Showing posts with label Patna News ePaper. Show all posts
Showing posts with label Patna News ePaper. Show all posts

Thursday, July 14, 2016

राष्ट्रकवि के नाम से जल्द बने यूनिवर्सिटी : शिक्षा मंत्री

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सरकार संकल्पित है यही कारण है कि बिहार में नकल मुक्तपरीक्षा ली गई। लेकिन सरकार में ही कुछ ऐसे लोग शामिल थे जिनके कारण शिक्षा गर्त में जा रही थी। अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई हो रही है और उन्हें जेल भेजा जा रहा है। यह बातें बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने जीडी कॉलेज में मिथिला यूनिवर्सिटी के विस्तार केंद्र और नव निर्मित परीक्षा भवन का इनॉगरेशन करते हुए कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, सरकार के सात निश्चय में एक निश्चय यह भी है।

स्टूडेंट को होगा फायदा

विस्तार केंद्र के बारे में शिक्षा मंत्री ने कहा कि विस्तार केंद्र जीडी कॉलेज में खुलने से जिले के सभी कॉलेजों के छात्र- छात्राओं को फायदा मिलेगा। किसी तरह के कागजी कार्य चाहे एडमिट कार्ड की बात हो या फॉर्म भरने की, सभी यही से किए जा सकेंगे। डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि दिली चाहत है कि बेगूसराय में जल्द ही राष्ट्रकवि दिनकर के नाम से यूनिवर्सिटी खोला जाए। ज्ञात हो कि पिछले दिनों बेगूसराय के जीडी कॉलेज में यूनिवर्सिटी के उपकेंद्र खोलने की बात कही गयी थी लेकिन यह उपकेंद्र नहीं बल्कि उसका विस्तार केंद्र है। शिक्षा मंत्री ने फीता काट और दीप प्रज्वलित कर विस्तार केंद्र का इनॉगरेशन किया।

कॉलेज की व्यवस्था सुधारा जाए

बेगूसराय सांसद डॉक्टर भोला प्रसाद सिंह ने कहा कि विस्तार केंद्र खोलने से पहले जरूरत इस बात की है कि कॉलेज की व्यवस्था को सुधारा जाए। जब छात्र कॉलेज आते ही नहीं हैं तो किस प्रकार इस केंद्र की योजना फलीभूत हो पाएगी। मौके पर बिहार सरकार के भू राजस्व मंत्री मदन मोहन झा, नगर विधायक अमिता भूषण, मिथिला यूनिवर्सिटी के वीसी साकेत कुशवाहा, विधान पार्षद दिलीप चौधरी, जीडी कॉलेज के प्राचार्य अवधेश कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षाविद और छात्र उपस्थित थे। 

Source: InextLive Jagran

Thursday, July 7, 2016

ठनका गिरने से चार की मौत, तीन जख्मी

बुधवार दोपहर ठनका गिरने से चंडी, रहुई व सरमेरा प्रखंड में दो छात्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत तीन जख्मी हो गए। वहीं आधा दर्जन मवेशी की भी मौत हो गई। पहली घटना चंडी थाना के मोहसीमपुर में घटी। विजय यादव का क्ख् वर्षीय पुत्र राजा कुमार, मोहसीमपुर नया टोला निवासी श्याम साव का क्क् वर्षीय पुत्र वरुण कुमार उर्फ वरण ट्यूशन पढ़कर गांव लौट रहा था। बारिश से बचने के लिए वृक्ष के पास खड़ा था। इसी बीच ठनका गिरने से घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। जबकि साथ में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहे मृतक वरण का जुड़वा भाई क्ख् वर्षीय छोटन कुमार व पाली साव का पुत्र लल्लू कुमार व काली साव की पत्नी पूनम देवी उर्फ सुनैना जख्मी हो गई।

सीओ पहुंचे घटनास्थल

जख्मी का इलाज प्राथमिक केन्द्र में हो रहा है। रहुई के पीएचसी के पास भैस चरा रहे अशोक यादव की मौत ठनका गिरने से हो गई। सरमेरा के नरसिंहपुर गांव में मवेशी चराने के दौरान ठनका गिरने से चन्द्रदेव यादव की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन मवेशी की मौत होने की सूचना है। लेकिन अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है। चंडी के सीओ राजीव रंजन ने पीडि़त परिजनों को सांत्वना देते हुए सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया। 

