Showing posts with label Patna News Headlines. Show all posts
Showing posts with label Patna News Headlines. Show all posts

Thursday, July 14, 2016

राष्ट्रकवि के नाम से जल्द बने यूनिवर्सिटी : शिक्षा मंत्री

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार संकल्पित है यही कारण है कि बिहार में नकल मुक्तपरीक्षा ली गई। लेकिन सरकार में ही कुछ ऐसे लोग शामिल थे जिनके कारण शिक्षा गर्त में जा रही थी। अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो रही है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। यह बातें बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने जीडी कॉलेज में मिथिला यूनिवर्सिटी के विस्तार केंद्र और नव निर्मित परीक्षा भवन का इनॉगरेशन करते हुए कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, सरकार के सात निश्चय में एक निश्चय यह भी है।

स्टूडेंट को होगा फायदा

विस्तार केंद्र के बारे में शिक्षा मंत्री ने कहा कि विस्तार केंद्र जीडी कॉलेज में खुलने से जिले के सभी कॉलेजों के छात्र- छात्राओं को फायदा मिलेगा। किसी तरह के कागजी कार्य चाहे एडमिट कार्ड की बात हो या फॉर्म भरने की, सभी यही से किए जा सकेंगे। डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि दिली चाहत है कि बेगूसराय में जल्द ही राष्ट्रकवि दिनकर के नाम से यूनिवर्सिटी खोला जाए। ज्ञात हो कि पिछले दिनों बेगूसराय के जीडी कॉलेज में यूनिवर्सिटी के उपकेंद्र खोलने की बात कही गयी थी लेकिन यह उपकेंद्र नहीं बल्कि उसका विस्तार केंद्र है। शिक्षा मंत्री ने फीता काट और दीप प्रज्वलित कर विस्तार केंद्र का इनॉगरेशन किया।

कॉलेज की व्यवस्था सुधारा जाए

बेगूसराय सांसद डॉक्टर भोला प्रसाद सिंह ने कहा कि विस्तार केंद्र खोलने से पहले जरूरत इस बात की है कि कॉलेज की व्यवस्था को सुधारा जाए। जब छात्र कॉलेज आते ही नहीं हैं तो किस प्रकार इस केंद्र की योजना फलीभूत हो पाएगी। मौके पर बिहार सरकार के भू राजस्व मंत्री मदन मोहन झा, नगर विधायक अमिता भूषण, मिथिला यूनिवर्सिटी के वीसी साकेत कुशवाहा, विधान पार्षद दिलीप चौधरी, जीडी कॉलेज के प्राचार्य अवधेश कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षाविद और छात्र उपस्थित थे। 

Source: InextLive Jagran

Thursday, July 7, 2016

ठनका गिरने से चार की मौत, तीन जख्मी

बुधवार दोपहर ठनका गिरने से चंडी, रहुई व सरमेरा प्रखंड में दो छात्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत तीन जख्मी हो गए। वहीं आधा दर्जन मवेशी की भी मौत हो गई। पहली घटना चंडी थाना के मोहसीमपुर में घटी। विजय यादव का क्ख् वर्षीय पुत्र राजा कुमार, मोहसीमपुर नया टोला निवासी श्याम साव का क्क् वर्षीय पुत्र वरुण कुमार उर्फ वरण ट्यूशन पढ़कर गांव लौट रहा था। बारिश से बचने के लिए वृक्ष के पास खड़ा था। इसी बीच ठनका गिरने से घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि साथ में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे मृतक वरण का जुड़वा भाई क्ख् वर्षीय छोटन कुमार व पाली साव का पुत्र लल्लू कुमार व काली साव की पत्नी पूनम देवी उर्फ सुनैना जख्मी हो गई।

सीओ पहुंचे घटनास्थल

जख्मी का इलाज प्राथमिक केन्द्र में हो रहा है। रहुई के पीएचसी के पास भैस चरा रहे अशोक यादव की मौत ठनका गिरने से हो गई। सरमेरा के नरसिंहपुर गांव में मवेशी चराने के दौरान ठनका गिरने से चन्द्रदेव यादव की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन मवेशी की मौत होने की सूचना है। लेकिन अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। चंडी के सीओ राजीव रंजन ने पीडि़त परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया। 

