Showing posts with label Latest Sports News today. Show all posts
Showing posts with label Latest Sports News today. Show all posts

Friday, July 11, 2014

Michael schumacher is g etting better says wife

माइकल शूमाकर की हालत बेहतर: कोरिना शूमाकर

हालत में तेज सुधार
दुनिया में मोटो रेस के चैंपियन माइकल शूमाकर का पिछले साल स्‍कीइंग के दौरान एक्‍सीडेंट हो गया था. एक्‍सीडेंट के समय से शूमाकर कोमा में चल रहे थे और उन्‍हें हाल ही में होश आया है. हालांकि वे अभी पूरी तरह से ठीक नही हुए हैं. इस बारे में उनकी पत्‍नी कोरिना शूमाकर का कहना है कि उनकी हालत में तेजी से सुधार आ रहा है. हालांकि शूमाकर हैल्‍थ में सुधार की स्‍पीड काफी स्‍लो है लेकिन सुधार हो रहा है.

वाइफ को करते हैं आंसर
शूमाकर अपने इलाज के दौरान अपनी पत्‍नी की आवाज पर अच्‍छी तरह से रिस्‍पॉंड करते हैं. हालांकि जब दूसरे लोग बोलते हैं तो उनका रिस्‍पॉंस उतना क्विक नही होता है.

फिर से नही होगी रेस में वापसी
सात बार के विश्‍व विजेता माइकल शूमाकर की रेस के मैदान पर वापसी मुश्किल है. इस एक्‍सीडेंट में शूमाकर की खोपड़ी चट्टान से टकरा कर टूट गई थी. इससे उनके दिमाग पर चोट आई है. इसके साथ ही एक स्विटजरलैंड के डॉ. एरिक रिएडरर ने कहा है कि शूमाकर कभी भी पूरी तरह से रिकवर नही कर पाएंगे. उन्‍हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ेगा.

Source: Sports News

Gisele bundchen to bring fifa trophy in the final before the match


फीफा फाइनल: ब्राजीलियन सुपरमॉडल के साथ आएगी फीफा ट्रॉफी

एनएफएल खिलाड़ी की पत्नी
एक महीने से दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को जिस चैंपियन का इंतजार था उसका फैसला बस अब दो दिन में होने वाला है. ब्राजील में खेले जा रहे फीफा 2014 को स्पेशल बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की गई है. अब ऐसे में इसे और स्पेशल बनाने के लिए ब्राजील में जन्मी सुपरमॉडल जिसेल बुंडचेन को 13 जुलाई को खेले जाने वाले फाइनल मैच से पहले 2014 व‌र्ल्ड कप ट्रॉफी को मरकाना स्टेडियम में लाने के लिए चुना गया है. फीफा और ट्रॉफी के डिजाइनर लुई विटॉन ने घोषणा कि है कि 2010 फीफा व‌र्ल्ड कप विजेता स्पेन टीम के सदस्य कार्लेस पुयोल ब्राजील के रियो डि जेनेरियो स्थित माराकाना स्टेडियम में एनएफएल खिलाड़ी टॉम ब्रैडी की 33 वर्षीय पत्नी जिसेल के साथ मैदान में पहुंचेंगे...

Source: Sports News

Thursday, July 10, 2014

दो-दो हाथ से पहले ट्राफी के साथ एक स्‍माइल हो जाए




पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरु होने से पहले टीम इंडिया और इंग्लैंड के कैप्टन ने स्माइल करते हुए एक साथ फोटो खिंचवाई और उसके बाद दोनों ही टीमों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया. देखें तस्वीरों में इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज शुरु होने से पहले के ये पल...

नेट प्रेक्टिस के दौरान गेंद चमकाते टीम इंडिया के पेस बॉलर वरुण एरॉन और आल राउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा.

