Showing posts with label Dehradun Latest News. Show all posts
Showing posts with label Dehradun Latest News. Show all posts

Wednesday, September 10, 2014

Election will be tomorrow at dav college

डीएवी पीजी कॉलेज में इलेक्शन के लिए वोटिंग कल होगी. इलेक्शन में करीब क्7,भ्00 वोटर्स वोट करेंगे. वोटिंग के लिए प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है. इलेक्शन फीवर स्टूडेंट्स के सर चढ़कर बोल रहा है. सभी ग्रुप्स अपनी पूरी ताकत के साथ प्रचार में जुटे हैं. इसी कड़ी में समर्थक भी निराले तरीकों से प्रचार कर रहे हैं. मंडे को कोई स्पेशल नारे लगाता दिखाई दिया, तो कोई प्रचार सामग्री को जमकर ही खुद पर लपेटे दिखाई दिया. दूसरी ओर कॉलेज प्रशासन भी चुनाव की तैयारियों को फाइनल टच देने में जुटा हुआ है.

प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए पांच बूथ

इलेक्शन के लिए कॉलेज को चार जोन में बांटा गया है. वोटिंग के लिए ख्फ् बूथ बनाए गए हैं. जिसमें गर्ल स्टूडेंट्स के लिए क्0 बूथ बनाए गए हैं. इसके अलावा बाकी तीन जोन ब्वॉयज स्टूडेंट्स के लिए होंगे. छात्र स्नातक (कला) के लिए पांच, विज्ञान के लिए तीन और कॉमर्स, पीजी, लॉ और प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए पांच बूथ हैं. कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डा. कौशल कुमार ने बताया कि ट्यूजडे को तीन बजे तक आई का‌र्ड्स डिस्ट्रिब्यूट किए जाएंगे. सभी स्टूडेंट्स अपना आई कार्ड अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें. उन्होंने बताया कि बिना आई कार्ड कॉलेज में एंट्री नहीं मिलेगी.

फोटो के साथ होगी वोटर लिस्ट

कॉलेज ने वोटिंग के दौरान फर्जीवाड़ा रोकने के लिए वोटर लिस्ट को वोटर्स की फोटो सहित तैयार कराया है. बूथ पर स्टूडेंट्स के आई कार्ड से लिस्ट की फोटो का मिलान कराया जाएगा. मिलान होने के बाद ही स्टूडेंट वोट दे पाएंगे. 

 

Wednesday, September 3, 2014

Cmo

जब मुसीबत ने दरवाजे पर दस्तक दी तब विभागों की नींद खुली. वरना लंबे समय से लोग गंदगी और सड़ांध में जीने को मजबूर थे. कोई उनकी सुध लेने वाला नहीं था. बुखार से पीडि़त राजापुर नेवादा बस्ती के लोगों का यही कहना था. संक्रामक रोग का खुलासा होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों ने इलाके का दौरा किया. साफ-सफाई के साथ दवाएं बांटी गई. लेकिन, स्थानीय निवासी इससे संतुष्ट नहीं थे. उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहती तो यह दिन न देखना पड़ता.

नगर निगम ने उठवाया कूड़ा, चूने का छिड़काव

राजापुर नेवादा बस्ती में गंदगी के चलते दर्जनों लोग बीमारी से ग्रस्त हैं. इनमें से कइयों का इलाज निजी हॉस्पिटल्स में चल रहा है. मामले का खुलासा होने के बाद मंगलवार को नगर निगम की टीम ने इलाके में साफ-सफाई अभियान चलाया. कूड़ा उठवाने के साथ नालियों की सफाई व चूने का छिड़काव किया गया. निगम की छह सदस्यों की टीम दिनभर मौके पर मौजूद रही. वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बीमारों के घरों में दवाएं बांटकर पानी का सैंपल जांच के लिए भेजा है. मलेरिया विभाग ने एंटी लार्वा स्प्रे कराया.

आधा दर्जन से अधिक नए मरीज सामने आए

एक ओर राहत व बचाव कार्य जारी है तो दूसरी ओर इलाके में आधा दर्जन से अधिक नए बुखार के मरीज सामने आए हैं. इनमें वंदना, अमित, सन्नो, जुबैदा, जुबैर निशा, आशिया का नाम शामिल है. मलेरिया विभाग की ओर से मरीजों की स्लाइड बुधवार को बनवाई जाएगी. जिन्हें मलेरिया जांच के लिए लैब भेजा जाएगा. स्थानीय लोगों ने नगर निगम से इलाके में फागिंग कराए जाने की भी मांग की है.

