Showing posts with label News Hindi. Show all posts
Showing posts with label News Hindi. Show all posts

Thursday, July 2, 2015

4 Offloaded From Air India Plane To Seat Kiren Rijiju And Nirmal Kumar Singh

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू और जे एण्ड के उप मुख्यमंत्री के लिए एयर इंडिया ने चार यात्रियों को फ्लाइट से उतारा केंद्रीय गृहराज्यमंत्री किरण रिजिजू और जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल कुमार सिंह विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। उनके ऊपर एयर इंडिया की फ्लाइट को लेट कराने का आरोप तो लगा ही है। साथ ही एयर इंडिया पर आरोप है कि उसने रिजिजू, निर्मल और रिजिजू के पीए को सीट देने के लिए एक बच्चे समेत तीन यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया। हालांकि मंत्रियों ने इन सभी आरोपों का खंडन कर जांच कराने की बात कही है। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस घटना को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी गई है।

दूसरी ओर इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी ने सख्त रुख इख्तियार करते हुए रिजिजू से माफी मांगने की अपील की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए फ्लाइट को न सिर्फ लेट करवाया बल्कि उसमें बैठे तीन यात्रियों को भी उतरवाया। आप प्रवक्ता दिलीप पांडे ने कहा कि केंद्रीय मंत्री को इस मामले में बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।

जानकारी के मुताबिक यह घटना 24 जून की है। आरोपों के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान के लिए तैयार थी। विमान के दरवाजे बंद हो चुके थे, लेकिन इसके बाद भी इस विमान ने उड़ान नहीं भरी, क्योंकि इस फ्लाइट पर रिजिजू और उनके पीए को सवार होना था। रिजिजू और उनके पीए को सीट मुहैया करवाने के लिए इस फ्लाइट से तीन यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। वहीं दूसरी ओर भाजपा समर्थित जम्मू कश्मी़र सरकार में उप मुख्य मंत्री निर्मल कुमार सिंह को भी इस पूरे मामले का हिस्सा  बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि निर्मल भी उस वक्तक रिजिजू के साथ थे।

रिजिजू ने इस बाबत सफाई देते हुए कहा है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि शायद इस फ्लाइट का समय तकनीकी कारण से पहले ही बदला गया था। उन्होंने फ्लाइट के लेट होने या इसको देर करवाने के आरोपों से साफ इंकार किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें लेह से हेलीकॉप्टर के जरिए श्रीनगर आना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। उस वक्त उन्हें एयर इंडिया का विमान पकड़ने की सलाह दी गई थी। वह सिंधु दर्शन महोत्सव में भाग लेकर दिल्ली लौट रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने इस बात से अनभिज्ञता जाहिर की कि उनकी वजह से तीन यात्रियों को विमान से उतारा गया। रिजिजू का दावा है कि उड़ान में देरी नहीं हुई क्योंकि रवानगी के समय में तकनीकी कारणों से पहले से ही बदलाव किया गया था।

Source:  Online Hindi News 
 
View here: Fun Facts

Friday, July 11, 2014

Obama sends invitation letter to narendra modi for september visit

हाथों हाथ पहुंचाया बुलावा
दुनिया की महाशक्ति अमेरिका ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका आने के लिए बुलावा भेजा है. प्रेसीडेंट ओबामा ने यह इनविटेशन कार्ड अमेरिकी उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्‍सक के हाथों भिजवाया है. दरअसल बर्न्‍सक ने ओबामा का पत्र प्रधानमंत्री मोदी से मीटिंग के दौरान दिया है. इसके लिए मोदी ने बर्न्‍सक को धन्‍यवाद दिया.

परिणामों वाली यात्रा
पीएम ऑफिस से जारी बयान में कहा गया है अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री को अमेरिका आने का न्‍योता दूसरी बार दिया है. इसके साथ ही अमेरिका ने भारत के साथ 21वीं सदी में निर्णायक साझेदारी देने के लिए क्‍लोजली काम करने की इच्‍छा जताई है. इसके जबाव में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि मोदी इस मीटिंग को एक परिणाम लाने वाली मीटिंग के रूप में संपन्‍न करना चाहेंगे.

शांति और समृद्धि के संबंध
इस सहभागिता पर अपने विचार रखते हुए मोदी ने कहा कि विश्‍व के सबसे बड़े लोकतंत्र और सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच संबंध दोनों देशों की बेहतरी के साथ साथ विश्‍व भर में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए एक मजबूत ताकत के रूप में उभरना चाहिए. इस मीटिंग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को चुनाव के बाद आए बराक ओबामा के कॉल के बारे में भी बताया.

वॉर अगेंस्‍ट टेरेरिज्‍म भी मुद्दा
इस मीटिंग में नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर अजीत डोवाल और विदेश सचिव सुजाता माथुर भी शामिल थीं. प्रधानमंत्री मोदी ने एनएसए की प्रजेंस में अफगानिस्तान पर कोऑर्डिनेशन और एशिया में सिक्‍योरिटी एवं समद्धि बढ़ाने, एंटी टेरेरिज्‍म और एजेंट एक्‍सचेंज जैसे मुद्दों पर बात की. इसके अलावा बर्न्सक ने राष्‍ट्रपति ओबामा की इकॉनोमिक रिलेशंस में स्‍ट्रेंथ लाने, नेक्‍स्‍ट जेनरेशन की टेक्‍नोलॉजी, डिस्‍इंवेस्‍टमेंट, एनर्जी, समुद्री सुरक्षा बढाने के लिए साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया.  एनएसए के साथ साथ इस मीटिंग में यूएस चार्ज डी अफेयर्स कैथलीन स्टीफेंस और दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए अमेरिका की उप विदेश मंत्री निशा बिस्वाल भी मौजूद थीं.

