Showing posts with label Gorakhpur News. Show all posts
Showing posts with label Gorakhpur News. Show all posts

Tuesday, July 5, 2016

तारों के कैद से आजाद होगा मोहद्दीपुर

बिजली विभाग मोहद्दीपुर के लोगों को अगले छह माह में राहत देने जा रहा है। छह माह बाद मोहद्दीपुर में एक भी हाई वोल्टेज तार आसमान में नहीं दिखेगा। विभाग इस एरिया के तारों को अंडरग्राउंड करने की तैयारी कर रहा है। खोराबार और शाहपुर सब स्टेशन के तार को अंडरग्राउंड किया जा रहा है, जबकि जीडीए सब स्टेशन पर सप्लाई के लिए जीडीए खुद अंडरग्राउंड का कार्य कर रहा है। इसके अलावा मोहद्दीपुर बस स्टेशन से चार फाटक तक आने वाले 11 हजार वोल्ट की लाइन के कार्य की स्वीकृति मिल चुकी है.

पब्लिक को होगा सबसे अिधक फायदा

मोहद्दीपुर एरिया के अगर सभी हाई वोल्टेज तार अंडरग्राउंड कर दिए जाए तो सबसे अधिक फायदा पब्लिक को होगा। बारिश में जैसे ही आंधी चलती है मोहद्दीपुर मेन सब स्टेशन से बक्शीपुर और तारामंडल सप्लाई करने वाले 33 हजार के तार पर कहीं न कहीं पेड़ गिर जाते हैं और दोनों सब स्टेशन की लाइन बंद हो जाती है। हाल में 18 मई को आई आंधी में पैडलेगंज के पास तार पर पेड़ गिर गया था, जिसके कारण लगभग 24 घंटे तक दोनों सब स्टेशन बंद रहे। वहीं, मोहद्दीपुर से शाहपुर और खोराबार सब स्टेशन को सप्लाई करने वाली लाइन भी अंडरग्राउंड होने जा रही है। अगर यह कार्य पूरा हो गया तो दोनों सब स्टेशन पर मेन सब स्टेशन से बिजली ट्रिप होने की समस्या समाप्त हो जाएगी। इसके अलावा मोहद्दीपुर के सभी 11 हजार वोल्टे के तार अंडरग्राउंड होने के बाद पूरे मोहद्दीपुर एरिया को फायदा होगा, क्योंकि इन तारों के अंडरग्राउंड हो जाने से हाई वोल्टेज के तार से होने वाले लोकल फॉल्ट तो समाप्त हो ही जाएंगे। यही नहीं कई बार हाई वोल्टेज के तार एलटी लाइन पर गिर जाते हैं, जिससे घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ जाता है। इस कार्य से पब्लिक की यह प्राब्लम लगभग दूर हो जाएगी।   
 
Source: Inext Live Jagran

Thursday, June 30, 2016

यह क्या? 15 फीट रास्ते में छह फीट चौड़ा नाला

 अब आप नगर निगम के निर्माण विभाग को क्या कहेंगे? विभाग ने 15 फीट के रास्ते में छह फीट नाला निकाल दिया। प्रस्ताव पर खफा महुईसुघरपुर वार्ड के प्रयागपुरम कॉलोनी के नागरिकों ने बुधवार को कमिश्नर ऑफिस पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि नगर आयुक्त से बात कर कार्रवाई की जाएगी.

100 से अधिक घरों का रास्ता

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गौरव राय ने बताया कि यहां वर्तमान में तीन फीट चौड़ा नाला है। जिससे कॉलोनी का पानी आसानी से बाहर चला जाता है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी और पार्षद की मिली भगत से नाले को चौड़ा किए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अब नगर निगम द्वारा नाला चौड़ा करके कॉलोनीवासियों के लिए और अधिक प्रॉब्लम खड़ी कर रहा है। पूरे साल यहां आने- जाने वालों को परेशानी तो होगी ही खुले नालों के कारण यहां दुर्घटना की भी आशंका बढ़ जाएगी। सबसे अधिक डर बच्चों को होगा, जो कभी अकेले आते समय अचानक नाले में गिर कर घायल हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से मुख्य रूप से अजय कुमार लाल, राघवेंद्र प्राताप सिंह, संतोष सिंह, रामानंद गुप्ता, वशिष्ठ मुनि चौबे, राजू यादव, शिव प्रसाद राय, राजेश शुक्ल, भानू प्रताप यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।   Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Monday, June 27, 2016

पुलिस के साथ बैठे यातायात सलाहकार, सुझाए उपाय

 शहर में जाम की समस्या से पब्लिक को निजात दिलाने की कोशिश शुरू हो गई है। पुलिस यातायात सलाहकारों के साथ मिलकर जनता को जाम के झाम से मुक्ति दिलाएगी। आईजी के निर्देश पर रविवार को पुलिस लाइन में यातायात सलाहकारों के साथ मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। मीटिंग में एसएसपी रामलाल वर्मा, एसपी सिटी हेमराज मीणा, एसपी ट्रैफिक श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ कैंट अभय कुमार मिश्र, एसओ कैंट, एसओ शाहपुर और एसओ चौरीचौरा मौजूद रहे।

