Showing posts with label Varanasi News. Show all posts
Showing posts with label Varanasi News. Show all posts

Friday, July 15, 2016

अब जनता पूछेगी सवाल, कठघरे में होंगे जिम्मेदार

 जनता से जुड़ी समस्याएं जैसे सफाई, पेयजल आपूर्ति, वाटर लॉगिंग, सीवर समस्या, विद्युत, खाद्यान्न वितरण के साथ कानून व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई और समाधान के लिए शहर में एक बार फिर चौपाल लगाई जाएगी। 21 जुलाई से विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन की चौपाल लगेगी। मगर इस बार चौपाल में जनता के सवाल होंगे और कठघरे में जवाब देने के लिए संबंधित अधिकारी होंगे। मतलब साफ है कि पिछली समस्याओं पर अगर कार्रवाई नहीं हुई होगी तो इस बारे जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन जरूर लिया जाएगा। वहीं पहली बार आने वाली समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।

जेपी मेहता इंटर कॉलेज से होगा स्टार्ट

जिलाधिकारी विजय किरन आनंद की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 21 जुलाई से चौपाल लगाई जाएगी। पहली चौपाल जेपी मेहता इंटर कॉलेज में लगेगी। इसके बाद 22 को नगर निगम जोन कार्यालय नदेसर में, 23 जुलाई को नगर निगम कार्यालय आदमपुर में, 26 जुलाई को डुमराव बाग कॉलोनी पार्क में, 27 को दशाश्वमेध स्थित चितरंजन पार्क में, 28 को भरत मिलाप मैदान, नाटी इमली में, 29 को प्राइमरी पाठशाला, शिवपुर में, 30 को सरस्वती इंटर कॉलेज, सुडि़या में, 31 को कबीर नगर उपवन पार्क में, दो अगस्त को टाउन हाल मैदान में, तीन को ब्रिज इन्क्लेव पार्क में, चार को सफाई चौकी कार्यालय चेतगंज में, पांच को नगर निगम प्रेक्षागृह में, छह को संकुल भवन चौकाघाट में, नौ को बंगाली टोला इंटर कॉलेज और दस अगस्त को डीएवी इंटर कॉलेज में चौपाल लगेगी। इससे पहले डीएम ने सभी अधिकारियों को सचेत किया कि पूर्व में आयोजित चौपाल में आई समस्या के निस्तारण को लेकर दिये गए निर्देश का अनुपालन न होने पर कार्रवाई तय है। 

Source: InextLive Jagran

Thursday, July 14, 2016

हंसी-खुशी विदा हुई संवासिनियां

एक तरफ जहां नये जीवन में प्रवेश करने की खुशी थी वहीं अपनी सखियों से बिछड़ने गम। नम आंखों संग नये जीवन की शुरुआत करने वाली दस संवासिनियों का कुछ ऐसा ही हाल था। बुधवार जैतपुरा स्थित संवासिनी गृह में धूमधाम से दस संवासिनियों की शादी सम्पन्न हुई।

 दुल्हन बनीं पायल, ज्योति, श्रुति, निशा, पुष्पा, संजू यादव, काजल, कोमल, नीरा और स्वीटी लाल, नारंगी और सुनहरे लहंगे में सजकर पति संग अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने चल पड़ीं। वेदी पर बैठे पंडितों के मंत्रोंच्चार के बीच पूरी हुई शादी के बाद दुल्हनों को उपहार देने वालों की लाइन लग गई। संवासिनी गृह की प्रभारी गीता पांडेय की मौजूदगी में सारी रस्मों को पूरा किया गया। 

कन्यादान एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एसपी सिटी, प्रेम मिश्रा अध्यक्ष काशी व्यापार मंडल), वीएन चतुर्वेदी (परामर्श दाता सुलभ इंटरनेशनल ), सीडब्ल्यूसी की सदस्य प्रीती श्रीवास्तव, प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी आरके यादव, सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष रेखा, डॉली फाउंडेशन की पूर्णिमा सिंह, केएस पांडेय( जिला होमगार्ड कमांडेंट), ममता द्विवेदी, समाजसेवी ने बतौर अभिभावक किया। जयमाल के दौरान दुल्हन की सखियों ने दूल्हों के जूते चुराने की रस्म भी अदा की.