Saturday, June 21, 2014

People have returned safely from iraq

इराक से सकुशल लौटे जियारत को गए लोग
इराक में चल रहे कत्लेआम ने देश और दुनिया में जबरदस्त भूचाल पैदा किया हुआ है. इराक में हिंसक हालातों के बीच शुक्रवार को जियारत के लिए गया धौलड़ी निवासी एक दंपति बीस दिन बाद इराक से सकुशल अपने घर पहुंचा. दंपति के घर पहुंचने पर परिजन खुशी से झूम उठें.

होने लगे बम विस्फोट

जानी क्षेत्र के गांव धौलड़ी निवासी अली नफीस काजमी पुत्र अली सफदर काजमी फ्क् जून को जियारत के लिए अपनी पत्‍‌नी हसमत जेहरा के साथ फ्0 लोगों के दल में इराक गया था. सबसे पहले अली नफीस काजमी इराक के सामरा शहर में गए थे. वहां से वह अल नजफ और करबला गए थे. वह बताते है कि जब इराक में आतंकियों ने हमला किया और लोगो को मारने लगे तो उस समय वह सामरा शहर में थे. उस पल को याद करते हुए वह कहते है कि जब शहर के आस पास बम विस्फोट होने लगे तो पूरा शहर धमाकों से हिल गया था. चारों ओर भगदड़ मची हुई थी.

हिंसा को करीब से देखा

आतंकियों ने इराक की सभी संचार व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया था. संचार व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण ही जियारत और रोजगार के सिलसिले में इराक गये लोग आपने परिजनों से संपर्क नही कर पा रहे है. उन्होंने बताया कि आतंकियों द्वारा बम विस्फोट और गोलीबारी के बाद भी जियारत पर गये लोगो का जोश देखने लायक था. उनके दल ने हिंसाग्रस्त इराक में अपनी जियारत पूरी की. इस दौरान उन्होने मौत को कई बार करीब से देखा.

Friday, June 20, 2014

Man who harrased shakib al hasan wife arrested by bangladesh police

शाकिब अल हसन की पत्नी के साथ यौन उत्‍पीड़न करने वाला गिरफ्तार

मामला
बांग्लादेशी टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन की पत्नी के साथ 15 जून को टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे मैच में यौन उत्पीड़न की घटना सामने आई थी. जिसके बाद शाकिब ने मीरपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था. वहीं बांग्लादेशी पुलिस ने मामले में कार्यवाई करते हुए यौन उत्पीड़न के इस मामले में एक बिजनेसमैन के बेटे को गिरफ्तार किया है. बीडीन्यूज24 डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, मीरपुर स्थित नेशनल क्रिकेट स्टेडियम गैलरी में मैच के दौरान उम अहमद शिशिर के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ था.

शाकिब पिटाई में शामिल
मामले में मीरपुर पुलिस के सब इंसपेक्टर मोहम्मद रसेल ने कहा कि उन्होंने बिजनेसमैन बजलूर रहमान के 23 वर्षीय बेटे रहीद को थर्सडे की सुबह उसके बनानी स्थित आवास से गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि शाकिब द्वारा दर्ज कराए गए मामले के कई आरोपियों में से एक रहीद है. मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा कि शाकिब के कंपलेन के आधार पर हम लोग अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं. बांग्लादेश क्रिकेट समिति (बीसीबी)के सुरक्षा कर्मचारियों ने उस दिन शाकिब की पत्नी को परेशान करने वाले कई लोगों की पिटाई भी की थी. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि सुरक्षा कर्मचारियों के साथ शाकिब भी पिटाई करने में शामिल थे.

Air passenegers in trouble

एयर पैसेजेंर्स की बढ़ी परेशानी

रांची के एयर पैसेंजर्स की परेशानी बढ़ गई है. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से फ्लाइट की कनेक्टिविटी पहले से ही कम है, जो है भी वह भी अब घटती जा रही है. रांची से मॉर्निंग में दिल्ली जानेवाली और दिल्ली से आने वाली गो एयरवेज की फ्लाइट वेडनेसडे से बंद कर दी गई है. यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह नौ बजकर क्0 मिनट पर आती थी और फिर क्0 बजकर भ्ब् मिनट पर दिल्ली के लिए उड़ान भरती थी. गो एयरवेज के कर्मचारियों ने बताया कि इस फ्लाइट का ऑपरेशन अभी सितंबर तक बंद रहेगा, बाद में इसे फिर शुरू किया जा सकता है.

