Showing posts with label Dehradun News. Show all posts
Showing posts with label Dehradun News. Show all posts

Tuesday, July 5, 2016

घूसखोर कैशियर को चार साल की सजा

हरिद्वार जिले के खानपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में एक व्यक्ति को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के एवज में पंद्रह सौ रुपए की घूस लेने के आरोप में प्रभारी कैशियर को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को चार साल की सजा और क्भ् हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। मामला 7 साल पहले का है। अभियोजन की तरफ से कुल क्0 गवाह पेश किए गए।

7 साल पहले का है मामला

जानकारी के अनुसार लक्सर के बादशाहपुर (खानपुर) निवासी शोपाल ने ख्009 में अपनी पत्नी रुकमणी देवी के नाम पीएनबी खानपुर शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई किया था। इस दौरान बैंक के कैशियर मनोहर सिंह रावत ने कार्ड देने से इनकार कर दिया। कई दिन चक्कर काटने के बाद प्रभारी कैशियर ने पंद्रह सौ रुपये मांगे। जिसकी शिकायत उन्होंने सीबीआई से की। मामले में सीबीआई ने आरोपी मनोहर सिंह रावत निवासी सुभाषनगर रुड़की को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। पिछले सात साल से सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में मामला चल रहा था। मंगलवार को सीबीआई की तरफ से वकील ने क्0 गवाहों को पेश किया। कोर्ट ने कैशियर को चार साल की सजा सुनाई है। 

Source: Inext Live Jagran

Monday, June 27, 2016

नर्सिग पाठ्यक्रम में पैलिएटिव केयर जरूरी

 श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 'इंटरनेशनल अपडेट ऑन पेन मैनेजमेंट एण्ड पैलिएटिव केयर एडवांसेज- ख्0क्म्' विषय पर दो दिवसीय इंटरनेशनल सिंपोजियम का आयोजन हुआ। विशेषज्ञों ने बताया कि पैलिएटिव केयर ऐसे मरीजों के लिए बड़ी राहत है, जो असाध्य बीमारियों में असहनीय दर्द से पीडि़त हैं.

एक मंच पर जुटे विशेषज्ञ

एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हरीश रावत, एनएचएम निदेशक डॉ। अजीत गैरोला, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ। एनके सिंह, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अधिकृत हस्ताक्षरी जीएस राणा, आईएमए देहरादून के अध्यक्ष डॉ। जेपी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पैलिएटिव केयर को एक विषय के रूप में मेडिकल व नर्सिग पाठ्यक्रम में भी आवश्यक रूप से शामिल किया जाए। ताकि अधिकाधिक मरीजों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पैलिएटिव केयर अभी प्राइवेट सिस्टम पर निर्भर है, इसे सरकारी हेल्थ सिस्टम में लागू किए जाने पर योजना तैयार की जाएगी। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ। पंकज अरोड़ा ने कहा कि असाध्य रोगों के कष्ट को कम करने के लिए कुछ दवाएं हैं। इन दवाओं की मात्रा को बीमारी के सापेक्ष कम या अधिक किए जाने पर यदि मरीज के कष्ट को कम किया जा सकता है तो ऐसा किया जाना चाहिए। आईएमए देहरादून के अध्यक्ष डॉ। जेपी शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड के डॉक्टर पैलिएटिव केयर को अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाने में सहयोग दें। ताकि मरीजों के असहनीय दर्द को कम किया जा सके। इस दौरान जॉन टेलर हॉस्पिटल, इंग्लैंड के एसोसिएट मेडिकल डायरेक्टर डॉ। अबीर डोगर, पैलिएटिव मेडिसिन विभाग की कंस्लटेंट डॉ। ब्रेंडा वार्ड, यूएस से आई डॉ। नंदिनी, एचआईएमएस कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ। सुनील सैनी, एम्स नई दिल्ली की प्रोफेसरडॉ। सुषमा भटनागर, इंमैनुअल हॉस्पिटल एसोसिएशन, दिल्ली के पेन एंड पैलिएटिव केयर कंसल्टेंट डॉ। एन थायले, पैल्यूम इंडिया केरल के निदेशक डॉ। एमआर राजागोपाल, पैलिएटिव केयर कंस्लटेंट डॉ। सविता बुटोला व डॉ। गौतम दास ने पैलिएटिव केयर से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। इस अवसर पर आईएमए देहरादून शाखा के सचिव डॉ.मोहित गोयल, डा। मयंक गुप्ता, डॉ। मनीषा सिंह सहित काफी संख्या में डॉक्टर व स्टाफ मेंबर मौजूद रहे।   Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Wednesday, June 22, 2016

