Showing posts with label Allahabad News. Show all posts
Showing posts with label Allahabad News. Show all posts

Tuesday, July 5, 2016

मायके जाना हो या ससुराल, कर दें आवेदन

 तीन साल बाद आखिरकार शिक्षकों की दूसरे जनपद में तबादले की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई। ट्रांसफर के इच्छुक टीचर्स को तबादले के लिए आनलाइन आवेदन करना होगा। तबादले के लिए पांच जिलों का विकल्प देना होगा। इसमें भी राजधानी समेत कुल चार जिलों को विकल्प में शामिल नहीं दिया जा सकेगा। मंगलवार को प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही आनलाइन आवेदन करने वालों में होड़ लग गई। सुबह के वक्त प्रेशर के चलते सर्वर झेलाने लगा। कुछ का पूरा दिन डिटेल जुटाने में ही निकल गया.

12 जुलाई की शाम तक होंगे आवेदन

पांच जुलाई से शुरू हुई आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया मंगलवार 12 जुलाई की शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आनलाइन आवेदन करने वाले शिक्षकों को अपनी सैलरी की पूरी डिटेल, नियुक्ति की डिटेल, प्रमोशन की स्टेटस और पैनकार्ड की डिटेल आनलाइन फिल करनी है। इसके साथ उन्हें पांच जिलों का विकल्प भी देना होगा। अन्तरजनपदीय तबादले के लिए वही शिक्षक अर्ह होंगे जिन्होंने 31 मार्च 2016 को नियुक्ति के तीन साल पूरे कर लिए होंगे। आनलाइन आवेदन सिर्फ एक बार भरा जा सकेगा। इसके बाद आवेदक दूसरा फॉर्म नहीं भर सकेगा। पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर अभ्यर्थियों को बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा.

चार जिलों में नो रूम

तबादला चाहने वाले उन शिक्षकों को इस प्रक्रिया से कोई लाभ नहीं मिलने वाला है जो राजधानी लखनऊ के अलावा कानपुर, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद तबादला चाहते थे। इन जिलों में टीचर्स की संख्या आलरेडी जरूरत से ज्यादा है इसलिए इन जिलों को ट्रांसफर आवेदन के लिए खोला ही नहीं गया है। इन जिलों में तैनाती की इच्छा रखने वाले टीचर्स को नेक्स्ट टाइम प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करना होगा। बता दें कि बहुत से टीचर्स ऐसे हैं जो राजधानी या उसके आसपास के जिले में तैनाती चाहते थे। उनके लिए दरवाजे पहले से ही बंद कर दिए गए हैं.

नए जिले में हो जाएंगे सबसे जूनियर

तबादला नीति के अनुसार मूल तैनाती जिले से ट्राफसर लेने वाला शिक्षक नए तैनाती स्थान पर सबसे जूनियर माना जाएगा। उसकी वरिष्ठता चली जाएगी। इससे सबसे ज्यादा नुकसान उन टीचर्स का होगा जो अपने मूल जिले में प्रमोशन पाने वालों की लिस्ट में हैं। तबादला होने के बाद उन्हें उसी पोस्ट पर ज्वाइन करना होगा जिस पद पर वे आवेदन करने के लिए तैनात थे। इससे उनके वेतन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन प्रमोशन के लिए ट्रांसफर के जिले में प्रक्रिया का इंतजार करना होगा। वर्ष 2012 में इसी तबादला नीति के आधार पर स्थानान्तरित होने वाले शिक्षक इसे लेकर विरोध दर्ज करा चुके हैं लेकिन उनकी स्थिति पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इस बार भी तबादला नीति में पहले से ही स्पष्ट कर दिया गया है ट्रांसफर वाले जिले में वह सबसे जूनियर माने जाएंगे.

Source: Inext Live Jagran

Thursday, June 30, 2016

गार्ड को गोली मार कर लूट ली रायफल

बिजली विभाग के बाबागंज उपकेंद्र पर तैनात गार्ड रिटायर्ड फौजी को ड्यूटी पर आते समय रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर उसकी डबल बैरल रायफल लूट ली। गोली उसके कंधे व दाहिने हाथ में लगी। इलाज के लिए उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया.

कंधई इलाके में हुई घटना

कंधई थाना क्षेत्र के गनईडीह गांव निवासी रिटायर्ड फौजी रामशिरोमणि पांडेय अवकाश ग्रहण करने के बाद शहर के बाबागंज विद्युत उपकेंद्र पर कैश गार्ड की नौकरी करते हैं। रोज की भांति वह बुधवार को सुबह साढ़े नौ बजे साइकिल से ड्यूटी पर आ रहे थे। रास्ते में कंधई थाना क्षेत्र खीरीबीरपुल के पूर्व चौखड़ा गांव के पास सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर गोली मार दी और डबल बैरल की रायफल छीन कर भाग निकले.