आईजी ने चिन्हित किए थे चार क्षेत्र

आईजी ने जाम की प्रॉब्लम दूर करने के लिए यातायात सलाहकार बनाने के निर्देश दिए थे। चौराहों के आसपास रहने वाले अच्छे लोगों को यातायात सलाहकार बनाकर उनकी मदद लेने का निर्देश पुलिस को दिया। पहले चरण में चौरीचौरा, गोलघर, रेलवे स्टेशन रोड, गिरधरगंज और असुरन मार्केट को शामिल किया गया। इन जगहों पर जाम की समस्या का समाधान होने पर फिर चार नए जगह को चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी।

दुकान के बाहर नहीं होगा सामान

गोलघर दुकानदार अपना सामान दुकान के बाहर नहीं रखेंगे। अतिक्रमण हटाने वाली जगहों पर दोबारा इन्क्रोचमेंट हुआ तो उनकी जिम्मेदारी होगी। दुकानों के सामने दुकानदार और स्टॉफ का वाहन खड़ा करने के बजाय निर्धारित पार्किंग स्थलों में जमा कराने को कहा गया है। इससे ग्राहक आसानी से अपने वाहनों को दुकान के सामने खड़ी करके आराम से खरीदारी कर सकेंगे। स्कूली बसों के गोलघर में आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगाने और इंजीनियरिंग कॉलेज की बस को मेन रोड पर खड़ी करने को लेकर विचार हुआ। गिरधरगंज और असुरन चौक पर भी दुकान से बाहर सामान लगाने की मनाही की गई है।

स्टेशन रोड पर टूटेगी दीवार

स्टेशन रोड पर सड़क किनारे ठेले, खोमचे लगने से जाम की समस्या सामने आती है। जाम से निपटने के लिए उनको हटाया नहीं जाएगा। बल्कि यातायात सलाहकारों ने सुझाया है कि दोनों की ओर की दीवारों को तोड़ दिया जाएगा। नगर निगम की दीवार टूटने से इसके भीतर ठेले, खोमचे लगाने की अनुमति होगी। उसके आगे लाइन से आटो खड़े करने पर ट्रैफिक की प्रॉब्लम नहीं होगी। रेलवे स्टेशन रोड पर अवैध टेंपो स्टैंड को बंद कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी।   Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Wednesday, June 22, 2016

लोडेड ट्रक के गुजरने से धंस गया पुल

कैम्पियरगंज से पनियरा परतावल रोड पर मोदीगंज के पास कलान नाले पर बना लोहवा पुल मंगलवार को एक ट्रक के गुजरने के दौरान धंस गया। सुबह एक लोडेड ट्रक पश्चिम तरफ से पुल पर चढ़ा। जैसे ट्रक पुल के बीच में पहुंचा पश्चिम तरफ से कलान नाले में धंसने लगा। पुल धीरे- धीरे करके धंसा जिससे ड्राइवर और चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं एक तरफ से पुल नदी में चले जाने के बाद भी ट्रक को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
1878 में बना था पुल
कलान नाले का पानी नेपाल से आकर इसी रास्ते रोहिन नदी मे जाता है। इस पुल का निर्माण अंग्रेजों ने सन् 1878 में कराया गया था। 2007 में स्थानीय ठेकेदारों से इस पुल की मरम्मत कराई गई थी। करीब 137 वर्ष पुराने पुल की मरम्मत ठीक ढंग से नहीं होने के कारण पुल की यह स्थिति हुई। पनियरा, परतावल तथा बिहार तक जाने वाली लॉंग रूट की सभी गाडि़यां प्रति दिन आती जाती थी।
प्रभावित होगा कारोबार
इस पुल के टूटने से पनियरा, परतावल बिहार सहित क्षेत्रीय लोगों को आवा गमन में परेशानी होगी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मोदीगंज में बहुत बड़ी सब्जी मंड़ी लगती है। यहां से नेपाल, बिहार, गोरखपुर, नौतनवां आदि जगहों व्यापारी आकर सब्जी खरीद कर ले जाते हैं। इस पुल के धंस जाने से मोदीगंज का बाजार प्रभावित होगा। Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Tuesday, June 21, 2016

सात फेरों के बाद फफक पड़ा प्रेमी

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के कोईलीखाल गांव के लोगों ने सोमवार को एक प्रेमी युगल की पकड़ कर शादी करा दी। युवक का अपने ननिहाल की एक लड़की से करीब दो वर्षो ने प्रेम संबंध था। वह अक्सर ननिहाल आता जाता रहता था। प्रेम संबंध को जानने के बाद दोनों परिवार के लोगों ने प्रेमियों को काफी समझाया था लेकिन उसके बाद भी उनका मिलना- जुलना जारी था। जिसको देखते हुए गांव के लोगों और दोनों परिवारों के बीच रविवार को पंचायत हुई। पंचायत में प्रेमी युगल की शादी कराने का निर्णय लिया गया। गांव के लोगों ने सोमवार की सुबह गांव के निकट स्थित करवल मंदिर में शादी करा दी।

