Showing posts with label Bollywood News. Show all posts
Showing posts with label Bollywood News. Show all posts

Friday, March 11, 2016

इस फेमस ब्रिटिश अखबार ने नहीं पहचाना दीपिका को, ट्वीटर पर हो रही खिचाई

हाल ही में लॉस एंजेलिस में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने एक साथ एक रेस्त्रां में डिनर किया। इस दौरान वहां के मशहूर अखबार डेली मेल ने इन दोनों को लेकर खबर चलाई। इस दौरान द डेली मेल ने खबर चलाया कि 'टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच एक महिला दोस्त के साथ स्पॉट किए गए। इस दौरान द डेली मेल ने यह साफ कर दिया कि वह अभिनेत्री दीपिका को ना पहचानता है। शायद इसीलिए उन्हें महिला दोस्त लिखा है। वहीं द डेली मेल की इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। यह खबर काफी तेजी से वायरल हुई। दीपिका के फैंस का कहना है कि द डेली मेल पहले दीपिका को पहचान ले। कुछ ट्वीटर यूजर्स ने यह लिखा कि ब्रिटिश मीडिया दीपिका पादुकोण नोवाक जोकोविच की महज़ दोस्त मात्र नहीं हैं बल्कि एक बड़ी सेलेब्रिटी हैं।

कोई बड़ी बात नहीं

ऐसे ही तमाम कमेंट्स की झ़ड़ी लगी है। हालांकि इसके साथ ही सोशल मीडिया पर द डेली मेल के फैंस इसे कोई बड़ी गलती नहीं मान रहे हैं। कुल फालोवर्स ने दीपिका के फैंस के कमेंट्स के जवाब में लिखा कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को ना पहचान पाना कोई बड़ी बात नहीं है। ये तो एक साधारण बात है। क्या भारतीय मीडिया ये दावा कर सकता है कि वो सभी ब्रिटिश कलाकारों को पहचानता होगा। वह हर किसी को उसके चेहरे और नाम से अच्‍छे जानता है। द डेली मेल की इस गलती से सोशल मीडिया पर उसकी काफी खिचाई हो रही है। गौरतलब है कि इससे पहले ट्वीटर पर 2014 टेनिस स्‍टार मारिया शारापोवा द्वारा सचिन तेंदुलकर को न पचनाने वाले मामले की भी खिंचाई हो चुकी है। Read more Bollywood News http://inextlive.jagran.com/bollywood-masala

Thursday, March 10, 2016

'रैम्‍बो' के अवतार में रितिक के दिखेंगे जबरदस्‍त तेवर


इस बारे में कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सिद्धार्थ आनंद, रेम्बो फ्रेंचाइजी को हिंदी में बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि जब कभी भी इस प्रोजेक्ट के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहला नाम रितिक रोशन का ही दिमाग में आता है। हालांकि अभी तक उन्‍होंने इस बारे में कुछ फाइनल नहीं किया है।

ऐसा होगा किरदार
वहीं दूसरी ओर अब प्रोजेक्ट पर काम कर रहे सूत्रों से मिली जानकारी पर गौर करें तो सामने आता है कि यह बात तय हो चुकी है कि इस रोल में रितिक ही परदे पर नजर आएंगे। यह आइकॉनिक कैरेक्टर जॉन रेम्बो का होगा। सूत्रों ने बताया कि रेम्बो की हिंदी रीमेक में रितिक ही सिल्वेस्टर स्टेलॉन का किरदार निभाएंगे। यह देसी वर्जन होगा। सिद्धार्थ ने इसके अधिकार कई साल पहले खरीदे थे। वो अब फिल्म शुरू करने के लिए तैयार हैं।

सिद्धार्थ कर चुके हैं साथ में काम
सिद्धार्थ ने पहली बार फिल्म 'बैंग बैंग' में रितिक रोशन के साथ काम किया था। यह फिल्‍म साल 2014 में आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा सौदा साबित हुई थी। यह एक्शन फिल्म टॉम क्रूज की फिल्म 'नाइट एंड डे' की रीमेक थी, जो कि साल 2010 में आई थी। Read more Entertainment News http://inextlive.jagran.com/bollywood-masala