अगले 24 घंटे हैं भारी

उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून एक दिन पहले पहुंचा है। विभाग ने अगले 24 घंटों में पहाड़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। यूं तो विभाग ने रविवार को ही ये चेतावनी दे दी थी, जिसके बाद शासन ने सभी जिलों के डीएम को सतर्क रहने और अलर्ट जारी करने के आदेश दे दिए थे। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, ऊधमसिंहनगर, चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, पौड़ी और हरिद्वार में भारी बारिश हो सकती है। इससे चार धाम यात्रा और कैलाश मानसरोवर यात्रा में खलल पड़ सकता है।
दिनभर बंद रही चॉपर सेवा
मंगलवार को गढ़वाल में मौसम ने इतना डराया कि केदारनाथ की हेलीकॉप्टर सेवाएं पूरी दिन बंद रहीं। चारों तरफ घना कोहरा और बादलों के चलते उड़ानें नहीं भरी जा सकीं। इधर, भूस्खलन के चलते फाटा के नजदीक बंद केदारनाथ राजमार्ग 24 घंटे बाद मंगलवार को खोला जा सका।
बॉक्स
फोटो 21 वीकेएस 2- -
चकराता में 9 मार्ग बंद
सोमवार रात से मंगलवार तक लगातार हुई भारी बारिश से चकराता और कालसी से जुड़े 9 मार्ग भूस्खलन के चलते बंद हो गए। भारी बारिश से कई जगह पहाड़ दरक गए हैं। गिरा- कुवारना छानी के पास बोल्डर आने से बंद कुईथा खतार मार्ग 10 घंटे बाद खुला। हालत ये है कि हजारों की आबादी यातायात से महरूम हो गई है। भूस्खलन के चलते लाइफ लाइन चकराता- लाखामंडल समेत नौ सड़कें बंद हो गई हैं। मलबा आने से चकराता- लाखामंडल, माक्टी- मारकोडा, धौयरा- देऊ, छाछुवा- खेडा डुंगरी, कथियान, लेल्टा- पाटा, पिपरा- बायला व लोखंडी- टिब्बा लोहरी संपर्क मार्ग बंद होने से ग्रामीणों का संपर्क शहर व मंडी से कट गया है। इन मार्गो पर दर्जनों वाहन फंसे हुए हैं।
बॉक्स
बारिश ने ली मजदूर की जान
कुमाऊं क्षेत्र में बारिश आफत बनकर टूट रही है। सोमवार रात से मंगलवार शाम तक हुई बारिश से कुमाऊं के आधा दर्जन मार्ग भूस्खलन के चलते बंद हो गए हैं। बागेश्वर जिले के कफलखेत में बारिश के दौरान मलबा गिरने से मजदूर गिरिराज (22 वर्ष) की मौत हो गई। वह उप्र के मुरादाबाद थानांतर्गत गुनसारी गांव का निवासी था। नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र के उदयपुरी गांव निवासी मोहनलाल के घर पर आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि एक मवेशी की मौके पर मौत हो गई। चंपावत जिले में मां पूर्णागिरि मार्ग पर बाटनागाड़ के पास मलबा आने से यातायात ठप रहा। भूस्खलन के चलते पिथौरागढ़ जिले में आधा दर्जन सड़कें बंद हैं। बलौत के पास सड़क धंसने से जौलजीवी- मदकोट- मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया है। नाचनी- बांसबगड़ मार्ग 76 घंटे बाद भी नहीं खुल सका है. Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Monday, June 20, 2016

पुरानी भूले, नई में ही लगा रहे एचएसआरपी

परिवहन विभाग ने गाडि़यों की सुरक्षा और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए 5 साल पहले एक योजना शुरू की थी। जिसके तहत सभी प्रकार की गाडि़यों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने का काम शुरू किया था, लेकिन परिवहन विभाग सिर्फ नई गाडि़यों में ही एचएसआरपी लगवा पा रहा है। पुरानी गाडि़यां आज भी बगैर एचएसआरपी लगाए फर्राटा भर रही हैं। बगैर एचएसआरपी की गाडि़यां धड़ल्ले से आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल की जा रही हैं। शराब तस्करी, पशु तस्करी, चोरी व अन्य प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में ऐसी गाडि़यों का प्रयोग किया जा रहा है, जिनमें एचएसआरपी नहीं लगाई गई है।

केस 1-

बीते रोज डोईवाला क्षेत्र में दून पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी दो कारों से 56 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की थी। जिन कारों से यह शराब बरामद की गई। उनमें फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी.

केस 2-

हालही में थाना क्लेमेनटाउन के तहत एक आर्मी अधिकारी की कार छावनी में तैनात एक जवान ने चोरी कर ली थी। लच्छीवाला पुल के पास पुलिस ने नंबर प्लेट चेंज करते हुए उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया.

केस 3-

विगत महीने कोतवाली पुलिस ने एक कार चोर को रेलवे स्टेशन से पकड़ा। उसने एक साल पहले कोतवाली क्षेत्र से कार चोरी की थी। जिसकी नंबर प्लेट भी चेंज कर दी थी।

उत्सव- लिंक कंपनी को लगानी है प्लेट

परिवहन विभाग ने उत्तराखंड में एचएसआरपी लगवाने की जिम्मेदारी उत्सव- लिंक कंपनी को सौंपी है। वर्ष 2011 से कंपनी के कर्मचारी सभी संभागीय परिवहन कार्यालयों में एचएसआरपी लगवाने का काम कर रही है, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक 5 से 6 साल पुरानी गाडि़यों में एचएसआरपी नहीं लग पा रही है। एचएसआरपी लगवाने के प्रति विभागीय अधिकारी लोगों को जागरूक नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही बगैर एचएसआरपी लगाने वाली गाडि़यों के चालान भी नहीं किए जा रहे हैं। जिससे पब्लिक भी बगैर कोई परवाह किए अपनी गाडि़यों में दौड़ रहे हैं। इसके चलते आपराधिक गतिविधियां भी बढ़ती जा रही हैं.

