Showing posts with label Bareilly City News. Show all posts
Showing posts with label Bareilly City News. Show all posts

Thursday, May 26, 2016

बीडीए जमीन पर उतारेगा चंद्रमा

 कुछ अलग करने की कोशिशों में बीडीए ने अपना आशियाना तलाश रहे लोगों के लिए भी नई पहल शुरू की है। बीडीए रामगंगा नगर आवासीय योजना के तहत बसाई जा रही इस नई हाउसिंग स्कीम में सेक्टर्स के नाम चंद्र, पृथ्वी, व्योम और नीर पर रखेगा। बीडीए अधिकारियों की योजना हाउसिंग स्कीम को जनता के लिए थोड़ा स्पेशल बनाने की रही है। जिसमें पहली बार हाउसिंग स्कीम के नाम को लेकर अनूठा प्रयोग किया गया है। बीडीए की इस नई पहल में कम और बेहद कमजोर इनकम कटेगरी वाले लोगों का ख्याल रखा गया है। जिससे पैसों की तंगी गरीबों के अपने आशियाने के सपनों को न तोड़े.

392 भवनों का हाेगा निर्माण

बीडीए की ओर से नई हाउसिंग स्कीम में कुल 8 कटेगरी में पहले फेज में 392 भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इन कटेगरी में ईटी- 1, ईटी- 2, ईटी- 3, एलटी- 3, ईडब्ल्यूएस- 2, एलडी- 1, एसएस और एमओ- 2 शामिल है। यह कटेगरी ग्राउंड फ्लोर, फ‌र्स्ट फ्लोर, सेकेंड फ्लोर, एक मंजिला और डुप्लैक्स के तौर पर डिजायन होगी। इनकी कीमत 3.90 लाख से शुरू होकर 38.29 लाख रुपए तक होगी। Read more http://inextlive.jagran.com/bareilly/

Monday, September 29, 2014

Super model cara delevingne naked pics leaked

सुपरमॉडल कारा बनी शिकार
फोटो हैकिंग मामले की शिकार हॉलीवुड हस्तियों में अब एक नाम और जुड़ गया. हॉलीवुड की सुपरमॉडल कारा डेवालीन की भी न्‍यूड तस्‍वीरें लीक होने का मामला सामने आया है. कारा के न चाहते हुये भी उनको इस लिस्‍ट से जुड़ना पड़ रहा है. हैकर्स ने उनकी न्‍यूड तस्‍वीरें हैक करके सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर डाल दी है. एक वेबसाइट के अनुसार, एक्‍ट्रेस अन्ना केंड्रिक की भी तस्वीर लीक हुई है, हालांकि वह अपनी तस्वीरों में कामोत्तेक परिधान पहने हुए हैं और वह न्‍यूड नहीं दिख रही हैं. हैकर ने केंड्रिक के अलावा 101 महिला हस्तियों की न्‍यूड  तस्वीरें हैक कर उन्हें इंटरनेट पर डाल दिया है. माना जा रहा है कि इनमें से अधिकांश हस्तियों के आईक्लाउड एकाउंट हैक कर लिए गए थे.

जेनिफर लॉरेंस बनी दोबारा शिकार
ऑस्कर अवॉर्ड विजेता जेनिफर लॉरेंस की न्यूड तस्वीरें एक बार फिर लीक हो गई हैं. जेनिफर के साथ एक और हीरोइन अन्ना केंड्रिक और एक मॉडल की न्यूड तस्वीरें भी लीक होने की खबर है. पिछले महीने ही जेनिफर लॉरेंस की 55 न्यूड तस्वीरें दो वेबसाइटों पर डाल दी गई थी, जिसके बाद इन तस्वीरों को ट्विटर कई सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जमकर शेयर किया गया था.उस वक्त जेनिफर लॉरेंस के साथ विक्टोरिया जस्टिस, रिहाना, मैरी एलिजाबेथ, केट अपटान समेत बहुत सारी सेलेब्रिटीज की न्यूड तस्वीरें लीक हो गई थीं. 24 वर्षीय जेनिफर लॉरेंस की फिलहाल इन अंतरंग तस्वीरों के लीक होने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. तस्वीरें लीक होने का यह नया मामला अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस, रिहाना, वेनेसा हडगेंस, किम कर्दशियां, जेनी मैक्कार्थी, गेबरियल यूनियन और अन्य हस्तियों की आपत्तिजनक तस्वीरें ऑनलाइन लीक होने के बाद सामने आया है.

Saturday, August 30, 2014

On yhe ocation of lord ganesha celibrate

गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के साथ फ्राइडे देर शाम शहर के विभिन्न पंडालों और घरों में गणपति की प्राण प्रतिष्ठा की गई. गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्राण प्रतिष्ठा के लिए सुबह से ही झांकियों और जुलूस का क्रम शुरू हो गया था. श्रद्धालु नाचते-गाते गणेश प्रतिमा को पंडालों तक ले गए, जहां विधिवत स्थापना की गई. स्थापना के लिए शहर की कई समितियों की ओर से भव्य जुलूस का आयोजन और अन्य कार्यक्रम ऑर्गनाइज किए गए.

जुलूस में रहा उल्लास का माहौल

शहर में कई समितियों की ओर से फ्राइडे को शोभायात्रा निकाली गई. किला थाने से निकाली गए लड्डू जुलूस में करीब भ् हजार श्रद्धालु मौजूद रहे. जुलूस में गणेश व अन्य देवी देवताओं समेत शिव परिवार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही. जुलूस दोपहर करीब क्ख् बजे किला थाना से प्रारम्भ होकर सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पर समाप्त हुआ. वहीं श्री गणेश पूजन समारोह समिति की ओर से दोपहर करीब तीन बजे चौकी चौराहा से शोभयात्रा निकाली गई, जो हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई. शोभायात्रा में गणेश जी की विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही.

