Showing posts with label 2014 World Cup. Show all posts
Showing posts with label 2014 World Cup. Show all posts

Wednesday, June 18, 2014

2014 world cup south korea and russia plays a 1- 1 draw

फीफा व‌र्ल्ड कप 2014: रूस Vs साउथ कोरिया 1-1 से ड्रा रहा मैच
पहले हाफ में नहीं हुआ कोई गोल

रूस-साउथ कोरिया के बीच खेले गया फीफा व‌र्ल्ड कप 2014 का ग्रुप-एच का दूसरे मैच बराबरी पर खत्म हुआ. मैच के लास्ट मोमेंट तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा और मैच ड्रा रहा. खेल के पहले हाफ में दोनों टीमें एक भी गोल करने में नाकाम रही जिस कारण दोनों टीमों का गोल स्कोर जीरो रहा. दूसरे हाफ में साउथ कोरिया के खिलाड़ी 'के.एच ली' ने 68वें मिनट में पहला गोल दाग कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई.

नहीं कर सके गोल

के.एच.ली के जवाब को देते हुए रूस के खिलाड़ी कर्जहैकोव ने 74वें मिनट पर रूस के लिए पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. इसके बाद मैच के लास्ट टाइम तक दोनों में से एक भी टीम अतिरिक्त गोल नहीं कर सकी और मैच 1-1 पर ड्रा हो गया. पूरे खेल में साउथ कोरिया ने 7 फाउल दिए जबकि रूस ने 15 फाउल किए.