Tuesday, March 8, 2016

रियल फैन के रियल हुनर ने बनाया शाहरुख को दीवाना, मिली उन्‍हीं की कंपनी में जॉब

बता दें कि शाहरुख के इस रियल फैन का नाम है शिवम। शिवम भोपाल का रहने वाला है। मुंबई में रहकर वह मास मीडिया की पढ़ाई कर रहा है। 7 मार्च को शिवम का जन्‍मदिन था। अपने जन्‍मदिन के मौके पर उन्‍होंने शाहरुख को एक वीडियो ट्विट किया। वीडियो में उन्‍होंने फैन के ट्रेलर में शाहरुख के फैन की जगह अपना चेहरा लगा दिया है। इस वीडियो में एडीटिंग के लिए शिवम ने वीएफएक्‍स तकनीक से एडिट किया है।

डायलॉग्‍स पर की लिप सिंकिंग
इस वीडियो में शिवम ने कलाकार गौरव के डायलॉग्‍स पर लिप सिंकिंग की है। शिवम के इस काम से शाहरुख इतना ज्‍यादा प्रभावित हुए कि उन्‍होंने तुरंत उसको ट्विट किया कि आओ और उनकी वीएफएक्‍स टीम के साथ काम करो, वेलडन। इस वीडियो को लेकर शिवम ने बताया कि इसे एडिट करने में उन्‍हें तीन दिन का समय लगा है।  Read more Entertainment News http://inextlive.jagran.com/entertainment-news-hindi.html

Thursday, March 3, 2016

बिजनेसमैन संग सात फेरों के बंधन में बंधीं उर्मिला मातोंडकर

बेहद सादगी के साथ संपन्‍न हुए विवाह समारोह में परिवार के लोग और दोनों ओर के करीबी मित्र ही शामिल हुए। अपनी शादी को लेकर 42 वर्षीय उर्मिला ने बताया कि उनके परिवार के लोग सादगी के साथ विवाह संपन्न कराना चाहते थे, इसलिए उन्‍होंने इसे निजी रखने का फैसला किया।

बॉलीवुड से सिर्फ ये हुए शामिल
उर्मिला के मित्र और फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा इनकी शादी में शामिल होने वाले बॉलीवुड की एकमात्र हस्ती थे। इसके बाद में मनीष ने ट्वीट करके अभिनेत्री को शादी की बधाई दी। इसके आगे के बारे में बताया जाता है कि नवदंपती की शानदार रिसेप्शन देने की योजना है।

यहां से शुरू हुआ सफर
गौरतलब है कि उर्मिला ने हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में काम किया। फिल्‍म 'रंगीला' और 'सत्या' जैसी फिल्मों से उन्हें काफी शोहरत मिली। बाल कलाकार के रूप में उन्होंने फिल्मी सफर शुरू किया। नौ साल की उम्र में 1983 में शेखर कपूर की 'मासूम' से उनकी पहचान बनी। Read more Bollywood News http://inextlive.jagran.com/bollywood-masala

Monday, February 29, 2016

'उड़ता पंजाब' में करीना कपूर को ऐसे अलग अंदाज में देख चौंक जाएंगे आप भी

खबर है कि करीना कपूर फिल्‍म में एक डॉक्‍टर की भूमिका निभाने वाली हैं। इस बारे में करीना ने बताया कि फिल्‍म में उन्‍होंने एक डॉक्‍टर की भूमिका निभाई है। ये बेहद साधारण और अच्‍छा रोल है। उनका कहना है कि उनके लिए ये किरदार उनके अब तक के निभाए किरदारों में से सबसे अलग है।

चार साल रिसर्च के बाद बनी ये फिल्‍म
वैसे एक दिलचस्‍प बात ये है कि करीना इस फिल्‍म से पहले भी फिल्‍म 'क्‍योंकि', 'कम्‍बख्‍त इश्‍क' और '3 इडियट्स' में डॉक्‍टर की भूमिका निभा चुकी हैं। इसके बावजूद इस फिल्‍म में इनकी भूमिका हर बार से कुछ अलग होगी। निर्देशक अभिषेक चौबे ने फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' को चार साल के रिसर्च के बाद बनाया है।