यहां सजाए गए पंडाल

शोभायात्रा और जुलूस का दौर देर शाम समाप्त होने के बाद पंडालों में प्राण प्रतिष्ठा का सिलसिला शुरू हुआ. शहर के कई इलाकों समेत मंदिर कमेटी की ओर से गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई. इसमें मराठा बुलियंस, विभूति नारायण मंदिर, बड़ी बबनपुरी दुर्गा मंदिर, मठ की चौकी, दो पांडाल करगैना, आलमगीरी, सौदाकरन, चौकी चौराहा समेत करीब क्ब् विशाल पांडाल सजाए गए हैं. इन सभी पांडालों में देर शाम गणपति बप्पा की विधिवत पूजा अर्चना, मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई. वहीं देर शाम सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में हिन्दू जागरण एकता समिति की ओर से महाआरती और महाभोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया. महाभोग में क्70 किलो का एक लड्डू श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण बना रहा.

ऑर्गनाइज किए गए प्रोग्राम

गणेश चतुर्थी के मौके पर शहर की समितियों की ओर से कई कल्चरल प्रोग्राम ऑर्गनाइज किए गए. श्री गणेश पूजन समारोह समिति की ओर से रात करीब नौ बजे मां भगवती के जागरण से ख्फ्वें गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया. वहीं हिन्दू जागरण एकता समिति की ओर से सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में देर शाम से मध्यरात्रि तक कल्चरल प्रोग्राम, झांकियां, क्वेश्चन क्विज और डांडिया का कार्यक्रम ऑर्गनाइज किया गया. साथ ही मराठा बुलियंस समिति की ओर से देर शाम छह बजे बैंड बाजों की धुनों से भजन संध्या का आयोजन किया गया. 

 
 

Friday, August 22, 2014

On the ocation ganga prosesion celibrate happly

हर हर गंगे और हर हर महादेव के जयघोष से थर्सडे को सड़कें और मंदिर गूंजते रहे. मौका था मां गंगा के 8भ्वें शोभायात्रा का. श्री गंगा महारानी पुष्पधा कमेटी की ओर से आयोजित जुलूस में मां गंगा की भव्य राजगद्दी समेत विभिन्न देवी देवताओं की करीब फ्0 झांकियां शामिल रहीं. शोभायात्रा में करीब क्0 हजार से भी अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे. जुलूस की सिक्योरिटी के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा. इस दौरान विभिन्न समितियों और संस्थाओं द्वारा कई स्थलों पर जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई थी. कमेटी अध्यक्ष विजय सैनी ने बताया कि इस बार यह जुलूस मां गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने और लोगों को गंगा की साफ-सफाई के प्रति जागरूकता अभियान के तहत निकाला गया.

शोभायात्रा की झलकियां

श्री गंगा महारानी पुष्पधा कमेटी की ओर से आयोजित जुलूस की शुरुआत सुबह करीब क्क् बजे थाना किला स्थित देवी के मंदिर से की गई. शोभायात्रा थाना किला से होकर, चमन मठिया, वाल्मिकी बस्ती, सिटी सब्जी मंडी, कुंवरपुर, जसौली, दूल्हा मियां की मजार, नीम की चढ़ाई, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, चौकी मठ, श्यामगंज, कालीबाड़ी, रोडवेज, कोतवाली, मोतीपार्क, बिहारीपुर ढाल और मलुकपुर होते हुए वापस किला थाना स्थित मंदिर पहुंची. जुलूस में भारी संख्या में मौजूद झांकियों में शंकर, कृष्ण, राम, हनुमान, काली मां, गौ मां, गणेश, मां गंगा व अन्य देवी देवताओं के स्वरूप शामिल रहे. जुलूस में शामिल तीन बैंड, डीजे और पंजाबी ढोल की धुनों पर लोग नाचते-गाते चल रहे थे. जुलूस की वजह से कई जगहों पर काफी लंबा जाम भी लग गया. 

Wednesday, August 20, 2014

Photography day special

कहते हैं कि हुनर किसी परिचय का मोहताज नहीं होता. अगर हुनर को पहचानकर उसे आगे बढ़ाने की ठान ली जाए तो उस राह में आने वाली मुश्किलें भी मजा देती हैं. यहां हम कुछ ऐसे ही होनहारों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपने हुनर को पहचानकर इसे एक नया मुकाम देने का ठाना और इसमें सफल भी हुए. व‌र्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर आप भी मिलिए इन कैमरों के कलाकारों से, जिन्होंने फोटोग्राफी के शौक को आज एक पैशन में तब्दील कर दिया है.

नेवर एंडिंग प्रोसेस ऑफ लर्निग

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग में लेक्चरर डॉ. पंकज शर्मा के पेंटिंग के शौक ने उन्हें मशहूर आर्कियोलॉजिकल फोटोग्राफर बना दिया. बचपन में कागज पर चित्र उकेरने का चस्का बड़े होते-होते कैमरे से क्लिक करने में बदल गया. क्990 में पहली बार एसएलआर कैमरा हैंडल करने को मिला तो उन्होंने मुंबई सी-बीचेज को कैमरे में कैद किया. फोटोज बेहतर आईं तो शौक और आगे बढ़ा और कैमरा टेक्निक्स को सीखना शुरू कर दिया. कई लोगों ने उनके इस शौक को क्रिटिसाइज भी किया पर इसके बावजूद पंकज ने कैमरे को अपने से दूर नहीं किया. यूनिवर्सिटी टूर के दौरान उन्हें आर्कियोलॉजिकल फोटोज क्लिक करने का मौका मिला. प्रैक्टिस करते करते उनके हाथ में सफाई आ गई तो क्99म् में नेशनल लेवल एग्जिबीशन में उनके फोटो सेलेक्ट हो गए. वहीं ख्0क्फ् में सूचना प्रसारण मंत्रालय में 'सर्वश्रेष्ठ प्रोफेशनल छायाकार' राष्ट्रीय पुरस्कार का सम्मान मिला. इसके अलावा ख्0क्क् में उप्र. राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ से सम्मानित पंकज अभी तक म् नेशनल लेवल सोलो एग्जिबीशन में अपने फोटोज प्रेजेंट कर चुके हैं. फोटोग्राफी को वह नेवर इंडिंग प्रोसेस ऑफ लर्निग मानते हैं.