क्यों है जरूरी एचएसआरपी प्लेट लगाना-

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एक विशेष प्रकार की नंबर प्लेट है। जिससे गाड़ी की सुरक्षा के लिए लगाई जाती है। इसमें गाड़ी के आगे और पीछे दोनों साइड लगी नंबर प्लेट पर 11 डिजिट का अलग- अलग लेजर कोड नंबर फीड होता है। यह लेजर कोड नंबर हर नंबर प्लेट और गाड़ी के लिए अलग- अलग होता है। यह लेजर कोड नंबर गाड़ी की आरसी में भी दर्ज होगा। साथ में एक विशेष प्रकार का हॉलोग्राम और आईएनडी भी लिखा हुआ है। ऐसे में अगर कोई फर्जी नंबर प्लेट बनाएगा भी तो यह सब विशेषताएं उस फर्जी नंबर प्लेट में शामिल नहीं की जा सकती हैं। Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Monday, June 13, 2016

ओपन यूनिवर्सिटी के बीएड पाठ्यक्रम को ग्रीन सिग्नल

 प्रदेश में टीचर बनने का ख्वाब देखने वाले कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। अब वे घर बैठे ही बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कोर्स कर सकेंगे। नेशनल काउंसिल फॉर टीचर ट्रेनिंग (एनसीटीई) ने उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी को भ्00 सीटों पर डिस्टेंस मोड में डिग्री संचालित करने के लिए मान्यता दे दी है। हालांकि बीएड कोर्स के तहत एडमिशन नेक्स्ट सेशन से ही लिए जाएंगे। यूनिवर्सिटी के मुताबिक एनसीटीई की मान्यता के बाद डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड से ग्रीन सिग्नल मिलने पर ही कोर्स संचालित किया जाएगा।

उत्तराखंड में एचएनबी गढ़वाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी और श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी द्वारा बीएड कोर्स संचालित किया जाता है। लेकिन दोनों ही यूनिवर्सिटी से जुड़े संस्थानों में कोर्स को लेकर भारी कमियां है। कहीं एग्जाम टाइम पर नहीं होते तो कहीं पूरा सेशन ही अटका पड़ा है। ऐसे में बीएड कोर्स को लेकर कैंडिडेट्स को प्रदेश से पलायन करने पर मजबूर होना पड़ रहा था। लेकिन अब ओपन यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस मोड में बीएड डिग्री मिलना कैंडिडेट्स को बड़ी राहत देने का काम करेगा।

नेक्स्ट सेशन से शुरू होगा कोर्स

यूनिवर्सिटी अधिकारियों की मानें तो कोर्स को लेकर अभी केवल पहला पड़ाव पार किया है। दरअसल अभी केवल एनसीटीई से ही कोर्स की मान्यता हो पाई है। जबकि डिस्टेंस मोड में कोर्स संचालित करने के लिए यूनिवर्सिटी को डिस्टेंस एजुकेशन बोर्ड की सहमति भी लेनी होगी। इसके अलावा डीईबी से ग्रीन सिग्नल मिल भी जाता है तो जुलाई से पहले यूनिवर्सिटी के लिए कोर्स कंटेंट आदि कामों को पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इसी को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने डीईटी की मान्यता मिलने और कोर्स के सिलेबस आदि के डिजाइन के लिए समय मिल सके इसलिए नेक्स्ट सेशन से बीएड कोर्स संचालित करने का फैसला लिया है। कुल मिलाकर बीएड करने वाले कैंडिडेट्स को नेक्स्ट सेशन में ओपन यूनिवर्सिटी की भ्00 सीटों का लाभ मिलेगा।  Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Thursday, June 9, 2016

बेकाबू डंपर ने दो महिलाओं को कुचला, मौत

देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर उपखनिज से भरे बेकाबू डंपर ने सड़क पार कर रहीं राजस्थान की दो महिला यात्रियों को कुचल दिया। घटना में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, ट्रक को सीज कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

राजस्थान से हरिद्वार आया था दल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिचौलिया थाना बिचौलिया ¨भडवाड़ा राजस्थान निवासी लाडो देवी म्भ् पत्नी गोपाल लाल शर्मा एवं सुमन देवी भ्0 पत्नी ओमप्रकाश समेत राजस्थान से तीन दर्जन यात्रियों का दल हरिद्वार आया था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे शांतिकुंज के समीप गेट नंबर दो के सामने से लाडो व सुमन सड़क पार कर रही थीं। इस दौरान तेज गति से देहरादून की तरफ से हरिद्वार की ओर आ रहे उपखनिज से भरे एक डंपर ने दोनों को कुचल दिया।

पुलिस ने चालक को किया अरेस्ट

घटना में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भीड़ जुटने पर चालक ने डंपर को रोक दिया। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद सीओ सिटी प्रकाश देवली एवं कोतवाली निरीक्षक एमएस नेगी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सीओ प्रकाश देवली ने बताया कि डंपर को सीज कर दिया गया है। चालक सलीम पुत्र अख्तर निवासी जागतागंज नजीबाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला है कि डंपर वन विभाग का है, जो उपखनिज भरा हुआ था।   Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Monday, June 6, 2016