गोली से घायल फौजी रेफर

गोली चलने की आवाज सुनकर राहगीरों के साथ आसपास के लोग दौड़ पड़े। इसकी सूचना गार्ड के परिजनों को दी गई। कुछ ही देर में परिजन भी आ गए। घायल रामशिरोमणि को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसओ कंधई सुरेश कुमार सैनी, सीओ नंद कुमार ओझा तथा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी स्वमीनाथ मौके पर गए और घटना स्थल का जायजा लिया। रिटायर्ड फौजी राम शिरोमणि पांडेय को गोली मारने की घटना में उनके भाई राम लखन पांडेय की तहरीर पर कंधई पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी पूर्वी स्वामीनाथ ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.  Read more http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Monday, June 27, 2016

जयंती पर भी नहीं लग पाएगी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा

महान क्रांतिकारी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 110वीं जयंती पूरे भारत में 23 जुलाई को मनाई जाएगी। लेकिन पिछले कई वर्षो से नगर निगम के स्टोर में धूल फांक रही चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा इस वर्ष भी धूल फांकती ही रह जाएगी। अवस्थापना निधि से कराए जाने वाले कार्यो की लिस्ट में जो कार्य शामिल किए गए हैं, उनमें चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाए जाने का कार्य भी शामिल है। जिस पर कमिश्नर ने रोक लगा रखी है.

पार्षद ने लड़ी लड़ाई तो हुआ आदेश

नगर निगम के स्टोर रूम में वर्षो से रखी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को शहर में लगवाने की आवाज पार्षद किरण जायसवाल ने उठाई। उन्होंने लड़ाई लड़ी तो 2005 में तत्कालीन जिलाधिकारी अमृत अभिजात ने प्रतिमा लगाने का आदेश दिया। लेकिन प्रतिमा नहीं लग पाई। आंदोलन के बाद सर्किट हाउस में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया.

पीडब्ल्यूडी से मिल गई एनओसी

सर्किट हाउस में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाने का आदेश होने के बाद नगर निगम ने कागजी कार्रवाई की। पीडब्ल्यूडी से एनओसी मांगी गई थी, जो नगर निगम को मिल गई है। मेयर अभिलाषा गुप्ता ने बताया कि प्रतिमा लगाने के लिए 11 लाख रुपये की आवश्यकता है जिसके लिए अवस्थापना निधि में प्रस्ताव शामिल है। अवस्थापना निधि का काम रूकने की वजह से प्रतिमा स्थापना का भी काम रूका हुआ है। जैसे ही कार्य को स्वीकृति मिल जाएगी, धन अवमुक्त हो जाएगा। शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को सर्किट हाउस के कम्पाउण्ड में लगवा दिया जाएगा.  Read more http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Wednesday, June 22, 2016

फ्रीडम ऑफ स्पीच पर वार, हुआ पलटवार

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की अध्यक्ष ऋचा सिंह ने इविवि प्रशासन द्वारा थमाई गई नोटिस पर पलटवार कर दिया है। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम जारी खुली चिट्ठी में खुद को दी गई नोटिस के बाद यह कदम उठाया है। विवि के डीएसडब्ल्यू की ओर से जारी नोटिस में ऋचा से कहा गया था कि उन्होंने पीएम को लिखे गए लेटर में जो भी आरोप लगाए हैं। उसका पूरा एविडेंस विवि प्रशासन को दें। लेकिन ऋचा ने जवाब भेजे जाने से इंकार कर दिया है।

आरोपियों को नहीं देंगी कागज

ऋचा ने विवि प्रशासन को अपना जवाब भेजने के बजाय सभी सबूतों के साथ पीएमओ और एमएचआरडी कार्यालय को जवाब भेजा है। इसकी छाया प्रति संबंधित उच्च अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों समेत सभी प्रमुख पार्टियों के सांसदों को भी भेजी गई है। ऋचा का कहना है कि जब कुलपति से लेकर विवि में प्रमुख पदों पर आसीन लोगों के खिलाफ जांच की मांग की जा रही है तो कोई भी कागज उपलब्ध कराना जांच को प्रभावित करना होगा। कहा कि आरोपी स्वयं अपनी जांच नहीं करा सकता.

तो विवि बचाओ आन्दोलन होगा ऋचा ने विश्वविद्यालय से कार्रवाई की धमकी की नोटिस को भी प्रधानमंत्री को भेजा है। पीएम को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि कैसे उन्हें कुलपति के इशारे पर परेशान करने की कोशिश की जा रही है। ऋचा ने कहा है कि अगर लोकतंत्र में सवाल करने के हमारे लोकतांत्रिक अधिकार का हनन कर हम पर कुलपति किसी भी तरह की कार्रवाई करते हैं तो विवि में लोकतांत्रिक माहौल को बनाये रखने और तानाशाही के खिलाफ विश्वविद्यालय बचाओ आंदोलन किया जाएगा।

छात्रसंघ का कार्यकाल खत्म

उधर, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के डीएसडब्ल्यू ने ऑफिसियल नोटिस जारी करके बताया है कि छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल खत्म हो गया है। बताया है कि इविवि छात्रसंघ नियम 2012 राज्य (8/नोट/4) के अनुसार छात्रसंघ के पदाधिकारियों का कार्यकाल अकादमिक सत्र जिसके अन्तर्गत वह निर्वाचित हुये थे, उनका कार्यकाल उक्त नियम के आलोक में 15 मार्च 2016 को समाप्त हो गया है। नोटिस जारी होने के बाद छात्र व शिक्षक दबी जुबान में सवाल उठा रहे हैं कि इस तरह की नोटिस पहले तो कभी जारी नहीं की गई। नोटिस का विरोध करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि वे इसपर विस्तृत चर्चा के लिए छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।  Read more http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Monday, June 20, 2016