पेरेंट्स से मिला फोटोग्राफी का हुनर

डिफेंस सर्विस से रिटायर्ड दीपक घोष को फूलों को कैप्चर करने का बेहद शौक है और आज इसी शौक की बदौलत वह फेमस बॉयोडायवर्सिटी फोटोग्राफर हैं. वह अपनी सक्सेस का क्रेडिट पिता एचआर घोष और मां के फूलों के शौक को सौंपते हैं. उन्होंने सन् क्97भ् में पहली बार कैमरा पकड़ते ही फूलों को क्लिक करना शुरू किया. जॉब करते हुए भारत भ्रमण करने का मौका मिला. इस दौरान हिल्स एरिया समेत देश के कई राज्यों से इन्होंने फूलों की कई विभिन्न प्रजातियों को कैप्चर किया. इन्हें साल ख्000 में व‌र्ल्ड डायवर्सिटी डे के मौके पर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की ओर से बेस्ट फोटोग्राफर ऑफ द इयर सम्मान से सम्मानित किया गया. जॉब के साथ ही दीपक करीब ख्7 ज्वॉइंट और 7 सोलो एग्जिबीशन नेशनल लेवल पर ऑर्गनाइज कर चुके हैं. ख्009 में रिटायर होने के बाद फोटोग्राफी का जूनून और भी बढ़ा. दीपक घोष को फोटोग्राफी की विधा टेबल टॉक में भी महारत हासिल है.

छोटी उम्र में बड़े क्लिक्स

एमएससी के स्टूडेंट सतपाल की उम्र महज ख्ब् वर्ष है, लेकिन उनके क्लिक्स बड़े-बड़े को मात देने वाले हैं. फोटोग्राफी के क्षेत्र में इनका पहला इंस्ट्रेस्ट ख्008 में फोटोग्राफी मैगजीन पढ़ने के साथ शुरू हुआ. उस मैगजीन के फोटोज से इंस्पायर होकर सतपाल ने डीएसएलआर कैमरा खरीदा और फिर शुरू हुआ अथक अभ्यास का सिलसिला. परफेक्ट क्लिक करने के लिए फोटोग्राफी की ट्रेनिंग ली और फिर फोटोग्राफी कॉम्पिटीश में पार्टिसिपेट करने लगे. सतपाल ख्0क्फ् में इंग्लैंड में ट्रैवल एंड टूरिज्म के कमांडेंट अवॉर्ड, यूएसए सोनियन नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम की ओर से हाइली ऑनर्ड विनर, ख्0क्ख् में ट्रैवल सर्किट डिप्लोमा अवॉर्ड और इंडियन इंटरनेशनल फोटोग्राफर काउंसिल की ओर से एआईपीसी अवॉर्ड और साथ ही प्राइवेट बैंक्स की ओर से भी ऑर्गनाइज फोटोग्राफी अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं. 

Tuesday, August 19, 2014

Extortion money

एक सीनियर सिटीजन व्यवसायी को आटो वाले ने तीन गोली मारने की धमकी दी है. आटो वाले व्यवसायी से क्0 हजार रुपये महीने की रंगदारी और आटो के सभी काम करने की धमकी दे रहा है. सीनियर सिटीजन ने इज्जतनगर पुलिस को मामले की तहरीर दी है. एसएसआई नरेश कुमार मामले की जांच में जुट गए हैं.

तीन-चार युवकों के साथ आता है शॉप पर

सुरजीत सिहं, मॉडल टाउन बारादरी में रहते हैं. उनकी संजयनगर बाइपास पर बजरंग ढाबे के पास सिंह आटो पा‌र्ट्स के नाम से शॉप है. सुरजीत सिंह का आरोप है कि एक आटो वाला अक्सर उनकी दुकान पर आटो में तीन-चार लोगों के साथ आता है और गाली-गलौच करने लगता है. वह जान से मारने की धमकी देता है और जान के बदले क्0 हजार रुपये महीना की मांग करता है. वह कहता है कि वो आटो का सारा काम फ्री करें नहीं तो वह उन्हें तीन गोली मारेगा. सुरजीत का कहना है कि आटो ड्राइवर अक्सर उनकी दुकान पर आता रहता है. वह आटो वाले का नाम नहीं जानते हैं लेकिन सामने आने पर आसानी से पहचान सकते हैं. सुरजीत ने पुलिस को आटो वाले का नंबर भी दिया है. आटो वाले की धमकी से सुरजीत काफी डरे हुए हैं. 

Tuesday, August 12, 2014

Adminsitration will catch daggamar

सहारनपुर, दक्षिण भारत व रामपुर में बच्चों के साथ हो रही घटनाओं के बाद ट्रैफिक पुलिस ने स्कूली डग्गामार वाहनों पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है. जल्द ही सभी स्कूलों को नोटिस देकर उनके यहां चलने वालें वाहनों का डाटा मांगा जाएगा. उसके बाद अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को जब्त किया जाएगा. एसपी ट्रैफिक ने बताया कि स्कूली डग्गामार वाहनों को चिन्हित किया जा रहा है. जल्द ही स्कूलों को नोटिस भेजने के बाद अभियान चलाया जाएगा.

कई प्वॉइंटस पर मांगेंगे जानकारी

नोटिस के तहत स्कूलों में चलने वाली बसों, कार व अन्य व्हीकल की संख्या, वाहन कितने साल पुराना है, वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट, वाहन मालिक का नाम व पता, वाहन का ड्राइवर ट्रेंड है या अनट्रेंड, वाहन बच्चों के बैठने के लिए फिट हैं नहीं है. इसके अलावा भी कई प्वॉइंट पर रिकार्ड मांगा जा रहा है. स्कूलों से रिकॉर्ड आने के बाद अभियान चलाया जाएगा. अगर स्कूल गलत रिकार्ड भेजेंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. 