दून के संवेदनशील क्षेत्रों लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

 लगातार शहर में बढ़ रहे क्राइम की वारदातों के चलते जनप्रतिनिधियों ने पुलिस को आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया है। राजधानी में विधायकों ने पुलिस को संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरे लगाने का आश्वासन दिया है। रविवार को पर्यावरण दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में राजपुर विधायक ने इस बात की घोषणा की। एसएसपी डा। सदानंद दाते ने बताया कि दून में सभी संवेदनशील इलाकों को चिह्नित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। अगर विधायक निधि से नए सीसीटीवी कैमरे लग जाते हैं तो दून पुलिस को क्राइम कंट्रोल करने में राहत मिलेगी।

क्राइम कंट्रोल में मिलेगा फायदा

पर्यावरण दिवस के मौके पर देहरादून पुलिस लाइन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसएसपी डा। सदानंद दाते के साथ ही वन मंत्री दिनेश अग्रवाल और राजपुर विधायक राजकुमार मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय विधायक राजकुमार ने शहर में लगातार बढ़ रहे क्राइम पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को प्रभावी कदम उठाने की बात कही। . Read more http://inextlive.jagran.com

Wednesday, June 1, 2016

वेतन की परेशानी झेल रहे रमसा शिक्षकों को राहत

लंबे समय से वेतन संबंधित परेशानियां झेल रहे राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के तहत स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें आर्थिक परेशानियों से गुजरना नहीं पड़ेगा। उत्तराखंड शासन ने रमसा के तहत स्कूलों में तैनात शिक्षकों का वेतन आहरित करने के लिए क्म् करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है।

पिछले कई महीनों से राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जरिए स्कूलों में शिक्षा प्रदान कर रहे शिक्षक आर्थिक रूप से परेशानियां झेल रहे थे। दरअसल शिक्षा विभाग के पास रमसा के तहत दिया जाने वाला बजट न होने के चलते वेतन नहीं दिया गया था। जिस कारण शिक्षकों को घर चलाना भी मुश्किल हो रहा था। मामले में शिक्षकों द्वारा कई बार विभाग को वेतन संबंधी मामले का समाधान करने की मांग भी कई थी। विभाग द्वारा शिक्षकों की परेशानी से शासन को भी अवगत कराया गया था। इसी कड़ी में अब उत्तराखंड शासन ने रमसा से तैनात शिक्षकों के लिए बजट जारी कर दिया है। डायरेक्टर जनरल स्कूल एजुकेशन डी सेंथिल पांडियन ने बताया कि शिक्षकों की परेशानी को देखते हुए शासन को जानकारी दी गई थी। जिसके बाद शासन द्वारा समस्या का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शासन से शिक्षकों के वेतन के लिए क्म् करोड़ रुपए अवमुक्त किए गए हैं। राशि प्राप्त होने से अब शिक्षकों को वेतन संबंधी परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।  Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/ and http://inextepaper.jagran.com/

Monday, May 30, 2016

आप की 'उत्तराखंड बचाओ' यात्रा का समापन

रविवार को आम आदमी पार्टी की दूसरे चरण की 'उत्तराखंड बचाओ' यात्रा देहरादून में समाप्त हुई। यात्रा में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ता महाराणा प्रताप चौक रायपुर में एकत्रित हुए और जुलूस की शक्ल में देहरादून के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए ईसी रोड पर समापन हुआ। इस दौरान दिल्ली रोहतास नगर विस की विधायक व दिल्ली रोजगार विभाग की संसदीय सचिव सरिता सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं.

आप ईमानदार राजनैतिक विकल्प देने को तैयार

आप विधायक सरिता सिंह ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए पार्टी की मजबूती पर और ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कहा कि आम आदमी पार्टी बीजेपी- कांग्रेस की तरह एयर कंडिशन की राजनीति नहीं करती है, बल्कि जमीनी राजनीति करना चाहती है। प्रदेश पर्यवेक्षक श्रीचंद वोहरा ने कहा कि पार्टी का 'उत्तराखंड बचाओ' यात्रा को भरपूर जनसमर्थन मिला है और इससे पार्टी काफी उत्साहित है। उन्होंने हजारों की संख्या में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है। वहीं, प्रदेश कार्यसमिति के अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ईमानदार राजनीति की पक्षधर है और यात्रा के दौरान लोगों का पार्टी को पूरा सहयोग मिला है। कहा कि जनता अगर चाहेगी तो आम आदमी पार्टी उन्हें ईमानदार राजनैतिक विकल्प देने को तैयार है। इस दौरान श्रीचंद वोहरा, रण सिंह राणा, त्रिलोक सिंह, अजय शर्मा, सरोज पांडेय, रणबीर चौधरी, ओपी मिश्रा आदि माैजूद रहे। Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Thursday, May 26, 2016