पंचायत में हुआ शादी का निर्णय

गगहा एरिया के कुसमौरा बुजुर्ग गांव के सोनवरसा टोला निवासी युवक का अपने ननिहाल आने जाने के दौरान दो वर्ष पहले एक लड़की से प्रेम सम्बन्ध हो गया था। जैसे जैसे समय बीतता गया वैसे दोनों का मिलना जुलना भी बढ़ता गया। प्रेमी युगल समाज की बन्दिशों की परवाह न कर साथ जीने- मरने की कसमे खाने लगे। धीरे- धीरे ये बात गांव के लोगों का भी पता चल गई। युवक के ननिहाल पक्ष के लोगों ने दोनों को समझाया और न मिलने की हिदायत भी दी लेकिन प्रेमी युगल नहीं माने। दोनों जब भी मौका मिला एक दूसरे से मिलते थे। सोमवार को फिर दोनों परिवारों के बीच सुबह करवल देवी मन्दिर पर पंचायत हुई। जिसमें गांव के लोगों ने तत्काल मंदिर में शादी कराने का निर्णय लिया।

कोर्ट में करना चाहते थे शादी

पंचायत में तत्काल शादी कराने का निर्णय होने के बाद। लड़की पक्ष कोर्ट में शादी कराने पर अड़ा था। जबकि पंचायत मंदिर में गांव के लोगों के सामने शादी कराना चाह रही थी। कोर्ट में शादी न होने के कारण लड़की पक्ष शादी के दौरान वहां से उठकर चला गया।  Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Monday, June 13, 2016

साहब, अब तो जागो, खतरे में हैं मासूम

बीआरडी के बाल रोग विभाग के आईसीयू में ऑटोमेटिक सेक्शन मशीन एक सप्ताह से खराब है। इससे मासूमों की जान खतरे में है। पूर्वाचल के सबसे बड़े अस्पताल में संसाधनों की कमी से मासूमों की जिंदगी पर बन आई है। मासूमों की जान बचाने के लिए डॉक्टर रोजाना सात से आठ बार इसे मैनुअल चलाने को विवश हैं.

यह है मामला

वार्ड 100 बेड के आईसीयू में 12 मासूम वेंटिलेटर पर हैं। हर बेड के बगल में ऑटोमेटिक सेक्शन मशीन लगी है। बीते दस दिन से मशीन खराब पड़ी है। इसके कारण डॉक्टरों को मरीज की जान बचाने के लिए मैनुअल सेक्शन करना पड़ रहा है। इसके लिए मरीज को हर चार घंटे बाद वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जाता है। मैनुअल सेक्शन का काम दो रेजिडेंट पांच से छह मिनट के अंदर कर देते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक इससे अधिक देर होने पर मासूम की मौत हो सकती है।  Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Friday, June 10, 2016

अब नहीं जाएगी हाइवे पर हादसे में जान

नेशनल हाइवेज पर होने वाले हादसे पर लगाम लगाने के लिए नई पहल की जा रही है। इसके तहत केंद्र सरकार नई एंबुलेंस को लाने की तैयारी में है, जिसमें एक ही समय में चार पेशेंट्स को ले जाने की सुविधा होगी। साथ ही सीरियस पेशेंट्स को सेलाइन टेस्ट के साथ ही ईसीजी की सुविधा भी उसी एंबुलेंस में मुहैया कराई जाएगी। यह जानकारी सड़क, परिवहन, राजमार्ग व पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी। उन्होंने बताया कि बड़े एक्सीडेंट में कई लोग एक साथ गंभीर रूप से घायल होते हैं। वह समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाते और रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है.

एक्सीडेंट प्रोन एरियाज में होगी तैनात

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एंबुलेंस में जहां चार पेशेंट्स को एक साथ ले जाने की सुविधा होगी, वहीं दूसरी ओर इसमें और भी कई बेहतर सुविधाएं मौजूद रहेंगी। एक्सीडेंट के दौरान सीरियस पेशेंट्स को वेंटिलेटर के साथ ही सेलाइन, ईसीजी की भी व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। इतना ही नहीं इस एंबुलेंस की एक और खास बात यह है कि इसमें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए गए वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए भी सामान मौजूद रहेंगे। इसमें गाड़ी को काटने के सामान भी रहेंगे। इससे एक्सीडेंट के केसेज में फौरन ही रेस्क्यू प्रॉसेस शुरू की जा सकेगी। नितिन गडकरी ने बताया कि इन एंबुलेंस के लिए एक्सीडेंट प्रोन एरियाज को प्वाइंट आउट किया जाएगा और वहां उनकी तैनाती की जाएगी। इससे दुर्घटना के समय लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी.