कंपनियों को हा रहा नुकसान

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से एयर इंडिया, गो एयरवेज, जेट एयरवेज और इंडिगो मिलाकर कुल क्क् फ्लाइट्स चल रही थीं, लेकिन अब गो एयरवेज की मार्निंग फ्लाइट बंद होने से अब सिर्फ क्0 फ्लाइट्स बची हैं, जिनमें इंडियन एयरलाइंस की क्, गो एयरवेज की ख्, इंडिगो की ब् और जेट एयरवेज की फ् फ्लाइट्स शामिल हैं. इनमें से एक फ्लाइट में लगभग क्8ख् सीटें होती हैं, लेकिन इंडियन एयरलाइंस को छोड़कर बाकी की जितनी फ्लाइट्स हैं, उनको पैसेंजर्स मिलने में मुश्किल हो रही है. पीक सीजन में भी प्राइवेट एयरलाइंस की आधी से ज्यादा सीटें खाली जाती हैं. ऐसे में इन एयरलाइंस को नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसके कारण यह एयर लाइंस फ्लाइट की फ्रिक्वेंसी और बाकी शहरों से कनेक्टिविटी कम करती जा रही हैं.

ऑफर का भी फायदा नहीं

फ्लाइट में पैसेंजर की संख्या को बढ़ाने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कार्यरत विभिन्न एयरलाइंस कंपनियां टिकटों में डेली आकर्षक ऑफर के साथ ही छूट भी दे रही हैं. फेस्टिवल और पहले से टिकट बुक कराने पर टिकटों का रेट भी कम कर दे रही हैं, लेकिन इसके बाद भी पैसेंजर की संख्या नहीं बढ़ पा रही हैं, जिससे कंपनियों को घाटा उठाना पड़ रहा है.

Source: Local News

Wednesday, June 18, 2014

4.3 Mm Rainfall In Jamshedpur

कराया ठंडक का अहसास

ट्यूजडे को सिटी में हुई 4.3 एमएम बारिश ने मौसम को सुहाना कर दिया. 4 जून के बाद पहली पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया. मौसम का यही मिजाज रहा, तो अगले कुछ घंटों में ये राहत और भी बढ़ सकती है. वेदर साइंटिस्ट 19 से 20 जून तक मॉनसून आने की संभावना जाता रहे हैं.

मैक्सिमम टेंपरेचर 38 डिग्री सेल्सियस

लंबे समय के बाद सिटी के लोगो को थोड़ी राहत मिली. ट्यूजडे को सिटी में रुक-रुक कर बारिश होती रही. इस दौरान टेंपरेचर में भी गिरावट आई. ट्यूजडे को सिटी का मैक्सिमम टेंपरेचर 38 डिग्री सेल्सियस रहा. वेदर साइंटिस्ट डॉ ए वदूद ने इसे प्री-मॉनसून बताते हुए जल्द ही मॉनसून आने की बात भी कही. उन्होंने कहा कि अगले 24 से 48 घंटे के भीतर मॉनसून वेस्ट बंगाल पहुंचेगा और इसके बाद झारखंड में मॉनसून की इंट्री होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में मॉनसून सबसे पहले ईस्ट सिंहभूम में आएगा. डॉ ए वदूद ने कहा 19 से 20 जून तक यहां मॉनसून आने की संभावना है.

ट्यूजडे को प्री-मॉनसून बारिश हुई है. अगले 24 से 48 घंटे में मॉनसून वेस्ट बंगाल पहुंचेगा. 19 से 20 जून तक झारखंड में मॉनसून आने की संभावना है.

-डॉ ए वदूद, वेदर साइंटिस्ट

Tuesday, June 17, 2014

Kerala nurses in iraq seek government help asked to stay in hospitals

इराक़: फंसी भारतीय नर्सों को केवल आश्वासन, सलाह

इसके अलावा कई अन्य भारतीय मज़दूर और कर्मचारी भी इन इराक़ी शहरों में फंसे हुए हैं.
इराक़ में भारत के राजदूत ए अजय कुमार ने सोमवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि तिकरित के एक अस्पताल में फंसी 46 भारतीय नर्सें अभी पूरी तरह सुरक्षित हैं.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने 16 जून को एक ट्वीट कर बताया, ''भारतीय दूतावास तिकरित में रह रही 46 भारतीय नर्सों के संपर्क में है. उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस के कार्यकर्ता आज उनसे मिले.''

सुरक्षा हालात

आईएसआईएस के लड़ाकों ने आठ जून को हमला कर मोसूल और तिकरित पर कब्जा कर लिया था.

इन शहरों पर फिर नियंत्रण हासिल करने के लिए सरकारी सुरक्षा बलों और आईएसआईएस के विद्रोहियों के बीच कई शहरों में लड़ाई चल रही है.

