Showing posts with label Suicide. Show all posts
Showing posts with label Suicide. Show all posts

Thursday, February 25, 2016

जिया खान आत्‍महत्‍या मामले में सूरज पंचोली को मिली अंतरिम राहत

बता दें कि अदालत की ओर से यह फैसला जिया की मां राबिया खान की याचिका पर सुनाया है। जिया की मां ने अदालत में सीबीआई  की रिपोर्ट के खिलाफ याचिका दायर की थी। सीबीआई ने जिया की मौत को अपनी रिपोर्ट में आत्महत्या ही बताया है। उधर, दूसरी ओर राबिया इसे साफतौर पर हत्या का मामला मानती हैं।

उठाई गई मांग
इसपर जस्टिस आरवी मोरे, वीएल अचीलिया की खंडपीठ ने सुनवाई पर रोक लगाते हुए सीबीआई को याचिका का जवाब देने के लिए कहा है। याचिका में विशेष जांच दल बनाने व हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की गई है। याचिका में पिछले साल दिसंबर में दायर सीबीआई की चार्जशीट में कई खामियों को भी उजागर किया गया है। http://goo.gl/cJmrMd

Thursday, February 20, 2014

Student Commits Suicide Due To Faliure

KANPUR : कल्याणपुर में बुधवार को अनुज कुमार वर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी. वह यहां पर किराये का रूम लेकर पढ़ाई कर रहा था. उसके रूम पार्टनर ने शव को देखकर पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी. 

 पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लखीमपुर के मुंशीपुर में रहने वाले प्रमोद कुमार का बेटा अनुज प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए काकादेव में मां शारदे कोचिंग पढ़ रहा था. वह यहां पर संदीप के साथ एक किराये के रूम में रह रहा था. संदीप ने बताया कि दोनों सुबह कोचिंग निकल जाते थे.

 बुधवार को अनुज कोचिंग नहीं गया था. उसने दोपहर में रूम में पहुंचकर गेट में नॉक किया, लेकिन अनुज ने गेट नहीं खोला. जिस पर संदीप उसको आवाज दी, पर उसने कोई जवाब नहीं दिया. इधर, शोर को सुनकर इलाकाई लोग वहां पहुंच गए. जिसके बाद गेट को खुलवाया गया, तो वहां पर अनुज का शव देख सबके होश उड़ गए. सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया. एसओ ने बताया कि अभी मौत की वजह पता नहीं चली है.

Tuesday, February 11, 2014

Three Persons Commit Suicide Including Married Lady Teacher

KANPUR : सिटी में सोमवार को टीचर सहित तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली. कल्याणपुर आवास विकास में रहने वाले सुमेश गुप्ता की बेकरी शॉप है. चार साल पहले उनकी शादी बिल्हौर के प्रेम शंकर की बेटी डिंपल से हुई थी. डिंपल कानपुर देहात के एक कॉलेज में टीचर है. उनके एक साल की बेटी है. 

संडे को किसी बात को लेकर पति-पत्‍‌नी में कहासुनी हो गई थी. गुस्से में सुमेश ने डिंपल को पीट दिया. जिससे आहत होकर डिंपल ने सोमवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. ग्वालटोली के एल्गिन मिल रोड पर रहने वाले राघवेंद्र पाल ने डिप्रेशन में जहर खा लिया. 

उन्हें गंभीर हालत में पत्नी सुनीता हैलट ले गई. जहां उनकी मौत हो गई. गोविन्दनगर के महादेव स्थित कच्ची बस्ती में मुन्ना वर्मा के बेटे जीतू (क्म्) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. ताऊ ने उसका शव देखकर घरवालों और पुलिस को सूचना दी.

Wednesday, February 5, 2014

Bussinessmans Body Found Hanging Inside Dtore After 20 Days

 KANPUR: आर्यनगर में ख्भ् दिन से लापता बिजनेसमैन का शव एरिया के ही एक मकान में फंदे से लटका. फॉरेंसिक यूनिट के मुताबिक यह शव क्भ् से ख्0 दिन पुराना है. बिजनेसमैन के परिजनों ने 9 जनवरी को कोहना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और झूठे आश्वासन देती रही. स्वरूप नगर एसओ के मुताबिक, शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है. वहीं बिजनेसमैन के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.

गोदाम में मिली लाश

पनकी रतनपुर निवासी अजय मेहरोत्रा (ब्0) की आर्य नगर में अजय इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान थी. अजय ने एरिया के ही केके अग्रवाल के मकान की छत पर बने एक कमरे को गोदाम के लिए किराए पर ले रखा था. अजय इसी मकान में क्भ् साल पहले किराएदार था. केके अग्रवाल की बेटी लल्ली ने घर में बदबू आने पर छत पर जाकर देखा तो अजय का शव लटकता मिला. शव मफलर और नाइलोन की रस्सी के सहारे लटक रहा था. फोरेसिंक यूनिट की टीम के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया.

7 लाख का कजर् ले रखा था

स्वरूप नगर एसओ उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि अजय के कपड़ों से एक सुसाइड नोट मिला है. इसके अलावा उसने महीने भर पहले बाजार से 7 लाख के करीब रुपया उधार लिया था. जिसे वह लौटा नहीं पा रहा था. माना जा रहा है कि इसी प्रेशर में उसने सुसाइड जैसा कदम उठाया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा.

सिर्फ पंचनामा करने आई पुलिस

घटनास्थल पर पहुंची अजय की पत्‍‌नी स्वाति का रो रो कर बुरा हाल था. उनका कहना था कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन अजय को तलाशने की कोई कोशिश नहीं की. पुलिस बराबर यही कहती रही है कि हम तलाश कर रहे हैं. पुलिस आई भी तो सिर्फ शव का पंचनामा भरने के लिए.