Showing posts with label Latest Tech Launches. Show all posts
Showing posts with label Latest Tech Launches. Show all posts

Thursday, July 31, 2014

htc j butterfly with snapdragon 801 and waterproof rating launched

वाटरप्रूफ होगा यह स्‍मार्टफोन
HTC का स्‍मार्टफोन J Butterfly सिंगल और ड्यूल दोनों फॉर्मेट में मिलेगा. यह स्‍मार्टफोन एंड्रायड 4.4 किटकैट के ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर रन करेगा. HTC के J Butterfly की डिस्‍प्‍ले 5 इंच की है. अगर इस फोन की सबसे खास बात देखी जाये तो इस स्‍मार्टफोन पर पानी गिरने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्‍योंकि यह वाटरप्रूफ है. अगर इसके प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 2.5GHz का क्‍वॉड कोर प्रोसेसर आपको कई एप्‍लीकेशन एक साथ चलाने में काफी सहूलियत प्रदान करेगा.

ड्यूल LED फ्लैश का कैमरा
HTC का यह स्‍मार्टफोन फोटो खींचने के शौकीन लोगों के लिये काफी आरामदायक है. J Butterfly स्‍मार्टफोन में 13एमपी का रियर कैमरा और 5एमपी का फ्रंट कैमरा मौजूद है. इस कैमरे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दोनों कैमरों में LED फ्लैश की सुविधा दी गई है. इसके साथ ही इसमें 2जीबी की रैम भी लगी हुई है. अगर मेमोरी पर ध्‍यान दें तो इसमें 32जीबी की इनबिल्‍ट मेमोरी मिलेगी. HTC के इस फोन में आपको 2600mAH की बैटरी भी उपलब्‍ध है.

स्‍पेसिफिकेशन:-
ओएस- Android 4.4 KitKat OS
डिस्‍प्‍ले- 5 इंच
प्रोसेसर- 2.5GHz quad core
रैम- 2GB
मेमोरी- 32GB Internal, 128GB Micro SD
कैमरा- 13MP rear camera, 5MP Front (LED Flash)
बैटरी- 2700mAh battery   

Moto g g ets a rs 2000 price cut in india

10,499 रुपये होगा प्राइस
मोटोराला ने जब अपने इस नये मॉडल Moto G को लॉन्‍च किया था, तो उसने कभी यह नहीं सोचा था कि एक दिन ऐसा भी आयेगा. मोटोरोला के स्‍मार्टफोन Moto G में जो स्‍पेसिफिकेशन हैं उससे अच्‍छे स्‍पेसिफिकेशन आसुस जेनफोन में हैं , जिसकी कीमत 9,999 रुपये है. इसी के चलते मोटोरोला को मार्केट में बने रहने के लिये आखिरकार Moto G के दामों में कटौती करनी पड़ी. आपको बताते चलें कि पहले Moto G की कीमत 12,499 थी, जो अब घटकर 10,499 रुपये हो गई है.  गौरतलब है कि मोटोरोला का यह स्‍मार्टफोन Moto G इंडिया में सिर्फ फ्लिपकार्ट के माध्‍यम से ही मिल रहा है.

क्‍या हैं स्‍पेसिफिकेशन
मोटोरोला के इस स्‍मार्टफोन में 4.5 इंच की डिस्‍प्‍ले लगी हुई है. इसके साथ-साथ यह Moto G एंड्रायड 4.4 किटकैट के ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर रन करता है. अगर प्रोसेसर की बाम करें तो Moto G में आपको 1.2GHz क्‍वॉड कोर प्रोसेसर की फैसेलिटी मिली है. मोटोरोला के इस स्‍मार्टफोन में 8जीबी की इंटरनल मेमोरी भी मिलेगी. इसके साथ ही 1जीबी की रैम की भी सुविधा है. अगर इसके कैमरों पर ध्‍यान दें तो इसमें 5एमपी का रियर कैमरा और 1.3एमपी का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है.

Friday, July 11, 2014

Yo app warns israeli citizens of missile strikes

इसराइल में पहले से ही चल रही मिसाइल नोटिफिकेशन सर्विस 'रेड अलर्ट' ने खुद को इस ऐप से जोड़ा है.

'रेड अलर्ट' ऐसी सर्विस है जो इसराइल की वायुसेना और होमफ्रंट कमांड की मदद से फ़लस्तीन की ओर से इसराइल में दागी गई मिसाइल की जानकारी लोगों को देता है.

