Showing posts with label Murder. Show all posts
Showing posts with label Murder. Show all posts

Monday, August 3, 2015

Mother Kiled Her Own Child

मां ने किया बेटी का कत्ल!तिवारीपुर एरिया के घोषीपुर निवासिनी तब्बसुम की बेटी आमना की सैटर्डे रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. वो अपनी मां और बहन के साथ रहती थी. पिता रिजवान और मां का तलाक हो चुका है. संडे को फैमिली मेंबर्स जनाजा लेकर निकले तो किसी ने पिता को सूचना दी. रिजवान अपने रिश्तेदरों के साथ मौके पर पहुंचा. उसने अपनी पत्नी पर बेटी के कत्ल का आरोप लगया है. रिजवान ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वो मामला दबाने में लगी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद को देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पोस्टमार्टम की मांग पर हुआ हंगामा

तिवारीपुर के घोषीपुर निवासी रिजवान की 19 वर्षीय बेटी आमना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. कमरे में उसकी लाश मिली. मृतका के पिता और उसकी मां का चार साल पहले तलाक हो चुका है. आमना अपनी छोटी बहन के साथ मां तब्बसुम के साथ रहती थी. वह बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी. सैटर्डे रात लगभग 7.30 बजे संदिग्ध हालत में मौत हो गयी. संडे को घटना की जानकारी पिता रिजवान को मिली. वह मौके पर पहुंच कर हंगामा करने लगे. इसके बाद पुलिस से मामले की जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की, लेकिन पुलिस मामले को रफा दफा करने में लगी रही. पिता ने अपने रिश्तेदारों के साथ पहुंच कर छात्रा का जनाजा रुकवाया. पोस्टमार्टम की मांग पर अड़ गए. मामले की जानकारी एसएसपी को लगी. See more - http://inextlive.jagran.com/mother-kiled-her-own-child-87230

Monday, February 17, 2014

Murder Mystery Of The City Solved

KANPUR : कर्नलगंज में रविवार को अज्ञात शव मिलने से हड़कम्प मच गया. उसकी जीभ बाहर निकले होने से गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. 

हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए शव को जलाकर फेका है. इधर, इलाकाई लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम भेज दिया. 

चौकी इंचार्ज दीपक मिश्रा के मुताबिक एक्सल हॉस्पिटल के पास करीब फ्0 से फ्भ् साल के युवक का शव मिला है. वह हरा स्वेटर और काली पैंट पहने था. अभी उसकी शिनाख्त नहीं हुई है. 

US 19 Years Of Age 23 Murders Done


अमरीका के पेन्सिलवेन्या में पति के साथ मिलकर हत्या करने की अभियुक्त एक महिला ने दावा किया है कि उन्होंने कम से कम 22 अन्य लोगों की भी हत्या की.
19 साल की मिरांडा बार्बर ने ये दावा जेल में एक अख़बार को दिए इंटरव्यू में किया है. मिरांडा और एलिट बार्बर पर अभी ट्रॉय लफ़ेरारा नाम के एक व्यक्ति की हत्या का आरोप है.

मिरांडा और एलिट की मुलाकात ट्रॉय से इंटरनेट पर हुई थी. ट्रॉय की हत्या की बात कबूल करने के अलावा मिरांडा ने ये भी कहा है कि उन्होंने अमरीका में छह साल तक हत्याएं की.

उन्होंने दावा किया कि उन्होंने ऐसा एक 'कल्ट' यानी ख़ास संप्रदाय में शामिल होने की वजह से किया. इसकी शुरुआत अलास्का में तब हुई थी जब वो सिर्फ़ 13 साल की थीं. इसके बाद वो नॉर्थ कैरोलाइना आ गईं.

पुलिस का कहना है कि वो मिरांडा के दावों की जांच कर रही है और उसने दूसरे राज्यों की पुलिस और एफ़बीआई को भी इस बारे में जानकारी दे दी है.

'मिलकर हत्या करना चाहते थे'


मिरांडा और 22 साल के एलिट ने नॉर्थ कैरोलाइना में शादी की थी और इसके बाद वे पेन्सिलवेन्या आ गए थे. मिरांडा और एलिट ने क्रेग्सलिस्ट नाम की एक वेबसाइट में विज्ञापन दिया था. इसके बाद उनकी मुलाकात लफ़ेरारा से हुई.