परिवहन मंत्रालय के ड्रीम प्रोजेक्ट पर दून में लगा ब्रेक

 परिवहन मंत्रालय ने देश के सभी आरटीओ कार्यालयों को एक सर्वर से जोड़ने की कवायद शुरू की थी। जिसे पायलेट प्रोजेक्ट के तहत पेश किया गया। उत्तराखंड में परिवहन मंत्रालय का यह पॉयलेट प्रोजेक्ट पिछले साल आया जरूर, लेकिन अब देहरादून से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। परिवहन मंत्रालय के पॉयलेट प्रोजेक्ट को लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य तो बन गया है,लेकिन प्रोजेक्ट के तहत अभी तक सिर्फ देहरादून आरटीओ ऑफिस ही जुड़ पाया है। जबकि प्रोजेक्ट को उत्तराखंड में आए एक साल पूरा हो गया है।

एक दर्जन से अधिक आरटीओ ऑफिस-

उत्तराखंड में करीब एक दर्जन से अधिक आरटीओ और एआरटीओ ऑफिस हैं। इन सभी कार्यालयों को सेंट्रल सर्वर से जोड़ा जाना है। देहरादून के बाद हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर परिवहन कार्यालयों में इस प्रोजेक्ट को शुरू किया जाना था, लेकिन अभी तक इस दिशा में अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है.

साल की शुरूआत में हुई थी ट्रेनिंग-

दरअसल पायलेट प्रोजेक्ट के तहत देशभर के सभी संभागीय परिवहन कार्यालयों को सेंट्रल सर्वर से जोड़ा जाना है। इसके लिए पिछले साल इसकी शुरूआत में बकायदा सभी राज्यों के परिवहन महकमों के आलाधिकारियों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था.उत्तराखंड से भी परिवहन विभाग के अधिकारी इस ट्रेनिंग का हिस्सा बने थे। इसके बाद विगत वर्ष मई माह में प्रमुख सचिव परिवहन एस रामास्वामी ने उत्तराखंड में पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने की जिम्मेदारी उठाते हुए एक कमेटी बनाई थी। जिसके तहत देहरादून आरटीओ ऑफिस में ट्रॉयल के तौर पर इस पायलेट प्रोजेक्ट की शुरूआत जून माह में की थी। Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Friday, May 13, 2016

अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह ने छापा मारकर शराब की डिलीवरी करने पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। झोपड़ी में रहकर शराब बेचने वाला मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए युवक के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्कूटर से ख्ख्ख् देशी शराब के पव्वे बरामद किए है। शहर में अवैध तरीके से शराब का कारोबार करने वालों पर शहर कोतवाली पुलिस कार्रवाई करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर प्रशासन को छापा मारना पड़ा.

डिलीवरी देने आया था युवक

बुधवार सुबह सात बजे सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह को सूचना मिली कि मेला अस्पताल के समीप बाईपास मार्ग पर पुल के नीचे स्थित झोपड़ी में शराब की खेप पहुंच रही है। एक युवक स्कूटर से युवक डिलीवरी देने आ रहा है। इस सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने पाया कि हरे रंग का स्कूटर झोपड़ी के बाहर रुका है। स्कूटर के पीछे बोरी बंधी हुई है। सिटी मजिस्ट्रेट के गनर ने स्कूटर के साथ खड़े युवक को रोक लिया। प्रशासनिक टीम ने बोरी की तलाशी ली, जिसमें शराब के पव्वे भरे पड़े थे। स्कूटर की डिग्गी में भी पव्वे रखे पाए गए। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम सन्नी क्षेत्री पुत्र अमर क्षेत्री निवासी राजीवनगर कॉलोनी ज्वालापुर बताया.

पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

सन्नी ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि झोपड़ी में रहने वाला नंदू शराब के पव्वे बेचने का काम करता है। प्रशासनिक टीम ने झोपड़ी के अंदर नंदू को खोजा, लेकिन वह नहीं मिला। तत्काल सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सन्नी को गिरफ्तार कर लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि नंदू द्वारा झोपड़ी में रहकर शराब बेचने का काम किया जा रहा था। वह वहां से फरार हो गया। शहर कोतवाली के एसएसआई गिरीशचंद शर्मा ने बताया कि सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रशासन की कार्रवाई से एक बात तो साबित हो गई कि शहर कोतवाली क्षेत्र में जमकर देशी शराब अवैध रूप से बिक रही है। लेकिन कार्रवाई को शहर कोतवाली पुलिस दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। पुलिस के कार्रवाई न करने पर प्रशासन को छापा मारना पड़ा है। Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Monday, May 9, 2016

झोलाछाप डॉक्टरों पर कसेंगे शिकंजा

सूबे की राजधानी में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जान से खिलवाड़ करने की प्रैक्टिस सख्ती से रोकी जाएगी। इसको लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से सीएमओ ऑफिस को दिशा- निर्देश दिए गए हैं.

कमेटी बनाकर की जाएगी सख्ती

डिप्टी सीएमओ डॉ। यूएस चौहान के अनुसार झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा प्रैक्टिस किए जाने को लेकर सख्ती से एक्शन लिया जाना है। हालांकि बीच- बीच में स्वास्थ्य विभाग एक्शन लेता रहता है लेकिन, महानिदेशालय की ओर से मिले निर्देश के अनुरूप एक कमेटी बनाकर इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जाना है। उनका कहना है कि देहरादून के अंदर तकरीबन सौ से अधिक झोलाछाप डॉक्टर अवैधानिक तरीके से प्रैक्टिस कर रहे हैं। इस तरह की प्रैक्टिस के चलते कई बार मरीज की जान तक पर बन आती है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर रहा है.