'रेड अलर्ट' को दो इसराइलियों आरी स्प्रूंग और कोबी स्नायर ने तैयार किया है जबकि 'यो' ऐप को सान फ्रांसिस्को निवासी एक इसराइली ने बनाया है.

हालांकि इस ऐप को लेकर विशेषज्ञ सशंकित हैं. कुछ लोगों का कहना है कि यह आधी अधूरी तैयारी के साथ शुरू किया गया है.

आलोचकों का कहना है कि यह एक हथकंडा है और यह अमानवीयता को और बढ़ाने वाली है.

इसराइल में इस सेवा के सलाहकार रहे द्वीर रिज़निक कहते हैं, ''यदि आप इसराइल में इस तरफ़ हैं और मीलों दूर कोई मिसाइल गिरती है तो आपके लिए इसका कोई इस्तेमाल नहीं होता है.''

आसान ऐप
'यो' एक आसान ऐप है, जो यूज़र्स से पहले टैक्स्ट के रूप में रू-ब-रू होता है. फिर आवाज के जरिए नोटिफिकेशन देता है...


Thursday, July 10, 2014

Samsung galaxy k zoom in india all you need to know about its super camera

Galaxy K Zoom इंडिया में भी आया, कैमरा है या फोन?

20.7 MP सेंसर, 4.8 इंच डिस्प्ले के साथ
फोन का सबसे स्पेशल फीचर है, 20.7 MP सेंसर का कैमरा. इसकी पिक्चर क्वालिटी बेहतरीन है. इसके साथ ही फोन का डिस्प्ले 4.8 इंच का है. फोन में हेक्सा कोर प्रोसेसर है जोकि फोन को और अच्छा बनाता है. हेक्सा कोर प्रोसेसर होने से फोन में बहुत आसानी से मल्टीटास्क किया जा सकता है. फोन 4.4 एंड्रॉइड किटकैट ओएस पर चलेगा. हाई मेगापिक्सेल काउंट के साथ ही इसमें 10x जूम है. जोकि किसी भी एंड्रॉइड फोन के लिए हाइयेस्ट है. शेक-फ्री शूटिंग के लिए कैमरे में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है. कैमरे में AF एसिस्टेड LED और जेनॉन फ्लैश है. जिससे सॉफ्ट और लो लाइट फोटोग्रैफी की क्वालिटी बेहतर की जा सकती है. K Zoom के कैमरा सेंट्रिक इंटरफेस तीन मोड हैं- स्मार्ट मोड, एक्सपर्ट मोड (प्रोग्राम एंड मैनुअल) और माई मोड. इससे आप फोटो खींचने से पहले बेटर सेट-अप कर सकते हैं.

फोटो ऐप्स का हब है K Zoom
सैमसंग ने इस फोन में कैमरा स्टूडियो 2.0 प्रोवाइड किया है जोकि फोटो ऐप्स का हब है. इनकी मदद से आप फोटो आसानी से एडिट और शेयर कर सकेंगे. सैंमसंग ने यह भी कहा कि डिवाइस में यूजर्स अपने भी ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं. हलांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि बाकी ऐप्स कैसे डाउनलोड किए जाएंगे. एक बड़ा डिसअप्वांइटमेंट ये है कि Galaxy K Zoom से  4K वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं की जा सकती.

प्राइस
इंडिया में इसकी कीमत 29,999 रुपये है. फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए और मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए यह एक यूजफुल डिवाइस साबित होगी.

Monday, June 23, 2014

Girls letter gets her dad a week off from work at google

Google ने सुनी बेटी की पुकार,पिता को मिल गई छु‍ट्टी
बर्थडे मनाने के लिए मिली छु्ट्टी

गूगल कर्मचारी की मासूम बेटी दरअसल चाहती थी कि उसके पिता को उनके बर्थडे पर छुट्टी मिले लेकिन उसके पिता को सिर्फ शनिवार की छुट्टी मिलती और उसका बर्थडे बुधवार को पड़ रहा था. कैटी ने गूगल को एक चिठ्ठी लिखकर अपने पिता के लिए एक दिन की छुट्टी मांगी. गूगल ने इस मासूम की अर्जी को सुनते ही कर्मचारी को एक दिन नहीं बल्कि वन वीक की छुट्टी दे दी. छुट्टी की अर्जी और गूगल के जवाब वाले खत इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहे हैं.