 
View :  Hindi ePaper

Friday, August 8, 2014

Electricity department raisin custmer for load but not supply properly

बिजली विभाग विद्युत भार बढ़वाने की कवायद तो कर रहा है, लेकिन वह लोगों को प्रॉपर बिजली कैसे मुहैया कराएगा. विभाग को इस बात का ध्यान नहीं है तभी तो वह धड़ल्ले से सिर्फ विद्युत भार बढ़वाने पर ही जोर दे रहा है. कुछ ही समय में लोगों ने हजारों किलोवॉट भार बढ़वा भी लिए हैं, लेकिन उन्हें इस बात की खबर नहीं है कि विभाग जब अभी सही ढंग से बिजली नहीं दे पा रहा है तो भार बढ़ाए जाने के बाद क्या देगा. विभाग के पास जो इंफ्रास्ट्रक्चर है उनकी क्षमता उतनी नहीं है कि वे कंज्यूमर्स को पर्याप्त बिजली सप्लाई कर सके. ऐसे में विद्युत भार बढ़ने के बाद क्या हालात होंगे आप अच्छी तरह समझ सकते हैं.

सिर्फ भार बढ़वाने पर ध्यान

एक महीने से चल रहे स्पेशल कैंप में बिजली विभाग के ऑफिसर्स विद्युत भार बढ़वाने और नए कनेक्शन लेने के लिए ही लोगों पर प्रेशर बना रहे हैं. ख् जुलाई से चल रहे स्पेशल कैंप में क् किलोवॉट से ख् और ख् किलोवॉट से भ् किलोवॉट तक विद्युत भार बढ़वाने वाले लोगों की संख्या करीब ब्,000 से भी अधिक है. जबकि विभाग के पास बिजली सप्लाई करने की जो मौजूदा क्षमता है उस पर नए कनेक्शन लेने वाले कंज्यूमर्स का भी लोड बढ़ा है. फ‌र्स्ट, सेकेंड और थर्ड डिविजन को मिलाकर करीब क्भ्,000 लोगों ने नए कनेक्शन लिए हैं, मगर इंफ्रास्ट्रक्चर की कैपिसिटी बढ़ाने के नाम पर ऑफिसर्स द्वारा सिर्फ खानापूर्ति ही हो रही है.

मौजूदा कैपेसिटी ही बेदम

विभाग के पास जो मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर है उसकी क्षमता ब्00 मेगावॉट तक की है. जिसके जरिए शहर के करीब पौने दो लाख कंज्यूमर्स को बिजली सप्लाई की जाती है. विभाग के पास फिलहाल जो व्यवस्था है वही शहर के कंज्यूमर्स के लिए पर्याप्त नहीं है. लोगों को बमुश्किल क्0 से क्ख् घंटे बिजली मिल पाती है. ऐसे में विभाग विद्युत भार बढ़े और नए कंज्यूमर्स का भार कैसे झेल पाएगा. आने वाले दिनों में लोगों को बिजली कटौती और भी अधिक झेलनी होगी.

समस्या दूर होगी मगर..

इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकेगा, लेकिन इसके लिए लोगों को अभी वेट करना पड़ेगा, क्योंकि विभाग की जो भी योजनाएं इस समय चल रही हैं वह एक साल बाद ही पूरा होंगी. बिजनेस प्लान ख्0क्ब्-ख्0क्भ् के तहत फिलहाल तीन सब स्टेशन बनाए जाने का काम हो रहा है. पहला संजय नगर, दूसरा बीसलपुर और तीसरा सनसिटी विस्तार. ये तीनों की सब स्टेशन क्0-क्0 एमवीए के बन रहे हैं. एक सब स्टेशन के निर्माण में ब् करोड़ रुपए खर्च होंगे. वहीं दूसरी ओर सुभाषनगर, जगतपुर, डीडीपुरम, रामपुर बाग, सीबीगंज और कोहाड़ापीर सब स्टेशनों की भी क्षमता वृद्धि की काम चल रहा है, लेकिन काम पूरा होने में काफी वक्त लगेगा. यानि तब तक कंज्यूमर्स को भरपूर बिजली पाने के लिए वेट करना पड़ेगा.

डिमांड के अनुरुप कैपेसिटी बढ़ाने का काम हो रहा है. सबसे अधिक समस्या चोरी होने वाली बिजली की वजह से होती है. इल्लीगल रूप से बिजली इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है.

मधुकर वर्मा, एसई, बिजली विभाग 

 
 

Thursday, August 7, 2014

Deadline for fir to gangasheel hospital

गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिग इंस्टीट्यूट के नाम पर पर चल रहा विवाद वेडनसडे को फिलहाल सवा महीने के लिए शांत पड़ गया है. नर्सिग स्टूडेंट्स के करियर के साथ खिलवाड़ करने और धोखाधड़ी के आरोपों में फंसे इंस्टीट्यूट ने अपने नाम में गड़बड़ी की शिकायत दूर करने का भरोसा दिया है. वेडनसडे को कलेक्ट्रेट में नर्सिग स्टूडेंट्स व उनके परिजनों संग इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट ने सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात की. जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट ने इंस्टीट्यूट को क्भ् सितंबर तक इंडियन नर्सिग काउंसिल में अपने रजिस्टर्ड नाम को सही कराने के आदेश दिए हैं. साथ ही ऐसा न होने पर इंस्टीट्यूट के खिलाफ एफआईआर करने की चेतावनी दी है.

