Showing posts with label Bollywood Actress. Show all posts
Showing posts with label Bollywood Actress. Show all posts

Monday, February 29, 2016

'उड़ता पंजाब' में करीना कपूर को ऐसे अलग अंदाज में देख चौंक जाएंगे आप भी

खबर है कि करीना कपूर फिल्‍म में एक डॉक्‍टर की भूमिका निभाने वाली हैं। इस बारे में करीना ने बताया कि फिल्‍म में उन्‍होंने एक डॉक्‍टर की भूमिका निभाई है। ये बेहद साधारण और अच्‍छा रोल है। उनका कहना है कि उनके लिए ये किरदार उनके अब तक के निभाए किरदारों में से सबसे अलग है।

चार साल रिसर्च के बाद बनी ये फिल्‍म
वैसे एक दिलचस्‍प बात ये है कि करीना इस फिल्‍म से पहले भी फिल्‍म 'क्‍योंकि', 'कम्‍बख्‍त इश्‍क' और '3 इडियट्स' में डॉक्‍टर की भूमिका निभा चुकी हैं। इसके बावजूद इस फिल्‍म में इनकी भूमिका हर बार से कुछ अलग होगी। निर्देशक अभिषेक चौबे ने फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' को चार साल के रिसर्च के बाद बनाया है।

फिल्‍म की कहानी होगी ऐसी
फिल्‍म की कहानी के बारे में बताया गया है कि ये पंजाब में ड्रग्‍स के फैले जाल के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसके अलावा करीना कपूर ने ये भी कहा कि उनकी ये फिल्‍म, उनकी पिछली फिल्‍म 'की एंड का' से बहुत अलग है। Read more http://inextlive.jagran.com/revealed-kareena-kapoor-to-play-a-doctor-in-udta-punjab-201603010006

Wednesday, February 19, 2014

Saif Should Act In Hollywood Films Says Kareena

करीना कपूर को लगता है कि उनके हसबेंड सैफ अली खान को हॉलीवुड फिल्मों में काम करना चाहिए. क्योंकि करीना मानती हैं कि सैफ बहुत टैलेंटेड हैं. उन्हें पूरा बिलीव है कि सैफ हॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर प्रूव हो सकते हैं क्योंकि उनके पास इंटरनेशनल फिल्मों वाला एटीट्यूड, लुक और टेलेंट है.

हाल ही में एक आइसक्रीम ब्रांड की एंबेसेडर बनी करीना खुद हॉलीवुड में काम नहीं करना चाहतीं. उनका कहना है कि वे यहां काम करके खुश हैं. उनका हॉलीवुड में काम करने का कोई ड्रीम नहीं है. करीना कहती हैं कि बॉलीवुड में वही टिक सकता है जिसके पास हुनर है. 

उन्हें नई एक्ट्रेसेज में माही गिल और हुमा कुरैशी का काम काफी पसंद है. वैसे करीना क्या कह रही हैं आप कुछ समझे, अगर बॉलिवुड में वही टिक सकता है जिसमें हुनर है और सैफ टैलेंटेड भी हैं तो फिर वो हॉलिवुड क्यों जाएं या फिर छोटे नवाब का टैलेंट बॉलिवुड के लिए काफी नहीं है. 

Wednesday, February 12, 2014

I Love To Work With Salman Khan Says Juhi Chawla

आमिर और शाहरुख के साथ कई सुपर हिट फिल्में दे चुकीं एक्ट्रेस जूही चावला का दिल अब क्यूं आया है सलमान खान पर.
ये सवाल इस लिए उठ रहा है क्योंकि जूही चावला शाहरुख खान के कैंप की शख्स कही जाती हैं. जूही और उनके हसबेंड जय मेहता किंग खान के बिजनेस पार्टनर भी हैं. अपने हाई टाइम में आमिर खान और शाहरुख खान के साथ काम करने वाली जूही चावला ने अब उम्मीद जतायी है कि वह किसी दिन सलमान खान के साथ फिल्म में काम कर सकेंगी तो इस ख्वाहिश के पीछे क्या है ये जानने इच्छा तो सबकी होगी. क्या ये सलमान और शाहरुख के सुधरते रिश्तों का असर है या सलमान की बॉलिवुड में तेजी से स्ट्रांग होती पोजीशन का.

जूही ने कहा कि मुझे सलमान के साथ काम करने की उम्मीद है, साथ ही हंसते हुए ये कह दिया कि वह मेरे साथ काम नहीं करेंगे क्योंकि आने वाले कुछ सालों में वे बेहद बिजी है और उनके टाइट शेड्यूल में मेरे लिए टाइम नहीं होगा. माधुरी के साथ काम करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे कभी उम्मीद नहीं थी कि मैं माधुरी दीक्षित के साथ काम करुंगी. ‘गुलाब गैंग’ फिल्म में फर्स्ट  टाइम जूही और माधुरी एक साथ काम कर रही हैं. जबकि जूही और सलमान कुछ फिल्मों में साथ जरूर रहे लेकिन उन्होंने कभी कपल रूप में एक्टिंग नहीं की है.