Source: Sports Photo Galleries 

Saturday, June 21, 2014

Fifa world cup 2014 costarica beats italy

कोस्‍टारिका से हारा इटली, बाहर हुआ इंग्‍लैंड

ब्रायन रुइज का शानदार गोल

इस पूरे मैच में सिर्फ एक गोल हुआ. जो कोस्‍टारिका के कैप्‍टन ब्रायन रुइज ने किया. रुइज के गोल से न सिर्फ उनकी टीम ने इटली पर जीत दर्ज की बल्‍कि ग्रुप डी से अंतिम 16 में जगह बनाने वाली पहली टीम भी बन गई. कोस्‍टारिका के डिफेंडर जूनियर डिएज ने पहला हाफ खत्‍म होने से ठीक पहले रुइज की तरफ शॉट खेला. 44वें मिनट में फॉरवर्ड रुइज ने हेडर के जरिए गेंद को गोलपोस्‍ट के भीतर पहुंचा दिया. इटली के गोलकीपर व कैप्‍टन गियानलुइगी हेडर को रोक पाने में नाकाम रहे. दोनों ही टीमें सेकेंड हाफ में कोई भी गोल कर पाने में नाकाम रही.     

Friday, June 20, 2014

FIFA World Cup 2014: Hottest couples


Check out the hottest celebrity couples of 2014 FIFA world cup in this video.

Source: Latest Videos from Sports News

Wednesday, June 18, 2014

Fifa world cup 2014 brazil vs mexico match ends in goalless draw

मेक्‍सिको ने ब्राजील को बराबरी पर रोका, नेमार का हेडर गया बेकार

बराबरी पर रोका
फीफा वर्ल्‍ड कप 2014 के ग्रुप ए के मुकाबले में मेजबान ब्राजील को मेक्‍सिको ने बराबरी पर रोक लिया. दोनों ही टीमों का यह दूसरा मैच था. मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा. ब्राजीलियन टीम के स्‍टार नेमार जिन्‍होंने पिछले मैच में दो गोल दागकर अपनी टीम को क्रोएशिया के खिलाफ शानदार जीत दिलाई थी मेक्‍सिको की डिफेंस को भेद पाने में नाकाम रहे.

गोलकीपरों ने नहीं दिया मौका

वहीं मैक्‍सिको जिसने पिछले मैच में कैमरून को हराया था के फॉरवर्ड ब्राजिलियन डिफेंस के आगे बेबस नजर आए. दोनों ही टीमों के गोलकीपरों ने शानदार बचाव किए और विपक्षी टीमों को गोल करने का कोई भी मौका नहीं दिया. पोर्टा अलेग्राव में खेले गए इस मैच में दोनों ही टीमों के बीच 90 मिनट तक जोरदार संघर्ष देखने को मिला.

नेमार का हेडर गया बेकार
पिछले मैच के हीरो नेमार मेक्‍सिको के गोलकीपर गुलेर्मो ओचोआ से पार नहीं पा सके. पहले हाफ के 26वें मिनट में लगाए उनके शानदार हेडर को ओचोआ ने बाहर का रास्‍ता दिखा दिया. ओचोआ ने 44वें, 69वें और 86वें मिनट में ब्राजीली टीम के हमलों को भी नाकाम कर दिया. वहीं मेक्‍सिको की टीम ने भी पूरे मैच के दौरान कई बार ब्राजीली टीम की गोलपोस्‍ट की ओर हमला बोला. ब्राजीलियन गोलकीपर जूलियो सीजर ने इन हमलों को नाकाम कर मेक्‍सिको को गोल कर बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं दिया.

70' का वर्ल्‍ड कप आया याद
इस मैच ने बहुतों को 1970 का वर्ल्‍ड कप का मैच याद दिला दिया जिसमें ब्राजील और मेक्‍सिको के बीच हुए मुकाबले में सुपरस्‍टार पेले के शॉट को मेक्‍सिको के गोलकीपर गॉर्डन बैंक्‍स ने बचा लिया था. इस बार कुछ वैसा ही नेमार और ओचोआ के बीच हुआ.