सड़क पर उतरे थे स्टूडेंट्स

क् अगस्त को गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिग के स्टूडेंट्स इंस्टीट्यूट के खिलाफ सड़क पर उतर आए थे. स्टूडेंट्स ने आरोप लगाया कि काउंसिल में इंस्टीट्यूट का नाम गंगाशील कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से रजिस्टर्ड है. जबकि उन्हें डिग्री गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिग के नाम से दी जाती है. स्टूडेंट्स व उनके परिजनों ने इंस्टीट्यूट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी. इस पर एडीएम सिटी ने म् अगस्त को दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया था.

सवा सौ स्टूडेंट्स पहुंचे

वेडनसडे को सुबह क्क् बजे नर्सिग स्टूडेंट्स अपने परिजनों संग और इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट की ओर से संदीप बाली कलेक्ट्रेट पहुंचे. एडीएम सिटी आरपी सिंह के शहर से बाहर होने के चलते मामले की सुनवाई सिटी मजिस्ट्रेट ने की. प्रशासन से अपनी बात कहने व इंस्टीट्यूट के खिलाफ अपनी आवाज उठाने में बीएससी नर्सिग के फ‌र्स्ट ईयर, सेंकेंड ईयर, थर्ड ईयर व फोर्थ ईयर के सवा सौ स्टूडेंट्स पहुंचे थे.

काउंसिल में बदलेगा नाम

सुबह क्क् बजे से दोपहर ख्.फ्0 बजे तक सिटी मजिस्ट्रेट संग दोनों पक्षों की मुलाकात जारी रही. इस दौरान जहां स्टूडेंट्स व उनके परिजनों ने इंस्टीट्यूट पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए फीस में लिए लाखों रुपए वापस दिलाए जाने और मैनेजमेंट के खिलाफ एफआईआर कराने की मांग की. वहीं मैनेजमेंट ने परिजनों से क्भ् सितंबर तक गलती सुधारने का आश्वासन दिया. इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने इंस्टीट्यूट को काउंसिल में रजिस्टर्ड अपना नाम गंगाशील कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से बदलकर गंगाशील स्कूल ऑफ नर्सिग किए जाने की डेडलाइन दी.

-इंस्टीट्यूट को क्भ् सितंबर तक इंडियन नर्सिग काउंसिल में अपना नाम सही कराने का समय दिया गया है. तय समय तक गड़बड़ी में सुधार न होने पर प्रशासन खुद इंस्टीट्यूट के खिलाफ एफआईआर कराएगा.

- आरके पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट

Friday, August 1, 2014

Revised tax imposed without confirm

नगर निगम की सेल्फ असेसमेंट टैक्स स्कीम में गड़बडि़यों के खिलाफ पार्षदों ने नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव से थर्सडे को मुलाकात की. पार्षद नेता राजेश अग्रवाल की अगुवाई में पहुंचे पार्षदों ने नगर निगम की सेल्फ असेसमेंट टैक्स स्कीम को अव्यवहारिक बताते हुए इसका रेट बहुत ज्यादा होने की कंप्लेन की. पार्षद नेता ने निगम की ओर से रिवाइज्ड टैक्स नियमावली लागू किए बगैर ही पब्लिक पर इसे थोपे जाने की शिकायत कही साथ ही इससे लोगों पर बेवजह कई गुना ज्यादा टैक्स की मार पड़ने की परेशानी बताई. पार्षदों ने शहर में हो रहे नालों के निर्माण और बनाए जा रहे नए डिवाइडरों में भी घटिया क्वालिटी का काम होने के आरोप लगाए.

बिना बताए लगाया टैक्स

पार्षद नेता ने निगम की ओर से रिवाइज्ड टैक्स स्कीम लागू किए बिना ही इसके आधार पर टैक्स दर लगाए जाने के आरोप लगाए. पार्षद नेता ने कहा कि निगम की मौजूदा सेल्फ टैक्स असेसमेंट स्कीम महज दो साल क् अप्रैल ख्0क्क् से फ्क् मार्च ख्0क्फ् तक ही निर्धारित थी. लेकिन निगम इसे तय समय पर लागू न करा सका. वहीं ख्0क्ब् में बिना इस टैक्स प्रणाली का विज्ञापन दिए और पब्लिक को अवेयर किए ही इसे लागू कर दिया. ऐसे में सैंकड़ों लोगों को हर रोज नए बढ़े हुए टैक्स दर पर बिल भेजे जा रहे हैं. जिससे लोग परेश्ान हैं.

टैक्स में नया खेल

साल ख्000 की निगम टैक्स प्रणाली में हाउस टैक्स व कॉमर्शियल टैक्स की दरें अलग थी. लेकिन मौजूदा समय में निगम की ओर से घरों के कुछ हिस्सों में यूज हो रहे कॉमर्शियल पार्ट का टैक्स असेसमेंट न कर पूरे भवन को कॉमर्शियल यूज में दिखा कर बढ़ा हुआ टैक्स बिल भेजा रहा. इससे लोगों को पिछले टैक्स के मुकाबले इस बार करीब क्0 गुना तक पेंमेंट करने को मजबूर होना पड़ रहा है. पार्षदों का आरोप है कि परेशान लोग सही टैक्स निर्धारण के लिए विभाग के चक्कर लगा रहे हैं जहां उनसे बिल सही कराने के लिए मोटी रकम वसूली जा रही है.

निर्माण कार्यो पर भी उठे सवाल

पार्षदों ने शहर में निगम की ओर से कराए जा रहे नालों के निर्माण कार्यो और डिवाइडर में घटिया क्वालिटी का काम होने के आरोप लगाए. इसके साथ ही निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के जनता की समस्याओं पर सुनवाई न कर मेयर से मंजूरी के बाद ही काम करने के आरोप लगाए. पार्षदों के इन आरोपों से एकबारगी नगर आयुक्त भी गरम हो गए. उन्होंने पार्षदों से घटिया निर्माण की कंप्लेन देने की बात की. वहीं इन मामलों में अपने सुझाव देने और जांच के लिए कमेटी गठित करने की भी बात कही. पार्षदों में क्फ्वें फाइनेंस कमीशन व स्टेट फाइनेंस कमीशन के बजट में मंजूर वार्ड में होने वाले कई विकास कार्यो को भी रद किए जाने का विरोध किया.

