Showing posts with label Bollywood Shahrukh Khan. Show all posts
Showing posts with label Bollywood Shahrukh Khan. Show all posts

Tuesday, March 8, 2016

रियल फैन के रियल हुनर ने बनाया शाहरुख को दीवाना, मिली उन्‍हीं की कंपनी में जॉब

बता दें कि शाहरुख के इस रियल फैन का नाम है शिवम। शिवम भोपाल का रहने वाला है। मुंबई में रहकर वह मास मीडिया की पढ़ाई कर रहा है। 7 मार्च को शिवम का जन्‍मदिन था। अपने जन्‍मदिन के मौके पर उन्‍होंने शाहरुख को एक वीडियो ट्विट किया। वीडियो में उन्‍होंने फैन के ट्रेलर में शाहरुख के फैन की जगह अपना चेहरा लगा दिया है। इस वीडियो में एडीटिंग के लिए शिवम ने वीएफएक्‍स तकनीक से एडिट किया है।

डायलॉग्‍स पर की लिप सिंकिंग
इस वीडियो में शिवम ने कलाकार गौरव के डायलॉग्‍स पर लिप सिंकिंग की है। शिवम के इस काम से शाहरुख इतना ज्‍यादा प्रभावित हुए कि उन्‍होंने तुरंत उसको ट्विट किया कि आओ और उनकी वीएफएक्‍स टीम के साथ काम करो, वेलडन। इस वीडियो को लेकर शिवम ने बताया कि इसे एडिट करने में उन्‍हें तीन दिन का समय लगा है।  Read more Entertainment News http://inextlive.jagran.com/entertainment-news-hindi.html