इराक़ में फंसी भारतीय नर्सों के मामले में अब तक की मुख्य बातें:

* भारत सरकार ने  इराक़ के कई शहरों पर हुए ताज़ा हमले और उन पर क़ब्ज़ा करने से ख़राब हुए सुरक्षा हालात पर गहरी चिंता जताई है.
* भारत सरकार ने आईएसआईएस के लड़ाकों के कब्जे को इराक़ की सुरक्षा और अखंडता पर ख़तरा बताया है.
* इस तरह के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए भारत सरकार ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में वह इराक़ की
सरकार और वहाँ के लोगों के साथ है.
* भारत ने कहा है कि उसके लिए  इराक़ में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा अभी भी गंभीर चिंता का विषय है.
* भारतीय विदेश मंत्रालय ने इराक़ में रह रहे भारतीयों की सहायता के लिए 15 जून को एक एडवाइजरी जारी की.
* बग़दाद स्थित भारतीय दूतावास में 24 घंटे काम करने वाली एक हेल्पलाइन भी शुरू की गई है.
* एडवाइजरी में भारतीय नागरिकों से इराक़ के बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते हुए अगली अधिसूचना तक कहीं भी आने-जाने से बचने की सलाह दी गई है.
* भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि अगर व्यावसायिक उड़ानें सुरक्षित हों तो वो उससे इराक़ छोड़ दें.
* हिंसा प्रभावित इलाक़ों में रह रहे भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि जहाँ तक संभव हो वो घर में ही रहें. उन्हें बग़दाद स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहने की सलाह दी गई है.

Source: Hindi News

Monday, June 16, 2014

CBI takes over probe into gopinath munde death

केंद्रीय मंत्री मुंडे की मौत की सीबीआई द्वारा जांच शुरू

भाजपा के बरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे की मौत दिल्ली में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी जब उनकी कार को दूसरे कार ने टक्कर मार दी थी.
केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की
इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने कुछ दिन पहले इस मामले को सीबीआई को सौंपने और इसकी जांच करवाने की सिफारिश की थी.

कई मंत्रियों ने घटना को साजिश कहा था
मुंडे की तीन जून को दिल्ली में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. उनकी मौत के बाद कई नेताओं ने मुंडे की मौत की सीबीआई जांच की मांग की थी. उन्होंने इसके पीछे साजिश की आशंका जाहिर की थी. इसके बाद केंद्र को मुंडे के निधन की सीबीआई जांच की सिफारिश करनी पड़ी थी.

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता एकनाथ खड़से, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, एनसीपी अध्यक्ष पृथ्वीराज चव्हाण समेत कई नेताओं ने आशंका जताई थी कि मुंडे के मौत के पीछे साजिश कोई गहरी साजिश हो सकती है.

Source: National News

Nothing wrong with sex comedy says saif ali khan

जो सेक्स कॉमेडी एंटरटेन करे उसमें बुराई नहीं: सैफ अली खान

हो सकता है खतरनाक

साजिद खान की नई फिल्म हमशकल में लीड रोल में बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान ने कहा कि उन्हें सेक्स कॉमेडी से कोई दिक्कत नहीं है. सैफ ने कहा कि जो सेक्स कॉमेडी एंटरटेन करती हो और अश्लील न हो ऐसी सेक्स कॉमोडी फिल्में करने में उन्हें दिक्कत नहीं है. सैफ ने कॉमेडी को एक आजाद ख्याल बताते हुए कहा कि कुछ भी जो मजेदार है कॉमेडी हो सकता है लेकिन कई बार यह थोड़ा खतरनाक भी हो जाता है क्योंकि इसमें कई बार गरिमा और सम्मान की अनदेखी भी हो जाती है.

सेक्स के बारे में बात करनी चाहिए

अपना पोइंट ऑफ व्यू देते हुए सैफ ने कहा कि मेरे हिसाब से इसे गंदा नहीं होना चाहिए. उन्होंने सेक्स कॉमेडी फिल्मों को बुरा नहीं बताया और कहा कि, मेरा मानना है कि लोग सेक्स के बारे में बात करते हुए हिचकिचाते हैं लेकिन उन्हें इसके बारे में बात करनी चाहिए और यह सामान्य है. सैफ की अगली फिल्म साजिद खान की कॉमेडी फिल्म ‘हमशकल्स’ है. जिसपर सैफ ने कहा, मैं साजिद (निर्देशक) के साथ काम करना चाहता था और वो लोगों का एंटरटेन करने के लिए बहुत मेहनत करते हैं. सैफ ने साजिद की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसी कॉमेडी फिल्में बनाई हैं जो सभी भारतीयों को पसंद आती हैं जैसे ‘हे बेबी’, ‘हाउसफुल’ बनाता है.

Police says 48 killed in terror attack on kenya town

केन्या में हुए आतंकी हमले में 48 लोगों की मौतइस हमले में कम से कम 48 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हो गए है.
आतंकियों ने घंटों तक हमला जारी रखा तथा पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया. उनलोगों ने दो होटलों में आग लगा दी तथा सड़कों पर गोलियां चलाईं.

रात के 8 बजे हमला हुआ
यह हमला स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू हुआ और उस समय शहर के लोग टीवी पर विश्व कप के मैच देख रहे थे. देश की सुरक्षा व्यवस्था इस हमले का ज्यादा विरोध नहीं कर पाई और यह हमला आज सुबह तक चलता रहा.

नैरोबी प्रशासन ने इसके लिए अलकायदा से संबद्ध सोमालिया के आतंकी संगठन अल-शबाब को जिम्मेदार ठहराया है. केन्या के शीर्ष पुलिस कमांडर डेविड किमाइयो ने कहा कि मृतकों की संख्या 48 है.

लोग विश्व कप के मैच देख रहे थे
पुलिस के एक अन्य कमांडर ने कहा कि ब्रीज व्यू होटल पर लोग विश्वकप देख रहे थे. बंदूकधारियों ने पुरुषों को खींचकर अलग किया और महिलाओं को आदेश दिया कि वे उनकी हत्या होते हुए देखें.