नगर निगम सेल्फ टैक्स असेसमेंट में ख्000 नियमावली को आधार बना रहा है जबकि इसे दिसंबर ख्0क्फ् के आधार पर रिवाइज्ड टैक्स प्रणाली को लागू करना चाहिए. निगम ने बिना विज्ञापन जारी किए नए बढ़े हुए टैक्स दरों पर बिल भेजने शुरू कर दिए हैं. जिससे हजारों लोग परेशान हैं. विभाग में टैक्स बिल सही करने को लेकर मोटा खेल चल रहा है.

- राजेश अग्रवाल, पार्षद नेता

टैक्स प्रणाली में जो समस्या आ रही है उस पर कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है. टैक्स को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई है. घटिया निर्माण कार्यो पर कंप्लेन सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

- शीलधर सिंह यादव, नगर आयुक्त

Thursday, July 31, 2014

bareilly college start admition new cut off list

बरेली कॉलेज में दूसरी कट-ऑफ के लिए काउंसलिंग प्रोसेस थर्सडे से शुरू हांगे. बीएससी की फ‌र्स्ट ओपन कैटेगरी की कट-ऑफ लिस्ट जारी हुई थी, लेकिन सीटें ना भरने की वजह से ओपन की सेकेंड कट-ऑफ लिस्ट जारी की गई. जिसमें मेरिट करीब ख् परसेंटाइल तक गिरानी पड़ी. वहीं बीकॉम की फ‌र्स्ट कट-ऑफ लिस्ट के अनुसार ही एडमिशन प्रोसेस हो रहे हैं. जल्द ही इसकी भी सेकेंड कट-ऑफ जारी हो जाएगी.

सेकेंड कट-ऑफ के एडमिशन फ्क् जुलाई और क् अगस्त को

बीएससी बायो और मैथ्स की सेकेंड कट-ऑफ के लिए एडमिशन फ्क् जुलाई और क् अगस्त को कंडक्ट किए जाएंगे. मैथ्स के लिए फ्क् जुलाई को फ्09 से फ्80 रैंक तक के स्टूडेंट्स को बुलाया गया है, जबकि क् अगस्त को फ्8क् से ब्फ्9 रैंक तक के स्टूडेंट्स को बुलाया गया है. वहीं बायो में एडमिशन के लिए फ्क् जुलाई को रैंक ख्भ्फ् से फ्ख्0 तक के स्टूडेंट्स को बुलाया गया है, जबकि क् अगस्त को फ्ख्क् से फ्म्0 रैंक तक के स्टूडेंट्स को बुलाया गया है.

बीए में आज दो दिनों की काउंसलिंग

बीए कोर्स में एडमिशन के लिए फ्क् जुलाई को दो दिनों की काउंसलिंग कराई जाएगी. दरअसल फ्0 जुलाई को अवकाश होने के चलते फ्क् जुलाई को ही फ्0 की भी काउंसलिंग कराई जाएगी. थर्सडे को ख्ब्क् से म्ब्ब् रैंक तक के स्टूडेंट्स को बुलाया गया है.

Wednesday, July 30, 2014

In city celibrate eid celibration happly

दुआओं में उठे हजारों हाथ. सजदे में झुके सिर, खुतबा पढ़कर सबकी भलाई की दुआ करते नमाजी. गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे को बधाई देते लोग. ट्यूजडे को ईद के मौके पर शहर में कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला. सुबह होते ही शहर की सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा करने का दौर शुरू हो गया. एक दूसरे को ईदी देने के बाद रिश्तेदारों और फ्रेंड्स ने जमकर मौज मस्ती की. आला हजरत पर आखिरी नमाज होने के बाद लोगों ने सिनेमा हॉल पहुंचकर 'किक' मूवी को एंज्वॉय किया.

मस्जिदों में उमड़े नमाजी

इस मौके पर नए कपड़ों पर इत्र लगाकर नमाजी मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की. बाकरगंज स्थित ईदगाह मस्जिद में हजारों की तादाद में नमाजियों ने भारी सुरक्षा घेरों के बीच नमाज अदा की. यहां पर दरगाह आला हजरत के मुफ्ती अख्तर रजा खां उर्फ अजहरी मियां ने नमाज अदा करावाई. साथ ही खुतबा पढ़ाकर देश में अमन और शांति की दुआ मांगी. इस दौरान डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी, मेयर, नगर आयुक्त, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और राजनेता मौजूद रहे.

फैमिली में चला बधाइयों का दौर

लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. इस मौके पर घरों में तरह तरह के पकवान बनाए गए थे. इसमें सेवइयां, खीर, दही भल्ला, चिकन, फेनी व ड्राईफ्रूट्स का लोगों खूब लुत्फ उठाया. निकाह के बाद बेटियों के घर भी ईदी पहुंचाने के लिए लोग पहुंचे. शाम ढलने के साथ ही शहर के कुतुखाना, सिविल लाइंस व अन्य मार्केट में लोगों ने फैमिली संग एंज्वॉय किया.

थिएटर रहे हाउसफुल

एक दूसरे को बधाई देने के बाद यूथ ने ऑउटिंग का प्लान बना लिया. हाल ही में रिलीज मूवी किक देखने के लिए सिनेमा हॉल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. हर शो हाउसफुल रहा. थिएटर्स मैनेजर असीम कक्कड़ ने बताया कि लोगों ने एडवांस टिकट बुक कराए थे. वहीं कुछ लोगों को टिकट ना मिलने से उन्हें वापस लौटना पड़ा. इस मौके पर थिएटर्स ने करीब आठ से क्0 लाख रुपए तक का बिजनेस किया.