Source: Inext Live Jagran

Tuesday, June 21, 2016

पकड़ा गया 'लाल'

आखिरकार टॉपर्स घोटाला के प्रमुख आरोपी डा। लाकेश्वर और उनकी पत्‍‌नी डा। ऊषा सिन्हा को एसआईटी ने बनारस से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उस समय हुई जब दोनों भेलूपुर थाना में किना राम अघोर आश्रम के पास ठिकाना बदलने की तैयारी में थे। आल्टो कार से दोनों निकले ही थे कि एसआईटी के चंगुल में फंस गए। कार को भी जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई में बनारस पुलिस का भरपूर साथ मिला। दोनों को बनारस की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से ट्रांजिट रिमांड पर एसआईटी के हवाले किया गया।

लगातार चल रही थी रेकी

एसआईटी इंचार्ज मनु महाराज को लाल और ऊषा द्वारा बदले जा रहे ठिकानों की सूचना मिल रही थी। दो- तीन दिन पहले ही दोनों बनारस पहुंचे। वहां घनी आबादी वाले कना राम आश्रम के पास ठिकाना रखा था। इसकी भनक एसआईटी को लगी। एसआईटी में शामिल एटीएस के विजय कुमार चौरसिया समेत ब् इंस्पेक्टर और ब् सिपाहियों की टीम कई दिनों से यूपी में ही कैंप कर रही थी। यही टीम बनारस पहुंची। दो दिनों की रेकी के बाद सोमवार की सुबह 7 से 8 बजे के बीच गिरफ्तार किया.

अनामिका दे रही थी संरक्षण

लालकेश्वर पत्‍‌नी के साथ बनारस में यू हीं नहीं थे। उन्हें फैमिली का भरपूर संरक्षण था। दरअसल, इसी मामले में फरार विकास चन्द्रा (लाल के बेटे पिक्कू का साला) की बहन अनामिका का बनारस में ससुराल है। अनामिका और उसके ससुराल वाले लालकेश्वर और ऊषा की मदद कर रहे थे.

एमयू के एक्स वीसी के घर पहुंचे

8 जून को बोर्ड के चेयरमेन पद से इस्तीफा देने के बाद से ही लालकेश्वर और ऊषा घर छोड़ फरार हो गए थे। एसआईटी के अनुसार सबसे पहले दोनों मगध यूनिवर्सिटी के एक्स वीसी व अपने समधी अरुण कुमार के घर छिपे थे.उस समय बच्चा राय की गिरफ्तारी को लेकर एसआईटी का ध्यान बंटा हुआ था। कई दिनों तक अरुण कुमार के घर छिपने के बाद दोनों लखनऊ चले गए। फैमिली वालों के संरक्षण में दोनों ने कुछ दिन लखनऊ में बिताए। इसके बाद ही बनारस आए। लालकेश्वर और ऊषा के मोबाइल नंबर को एसआईटी ने सर्विलांस पर ले रखा था। जिसकी जानकारी लगातार ली जा रही थी। अपनी जरूरतों के हिसाब से मोबाइल ऑन करते थे और बात करने के बाद ऑफ कर देते थे। इसी ऑन- ऑफ के बीच एसआईटी को इनका लास्ट लोकेशन मिल गया.  Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Wednesday, June 15, 2016

बुजुर्ग न लें टेंशन, एप से करें शिकायत

बुजुर्गो को भी दैनिक जीवन में कई चीजों की जरूरत रहती है लेकिन अत्याचार और मानसिक प्रताड़ना के बढ़ते मामले के कारण वे बेहद अकेले होते जा रहे हैं। इन्हीं बातों का ध्यान में रखते हुए हेल्प एज इंडिया की ओर से हेल्प एज एसओएस एप मंगलवार को लांच किया गया। बीआईए सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हेल्प एज इंडिया के स्टेट हेड गिरीश चंद्र मिश्र, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओमप्रकाश, फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो। बीएन सिंह ने इस एप की आवश्यकता और समाज में बुजुर्गो की स्थिति के बारे में अपने विचार रखे। यह जीपीएस बेस्ट प्रोग्राम है।