Wednesday, June 18, 2014

Youtube set to launch subs cription music service and to pull down indie music videos

यू-टयूब पर वीडियो देखना है तो करनी पड़ेगी जेब ढीली

यू-टयूब के लिए नई सर्विस
गूगल की ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग वेबसाइट यू-टयूब पर वीडियो देखने के लिए अब आप को अपनी जेब ढीली करनी पड़ी. यू-टयूब के लिए गूगल अब एक नई पेड सर्विस ला रहा है जो कि कुछ ही महीनों में लांच होने वाली है. इस सर्विस की खास बात ये है कि यू-टयूब पर वीडियो देखते समय आप को किसी भी एडवरटीजमेंट के कारण परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. यही नहीं इस नई सर्विस की मदद से मोबाइल यूजर्स भी ऑफलाइन म्यूजिक का लाभ उठा सकेंगे.

नहीं मिलेगी यू-टयूब पर जगह
वहीं यू-टयूब की नई सर्विस को लेकर अभी से विवाद भी शुरु हो गया है. द फिनांशियल टाइम्स के थ्रू मिली जानकारी के अनुसार यू-टयूब कुछ ही दिनों में एक घोषणा करने जा रहा है जिसमें साइट पर किसी इंडिपेंडेंट लेबल के माध्यम से रिकॉर्ड किए गए आर्टिस्टों के वीडियोज को साइट से ब्लॉक कर दिया जाएगा. जिसको लेकर इंडिपेंडेंट म्यूजिक आर्टिस्टों के साथ विवाद शुरु हो गया है. गूगल की इस नई सर्विस में अगर किसी इंडिपेंडेंट बैंड को अपना वीडियो प्ले कराना है तो उसे यूनिवर्सल ग्रुप, सोनी म्यूजिक एंटरटेनमेंट और वॉर्नर म्यूजिक ग्रुप के जैसे ही ये लाइसेंसिंग एग्रीमेंट साइन करना होगा और अगर वो ऐसा नहीं करता है तो यू-टयूब में उसको कोई जगह नहीं मिल पाएगी...

Saturday, June 7, 2014

Moto x 64gb version launched for 449 dollar

64 जीबी वाला मोटो एक्‍स हुआ लांच, कीमत 26568 रुपये

डिस्‍प्‍ले स्‍क्रीन है स्‍क्रैचप्रूफ

मोटोरोला के इस स्‍मार्टफोन की डिस्‍प्‍ले स्‍क्रीन 4.7 इंच की है जो AMOLED स्‍क्रीन टैक्‍नोलॉजी से बनी है. इस फोन की डिस्‍प्‍ले 1280x720 पिक्‍सल रेजुलेशन का आउटपुट देती है. इस एचडी डिस्‍प्‍ले स्‍क्रीन पर वीडियो देखने का मजा डबल हो जाता है. एमोलेड एक एडवांस्‍ड हाइब्रिड स्‍क्रीन टेक्‍नोलॉजी है. यह टैक्‍नोलॉजी डिस्‍प्‍ले स्‍क्रीन में पिक्‍सल ट्रांसफर करने की स्‍पीड बढ़ा देता है. फोन की स्‍क्रीन पर कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास लगी है. इस स्‍क्रीन पर स्‍क्रेच और स्‍क्रीन ब्रेक होने का खतरा कम होता है.

64 जीबी इंटरनल मेमोरी
मोटोरोला ने मोटो एक्‍स के 64 जीबी के वर्जन को अमेरिका में $449 में लांच किया है्. इसके साथ ही कंपनी ट्राई देन बाय कैंम्‍पेन चला रही है. इस कैम्‍पेन के अंतर्गत इंटरेस्‍टड यूजर्स इस स्‍मार्टफोन को 2 हफ्ते के लिए यूज कर सकते हैं. मोटोरोला ने इस डिवाइस के 16 जीबी वर्जन को इंडिया में मोटो जी के तुरंत बाद लांच किया था. यह डिवाइस भी मोटो जी की फ्लिपकार्ट पर एक्‍सक्‍लूसिवली पर अवेलेबल हुई थी. शुरूआत में यह डिवाइस एंड्रॉयड जेलीबीन के साथ रिलीज हुई थी लेकिन कंपनी ने नवम्‍बर में ही इस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड किटकैट लांच किया है.