व्यापारियों को 'फ्लाइंग बोट' की सौगात

गडकरी ने बताया कि अब तक इंपोर्ट और एक्सपोर्ट के लिए अब तक रोड ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इससे सामान भेजने या मंगवाने में व्यापारियों को काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इसका असर जनता की जेब पर भी पड़ता है। उन्हें सस्ते सामान की भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने हवा और पानी दोनों में ही चलने वाली बोट का प्रस्ताव बनाया है। इसका नाम फ्लाइंग बोट दिया है। इसका फायदा यह है कि इससे लोगों का सामान पानी के जरिए आसानी से एक जगह से दूसरी जगह भेजा जा सकेगा, जिसकी लागत रोड ट्रांसपोर्ट से कई गुना कम होगी.  Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Monday, June 6, 2016

मिला आपका साथ, हुई पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शुरुआत

राप्ती नदी का नाम आते ही सभी की जुबां पर गोरखपुर का नाम आ ही जाता है। जब बात घाटों की हो तो दूसरे शहरों में मौजूद घाटों की रौनक देखकर लोगों के जहन भी गोरखपुर में मौजूद इस नदी के घाट की वैसी ही तस्वीर बन जाती है। मगर जब लोग यहां आकर इसे करीब से देखते हैं तो उनकी सारे ख्यालात हवा हो जाते हैं। पर्यावरण का ख्याल रखने के साथ ही लोगों के इस दर्द को महसूस करते हुए गोरखपुराइट्स के फेवरेट न्यूज पेपर आई नेक्स्ट ने अब राप्ती घाट की तस्वीर बदलने की ठानी है। इसकी शुरुआत व‌र्ल्ड एनवायर्नमेंट डे के मौके पर हुई। आई नेक्स्ट की इस मुहिम में शहर के लोगों ने बाखूबी साथ निभाया। सुबह सवेरे हाथों में झाड़ू और फावड़ा लिए लोग राप्ती घाट पर पहुंचे और घटों मेहनत कर वहां मौजूद गंदगी साफ की।

चमकाने को उठे सैकड़ों हाथों

आई नेक्स्ट की ओर से ऑर्गनाइज इस एक्टिविटी में राप्ती नदी के घाट की सूरत बदलने के लिए सैकड़ों लोग मौजूद रहे। छोटा हो या बड़ा, अमीर हो या गरीब सभी के हाथों में फावड़ा और बेलचा नजर आया। लोगों के पहुंचने पर घाट का जो नजारा था, वह पूरा बदला- बदला नजर आने लगा। सफाई के दौरान यूथ तो यूथ सीनियर सिटीजन और महिलाएं भी फावड़ा और झाड़ू चलाने में पीछे नहीं रहे। यहां तक कि मेयर डॉ। सत्या पांडेय ने भी फावड़ा चलाकर घाट पर मौजूद गंदगी साफ की.

एनएसएस वालंटियर्स ने किया सहयोग

राजघाट पर सुबह छह बजे आई नेक्स्ट टीम के साथ करीब आधा दर्जन से ज्यादा स्वयंसेवी संस्थाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं में सबसे ज्यादा जोश देखने को मिला। अभियान को सफल बनाने में एनएसएस के वालंटियर्स ने अहम भूमिका निभाई। एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ। अजय कुमार शुक्ला की अगुवाई में वालंटियर्स शिव प्रसाद शुक्ला, सूर्य प्रकाश मिश्रा, आकाश, अनिल पाल, शनि तिवारी, अभिषेक सिंह, देवकी नंदन पांडेय, हर्षित शुक्ला, राहुल वर्मा ने काफी मेहनत से घाटों की सफाई की। Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Wednesday, June 1, 2016

कैंपियरगंज मार्केट रोड पर 48 घंटे से फंसे वाहन

कैंपियरगंज मार्केट से होकर गुजरने वाली रोड पर 48 घंटे से एक ट्रक फंसा हुआ है। ट्रक के नहीं निकलने के कारण दो दिनों से रोड पर आवागमन बाधित है। वाहन दूसरी सड़क से होकर गुजर रहे हैं। वहीं कई दर्जन वाहन रोड पर ही फंसे हुए हैं। इससे

वाहन वालों के साथ ही मार्केट के लोगों को भी दिक्कत हो रही है।

पांच वर्ष पहले बनी सड़क

कैम्पियरगंज बस स्टेशन से होकर जाने वाली रोड पांच साल पहले ही बनी थी। एक- दो साल बाद ही रोड उखड़नी शुरू हो गई। रोड पर जगह- जगह गिट्टी उखड़कर फैल गए हैं और बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं। शुक्रवार व शनिवार को हुई बारिश से सड़क के गड्ढे पानी से भर गए। तब से रोड के गड्ढे में लगातार गाडि़यां फंस रही हैं। रविवार को फंसा ट्रक अभी तक नहीं निकला। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई हैं।

बड़े वाहन फंसे

मेन मार्केट के साथ ही सोनौली, नौतनवा, बस्ती, लखनऊ जाने के लिए यही मुख्य मार्ग है। मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण बड़े वाहन फंस गए हैं। उनके निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं बचा है। छोटे वाहन तो दूसरे रास्तों से निकल जा रहे हैं लेकिन बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है।  Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/ and http://inextepaper.jagran.com/