जगह- जगह हैं इनकी दुकानें

झोलाछाप डॉक्टरों की मौजूदगी की बात करें तो शायद ही ऐसा कोई एरिया होगा जहां पर इनकी दुकान न हो। पटेल नगर, निरंजनपुरी, रायपुर सहित तमाम ऐसे एरिया में इनका धंधा जमकर फल फूल रहा है। हालांकि बीच- बीच में छापेमारी होती रहती है लेकिन, कुछ दिन दुकान बंद होने के बाद ये फिर से सक्रिय हो जाते हैं। इसी के मद्देनजर स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से टीम बनाकर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।  Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Tuesday, May 3, 2016

जंगल की आग में सियासी पकवान

आखिर वही हुआ, जिसका डर था। अब प्रदेश में वनाग्नि पर भी राजनीति शुरू हो गई है। इसके लिए सबसे ज्यादा भाजपा व कांग्रेस आमने- सामने हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में वनाग्नि के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। वहीं कांग्रेस ने पलटवार किया है कि भाजपा अपनी गलतियों को छुपाने के लिए बेवजह कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। जबकि खुद प्रदेश में अप्रत्यक्ष तौर पर राष्ट्रपति शासन में बीजेपी की सरकार चल रही है।

कांग्रेस सरकार ने नहीं उठाए कदम

राज्य के जंगलों में धधकी आग पर राजनीतिक पार्टियों की आग में घी की राजनीति शुरू हो गई है। जहां जंगलों में बेशकीमती जैवविविधिता, वन संपदा, मानव, पशु- पक्षियों को नुकसान पहुंचा है। वहीं राजनीतिक पार्टियों की राजनीति भी शुरू हो गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी डा। देवेंद्र भसीन ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि राज्य में भीषण वनाग्नि के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने वनाग्नि पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा दिए गए भाजपा विरोधी बयानों को हास्यास्पद बताते हुए कहा है कि राज्य के वनों में आग का प्रकोप शुरू हुए तीन महीने से अधिक का वक्त हो गया है। लेकिन उस दौरान कांग्रेस की सरकार सोई रही। न सरकार और न वन विभाग ने कोई कदम उठाए। कांग्रेस के लोग वन क्षेत्रों व बाहर रेत- बजरी व खनन पर जुटे रहे। उस वक्त सरकार ने ध्यान दिया होता तो ऐसी स्थिति देखने को नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आग लगाने में माफियाओं या फिर कांग्रेस के कुछ लोगों का हाथ हो। कारण, वन विकास निगम में कांग्रेस के लोग थे और वनों की बेकार लकड़ी वन निगम के माध्यम से ही बिकती भी है, चोरी भी हाेती है। Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Tuesday, April 19, 2016

गेस्ट टीचर्स आज करेंगे राजभवन कूच

पिछले आठ दिनों से पुनर्नियुक्ति की मांग कर रहे गेस्ट टीचर्स धरने पर आमरण अनशन पर डटे हुए हैं। सैटरडे को निवर्तमान सीएम हरीश रावत के सांकेतिक धरने के बाद संडे को पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने अतिथि शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने शासनादेश जारी नहीं होने के विरोध में सोमवार को गेस्ट टीचर्स के साथ राजभवन कूच करने के साथ ही ब्8 घंटे का उपवास रखने का ऐलान किया।

दोबारा तैनाती देने की मांग

परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर राजकीय अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले चले रहे गेस्ट टीचर्स के आंदोलन को समर्थन देने पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी पहुंचे। उन्होंने आंदोलन को जायज ठहराते हुए उनके साथ कदम मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचर्स के आंदोलन में निवर्तमान मंत्रीमंडल और तमाम विधायक साथ खड़े हैं।

उपवास पर बैठेंगे पूर्व शिक्षा मंत्री

पूर्व शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि शासनादेश जारी न होने पर सोमवार को राजभवन कूच किया जाएगा। जहां वे ब्8 घंटे के लिए उपवास करेंगे। इस दौरान अतिथि शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों पर तैनाती के बाद शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि कम सैलरी पर अतिथि शिक्षकों ने अपने कार्य को बखूबी अंजाम दिया है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से अतिथि शिक्षकों के साथ है।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

मंत्री प्रसाद नैथानी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन में पूर्ववर्ती सरकार के लिए गए फैसलों को बदलने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचरों की मांग जायज है तो केंद्र मांगों को स्वीकार करे अन्यथा गेस्ट टीचरों को साफ- साफ मना कर दे। जिससे अतिथि शिक्षक आगे की रणनीति तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन में एक हफ्ते से आमरण अनशन पर बैठे अतिथि शिक्षकों की सुध क्यों नही ली जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन में केंद्र के इशारों पर काम किया जा रहा है। जिससे बेरोजगार अपने आप को ठगा से महसूस कर रहे है।

सेवा विस्तार के लिए हो गई थी चर्चा

नैथानी ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की सेवा विस्तार के लिए मंत्री मंडल में चर्चा हो गई थी। जिसे बजट सत्र के बाद अमल में लाया जाना था। लेकिन अंतिम समय में राजनीतिक उठापटक के बाद मामले का शासनादेश जारी नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों के साथ ही शिक्षा आाचार्यो की नियुक्ति की फाइलें भी तैयार हो गई थी। लेकिन राष्ट्रपति शासन लगने से मामले लंबित पड़ गए।  Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Tuesday, April 12, 2016