मोटो एक्‍स की हाईलाइट्स
इस स्‍मार्टफोन में एक्टिव डिस्‍प्‍ले, टचलैस कंट्रोल, क्‍विक कैमरा कैप्‍चर और कस्‍टमाइजेबल फीचर्स हैं. क्विक कैमरा कैप्‍चर फीचर से आप अपने मोटो एक्‍स से बिना स्‍क्रीन लॉक खोले ही पिक्‍चर्स क्लिक कर सकते हैं. फोन का रियर कैमरा 10 मेगापिक्‍सल का है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्‍सल का है.

प्रोसेसिंग स्‍पीड है अच्‍छी
इस स्‍मार्टफोन में 1.7GHz का डयूल कोर प्रोसेसर लगा है. इस प्रोसेसर को सपोर्ट करने के लिए 2 जीबी की रैम है्. इस फोन की प्रोसेसिंग स्‍पीड अच्‍छी है जिससे आप गेम और मल्‍टी टास्‍किंग का मजा ले सकते हैं.

Wednesday, May 7, 2014

Google updates it map applications with three new features

अब गूगल मैप बताएगा रास्‍ता, तीन नए फीचर्स

अब गुम नही होंगे गलियों में
अभी तक गूगल मैप एप्‍लीकेशन हाईवेज और पॉपुलर रोड्स के बारे में ही बताता था लेकिन इस अपडेट के साथ लोग अब तंग गलियों में भी अपना रास्‍ता खोज पाएंगे. इस फीचर का नाम लेन गाइडेंस है. यह फीचर स्‍टेप बाई स्‍टेप डायरेक्‍शन देता है. इस फीचर को यूज करके यूजर्स गलत टर्न्‍स लेने से बच जाएंगे. हालांकि यह फीचर अभी सिर्फ अमेरिका (हाईवेज और लोकल रोड्स), जापान (नॉन हाईवेज रोड्स) और कनाडा (हाईवेज) के लिए अवेलेबल है.

ऑफलाइन यूज करें एप
गूगल ने इस एप के नए अपडेट में मैप्‍स को स्‍मार्टफोन पर सेव करने का ऑप्‍शन दिया है. इस विकल्‍प से मैप यूजर्स अक्‍सर विजिट की जाने वाली डेस्टिनेशंस को अपने स्‍मार्टफोन पर सेव कर सकते हैं. इस फीचर से इंटरनेट कनेक्‍शन की अनेवलिबिटी में भी मैप को एक्‍सेस कर पांएगे.

कंपेयर करें टैक्‍सी का प्राइस
अगर आपके फोन में उबेर नाम की एप इंसटाल है तो आप वॉकिंग डायरेक्‍शंस पर अवेलेबल टैक्‍सी प्राइस को कंपेयर कर सकते हैं. हालांकि आप सीधे उबेर एप पर भी जा सकते हैं. इस फीचर में गूगल ने कई फिल्‍टर्स भी लगाए हैं. इन फीचर्स से आप टैक्‍सी ड्राइवर को अवेलबिलिटी, रेटिंग, और प्राइस जैसे फैक्‍टर्स के आधार पर चूज कर सकते हैं.

Moto e may come to india under 10000 rupees price tag

मोटो ई आ सकता है 8500 रुपये में

आएगा आपके बजट में
मोटोरोला का यह फोन आपके बजट में आने की पॉसिबिलिटी है. यह फोन सिर्फ 8500 रुपये (इनक्‍लूडिंग टैक्‍स) पर लांच हो सकता है. गौरतलब है कि एंड्रॉयड किटकैट से लोडेड मोटो ई मोटोरोला कंपनी के मार्केट ग्राफ को कई गुना इनक्रीज कर सकती है.

फोन में मिलेगा एंड्रॉयड किटकैट
इस फोन में एंड्रॉयड किटकैट ओएस लगा है. फोन में एंड्रॉयड किटकैट होने की वजह से यूजर्स को फोन में ओके गूगल, अपडेटेड बैटरी सपोर्ट और स्‍पेशल कैमरा एप्‍लीकेशन मिलेगी. एंड्रॉयड के लेटेस्‍ट वर्जन 4.4 से लैस होने की वजह से फोन जल्‍दी आउटडेटेड नही होगा.

