Showing posts with label Patna News ePaper in Hindi. Show all posts
Showing posts with label Patna News ePaper in Hindi. Show all posts

Wednesday, June 8, 2016

72890 सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सेवा समाप्त

बिहार कैबिनेट की बैठक में क्क् एजेंडे पास हुए। इसके साथ ही कैबिनेट ने मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों (एएसवी) के पैनल को निरस्त कर दिया गया। सहकारिता विभाग की नीति में परिवर्तन के फलस्वरूप पंचायत से प्रखंड स्तर पर फसल कटनी प्रयोग कराने और आर्थिक गणना संपन्न हो जाने के कारण निरस्त करने की स्वीकृति दी गई। मान्यताप्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक के लिए चयन प्रक्रिया वित्तीय वर्ष ख्0क्ख्- क्फ् और ख्0क्फ्- क्ब् में दो चरणों में पूरा किया गया और क्रमश: लगभग क्क्फ्8ब् और म्क्भ्0म् सहित लगभग कुल 7ख्890 को पैनलबद्ध किया गया था.

हटाए जाने का यह तर्क दिया गया

- सहकारिता विभाग के निर्णयानुसार फसल कटनी प्रयोग अब पंचायक स्तर पर न होकर पूर्व की भांति प्रखंड स्तर पर (एनआईएएस) किया जाना है। प्रखंड स्तर पर फसल कटनी प्रयोग संपादन का कार्य पूर्व की भांति अब निदेशालय द्वारा नियमित कर्मियों के माध्यम से किया जा सकेगा। ऐसे में मान्यताप्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक की भूमिका गौण हो गई है.

- आर्थिक गणना अथवा लघु सिंचाई गणना का कार्य भ् वर्षो के अंतराल पर किया जाता है। इस कारण मान्यताप्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक के पैनल को बरकरार रखे जाने का औचित्य ही आधारहीन हो गया है।

- मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के लिए निकाले गए विज्ञापन में यह स्पष्ट रूप से अंकित किया गया था कि यह कोई नियुक्ति या नियमित सेवा नहीं है और न ही यह संविदा आधारित नियुक्ति है।

- विज्ञापन में यह भी स्पष्ट था कि पैनल के माध्यम से कार्य करने वाले को भविष्य में नियमित नियुक्ति का कोई दावा मान्य नहीं होगा.

- इन स्वयंसेवकों से आवेदन शुल्क, परीक्षा शुल्क या निबंधन शुल्क के लिए कोई फीस नहीं ली गई थी.

सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव अशोक चौधरी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी, जिसकी रिपोर्ट भी नहीं आई है और रद्द कर दिया गया। इसके विरोध में 9 जून को राज्य के हर प्रखंड, जिला और कमिश्नरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, योजना एवं विकास मंत्री ललन सिंह, प्रधान सचिव दीपक प्रसाद का पुलता जलाया जाएगा। मामला कोर्ट में भी ले जाएंगे. Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Tuesday, June 7, 2016

लूट और चोरी बिहार में और सामान ठिकाने लगाते थे दिल्ली-महाराष्ट्र में

पटना पुलिस के हाथ अपराधियों का एक ऐसा गैंग लगा है जो चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम तो पटना में देते थे। लेकिन सामानों व ज्वेलरी को दिल्ली, महाराष्ट्र समेत दूसरे स्टेट में ठिकाने लगाते थे। इसी तरह महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में चोरी- लूट की वारदात को अंजाम देते थे और सामनों को पटना में ठिकाने लगाते थे। इस कारण लंबे समय से इस गैंग के अपराधी पुलिस की नजरों से बचे हुए थे। वारदात कहीं और सामान को कहीं ठिकाने लगाने के पिछे का सबसे बड़ा कारण ये था कि पुलिस इन पर शक न करे। लेकिन इस बार अपराधियों की शातिरगिरी नहीं चल सकी। पटना पुलिस की टीम ने गैंग में शामिल भ् शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी फुलवारी शरीफ थाना के आरके नगर मैदान के पास से हुई.