शोहदों ने की छेड़खानी, दुकानदारों की शामत

कीडगंज थाना क्षेत्र में मनकामेश्वर धाम वाली रोड पर बाइक सवार युवकों ने लड़कियों को अकेला पाकर उनके साथ छेड़खानी की। इसके बाद यहां जमकर हंगामा हुआ। युवतियों की सूचना पर लाठी डंडा लेकर पहुंचे लोगों ने शोहदों को मौके पर न पाकर दुकान वालों पर अपना गुस्सा निकाला। धमकाते हुए दुकानें बंद करा दीं। इससे मौके पर अफरा- तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवतियां व उनके बुलाने पर पहुंचे युवक भी यहां से जा चुके थे.

टहलने आयी थीं युवतियां

रविवार शाम कुछ लड़कियां नए यमुना ब्रिज पर टहलने के लिए आयी थीं। टहलते हुए वह मनकामेश्वर वाली रोड पर पहुंच गई थीं। इसी बीच बाइक सवार कुछ शोहदे वहां पहुंच गए। लड़कियों को अकेला देखकर अश्लील कमेंट करने लगे। इस पर एक लड़की ने फोन करके अपने दोस्त को मामले की जानकारी दे दी। कुछ देर बाद ही लाठी डंडे लैस आधा दर्जन लड़के मौके पर पहुंच गए। लेकिन जब तक वह मौके पर पहुंचते छेड़खानी करने वाले शोहदे वहां से फरार हो चुके थे। इससे भन्नाये युवकों ने डंडे के बल पर आस पास खुली दुकानों को जबरन बंद कराना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा- तफरी मच गई। लोगों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती दुकान बंद करा रहे युवक लड़कियों को साथ लेकर निकल चुके थे।  Read more http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Monday, June 13, 2016

बीजेपी के मंथन से निकला सफलता का मंत्र

 मिशन 2017 हो या फिर मिशन 2019 पब्लिक के बीच विकास के एजेंडे पर ही जाएंगे। व्यापार बढ़ाने पर जोर देंगे और पार्टी का विस्तार करते जाएंगे। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कच्छ से गुवाहाटी तक दखल हो चुका है। इसे आगे बढ़ाना है। इसका पूरा रोडमैप राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रस्तुत किया गया।

बेहद जरूरी है जनभागीदारी

बीजेपी प्रमुख अमित शाह ने कहा कि जनता से सम्पर्क बेहद अहम है। यह तब ज्यादा प्रभावी होता है जब सरकार का मुखिया खुद इसकी पहल करे। स्वच्छता मिशन, कौशल विकास, प्रधानमंत्री जनधन योजना, नमामि गंगे, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की सफलता इसकी गवाह है। यह काम पॉलिसी बनाकर छोड़ दिया जाता तो सफलता कतई न मिलती। यह भी तय है कि विकास का रास्ता इसी से निकलता है। यह भी प्रमाणित हो चुका है। कार्यकर्ताओं को मोदी ने संदेश दिया कि उनका बौद्धिक स्तर मजबूत बनाया जाय। कॉमन पब्लिक के बीच कार्यकर्ता ही रहते हैं। वह सरकार के कामों को ज्यादा प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचा सकते हैं। इसलिए उनका बौद्धिक स्तर ऊंचा होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को मोदी एप डाउनलोड करने की की नसीहत के साथ डिजिटली इक्विप्ड होने रहने का संदेश दिया गया.

व्यापार के साथ बढ़ेगा देश

बीजेपी मुखिया ने कार्यकारिणी के उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए व्यापार बढ़ाना जरूरी है। हमें खुशी है कि सरकार संभालने के समय जीडीपी की दस 5.6 फीसदी से बढ़कर अब 7.6 तक पहुंच चुकी है। लास्ट क्वार्टर में यह 6.9 रही है। उन्होंने कहा कि संसाधनों की भयंकर संकट के बावजूद हम वित्तीय घाटा वर्ष 2014- 15 तथा 2015- 16 में 4.9 प्रतिशत तथा 3.9 प्रतिशत तक लाने में सफल हुए तथा 2016- 17 में इसे 3.5 प्रतिशत तक लाने का अनुमान है। इसके साथ बेहतर आपूर्ति प्रबंधन तथा वित्तीय घाटे पर नियंत्रण से मुद्रास्फीति पर नियंत्रण हुआ। देश ने अभूतपूर्व रूप से विदेशी निवेश वर्ष 2015 में आकर्षित किया जिससे कैपिटल एकाउंट में भुगतान संतुलन में अधिकता प्राप्त करने में सफलता मिली। विदेशी रिजर्व 360 अरब डॉलर को पार कर गया है। इसके कारण मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया जैसी पहल को वास्तविक रूप देने में मदद मिली है। जीएसटी जो कांग्रेस और कुछ अन्य पार्टियों के रोड़ा अटकाने की राजनीति के कारण फंसा पड़ा है, के पारित होने से कर- व्यवस्था में गुणात्मक परिवर्तन की आशा है। यह रेज्योल्यूशन कार्यसमिति में पास किया गया. Read more http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Monday, June 6, 2016

घर में कोहराम, पुलिस का पहरा

जेल गेट के निकट सरेआम गोलियां व बम बरसा कर की गई ज्ञान चन्द्र यादव उर्फ वकील की हत्या के बाद घर में कोहराम मच गया। उधर घटना से गांव में फैले तनाव को देखते हुए पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है.