हमलावरों ने महिलाओं को बताया कि केन्याई सैनिक यही सब सोमालिया के भीतर सोमालियाई पुरुषों के साथ कर रहे हैं. पुलिस कमांडर ने नाम न छापने का आग्रह किया क्योंकि वह हमले की जानकारी साझा करने के लिए अधिकृत नहीं था...

Saturday, June 7, 2014

Sunny Leone and Sherlyn Chopra's mutual love!

Sunny Leone and Sherlyn Chopra's mutual love! Sunny Leone, is set to host the seventh season of "MTV Splitsvilla". At the launch event she was asked about the possible comparisons with last year's host Sherlyn Chopra.What Sunny feels, just watch.


Watch online Latest Videos http://inextlive.jagran.com/video/sunny-leone-and-sherlyn-chopra-mutual-love-201406060008

Indian railway becomes the gymnastic champion


 

रांची के खेलगांव स्थित शहीद गणपत राय इंडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल जिमनास्टिक चैंपियनशिप का गुरुवार को समापन हुआ. इसमें इंडियन रेलवे चैंपियन बना. इंडियन रेलवे के जिमनास्टिक प्लेयर्स ने दस मेडल्स अपने नाम किए. इस दौरान प्लेयर्स की खुशी देखते ही बन रही थी.

जिमनास्टिक के इवेंट्स में गर्ल्स ने अपने परफॉर्मेंस से जीते कई मेडल्स.

Source: Latest Photo

Top five must have smartphone apps for brasil fifa worldcup




वन फुटबॉल ब्राजील

यह सबसे अच्‍छी फुटबॉल एप है जो आपको गोल्‍स की नोटिफिकेशंस के साथ लाइव मैच डाटा भी देता है. इस एप को यूज करते टाइम आप अन्‍स एप यूजर्स के साथ चैट भी कर सकते हैं. इसके साथ ही ये एप आपको मैच से रिलेटेड टवीट्स देखने, वीडियोज देखने और लाइव टेबल्‍स देख सकते हैं. यह एक फ्री एप है जिसे गूगल प्‍ले स्‍टोर और आईट्यून्‍स से इंस्‍टॉल किया जा सकता है.

ब्राजील 2014 काउंटडाउन

अगर आप फीफा वर्ल्‍डकप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आप इस एप को ट्राई कर सकते हैं. यह एप आपको वर्ल्‍ड कप काउंटडाउन प्रोवाइड कराएगी. ये एप फुटबॉल वर्ल्‍ड कप के काउंटडाउन से लेकर टीम्‍स के नाम और कई अन्‍य डिटेल्‍स भी प्रोवाइड कराएगी. यह एप फेसबुक के साथ इंटीग्रेट की जा सकती है और स्‍क्रीनशॉट भी पोस्‍ट कर सकती है. यह एप इंग्लिश, स्‍पेनिश, पुर्तगीज, फ्रेंच, कोरियन, ईटेलियन और क्रोएटियन को सपोर्ट करती है. यह एक फ्री एप है जिसे गूगल प्‍ले स्‍टोर और आईट्यून्‍स से इंस्‍टॉल किया जा सकता है.

फीफा ऑफिशियल एप

य‍ह फीफा वर्ल्‍डकप 2014 की ऑफिशियल एप है जो इस वर्ल्‍डकप से जुड़ी इनफार्मेशन प्रोवाइड कराती हैं लेकिन यह एप वाईफाई कनेक्‍शन पर भी थोड़ी स्‍लो है. यह एप पांच लेंग्‍वेजेज को सपोर्ट करती है. हालांकि यह एप फीफा ऑफिशियल वेबसाइट पर अवेलेबल सभी जानकारी अवेलेबल कराती है. इसके साथ ही इस एप में ऑफिशियल फीफा कंट्री रेंकिंग, वीडियो और फोटो सेक्‍शन होगा. यह एक फ्री एप है जिसे गूगल प्‍ले स्‍टोर और आईट्यून्‍स से इंस्‍टॉल किया जा सकता है.
वर्ल्‍डकप ब्राजील 2014

यह एक इंटरेस्टिंग एप है जो वर्ल्‍डकप काउंट डाउन के साथ अप‍कमिंग गेम्‍स की इनफार्मेशन को आपके स्‍मार्टफोन की होम स्‍क्रीन पर डिस्‍प्‍ले करता है. यह एप वर्ल्‍डकप की डिफरेंट स्‍टेजेज, वीडियोज, रियल टाइम अपडेट और मैच की प्रोसेस को होम स्‍क्रीन पर दिखाता है. इस एप को गूगल प्‍ले स्‍टोर पर पांच में से 4.6 स्‍टार मिलें हैं. यह एक फ्री एप है जिसे गूगल प्‍ले स्‍टोर से इंस्‍टॉल किया जा सकता है.

