Showing posts with label Kareena Kapoor. Show all posts
Showing posts with label Kareena Kapoor. Show all posts

Monday, February 29, 2016

'उड़ता पंजाब' में करीना कपूर को ऐसे अलग अंदाज में देख चौंक जाएंगे आप भी

खबर है कि करीना कपूर फिल्‍म में एक डॉक्‍टर की भूमिका निभाने वाली हैं। इस बारे में करीना ने बताया कि फिल्‍म में उन्‍होंने एक डॉक्‍टर की भूमिका निभाई है। ये बेहद साधारण और अच्‍छा रोल है। उनका कहना है कि उनके लिए ये किरदार उनके अब तक के निभाए किरदारों में से सबसे अलग है।

चार साल रिसर्च के बाद बनी ये फिल्‍म
वैसे एक दिलचस्‍प बात ये है कि करीना इस फिल्‍म से पहले भी फिल्‍म 'क्‍योंकि', 'कम्‍बख्‍त इश्‍क' और '3 इडियट्स' में डॉक्‍टर की भूमिका निभा चुकी हैं। इसके बावजूद इस फिल्‍म में इनकी भूमिका हर बार से कुछ अलग होगी। निर्देशक अभिषेक चौबे ने फिल्‍म 'उड़ता पंजाब' को चार साल के रिसर्च के बाद बनाया है।

फिल्‍म की कहानी होगी ऐसी
फिल्‍म की कहानी के बारे में बताया गया है कि ये पंजाब में ड्रग्‍स के फैले जाल के ईर्द-गिर्द घूमती है। इसके अलावा करीना कपूर ने ये भी कहा कि उनकी ये फिल्‍म, उनकी पिछली फिल्‍म 'की एंड का' से बहुत अलग है। Read more http://inextlive.jagran.com/revealed-kareena-kapoor-to-play-a-doctor-in-udta-punjab-201603010006

Thursday, February 20, 2014

All Is Well Between Kareena And Bipasha


असल में करीना कपूर खान और बिपाशा बसु दोनों का पास्ट रिलेशन कुछ अच्छा नहीं रहा है और इसमें काफी हेटरेड भी है. 2001 में दोनों की एक साथ फिल्म आयी 'अजनबी' तब से ही दोनों की टसल के किस्से स्टार्ट हो गए थे. ये बिपाशा की डेब्यु फिल्म थी और इसके प्रमोशन के दौरान ही दोनों एक्ट्रेस ने एक-दूसरे पर काफी कमेंट किए थे. बताया तो यहां तक जाता है कि दोनों के बीच डिफरेंसेज फिल्म की शूटिंग के टाइम से ही सामने आने लगे थे. इस के बाद से ही दोनों ने एक दूसरे से डिस्टेंस मेंटेन रखा.
Kareena Bipsha and Saif kiss
लेकिन अब एक फिल्म अवॉर्ड अनाउंसमेंट इवेंट पर दोनों को एक दूसरे को हग करते स्पॉट किया गया. वैसे इवेंट के दौरान दोनों डायस के डिफरेंट साइड पर खड़ी रहीं लेकिन फंक्शन कंप्लीट होने के बाद सैफ अली खान, करीना कपूर और बिपाशा बसु को बात करते हुए देखा गया. उसी दौरान उन्होंने एक दूसरे को ना सिर्फ हग किया बल्कि स्मा‍इल के साथ किस भी किया. सुनने में तो ये भी आया कि एक टाइम फिल्म 'रेस' की शूटिंग के दौरान बिपाशा और सैफ के अफेयर के किस्से भी चर्चा में रहे थे.  बहरहाल इन तीनों के बीच की नॉमर्ल बॉडी लेंग्वेज देख कर ये कहा जा सकता है कि पास्ट को भूल कर वे अब मूव ऑन करने का डिसीजन ले चुके हैं.