कैमरा भी है खास
इस फोन में 5 मेगापिक्‍सल का बैक कैमरा होने की पॉसिबिलिटी है. इस डिवाइस में फ्रंट कैमरा 1.3 मेगापिक्‍सल का होगा. इसके साथ ही फोन में एलईडी फ्लेश भी है जो कम लाइट में भी अच्‍छी पिक्‍चर्स क्लिक करता है.

बैटरी होगी डिपेंडेबल
इस फोन में 1900mAh की बैटरी लगी है. इंडस्‍ट्री के जानकारों के मुताबिक फोन की बैटरी 12 से 15 घंटे तक चल सकती है. यह फोन दो जीएसएम सिम को सपोर्ट करेगा.

Apple withdraws its iphone 4 device from indian market

...लो बंद हो गया आईफोन 4

सबसे सस्‍ता आईफोन
आईफोन 4 अब तक का सबसे सस्‍ता आईफोन है जो सिर्फ 18882 रुपये में अवेलेबल है. हालांकि इस फोन की ओपन मार्केट सेल 2 वीक पहले बंद हो चुकी है. लेकिन इंटरेस्‍टेड स्‍मार्टफोन यूजर्स इस फोन को ऑनलाइन रिटेलिंग साइट्स से परचेज कर सकते हैं.

आईफोन ने बढ़ाए यूजर्स
एप्‍पल के आईफोन 4 को कम कीमत के साथ लांच करने के पीछे इंडिया, ब्राजील और चाइना जैसी कंट्रीज में अपने यूजर्स बेस इनक्रीज करना रहा है. गौरतलब है कि इस फोन ने इंडिया में इस फोन के यूजर्स की संख्‍या को 25 लाख के पार क्रॉस करा दिया है.

नए यूजर्स होंगे ब्रांड लॉयल
एप्‍पल का मानना है कि आईफोन यूज करने वाला फ्यूचर में आईफोन डिवायसेज यूज करना ही पसंद करता है. इसलिए कंपनी ने 7000 रुपये का बायबैक ऑफर चलाया है जिससे आईफोन यूजर्स अपना पुराना फोन के बदले में आईफोन 4S ले सकते हैं. य‍ह ऑफर आईफोन के 4S मॉडल का प्राइस घटाकर 16699 रुपये कर देता है.

Saturday, May 3, 2014

Nokia xl lands in india at rupees 15000 price

नोकिया एक्‍सएल इंडिया में अवेलेबल, जानें 5 स्‍पेशल फीचर्स

एंड्रॉयड में विंडोज
नोकिया ने इस फोन में एप्‍स के आइकॉन्‍स में टाइल्‍स का यूज किया है जिससे यह फोन विंडोज फोन की याद दिलाता है. इस स्‍मार्टफोन में ग्‍लांस स्‍क्रीन टाइमआउट फीचर है. यह फीचर उस टाइम को बताता है जब फोन की स्‍क्रीन ऑन रहने के बाबजूद यूज में नही आती है.

कैरी करने में ईजी
नोकिया का यह फोन सिर्फ 10.8mm थिक होगा. इसके अलावा फोन की टोटल हाइट 5.57 इंच है. फोन की एलसीडी डिस्‍प्‍ले का साइज 5 इंच है. फोन का वजन 190 ग्राम है. फोन के राइट साइड में पावर स्विच और वॉल्‍यूज रॉकर दिया गया है. इस डिजाइन के साथ इस फोन को कैरी करना आसान होगा.

नही दिखेंगे स्‍क्रेचेज
फोन का बैक कवर स्‍क्रेच फ्री नही हैं लेकिन फोन के बॉ‍डी कलर में होने की वजह से स्‍क्रेच दिखाई नही पड़ते हैं. फोन की पिक्‍चर्स देखने के लिए क्लिक करें.

कैमरा होगा ऑटोफोकस
इस फोन में ऑटोफोकस फोन के बैक पैनल में 5 मेगापिक्‍सल का ऑटोफोकस बैक कैमरा दिया है. कैमरे के ठीक ऊपर फ्लेश है. फोन का फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्‍सल का है.

बनेगा स्‍टाइल स्‍टेटमेंट
फोन के बैक कवर कई कलर्स में अवेलेबल होंगे जिससे यंगेस्‍टर्स इस फोन को अपने स्‍टाइल स्‍टेटमेंट से मैच कर पांएगे. 