Source: InextLive Jagran

Thursday, July 7, 2016

आगे आएं और पौधे लगाएं

 शहर के पार्को को हरा- भरा बनाने के लिए नगर निगम ने भी कमर कस ली है। इसके लिए नगर निगम की ओर से सिटी के पार्को में पांच हजार पौधे लगाने हैं। इस अभियान की शुरुआत डीएम विजय किरण आनंद सारनाथ एरिया से करेंगे। नगर निगम की इसके लिए बुधवार को कई स्कूल और कॉलेज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर आयुक्त डॉ। एसपी शाही ने बताया कि क्क् जुलाई से पौधरोपण की शुरूआत की जाएगी। शुभारंभ के लिए भेलूपुर जोन के पार्कों का चुनाव किया गया है।

पार्को को पौधरोपण के लिए गोद

नगर आयुक्त ने स्कूलों से अपील की है कि अगर वे चाहें तो पार्को को पौधरोपण के लिए गोद ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें पौधे भी मुहैया कराये जाएंगे। शहर के क्म्ब् पाकरें की लिस्ट भी स्कूलों को दी गयी है। वह पार्को का चुनाव कर अपनी लिस्ट अगली बैठक में नगर निगम को दे सकते हैं। इसके साथ ही जो भी स्कूल व कॉलेज पार्कों को गोद लेकर पौधरोपण करना चाहते है वह भी अगली बैठक में आ सकते हैं।

जनसहभागिता से ही बढ़ेगी हरियाली

शहर को हरा- भरा बनाने के लिए स्कूलों के साथ बैठक में आये लोगों ने माना कि जनसहभागिता के बिना इस अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता है। बैठक में अपर नगर आयुक्त राजेंद्र सिंह सेंगर समेत कई स्कूल के मैनेजर और प्रिंसिपल मौजूद रहे। 

Source: Inext Live Jagran

Monday, June 27, 2016

बिजली को लेकर ग्रामीण हुए गरम

नियामताबाद ब्लॉक के लोहिया समग्र गांव जफरपुर में बिजली की समस्या से आजिज ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में ही प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने और जर्जर तारों को बदलने की मांग कर रहे थे.

हो सकता है हादसा

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि गांव में म्फ् केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। उक्त ट्रांसफॉर्मर से लगभग क्भ्0 घरों का कनेक्शन है। वर्षों पूर्व लगाए गए विद्युत के तार व खंभे एकदम जर्जर हो चुके हैं। जर्जर तारों व खंभों के कारण ग्रामीणों में हमेशा भय का माहौल बना रहता है। उनका कहना है कि जर्जर तारों के टूटकर गिरने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि जब गांव को लोहिया समग्र गांव में चयन हुआ था तो ग्रामीणों में आस जगी थी कि गांव में व्याप्त समस्याओं से ग्रामीणों को छुटकारा मिल जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कहा कि विगत दिनों कमिश्नर ने अधिकारियों को जर्जर तारों का बदलने का निर्देश दिया था लेकिन अधिकारियों ने कमिश्नर के आदेश को भी अनसुना कर दिया। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र जर्जर तारों व खंभों सहित ट्रांसफॉर्मर को नहीं बदला गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में किशोर लाल विश्वकर्मा, रामविलास सोनकर, लक्ष्मी नारायण, संतोष जायसवाल, वीरेंद्र विश्वकर्मा, पंकज, निर्मला, पुष्पा, मितला, महदेई, दुर्गा देवी, रीता, शांति, शीला, मीरा, माधुरी, निशा, नीलम आदि शामिल थे. 