अभियोजन पक्ष मिरांडा और एलिट के लिए मौत की सज़ा की मांग कर रहा है. वहीं मिरांडा और एलिट के वकीलों ने उनके लिए मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन की मांग की है.

पुलिस का दावा है कि एलिट ने उन्हें बताया है कि उन्होंने हत्या इसलिए की क्योंकि वो मिलकर किसी की हत्या करना चाहते थे.

22 अन्य हत्याओं की ज़िम्मेदारी लेते हुए मिरांडा ने क्लिक करें डेली आइटम अख़बार को बताया, "मुझे लगता है कि इस सब को बाहर निकालने की ज़रूरत है. मुझे इसकी परवाह नहीं कि लोग मेरा यकीन करेंगे या नहीं. मैं ये सब बताना चाहती हूं."

उन्होंने कहा कि उन्हें कोई दुख नहीं है और उन्होंने सिर्फ़ "बुरे लोगों" को मारा, हालांकि उन्होंने अलास्का, टेक्सास, नॉर्थ कैरोलाइना और कैलिफ़ोर्निया में जो हत्याएं करने का दावा किया है उनका ज़्यादा ब्यौरा नहीं दिया.

Source:  Latest Hindi News

Thursday, February 13, 2014

Alleged Revenge By Murduring The Woman

नजीराबाद में हिस्ट्रीशीटर राजा यादव की मां मीरा के मर्डर में नया मोड़ आ गया है. उसकी बहन ने भाभी नीरू समेत दो पर मां की हत्या का आरोप लगाया है. वह बुधवार की शाम को घर पर मरणासन्न हालत में मिली थी. उन्हें बेटी रीता ने हैलट में एडमिट कराया था. जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई. राजा हत्या के प्रयास के एक केस में जेल में है. उस पर सुपारी देकर पत्नी नीरू के प्रेमी की हत्या कराने का आरोप भी है.

 रीता का आरोप है कि जब वह घर पहुंची थी, तो नीरू एक युवक के साथ घर के बाहर जा रही थी. वह काफी घबराई थी. जिसके बाद वह मां के रूम में गई, तो वहां पर उन्हें मरणासन्न हालत में देखकर वह सन्न रह गई. वह गंभीर हालत में मां को लेकर हैलट गई, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस का मानना है कि नीरू ने प्रेमी की हत्या का बदला लेने के लिए सास को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया.

Source: Kanpur News

Wednesday, February 5, 2014

Bussinessmans Body Found Hanging Inside Dtore After 20 Days

 KANPUR: आर्यनगर में ख्भ् दिन से लापता बिजनेसमैन का शव एरिया के ही एक मकान में फंदे से लटका. फॉरेंसिक यूनिट के मुताबिक यह शव क्भ् से ख्0 दिन पुराना है. बिजनेसमैन के परिजनों ने 9 जनवरी को कोहना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और झूठे आश्वासन देती रही. स्वरूप नगर एसओ के मुताबिक, शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है. वहीं बिजनेसमैन के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है.

गोदाम में मिली लाश

पनकी रतनपुर निवासी अजय मेहरोत्रा (ब्0) की आर्य नगर में अजय इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान थी. अजय ने एरिया के ही केके अग्रवाल के मकान की छत पर बने एक कमरे को गोदाम के लिए किराए पर ले रखा था. अजय इसी मकान में क्भ् साल पहले किराएदार था. केके अग्रवाल की बेटी लल्ली ने घर में बदबू आने पर छत पर जाकर देखा तो अजय का शव लटकता मिला. शव मफलर और नाइलोन की रस्सी के सहारे लटक रहा था. फोरेसिंक यूनिट की टीम के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया.

7 लाख का कजर् ले रखा था

स्वरूप नगर एसओ उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि अजय के कपड़ों से एक सुसाइड नोट मिला है. इसके अलावा उसने महीने भर पहले बाजार से 7 लाख के करीब रुपया उधार लिया था. जिसे वह लौटा नहीं पा रहा था. माना जा रहा है कि इसी प्रेशर में उसने सुसाइड जैसा कदम उठाया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकेगा.

सिर्फ पंचनामा करने आई पुलिस

घटनास्थल पर पहुंची अजय की पत्‍‌नी स्वाति का रो रो कर बुरा हाल था. उनका कहना था कि पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन अजय को तलाशने की कोई कोशिश नहीं की. पुलिस बराबर यही कहती रही है कि हम तलाश कर रहे हैं. पुलिस आई भी तो सिर्फ शव का पंचनामा भरने के लिए.