Source: Inext Live Jagran

Monday, June 27, 2016

आरा-पटना के बीच नई मेमू ट्रेन शुरू

भोजपुरवासियों के लिए ख्7 जून का दिन काफी महत्वपूर्ण रहा। भोजपुर को राजधानी पटना से जोड़ने को सोमवार से दोपहर बाद तीन बजे नई मेमू ट्रेन सेवा शुरू हो गई। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो कांफ्रें¨सग से नई ट्रेन का उद्घाटन किया। मौके पर आयोजित समारोह में सांसद आरके सिंह ने कहा कि आरा से पटना जाने वाले दैनिक यात्रियों के लिए सेवा काफी मददगार होगी।

उन्होंने बताया कि झारखंड की कई गाडि़यों को आरा से खोलने, आरा में वा¨शग पिट बनाने, मेंटेनेंस सुविधा उपलब्ध कराना आदि भी रेलमंत्री की प्राथमिकता में है। सांसद ने कहा कि आरा रेलवे स्टेशन पर ख्0 फीट चौड़े फुट ओवरब्रिज तथा एस्केलेटर निर्माण के अलावा शुद्ध पेयजल के लिए वें¨डग मशीन लगाने की स्वीकृति मिल चुकी है।

शीघ्र ही पीपीपी मोड के तहत आरा रेलवे स्टेशन पर कई अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आरा- सासाराम रेलपथ पर होने वाले विद्युतीकरण को भी बजट में शामिल किया गया है। मौके पर डीआरएम आरके झा, सीपीआरओ, अर¨वद कुमार रजक आदि उपस्थित थे। मंच संचालन सीनियर डीसीएम अमिताभ प्रभाकर ने किया.

Tuesday, June 21, 2016

पकड़ा गया 'लाल'

आखिरकार टॉपर्स घोटाला के प्रमुख आरोपी डा। लाकेश्वर और उनकी पत्‍‌नी डा। ऊषा सिन्हा को एसआईटी ने बनारस से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उस समय हुई जब दोनों भेलूपुर थाना में किना राम अघोर आश्रम के पास ठिकाना बदलने की तैयारी में थे। आल्टो कार से दोनों निकले ही थे कि एसआईटी के चंगुल में फंस गए। कार को भी जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में बनारस पुलिस का भरपूर साथ मिला। दोनों को बनारस की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रिमांड पर एसआईटी के हवाले किया गया।

लगातार चल रही थी रेकी

एसआईटी इंचार्ज मनु महाराज को लाल और ऊषा द्वारा बदले जा रहे ठिकानों की सूचना मिल रही थी। दो- तीन दिन पहले ही दोनों बनारस पहुंचे। वहां घनी आबादी वाले कना राम आश्रम के पास ठिकाना रखा था। इसकी भनक एसआईटी को लगी। एसआईटी में शामिल एटीएस के विजय कुमार चौरसिया समेत ब् इंस्पेक्टर और ब् सिपाहियों की टीम कई दिनों से यूपी में ही कैंप कर रही थी। यही टीम बनारस पहुंची। दो दिनों की रेकी के बाद सोमवार की सुबह 7 से 8 बजे के बीच गिरफ्तार किया.

अनामिका दे रही थी संरक्षण

लालकेश्वर पत्‍‌नी के साथ बनारस में यू हीं नहीं थे। उन्हें फैमिली का भरपूर संरक्षण था। दरअसल, इसी मामले में फरार विकास चन्द्रा (लाल के बेटे पिक्कू का साला) की बहन अनामिका का बनारस में ससुराल है। अनामिका और उसके ससुराल वाले लालकेश्वर और ऊषा की मदद कर रहे थे.