अ‌र्द्धकुंभ के लिए 112 डॉक्टरों की हुई तैनाती

अ‌र्द्धकुंभ में श्रद्धालुओं को बढि़या चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन द्वारा क्क्ख् डॉक्टरों की तैनाती की गई है। अप्रैल महीने में बैसाखी, रामनवमी पर पड़ने वाले स्नान में आने वाले श्रद्धालुओं के इलाज के लिए डॉक्टरों को तैनात किया गया है। प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने का असर अब अ‌र्द्धकुंभ की तैयारियों पर दिखने लगा है।

स्वास्थ्य विभाग ने क्क्ख् डॉक्टर किए तैनात

अ‌र्द्धकुंभ मेला प्रशासन के अधिकारी अप्रैल महीने के शेष महत्वपूर्ण स्नानों पर व्यवस्था को चाक- चौबंद करने में जुटे हैं। चौदह अप्रैल को बैशाखी, पंद्रह अप्रैल को रामनवमी और ख्ख् अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर की पैड़ी पर गंगा स्नान करने आएंगे। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए क्क्ख् डॉक्टरों की तैनाती कर दी है। यह पहली बार हुआ है कि अ‌र्द्धकुंभ के सात स्नान बीत चुके हैं और पहली बार सभी चिकित्सक ड्यूटी में पहुंच गए हैं। पूर्व में सात स्नानों में चिकित्सकों ने ज्वाइ¨नग तक नहीं की थी। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तक परेशान थे। लेकिन प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद व्यवस्थाएं दुरुस्त हो गईं हैं। आगामी स्नानों के मद्देनजर मांग सौ डॉक्टर की ही थी। यह डॉक्टर अपनी ड्यूटी में जुट गए हैं। इन क्क्ख् डॉक्टरों में चालीस एलोपैथ के और 8ख् आयुष विधा के डॉक्टर हैं। इसके अलावा प्रशिक्षित स्टाफ नर्सों को भी डॅयूटी पर लगाया गया है।  Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Thursday, March 31, 2016

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा

प्राइवेट स्कूलों की लगातार बढ़ती मनमानी के खिलाफ अब छात्रों ने भी मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में एबीवीपी छात्रों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर जल्द लगाम नही लगाई गई तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

गुरुवार को डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश नेगी के नेतृत्व में एबीवीपी कार्यकर्ता मयूर विहार स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां छात्रों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने माध्यमिक शिक्षा अधिकारी केएन काला का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में सीटें सीमित होती हैं बावजूद इसके रजिस्टे्रशन शुल्क के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जाती है। इसके साथ ही क्लास पास करने पर अगली क्लास में पहुंचाने पर भी एक्स्ट्रा फीस वसूली जाती है। प्राइवेट स्कूलों की इस तरह की मनमानी से हर साल अभिभावक परेशान रहते हैं।

विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

अभिभावकों और अन्य संगठनों की ओर से समय- समय पर स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए प्रदर्शन किया जाता है, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से एक नोटिस देकर मामले को शांत किया जा सकता है। जिससे प्राइवेट स्कूलों के साथ विभाग की मिलीभगत होने का अंदेशा जाहिर होता है। मामले को देखते हुए शिक्षा अधिकारी केएन काला ने क्भ् दिन के अंदर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश नेगी ने कहा कि अगर शीघ्र ही निजी स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो छात्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में मुकेश बिष्ट, सौरभ नौडियाल, सूरज रावत, सुरेंद्र पंवार, अजय तोमर, कपिल शर्मा, राघव, सचिन आदि मौजूद रहे।  Read more Dehradun News http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Monday, March 28, 2016

केंद्र ने की लोकतंत्र की हत्या: रावत

उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद निवर्तमान सीएम हरीश रावत ने केंद्र सरकार को इस पूरे घटनाक्रम का जिम्मेदार ठहराया है। सीएम ने इसे लोकतंत्र और उत्तराखंड की जनता के अरमानों का कत्ल बताया है। सीएम ने कहा कि जिस सरकार को सोमवार को विधानसभा के पटल पर अपना बहुमत साबित करना था केंद्र ने इससे ख्ब् घंटे पहले ही उसे बर्खास्त कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ये समझ रहे हैं कि उन्होंने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए हरीश रावत का सर कलम किया है तो उन्हें गलत फहमी है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने प्रदेश को कुछ समय के लिए विकास के कामों के लिहाज से बैकफुट पर लाकर खड़ा कर ि1दया है। 

जनता दरबार में जाएंगे हरदा
राष्ट्रपति शासन लगने के बाद मीडिया से बात करते हुए हरीश रावत ने कहा कि वे जनता के बीच जाकर बीजेपी के इस पूरे षड़यंत्र के बारे में बताएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पहले से ही सरकार गिराने की तैयारी कर ली थी। हरीश रावत ने इस दौरान केंद्र सरकार से मिलने वाले बजट पर भी सवाल खड़ा करते हुए बताया कि केंद्र से राज्य को मिलने वाले बजट में इस बार जनाबूझकर कटौती की गई थी। उसके बाद विधानसभा में जो आखिरी बजट कांग्रेस ने पेश किया है जिसमें गंगा, गांव, गन्ना, गाय पर विशेष ध्यान रखा गया था, उसके बाद से ही बीजेपी सरकार को गिराने की तैयारी कर रही थी। Read more Dehradun News