रिश्तेदारों का जमावड़ा

वकील की हत्या की खबर मिलते ही पूर्व प्रधान चंद्रभान के घर आसपास के लोगों के साथ ही रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया। सभी घटना को लेकर आक्रोशित थे। बेटे की मौत पर मां सरस्वती का विलाप देख गांव वालों का गुस्सा उबाल मार रहा था। उनका कहना था कि घटना एक सोची समझी साजिश थी।

घर पर पुलिस बल तैनात

गांव वालों का आक्रोश देख किसी बवाल की आशंका में पुलिस अधिकारियों ने पूर्व प्रधान के घर पर भारी मात्रा में फोर्स को तैनात कर दिया। उधर एसएसपी जोगिंदर कुमार ने घटना में घायल सुरेश और शत्रुघ्न से जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की। एसपी क्राइम रामाकांत ने भी घायलों से जानकारी जुटाई। पुलिस को कई क्लू मिले हैं, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि आरोपियों को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।   Read more http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Monday, May 30, 2016

हर कार्यकर्ता पर सफल आयोजन की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को भाजपा चुनौती तरह ले रही है। कार्यक्रमों की तैयारी और भीड़ जुटाने की कवायद में पदाधिकारियों और कार्यकताओं के बीच सामंजस्य स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की शाम गंगोत्री गार्डेन में भाजपा काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने आगामी खाका तैयार किया। बता दें कि 12 जून को कार्यकारिणी की बैठक के बाद 13 जून को प्रधानमंत्री रैली को संबोधित करेंगे। बैठक में पीएम की रैली में तीन लाख और अमित शाह के 31 मार्च को होने वाले किसान सम्मेलन में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना व्यक्त की गई।

हर वर्ग को जोड़ने की मुहिम

इस मौके सुनील बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सिर्फ प्रयाग ही नहीं पूरे काशी क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इसके लिए हर कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का उचित निर्वाहन करना होगा। अमित शाह की रैली पीएम की रैली से पहले एक पूर्वाभ्यास की तरह है। 31 मई से 10 जून के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व गृहमंत्री राजनाथ सिंह कानपुर से लेकर बृज क्षेत्र एवं पश्चिमी क्षेत्रों कई बूथ प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12 एवं 13 जून की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मिशन 2017 की मुहिम को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक में काशी क्षेत्र अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, सह प्रदेश प्रभारी सुनील ओझा, सांसद विनोद सोनकर, विधायक सीमा द्विवेदी, राकेश त्रिवेदी, अवधेश गुप्त, नरेंद्रदेव पांडेय, दिवाकरनाथ त्रिपाठी, गणेश केसरवानी आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर दोनों आयोजनों की सफलता के लिए दस टीमों का गठन किया गया, हर टीम में 15 लोग शामिल हैं। इसमें वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं का सामंजस्य स्थापित किया गया है।  Read more http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Thursday, May 19, 2016

अब नहीं बिगाड़ पाएंगे शहर की सूरत

अंडरग्राउंड विद्युत केबिल डालने, एलपीजी गैस पाइप लाइन बिछाने, रिलायंस द्वारा फोरजी लाइन बिछाने और सीवर लाइन बिछाने के लिए हुई सड़कों की खोदाई जनता परेशान हो चुकी है। जनता के विरोध देखते हुए सड़कों की दुर्दशा पर कमिश्नर राजन शुक्ला ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि जब तक खोदी हुई सड़कों की मरम्मत नहीं हो जाती, तब तक नई खोदाई बिना परमिशन नहीं की जाएगी। इस संबंध में दी गई पुरानी परमिशन को वापस लिया जाता है। खोदाई से पहले विभागों को अपने नोडल अधिकारी समेत एडीएम सिटी से परमिशन लेना होगा।

दर्ज कराई जाए एफआईआर

कमिश्नर ने कैंप कार्यालय में संबंधित विभागों के साथ बैठक में कहा कि खोदाई और पुन: सड़क की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था कैलेंडर तैयार करें। जिसके अनुरूप कार्य करने का कार्यदायी संस्था लिखित आश्वासन दे। एडीएम सिटी कलेंडर के आधार पर संपन्नता सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं कराने वाली संस्थाओं के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। इस मौके पर सभी विभागों ने अपने कार्यो का पूरा ब्यौरा पेश किया। बता दें कि एल एंड टी कंपनी ने 74 सड़कों की खोदाई की है जिसमें से 45 सड़कों पर रीस्टोर की कार्यवाही चल रही है जबकि 29 किमी सड़कों की रीस्टोर किया जाना बाकी है। इस कंपनी कार्यो से शहर में सड़कों की सर्वाधिक दुर्दशा होना बताई जा रही है। कमिश्नर ने सड़कों की मरम्मत का काम 31 मई तक पूरा कराने के निर्देश और इस संबंध में सेल बनाए जाने को कहा है। बैठक में गंगा प्रदूषण के प्राजेक्ट मैनेजर अजय रस्तोगी, सचिव एडीए वंदना त्रिपाठी, बीएसएनएल, बिजली विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे। Read more http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Friday, May 13, 2016