365 स्‍कोर्स

यह‍ एप स्‍कोर्स, न्‍यूज, टवीट्स और स्‍टेंडिंग इनफार्मेशन प्रोवाइड कराता है. इस एप से आप सारी टीम्‍स की पिक्‍चर्स को अच्‍छे डिजाइन और फार्मेट में देख सकते हैं. अगर आप ब्राजील इस फुटबॉल वर्ल्‍डकप को अपनी आंखों से देखने जा रहें हैं तो आपको यह एप जरूर डालनी चाहिए. इस एप में आप स्‍टेडियम गाइड, ब्राजील के स्‍टेडियम्‍स के बारे में जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं. यह एक फ्री एप है जिसे गूगल प्‍ले स्‍टोर और आईट्यून्‍स से इंस्‍टॉल किया जा सकता है.

Maruti will not invest in gujrat


गुजरात में इंवेस्ट नहीं करेगी मारुति

सुजुकी मोटर कॉर्प को दी थी मंजूरी

सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन को गुजरात में प्लांट लगाने देने की मंजूरी देने वाली मारुति सुजुकी को इस प्लांट में इंवेस्ट नहीं करने से 15 वर्षों में करीब 10,500 करोड़ रुपये की बचत होने की उम्मीद है. सुजुकी मोटर कॉर्प मारुति सुजुकी की मदर कंपनी है.

दोनों पार्टियों की आपसी सहमति से शुरु होगा प्लांट

विवदों से घिरे गुजरात प्लांट के बारे  में बंबई शेयर बाजार को दी एक रिलीज में कंपनी ने कहा है कि उसने सुजुकी मोटर गुजरात (एसएमजी) के साथ एक ठेका विनिर्माण समझौता करने का प्रस्ताव किया है. कंपनी ने कहा कि यह समझौता 15 साल के लिए होगा और अपने आप  ही इसके अगले 15 साल के लिए बढ़ जाएगा. बशर्ते दोनों पार्टी आपसी तौर पर इसे खत्म करने पर सहमत न हों. मारुति सुजुकी इंडिया ने बताया कि इससे ठेका विनिर्माण समझौते के शुरुआती 15 साल के दौरान सालाना 8.5 फीसदी के रिटर्न ऑफ टैक्स को ध्यान में रखते हुए गुजरात में इंवेस्टमेंट की बचत से करीब 10,500 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है.

Source: Online News Hindi

Saturday, May 31, 2014

Male rape scene is difficult says swara bhaskar


बड़ा मुश्किल था मेल रेप सीन करना: स्वरा भास्कर
स्वरा का कहना है कि इस सीन को करने से पहले उनके पसीने छूट गए. बीबीसी से बातचीत में उन्होंने बताया, "जब मैंने सीन का ब्रीफ़ सुना तो मेरे होश उड़ गए. मैं बड़ी नर्वस थी. लेकिन मेरे निर्देशक देवलॉय रॉय और साथी कलाकार ने काफ़ी देर तक मेरी हिम्मत बढ़ाई और उनके सहयोग से मैं ये सीन कर पाई."

स्वरा ने दावा किया कि सुनने में ये सीन जैसा भी लगे लेकिन निर्देशक ने इसे फ़िल्माते वक़्त बड़ी सावधानी बरती. वो कहती हैं, "हमें मालूम था कि ऐसे सीन अगर ठीक से ना किए जाएं तो पर्दे पर बड़े भौंडे लग सकते हैं. इसलिए हमने बड़ी सावधानी से इसे फ़िल्माया. और इसे बेहतरीन तरीक़े से कर पाए."

'मछली जल की रानी है' एक हॉरर फ़िल्म है. इसमें उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है जिस पर भूत का साया है. फ़िल्म के एक सीन के लिए उन्हें कच्ची मछली भी खानी पड़ी थी.

अफ़सोस और ख़ुशकिस्मती
Swara Bhaskar with Deepti and Farooq
स्वरा भास्कर को एक बात का अफ़सोस है कि उन्होंने 'लिसन अमाया' और 'औरंगज़ेब' जैसी फ़िल्मों में अहम किरदार निभाया है लेकिन आज भी उन्हें 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' जैसी फ़िल्मों से ही लोग जानते हैं जिनमें उन्होंने सहायक अभिनेत्री का किरदार निभाया.

वो कहती हैं, "ये दोनों ही फ़िल्में चल पड़ीं तो मुझे लोग इसी वजह से जानते हैं. लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ी संतुष्टि ये रही कि मैंने 'लिसन अमाया' में फ़ारुख़ शेख सर और टीवी सीरियल संविधान में श्याम बेनेगल सर के निर्देशन में काम किया. मुझे लगता है कि मेरे छोटे से करियर की ये सबसे बड़ी उपलब्धि है."

स्वरा भास्कर इस बात के लिए अपने आपको ख़ुशकिस्मत मानती हैं कि ग़ैर फ़िल्मी परिवार से होने के बावजूद वो अपने लिए एक मुक़ाम बना पाईं. वो कहती हैं, "जैसे रोज़ाना दस हज़ार लोग मुंबई रेलवे स्टेशन पर उतरते हैं और बॉलीवुड में अपनी किस्मत आज़माने आते हैं वैसे ही मैं भी अपना सूटकेस लेकर स्टेशन पर उतरी थी. लेकिन मेरी किस्मत अच्छी थी कि मुझे अच्छे लोग मिले."