कानून को जाने, अत्याचार से बचें

बिहार राज्य विधिक सेवा के संयुक्त सचिव एमएन तिवारी ने कहा कि बुजुर्गो या सिनीयर सिटीजन को अपने अधिकारों और इसकी रक्षा के बारे में कानूनी जानकारी होनी चाहिए। फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन ऑफ बिहार के अध्यक्ष प्रो। बीएन सिंह ने कहा कि जब तक आमजन में सीनियर सिटीजन और युवा के बीच संवाद नहीं होगा तब तक वे अकेलेपन का हल नहीं ढूढ़ पाएंगे। उन्होंने बताया कि सीनियर सिटीजन के लिए मेनटेनेंस पाने के लिए जो ट्राइब्यूनल बनाया गया है उसमें सुधार की जरूरत है।

एप दबाते ही हेल्पलाइन से हेल्प

यह चौबीसो घंटे काम करेगा। इसमें हेल्पलाइन नंबर याद रखने की जरूरत नहीं क्योंकि एप का बटन दबाते ही हेल्पलाइन नंबर से कॉल लग जाएगी। इसके माध्यम से बुजुर्ग न केवल अपने खिलाफ हो रहे अत्याचार की शिकायत कर सकते हैं बल्कि अन्य सुविधा के बारे में भी जान सकेंगे। जैसे कि स्वास्थ्य और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में। गिरीश मिश्रा ने बताया कि हेल्प एज की ओर से एडवांटेज कार्ड प्रोग्राम चलाया जाता है। इसमें बुजुर्ग या सिनीयर सिटीजन दवा, जनरल गुड्स आदि की खरीद पर छूट दी जाती है। यह एप इमरजेंसी में हेल्प के लिए उपयोगी होगा.  Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Wednesday, June 8, 2016

72890 सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सेवा समाप्त

बिहार कैबिनेट की बैठक में क्क् एजेंडे पास हुए। इसके साथ ही कैबिनेट ने मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों (एएसवी) के पैनल को निरस्त कर दिया गया। सहकारिता विभाग की नीति में परिवर्तन के फलस्वरूप पंचायत से प्रखंड स्तर पर फसल कटनी प्रयोग कराने और आर्थिक गणना संपन्न हो जाने के कारण निरस्त करने की स्वीकृति दी गई। मान्यताप्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक के लिए चयन प्रक्रिया वित्तीय वर्ष ख्0क्ख्- क्फ् और ख्0क्फ्- क्ब् में दो चरणों में पूरा किया गया और क्रमश: लगभग क्क्फ्8ब् और म्क्भ्0म् सहित लगभग कुल 7ख्890 को पैनलबद्ध किया गया था.

हटाए जाने का यह तर्क दिया गया

- सहकारिता विभाग के निर्णयानुसार फसल कटनी प्रयोग अब पंचायक स्तर पर न होकर पूर्व की भांति प्रखंड स्तर पर (एनआईएएस) किया जाना है। प्रखंड स्तर पर फसल कटनी प्रयोग संपादन का कार्य पूर्व की भांति अब निदेशालय द्वारा नियमित कर्मियों के माध्यम से किया जा सकेगा। ऐसे में मान्यताप्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक की भूमिका गौण हो गई है.

- आर्थिक गणना अथवा लघु सिंचाई गणना का कार्य भ् वर्षो के अंतराल पर किया जाता है। इस कारण मान्यताप्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक के पैनल को बरकरार रखे जाने का औचित्य ही आधारहीन हो गया है।

- मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक संघ के लिए निकाले गए विज्ञापन में यह स्पष्ट रूप से अंकित किया गया था कि यह कोई नियुक्ति या नियमित सेवा नहीं है और न ही यह संविदा आधारित नियुक्ति है।

- विज्ञापन में यह भी स्पष्ट था कि पैनल के माध्यम से कार्य करने वाले को भविष्य में नियमित नियुक्ति का कोई दावा मान्य नहीं होगा.