कैंपियरगंज मार्केट रोड पर 48 घंटे से फंसे वाहन

कैंपियरगंज मार्केट से होकर गुजरने वाली रोड पर 48 घंटे से एक ट्रक फंसा हुआ है। ट्रक के नहीं निकलने के कारण दो दिनों से रोड पर आवागमन बाधित है। वाहन दूसरी सड़क से होकर गुजर रहे हैं। वहीं कई दर्जन वाहन रोड पर ही फंसे हुए हैं। इससे

वाहन वालों के साथ ही मार्केट के लोगों को भी दिक्कत हो रही है।

पांच वर्ष पहले बनी सड़क

कैम्पियरगंज बस स्टेशन से होकर जाने वाली रोड पांच साल पहले ही बनी थी। एक- दो साल बाद ही रोड उखड़नी शुरू हो गई। रोड पर जगह- जगह गिट्टी उखड़कर फैल गए हैं और बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं। शुक्रवार व शनिवार को हुई बारिश से सड़क के गड्ढे पानी से भर गए। तब से रोड के गड्ढे में लगातार गाडि़यां फंस रही हैं। रविवार को फंसा ट्रक अभी तक नहीं निकला। इससे दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई हैं।

बड़े वाहन फंसे

मेन मार्केट के साथ ही सोनौली, नौतनवा, बस्ती, लखनऊ जाने के लिए यही मुख्य मार्ग है। मार्ग अवरुद्ध हो जाने के कारण बड़े वाहन फंस गए हैं। उनके निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं बचा है। छोटे वाहन तो दूसरे रास्तों से निकल जा रहे हैं लेकिन बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई है।   Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/ and http://inextepaper.jagran.com/

Monday, May 30, 2016

थप्पड़ मार पेशेंट को आईसीयू से बाहर निकाला

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में फिर एक तीमारदार डॉक्टर के गुस्से का शिकार हो गया। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने डॉक्टर से अपने मासूम बच्चे की तबीयत के बारे में पूछ लिया। डॉक्टर को इतना गुस्सा आया कि उसने ना सिर्फ उस व्यक्ति को थप्पड़ मारा बल्कि मरीज को भी आईसीयू से बाहर निकाल दूसरे वार्ड में शिफ्ट करवा दिया। मामला खुलने पर खुद को बचाने के लिए आरोपी डॉक्टर ने पर्ची पर मरीज को आईसीयू की जरूरत ना होने की बात लिख दी।

सेहत में नहीं हो रहा था सुधार

मिली जानकारी के मुताबिक पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल ककराहिया गांव निवासी धीरेंद्र का आठ महीने का बेटा अनमोल एक महीने से यहां चिल्ड्रेन वार्ड के 100 नंबर बेड पर भर्ती है। उपचार के बावजूद सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे पिता बच्चे को लेकर डॉक्टर से बात करने पहुंचे। इसी बीच डॉक्टर को गुस्सा आ गया और उसने धीरेंद्र को थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं मासूम को जबरिया आईसीयू से निकाल दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। बच्चे के इलाज की मजबूरी के चलते परिजनों ने इसकी शिकायत नहीं की.  Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Thursday, May 26, 2016

निवेश के नाम पर फिर धोखा!

 गोरखपुर में रुपये इन्वेस्ट कर लाखों का फायदा दिलाने के नाम पर एक और कंपनी ने जनता का चूना लगाया है। बुधवार को बड़हलगंज एरिया की दर्जनों महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच एक माइक्रो फाइनेंस कम्पनी पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना था कि उनसे बीमा के नाम पर रियल इंडिया माइक्रो फाइनेंस नामक कंपनी ने एक से तीन हजार रुपये जमा कराए। अब कंपनी के लोग मेच्योरिटी की रकम भुगतान करने में नाटक कर रहे हैं।

लाखों रुपए की धोखाधड़ी

महिलाओं ने डीएम को जो पत्रक दिया उसके अनुसार एक व्यक्ति ने अपनी संस्था को राष्ट्रीय महिला कोष से स्वीकृत करा कर बीमा के नाम पर रकम इकठ्ठा करना शुरू किया। कम्पनी के संसारपार मिश्रोली स्थित कार्यालय से आस- पास की दर्जनों महिलाए बतौर एजेंट जुड़ भी गई। इन्होंने आस- पास के गांवों महिलाओं के बचत के रुपये निवेश कराए। देवरियां, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर की महिलाओं ने भी इसमें रुपये निवेश किए। कंपनी एक लाख के बीमा के लिए दो हजार, दो लाख के बीमा के लिए 3 हजार, तीन लाख के बीमा के लिए 5 हजार की रकम निर्धारित कर रखी थी। आरोप है कि संस्था में अब ढाई हजार से ज्यादा महिलाओं ने लाखों रुपये इन्वेस्ट किए हैं। कई महिलाओं ने कई- कई पॉलिसी ले रखी है।

