Showing posts with label Accident. Show all posts
Showing posts with label Accident. Show all posts

Wednesday, March 16, 2016

दो बाइक की टक्कर में युवक का सिर फटा


कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के करीम नगर के पास बुधवार को सुबह 11 बजे दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर गिरने से उसका सिर फट गया। घायल को कैंपियरगंज स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार भाग गया। 

पीछे से मारी टक्कर

पीपीगंज थाना क्षेत्र के डाराडीह निवासी राम आशीष (19), पुत्र पुत्र रामबरन अपनी बाइक से महराजगंज जिले के रामनगर भैसहिया अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। पीछे से एक बाइक सवार ने तेजी से उसे ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान उसने करीमनगर के पास पीछे से टक्कर मार दी। राम आशीष बाइक समेत गिर पड़ा। किसी ने 108 नंबर पर कॉल किया। एम्बुलेंस से उसे स्वास्थकेन्द्र कैम्पियरगंज ले जाया गया। डॉक्टर ने सिर में अधिक चोट लगने और ब्लडिंग हो जाने के कारण हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। टक्कर मारने वाला सवार मौके से बाइक के साथ फरार हो गया। इस मामले में देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।  Read more Gorakhpur News http://inextlive.jagran.com/gorakhpur/

Monday, June 16, 2014

Michael schumacher out of coma

छह महीने बाद कोमा से बाहर निकले माइकल शूमाकर

हॉस्पिटल से छुट्टी

29 दिसंबर 2013 को फ़्रांस के मेरिबल में स्कीइंग के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बाद फॉर्मूला वन चैंपियन माइकल शूमाकर कोमा में चले गए थे. तकरीबन छह महीनों तक कोमा में रहन के बाद शूमाकर को होश आया और उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी भी दे दी गई है.

शूमाकर का करियर

शूमाकर के करियर की बात करें तो ये बेजोड़ रहा है. 44 साल के माइकल शूमाकर का फ़ॉर्मूला वन में 19 साल का करियर रहा और 2012 में उन्होंने संन्यास लिया. शूमाकर ने बेनेटन के साथ 1994 और 1995 में खिताब जीते थे. 1996 में वो फेरारी के साथ जुड़े और इस दौरान सन् 2000 तक उन्होंने लगातार पाँच ख़िताब जीते. शूमाकर सात बार के फॉर्मूला वन विजेता रहे हैं. वहीं उनके परिवार ने कहा है कि शूमाकर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो अब कोमा में नहीं हैं.

Source: Sports News