एमयू के एक्स वीसी के घर पहुंचे

8 जून को बोर्ड के चेयरमेन पद से इस्तीफा देने के बाद से ही लालकेश्वर और ऊषा घर छोड़ फरार हो गए थे। एसआईटी के अनुसार सबसे पहले दोनों मगध यूनिवर्सिटी के एक्स वीसी व अपने समधी अरुण कुमार के घर छिपे थे.उस समय बच्चा राय की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी का ध्यान बंटा हुआ था। कई दिनों तक अरुण कुमार के घर छिपने के बाद दोनों लखनऊ चले गए। फैमिली वालों के संरक्षण में दोनों ने कुछ दिन लखनऊ में बिताए। इसके बाद ही बनारस आए। लालकेश्वर और ऊषा के मोबाइल नंबर को एसआईटी ने सर्विलांस पर ले रखा था। जिसकी जानकारी लगातार ली जा रही थी। अपनी जरूरतों के हिसाब से मोबाइल ऑन करते थे और बात करने के बाद ऑफ कर देते थे। इसी ऑन- ऑफ के बीच एसआईटी को इनका लास्ट लोकेशन मिल गया.  Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Wednesday, June 15, 2016

बुजुर्ग न लें टेंशन, एप से करें शिकायत

बुजुर्गो को भी दैनिक जीवन में कई चीजों की जरूरत रहती है लेकिन अत्याचार और मानसिक प्रताड़ना के बढ़ते मामले के कारण वे बेहद अकेले होते जा रहे हैं। इन्हीं बातों का ध्यान में रखते हुए हेल्प एज इंडिया की ओर से हेल्प एज एसओएस एप मंगलवार को लांच किया गया। बीआईए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हेल्प एज इंडिया के स्टेट हेड गिरीश चंद्र मिश्र, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओमप्रकाश, फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो। बीएन सिंह ने इस एप की आवश्यकता और समाज में बुजुर्गो की स्थिति के बारे में अपने विचार रखे। यह जीपीएस बेस्ट प्रोग्राम है।

कानून को जाने, अत्याचार से बचें

बिहार राज्य विधिक सेवा के संयुक्त सचिव एमएन तिवारी ने कहा कि बुजुर्गो या सिनीयर सिटीजन को अपने अधिकारों और इसकी रक्षा के बारे में कानूनी जानकारी होनी चाहिए। फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन ऑफ बिहार के अध्यक्ष प्रो। बीएन सिंह ने कहा कि जब तक आमजन में सीनियर सिटीजन और युवा के बीच संवाद नहीं होगा तब तक वे अकेलेपन का हल नहीं ढूढ़ पाएंगे। उन्होंने बताया कि सीनियर सिटीजन के लिए मेनटेनेंस पाने के लिए जो ट्राइब्यूनल बनाया गया है उसमें सुधार की जरूरत है।

एप दबाते ही हेल्पलाइन से हेल्प

यह चौबीसो घंटे काम करेगा। इसमें हेल्पलाइन नंबर याद रखने की जरूरत नहीं क्योंकि एप का बटन दबाते ही हेल्पलाइन नंबर से कॉल लग जाएगी। इसके माध्यम से बुजुर्ग न केवल अपने खिलाफ हो रहे अत्याचार की शिकायत कर सकते हैं बल्कि अन्य सुविधा के बारे में भी जान सकेंगे। जैसे कि स्वास्थ्य और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में। गिरीश मिश्रा ने बताया कि हेल्प एज की ओर से एडवांटेज कार्ड प्रोग्राम चलाया जाता है। इसमें बुजुर्ग या सिनीयर सिटीजन दवा, जनरल गुड्स आदि की खरीद पर छूट दी जाती है। यह एप इमरजेंसी में हेल्प के लिए उपयोगी होगा.  Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Wednesday, June 8, 2016

72890 सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सेवा समाप्त

बिहार कैबिनेट की बैठक में क्क् एजेंडे पास हुए। इसके साथ ही कैबिनेट ने मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों (एएसवी) के पैनल को निरस्त कर दिया गया। सहकारिता विभाग की नीति में परिवर्तन के फलस्वरूप पंचायत से प्रखंड स्तर पर फसल कटनी प्रयोग कराने और आर्थिक गणना संपन्न हो जाने के कारण निरस्त करने की स्वीकृति दी गई। मान्यताप्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक के लिए चयन प्रक्रिया वित्तीय वर्ष ख्0क्ख्- क्फ् और ख्0क्फ्- क्ब् में दो चरणों में पूरा किया गया और क्रमश: लगभग क्क्फ्8ब् और म्क्भ्0म् सहित लगभग कुल 7ख्890 को पैनलबद्ध किया गया था.