डेंगू की जांच के लिए भेजे गए सैंपल

स्वास्थ्य विभाग ने तेलियानी हॉस्पिटल में भर्ती राजापुर के दो मरीजों का ब्लड सैंपल डेंगू जांच के लिए एमएलएन मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा है. इनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही जानलेवा बीमारी की पुष्टि की जा सकेगी. सीएमओ डॉ. पदमाकर सिंह ने बताया कि निजी हॉस्पिटल की डेंगू जांच मान्य नहीं होगी. इसके लिए एलाइजा टेस्ट जरूरी है जो केवल मेडिकल कॉलेज लैब में ही संभव है. उन्होंने कहा कि बुखार से पीडि़त मरीजों की पूरी निगरानी की जा रही है. 

 
 

Saturday, August 30, 2014

Transport department take disision

आईएसबीटी के अंदर से सिटी बस और विक्रम का संचालन फिलहाल नहीं हो पायेगा. क्योंकि आईएसबीटी में संचालन को लेकर रैंम्के कंपनी द्वारा दूसरा गेट बनवाया जा रहा है. फिलहाल आईएसबीटी में रोडवेज और बस के निकलने का एक ही गेट है जहां से सिटी बस और विक्रम का एक साथ निकल पाना संभव नहीं है. ऐसे में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी.

विक्रमों का संचालन हो पायेगा

इसलिए रैम्के कंपनी द्वारा दूसरा गेट बनवाया जा रहा है. इसके लिए आईएसबीटी परिसर क्षेत्र में गड्ढो को भरा जा रहा है. एसपी ट्रैफिक प्रदीप ने बताया कि आईएसबीटी में दूसरा गेट बनने के बाद ही अड्डे के अंदर से सिटी बस और विक्रमों का संचालन हो पायेगा. जहां तक अड्डे के बाहर संचालन का सवाल है तो सड़क पर जो भी वाहन अनावश्यक खड़ा मिल रहा है उसका चालान किया जा रहा है. 

 

Friday, August 22, 2014

Engineer fined five thousand MDDA

राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल ने एमडीडीए के अधिशासी अभियंता पर पांच हजार का जुर्माना लगाया है. दरअसल, रेसकोर्स वैली निवासी दीनदयाल मित्तल ने एमडीडीए से कई प्वॉइंट्स पर जानकारी मांगी थी. निर्धारित समय पर सूचना नहीं मिली तो सूचना आयोग में अपील पहुंची. मामले की सुनवाई करते हुए राज्य सूचना आयुक्त विनोद नौटियाल ने लोक सूचनाधिकारी/अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी किया.

किया एक्ट का उल्लंघन

आयोग में सुनवाई में सामने आया कि सूचना एमडीडीए के मानचित्र सेल व अनधिकृत निर्माण सेल से संबंधित थी, लेकिन लोक सूचनाधिकारी ने संबंधित सेल से पांच दिन के भीतर आवेदन अंतरित नहीं की. यहीं नही आयोग के नोटिस के बाद आवेदन को छह माह व आठ दिन के विलंब से अंतरित किया गया. आयोग ने एक्ट का उल्लंघन मानते हुए एमडीडीए के अधिशासी अभियंता पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया है और वसूली के लिए लोक प्राधिकारी को निर्देशित किया है.


Wednesday, August 20, 2014

Allow further medical vadni fit passengers

लगता है कि प्रदेश सरकार मौसम के रुख को देखते हुए अप्रत्यक्ष तौर पर नंदा राज जात यात्रा ख्0क्ब् को लेकर आशंकित है. इसीलिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यात्रा की तारीख सरकार ने तय नहीं की. वहीं उन्होंने कहा कि जो मेडिकली फिट यात्री होंगे, वे वैदनी बुग्याल से ही आगे जा सकेंगे. कारण, वैदनी से आगे सड़क नहीं हैं, हर किसी के लिए यात्रा में शामिल हो पाना चुनौती होगी. वे मंडे को बीजापुर गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में बोल रहे थे.

फुलप्रूफ सिक्योरिटी

सीएम ने कहा कि ख्80 किमी की यात्रा में तमाम क्9 पड़ावों पर पार्किंग, सेनिटेशन, ड्रिंकिंग वॉटर, कम्यूनिकेशन व सुरक्षा की उपलब्धता सुचारु है. सरकार ने वैदनी बुग्याल से आगे यात्रियों के लिए खाने का इंतजाम किया है. जबकि वैदनी से नीचे स्थानीय लोगों ने अपनी परंपरा का हवाला दिया है. सीएम ने बोला कि वैदनी बुग्याल से आगे रास्ता नहीं है, स्लीप जोन है. जहां सरकार सैंड बैग्स व रस्सियों की व्यवस्था कर सहारा देने की कोशिश कर रही है. इसके लिए चीफ सेक्रेट्री मॉनिटर करेंगे. जबकि चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी को भी मुस्तैद किया गया है.