अंतिम 16 में जगह बनाने की जंग
इस मैच को जीतने वाली टीम अंतिम 16 में जगह बना सकती थी लेकिन मैच ड्रा होने के बाद सभी टीमें अभी मुकाबले में बनी हुई हैं. इस मैच के बराबरी पर छूटने से अपनी टीम का हौसला बढ़ाने स्‍टेडियम पहुंचे ब्राजील की टीम के प्रशंसकों को खासी निराशा हुई होगी. जिन्‍हें मेजबान ब्राजील के एक बार फिर वर्ल्‍ड कप जीतने का पूरा भरोसा है.

2014 world cup south korea and russia plays a 1- 1 draw

फीफा व‌र्ल्ड कप 2014: रूस Vs साउथ कोरिया 1-1 से ड्रा रहा मैच
पहले हाफ में नहीं हुआ कोई गोल

रूस-साउथ कोरिया के बीच खेले गया फीफा व‌र्ल्ड कप 2014 का ग्रुप-एच का दूसरे मैच बराबरी पर खत्म हुआ. मैच के लास्ट मोमेंट तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा और मैच ड्रा रहा. खेल के पहले हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल करने में नाकाम रही जिस कारण दोनों टीमों का गोल स्कोर जीरो रहा. दूसरे हाफ में साउथ कोरिया के खिलाड़ी 'के.एच ली' ने 68वें मिनट में पहला गोल दाग कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई.

नहीं कर सके गोल

के.एच.ली के जवाब को देते हुए रूस के खिलाड़ी कर्जहैकोव ने 74वें मिनट पर रूस के लिए पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. इसके बाद मैच के लास्ट टाइम तक दोनों में से एक भी टीम अतिरिक्त गोल नहीं कर सकी और मैच 1-1 पर ड्रा हो गया. पूरे खेल में साउथ कोरिया ने 7 फाउल दिए जबकि रूस ने 15 फाउल किए.

Friday, June 13, 2014

Sania mirza achieves career best ranking in current atp rankings

सानिया पहुंची करियर बेस्ट रैंकिंग पर, मिला 430 पोइंट्स का फायदाखुशी है हासिल कर लिया
आज मंडे को जारी हुई ताजा रैंकिंग्स में भारत की स्टार टेनिस खिलाडी़ सानिया मिर्जा ने 430 पोइंट्स की उछाल मारकर अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है. फ्रेंच ओपना में कारा ब्लैक के साथ महिलाओं के डबल्स मुकाबलों के क्वॉर्टर फाइनल तक पहुंचने के बाद सानिया को 430 रैंकिंग पोइंट्स का फायदा हुआ, जिसके साथ ही उन्होंने रैंकिंग में आठ पायदान की छलांग मारी. सानिया ने रैंकिंग में मिली सफलता के बाद कहा, 'जब मैंने जनवरी में अपने सीजन की शुरुआत की तब मेरा लक्ष्य करियर बेस्ट रैंकिंग हासिल करने का ही था. मुझे खुशी है कि मैंने इसे हासिल कर लिया.'

पेस सर्वश्रेष्ठ भारतीय
वहीं, भारत की नंबर वन सिंगल्स महिला खिलाड़ी अंकिता रैना ने भी अपनी करियर बेस्ट रैंकिंग हासिल की. उन्होंने 28 पायदान की छलांग लगाते हुए 262वां स्थान हासिल किया. अंकिता इंडोनेशिया में खेले गए टूर्नामेंट में उप-विजेता बनी थीं जिससे उन्हें 30 अंकों का फायदा हुआ. वहीं फ्रेंच ओपन के पहले ही दौर में बाहर हो जाने के कारण भारतीय खिलाड़ी सोमदेव देववर्मन को रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ और वो टॉप-100 से बाहर होकर 119वें स्थान पर फिसल गए हैं. पुरुषों के डबल्स में लिएंडर पेस 13वें नंबर पर सर्वश्रेष्ठ भारतीय हैं जबकि रोहन बोपन्ना इसी सूची में 17वें पायदान पर हैं.

Source: Sports News