- इन स्वयंसेवकों से आवेदन शुल्क, परीक्षा शुल्क या निबंधन शुल्क के लिए कोई फीस नहीं ली गई थी.

सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव अशोक चौधरी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी, जिसकी रिपोर्ट भी नहीं आई है और रद्द कर दिया गया। इसके विरोध में 9 जून को राज्य के हर प्रखंड, जिला और कमिश्नरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, योजना एवं विकास मंत्री ललन सिंह, प्रधान सचिव दीपक प्रसाद का पुलता जलाया जाएगा। मामला कोर्ट में भी ले जाएंगे. Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Tuesday, May 31, 2016

174 राइस मिलरों पर प्राथमिकी का आदेश

सरकार ने डिफाल्टर हुए क्7ब् चावल मिलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सोमवार को संबंधित जिलाधिकारियों को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार जिन राइस मिलरों पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है उनमें जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भोजपुर, पटना, नालंदा, नवादा, शेखुपरा, लखीसराय, बेगूसराय, दरभंगा, वैशाली, सिवान, छपरा, सीतामढ़ी और मुंगेर जिले के राइस मिल हैं।

ऐसे 9भ् डिफाल्टर चावल मिल मालिकों का स्पीडी ट्रायल कराने का निर्देश जिलाधिकारियों को दिया गया है, जिनके मिलों ने कोर्ट के आदेश के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। इसलिए कोर्ट के आदेश पर अब कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जरूरत पड़ी तो राइस मिलरों के खिलाफ कुर्की- जब्ती भी होगी. Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Thursday, April 14, 2016

पटना साहिब के नाम पर हर काम छोड़ देते : दलेर

पॉप सिंगर व सूफी गायन के लिए फेम दलेर मेहंदी बुधवार को अलग मूड में दिखे। उद्घाटन सत्र पूरा होने के बाद उनके आने का इंतजार हो रहा था। अशोक राजपथ के रास्ते आयोजन स्थल राजकीयकृत उच्च विद्यालय आने के कारण उनका काफिला जाम में फंस गया। वे आयोजन स्थल कुछ देर से पहुंचे.

हर कार्यक्रम रद्द कर आता

दलेर ने कहा कि पटना साहिब महोत्सव में ख्0क्ख् में भी आया था। इस बार भी जैसे ही संपर्क साधा गया, तुरत हामी भर दी और आ गया। पटना हमारी जन्मभूमि व गुरु का घर है। कल ही हैदराबाद में प्रोग्राम पेश करना है। मार्निग आठ बजे पटना से प्रस्थान करेंगे।

फ्भ्0 साल पर गाना बनाया

दलेर ने कहा कि दशमेश पातशाह गुरु गोविंद सिंह महाराज के फ्भ्0वां प्रकाश पर्व को लेकर तख्तश्री कमेटी के आग्रह करने पर एक गाना तैयार किया है। इसमें व‌र्ल्ड के सिख समाज व गुरु के चाहने वालों को पटना साहिब आने को निमंत्रण दिया है। इसके बोल हैं साढ़े तीन सौ साल सच्चे पातशाह दे नाल साहिबे कमाल, बधाइयां बधाइयां बधाइयां वे आज सूफी व भोजपुरी पर भी कमांड रखते हैं और पटना में पेश होने वाले कार्यक्रम में हर किसी के फरमाइश का ख्याल रखेंगे। दलेर ने कहा कि कल उनका प्रोग्राम हैदराबाद, फिर चंडीगढ़ के ऊना, दिल्ली, विलासपुर आदि जगहों पर लगातार जून तक है। फिर भी यहां से कार्यक्रम पेश करने की सूचना मिलते ही हामी भर दी.

शराबबंदी से बेहतर माहौल

शराबबंदी के बाबत पूछे जाने पर दलेर ने कहा कि इससे खुश हैं। गुरु महाराज ने भी लोगों से नशा के सेवन से दूर रहने को कहा है। नशा आदमी को बर्बाद कर देता है। परिवार तबाह कर देता है और कहीं का नहीं छोड़ता है। हर धर्म में नशा की खिलाफत की गई है। चाहते हैं कि नशा पर पूरी तरह से बैन हो.