हर हरकत पर थी पैनी नजर

ईद के दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस और फोर्स के जवान तैनात रहे. सीनियर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए थे. लोकल पुलिस, पीएसी, आरएएफ के साथ पुलिस की स्पेशल विंग व सिविल डिफेंस की टीमें भी तैनात रहीं. पुलिसकर्मियों के साथ मजिस्ट्रेट भी मौका मुआयना कर रहे थे. जैसे ही मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज का सिलसिला थमा, पुलिस प्रशासन ने चैन की सांस ली. वहीं सामाजिक संस्था कल्याणी की ओर से ईद मिलन का प्रोग्राम आयोजित किया गया.

शहर की सभी मस्जिदों में अलग अलग समय पर ईद की नमाज अदा की गई. शांतिपूर्ण तरीके से प्रेम भाईचारे का पैगाम देकर रमजान का पाक माह बीत गया.

- नासिर कुरैशी, मीडिया प्रभारी, दरगाह आला हजरत कमेटी

नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दीं. दोस्तों संग ऑउटिंग का प्लान बनाया था. दोपहर करीब तीन बजे हम सबने किक मूवी देखी.

- शकीर, स्टूडेंट

कल रात से ही हम लोग मस्ती कर रहे हैं. ईद के मौके पर हिल्स एरिया का टूर प्लान बनाया है. दो से तीन दिन वहां हमलोग खूब मजे करेंगे.

- इसरार खां, स्टूडेंट

ईद के दिन घर में सेवइयां और खीर समेत खाने के कई लजीज आइटम बने थे. वहीं रिलेटिव्स के घर पहुंचकर हम लोगों ने मुबारकबाद दी.

- भूरा, स्टूडेंट

किक मूवी देखने का प्लान बनाया था, लेकिन टिकट की एडवांस बुकिंग होने के कारण मूवी नहीं देख पाया. अब हमलोग डीवीडी पर मूवी को एंज्वॉय करेंगे.

- साकिर, स्टूडेंट

नमाज अपने मोहल्ले की मस्जिद में सुबह सात बजे ही अदा की थी. इसके बाद से ऑउटिंग का मजा ले रहे हैं. किक मूवी का टिकट नहीं मिला तो दूसरी मूवी देखनी पड़ी.

- हामिद

Tuesday, July 29, 2014

Third somvar celebrations in bareilly

होठों पर भोले के जयकारे, भजनों पर थिरकते पांव, हाथ जोड़कर शिवमंत्रों के गुंजन के साथ सोमवार को नाथ नगरी के शिवालयों के पट खुले. सावन के तीसरे सोमवार पर शहर में करीब क्ब् हजार से भी अधिक कांवडि़यों ने शिवालयों में शीश झुकाकर परिक्रमा और जलाभिषेक किया. शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला तो सुबह करीब तीन बजे से ही शुरू हो गया था जो, देर रात तक चला. संडे को हुए बवाल के मद्देनगर मंडे को मंदिर परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. साथ ही दर्शनाभिलाषियों की मदद के लिए मंदिर समिति समेत अन्य समितियां मौजूद रहीं.

महाआरती से गूंजे मंदिर

सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर शहर के टिबरीनाथ, अलखनाथ और धोपश्वर नाथ में दर्शन करने वालों की लंबी लाइन लगी रही. दूसरी ओर मंदिरों में आयोजित महाआरती में भी लोगों ने शिव महिमा का गुणगान किया. इस मौके पर समितियों और मन्नत पूरी होने पर लोगों ने धोपेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया. शिवालयों में दर्शन को पहुंच रहे कांवडि़यों और लोगों को रास्ता देने के लिए प्रशासन की ओर से पीलीभीत बाईपास, बीसलपुर रोड पर वनवे कर दिया गया. जिस वजह से कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही. वहीं देर शाम नाथ नगरी महाआरती समिति और शिवसेना की ओर से टिबरीनाथ मंदिर में शाम को महाआरती की गई.

Wednesday, July 23, 2014

Do not leave your responcible, Move attention people're safe

शहर में चारों ओर फैला हाईटेंशन वायर का मकड़जाल और उसमें दौड़ता क्क् हजार वोल्टेज का करंट, किसी की भी जिंदगी की लौ को बुझा देने के लिए काफी है. मानसून के दस्तक देते ही ये खतरा और बढ़ जाता है. हर साल कई लोगों को निगल रहे इन मौत के तारों को लोगों से दूर करने की हवाई बातें तो सभी जिम्मेदार विभाग करते हैं लेकिन अमल के नाम सब पल्ला झाड़ लेते हैं.

सिटी के कई इलाके खतरे की जद में

हाईटेंशन लाइन के चलते लगातार हो रहे हादसों की वजह से लोगों के जहन में डर बैठ गया है. जिन फैमिलीज में इसके चलते किसी को अपनी जान गंवानी पड़ी है, वहां तो लोगों ने छत पर जाना ही छोड़ दिया है. जगतपुर, दुर्गानगर, जोगीनवादा, संजय नगर जैसे एरियाज हाईटेंशन लाइन की सबसे अधिक चपेट में हैं. साल ख्0क्ख् की बात करें तो इज्जनगर, कुर्माचलनगर, बिहारीपुर सौदागरान सहित अन्य एरिया में करीब एक दर्जन घटनाएं हुईं थीं. इस साल भी पिछले एक वीक के अंदर फ् घटनाएं हो चुकी हैं. हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से साहब सिंह नामक एक व्यक्ति, दो जानवरों को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है.

एक-दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा

आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदारों की नींद नहीं टूट रही है. जिस विभाग मे लोग शिकायत करने पहुंचते हैं, वहां इस सब का ठीकरा किसी और डिपार्टमेंट पर फोड़ा जाता है. कोई भी विभाग या अधिकारी सिर पर मंडराते मौत के तारों के बारे में मुंह खोलने से बचता है. बिजली विभाग, नगर निगम, बीडीए जैसे विभागों के अलावा सांसद, पार्षद व विधायक भी खामोशी के चादर ओढ़े हैं.