हटाए जाने का यह तर्क दिया गया

- सहकारिता विभाग के निर्णयानुसार फसल कटनी प्रयोग अब पंचायक स्तर पर न होकर पूर्व की भांति प्रखंड स्तर पर (एनआईएएस) किया जाना है। प्रखंड स्तर पर फसल कटनी प्रयोग संपादन का कार्य पूर्व की भांति अब निदेशालय द्वारा नियमित कर्मियों के माध्यम से किया जा सकेगा। ऐसे में मान्यताप्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक की भूमिका गौण हो गई है.

- आर्थिक गणना अथवा लघु सिंचाई गणना का कार्य भ् वर्षो के अंतराल पर किया जाता है। इस कारण मान्यताप्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक के पैनल को बरकरार रखे जाने का औचित्य ही आधारहीन हो गया है।

- मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के लिए निकाले गए विज्ञापन में यह स्पष्ट रूप से अंकित किया गया था कि यह कोई नियुक्ति या नियमित सेवा नहीं है और न ही यह संविदा आधारित नियुक्ति है।

- विज्ञापन में यह भी स्पष्ट था कि पैनल के माध्यम से कार्य करने वाले को भविष्य में नियमित नियुक्ति का कोई दावा मान्य नहीं होगा.

- इन स्वयंसेवकों से आवेदन शुल्क, परीक्षा शुल्क या निबंधन शुल्क के लिए कोई फीस नहीं ली गई थी.

सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव अशोक चौधरी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी, जिसकी रिपोर्ट भी नहीं आई है और रद्द कर दिया गया। इसके विरोध में 9 जून को राज्य के हर प्रखंड, जिला और कमिश्नरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, योजना एवं विकास मंत्री ललन सिंह, प्रधान सचिव दीपक प्रसाद का पुलता जलाया जाएगा। मामला कोर्ट में भी ले जाएंगे. Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Tuesday, June 7, 2016

लूट और चोरी बिहार में और सामान ठिकाने लगाते थे दिल्ली-महाराष्ट्र में

पटना पुलिस के हाथ अपराधियों का एक ऐसा गैंग लगा है जो चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम तो पटना में देते थे। लेकिन सामानों व ज्वेलरी को दिल्ली, महाराष्ट्र समेत दूसरे स्टेट में ठिकाने लगाते थे। इसी तरह महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में चोरी- लूट की वारदात को अंजाम देते थे और सामनों को पटना में ठिकाने लगाते थे। इस कारण लंबे समय से इस गैंग के अपराधी पुलिस की नजरों से बचे हुए थे। वारदात कहीं और सामान को कहीं ठिकाने लगाने के पिछे का सबसे बड़ा कारण ये था कि पुलिस इन पर शक न करे। लेकिन इस बार अपराधियों की शातिरगिरी नहीं चल सकी। पटना पुलिस की टीम ने गैंग में शामिल भ् शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी फुलवारी शरीफ थाना के आरके नगर मैदान के पास से हुई.

ऐसे आए गिरफ्त में

रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली की कुछ अपराधियों को आरके नगर मैदान के पास देखा गया है। जो किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। एसएसपी मनु महाराज के निर्देश पर फुलवारी शरीफ एएसपी राकेश कुमार की टीम ने रेड किया। मैदान की घेराबंदी कर लूट के वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे अपराधियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास पिस्टल, गोली, चाकू और इनकी निशानदेही पर लूट व चोरी के ज्वेलरी बरामद किया.