राज यात्रा नहीं रुकेगी

सीएम ने कहा कि अब यात्रा में कोई व्यवधान नहीं होगा. मौसम के कारण एकाध घंटा रुक सकती है, लेकिन सुचारु रहेगी. सीएम ने यह भी कहा कि क्ब् साल शुरू हुई यात्रा और अब की यात्रा में फर्क है, लेकिन फिर भी सैटेलाइट कम्यूनिकेशन का सहारा लिया है. 

Tuesday, August 19, 2014

Allow further medical vadni fit passengers

लगता है कि प्रदेश सरकार मौसम के रुख को देखते हुए अप्रत्यक्ष तौर पर नंदा राज जात यात्रा ख्0क्ब् को लेकर आशंकित है. इसीलिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यात्रा की तारीख सरकार ने तय नहीं की. वहीं उन्होंने कहा कि जो मेडिकली फिट यात्री होंगे, वे वैदनी बुग्याल से ही आगे जा सकेंगे. कारण, वैदनी से आगे सड़क नहीं हैं, हर किसी के लिए यात्रा में शामिल हो पाना चुनौती होगी. वे मंडे को बीजापुर गेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में बोल रहे थे.

फुलप्रूफ सिक्योरिटी

सीएम ने कहा कि ख्80 किमी की यात्रा में तमाम क्9 पड़ावों पर पार्किंग, सेनिटेशन, ड्रिंकिंग वॉटर, कम्यूनिकेशन व सुरक्षा की उपलब्धता सुचारु है. सरकार ने वैदनी बुग्याल से आगे यात्रियों के लिए खाने का इंतजाम किया है. जबकि वैदनी से नीचे स्थानीय लोगों ने अपनी परंपरा का हवाला दिया है. सीएम ने बोला कि वैदनी बुग्याल से आगे रास्ता नहीं है, स्लीप जोन है. जहां सरकार सैंड बैग्स व रस्सियों की व्यवस्था कर सहारा देने की कोशिश कर रही है. इसके लिए चीफ सेक्रेट्री मॉनिटर करेंगे. जबकि चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी को भी मुस्तैद किया गया है.

राज यात्रा नहीं रुकेगी

सीएम ने कहा कि अब यात्रा में कोई व्यवधान नहीं होगा. मौसम के कारण एकाध घंटा रुक सकती है, लेकिन सुचारु रहेगी. सीएम ने यह भी कहा कि क्ब् साल शुरू हुई यात्रा और अब की यात्रा में फर्क है, लेकिन फिर भी सैटेलाइट कम्यूनिकेशन का सहारा लिया है. 

Tuesday, August 12, 2014

Sisters tie rakhi seeks resolution of defence

नगर व देहात क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. कुछ जगह बहनों ने भाई के घर पहुंचकर उनका तिलक करते हुए राखी बांधी, वहीं कई भाई राखी बंधवाने के लिए बहन के घर पहुंच गए. रक्षाबंधन पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों के चेहरे पर खुशी और उत्साह दिख रहा था. मुहूर्त की चिंता किये बगैर ही सुबह से ही बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधना शुरू कर दिया. घरों में बेसब्री के साथ बहनों के आने का इंतजार होता रहा. जिन घरों में बहन भाई के घर नहीं पहुंच पाई तो भाई खुद ही बहन के पास पहुंचे और राखी बंधवाकर बहन की रक्षा करने का संकल्प लिया.

-------

पुरोहितों ने बांधे रक्षा सूत्र

पुरोहितों ने भी रक्षाबंधन पर्व के मौके पर अपने यजमानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी मंगल कामना की. इसके एवज में यजमानों की ओर से पुरोहितों को यथा संभव दान आदि किया गया. मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने राखी बांधकर ईश्वर से सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की.

------------

बाजारों में रही जबरदस्त भीड़

रक्षाबंधन के पर्व पर शहर के विभिन्न मिष्ठान भंडारों पर सुबह से ही जबरदस्त भीड़ रही. मेन बाजार में तो रक्षा बंधन के मौके पर इस कदर भीड़ रही कि यहां पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रही.

-------------

फोटो संख्या-10आरयूकेपी-7

फोटो 3,4,11,12..

भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी स्नेह की डोर

HARIDWAR : धर्मनगरी में भाई-बहनों के पारस्परिक स्नेह का पर्व रक्षाबंधन उल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही इसको लेकर बहनों में विशेष उत्साह देखा गया. उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ भाई का तिलक किया और कलाई पर स्नेह की डोर बांधी. इस अवसर पर भाइयों ने बहनों को तरह-तरह के उपहार भी दिये. धर्मनगरी में सुबह से ही रक्षा बंधन का उल्लास दिखने लगा. सुबह से ही रक्षा बंधन के गीत बजते रहे. घर-घर पूजा अर्चना हुई और एक दूसरे की सुख समृद्धि की कामना की गई. दोपहर क्.फ्8 पर भद्रा खत्म होने और शुभ मुहूर्त शुरू हुआ. पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने थाल सजाई और भैया की आरती उतारकर तिलक किया. बहनों ने भाई की कलाई बांधी स्नेह की डोर और भाई ने बहना को गले लगा सुरक्षा का वचन किया. एक-दूसरे का मुंह भी मीठा कराया. भाइयों ने बहनों को कई तरह के उपहार भेंट किए. साम‌र्थ्य के अनुसार नगदी, कपड़े और जेवरात आदि भी दिये. इधर रक्षाबंधन पर पुरोहितों ने यजमानों के घर पहुंचकर रक्षासूत्र का संधान किया. यजमानों ने भी पुरोहितों का गर्मजोशी से स्वागत कर जमकर खातिरदारी की. यजमान पक्ष की ओर से पुरोहितों का यथोचित दक्षिणा दी गई.

 
 
View :  Hindi ePaper

Friday, August 8, 2014

Several cases of theft caught in raids

ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी होने की शिकायत पर कई कॉलोनियों में छापे मारे हैं. छापामार कार्रवाई के दौरान बिजली का चोरी से उपयोग करते हुए कई मामले पकड़े गये, जिसमें आरोपियों के खिलाफ गंगनहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

कटिया से चल रहा काम

शहर की बस्तियों व सटी कॉलोनियों में बिजली चोरी की शिकायत बढ़ रही है, जिससे की बिजली की लाइन ट्रिप हो रही है और ट्रांसफार्मर ओवर लोड होकर फुंक रहे हैं. जिस पर ऊर्जा निगम के डीजीएम ने कॉलोनियों व बस्तियों में चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. रामनगर के जेई सुरेंद्र सिंह कंवर ने विद्युतकर्मियों को साथ लेकर नंद विहार, सरस्वती विहार, सुनहरा, रामनगर नई बस्ती में छापे मारे. बिजली के मीटर चेक किए गए, जिसमें कई मामले बिजली चोरी के मिले हैं. बिजली की लाइन पर डायरेक्ट कटिया डालकर बिजली का उपयोग करने के मामले पकड़े जाने पर विद्युतकर्मियों की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई है.

जेई ने दर्ज कराई रिपोर्ट

जेई सुरेंद्र सिंह कंवर ने गंगनहर कोतवाली में नंद विहार कॉलोनी निवासी अनूप के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि जेई की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. डीजीएम एमएल प्रसाद ने बताया कि अब रोजाना छापे मारी की कार्रवाई होगी. सभी अवर व सहायक अभियंताओं को बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए हैं. माहिग्रान, सोत, भारतनगर, गुलाब नगर में भी जेई के नेतृत्व वाली टीमों ने कार्रवाई की है. बकायेदारों की बिजली गुल करने की कार्रवाई भी की जा रही है. 

 
 

Friday, August 1, 2014

Nanda rajjat travel to see the team off route

एशिया की सबसे लंबी पैदल यात्रा व हिमालय का सचल सांस्कृतिक महाकुंभ कहे जाने वाली नंदा राजजात यात्रा 2014 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. महज 17 दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन अब तक यात्रा रूट के हालात क्या हैं? ये सबके सामने हैं. इस यात्रा के लिए मौसम कितना सहयोग देगा, ये भविष्य पर निर्भर है, लेकिन फिलवक्त नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (निमम), स्टेट पुलिस व एसडीआरएफ की टीम यात्रा रूट की रेकी के लिए निकल चुकी है. करीब 38 लोगों की टीम के आने का इंतजार है. इसके बाद ही असल में नंदा राजजात यात्रा सुचारु रूप से चल पाने की असलियत सामने आ पाएगी.