Tuesday, March 22, 2016

हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने लगाई फांसी

 देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया सुसाइड मान कर चल रही है। एसओ प्रेमनगर यशपाल बिष्ट ने बताया कि हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और अभी तक पोस्टमार्टम रिर्पोट भी नहीं आई है। यूनिवर्सिटी की तरफ से मामले में अभी तक कुछ भी नहीं बताया जा रहा है।

पंखे से लटकी मिली छात्रा

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिखा प्रसाद उम्र ख्फ् पुत्री कृष्ण किशोर निवासी राधाकृष्ण भवन, बैंक कॉलोनी केजी आश्रम, जिला धनबाद, झारखंड हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी में बैचलर इन आर्केटेक्चर, थर्ड ईयर में पढ़ाई कर रही थी। शिखा यहां कॉलेज कैम्पस के ही हॉस्टल में रह रही थी। होली की छुट्टी होने के कारण शिखा के साथ रह रही छात्रा पहले ही घर चली गई थी। सोमवार सुबह करीब क्क् बजे हॉस्टल के गार्ड ने शिखा के रूम में खटखटाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। गार्ड ने मामला गंभीर मानते हुए पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन को जानकारी दी। दोपहर करीब क्ख् बजे घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने हॉस्टल पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि छात्रा पंखे से लटकी हुई है। ऐसा देख आस पास के कमरों में रहने वाली छात्राओं के होश उड़ गए। पुलिस ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दरोगा जितेन्द्र कुमार ने बताया कि छात्रा का पंचनामा कर दिया गया. Read more http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Wednesday, March 16, 2016

पुष्पा हत्याकांड: आरोपी सिपाही ने किया सरेंडर

बुधवार को चर्चित पुष्पा सकलानी हत्याकांड में साक्ष्य छुपाने के आरोपी सिपाही ने सीबीआई की विशेष कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोप है कि यह सिपाही घटनास्थल से लिए गए फिंगर प्रिंट्स की रिपोर्ट लैब से लेकर आया, लेकिन न्यायालय में जमा नहीं की। यह बात सीबीआई की जांच में सामने आई थी। न्यायालय ने आरोपी सिपाही को जमानत भी दे दी। 

गला रेत कर हुई थी हत्या

क्म् अक्टूबर ख्0क्ख् को पूर्व बार संघ अध्यक्ष ओपी सकलानी की पत्नी पुष्पा सकलानी की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने लूट के इरादे से हत्या किए जाने का खुलासा किया था। कई आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, लेकिन ओपी सकलानी पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं हुए। सीबीआई जांच की मांग लेकर वे हाई कोर्ट गए। हाईकोर्ट ने तीन जनवरी ख्0क्फ् को राज्य सरकार को इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने के आदेश दिए। ख्ब् जनवरी ख्0क्फ् को सीबीआई जांच शुरू हुई। प्रकरण में फरार मुख्य अभियुक्त बरेली निवासी सुपारी किलर बिल्ला को सीबीआई ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और चार्जशीट दाखिल कर दी। सीबीआई ने जांच की तो पता चला कि घटना के वक्त पुलिस ने फिंगर प्रिंट्स लिए और उन्हें पंडितवाड़ी स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भिजवाया। इसके अगले दिन सिपाही नवीन चंद्र को रिपोर्ट लेने के लिए भेजा गया। जांच में पता चला कि नवीन चंद्र ने रिपोर्ट प्रयोगशाला से रिसीव तो की, लेकिन न्यायालय में जमा नहीं कराई। इस आधार पर सीबीआइ कोर्ट ने नवीन चंद्र के खिलाफ वारंट जारी किया। बुधवार को नवीनचंद्र ने सीबीआई अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। Read more Dehradun News http://inextlive.jagran.com/dehradun/

Wednesday, September 23, 2015

Legal Action Against Illegal Buildings

दिल्ली-हरिद्वार रोड पर बिना परमिशन के बन रही दो बि¨ल्डगों को प्रशासन ने सील कर दिया है. इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी एक न चली.

लोगों ने किया कार्रवाई का विरोध

पिछले दिनों रुड़की-हरिद्वार विकास प्राधिकरण की ओर से रुड़की की कई कॉलोनियों का निरीक्षण किया. इस दौरान प्राधिकरण की टीम को दिल्ली-हरिद्वार राजमार्ग पर मैथोडिस्ट कॉलेज के पास दो बि¨ल्डग का निर्माण होते हुये मिला. इस पर प्राधिकरण की सचिव ने अभिलेख खंगाले तो निर्माण तय मानचित्र के अनुसार नहीं था. सचिव ने बि¨ल्डग को सील कराने की संस्तुति करती हुई रिपोर्ट उप जिलाधिकारी को भेज दी. http://inextlive.jagran.com/legal-action-against-illegal-buildings-92791