इस तरह करते थे रेकी

रात के अंधेरे में ये अपराधी लूट की वारदातों को अंजाम तो देते ही थे, इसके साथ ही खाली पड़े घर व अपार्टमेंट्स के फ्लैट्स में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। दरअसल, अपराधियों ने चोरी करने के लिए खाली पड़े घर व फ्लैट्स की पहचान करने का एक अनोखा तरीका निकाल रखा था। दिन में अपराधियों का गैंग अलग- अलग इलाकों में रस्सी बेचने निकल जाता था। पहचान के बाद रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दे आसानी से फरार हो जाते थे।

गैंग में कई स्टेट के अपराधी हैं शामिल

पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का गैंग काफी बड़ा है। गैंग में करीब दो दर्जन अपराधी शामिल हैं। खास बात ये है कि गैंग में शामिल अपराधी किसी एक शहर या स्टेट के रहने वाले नहीं हैं। गैंग में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के अपराधी शामिल हैं। पटना पुलिस को इन अपराधियों की काफी दिनों से तलाश थी। कुछ दिनों पहले ही इन्हीं अपराधियों ने फुलवारी शरीफ में लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।  Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Tuesday, May 31, 2016

174 राइस मिलरों पर प्राथमिकी का आदेश

सरकार ने डिफाल्टर हुए क्7ब् चावल मिलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सोमवार को संबंधित जिलाधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार जिन राइस मिलरों पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है उनमें जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, पटना, नालंदा, नवादा, शेखुपरा, लखीसराय, बेगूसराय, दरभंगा, वैशाली, सिवान, छपरा, सीतामढ़ी और मुंगेर जिले के राइस मिल हैं।

ऐसे 9भ् डिफाल्टर चावल मिल मालिकों का स्पीडी ट्रायल कराने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया गया है, जिनके मिलों ने कोर्ट के आदेश के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। इसलिए कोर्ट के आदेश पर अब कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जरूरत पड़ी तो राइस मिलरों के खिलाफ कुर्की- जब्ती भी होगी. Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Wednesday, May 25, 2016

मायके में रह रही महिला को मारी गोली, हालत नाजुक

नगरा ओपी के रसूलपुर गांव में सोमवार की आधी रात बाद अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह छत पर सो रही थी। गंजी- बनियान में आए अपराधी फरार होने में सफल रहे। आर्मी जवान की पत्नी वर्तमान समय अपने मायके में थी। गंभीर हालत में परिजन सदर अस्पताल ले गए, जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

गांव निवासी रामजन्म सिंह की ख्भ् वर्षीय पुत्री चंदा देवी की शादी ताजपुर थाना के झखरा गांव के रूपेश कुमार सिंह से हुई है। रूपेश आर्मी का जवान है, जो राजस्थान में कार्यरत है। घटना की जानकारी देते हुए घायल महिला के भाई प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना लगभग क् बजे रात्रि की है। चंदा छत पर सोई थी तथा छत पर कुछ दूरी पर और परिजन सोये थे.

अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। जो चंदा के जबड़े में लगी थी। उन्होंने बताया कि अपराधियों को आंगन में सीढ़ी से उतरते और भागते हुये देखा गया। अपराधियों के घर के पीछे से जंगला के सहारे छत पर चढ़ने तथा गंजी और बनियान पहनने की बात बतायी जा रही है। आंगन में एक गोली गिरी हुई मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने नट गिरोह द्वरा घटना देने की आशंका जताई है। हांलाकि पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है.  Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Tuesday, May 24, 2016

अपराध पर अंकुश लगाएगा फाइट फार क्राइम

पंचायत चुनाव के बाद अपराध का जोर एक बार फिर पुलिस को चुनौती देने को तैयार है। ऐसे में पुलिस भी अपराधियों पर जवाबी कार्रवाई के लिए दम भर रही है। राजधानी में डीआईजी ने सुरक्षा का विशेष प्लान तैयार किया है, जिसे फाइट फार क्राइम का नाम दिया गया है। इस अभियान के जरिए पुलिस राजधानी को क्राइम फ्री बनाने का पूरा प्रयास करेगी। इसमें वाहन चोरी से लेकर अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने की योजना है.

यह है फाइट फार क्राइम

फाइट फार क्राइम का प्लान डीआईजी ने तैयार किया है। इसके पीछे उनका तर्क है कि पुलिस तो सुरक्षा को लेकर काम कर ही रही है। हम इसे विशेष टास्क पर काम कराएंगे। पुलिस कर्मियों को प्रतिदिन चुनौती के रूप में बड़ा टारगेट दिया जाएगा और इसे अचीव करने पर जोर दिया जाएगा। डीआईजी का कहना है कि जब पुलिस टास्क पर काम करेगी और उसे परिणाम हर हाल में देना होगा। इससे अपराध तो रुकेगा ही और जनता में भी सुरक्षा की भावना आएगी.

