Showing posts with label Fifa World Cup. Show all posts
Showing posts with label Fifa World Cup. Show all posts

Thursday, January 8, 2015

Chelsea seek to regain momentum as Man City surge

Jose Mourinho's side gleaned a mere four points from nine during a frenzy of holiday fixtures and a humbling 5-3 loss at Tottenham Hotspur on Jan. 1 meant champions City restored parity at the top having at one stage trailed by eight points.

An easy FA Cup win over second tier Watford offered Chelsea a breather, but they host managerless Newcastle knowing their margin for error between now and May is miniscule.

Buoyant City, who are level on points (46), goal difference (25) and goals scored (44) with Chelsea, are away at struggling Everton on the same day, looking to continue a blistering run which has yielded 26 points from the last 30 on offer.

After Mourinho's side had threatened to run away with it earlier in the season, the title race now effectively starts from scratch with an 18-match sprint.

Chelsea's stumbles have happened away from home with losses to Newcastle and Tottenham and a draw at Southampton.

They have been immaculate at home though, winning nine out of nine in the league and striker Loic Remy believes the recent slip-ups are not the start of a longer slide.

Source: Cricket News Today and view more Cricket Live Score

Thursday, July 10, 2014

Argentina defeats netherlands reaches in final of fifa world cup 2014 after 24 years

नीदरलैंड की उम्मीदों पर पानी फेरकर अर्जेंटीना फाइनल में
बेहद रोमांचक रहा मुकाबला
एक्स्ट्रा टाइम तक दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर सकी थीं. लेकिन पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना के गोलकीपर सर्जियो रोमेरो ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए दो गोल बचा लिए और अपनी टीम को जीत दिला दी. उन्होंने डच खिलाड़ियों रॉन व्लार और दिग्गज वेस्ले श्नाइडर के शॉट नाकाम कर दिए. हालांकि 120 मिनट के खेल के दौरान फुटबॉल डच खिलाड़ियों के कब्जे में ज्यादा (54 फीसदी) रही. लेकिन 'टारगेट पर शॉट' के मामले में अर्जेंटीना के खिलाड़ी हावी रहे. उन्होंने पांच जबकि नीदरलैंड ने तीन शॉट टारगेट पर मारे. दोनों टीमों को 4-4 कॉर्नर मिले.

लैटिन अमेरिकी देशों की हिस्ट्री है ये
लैटिन अमेरिका में हो रहे वर्ल्ड कप के फाइनल में अब एक लैटिन टीम भी खेलेगी. जर्मनी के नेबर कंट्री नीदरलैंड को ब्राजील के पड़ोसी देश अर्जेंटीना ने हराया है. ब्राजीलियंस अब चाहें तो अर्जेंटीना को सपोर्ट कर सकते हैं. दिलचस्प फैक्ट यह भी है कि अब तक साउथ अमेरिका में हुए सभी वर्ल्ड कप साउथ अमेरिकी टीमों ने ही जीते हैं. अर्जेंटीना और जर्मनी जब फाइनल में खेलेंगी तो ये उनका सातवां वर्ल्ड कप मैच होगा. आपस में इतने ही मैच सिर्फ ब्राजील और स्वीडन ने खेले हैं. लेकिन इतना तो तय हो ही गया है कि एक बार फिर पुरानी चैंपियन टीमों में से ही कोई विजेता बनेगा. फाइनल से पहले तीसरे और चौथे नंबर के लिए ब्राजील और नीदरलैंड में मुकाबला होगा.

Saturday, June 21, 2014

Fifa world cup 2014 costarica beats italy

कोस्‍टारिका से हारा इटली, बाहर हुआ इंग्‍लैंड

ब्रायन रुइज का शानदार गोल

इस पूरे मैच में सिर्फ एक गोल हुआ. जो कोस्‍टारिका के कैप्‍टन ब्रायन रुइज ने किया. रुइज के गोल से न सिर्फ उनकी टीम ने इटली पर जीत दर्ज की बल्‍कि ग्रुप डी से अंतिम 16 में जगह बनाने वाली पहली टीम भी बन गई. कोस्‍टारिका के डिफेंडर जूनियर डिएज ने पहला हाफ खत्‍म होने से ठीक पहले रुइज की तरफ शॉट खेला. 44वें मिनट में फॉरवर्ड रुइज ने हेडर के जरिए गेंद को गोलपोस्‍ट के भीतर पहुंचा दिया. इटली के गोलकीपर व कैप्‍टन गियानलुइगी हेडर को रोक पाने में नाकाम रहे. दोनों ही टीमें सेकेंड हाफ में कोई भी गोल कर पाने में नाकाम रही.     

Monday, June 16, 2014

PM narendra modi gets an invitation to watch fifa wc final at brazil

डिल्मा ने मोदी को दिया फीफा फाइनल देखने का 'आमंत्रण'
जाएंगे या नहीं

जब से मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं तभी से लगभग सभी विदेशी देशों ने उनके साथ बेहतर संबंध बनाने की बात कही है. वहीं इसी मौके पर पूरी दुनिया में फैले फीफा फीवर के चलते ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रॉसेफने ने उन्हें फीफा व‌र्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने का आमंत्रण दिया है. ये आमंत्रण मोदी के लिए खुद ब्राजील की राष्ट्रपति ने भिजवाया है. हालांकि पीएम नरेंद्र मोदी ब्राजील में ये फाइनल मैच देखने जाएंगे या नहीं ये बात अभी तक किसी को नहीं साफ है.