फिल्‍म की कहानी होगी ऐसी
फिल्‍म की कहानी के बारे में बताया गया है कि ये पंजाब में ड्रग्‍स के फैले जाल के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसके अलावा करीना कपूर ने ये भी कहा कि उनकी ये फिल्‍म, उनकी पिछली फिल्‍म 'की एंड का' से बहुत अलग है। Read more http://inextlive.jagran.com/revealed-kareena-kapoor-to-play-a-doctor-in-udta-punjab-201603010006

Thursday, February 25, 2016

OMG! अक्षय-रजनीकांत स्‍टारर 'रोबोट 2' तोड़ेगी बजट के सारे रिकॉर्ड

गौरतलब है कि 'बाहुबली' को अभी तक की सबसे महंगी फिल्म माना जाता है। इसके दोनों भाग 350 करोड़ रुपये में बने हैं। दूसरे भाग पर अभी काम जारी है। इस लिहाज से 'रोबोट 2' तो इससे दोगुनी लागत वाली फिल्‍म हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि आगे के लिए ये अनुमान है कि एक फिल्म में लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं।

सिर्फ स्‍टार कास्‍ट का बजट है इतना
इसको लेकर कहा तो ये भी जा रहा है कि 150 करोड़ रुपये तो बतौर फीस सिर्फ रजनीकांत, निर्देशक शंकर और अक्षय कुमार में ही बंट जाएंगे। वैसे भी शंकर को अब तक का काफी महंगा निर्देशक माना जाता रहा है। ‍शंकर ने इसके भव्य क्लाइमेक्स की योजना बनाई है।  http://goo.gl/nssPbd

OMG! वॉशरूम में ही मांग ली बिग बी के साथ सेल्‍फी, जानिए फिर क्‍या हुआ आगे...

अमिताभ ने अपने ब्‍लॉग में पोस्‍ट किया कि वह अब अपने जीवन की इस तरह की भयानक घटनाओं से अब तंग आ चुके हैं। उन्‍होंने आगे लिखते हुए बताया कि हाल ही में एक ऐसी घटना उनके साथ सार्वजनिक शौचालय में घटी।

ऐसा हुआ तब
बिल्‍कुल सही सुना आपने, सार्वजनिक शौचालय में। उन्‍होंने बताया कि वहां एक अटेंडेंट उनके साथ एक सेल्‍फी खींचना चाहता था। अब आप सोचिए कि क्‍या हुआ होगा आगे। बिग बी ने लिखा कि क्‍या आप पागल हैं! आपने सोचा भी कैसे कि वह उसके लिए मान जाएंगे। http://inextlive.jagran.com/when-big-b-was-asked-for-selfie-in-washroom-201602260004

जानिए, संजय दत्‍त ने जेल के अंदर कैसे कमाए 38,000 रुपये

ऐसी है जानकारी
बताया गया है संजय दत्‍त ने यरवदा सेंट्रल जेल में अर्द्ध कुशल कामगार के तौर पर काम किया और पेपर बैग्‍स बनाकर कमाई की। इस काम को करते हुए उन्‍होंने यहां करीब 38,000 रुपये कमाए, लेकिन घर ले जाने को उनको सिर्फ 440 रुपये मिले। ऐसा इसलिए हुआ क्‍योंकि बाकी बचे पैसों को जेल के अंदर उन्‍होंने दैनिक कार्यों पर इस्‍तेमाल किया। यहां दत्‍त को प्रतिदिन 50 रुपये के हिसाब से काम करने के बदले पैसे दिए जाते थे।

ऐसे किया लोगों के तनाव को दूर
इस पूरी तन्‍ख्‍वाह को उनके पेरोल को ध्‍यान में रख्‍ाते हुए 256 दिन के हिसाब से जोड़ा गया। जेल के अंदर कई तरह के काम करने के दौरान संजय दत्‍त ने बतौर रेडियो जॉकी भी सबका मनोरंजन किया। यहां इनका कैदी नंबर 16656 था। अन्‍य कैदियों को इनका रेडियो जॉकी वाला अवतार काफी पसंद आया। कैदी से रेडियो जॉकी बने संजय दत्‍त से यहां उनके फेमस डायलॉग बोलने की गुजारिश की जाती थी। इस तरह से जेल के अंदर वो लोगों का तनाव दूर करते थे।