Tuesday, June 21, 2016

छुपने के लिए मुफीद हैं लॉज और गेस्ट हाउस

 कई आतंकी वारदात का गवाह बन चुके बनारस में हर पाल किसी वारदात का डर बना रहता है। सुरक्षा की दृष्टि से यह अतिसंवेदनशील शहरों में शामिल है। लेकिन यहां मौजूद लॉज और गेस्ट हाउस अपराधियों की शरणस्थली बन चुके हैं। इसे लेकर कोई गंभीर नहीं है। कहीं आतंकी घटना के बाद अलर्ट जारी होने पर लॉज, गेस्ट हाउस और होटलों की चेकिंग की जाती है। कुछ दिन बाद गली- गली में चलने वाले गेस्ट हाउस लॉज की तरफ कोई सुरक्षाकर्मी जाना भी जरूरी नहीं समझता है। सवाल ये है कि क्या किसी बड़ी घटना के बाद ही कोई आतंकी यहां के गेस्ट हाउस और लॉज में स्टे करेगा? अगर ऐसा नहीं है तो सुरक्षा एजेंसियों की यह लापरवाही भारी पड़ सकता है। बिहार टॉपर स्कैम मामले के आरोपितों के कई दिनों तक अलग- अलग गेस्ट हाउस में छुपे रहने से हकीकत सामने आ गयी। शिवाला स्थित गेस्ट हाउस से गिरफ्तार दोनों आरोपी लालकेश्वर और ऊषा सिंह सप्ताह भर से बनारस के अलग- अलग गेस्ट हाउस और होटलों में ठिकाना बदलकर रह रहे थे।

नियम तो बहुत हैं

- बनारस में रजिस्टर्ड गेस्ट हाउस की संख्या 280 है

- जबकि रजिस्टर्ड लॉज 300 से ऊपर हैं

- 250 से ज्यादा पीजी हैं

- छोटे- बड़े होटल मिलाकर 200 से ज्यादा रजिस्टर्ड हैं

- नियम के मुताबिक सभी होटल, लॉज और गेस्ट हाउस को अपने यहां आने वाले हर गेस्ट की डेली जानकारी पुलिस प्रशासन को देनी चाहिए

- इसके लिए संबधित बीट का खुफिया विभाग का सिपाही या अधिकारी डेली यहां मेनटेन होने वाले रजिस्टर से ये जानकारी लेता है

- होटल और गेस्ट हाउस की जिम्मेदारी है कि हर आने वाले की पूरी डिटेल उसके आईडी प्रूफ संग ले

- आईडी की एक कॉफी होटल, लॉज या गेस्ट हाउस ओनर को रखनी होती है

- जबकि एक कॉपी खुफिया विभाग का अधिकारी अपने पास रखता है

- हर होटल, लॉज और गेस्ट हाउस में सीसी कैमरा अनिवार्य है

- ताकि किसी संदिग्ध के होने पर उसे ट्रेस किया जा सके

कोई नहीं मानता नियम

- बनारस पीएम का संसदीय क्षेत्र है, यहां डेली हजारों सैलानी आते हैं

- कुछ तो सही ढंग से होटल, लॉज और गेस्ट हाउस में रुकते हैं लेकिन अधिकांश नियमों की अनदेखी करते हैं

- छोटे गेस्ट हाउस संचालन करने वाले यहां ठहरने वालों की कोई आईडी नहीं लेते

- इंडियन टूरिस्ट के आने पर अक्सर उनसे भी आईडी नहीं ली जाती

- ये लापरवाही बड़ा खतरा बन सकती है

- इस लापरवाही का फायदा शहर का अमन चैन छीनने की चाहत रखने वाले भी उठा सकते हैं  Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Wednesday, June 15, 2016

घर के आस-पास खाली जमीन में लगाएं पौधे

जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने जुलाई में सघन पौधरोपण कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने की सामाजिक संगठनों, शैक्षिक संस्थाओं और जनपदवासियों से अपेक्षा की है। कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी लोग अपने- अपने घरों, विद्यालयों, संस्थाओं में खाली पड़े स्थानों पर पौधरोपण कर करें। डीएम मंगलवार को कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में पौधरोपण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