मानवता का दिया संदेश

गायक दलेर मेहंदी ने कहा कि गुरू ने जाति- पाति व ऊंच- नीच के भेदभाव को दूर करने का काम किया। तभी तो उन्होंने पांच लोगों के शीश मांग कर उन्हें अमृतपान करा उन्हीं से खुद अमृतपान कर आपे गुरु चेला का दौर शुरू किया। उन्होंने संदेश दिया कि मानस की जात सब एकै पहिचानो। इसलिए हर गरीब व जरूरतमंदर की मदद करो। गरीबों व दुर्बल की सेवा करो. Read more http://inextlive.jagran.com/patna/

Monday, September 7, 2015

University Teachers Will Be Fight In Bihar Vidhansabha Election 2015

राजनीति की शुरुआत कॉलेज या यूनिवर्सिटी कैंपस से होती है. ऐसे भी पटना यूनिवर्सिटी में राजनीति की जमीन बहुत उपजाऊ है. बिहार पॉलिटिक्स में वर्तमान में जितने भी बड़े नाम हैं, वे कहीं न कहीं किसी न किसी रूप में पीयू से जरूर जुड़े हैं. एक बार फिर विधानसभा चुनाव को लेकर पीयू में राजनीति गरमाने लगी है. अभी ही दर्जनभर नाम सामने आ गए हैं, जो इस बार विधानसभा पहुंचने की जुगत में लगे हैं. आज टीचर्स डे के मौके पर आइए जानते हैं यूनिवर्सिटी की राजनीति के रास्ते विधानसभा पहुंचने में कौन किस तरह से अपनी तैयारी कर रहे हैं..

एकता ही मेरी ताकत..

बीजेपी के टिकट पर नवादा सीट से 13वीं लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे संजय पासवान भी विधानसभा इलेक्शन में फाइट करने वाले हैं. उन्होंने कहा कि मैं इस बार चुनाव तो लडूंगा, पर सुरक्षित सीट से नहीं. मुझे पार्टी किसी भी सामान्य सीट से टिकट दे दे. वैसे मेरा इंटरेस्ट दरभंगा, समस्तीपुर और नवादा कोई भी विधानसभा क्षेत्र हो सकता है. उन्होने कहा, मेरी दावेदारी इसलिए भी मजबूत है कि मैं लोकसभा का सदस्य रह चुका हूं और वाजपेयी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री भी. संजय ने कहा कि मैं वर्षो से संगठन से जुड़ा हूं. सांगठनिक एकता ही मेरे लिए प्लस प्वाइंट है, साथ ही दर्जनों सामाजिक संगठनों से भी जुड़ाव जीत में एक कड़ी का काम करेगी. 

हार को अबकी जीत में बदलूंगी 

वरिष्ठ समाजवादी व पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता की बेटी व सीनियर लीडर आलोक मेहता की बहन सुहेली मेहता हाल के दिनों में बिहार की राजनीति में बहुत तेजी से उभर रही हैं. कॉलेज की राजनीति से संसद के गलियारे तक पहुंचने का सपना लिए सुहेली पिछले लोकसभा चुनाव में भी लड़ी थी, पर जीत नहीं मिली. चिराग पासवान के साथ आई खटास के बाद उन्हें लोजपा से निकाल दिया गया. सुहेली कहती हैं बीजेपी से भी टिकट मिले, तो लड़ सकती हूं, वैसे राजद की ओर से भी हामी मिली है, देखते हैं क्या होता है. http://inextlive.jagran.com/university-teachers-will-be-fight-in-bihar-vidhansabha-election-2015-90855

Source: Patna News

Thursday, August 13, 2015

Train Ticket Full For Festival Season From Delhi And Mumbai

इस बार दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर बिहार से बाहर रह रहे लोगों को घर आने में परेशानी होने वाली है, क्योंकि दिल्ली, मुंबई सहित अन्य प्रमुख शहरों से पटना आने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं. कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें हैं ही नहीं तो अधिकांश में वेटिंग ही दिख रहा है. मालूम हो कि दीपावली क्क् नवंबर को है और इसके छह दिन बाद छठ होना है. 