पांच साल बाद निकला परीक्षा का मुहूर्त

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी- पीजीटी 2011 की लिखित परीक्षाओं की तैयारी गति पकड़ने लगी है। जून में होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र पोस्ट किया जाने लगा है। परीक्षाओं के लिए पांच लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। आवेदन के बाद पांच साल से परीक्षा की तिथि का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी इसके लिए कई बार विरोध दर्ज करा चुके हैं। परीक्षाओं का आयोजन जून में 15,16 व 17 को किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा केन्द्रों की सूची चयन बोर्ड में पहुंच गई है।

11 मंडल मुख्यालयों पर होगी परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड टीजीटी- पीजीटी परीक्षा 2011 के लिए सूबे के 11 मंडलों में मुख्यालयों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। तीन कार्य दिवसों में आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए सभी मंडलों के जेडी व परीक्षा केन्द्र वाले जिलों के डीआईओएस की ओर से परीक्षा केन्द्रों की सूची चयन बोर्ड को भेज दी गई है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी समर बहादुर ने बताया कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता बरतने के लिए सभी मंडलों के जेडी व डीआईओएस को निर्देश जारी किए जा रहे हैं।  Read more http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Tuesday, May 3, 2016

अभी शादियों में व्यस्त हैं, बाद में उठाएंगे कचरा

 नगर निगम की वार्निग के बाद भी हरी- भरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रवैये में सुधार नहीं आया। सिटी के कई इलाकों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन बंद है। सिविल लाइंस में नौ दिन से कूड़ा नहीं उठाया गया। इलाकाई लोगों ने शिकायत की तो बताया गया कि ज्यादातर कर्मचारी शादियों में व्यस्त हैं। छुट्टी से आ जाएंगे तो कूड़ा भी उठ जाएगा। कूड़ा न उठने की वजह से जगह- जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां बजबजा रही हैं.

गंदगी का लगा अंबार

सिविल लाइंस स्थित पत्रिका चौराहा के आस- पास के एरिया में पिछले करीब नौ दिन से कूड़ा नहीं उठा रहा है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पूरी तरह से बंद है। लोगों ने या तो सड़कों, चौराहों, और गलियों में कूड़ा फेंक दिया है या फिर वह घर में ही सड़ रहा है। लोगों ने हरी- भरी से शिकायत भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला.

सामने आई हकीकत

शिकायत पर आईनेक्स्ट रिपोर्टर ने सोमवार को पत्रिका चौराहे के आस- पास स्थित घरों में जाकर लोगों से बात की तो हकीकत सामने आई। कई घरों के बाहर लोगों ने झोले व पॉलीथिन में कूड़ा भर कर रखा था। पूछने पर बताया कि ये आठ- नौ दिन का कचरा है, जो कमरे के बाहर पड़े- पड़े सड़ रहा है। क्योंकि हरी- भरी के कर्मचारियों ने कूड़ा उठाना बंद कर दिया है.

नगर निगम की व्यवस्था बेहतर थी

हरी- भरी की लापरवाही से परेशान महिलाओं ने कहा कि हर महीने 50 रुपये देते हैं, इसके बाद भी कर्मचारी अक्सर गायब रहते हैं। इससे बढि़यां व्यवस्था तो पहले वाली थी। नगर निगम कर्मचारी को सौ रुपये देते थे, जो कूड़ा भी उठाता था व मोहल्ले में व घर के सामने झाड़ू भी लगाता था।

जवाब मिला, छुट्टी पर हैं लेबर

आईनेक्स्ट रिपोर्टर ने पब्लिक बन कर हरी- भरी के कम्प्लेन नंबर पर कॉल किया और पत्रिका चौराहा इलाके से कूड़ा कलेक्शन न होने की शिकायत की। कारण पूछने पर कॉल रिसीव करने वाले ने बताया कि शादियों का सजीन है, इसलिए लेबर अभी छुट्टी पर हैं, इसलिए थोड़ी दिक्कत हो रही है। कम्प्लेन नोट कर लिया गया है, जल्द ही प्रॉब्लम साल्व हो जाएगी. Read more  http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Tuesday, April 19, 2016

कंपनी गार्डेन की खूबसूरती में लगे चार चांद

अरे, ये क्या? क्या ये वही पुराना कंपनी गार्डेन है? विश्वास नहीं होता। ये तो पूरी तरह बदल गया है। हम इलाहाबाद में ही हैं या फिर कहीं और। शहर की लाइफ लाइन चंद्रशेखर आजाद पार्क यानी कंपनी बाग में पहुंच कर या फिर बाहर से ही फ‌र्स्ट लुक देखने के बाद लोगों के दिल से कुछ इसी तरह का भाव निकल रहा है। कंपनी गार्डेन की खूबसूरती में लगा चार- चांद लोगों के दिल को छू रहा है। शाम होते ही अंधेरे में डूब जाने वाला कंपनी बाग इन दिनों जगमग रोशनी से नहाया हुआ दिख रहा है.