बतौर आरजे किया काम
उनके इस काम को लेकर बताया गया कि तीन कैदियों के साथ मिलकर संजय यहां बतौर आरजे काम करते रहे। इसके साथ ही पेपर बैग भी बनाया। हालांकि संजय दत्‍त को सुप्रीम कोर्ट की ओर से पांच साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बावजूद उनके अच्‍छे व्‍यवहार को देखते हुए चार साल, तीन महीने और 14 दिन में ही इनकी सजा को पूरा कर दिया गया।  http://inextlive.jagran.com/guess-how-much-sanjay-dutt-earned-making-paper-bags-in-jail-201602260002

Wednesday, February 24, 2016

संजय दत्‍त यरवदा जेल से रिहा हो कर घर रवाना

घर आ रहे हैं संजू बाबा
हालाकि सजय दत्‍त की रिहाई का विरोध भी हो रहा है। पुणे की यरवदा जेल के बाहर प्रदर्शनकारियों ने उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की। प्रर्शनकारियों का कहना है कि जेल में और भी कैदी हैं पर उन्हें संजय जैसी सुविधा नहीं दी जा रही है। इसको देखते हुए जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। बहरहाल इस सबके बीच संजू बाबा जेल से रिहा होकर मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। संजय दत्त को जेल में अच्छे बर्ताव के लिए 8 महीने और 16 दिन की सजा में छूट मिली है। पुणे से वो वो मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर और अपनी मां की कब्र पर भी जाएंगे।

खुश है परिवार
संजय की रिहाई के खिलाफ बंबई हाईकोर्ट में एक पीआईएल डाल दी गई है जो पहले हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। इन सारी परिस्‍थितियों के बावजूद संजय की रिहाई से उनका सारा परिवार बेहद खुश है। उनकी बेटी त्रिशाला ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संजय उनके शेर हैं और उनका शेर पिंजरे से बाहर जंगल में आ रहा है। अपनी सजा अवधि के दौरान अनियमित छूट पाने और अधिकारियों की ओर से विशेष सुविधा दिए जाने के आरोपों के कारण अभिनेता विवादों में भी रहे। गौरतलब है कि संजय दत्त को मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दौरान अवैध रूप से एके-56 राइफल रखने के आरोप में पहली बार 19 अप्रैल, 1993 को तब गिरफ्तार किया गया था जब वो एक फिल्म की शूटिंग से मॉरीशस से लौट रहे थे और यह गिरफ्तारी एयरपोर्ट पर हुई थी। 18 दिन के अंदर ही उनको जमानत भी मिल गई थी। Read more http://inextlive.jagran.com/sanjay-dutt-released-from-yerawada-jail-201602250002

Tuesday, July 14, 2015

When Rahul Dev Burman Composed A Song Mid Air

पंचम दा ने रास्‍ते में चलते-चलते बना दिए यह सुपरहिट गानेराजेश खन्‍ना हुए खुश
एक किताब में आरडी बर्मन से जुड़ी कुछ रोचक बातों का जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया है कि, एक बार पंचम दा सुपरस्‍टार राजेश खन्‍ना के साथ बॉम्‍बे से दिल्‍ली जा रहे थे। इस सफर के दौरान उन्‍होंने एक ऐसा गीत लिख दिया, जो सुपरहिट साबित हुआ। बर्मन द्वारा बनाया गया यह गाना 'ये जो मुहब्‍बत है' काफी पॉपुलर हुआ। बताया जाता है कि जब पंचम दा ने यह गाना बनाया तो राजेश खन्‍ना को काफी पसंद आया और उन्‍होंने इसे 1971 में आई फिल्‍म 'कटी पंतग' में शामिल किया।