पहले दी खुली छूट, अब झाड़ रहे पल्ला

जिम्मेदारों को लोगों के मौत से कुछ लेना देना नहीं है. यहां जंग 'पहले कौन' की हो रही है. यानि पहले कॉलोनी बसी या फिर लाइन बिछी. जानकारों की मानें तो हाईटेंशन लाइन करीब ख्भ् साल पहले डाली गई है. उस समय हाईटेंशन लाइन के पास एक दो ही मकान हुआ करते थे. समय के साथ प्लॉटिंग होती गई और घर बनते गए. लेकिन सवाल यह उठता है कि हाईटेंशन लाइन के नीचे किस आधार पर प्राइवेट बिल्डर्स के द्वारा प्लॉटिंग कर दी गई. प्लॉटिंग के दौरान नगर निगम और बीडीए ने क्यों हस्तक्षेप नहीं किया. हाईटेंशन लाइन के आस-पास रह रहे लोगों का कहना है कि प्लॉटिंग के दौरान ठेकेदारों और बिल्डर्स ने ये दावे किए थे कि बाद में हाईटेंशन लाइन को हटा दिया जाएगा. रेजीडेंट्स भी हाईटेंशन लाइन के पास सस्ती जमीन मिलने के चलते उनके बहकावे में आसानी से आ गए.

बिजली विभाग का फंड का रोना

इस संबंध में बिजली विभाग आबादी वाले क्षेत्र से हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए पूरी तैयार है, लेकिन वह अपनी जेब से एक फूटी कौड़ी भी नहीं लगाना चाहता है. विभाग के ऑफिसर्स कहते हैं कि सांसद, विधायक, नगर निगम, पंचायत निधि से पैसे मिले और लाइन बिछाने के लिए जमीन प्रोवाइड कराई जाए तो वह अपनी लाइन हटाने के लिए तैयार हैं. विभागीय सूत्रों के अनुसार, एक किलोमीटर का बंच बिछाने में करीब 8 लाख रुपए का खर्च आएगा.

हादसों का हाइटेंशन

- ख्ख् जुलाई ख्0क्ब् जोगी नवादा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक घोडे़ की मौत.

- ख्क् जुलाई ख्0क्ब् शांती बिहार में हाईटेंशन लाइन के चलते एक घोड़े की मौत और एक व्यक्ति घायल.

- ख्0 जुलाई ख्0क्ब् को संजय नगर गली नंबर-ख् निवासी साहब सिंह की दूर्गानगर में काम करते वक्त हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से मौत

- क्भ् सितम्बर ख्0क्ख् को विष्णुधाम कॉलोनी के रहने वाले पौशाकी की क्0 वर्षीय बेटी प्रियंका के ऊपर फ्फ् केवी का हाइटेंशन वायर गिर गया और वह बुरी तरह से झुलस गयी.

- क्क् सितम्बर ख्0क्ख् को बिहारीपुर सौदागरान के रहने वाले अर्जुन रस्तोगी के घर हाइटेंशन वायर से जुड़ा पोल गिर गया. सूचना दिए जाने के बाद भी पोल नहीं हटाए जाने के वजह से स्थानीय लोगों ने सब स्टेशन पर आकर हंगामा भी किया था.

- म् सितम्बर ख्0क्ख् को तो सीबीगंज एरिया में फ्फ् केवी लाइन का जर्जर पोल ही गिर गया. इसकी वजह से कई लोगों ने करंट के झटके महसूस किए थे.

- ख् सितम्बर ख्0क्ख् को इज्जतनगर कुर्माचंलनगर के रहने वाले पंकज कुमार की हाइटेंशन वायर की चपेट में आने के वजह से मौत हो गयी. पंकज की ख्ब् अक्टूबर को शादी भी होनी थी.

- ख्7 जुलाई ख्009 दुर्गानगर निवासी दिशांत सिंह का दाहिना हाथ हाईटेंशन लाइन की वजह से जल गया था.

- ख्00भ् में जगतपुर निवासी इरशाद की मौत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के चलते हो गई थी.

अनऑथराइज्ड तरीके से प्लॉटिंग होती चली जा रही है. बीडीए और नगर निगम को इस पर रोक लगानी चाहिए. सस्ती जमीन पाने के चक्कर में लोग प्राइवेट बिल्डर्स से हाईटेंशन लाइन के नीचे जमीन खरीद ले रहे हैं. अगर कोई अपनी निधि से पैसे दे तो हम लाइन हटाने के लिए तैयार हैं.

-पीके गुप्ता, चीफ इंजीनियर, बिजली विभाग

पुराना शहर बहुत पहले का बना है, फिर भी हम अपने ओर से कार्रवाई करेंगे. हाईटेंशन लाइन हटवाने का प्रयास किया जाएगा.

-गरिमा यादव, बीडीए सचिव

इस संबंध में हम लोगों ने चीफ इंजीनियर से मुलाकात की है. फंड दिलाने के बाद ही वे कुछ करने को तैयार हैं. जगतपुर में हर साल ख्-फ् मौत हाईटेंशन लाइन से हो रही हैं.

-मेराज, सभासद, जगतपुर

बगल वाले घर में एक व्यक्ति की मौत हाईटेंशन वायर की वजह से हो गई है. तब से हम लोग भी दहशत में है छत पर जाना छोड़ दिया है.

-जावेद, बिजनेसमैन

जेई, एक्सईएन सभी से कंप्लेन कर चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. जगतपुर टंकी के पास कई लोगों की मौत हो चुकी है.

-कौसर हुसैन, सर्विसमैन

ऑफिसर्स पैसे देने के बाद ही हाईटेंशन लाइन हटाने की बात कहते हैं. अब इतना पैसा हम लोग कहा से लाएंगे कि हाईटेंशन लाइन हटाया जा सके.

-गुड्डू, सर्विसमैन