लुत्फ उठाते नजर आएंगे मोदी

मोदी के आमंत्रण की बात की पुष्टि पीएमओ से जुड़े सूत्रों कुछ सूत्रों ने की है. उन्होंने बताया कि ब्राजील के राष्ट्रपति की ओर से मोदी के लिए फीफा व‌र्ल्ड कप के फाइनल मैच देखने का आमंत्रण मिला है, लेकिन मोदी की ओर से अभी इसका कोई जवाब नहीं भेजा गया है. सूत्र ने बताया कि ब्राजील में ही जल्द ही ब्रिक्स देशों का सम्मेलन होना है और इस सम्मेलन पीएम नरेंद्र मोदी का हिस्सा लेना लगभग तय है. हालांकि ब्रिक्स देशों के इस सम्मेलन की अभी तक कोई फिक्स डेट तय नहीं हुई हैं. अगर ये तारीखें फीफा व‌र्ल्ड कप फाइनल के आसपास की तय होती हैं, तो इस बात की संभावना भी काफी हद तक बढ़ जाएगी कि मोदी ब्राजील में खेले जा रहे फीफा व‌र्ल्ड कप के फाइनल मैच का लुत्फ उठाते भी नजर आ सकतें हैं.

Saturday, June 7, 2014

Top five must have smartphone apps for brasil fifa worldcup




वन फुटबॉल ब्राजील

यह सबसे अच्‍छी फुटबॉल एप है जो आपको गोल्‍स की नोटिफिकेशंस के साथ लाइव मैच डाटा भी देता है. इस एप को यूज करते टाइम आप अन्‍स एप यूजर्स के साथ चैट भी कर सकते हैं. इसके साथ ही ये एप आपको मैच से रिलेटेड टवीट्स देखने, वीडियोज देखने और लाइव टेबल्‍स देख सकते हैं. यह एक फ्री एप है जिसे गूगल प्‍ले स्‍टोर और आईट्यून्‍स से इंस्‍टॉल किया जा सकता है.

ब्राजील 2014 काउंटडाउन

अगर आप फीफा वर्ल्‍डकप का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो आप इस एप को ट्राई कर सकते हैं. यह एप आपको वर्ल्‍ड कप काउंटडाउन प्रोवाइड कराएगी. ये एप फुटबॉल वर्ल्‍ड कप के काउंटडाउन से लेकर टीम्‍स के नाम और कई अन्‍य डिटेल्‍स भी प्रोवाइड कराएगी. यह एप फेसबुक के साथ इंटीग्रेट की जा सकती है और स्‍क्रीनशॉट भी पोस्‍ट कर सकती है. यह एप इंग्लिश, स्‍पेनिश, पुर्तगीज, फ्रेंच, कोरियन, ईटेलियन और क्रोएटियन को सपोर्ट करती है. यह एक फ्री एप है जिसे गूगल प्‍ले स्‍टोर और आईट्यून्‍स से इंस्‍टॉल किया जा सकता है.

फीफा ऑफिशियल एप

य‍ह फीफा वर्ल्‍डकप 2014 की ऑफिशियल एप है जो इस वर्ल्‍डकप से जुड़ी इनफार्मेशन प्रोवाइड कराती हैं लेकिन यह एप वाईफाई कनेक्‍शन पर भी थोड़ी स्‍लो है. यह एप पांच लेंग्‍वेजेज को सपोर्ट करती है. हालांकि यह एप फीफा ऑफिशियल वेबसाइट पर अवेलेबल सभी जानकारी अवेलेबल कराती है. इसके साथ ही इस एप में ऑफिशियल फीफा कंट्री रेंकिंग, वीडियो और फोटो सेक्‍शन होगा. यह एक फ्री एप है जिसे गूगल प्‍ले स्‍टोर और आईट्यून्‍स से इंस्‍टॉल किया जा सकता है.
वर्ल्‍डकप ब्राजील 2014

यह एक इंटरेस्टिंग एप है जो वर्ल्‍डकप काउंट डाउन के साथ अप‍कमिंग गेम्‍स की इनफार्मेशन को आपके स्‍मार्टफोन की होम स्‍क्रीन पर डिस्‍प्‍ले करता है. यह एप वर्ल्‍डकप की डिफरेंट स्‍टेजेज, वीडियोज, रियल टाइम अपडेट और मैच की प्रोसेस को होम स्‍क्रीन पर दिखाता है. इस एप को गूगल प्‍ले स्‍टोर पर पांच में से 4.6 स्‍टार मिलें हैं. यह एक फ्री एप है जिसे गूगल प्‍ले स्‍टोर से इंस्‍टॉल किया जा सकता है.

365 स्‍कोर्स

यह‍ एप स्‍कोर्स, न्‍यूज, टवीट्स और स्‍टेंडिंग इनफार्मेशन प्रोवाइड कराता है. इस एप से आप सारी टीम्‍स की पिक्‍चर्स को अच्‍छे डिजाइन और फार्मेट में देख सकते हैं. अगर आप ब्राजील इस फुटबॉल वर्ल्‍डकप को अपनी आंखों से देखने जा रहें हैं तो आपको यह एप जरूर डालनी चाहिए. इस एप में आप स्‍टेडियम गाइड, ब्राजील के स्‍टेडियम्‍स के बारे में जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं. यह एक फ्री एप है जिसे गूगल प्‍ले स्‍टोर और आईट्यून्‍स से इंस्‍टॉल किया जा सकता है.