राजेश खन्‍ना की बेचैनी को किया दूर
लेखक खगेश देव बर्मन द्वारा लिखी गई इस किताब में यह वाक्‍या दिया गया है। इनके मुताबिक, एक बार राजेश खन्ना और बर्मन एकसाथ दिल्‍ली तक का सफर कर रहे थे। तभी राजेश ने उनसे कहा कि वह कुछ ऐसा गुनगुना दें कि उनकी बेचैनी शांत हो जाए। इसके बाद पंचम दा ने वही गाना सुना दिया। राजेश ने यह सुना तो उन्हें बहुत पसंद आया। उन्होंने अपने दोस्त और निर्माता-निर्देशक शक्ति सामंत से ‘कटी पतंग’ में एक ऐसी स्थिति बनाने के लिए कहा ताकि हवा में बने बर्मन के इस गीत को उसमें डाला जा सके। इस तरह ‘ये जो मुहब्बत है’ को ‘कटी पतंग’ में डाल दिया गया और यह एक यादगार गीत बन गया।

और बन गया मुसाफिर हूं यारों

पंचम दा यहीं नहीं रुके, एक और वाक्‍या ऐसा है जो उनके टैलेंट की मिसाल पेश करता है। बताया जाता है कि बर्मन ने एक दूसरा बेमिसाल गाना 'मुसाफिर हूं यारों' आधी रात में तैयार किया था। जब वह और गुलजार कार में बैठकर बॉम्‍बे की सड़कों पर घूम रहे थे। यह गाना साल 1972 की फिल्म 'परिचय' में डाला गया था। एक बार गुलजार और बर्मन राजकमल स्टूडियो में मिले। वहां बर्मन इतने व्यस्त थे कि उन्हें बात करने का समय नहीं था। गुलजार ने अपनी जेब से कागज का एक टुकड़ा निकाला और कहा, 'यह एक गाने का मुखड़ा है। इसकी धुन बन जाने के बाद मुझे सुना देना।' इसके बाद वर्मन और गुलजार की जोड़ी हिट होती गई और दर्शकों को एक से बढ़कर एक गाने सुनने को मिले।

Thursday, July 2, 2015

No Gifts Please Wedding Card Reveals Shahid Mira Getting Hitched On 7 July

7 जुलाई को होगी शादी
शाहिद कपूर की शादी की डेट बिल्कुल करीब आ गई है। वह सात जुलाई को मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में मेहमानों को शादी के कार्ड भेजे जाने का सिलसिला जारी है और अगर आप भी यह कार्ड देखना चाहते हैं तो ये रहा। जी हां, यही है शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी का कार्ड, जो देखने में बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक है। दोनों सात जुलाई को गुड़गांव के उद्योग विहार स्थित ओबरॉय होटल में शादी करने वाले हैं। इस कार्ड में मीरा राजपूत के माता-पिता बेला और विक्रमादित्य राजपूत और शाहिद के माता-पिता नीलिमा अजीम और पंकज कपूर का नाम लिखा है। साथ में उनकी सौतेली मां सुप्रिया पाठक का भी नाम है।



नो गिफ्ट प्‍लीज
इस कार्ड के नीचे लिखा है, 'नो गिफ्ट्स प्लीज, ओनली ब्लेशिंग'। इस शादी के बाद शाहिद कपूर 12 जुलाई को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। वैसे हाल ही में यह भी खबर सामने आई थी कि शाहिद कपूर ने अपनी शादी का पहला कार्ड अपनी एक्स गर्लफ्रेंड यानी करीना कपूर को भेजा है। इससे पहले करीना कपूर ने कहा था कि अगर शाहिद कपूर उन्हें अपनी शादी में बुलाते हैं तो वह जरूर जाएंगी। चर्चा ये भी है कि शाहिद कपूर की होने वाली पत्नी मीरा राजपूत भी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में नजर आएंगी, जहां वो पूरी दुनिया से उनका परिचय कराएंगे। आपको बता दें कि शाहिद कपूर पहली बार इस इस शो के जरिए टीवी पर डेब्यू करने जा रहे हैं और वह इस शो में माधुरी दीक्षित की जगह जज की कुर्सी पर नजर आएंगे।

Source:  Online Hindi News 
 
 
View here: Fun Facts

Friday, July 11, 2014

Hrithik roshan charges 50 crore for mohenjodaro



बॉलीवुड में फिल्मों के लिए 5-10 करोड़ फीस लेना अब बीते जमाने की बात लगने लगी है। तभी तो आजकल स्टार्स इतनी फीस की डिमांड कर रहे है कि आप चौंक जायेंगे. जी हां, सुना है कि अभिनेता ऋतिक रोशन आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म "मोहनजोदड़ो" के लिए पूरे 50 करोड़ रूपए लेंगे.