डीएम से की गुहार

कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने डीएम से इस मामले में हस्तेक्षप करने, कंपनी की जांच कराते हुए निवेश किए गये रुपये वापस दिलाने की मांग की। वहीं, कलेक्ट्रेट परिसर में जनरक्षा माइक्रो फाइनेंस कंपनी से धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। इन महिलाओं ने आरोप लगाया कि ठगी करने वालों की प्रशासन से सांठ- गांठ है। इसी वजह से मुकदमे के बावजूद दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो रही। धरना दे रही रेनू श्रीवास्तव, संगीता गुप्ता, संजोगिता गुप्ता, इंद्रवती देवी, मंजू चौहान, काजल श्रीवास्तव, ममता मिश्रा, मीना देवी आदि ने बताया कि कंपनी संचालक अब भी बेखौफ घूम रहे हैं। Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Thursday, May 19, 2016

फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 डिसे गिरा पारा

मौसम का मिजाज हर रोज नई करवट ले रहा है। बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। इस दौरान कहर ढा रहा पारा 43 डिसे से औंधे मुंह गिरकर 37.4 डिसे पर पहुंच गया। वहीं मिनिमम टेंप्रेचर भी 23.8 डिसे रहा। इससे मौसम में काफी नमी आई और लोगों ने राहत की सांस ली। यह टेंप्रेचर औसत से दो डिसे कम बताया जा रहा है। हालांकि बुधवार को भी सुबह से तल्ख धुप रही, लेकिन टेंप्रेचर कम होने से उमस व गर्मी से लोगों को काफी हद तक राहत मिली। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक बुधवार से गुरुवार के बीच तेज आंधी के साथ बारिश होनी की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के अंदर टेंप्रेचर में गिरावट की बात कही थी.

नेपाल बॉर्डर पर हो रहा डिस्टर्बेस

मौसम विभाग के मुताबिक इस बार नेपाल बार्डर पर वेस्टर्न डिस्टर्बेस हो रहा है। इससे इसका असर गोरखपुर व आसपास के एरियाज पर भी पड़ रहा है। हालांकि 20 मई तक इन एरियाज में बारिश होने की भी पूरी संभावना है। लेकिन इसके बाद एक बार फिर पारा अपनी चरम पर होगा। इस दौरान मैक्सिमम टेंप्रेचर 43 डिसे को भी पार कर सकता है.  Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Tuesday, May 3, 2016

सिटी में लागू होगा इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम

टै्रफिक की बढ़ती प्रॉब्लम से लोगों को राहत देने के लिए शासन नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। प्रदेश के 12 शहरों में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया जाने वाला है। इनमें गोरखपुर भी शामिल है। इस सिस्टम के शुरू होते ही जहां लोगों को जाम जैसी रोजमर्रा की समस्या से छुटकारा मिलेगा। वहीं ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर नकेल कसने में ट्रैफिक पुलिस को भी काफी आसानी हो जाएगी। 200 करोड़ रुपए की लागत से शुरू हो रहे इस सिस्टम को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। ये जानकारी मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश ने जिले के अधिकारियों को सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इसके जरिए नगर विकास विभाग, आवास व शहरी नियोजन, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा और ट्रैफिक विभाग के सहयोग से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा।

हर गाड़ी पर रहेगी नजर

इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ऑटोमेटिक काम करेगा। इससे दूसरी तरफ से गाड़ी आने का संकेत मिलेगा। वहीं हर चौराहे पर एक सेंसर युक्त पट्टी लगी होगी। इसे पार करने की सूचना ऑटोमेटिकली अगले चौराहे पर पहुंच जाएगी। साथ ही इसे पार करने वाली गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर भी रिकॉर्ड हो जाएगा। इससे भले ही कोई नियम तोड़ कर चला जाए, लेकिन पुलिस रिकॉर्डिग देखने के बाद उसे चालान भेज देगी.

सिटी के लिए प्रोजेक्ट तैयार

डीएम ओएन सिंह ने बताया कि जिले के 71 चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए 66.2 करोड़ का प्रोजक्ट बनाया गया है। इस सिस्टम को लगाने के लिए कमिश्नर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। इसमें आईजी, डीआईजी, डीएम, नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष जीडीए, एसएसपी आदि सदस्य नामित किए गए हैं. Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Tuesday, April 19, 2016

पहलवान के गुर्र्गो की तलाश

खजनी में दिन दहाड़े डकैती डालने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस भटक रही है। सोमवार को पुलिस की अलग- अलग टीम ने कॉम्बिंग की। सोमवार को एक संदिग्ध से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की। शातिर बदमाश पहलवान के गुर्गो की तलाश में कई लोगों को उठाया। पुलिस को मिले क्लू से दो दिनों के भीतर घटना के खुलासे की उम्मीद जगी है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी किसी ठोस नतीजे पर पहुंचने से इंकार कर रहे हैं।