फाउण्टेन भी हो गया चालू

कंपनी बाग तो पहले से ही इलाहाबादियों का सबसे फेमस स्पॉट रहा है। जहां लोग जाकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन करते हैं व फुर्सत के पल बिताते हैं। लेकिन ब्यूटिफिकेशन वर्क के बाद कंपनी बाग का जो रूप निखरकर सामने आया है वह काफी प्रभावित करने वाला है। मेन गेट से लेकर पूरा पार्क जगमगा रहा है। हरियाली व ब्यूटीफिकेशन वर्क दिल को छूने वाला है। वहीं पार्क किनारे तैयार किए गए पांड में फाउण्टेन काफी आकर्षक लग रहा है। शाम होते ही जहां लोग डर के मारे घर चले जाते थे। वहीं अब देर रात तक बच्चों के साथ पार्क में मस्ती करते हुए व सैर करते हुए देखे जा सकते हैं.

23 को सीएम करेंगे लोकार्पण

कंपनी गार्डेन के ब्यूटीफिकेशन व रिन्यूवेशन का कार्य करीब- करीब पूरा हो चुका है। फिर भी अभी कुछ काम बाकी है। जिसे फाइनल रूप दिया जा रहा है। अभी पूरी तरह से सज- संवर कर तैयार होने से पहले ही कंपनी बाग का जो रूप निखर कर सामने आया है, वह लोगों को मोहित कर रहा है। वहीं 22 अप्रैल के बाद तो इस बाग का रूप ही कुछ और होगा। जब 23 अप्रैल को सूबे के मुखिया अखिलेश यादव इरादतगंज में आयोजित सभा स्थल से ही कंपनी बाग के ब्यूटीफिकेशन वर्क का लोकार्पण करेंगे और सज- संवर कर तैयार हुए पार्क को इलाहाबाद की जनता को सौंपेंगे. Read more http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Tuesday, April 12, 2016

'मैं' और 'वह' में दिखी विचारों की कशमकश

समन्वय इलाहाबाद संस्था की ओर से मंगलवार को एनसीजेडसीसी हाल में व्यक्तिगत नाटक का मंचन किया गया। डा लक्ष्मी नारायण लाल द्वारा लिखित इस नाटक के माध्यम से दर्शकों को दिखाया गया कि किस प्रकार एक पति- पत्‍‌नी अनुभूति न होकर बल्कि एक वस्तु बनकर रह गए हैं। इस नाटक में महज दो किरदार के माध्यम से दर्शाया गया कि कैसे 'मैं' लोगों के दिमाग में बैठ गया है। जिसे पत्‍‌नी बाहर निकाले की कोशिश करती है और अंत में वह अपने मकसद में पूरी तरह से कामयाब हो जाती है। नाटक का शुभारम्भ मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के बाद हुआ। वहीं इस नाटक के मंचन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.

मायाजाल से बाहर निकाला

नाटक के माध्यम से दर्शकों को दिखाया गया कि पति पत्‍‌नी के बीच आज के दौर में विचारों को लेकर हो रही कशमकश के चलते कितनी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। इतना ही नहंी आजादी के बाद पुरूष उपभोक्ता वादी संस्कृति किस तरह से अपना रहा है। साथ ही न जाने कितनी प्रवृति प्रभावी है, जिसके चलते मानवीय जीवन की गरिमा, सौंदर्य, अपराध, असत्य, शोषण विश्वासघात, हिंसा विकृतियों ने चारों ओर से हमें घेर रखा है। अंत में नाटक में दर्शाया गया कि एक पत्‍‌नी किस तरह से पति को मायाजाल से बाहर निकालने की कोशिश करती है और अंत में वह इस मकसद में कामयाब हो जाती है। नाटक में वह की भूमिका में पूजा, जबकि मैं की भूमिका में विजय कुमार नजर आए।  Read more http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Thursday, April 7, 2016

पंचायत मित्रों को नियमित करने पर निर्णय ले सरकार

प्रदेश के ग्राम रोजगार सेवकों (पंचायत मित्र) ने शिक्षा मित्रों की तरह ही नियमितीकरण की आवाज उठाई है। उनकी ओर से दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है कि कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय कमेटी इस बारे में नियमानुसार निर्णय ले।

शिक्षा मित्रों की तरह नियमित करें

यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने ब्रह्मानंद व दो अन्य की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। मालूम हो कि ग्राम रोजगार सेवकों ने 11 जनवरी 16 को राज्य सरकार को ज्ञापन दिया कि शिक्षा मित्रों की तरह उन्हें भी नियमित किया जाय। राज्य सरकार ने 23 फरवरी 16 के आदेश से उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। स्थायी अधिवक्ता जगदीश सिंह बुंदेला ने कोर्ट को बताया कि कृषि उत्पादन आयुक्त कमेटी के अध्यक्ष हैं। 12 सदस्यीय इस कमेटी का सचिव मनरेगा के अपर आयुक्त को बनाया गया है। सरकार इस मुद्दे पर विचार कर रही है। इस पर कोर्ट ने उच्च स्तरीय कमेटी को पंचायत मित्रों को सेवा विनियमितीकरण पर यथाशीघ्र निर्णय लेने का निर्देश दिया है. Read more http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Monday, March 28, 2016

खाकी की जागी गैरत, 203 पहुंच गए बैरक

आईजी जोन आरके चतुर्वेदी के कड़े निर्देश के बाद आखिरकार पुलिस की गैरत जागी। जोन के आठ जिलों में विशेष अभियान चलाकर पुलिस पर हमला करने के आरोपियों में से 203 को दबोच लिया गया। अरेस्टिंग के मामले में इलाहाबाद, फतेहपुर व चित्रकूट जिले का प्रदर्शन सबसे अच्छा पाया गया। आईजी ने तीनों जिलों के पुलिस कप्तानों को प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान किया है.