Source: Bollywood Masala

kareena kapoor loves salman khan



बेबो करीना कपूर ने सलमान खान के लिए अपने सच्‍चे प्‍यार का इज़हार जो किया तो क्‍या इससे सैफ का दिल नहीं टूटेगा? देखिए इस वीडियो में.

Source: Bollywood Masala

Thursday, July 10, 2014

Preity submits four pictures showing bruises on her arm

प्रीति ने पुलिस को दी चार तस्वीरें जिनमें हैं नेस के जुर्म के निशान!

प्रीति जिंटा का कहना है कि इन पिक्चर्स में उनके हाथों पर दिखाई दे रहे चोट के निशान उस समय आए हैं जब उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन नेस वाडिया ने उन पर अटैक किया था. प्रीति ने लास्ट मंथ वाडिया पर अपने साथ छेड़छाड़, अब्युजिंग और मारपीट करने का चार्ज लगाते हुए एफआईआर रजिस्टर कराई थी.

केस के इन्वेस्‍टिगेशन में जुटी मुंबई पुलिस के र्सोसेज का कहना है कि इन चार फोटोग्राफ में प्रीति के हाथ में इंजरी के मार्क्स दिखाई दे रहे हैं. ये फोटो पुलिस को वेडनेस डे को सौंपी गयी हैं. और वो इसे एक इंर्पोटेंट प्रूफ मानते हुए इसके बेस पर भी इन्वेस्टिगेशन कर रही है.

इस बीच वाडिया ग्रुप ने भी मरीन ड्राइव पुलिस को अपने विटनेसेज की रिटेन लिस्ट दी है जो इस केस में अपने स्टेटमेंट रजिस्टर करायेंगे. ऐसी भी न्यूज आयी हैं कि नेस के दो विटनेसेज ने अपनी आइडेंटिटी से डिनॉय किया है, यानि जब पुलिस उनके पास पहुंची तो उन्होंने कहा कि वो इस मामले के सजेस्टेड विटनेस नहीं हैं वो कोई और होंगे. पुलिस को शक है कि वे जानबूझ कर ऐसा कर रहे हैं ताकि मामले से अलग रह सकें.

Wednesday, July 9, 2014

Anushka wore 35 kg dress in bombay velvet

35 किलो का गाउन और अनुष्‍का
एक्‍ट्रेस अनुष्‍का शर्मा ने बॉम्‍बे वेलवेट मूवी के एक सीन में 35 किलो का गाउन पहना है. यह एक‍ क्‍लब का सीन है जिसमें अनुष्‍का गाउन को पहनकर परफार्म कर रही हैं. इस गाउन के बारे में इसकी डिजाइनर ने बताया कि इस गाउन को पहनने में करीब दो घंटे का समय लगा. इसके साथ ही उन्‍हें शूटिंग की जगह तक पहुंचने के लिए दो लोगों की मदद की जरुरत पड़ी. ड्रेस डिजाइनर निहारिका भसीन इस बारे में आगे बताते हुए कहती हैं कि अनुष्‍का को इस भारी ड्रेस को पहन कर डांस नहीं करना था जो उनके लिए एक राहत की बात थी. लेकिन हमारे लिए इस ड्रेस को कैरी करना काफी मशक्‍कत का काम था. गौरतलब है कि श्रीलंका में बारिश के दौरान ड्रेस का ऊपरी हिस्‍सा थोड़ा खराब हो गया था.