ऐसे आए गिरफ्त में

रविवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली की कुछ अपराधियों को आरके नगर मैदान के पास देखा गया है। जो किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। एसएसपी मनु महाराज के निर्देश पर फुलवारी शरीफ एएसपी राकेश कुमार की टीम ने रेड किया। मैदान की घेराबंदी कर लूट के वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे अपराधियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास पिस्टल, गोली, चाकू और इनकी निशानदेही पर लूट व चोरी के ज्वेलरी बरामद किया.

इस तरह करते थे रेकी

रात के अंधेरे में ये अपराधी लूट की वारदातों को अंजाम तो देते ही थे, इसके साथ ही खाली पड़े घर व अपार्टमेंट्स के फ्लैट्स में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। दरअसल, अपराधियों ने चोरी करने के लिए खाली पड़े घर व फ्लैट्स की पहचान करने का एक अनोखा तरीका निकाल रखा था। दिन में अपराधियों का गैंग अलग- अलग इलाकों में रस्सी बेचने निकल जाता था। पहचान के बाद रात के अंधेरे में वारदात को अंजाम दे आसानी से फरार हो जाते थे।

गैंग में कई स्टेट के अपराधी हैं शामिल

पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों का गैंग काफी बड़ा है। गैंग में करीब दो दर्जन अपराधी शामिल हैं। खास बात ये है कि गैंग में शामिल अपराधी किसी एक शहर या स्टेट के रहने वाले नहीं हैं। गैंग में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली के अपराधी शामिल हैं। पटना पुलिस को इन अपराधियों की काफी दिनों से तलाश थी। कुछ दिनों पहले ही इन्हीं अपराधियों ने फुलवारी शरीफ में लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था।  Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Tuesday, May 31, 2016

174 राइस मिलरों पर प्राथमिकी का आदेश

सरकार ने डिफाल्टर हुए क्7ब् चावल मिलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सोमवार को संबंधित जिलाधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार जिन राइस मिलरों पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है उनमें जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, पटना, नालंदा, नवादा, शेखुपरा, लखीसराय, बेगूसराय, दरभंगा, वैशाली, सिवान, छपरा, सीतामढ़ी और मुंगेर जिले के राइस मिल हैं।

ऐसे 9भ् डिफाल्टर चावल मिल मालिकों का स्पीडी ट्रायल कराने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया गया है, जिनके मिलों ने कोर्ट के आदेश के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। इसलिए कोर्ट के आदेश पर अब कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जरूरत पड़ी तो राइस मिलरों के खिलाफ कुर्की- जब्ती भी होगी. Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Wednesday, May 25, 2016

मायके में रह रही महिला को मारी गोली, हालत नाजुक

नगरा ओपी के रसूलपुर गांव में सोमवार की आधी रात बाद अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब वह छत पर सो रही थी। गंजी- बनियान में आए अपराधी फरार होने में सफल रहे। आर्मी जवान की पत्नी वर्तमान समय अपने मायके में थी। गंभीर हालत में परिजन सदर अस्पताल ले गए, जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

गांव निवासी रामजन्म सिंह की ख्भ् वर्षीय पुत्री चंदा देवी की शादी ताजपुर थाना के झखरा गांव के रूपेश कुमार सिंह से हुई है। रूपेश आर्मी का जवान है, जो राजस्थान में कार्यरत है। घटना की जानकारी देते हुए घायल महिला के भाई प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना लगभग क् बजे रात्रि की है। चंदा छत पर सोई थी तथा छत पर कुछ दूरी पर और परिजन सोये थे.

अचानक गोली की आवाज सुनाई दी। जो चंदा के जबड़े में लगी थी। उन्होंने बताया कि अपराधियों को आंगन में सीढ़ी से उतरते और भागते हुये देखा गया। अपराधियों के घर के पीछे से जंगला के सहारे छत पर चढ़ने तथा गंजी और बनियान पहनने की बात बतायी जा रही है। आंगन में एक गोली गिरी हुई मिली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने नट गिरोह द्वरा घटना देने की आशंका जताई है। हांलाकि पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है.  Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Wednesday, May 4, 2016

छिटपुट घटनाओं के बीच 60 फीसदी पड़े वोट

पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में भी फ्8 जिलों के म्ख् प्रखंडों में सोमवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान हुआ। सुबह से ही वोट डालने वालों की लंबी कतारें दिखीं। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अशोक चौहान ने बताया कि तीसरे चरण में म्0 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले। पहले चरण में म्8 और दूसरे चरण में भ्7 फीसदी वोटिंग हुई थी.