18 अगस्त से शुरू होनी है यात्रा

करीब बारह साल बाद होने वाली पवित्र हिमालय कुंभ यात्रा इसकी महीने के 18 अगस्त से शुरू होनी है, हालांकि यह यात्रा 2012 में होनी थी, धार्मिक मान्यताओं के कारण यात्रा 2013 में तय की गई, लेकिन गत वर्ष भी उत्तराखंड में आई आपदा के कारण यात्रा को अगले वर्ष के लिए तय किया गया. अब तारीख नजदीक हैं, तैयारियां कहने मात्र के लिए हैं, लेकिन यात्रा रूट की व्यवस्थाओं के लिए सरकार ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मॉउंटेनियरिंग उत्तरकाशी (निमम) को जिम्मेदारी सौंपी है.

जल्द लौटेगी निम की टीम

दरअसल, ख्0क्फ् जून में आई त्रासदी के बाद निम ने केदारनाथ यात्रा शुरूकरवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यही वजह है कि प्रदेश सरकार ने नंदा राज जात यात्रा ख्0क्ब् में व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के लिए स्टेट पुलिस, एसडीआरएफ के साथ जिम्मा सौंपा है. अब तीन दिन पहले ही निम की टीम नंदा राजजात यात्रा मार्ग की रेकी के लिए निकल पड़ी है. निम के मुखिया कर्नल अजय कोठियाल के साथ स्टेट पुलिस के डीआईजी जीएस मार्तोलिया, निम के एक्सप‌र्ट्स व एसडीआरएफ के एक्सप‌र्ट्स भी इस टीम में शामिल हैं. निम कार्यालय सोनप्रयाग से मिली जानकारी के अनुसार टीम यात्रा रूट की रेकी के लिए निकली है. इसके बाद पता चल पाएगा कि यात्रा मार्ग के हालात क्या हैं.

नंदा राजजात का शिड्यूल

-यात्रा क्8 अगस्त से शुरू होगी और म् सितंबर तक चलेगी.

-क्8 अगस्त ख्0क्ब् को नंदा देवी राज जात का शुभारंभ नौटी के ईड़ा-बधाणी से शुरू होगी.

-क्9 अगस्त को ईड़ा-बधाणी से नौटी.

-ख्0 अगस्त को नौटी से कांसुवा.

-ख्क् अगस्त को कांसुवा से सेम.

-ख्ख् अगस्त को सेम से कोटी.

-ख्फ् को कोटी से भगोती.

-ख्ब् को भगोती से कुलसारी.

-ख्भ् को कुलसारी से चेपड़ों.

-ख्म् को चेपड़ों से नंदकेसरी.

-ख्7 को नंदकेसरी से फल्दियागांव.

-ख्8 को फल्दियागांव से मुंदोली.

-ख्9 को मुंदोली से वाण.

-फ्0 को वाण से गैरोलीपातल.

-फ्क् को गैरोलीपातल से वेदनी.

-क् सितंबर को वेदनी से पातर नचौण्यां.

-ख् को पातर नचौण्यां से शिलासमुद्र.

-फ् को शिला समुद्र से हेमकुंड-चंदनियाघट.

-ब् को चंदनियाघट से सुतोल.

-भ् को सुतोल से घाट.

-म् सितंबर को घाट से नंदप्रयाग-कर्णप्रयाग नौटी.

Thursday, July 31, 2014

teachers portest

पिछले कई दिनों से गवर्नमेंट की अनदेखी से नाराज चल रहे कॉंन्ट्रेक्टेड पॉलिटेक्निक टीचर्स ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है. टीचर्स ने कहा कि लंबे समय से चल रहे उनके आंदोलन को लेकर गवर्नमेंट गंभीर रुख नहीं अपना रही है. टीचर्स ने मांगों को लेकर गवर्नमेंट द्वारा जल्द निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है.

पांच सूत्रीय मांगों धरने पर बैठे

पॉलिटेक्निक कॉंन्ट्रेक्टेड टीचर्स ने ट्यूजडे को आमरण अनशन स्टार्ट कर दिया है. गवर्नमेंट की अनदेखी से नाराज चल रहे टीचर्स में से आहत पूनम रावत, जगदीश सिंह नेगी, संदीप उनियाल, मनीष भट्ट और विद्या नेगी आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. आंदोलनकारी टीचर्स ने कहा कि गवर्नमेंट मांगों को लेकर सीरियस नहीं है, इसी कारण उन्हें आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है. सोसायटी के स्टेट प्रेसीडेंट सर्वेश चौधरी के मुताबिक क्म् जुलाई से नया सेशन स्टार्ट हो चुका है, स्टूडेंट्स की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है. लेकिन, इसके बावजूद भी गवर्नमेंट संजीदा रुख नही अपना रही है. प्रदर्शन करने वालों में खगेंद्र अवस्थी, संदीप गुसाई, संदीप घुनियाल, पूरन सिंह राणा, श्वेता, पूनम रावत, दिव्या नेगी, शीतल, महेश, महेश पाल, सुमित, सुभाष पाल, धीरेंद्र कुमार, दीपक आदि टीचर्स मौजूद रहे.