मोदी का विरोध
Sawara Bhaskar
16 मई को जब लोकसभा चुनाव परिणामों की घोषणा हुई तब स्वरा भास्कर ने भारतीय जनता पार्टी के विरोध में एक ट्वीट किया था. जिसके जवाब में उन्हें कई 'हेट मेल' मिले और कई लोगों ने उन पर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां की. स्वरा ने इस बारे में कहा, "मैंने इस देश का नागरिक होने के नाते अपनी राय रखी थी. लोगों को उस पर आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार था. लेकिन जिस भाषा में मेरा विरोध किया गया वो ग़लत था. लेकिन मैं क्या कर सकती हूं."

Grant flower signs contract with pcb as pak batting coach

जिम्बाब्वे के ग्रांट फ्लावर बनेंगे पाक के कोच

अगले महीने से होगा काम शुरु
जिम्बाब्वे के फॉर्मर बल्लेबाज ग्रांट फ्लावर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ करार किया है. वो अगले महीने से पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम शुरु करेंगे. पीसीबी सूत्रों के अनुसार बोर्ड फील्डिंग कोच और ट्रेनर के तौर पर भी विदेशी कोच को नियुक्त करेगा.

बांग्लादेश के फॉर्मर ट्रेनर

एक सूत्र ने कहा, 'बांग्लादेश टीम के फॉर्मर ट्रेनर दक्षिण अफ्रीका के ग्रांट लुडेन ने टीम का फील्डिंग कोच बनना स्वीकार कर लिया है. वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के साथ भी काम करेंगे.'

Intex launched new smartphone with quadcore processor at rs 6850

इंटेक्‍स लाया Aqua i5 Mini 3G स्‍मार्टफोन, कीमत 6850

प्राइस है बढि़या
इंटेक्‍स ने यह फोन सिर्फ 6850 रुपये में लांच किया है. इस प्राइस रेंज में कई स्‍मार्टफोन अवेलेबल हैं. गौरतलब है कि इस प्राइस रेंज में मोटो ई, माइक्रोमैक्‍स यूनाइट 2, लावा आईरिस एक्‍स वन एंड्रॉयड का लेटेस्‍ट वर्जन के साथ अवेलेबल  हैं. इसलिए इस डिवाइस को टफ मार्केट कंपटीशन फेस करना पड़ सकता है.

प्रोसेसिंग भी होगी फास्‍ट
इस फोन में फास्‍ट प्रोसेसिंग के लिए 1.3Ghz क्‍वाडकोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम लगी है. इस स्‍मार्टफोन में 4 जीबी इंटरनल मेमोरी है जो 32 जीबी तक इनक्रीज की जा सकती है. इस फोन में माली का 400 जीपीयू भी लगा है. इसलिए इस फोन से ईजिली गेम्‍स खेले जा सकते हैं. इस फोन में डुअल सिप सर्पोट अवेलेबल है. यह फोन 3G कनेक्‍शन को भी सर्पोट करता है.

चार सेंसर्स से लैस
इनटैक्‍स का यह स्‍मार्टफोन चार सेंसर्स से लैस है. कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन में लाइट, प्रॉ‍क्‍सिमिटी और जी सेंसर लगाए हैं. इस फोन में 500mAh की बैटरी लगी है

कैमरा भी है जोरदार
इस स्‍मार्टफोन में 8 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है. फोन के रियर कैमरे को लो लाइट शॉटस में सर्पोट करने के लिए एक फ्लेश भी अवेलेबल है. इस कैमरे में जिओ टैगिंग फीचर भी है.

Selection based on ranji player

फ‌र्स्ट टी-ख्0 व‌र्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में इंडिया को खिताब दिलवाने में अहम रोल निभाने वाले हरियाणा के ऑल राउंडर क्रिकेटर जोगिन्दर शर्मा इन दिनों डोमेस्टिक क्रिकेट में पसीना बहाकर इंडियन टीम में अपनी वापसी का दावा मजबूत कर रहे हैं. ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप खेलने हरियाणा की ओर से दून पहुंचे जोगिन्द्र शर्मा ने कहा कि टी-ख्0 व‌र्ल्ड खेलना उनके अब तक के करियर में सबसे सुनहरा समय रहा है.

धोनी के विश्वास पर खरा उतरा

जोगिन्द्र शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ टी-ख्0 व‌र्ल्ड कप के फाइनल में जब अंतिम ओवर में म् बॉल पर भ् रन की दरकार थी, तो कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें बॉल थमा दी. धोनी ने मुझ पर विश्वास जताया, जिसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं. मैं भी उनके फैसले पर खरा उतरा और पाकिस्तान के मिस्बाह का विकेट लेकर मैंने व‌र्ल्ड कप की ट्रॉफी इंडिया की झोली में डालने में अपना योगदान दिया. 

शर्मा ने कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं और टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं, आईपीएल में न खेलने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आईपीएल टूर्नामेंट में न खेलने का मलाल है. चयन प्रक्रिया पर शर्मा ने कहा कि टीम का चयन आईपीएल के बचाए रणजी टूर्नामेंट की परफॉर्मेस के आधार पर होना चाहिए. क्योंकि ख्0 ओवर के खेल में आप किसी प्लेयर की काबिलियत नहीं जान लेते हैं. देवभूमि उत्तराखंड में आकर उन्हें काफी अच्छा लगता है. गोल्ड कप के दौरान वह पिछले 8 वर्षो में एक-दो सीजन छोड़ दे तो लगातार देहरादून खेलने आते हैं.