9 लाख म्फ् हजार लगेंगे पौधे

उन्होंने कहा कि जिले में 9 लाख म्फ् हजार पौधे रोपित किये जाएंगे। इसमें सभी की सहभागिता, सहयोग और श्रमदान आवश्यक है। एक दिन के श्रमदान से हमारे चारों तरफ हरियाली दिखायी देने लगे तो वह हमारे विकास व सफलता का परिणाम होगा। डीएफओ मनोज सोनकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पौधरोपण कार्यक्रम में दूसरे स्थान पर है। पौधरोपण कार्यक्रम के दिन श्रमिकों को भोजन- पानी की भी व्यवस्था की गयी है। विटनेस/ऑडीटर के फार्म को कैसे भरा जाय इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र भी दिया गया। बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के लिए जिले में क्फ्ब् स्थान चिह्नित किया गया है। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ। मालती राय सहित बाल विकास, विद्यालयों के प्राचार्य, अध्यापक और जागरूक नागरिक उपस्थित थे. Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Monday, June 6, 2016

पहले ही दिन लेट से स्टार्ट हुई काउंसलिंग

 स्टेट लेवल संयुक्त बीएड में एडमिशन के लिए सोमवार को काउंसलिंग स्टार्ट हो गई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इसके लिए बने सेंटर पर लिंक मिलने में लेट के चलते पहले ही दिन ब्भ् मिनट लेट से काउंसलिंग स्टार्ट हुई। इस कारण टोकन लेने के लिए कैंडीडेट्स को घंटों खड़ा रहना पड़ा। शासन ने इस साल भी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी लखनऊ यूनिवर्सिटी को सौंपी थी। और विद्यापीठ को नोडल सेंटर बनाया गया है।

एक से म्भ् सौ रैंक को बुलाया

काउंसलिंग के पहले दिन सूबे में सभी नोडल सेंटर्स पर 0क् लेकर म्भ् सौ रैंक तक के कैंडीडेट्स को सुबह दस बजे कॉल किया गया था। वहीं विद्यापीठ के लॉ फैकल्टी सेंटर पर दोपहर ख्.फ्0 बजे तक क्भ् में से चार को ही 'डिजिटल टोकन की' मिले थे। हालांकि केंद्र समन्वयक की सूझबूझ से अभ्यर्थियों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ी। लॉ फैकल्टी को देर शाम तक 'डिजिटल टोकन की' नहीं मिल सकी थी। विद्यापीठ के शिक्षा शास्त्र, समाज विज्ञान व विधि संकाय में कुल म्88 अभ्यर्थी कॉल किए गए थे। केंद्र समन्वयक डॉ। चतुर्भुज नाथ तिवारी ने बताया कि तीनों सेंटर्स पर टोटल भ्07 कैंडीडेट्स ने काउंसलिंग के लिए टोकन प्राप्त किया। जबकि ब्9ख् ने शुल्क जमा किया। इस प्रकार क्9म् ने काउंसलिंग छोड़ दी। टोटल 7क्.भ्क् परसेंट कैंडीडेट्स ने काउंसलिंग में भाग लिया। समाज विज्ञान संकाय केंद्र के समन्वयक प्रो। रविप्रकाश पांडेय व शिक्षा संकाय के समन्वयक प्रो। गोपाल प्रसाद नायक के अनुसार रैंक के अनुसार काउंसलिंग ख्ब् जून तक चलेगी.

पहले टोकन, फिर वेरीफिकेशन

काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थियों को पहले टोकन लेना होगा। इसके लिए उन्हें फाइल प्राप्त करना होगा। उपलब्ध फॉर्म में विवरण भरने के बाद अभ्यर्थियों को समस्त प्रमाणपत्रों का मैनुअल व कंप्यूटराइज्ड वेरीफिकेशन कराना है। इस क्रम में भ्00 व भ्000 रुपये का अलग- अलग बैंक ड्राफ्ट व फाइल जमा करना है।   Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Tuesday, May 31, 2016

बजट है फिर क्यों लेट हो रहा कार्य?

