं.

क़रीब 1,716 वर्ग किलोमीटर में फैला मध्य कर्नाटक का कुद्रेमुख-आघानाशिनी भूभाग इसमें मिलाया जा चुका है.

उत्तर में आंशी-भीमघाद का भूभाग कर्नाटक और गोवा में स्थित 2,242 वर्ग किलोमीटर के वन क्षेत्र से जोड़ा जा चुका है.

विशेषज्ञ कहते हैं कि वन संरक्षरण के लिए विरल मानव बसाहट एक बड़ा ख़तरा है.

सतत् वन क्षेत्र स्थानीय स्तर पर जीवों के लुप्त प्राय होने की संभावना को कम करता है.

एक दूसरे से जुड़े हुए वन क्षेत्र, जलवायु परिवर्तन के कारण स्थान बदलने वाले वन्य जीवों को अनुकूलन और उत्तरजीविता का बेहतर मौका देते हैं...

Source: Hindi News