असलहा और शराब पर विशेष जोर

डीआईजी ने अभियान में सबसे पहले असलहा और शराब को टारगेट पर लिया है। इसके लिए प्रतिदिन पुलिस को एक हजार वाहनों की चेकिंग का टारगेट दिया जाएगा। इसमें संबंधित थाना की पुलिस न सिर्फ वाहनों के कागजात चेक करेगी बल्कि डिक्की से हथियार और शराब की भी पड़ताल करेगी। चार पहिया वाहनों को भी चेक करने को कहा गया है लेकिन विशेष जोर दो पहिया वाहनों पर होगा.

लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर

पुलिस थानों में जो भी मामले लंबित है उसके निस्तारण को लेकर विशेष जोर दिया जाएगा। डीआईजी ने कहा है कि अभी हाल ही में उन्होंने बिल्डर और भू- माफियाओं से संबंधित मामलों का रिव्यू किया है, जिसमें पुलिस की लापरवाही का खेल उजागर हुआ है। ऐसे लंबित मामलों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस इसमें मनमानी करेगी तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पंचायत चुनाव के बाद थानेदारों को भी हटाया जाएगा, जो अपराध और अपराधियों से साठगांठ रखते हैं। जांच पड़ताल में कई का नाम सामने आया है.  Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Wednesday, May 4, 2016

छिटपुट घटनाओं के बीच 60 फीसदी पड़े वोट

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में भी फ्8 जिलों के म्ख् प्रखंडों में सोमवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान हुआ। सुबह से ही वोट डालने वालों की लंबी कतारें दिखीं। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अशोक चौहान ने बताया कि तीसरे चरण में म्0 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले। पहले चरण में म्8 और दूसरे चरण में भ्7 फीसदी वोटिंग हुई थी.

औरंगाबाद, प चंपारण और समस्तीपुर में होगा पुनर्मतदान

आयोग ने औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड में मतदान केंद्र संख्या म्फ्, म्ब् और म्भ् के बारे में शिकायत मिलने पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय किया है। समस्तीपुर जिले के सिंधिया प्रखंड में मतदान केंद्र संख्या क्ख्भ्, क्ख्म् और पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड के बूथ संख्या फ्87 पर आयोग पुनर्मतदान कराएगा। औरंगाबाद जिले में गड़बड़ी की शिकायत की पुष्टि होने पर डीएम के आदेश पर स्टैटिक ड्यूटी में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सहित क्म् मतदान कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है.

झड़प में जमकर फायरिंग

उधर, पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार गया जिले नीमचक बथानी में दो समुदाय के मुखिया प्रत्याशी के बीच मारपीट और गोलीबारी में रंजीत यादव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सीतामढ़ी जिले रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झड़प हुई है। सारण जिले के माधोपुर पंचायत दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई जख्मी हैं.

लालू के गांव में झड़प

गोपालगंज जिला अंतर्गत लालू प्रसाद के गांव फुलवरिया पाण्डेय टोला स्थित बूथ संख्या म्8 व म्8 पर दो पक्षों के लोगों में झड़प हो गई। जिससे मतदान आधा घंटे तक बाधित रहा। सिवान में मतपेटी बदलते दो पीठासीन अधिकारियों गिरफ्तार किया गया है। फ्8 शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। पटना के पालीगंज के मंगलबिगहा में दहशत फैलाने को फाय¨रग की गई। नवादा जिला अंतर्गत रोह और कौआकोल में बूथ लुटेरों को भगाने के लिए पुलिस को हवाई फाय¨रग करनी पड़ी। सारण जिला अंतर्गत संवरी जलालपुर बूथ संख्या क्भ्ब् पर उपद्रवियों ने हंगामा किया। अरवल जिला अंतर्गत करपी प्रखंड के केयाल पंचायत में मतदान केन्द्र संख्या ख्ख्0 पर ग्रामीणों ने सख्ती बरतने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। कुसरे के मतदान केंद्र संख्या क्भ्क् पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों की बीच भिड़ंत हो गई। ख्0 लोगों के घायल होने की सूचना है। हुलासगंज प्रखंड में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Thursday, April 14, 2016