यह हैं पांच सूत्रीय मांग

- चार सालों के लिए स्वत: सेवा विस्तार करना

- लोक सेवा आयोग/समूह ग के दायरे से बाहर करना

- संविदा व्याख्याताओं का मानदेय फ्भ् हजार व संविदा कर्मशाला अनुदेशकों/कंप्यूटर प्रो का मानदेय ख्भ् हजार रुपए करना

- आयोग के दायरे से बाहर किए गए ब्क्ख् पदों पर कार्यरत कॉन्ट्रेक्टेड टीचर्स को नियुक्ति देने

- महिला टीचर्स को प्रेग्नेंसी के वक्त छुट्टी दिए जाने और क्क् महीने की सैलेरी के साथ ही क्ख् इमरजेंसी लीव देने की मांग.

Wednesday, July 30, 2014

Teachers portest

पिछले कई दिनों से गवर्नमेंट की अनदेखी से नाराज चल रहे कॉंन्ट्रेक्टेड पॉलिटेक्निक टीचर्स ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है. टीचर्स ने कहा कि लंबे समय से चल रहे उनके आंदोलन को लेकर गवर्नमेंट गंभीर रुख नहीं अपना रही है. टीचर्स ने मांगों को लेकर गवर्नमेंट द्वारा जल्द निस्तारण न होने पर उग्र आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है.

पांच सूत्रीय मांगों धरने पर बैठे

पॉलिटेक्निक कॉंन्ट्रेक्टेड टीचर्स ने ट्यूजडे को आमरण अनशन स्टार्ट कर दिया है. गवर्नमेंट की अनदेखी से नाराज चल रहे टीचर्स में से आहत पूनम रावत, जगदीश सिंह नेगी, संदीप उनियाल, मनीष भट्ट और विद्या नेगी आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. आंदोलनकारी टीचर्स ने कहा कि गवर्नमेंट मांगों को लेकर सीरियस नहीं है, इसी कारण उन्हें आमरण अनशन पर बैठना पड़ा है. सोसायटी के स्टेट प्रेसीडेंट सर्वेश चौधरी के मुताबिक क्म् जुलाई से नया सेशन स्टार्ट हो चुका है, स्टूडेंट्स की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है. लेकिन, इसके बावजूद भी गवर्नमेंट संजीदा रुख नही अपना रही है. प्रदर्शन करने वालों में खगेंद्र अवस्थी, संदीप गुसाई, संदीप घुनियाल, पूरन सिंह राणा, श्वेता, पूनम रावत, दिव्या नेगी, शीतल, महेश, महेश पाल, सुमित, सुभाष पाल, धीरेंद्र कुमार, दीपक आदि टीचर्स मौजूद रहे.

यह हैं पांच सूत्रीय मांग

- चार सालों के लिए स्वत: सेवा विस्तार करना

- लोक सेवा आयोग/समूह ग के दायरे से बाहर करना

- संविदा व्याख्याताओं का मानदेय फ्भ् हजार व संविदा कर्मशाला अनुदेशकों/कंप्यूटर प्रो का मानदेय ख्भ् हजार रुपए करना

- आयोग के दायरे से बाहर किए गए ब्क्ख् पदों पर कार्यरत कॉन्ट्रेक्टेड टीचर्स को नियुक्ति देने

- महिला टीचर्स को प्रेग्नेंसी के वक्त छुट्टी दिए जाने और क्क् महीने की सैलेरी के साथ ही क्ख् इमरजेंसी लीव देने की मांग.

Source: Dehradun Local News

Tuesday, July 29, 2014

Register kanplen attached to the rto on facebook

उत्तराखंड परिवहन विभाग भी अब सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए लोगों की प्रॉब्लम्स सॉल्व करेगा. परिवहन विभाग ने सोशल साइट फेसबुक पर अपना अकाउंट बनाया है. दिल्ली की तर्ज पर शुरू हो रही इस कवायद के पीछे परिवहन विभाग के अधिकारियों का आम जनता से डायरेक्ट जुड़ना बताया जा रहा है. प्रक्रिया के तहत इस फेसबुक पेज पर पब्लिक फ्रेंड लिस्ट में शामिल होंगी. 'रोड सेफ्टी' के तहत फे्रंड लिस्ट में शामिल लोगों को प्रति दिन एमवी एक्ट की एक धारा से रूबरू कराया जाएगा. विभाग के इस फेसबुक पेज को स्वयं परिवहन आयुक्त एस रामास्वामी हैंडल करेंगे. जबकि, हर दिन पेज को अपडेट करने के लिए बकायदा एक पूरा स्टाफ तय किया जा रहा है.