Source: Hindi News

Monday, May 26, 2014

Interview of zafar sareshwala on narendra modi

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे अहमदाबाद के व्यापारी ज़फर सरेशवाला ने बीबीसी से खास बातचीत की और कहा है कि  'मोदीत्व' कोई विचारधारा नहीं है बल्कि नरेंद्र मोदी के प्रशासन का अंदाज़ है.

सरेशवाला का कहना था, ''मोदी हिंदुत्व विचारधारा वाले ज़रूर समझे जाते जाते हैं लेकिन वो संविधान की प्रक्रिया में जो फिट बैठे उसे ही स्वीकार करेंगे. जो भी  संगठन संविधान को मानकर चले उससे मोदी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए.''

दो टूक शब्दों में बोलने वाले ज़फर सरेशवाला कहते हैं कि  मोदी के मंत्रिमंडल में पहले मंत्री से लेकर आखिरी मंत्री तक पर मोदी की छाप होगी और किसी भी मंत्रालय के सचिव का उनसे सीधा संपर्क होगा.

लेकिन क्या इससे तानाशाही का ख़तरा पैदा नहीं होता? सरेशवाला कहते हैं कि मोदी सबकी सुनते हैं लेकिन फैसला उनका होता है और 'हमें ऐसा लीडर चाहिए जो फैसला ले सके'.

नए प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन जिस नरेंद्र मोदी को नज़दीक से जानते हैं वो आखिर कौन हैं?

क्या हैं नरेंद्र मोदी?
इस सवाल के जवाब में ज़फर सरेशवाला कहते हैं, "वो एक मेहनती और वक्त के पाबंद इंसान हैं. उन्होंने गुजरात में सरकारी कामकाज का तरीका बदला. मोदी हर चीज़ का फैसला तुरंत करते हैं. वो ईमानदार हैं और खाने के शौकीन हैं. मेहमान-नवाज़ी के लिए जाने जाते हैं. मोदी के बारे में लोगों का चाहे जो भी विचार हो, लेकिन जो भी उनसे एक बार मिल लेता है, उनके विचार उन्हें लेकर बदल जाते हैं.''..

Narendra modi swearing in ceremony live

मोदी की ताजपोशी live: मोदी के बाद राजनाथ, सुषमा और जेटली ने ली शपथ

राष्‍ट्रपति ने मोदी को शपथ दिलाई
राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नरेंद्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. मोदी ने हिंदी में संविधान की मर्यादा और गरिमा की शपथ ली. मोदी के बाद राजनाथ सिंह, सुषमा स्‍वराज और अरुण जेटली ने शपथ ली.

विभिन्न देशों के प्रमुख समारोह स्थल पहूंचे
नवाज़ शरीफ़, सुशील कोईराला समेत मॉरिशस, श्रीलंका, भुटान, मालदीव और कई देशों के प्रमुख राष्ट्रपति भवन पहूंचे.

मनमोहन सिंह राष्ट्रपति भवन पहूंचे
बीजेपी, कांग्रेस और कई दलों के दिग्गज नेता समेत कई उद्योगपति समारोह स्थल पहूंचे.
एपीजे अब्दुल कलाम भी मौजूद.

मंत्रिमंडल के सभी प्रमुख मंत्रालय लगभग तय
राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, रविशंकर प्रसाद और कई अन्य नेताओं के पद लगभग तय.

नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके सभी को शुक्रिया अदा किया
नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके सभी को शुक्रिया कहा और शपथ ग्रहण स्थल में उपस्थित सभी मेहमानों को वेलकम किया.

नरेन्द्र मोदी 5:45 तक राष्ट्रपति भवन पहूंचेंगे
नरेन्द्र मोदी 5:30 मिनट में गुजरात भवन से निकलेंगे. नवाज़ शरीफ़ भी अपने होटल से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना.

शपथ ग्रहण स्थल पर नेशनल और इंटरनेशनल मेहमान पहुंचे
राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में भावी प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए नेताओं का आगमन शुरू हो गया है. लाल कृष्ण आडवानी, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, राम बिलास पासवान, चंद्रबाबू नायडु उमा भारती और कई अन्य प्रमुख नेताओं के साथ उद्योगपति मुकेश अंहानी भी मौजूद.

लता दी और अमिताभ बच्चन नही आ रहे
अमिताभ की पीआर टीम के अनुसार,अमिताभ बच्चन का इस समारोह में शामिल होने का कोई कार्यक्रम नहीं है.
लता मंगेशकर के मैनेजर प्रीतम के अनुसार, "लता दीदी को मोदी जी ने समारोह में आमंत्रित तो किया है लेकिन दीदी इसमें शामिल नहीं हो पाएंगी."

मेहमानों के आने का सिलसिला
पाकिस्‍तान के पीएम नवाज शरीफ, अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रपति हामिद करजई, श्रीलंका के राष्‍ट्रपति महिंद्र राजपक्षे सहित तमाम मेहमानो के आने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा.

बैठकों का दौर
राजघाट पर महात्‍मा गांधी को श्रद्धांजली देने के बाद नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से मिलने उनके निवास पहुंचे. वहां से लौटने के बाद बीजेपी और घटक दलों के नेताओं से मिलने और बैठकों का दौर शुरू हुआ. वह अब तक जारी है.