तत्काल का ही इंतजार

नई दिल्ली से पटना आने वाली कई ट्रेनों के थर्ड एसी और स्लीपर में नो रूम तो कुछ में वेटिंग ही बहुत अधिक है. ऐसे में पैसेंजर के पास मात्र एक ही ऑप्शन है कि वे तत्काल का इंतजार करें. वहीं, रेल अधिकारियों की मानें, तो जैसे-जैसे फेस्टिवल का समय नजदीक आएगा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें भी चलायी जाने की योजना है. दिल्ली से आने वाली प्रमुख ट्रेनों में से गाड़ी संख्या क्भ्ब्8ब् महानंदा एक्सप्रेस में क्0 नवंबर से क्7 नवंबर तक वेटिंग टिकट ही मिल रहा है. 

कई ट्रेनों में वेटिंग

गाड़ी संख्या  नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या क्ख्ब्ख्ब् डिब्रूगढ़ राजधानी, गाड़ी संख्या क्ख्फ्म्8 विक्रमशिला में भी कई नवंबर से लेकर कई दिनों तक ट्रेनों में टिकट वेटिंग ही है. See more - http://inextlive.jagran.com/train-ticket-full-for-festival-season-from-delhi-and-mumbai-88428

Monday, August 10, 2015

Pandit Rajan Mishra And Sajan Mishra Are In Patna

टैलेंट नहीं परसेंट से माने जाते हैं अच्छे स्टूडेंट्सशास्त्रीय संगीत के जाने-माने नामों में पद्मविभूषण पंडित राजन मिश्र एवं पद्मविभूषण साजन मिश्र की अपनी अलग पहचान हैं. दन दिनों ये दोनों स्पिक मैके की ओर से पटना के अलग-अलग एजुकेशन इंस्टीट्यूट में स्टूडेंट्स को शास्त्रीय संगीत से रू-ब-रू करा रहे हैं. आई-नेक्स्ट से बात करते हुए राजन व साजन मिश्र ने शास्त्रीय संगीत की शिक्षा-दीक्षा, इसके प्रचार-प्रसार, और तनाव दूर करने में शास्त्रीय संगीत के रोल आदि पर अपने विचार रखे. 

राजन मिश्रा:

अब पश्चिमी देशों में भी लोग शास्त्री संगीत सुनना काफी पसंद कर रहे हैं. इसके बाद भी इसका प्रसार नहीं हो पा रहा आखिर क्यों?

आज के समय में रॉक-पॉप के मैडोना हों या कोई और कलाकार विदेशों में परफॉमेंस पर मीडिया में अच्छी जगह मिलती है. हिंदुस्तानी वोकल म्यूजिक का विदेशों में ही नहीं भारत में ख्भ् हजार से ज्यादा दर्शक टिकट खरीद कर देखते हैं, लेकिन इनको वैसा स्थान नहीं मिल पाता है जैसा की विदेशों में मिलता है. पॉप और रॉक वालों के पास तगड़ी पीआर एजेंसी होती है. हालांकि भारत के पारंपरिक संगीत के कलाकार स्वाभिमानी होते हैं. वे इन सब पर ध्यान नहीं देते हैं.

भारत में शास्त्रीय संगीत के एजुकेशन की स्थिति है?

हमारे समय में सातवीं तक संगीत की शिक्षा अनिवार्य थी. आज इस पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है. स्टूडेंट्स की प्रतिभा का आकलन परसेंट पर होता है, जबकि कम परसेंट वाले स्टूडेंट्स में भी अच्छी प्रतिभा है. संगीत की शिक्षा पाकर लोग लंबे समय तक म्यूजिक इंडस्ट्री में टिक रहे हैं. सोनू निगम, श्रेया आदि कलाकार एजुकेशन पाकर आए हैं. इसी कारण इंडस्ट्री में टिके हुए हैं. वैसे, कई कलाकर तो ऐसे भी हैं जो एक एल्बम में दिखते हैं फिर कहां गायब हो जाते पता भी नहीं चलता.  See more - http://inextlive.jagran.com/pandit-rajan-mishra-and-sajan-mishra-are-in-patna-88087

Source: Patna News