औरंगाबाद, प चंपारण और समस्तीपुर में होगा पुनर्मतदान

आयोग ने औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड में मतदान केंद्र संख्या म्फ्, म्ब् और म्भ् के बारे में शिकायत मिलने पर पुनर्मतदान कराने का निर्णय किया है। समस्तीपुर जिले के सिंधिया प्रखंड में मतदान केंद्र संख्या क्ख्भ्, क्ख्म् और पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड के बूथ संख्या फ्87 पर आयोग पुनर्मतदान कराएगा। औरंगाबाद जिले में गड़बड़ी की शिकायत की पुष्टि होने पर डीएम के आदेश पर स्टैटिक ड्यूटी में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सहित क्म् मतदान कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है.

झड़प में जमकर फायरिंग

उधर, पुलिस मुख्यालय से मिली सूचना के अनुसार गया जिले नीमचक बथानी में दो समुदाय के मुखिया प्रत्याशी के बीच मारपीट और गोलीबारी में रंजीत यादव की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सीतामढ़ी जिले रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच झड़प हुई है। सारण जिले के माधोपुर पंचायत दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई जख्मी हैं.

लालू के गांव में झड़प

गोपालगंज जिला अंतर्गत लालू प्रसाद के गांव फुलवरिया पाण्डेय टोला स्थित बूथ संख्या म्8 व म्8 पर दो पक्षों के लोगों में झड़प हो गई। जिससे मतदान आधा घंटे तक बाधित रहा। सिवान में मतपेटी बदलते दो पीठासीन अधिकारियों गिरफ्तार किया गया है। फ्8 शरारती तत्वों को गिरफ्तार किया गया है। पटना के पालीगंज के मंगलबिगहा में दहशत फैलाने को फाय¨रग की गई। नवादा जिला अंतर्गत रोह और कौआकोल में बूथ लुटेरों को भगाने के लिए पुलिस को हवाई फाय¨रग करनी पड़ी। सारण जिला अंतर्गत संवरी जलालपुर बूथ संख्या क्भ्ब् पर उपद्रवियों ने हंगामा किया। अरवल जिला अंतर्गत करपी प्रखंड के केयाल पंचायत में मतदान केन्द्र संख्या ख्ख्0 पर ग्रामीणों ने सख्ती बरतने पर पुलिस पर पथराव कर दिया। कुसरे के मतदान केंद्र संख्या क्भ्क् पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों की बीच भिड़ंत हो गई। ख्0 लोगों के घायल होने की सूचना है। हुलासगंज प्रखंड में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Thursday, August 13, 2015

Patna Pirate Team Is Not Powerful In Pro Kabaddi Series

प्रो कबड्डी की धूम पूरे देश में मची है. अमिताभ बच्चन के 'कबड्डी-कबड्डी' हंगामे ने देशभर के यूथ में इस खेल के प्रति गजब का रोमांच पैदा कर दिया है. अफसोस पटना पायरेट टीम की खराब परफॉर्मेस से इसके फैन निराश हैं. प्रो कबड्डी लीग के सीजन-टू में टीम कॉम्बिनेशन बदला हुआ है और कई इवेंट के बाद भी ग्राउंड पर इनकी हू-तू-तू जम नहीं रही है. यही वजह है कि टीम अपनी स्थिति मजबूत नहीं कर पाई है. खेल में दो चीजें होती हैं, एक ऑफेंस और दूसरा डिफेंस, पर इन दोनों में डिफेंस का एरिया भी टीम का कमजोर ही रहा है. इसके साथ ही स्टार खिलाडी और कैप्टन राकेश कुमार नहीं चल पाए हैं. वे पटना में ही खेले गए मैच में ही चोटिल होने के बाद अब तक उबर नहीं पाए हैं. अब वे टीम में खेल भी नहीं रहे हैं. अब टीम के सामने एक ही उम्मीद है कि लीग में तीन मैच जीत जाए, तभी सेमीफाइनल में भी खेलने की आस बंधेगी. बेंगलुरु और पुणे में होने वाले मैच पर सबकी नजर है.