पटना साहिब के नाम पर हर काम छोड़ देते : दलेर

पॉप सिंगर व सूफी गायन के लिए फेम दलेर मेहंदी बुधवार को अलग मूड में दिखे। उद्घाटन सत्र पूरा होने के बाद उनके आने का इंतजार हो रहा था। अशोक राजपथ के रास्ते आयोजन स्थल राजकीयकृत उच्च विद्यालय आने के कारण उनका काफिला जाम में फंस गया। वे आयोजन स्थल कुछ देर से पहुंचे.

हर कार्यक्रम रद्द कर आता

दलेर ने कहा कि पटना साहिब महोत्सव में ख्0क्ख् में भी आया था। इस बार भी जैसे ही संपर्क साधा गया, तुरत हामी भर दी और आ गया। पटना हमारी जन्मभूमि व गुरु का घर है। कल ही हैदराबाद में प्रोग्राम पेश करना है। मार्निग आठ बजे पटना से प्रस्थान करेंगे।

फ्भ्0 साल पर गाना बनाया

दलेर ने कहा कि दशमेश पातशाह गुरु गोविंद सिंह महाराज के फ्भ्0वां प्रकाश पर्व को लेकर तख्तश्री कमेटी के आग्रह करने पर एक गाना तैयार किया है। इसमें व‌र्ल्ड के सिख समाज व गुरु के चाहने वालों को पटना साहिब आने को निमंत्रण दिया है। इसके बोल हैं साढ़े तीन सौ साल सच्चे पातशाह दे नाल साहिबे कमाल, बधाइयां बधाइयां बधाइयां वे आज सूफी व भोजपुरी पर भी कमांड रखते हैं और पटना में पेश होने वाले कार्यक्रम में हर किसी के फरमाइश का ख्याल रखेंगे। दलेर ने कहा कि कल उनका प्रोग्राम हैदराबाद, फिर चंडीगढ़ के ऊना, दिल्ली, विलासपुर आदि जगहों पर लगातार जून तक है। फिर भी यहां से कार्यक्रम पेश करने की सूचना मिलते ही हामी भर दी.

शराबबंदी से बेहतर माहौल

शराबबंदी के बाबत पूछे जाने पर दलेर ने कहा कि इससे खुश हैं। गुरु महाराज ने भी लोगों से नशा के सेवन से दूर रहने को कहा है। नशा आदमी को बर्बाद कर देता है। परिवार तबाह कर देता है और कहीं का नहीं छोड़ता है। हर धर्म में नशा की खिलाफत की गई है। चाहते हैं कि नशा पर पूरी तरह से बैन हो.

मानवता का दिया संदेश

गायक दलेर मेहंदी ने कहा कि गुरू ने जाति- पाति व ऊंच- नीच के भेदभाव को दूर करने का काम किया। तभी तो उन्होंने पांच लोगों के शीश मांग कर उन्हें अमृतपान करा उन्हीं से खुद अमृतपान कर आपे गुरु चेला का दौर शुरू किया। उन्होंने संदेश दिया कि मानस की जात सब एकै पहिचानो। इसलिए हर गरीब व जरूरतमंदर की मदद करो। गरीबों व दुर्बल की सेवा करो. Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Tuesday, April 12, 2016

फर्जी शिक्षकों की शिनाख्त को चलती रहेगी कार्रवाई: हाईकोर्ट

सूबे में फर्जी शिक्षकों की शिनाख्त के लिए निगरानी जांच और कार्रवाई चलती रहेगी। यह निर्देश पटना हाईकोर्ट के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी और न्यायधीश ए अमानुल्लाह ने सोमवार को रंजीत पंडित और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया। अब इस मसले पर ब् जुलाई को सुनवाई होगी। ब् जुलाई को कोर्ट के आदेश पर विजिलेंस अपनी रिपोर्ट देगी। बता दें कि आई नेक्स्ट ने शिक्षकों के नियुक्ति घोटाले की की खबर (यहां तो गुरू जी ही गड़बड़ हैं) प्रमुखता से प्रकाशित की थी.

कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी एवं न्यायाधीश ए अमानुल्लाह की दो सदस्यीय खंडपीठ को सुनवाई के दौरान विजिलेंस ब्यूरो की ओर से फर्जी शिक्षकों की शिनाख्त के लिए हो रही जांच की प्रगति की जानकारी दी गई। बताया गया कि अब तक क्,भ्8,फ्ब्ख् शिक्षकों की योग्यता संबंधी प्रमाण पत्रों की जांच की गई। उनमें से ख्0क् प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए, जबकि इस सिलसिले में अभी तक 8ब् एफआइआर दर्ज कराए गए हैं।

याचिकाकर्ता के वकील दीनू कुमार कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति तीन चरणों में हुई थी। ऐसे शिक्षकों की संख्या तीन लाख थी। अभी भी बड़ी संख्या में प्रमाण पत्रों की जांच नहीं हो पाई है। फर्जी शिक्षकों से वेतन की वसूली होनी चाहिए। उन्होंनें कहा कि रायगढ़ और आसाम जो टीम जांच के लिए गई थी उस रिपोर्ट का क्या हुआ? अब तक कोई रिकवरी नहीं हुई है। कहा कि सरकार जितनी तत्परता से शराबबंदी करवा रही है उतनी तत्परता से फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं कर रही.  Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Friday, April 8, 2016

ताड़ी व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन

पूरे बिहार में शराब बंदी के साथ साथ ताड़ी पर भी सरकार द्वारा लगाए प्रतिबंध के बाद इस धंधे में लगे लोग बेरोजगार हो गए हैं और धीरे- धीरे उनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित लोग सड़क पर उतर कर विरोध जताने लगे हैं। गुरुवार को पूरे जिले से लगभग ख् हजार ताड़ी व्ययसाय से जुड़े महिला- पुरुष बेगूसराय समाहरणालय पहुंच जम कर हंगामा किया। इन लोगों का कहना है कि सरकार ने एकाएक ताड़ी बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है जिससे बेरोजगार हो गए हैं। बच्चों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है और ऐसे में एक दिन सहन नहीं करेंगे।

नए रोजगार की करे व्यवस्था

सरकार या तो ताड़ी बेचने का परमिशन दे या नए रोजगार की व्यवस्था कर के दे। साथ ही सुरक्षा की गारंटी भी सरकार दे। प्रदर्शनकारी ताड़ी व्यवसायी घंटों समहरणालय को घेर कर बैठे रहे। मौके की गम्भीरता को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल को बुला लिया गया। प्रदर्शनकारियों को अधिकारियों द्वारा काफी समझाया गया लेकिन बात नहीं बन सकी। प्रदर्शनकारी जमे रहे। बाद में श्रम अधीक्षक मनीष कुमार ने जिला प्रशासन के तरफ से प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।

प्रशासन के सामने चार मांगें रखी

प्रदर्शनकारी ताड़ी व्यवसायियों ने ब् मांगे जिला प्रशासन के समक्ष रखी। कहा कि या तो पूर्व की तरह ताड़ी बेचने की अनुमति सरकार दे या फिर नए रोजगार की व्य्वस्था तुरत करे ताकि बच्चें भूखे नहीं मरे। इसके अलावा अगर चौड़ में ही ताड़ी बेचने है तो सरकार ताड़ी बेचने का स्थान चिन्हित करके हमे दे और वहां सुरक्षा की भी गारंटी सुनिश्चित करे। श्रम अधीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि उनकी सभी मांगें सरकार तक पहुंचा दी जाएगी। उन्होंने ताड़ी व्यवसाय से जुड़े लोगों से अनुरोध किया की वे इस व्यवसाय को छोड़ कर अन्य व्यवसाय को अपनाएं और शपथ लें कि वे शराब मुक्त बिहार बनने में सरकार की मदद करेंगे। Read more http://inextlive.jagran.com/patna/