Apple new earpods may have sensors for heartrate and blood pressure

अब गुम नहीं होंगे एप्‍पल के हेडफोन

ईयरपॉड्स में होंगे नए सेंसर्स
एक एनोनिमस रिपोर्ट के एकॉर्डिंग एप्‍पल के नए हेडफोन में हार्ट रेट और ब्‍लड प्रेशर चैक करने के लिए डेडिकेटेड सेंसर्स हो सकते हैं.

हेडफोन नही होंगे गुम
एप्‍पल ने हार्ट रेट और ब्‍लड प्रेशर चैक करने के सेंसर्स के साथ नए हेडफोन में आईबीकन नाम की टेक्‍नोलॉजी का यूज किया है. इस नई टेक्‍नोलॉजी से आप अपने गुम हेडफोन का फाइंड कर सकते हैं.

करना होगा चार्ज
एप्‍पल के इस नए हेडफोन को चार्जिंग की जरूरत होगी. हेडफोन में अवेलेबल सेंसर्स और आईबीकन टेक्‍नोलॉजी को एनर्जी की जरूरत होगी. कंपनी ने इस प्रॉब्‍लम को सॉल्‍व करने के लिए हेडफोन का जैक फोन की बॉटम में लगाया है.

Facebook acquired fitness app moves

अब फेसबुक रखेगा आपको फिट

फेसबुक बनेगी फिटनेस डायरी
मूव्‍स एप एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए ऑल-डे एक्टिविटी डायरी का काम करती है. इस एप के एक्‍यूजीशन के बाद फेसबुक अपने यूजर्स के लिए फिटनेस डायरी की तरह काम करेगा.

एप के हैं 40 लाख लोग यूजर्स
एप बनाने वाली कंपनी के अनुसार इस एप को अभी तक 40 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है. यह एप एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए अवेलेबल है. इस एप को जनवरी 2013 में लांच किया गया था. एंड्रॉयड यूजर्स इस एप को अपने स्‍मार्टफोन में गूगल प्‍ले स्‍टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते है. आईफोन यूजर्स इस एप को आईट्यूंस से इंस्‍टॉल कर सकते हैं. 

Top 10 social media controversies in india

दस फ़ेसबुक विवाद जिन्होंने खींचा सबका ध्यान

कंपनी के ताज़ा आँकड़ों के अनुसार दुनियाभर में करीब सवा अरब यूज़र्स इस वेबसाइट से जुड़े हुए हैं.

एक कॉलेज नेटवर्किंग टूल से इस मुकाम तक पहुंचने में फ़ेसबुक को दस साल का वक्त लगा और आज इसकी दसवीं सालगिरह भी मनाई जा रही है.
इन दस वर्षों में ये एक सोशल ऐक्टिविज़म टूल के तौर पर भी स्थापित हुआ. भारत में भी लोग खुलकर इसका प्रयोग करने लगे और मुखर होकर अपनी बात सार्वजनिक मंच पर रखने लगे.

फ़ेसबुक से सामाजिक बदलाव की कहानियों के बीच कुछ विवाद भी उपजे जिन्होंने सोशल मीडिया की भूमिका पर गंभीर बहस शुरू की. आइए एक नज़र डालते हैं ऐसे ही दस विवादों पर:
1. जब ‘आहत’ हुईं भावनाएं – शिवसेना बनाम पलघर की शाहीन और रेणु
महाराष्ट्र के एक छोटे से शहर पलघर की दो लड़कियों, शाहीन ढाडा और रेणु श्रीनिवासन को पुलिस ने बाल ठाकरे की मौत के बाद मुंबई में बंद के खिलाफ़ एक फेसबुक पोस्ट लिखने और लाइक करने पर गिरफ़्तार किया था.

शाहीन ने ये पोस्ट लिखा था और रेणु ने इसे ‘लाइक’ किया था.

इन लड़कियों पर धार्मिक भावनाएँ आहत करने के आरोप में और आईटी ऐक्ट के तहत कार्रवाई हुई. बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया और फिर 15,000 रुपए के मुचलके पर छोड़ दिया गया.

फ़ेसबुक पोस्ट पर गिरफ्तारी के इस मामले को लेकर ज़बरदस्त विवाद उठा और दो पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया. तत्कालीन ज़िला मजिस्ट्रेट का तबादला भी किया गया...