मोबाइल नंबर ने सुझाया रास्ता

बदमाशों की तलाश में लगी पुलिस को एक मोबाइल नंबर ने रास्ता सुझाया है। एक युवती के मोबाइल पर आने वाली काल को आधार पर बनाकर पुलिस छानबीन में लगी है। सोमवार को पुलिस की अलग- अलग टीमों ने छह से अधिक बदमाशों को उठाया। लूट, छिनैती की पुरानी घटनाओं में शामिल रहे पुराने बदमाशों से पूछताछ में शातिर पहलवान गैंग से बदमाशों के तार जुड़ने लगे। दियारा क्षेत्र के अलावा संत कबीर नगर जिले के बार्डर पर स्थित कुछ गांवों में पुलिस पहुंची।

पुलिस के पहले भागे बदमाश

डकैती के खुलासे के लिए पुलिस ने बगला पांडेय गांव में दबिश दी। इस गांव का एक युवक लूट के आरोप में जेल गया था। करीब 20 दिन पहले वह जमानत पर छूटकर घर आया था। केवटली निवासी एक युवक से उसकी दोस्ती है। इसलिए पुलिस टीम केवटली गांव में भी पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले दोनों बदमाश फरार हो गए। इन दोनों के अलावा खजनी बार्डर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर पुलिस नजर रख रही है। पुलिस से जुड़े लोगों की मानें तो बदमाशों के करीब पुलिस पहुंच चुकी है।  Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Tuesday, April 12, 2016

तस्वीरों में नजर आया रेलवे का पुराना जमाना

एनई रेलवे के लखनऊ मंडल की ओर से मंगलवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 61वीं रेल फोटो प्रदर्शनी लगाई गई। तीन दिनों तक आम जन के अवलोकनार्थ रेल सप्ताह समारोह में लगी प्रदर्शनी का उद्घाटन एनईआर के जीएम राजीव मिश्र ने किया। उद्घाटन के बाद जीएम ने भी फोटो प्रदर्शनी का काफी देर तक अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी के जरिए लोगों को एनईआर की दुर्लभ तस्वीरें देखने का मौका मिला। देर शाम तक काफी अधिक संख्या में लोग इस प्रदर्शनी में फोटोज को निहारते दिखे।

शानदार तस्वीरें

इस प्रदर्शनी में गोरखपुर रेलवे स्टेशन की 19वीं शताब्दी की फोटो लगाई गई है। रेलवे के साथ- साथ यहां भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ। राजेंद्र प्रसाद और पूर्व रेलमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के गोरखपुर में मौजूद रहने के दौरान की भी तस्वीरें प्रदर्शित की गई। प्रदर्शनी में पुराने स्टीम इंजन, स्टेशन बिल्डिंग, लोको शेड कारखाने, ट्रेन, स्थानीय जिले के प्रमुख पर्यटक और धार्मिक स्थलों के भी फोटोग्राफ लगाए गए हैं.

स्टेशन के इतिहास से हो रहे रूबरू

इसके साथ ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे के इतिहास से लोगों को रूबरू कराने के लिए 12 से 14 अप्रैल तक रेल फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि देश में 16 अप्रैल 1853 को बोरीबंदर से ठाणे के बीच 34 किमी की पहली रेलगाड़ी चलाई गई थी। इसके पूर्व 14 अप्रैल 1952 को एनई रेलवे की स्थापना हुई थी। फोटो प्रदर्शनी के अलावा गोष्ठियों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को रेलवे के बारे में जागरुक किया जा रहा है. Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Thursday, April 7, 2016

नवरात्र कल से, तैयारियां शुरू

 चैत्र नवरात्र और हिन्दू कैलेंडर वर्ष का पहला दिन आठ अप्रैल से शुरू होकर 15 अप्रैल तक रहेगा। यह नवरात्र बहुत ही शुभ माना जा रहा है क्योंकि इसकी शुरुआत लगभग सूर्योदय के साथ ही सुबह 5.46 बजे से हो रही है। इसको लेकर विभिन्न तरह के आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिरों को खास ढंग से संवारा जा रहा है।

आठ दिन का है नवरात्र

ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक इस बार का चैत्र नवरात्र आठ दिन का है। नवरात्र आठ अप्रैल की भोर से शुरू हो कर 15 अप्रैल की रात 1.45 बजे तक है। ऐसे में जो श्रद्धालु पहले और अंतिम दिन व्रत रखते हैं, वह पहले दिन का व्रत आठ अप्रैल को रखेंगे वहीं अंतिम दिन का व्रत 15 अप्रैल को रखेंगे। जबकि नौ दिन व्रत रखने वाला व्यक्ति 16 अप्रैल को पारण करेगा। ज्योतिषाचार्यो की मानें तो इस साल राशियों में काफी उथल- पुथल मची रहेगी.

