Showing posts with label Dailymail. Show all posts
Showing posts with label Dailymail. Show all posts

Friday, March 11, 2016

इस फेमस ब्रिटिश अखबार ने नहीं पहचाना दीपिका को, ट्वीटर पर हो रही खिचाई

हाल ही में लॉस एंजेलिस में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने एक साथ एक रेस्त्रां में डिनर किया। इस दौरान वहां के मशहूर अखबार डेली मेल ने इन दोनों को लेकर खबर चलाई। इस दौरान द डेली मेल ने खबर चलाया कि 'टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच एक महिला दोस्त के साथ स्पॉट किए गए। इस दौरान द डेली मेल ने यह साफ कर दिया कि वह अभिनेत्री दीपिका को ना पहचानता है। शायद इसीलिए उन्हें महिला दोस्त लिखा है। वहीं द डेली मेल की इस खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है। यह खबर काफी तेजी से वायरल हुई। दीपिका के फैंस का कहना है कि द डेली मेल पहले दीपिका को पहचान ले। कुछ ट्वीटर यूजर्स ने यह लिखा कि ब्रिटिश मीडिया दीपिका पादुकोण नोवाक जोकोविच की महज़ दोस्त मात्र नहीं हैं बल्कि एक बड़ी सेलेब्रिटी हैं।

कोई बड़ी बात नहीं

ऐसे ही तमाम कमेंट्स की झ़ड़ी लगी है। हालांकि इसके साथ ही सोशल मीडिया पर द डेली मेल के फैंस इसे कोई बड़ी गलती नहीं मान रहे हैं। कुल फालोवर्स ने दीपिका के फैंस के कमेंट्स के जवाब में लिखा कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को ना पहचान पाना कोई बड़ी बात नहीं है। ये तो एक साधारण बात है। क्या भारतीय मीडिया ये दावा कर सकता है कि वो सभी ब्रिटिश कलाकारों को पहचानता होगा। वह हर किसी को उसके चेहरे और नाम से अच्‍छे जानता है। द डेली मेल की इस गलती से सोशल मीडिया पर उसकी काफी खिचाई हो रही है। गौरतलब है कि इससे पहले ट्वीटर पर 2014 टेनिस स्‍टार मारिया शारापोवा द्वारा सचिन तेंदुलकर को न पचनाने वाले मामले की भी खिंचाई हो चुकी है। Read more Bollywood News http://inextlive.jagran.com/bollywood-masala