अनुराग ने नेशनल अवार्डी डिजाइनर से ली मदद
अनुराग कश्‍यप ने अपने ड्रीम प्रोजेक्‍ट बॉम्‍बे वेलवेट में ड्रेसेस के लिए एक नेशनल अवार्ड विनर ड्रेस डिजायनर की मदद ली और वह कोई और नही निहारिका भसीन हैं. इससे पहले निहारिका ने डर्टी पिक्‍चर में विद्या बालन के लिए ड्रेस डिजाइन की थीं और जिसमें उन्‍हें नेशनल अवार्ड मिला था. इसके अलावा निहारिका अनुष्‍का के लिए बैंड बाजा बारात में भी ड्रेस डिजाइन कर चुकी हैं. इस मूवी में निहारिका ने अनुष्‍का के लिए करीब 144 ड्रेसेज तैयार किए हैं.


Tuesday, July 1, 2014

Sunny leone gets uncomfortable seeing children on the sets of hate story 2

शॉर्ट ड्रेस में बच्चों से शरमाईं सनी लिओनी, शूटिंग से मना किया

आइटम नंबर 'पिंक लिप्स' की शूटिंग कर रही थीं सनी
यह वाकया मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में हुआ, जब हाल में सनी को 'हेट स्टोरी-2' के आइटम नंबर 'पिंक लिप्स' की शूटिंग करनी थी. एक क्रू मेंबर ने बताया कि हमें तीन दिनों तक शूटिंग करनी थी. इसी समय सनी गोल्डेन और ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में वैनिटी वैन से शूटिंग के लिए उतरीं. लेकिन जब सनी ने सेट पर कुछ बच्चों को देखा तो उन बच्चों के सामने शूटिंग करने से मना कर दिया. बताया जाता है कि प्रोडक्शन टीम ने 10 साल की एज के आसपास के कुछ बच्चों को गाने की शूटिंग देखने की इजाजत दे दी थी और जब ये बच्चे सनी को देखने लगे तो वे शर्मा गईं.

लंबी जैकेट में वहां से बाहर निकलीं सनी
सनी ने डांस प्रैक्टिस शुरू कर दी थी लेकिन जैसे ही उनकी नजर बच्चों पर पड़ी, उनके कदम वहीं रुक गए. सनी ने क्रू मेंबर को बुलाया और खुद को एक लंबी जैकेट से कवर कर लिया. इसके बाद वे वहां से बाहर चली गईं और क्रू मेंबर को साफ कह दिया कि जब तक बच्चों को वहां से हटाया नहीं जाएगा, वे शूटिंग शुरू नहीं करेंगी. सनी लियोन के पति डेनियल वेबर ने भी इस खबर की पुष्टि की और कहा कि हम हमेशा प्रोडक्शन टीम को हिदायत देते हैं कि सेट पर कम से कम लोग हों. सनी तब ज्यादा ध्यान कांसंट्रेट कर पाती हैं, जब सेट पर उनकी फोटो खींचने वाले लोग कम से कम हों. सेट पर शूटिंग देखने के लिए 200 लोगों की कोई जरूरत नहीं होती. लोग शूटिंग के बाद सनी से मिल सकते हैं और उनकी फोटो खींच सकते हैं.

Monday, June 30, 2014

Akshay Kumar is Bollywood's biggest flirt?



Akshay Kumar seems to change his interest in every film and he prefers romancing with new heroines. Why has Akshay turning so flirtatious? Watch in this video.

Find more Latest Videos from Entertainment News Videos

Friday, June 27, 2014

A film to be made on salman khan

सलमान की नहीं सलमान पर बनेगी फिल्मी

जल्दी ही सलमान खान स्टारर फिल्म 'किक' रिलीज होने वाली है. लेकिन एक फिल्म ऐसी भी है जिसमें वो काम नहीं कर रहे फिर भी फिल्म  के हीरो वही है. एक्‍च्‍युली फिल्ममेकर शबानी हसनवालिया और समरीन फारूकी जल्दी ही सलमान पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसका टाइटल है 'बीइंग भाईजान'.