शुक्र होगा साल का राजा

ज्योतिषाचार्यो की मानें तो साल का पहला दिन जिससे शुरू होता है, वही दिन पूरे साल का राजा होता है। इस बार का चैत्र नवरात्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है तो शुक्र पूरे साल का राजा है। इसमें मेष संक्रांति के दिन पड़ने वाला दिन मंत्री होता है, ऐसे में इस साल का राजा बुध है। ज्योतिषाचार्यो का कहना है कि यह वर्ष महिलाओं के लिए फलदायक है, ऐसे में महिलाएं हर क्षेत्र में प्रगति करेंगी। इस साल के संवत्सर का स्वामी भगवान शिव हैं।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

आठ अप्रैल

मीन लगन - सुबह 5.46 बजे से 6.02 बजे तक

मिथुन लगन- सुबह 9.30 बजे से 11.50 बजे तक

अभिजीत - सुबह 11.36 बजे से दोपहर12.24 बजे तक

सामान्य - दोपहर 12.24 बजे से 2.26 बजे तक  Read more http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Thursday, March 31, 2016

मतदाता सूची में गलती पर नपेंगे बीएलओ

निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के लिए बीएलओ घर- घर जाकर जानकारी एकत्र करें। जिससे निर्वाचक नामावली को शत- प्रतिशत शुद्ध किया जा सके। 2017 में होने वाले चुनाव के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची चाहिए। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। एक ही स्थान पर बैठकर बनाई गई सूची नहीं चलेगी। यदि किसी तरह की लापरवाही होती है तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एसडीएम नलिनीकांत सिंह ने गुरुवार को तहसील सभागार में आयोजित बीएलओ ट्रेनिंग के दौरान ये बातें कही.

'मरे मतदाता' बर्दाश्त नहीं

एसडीएम ने कहा कि जिन मतदाताओं की मौत हो चुकी हैं। उनका नाम मतदाता सूची में नहीं दिखना चाहिए। साथ ही जिन युवतियों की शादी हो गई और वे अपने ससुराल जा चुकी हैं, उनका नाम भी हटाया जाना चाहिए। कई मतदाताओं का वोटरलिस्ट में दो जगहों पर नाम है, एक नाम हर हाल में हटा दिया जाना चाहिए। एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची में किसी तरह की त्रुटि के होने का मतलब है कि आपने अपना काम ठीक से नहीं किया.

ठीक कराएं वोटर कार्ड

एसडीएम ने कहा कि मतदाताओं के वोटर कार्ड ठीक कराने की जिम्मेदारी उठाएं। किसी का वोटर कार्ड गायब हो गया है, तो नए के लिए आवेदन लें। फोटो ठीक नहीं है, नाम गलत है, या कोई और गड़बड़ी है। हर तरह की त्रुटि दूर होनी चाहिए। एसडीओ ने मतदाताओं से भी अनुरोध किया कि वे अपने बीएलओ से संपर्क कर वोटर कार्ड की गड़बड़ी ठीक कराकर नया वोटर कार्ड ले लें।  Read more Gorakhpur News http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Wednesday, March 16, 2016

दो बाइक की टक्कर में युवक का सिर फटा


कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के करीम नगर के पास बुधवार को सुबह 11 बजे दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर गिरने से उसका सिर फट गया। घायल को कैंपियरगंज स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार भाग गया। 

पीछे से मारी टक्कर

पीपीगंज थाना क्षेत्र के डाराडीह निवासी राम आशीष (19), पुत्र पुत्र रामबरन अपनी बाइक से महराजगंज जिले के रामनगर भैसहिया अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। पीछे से एक बाइक सवार ने तेजी से उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान उसने करीमनगर के पास पीछे से टक्कर मार दी। राम आशीष बाइक समेत गिर पड़ा। किसी ने 108 नंबर पर कॉल किया। एम्बुलेंस से उसे स्वास्थकेन्द्र कैम्पियरगंज ले जाया गया। डॉक्टर ने सिर में अधिक चोट लगने और ब्लडिंग हो जाने के कारण हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाला सवार मौके से बाइक के साथ फरार हो गया। इस मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।  Read more Gorakhpur News http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Wednesday, September 23, 2015

Police Arrested Five Burglars

सुमेर सागर से पुलिस ने चार युवकों को अरेस्ट किया. उनके पास से चोरी का माल, नकदी बरामद हुई. पकड़े गए चोरों का एक साथी धर्मशाला पुलिस चौकी के सामने फल की दुकान लगाता था. उसको देखकर पुलिसवाले भी चौंक गए. हालांकि गैंग में शामिल एक युवक पुलिस के लिए मुखबिरी करता था. चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने जेल भेज दिया. 

दिनदहाड़े पुलिस ने किया अरेस्ट 

गोरखनाथ एसओ सदानंद सिंह, एसआई सत्य प्रकाश सिंह, कांस्टेबल रामविलास पांडेय, अरुण कुमार, सुशील कुमार राय और धर्मवीर के साथ गश्त पर निकले. सुमेर सागर में चोरों के गैंग के मौजूद होने की सूचना पुलिस को मिली. पुलिस चार लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया.  http://inextlive.jagran.com/police-arrested-five-burglars-92781