होमगार्ड के मर्डर के बाद अभियान

पुलिस पर हमला करने वालों की अरेस्टिंग का अभियान प्रतापगढ़ में होमगार्ड के मर्डर के बाद शुरू हुआ था। अभियान से पहले इलाहाबाद में 181, कौशांबी में एक, फतेहपुर में 64, प्रतापगढ़ में पांच, हमीरपुर में एक व चित्रकूट में 24 अभियुक्त पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके थे। अभियान तो 15 दिन में खत्म करना था लेकिन पुलिस की गैरत तब जागी जब दोबारा आईजी ने चूड़ी कसी। इलाहाबाद में 112, फतेहपुर में 52, चित्रकूट में 24 अभियुक्तों को अरेस्ट कर लिया गया। अब इलाहाबाद में 69 व फतेहपुर में 12 आरोपी अरेस्टिंग से बचे रह गए हैं। चित्रकूट पुलिस ने तो सभी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। Read more Allahabad News

Tuesday, March 22, 2016

छात्रों में भिड़ंत पर अफसरों में कागजी जंग

मोती लाल नेहरु राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) में अफगानी और भारतीय छात्रों के बीच हुई भिड़ंत के मामले का पटाक्षेप इतनी जल्दी होता नहीं दिख रहा है। संस्थान प्रशासन चीफ प्रॉक्टर के तेवर के बाद पलटवार करने के मूड में नजर आ रहा है। इससे पहले चीफ प्रॉक्टर ने डायरेक्टर के खिलाफ की गई कंप्लेन उन्हीं को थमाकर सबको चौंका दिया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

परिणाम भुगतने की दी थी चेतावनी

गौरतलब है कि लास्ट वीक एमएनएनआईटी कैम्पस में अफगानी और भारतीय छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। डायरेक्टर प्रो। पी। चक्रवर्ती ने इस संवेदनशील प्रकरण की जांच चीफ प्रॉक्टर प्रो। आरपी तिवारी के नेतृत्व में प्रॉक्टोरियल बोर्ड को सौंपी थी। चीफ प्रॉक्टर अपनी रिपोर्ट सौंपते, इससे पहले ही एमएनएनआईटी के डायरेक्टर ने अपने लेवल पर दोनों पक्षों में समझौता करवाकर उन्हें माफ कर दिया। मामला निपटता इससे पहले ही चीफ प्रॉक्टर ने खुलासा कर दिया कि उनपर भारतीय छात्रों पर कार्रवाई के लिए दबाव डाला गया। ऐसा न करने पर डायरेक्टर ने चीफ प्रॉक्टर को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।

चेयरमैन को भेजी कंप्लेन

उधर, चीफ प्रॉक्टर ने डायरेक्टर की जिद से अलग जाकर मंडे को अपनी ओरिजनल रिपोर्ट सौंप दी है। इसके अलावा उन्होंने डायरेक्टर प्रो। पी। चक्रबर्ती द्वारा धमकाए जाने की शिकायत भी बीओजी के चेयरमैन वीके थडानी को भेज दी है। खास बात यह है कि चीफ प्रॉक्टर ने डायरेक्टर के खिलाफ की गई शिकायत को डायरेक्टर ऑफिस के माध्यम से ही आगे बढ़ाए जाने के लिए भेजा है। इसको लेकर कैम्पस में तमाम तरह की चर्चाएं भी रहीं। चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि उन्हें सूचना मिली है कि उन्हें डायरेक्टर की ओर से उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर शो काज नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है।  Read more http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Thursday, March 17, 2016

कैंपस में रैगिंग की सियासत


इलाहाबाद यूनिवर्सिटी कैंपस में सियायत सरगर्म हो चली है। हर एक्टिविटी पर बखेड़ा खड़ा हो जाना फिर एमएचआरडी तक शिकायती पत्रों का दौर चलना यहां का शगल बता जा रहा है। ताजा मामला रैगिंग से जुड़ा है। मंगलवार को बीए के स्टूडेंट से रैगिंग किए जाने का मामला प्रकाश में आता है और ठीक दूसरे दिन पीडि़त छात्र ही खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए रैगिंग की घटना से इंकार कर देता है। ऐसे में बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर कौन है जो कैंपस का माहौल खराब कर देना चाहता है. 