अपनी प्रॉब्लम करें शेयर

हाल ही में पिछले दिनों फेसबुक के इस पेज का उद्घाटन परिवहन मुख्यालय में किया गया. परिवहन मुख्यालय के अनुसार अब जनता सीधे परिवहन आयुक्त को अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं. अगर समस्या गंभीर हुई तो संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को समस्या के निराकरण के लिए जरूरी निर्देश दिए जाएंगे. साथ ही पेज पर हर दिन एमवी एक्ट की पाठशाला भी आयोजित की जाएगी, जिसके तहत रोड साइन, यातायात नियम, रोड सेफ्टी का पाठ फ्रेंडलिस्ट में शामिल लोगों को पढ़ाया जाएगा. मुख्य संपादक के अलावा पेज के संपादक, सहायक परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा के अतिरिक्त दो अन्य अधिकारियों को उप संपादक बनाया गया है.

----------------------

ऐसे जाएं विभाग के फेसबुक पेज पर

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदीप सैनी ने बताया कि फेसबुक पेज की कवायद एक अभिनव प्रयास है. इससे जहां काम में पारदर्शिता आने के साथ ही आम लोगों को सीधे आरटीओ कार्यालय की पॉलिसी और नियम भी पता चल सकेंगे. फेसबुक के अकाउंट पर जाने के लिए 'सर्च' बार में उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट लिखना होगा. इसके बाद फेसबुक पेज पर लाइक करके आप पेज की फ्रेंडलिस्ट में शामिल हो सकते हैं. 

Wednesday, July 23, 2014

But the system has not improved then became corporation

नगर निगम बनने के बाद भी रुड़की शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है. गंदगी के ढेर से लेकर नालों की साफ-सफाई भी नहीं हो सकी है. नगर पालिका से रुड़की नगर निगम बनने के बाद लगा था कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सकेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है.
बदबू से क्षेत्रवासी परेशान
जगह-जगह कूड़े के ढेर निगम की लापरवाही बताने के लिए काफी हैं. आदर्श नगर, सोलानीपुरम, ग्रीन पार्क कॉलोनी, पठानपुरा, गणेशपुर, शेखपुरी, आजादनगर, रामनगर, नेहरू नगर, हनुमान कॉलोनी, महावीर एनक्लेव, न्यू आदर्शनगर, भारतनगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर से उठने वाली बदबू से क्षेत्रवासी परेशान हैं. समय से कूड़ा नहीं उठ रहा है, जिस कारण बरसात में कूड़ा सड़ रहा है.
उगी घास तक को काटा नहीं गया
मक्खी-मच्छर गंदगी में पनप रहे हैं, जिससे डायरिया, मलेरिया व डेंगू का खतरा सता रहा है. यहां तक की नालों की साफ-सफाई को लेकर दावे किये गये, लेकिन नालों के किनारे उगी घास तक को काटा नहीं गया. नालों के किनारे भी कूड़ा जमा हो रहा है, जिसे साफ करने की जहमत नहीं उठाई गई. नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी साफ-सफाई को लेकर गंभीर नहीं है. सहायक नगर अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि सफाई नायकों को निर्देशित किया गया है कि वे क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था चेक करें. लापरवाही पर कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
---
गंदे पानी की नहीं कराई जा रही निकासी
पठानपुरा से सोलानीपुरम, अंबरतालाब से पुरानी तहसील व माहिग्रान से सोलानी नदी तक के नाले गंदगी से भरे पड़े हैं. हाईवे के समीप के नाले में भी गंदा पानी जमा है, जिससे की दुकानदार परेशान हो रहे हैं. पुरानी तहसील के नाले से निकल रही बदबू से तो रोजेदार परेशान हो रहे हैं. माहिग्रान में तो नालों व नालियों का पानी रास्ते पर बह रहा है. पर कोई अधिकारी निरीक्षण करने तक भी मौके पर नहीं जा रहा है. असलम, यासीन व फरमान ने बताया कि पिछले सालों में भी गंदगी के कारण डेंगू का प्रकोप बना था, जिसमें लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी. इस बार भी नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे की संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है.