डिफेंस कमजोर है, क्योंकि..

किसी भी टीम में डिफेंस की एक मजबूत जगह होती है, पर पटना पायरेट के साथ फिलहाल यह कमी है. बिहार राज्य कबड्डी संघ के सेक्रेटरी कुमार विजय ने टीम का आंकलन करते हुए कहा कि डिफेंस नहीं चल पाया है. दरअसल, टीम बनने के समय इसमें पांच डिफेंस के प्लेयर सर्विसेज से लेने की बात हुई थी, पर ऐसा नहीं हो सका. सर्विसेज की मांग थी कि वे अपने सर्विसेज के लोगो के साथ ही खेलेंगे, लेकिन प्रो कबड्डी के आयोजक इसके लिए तैयार ही नहीं थे. See more - http://inextlive.jagran.com/patna-pirate-team-is-not-powerful-in-pro-kabaddi-series-88532

Source: Patna News

View: ePaper Patna

Monday, August 10, 2015

Pandit Rajan Mishra And Sajan Mishra Are In Patna

टैलेंट नहीं परसेंट से माने जाते हैं अच्छे स्टूडेंट्सशास्त्रीय संगीत के जाने-माने नामों में पद्मविभूषण पंडित राजन मिश्र एवं पद्मविभूषण साजन मिश्र की अपनी अलग पहचान हैं. दन दिनों ये दोनों स्पिक मैके की ओर से पटना के अलग-अलग एजुकेशन इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स को शास्त्रीय संगीत से रू-ब-रू करा रहे हैं. आई-नेक्स्ट से बात करते हुए राजन व साजन मिश्र ने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा-दीक्षा, इसके प्रचार-प्रसार, और तनाव दूर करने में शास्त्रीय संगीत के रोल आदि पर अपने विचार रखे. 

राजन मिश्रा:

अब पश्चिमी देशों में भी लोग शास्त्री संगीत सुनना काफी पसंद कर रहे हैं. इसके बाद भी इसका प्रसार नहीं हो पा रहा आखिर क्यों?

आज के समय में रॉक-पॉप के मैडोना हों या कोई और कलाकार विदेशों में परफॉमेंस पर मीडिया में अच्छी जगह मिलती है. हिंदुस्तानी वोकल म्यूजिक का विदेशों में ही नहीं भारत में ख्भ् हजार से ज्यादा दर्शक टिकट खरीद कर देखते हैं, लेकिन इनको वैसा स्थान नहीं मिल पाता है जैसा की विदेशों में मिलता है. पॉप और रॉक वालों के पास तगड़ी पीआर एजेंसी होती है. हालांकि भारत के पारंपरिक संगीत के कलाकार स्वाभिमानी होते हैं. वे इन सब पर ध्यान नहीं देते हैं.

भारत में शास्त्रीय संगीत के एजुकेशन की स्थिति है?

हमारे समय में सातवीं तक संगीत की शिक्षा अनिवार्य थी. आज इस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है. स्टूडेंट्स की प्रतिभा का आकलन परसेंट पर होता है, जबकि कम परसेंट वाले स्टूडेंट्स में भी अच्छी प्रतिभा है. संगीत की शिक्षा पाकर लोग लंबे समय तक म्यूजिक इंडस्ट्री में टिक रहे हैं. सोनू निगम, श्रेया आदि कलाकार एजुकेशन पाकर आए हैं. इसी कारण इंडस्ट्री में टिके हुए हैं. वैसे, कई कलाकर तो ऐसे भी हैं जो एक एल्बम में दिखते हैं फिर कहां गायब हो जाते पता भी नहीं चलता.  See more - http://inextlive.jagran.com/pandit-rajan-mishra-and-sajan-mishra-are-in-patna-88087

Source: Patna News