फिल्मी अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है और इसकी रिलीज डेट को लेकर भी कोई डिसीजन नहीं लिया गया है. इस डॉक्युमेंट्री का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. जिसमें पोस्टर पर एक थियेटर के अंदर की पिक्चर है और स्क्रीन पर सलमान खान गन लिए हुए किसी को टाग्रेट कर रहे हैं. फिल्म का टाइटल सलमान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन से इंस्पायर्ड है, जबकि इसके साथ भाईजान सलमान के फैंस के उनको एड्रेस करने वाले पसंदीदा नाम से लिया गया हैं...

Wednesday, June 25, 2014

Birthday special karisma kapoor is still in demand

Karisma on ramp
करीना कपूर की रियल और रणबीर कपूर की कजिन एल्‍डर सिस्‍टर करिश्‍मा कपूर लंबे टाइम तक बॉलिवुड एक्‍टर्स अजय देवगन और अभिषेक बच्‍चन के साथ रिलेशनशिप में रहीं. अभिषेक से तो उनकी इंगेजमेंट भी हुई जो 2003 में टूट गयी और उसी साल सितंबर में उन्‍होंने Sixt India के सीईओ संजय कपूर से शादी कर ली. शादी के बाद उन्‍होंने फिल्‍मों को अलविदा कह दिया. बाद में 2012 में उन्‍होंने फ्लॉप फिल्‍म डेंजरस इश्‍क से कम बैक किया, उसके Karisma on rampबाद से वो सिल्‍वर स्‍क्रीन से दूर हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उनके पास काम की कमी है. फिल्‍हाल संजय से उनका डिर्वोस हो गया है. 

करिश्‍मा कई चैरिटी से जुड़ी हुई हैं जिसमें ब्रेस्‍ट कैंसर के लिए काम करने वाली ऑग्रेनाइजेशन पिंकथॉन सबसे ऊपर है जिसकी वो गुडविल एंबेसेडर हैं. इसके अलावा वो कई ब्रांडस को भी एंडोर्स करती हैं. जिनमें kellogg's, Crescent Lawn, Admix Retail और Danone जैसे बड़े प्रोडेक्‍ट शामिल हैं. वो इंटरनेशन कास्‍मेटिक ब्रांड गार्नियर कलर्स का भी ब्रांड फेस हैं. करिश्‍मा एक इंटरनेशनल स्‍किन केयर प्रोडेक्‍ट को भी एंडोर्स करती हैं.

Why preity refuses to comment on case against wadia

क्‍या वाकई 30 मई वाले इंसीडेंट के दौरान प्रीति के ब्‍वॉयफ्रेंड उनके साथ थे

प्रीति ने अपना स्‍टेटमेंट वानखेड़े स्‍टेडियम में पुलिस को रिकॉर्ड कराया, उन्‍होंने अपनी सारी बातों को दोहराते हुए कंुर्म किया कि कहीं कोई गलत बयानी नहीं हुई है. पुलिस ने उनसे सीसीटीवी फुटेज के बारे में भी पूछताछ की बौर आई विटनेसेज की भी जानकारी ली. इसी बातचीत के बाद ऐसी खबरें बा रही हैं कि प्रीति के सोकॉल्‍ड ब्‍वॉयफ्रेंड एनआरआई बिजनेसमैन जिन भी 30 मई को वानखेड़े में मौजूद थे हालाकि इस बात को कंफर्म नहीं किया जा सका है. इसबीच प्रीति की खास फ्रेंड और बॉलिवुड एक्‍ट्रेस रानी मुखर्जी भी उनके सर्पोट में खड़ी दिखाई दे रही हैं. अब पुलिस नेस वाडिया से भी इन्‍वेस्‍टिगेशन की तैयारी कर रही है.

पहले कहा जा रहा था कि प्रीति की घर पर स्टेटमेंट देने की डिमांड को रिजेक्ट करके पुलिस ने बीसीसीआई के ऑफिस में आने के लिए कहा जहां से वो उनके साथ वानखेड़े स्टेडियम में उस जगह पर भी जायेंगे जहां ये इंसीडेंट हुआ बताया जा रहा है. पर अब पता चला है कि प्रति का स्टेटमेंट उनके घर पर ही आज दोपहर बाद रिकॉर्ड होगा उसके बाद शायद सब वानखेड़े स्टेडियम भी जायेंगे.