Source Hindi News from City News Desc

Alibaba thieves caught

राजधानी पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के शातिर चोर को अरेस्ट किया है. आरोपी बंद घरों को निशाना बनाता था. उसके पास से करीब छह लाख का माल बरामद किया गया है.

बन्नू स्कूल से दबोचा गया

दरअसल, पिछले कुछ समय से सिटी में चोरी और नकबजनी की घटनाएं तेजी से बढ़ी. चोर बंद घरों को निशाना बना रहे थे. मामले के खुलासे के लिए एसएसपी अजय रौतेला ने एसओजी और नेहरू कॉलोनी पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था. टीम चोरों की धरपकड़ के प्रयास कर रही थी. इसी कड़ी में जांच पड़ताल और सुरगारशी करते हुए टीम ने मंडे नाइट एक अंतर्राज्यीय चोर को रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के गेट से धर दबोचा. पूछताछ में उसने चोरी की छह घटनाओं को अंजाम दिए जाने की बात कबूल की.

बंद घरों पर नजर

ट्यूजडे को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसएसपी अजय रौतेला ने बताया कि आरोपी की पहचान ललित बेरवा उर्फ अमित गुप्ता पुत्र स्व. लक्ष्मीनारायण निवासी रेलवे स्टेशन लाखेरी थाना लाखेरी जिला बूंदी राजस्थान के रूप में हुई है. आरोपी ने नेहरू कॉलोनी, राजपुर, रायपुर व पटेलनगर एरिया में चोरी की सात वारदातों को अंजाम दिए जाने की बात कबूल की है. उसकी निशानदेही पर चोरी का एक लैपटॉप व दस हजार की नगदी के साथ साढ़े पांच लाख की ज्वेलरी बरामद की गई है.

------------------------

गलत संगत ने बनाया चोर

एसएसपी ने बताया कि ललित उर्फ अमित गुप्ता के पिता स्व. लक्ष्मीनारायण नगर निगम कोटा राजस्थान से कमिश्नर के पद से रिटायर्ड थे. मां डॉक्टर हैं. अभियुक्त पढ़ा लिखा है. उसने सुबोध डिग्री कॉलेज जयपुर से बीकॉम, ओम कोठारी मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट जयपुर से बीबीए व मैनेजमेंट कॉलेज पुणे से एमबीए प्रथम इयर की पढ़ाई की है. गलत संगत में पड़ने के कारण उसने वर्ष ख्000 से चोरी करनी शुरू कर दी. मई माह से वह दून में चोरी कर रहा था.

खा चुका है जेल की हवा

एसएसपी ने बताया कि ललित पेशे चोर है. उसके खिलाफ राजस्थान के अलग अलग थाने में चोरी के तीस मुकदमे दर्ज हैं. वर्ष ख्000 से वह चोरी कर रहा था. कई मर्तबा वह जेल भी जा चुका है. वर्ष ख्00ख् में उसे तीन साल की सजा हुई. वर्ष ख्00भ् में वह जेल से बाहर निकला और फिर से चोरी करने लगा. वर्ष ख्008 में वह फिर से जेल गया, लेकिन वर्ष ख्0क्0 में फिर जेल से छूट गया. तब से अब तक वह चोरी कर रहा था.

--------

ऑफिस टाइम में करता था चोरी

अमित ने चोरी को पेशा बना लिया था. प्रेस कांफ्रेस के दौरान पूछताछ में अमित ने बताया कि वह ऑफिस टाइम की तरह चोरी करता है. सुबह नौ बजे से पांच बजे तक वह चोरी करने निकलता है. इस दौरान उसे जो भी बंद घर दिखाई देता है वह उसी में चोरी करता. पांच बजे के बाद उसे चोरी करना पसंद नहीं है. एसएसपी ने बताया कि अमित की शादी दून से हुई है.

---------

इन चोरियों का हुआ खुलासा

ख्क् जुलाई- पटेलनगर एरिया के कैलाशपुरी स्थित बंद घर में चोरी

क्0 जुलाई- नेहरू कॉलोनी के ऑफिसर कॉलोनी रेसकोर्स में हुई चोरी

फ्0 जुलाई- नेहरू कॉलोनी के सांई लोक कॉलोनी में हुई चोरी

ख्9 जुलाई- रायपुर एरिया के किद्दूवाला स्थित बंद घर में चोरी

ख्8 जून- राजपुर एरिया के बॉडीगार्ड कॉलोनी में हुई बंद घर में चोरी

ख्ब् जून- रायपुर एरिया के किशनपुर में हुई चोरी की वारदात

ख्भ् मई- राजपुर एरिया के किशनपुर में हुई चोरी

-----------