बीए के छात्र से रैगिंग का आरोप

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जुड़े ट्रस्ट के एक हास्टल में मंगलवार को बीए के छात्र से रैगिंग का मामला प्रकाश में आया। इससे यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन में हड़कंप मच गया। बताया गया कि बीए के छात्र ने एक रिसर्च स्कालर पर रैगिंग करने का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत यूजीसी की नेशनल एंटी रैगिंग सेल से की है। 

शुरू हुई जांच

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए चीफ प्रॉक्टर प्रो। एनके शुक्ला एवं डीएसडब्ल्यू प्रो। हर्ष कुमार ने जांच शुरू की। इस दौरान पीडि़त बताए जा रहे छात्र ने स्वयं को फर्जी फंसाए जाने की बात कहकर उसके साथ किसी भी तरह की रैगिंग किए जाने से इंकार कर दिया। इसके लिए उसने लिखित जवाब भी भेजते हुए रैगिंग के आरोप में किसी पर कार्रवाई न करने का आग्रह किया। उधर छात्रावास के अधीक्षक ने भी ऐसी घटना से इनकार कर दिया है। इसके बाद जांच टीम ने एविडेंस के रूप में आरोपी और पीडि़त दोनों छात्रों का पत्र लगाकर एंटी रैगिंग सेल को जानकारी भेजी. Read more Allahabad News http://inextlive.jagran.com/allahabad/

Wednesday, September 23, 2015

House Tax Increases

महंगाई के दौर में अभी कुछ दिनों पहले ही बढ़ा हुआ सर्किल रेट जारी होने के बाद पब्लिक को झटका लगा है. वहीं जल्द ही पब्लिक को एक और जबर्दस्त झटका लगने वाला है. क्योंकि एक महीने बाद हाउस टैक्स बढ़ने वाला है. ऐसा इसलिए होने वाला है, क्योंकि नगर निगम ने नए नियम के अनुसार डोमेस्टिक और कामर्शियल भवनों का असेसमेंट किया है. असेसमेंट पूरा हो चुका है, इसे बस अब लागू होना है.

1.90 लाख डोमेस्टिक और कॉमर्शियल भवन

शहर में करीब एक लाख 90 हजार आवासीय और कामर्शियल बिल्डिंग हैं. जिन पर लगाए गए हाउस टैक्स का गवर्नमेंट के आदेश पर रिवीजन कराया गया है. नए सिरे से असेसमेंट कराया गया है.  http://inextlive.jagran.com/house-tax-increases-92857

Friday, September 11, 2015

Security Guard Dead To His Bullet

अपनी ही गोली से मारा गया गार्डएयरफोर्स के एसबीआई एटीएम के बाहर गुरुवार शाम सिक्योरिटी गार्ड अपनी ही बंदूक की गोली से मारा गया. वह कैश वैन में चढ़ रहा था तभी उसकी एक नाली बंदूक का ट्रिगर उसमें फंस गया. चढ़ते वक्त ही फायर हो गया और गोली उसके गर्दन को चीरते सिर के पिछले हिस्से में जा धंसी. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

शाम छह बजे का मामला

एसबीआई एटीएम में कैश डालने का काम साइंटीफिक सिक्योरिटी मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड करती है. कंपनी की कैश वैन से कैशियर तरुण कुमार कुशवाहा व कस्टोडियन सुधांशु श्रीवास्तव बमरौली एयरफोर्स के समीप स्थित एसबीआई के एटीएम में कैश डालने गए थे. कैश डालने के बाद तीनों वापस निकले. गार्ड नवाबगंज के सिकरा के सराय दादन का 40 साल का राम सुमेर यादव वैन का पिछला दरवाजा खोल रहा था. उसने बाएं हाथ के कंधे पर एकनाली बंदूक टांग रखी थी. http://inextlive.jagran.com/security-guard-dead-to-his-bullet-91528


Wednesday, September 9, 2015

Hari Bhari Work Door To Door For Garbage Collection

स्मार्ट सिटी बनने जा रहे इलाहाबाद में जल्द ही कूड़ा कलेक्शन भी स्मार्ट होने जा रहा हैं. अब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होगा जिसे नगर निगम नहीं बल्कि हरी-भरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हैंडिल करेगा, जो भारत में पहली बार कूड़ा कलेक्शन के लिए बड़े पैमाने पर एनएफसी यानी नीयर फिल्ड कम्युनिकेशन रेडियो फ्रिक्वेंसी डिवाइस लगाने जा रहा है. इससे पर डे घर-घर से कूड़ा कलेक्शन होने या फिर न होने का डाटा हरी-भरी को मिलता रहेगा. इससे जहां शहर के लोगों को क्विक एंड फास्ट सर्विस मिलेगी, वहीं शहर नीट एंड क्लीन बना रहेगा. 

अशोक नगर से शुरुआत

हर मोहल्ले में दो-चार ऐसे लोग जरूर मिल जाएंगे जो रोज सुबह उठते हैं, और धीरे से अपने घर का कचरा दूसरे के दरवाजे पर डाल आते हैं. मगर, अब ऐसा नहीं होगा. क्योंकि हरी-भरी अब घर-घर पहुंच कर कूड़ा कलेक्शन करेगा. इसकी शुरुआत मंगलवार को अशोक नगर से की गई. अशोक नगर में रहने वाले रामनाथ के घर पर पहला एनएफसी टैग लगाया गया. टैग का उद्घाटन मेयर अभिलाषा गुप्ता और नगर आयुक्त देवेंद्र पांडेय ने किया. इस दौरान मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने रामनाथ के परिवार को तुलसी का एक पौधा भी सौंपा. http://inextlive.jagran.com/hari-bhari-work-door-to-door-for-garbage-collection-91365