 बजट के बावजूद घाट पर चल रहे कार्यो में लेटलतीफी क्यों हो रही है? नगर निगम से जवाब- तलब करते हुए कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने कहा कि टूरिज्म डिपार्टमेंट ने नगर निगम को तीन करोड़ म्0 लाख रुपए का बजट दिया है। इस बजट से घाटों पर डस्टबीन, छतरी, चौकी आदि रखे जाने के साथ लाइट और साइनेज की व्यवस्था करानी है। कमिश्नर ने नगर निगम के ऑफिसर्स को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।

प्रबंधक को लगाई फटकार

कमिश्नर सोमवार को मंडलीय अनुश्रवण कक्ष में टूरिज्म डिपार्टमेंट के निर्माण कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को घाटों पर लगाए जाने वाले टॉयलेट के सीवरेज और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक को फटकार लगाते हुए कामाख्या शक्ति पीठ, शिव मंदिर देवल, परेमनशाह तालाब, सेवराई चिरा के तालाब का कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। प्रसाद योजना के तहत बुद्धा थीम पार्क का सौंदर्यीकरण, सारंगनाथ तालाब का जीर्णोद्धार, गुरुधाम मंदिर का संरक्षण और मारकण्डेय महादेव स्थल का विकास कार्य भी जल्द कराने का निर्देश दिया। उन्होंने नगर निगम को गंगा घाटों के पास 80 स्थानों पर लगाए जाने वाले साइनेज को क्भ् दिन के अंदर लगाने को कहा। मीटिंग में एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय, पर्यटन, नगर निगम, सिंचाई, विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।  Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Friday, May 27, 2016

समस्या जानने बाइक से निकले डीएम

 सड़क पर पशुओं को बांधकर गंदगी फैलाने वाले लोगों पर दो हजार रुपए का डेली जुर्माना लगाया जाए। सफाई निरीक्षकों को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि किसी भी गली या मोहल्ले की सड़क पर गोबर की गंदगी या बदबू नहीं मिलनी चाहिए। गुरुवार सुबह भ्.भ्0 बजे ही डीएम विजय किरन आनंद शहर की मूलभूत सुविधा की हकीकत जानने के लिए बाइक से ही निकल पड़े। बनारस की गलियों में जाकर लोगों से समस्याएं पूछी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को सुझाव दिया। डीएम के गलियों में पहुंचते ही सफाई, सीवरेज, हैंडपंप की पोल खुल गई।

सफाई पर रखें विशेष ध्यान

डीएम गुरुवार सुबह सिगरा स्थित दयानगर मलिन बस्ती पहुंचे। यहां क्भ्- ख्0 दिन से कूड़ा न उठने और कर्मचारियों के न आने की जानकारी मिलने पर नाराजगी जताई। संजय के घर के पास लगे नल से गंदा पानी आने, गली में स्ट्रीट लाइट खराब, बिजली पोल के टूटे होने की जानकारी पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई का निर्देश दिया। यहां के बाद डीएम लहरतारा स्थित मलिन बस्ती पहुंचे। जहां कूड़े का ढेर मिलने पर कंटेनर रखने का निर्देश दिया। बारिश में नाली चोक से वॉटर लॉगिंग होने की जानकारी पर उसे ठीक कराने को कहा। नाली का गंदा पानी कबीर मठ तालाब में जाने और सड़क पर बहने की जानकारी पर अस्थाई व्यवस्था कर पाइप लाइन से गंदा पानी निकालने का आदेश दिया। साथ ही स्थाई समाधान के लिए नगर निगम के अधिकारियों को कहा। इस मौके पर मेयर राम गोपाल मोहले, नगर आयुक्त डॉ। हरि प्रताप शाही, एडीएम प्रोटोकाल ओमप्रकाश चौबे, एडीएम सिटी विन्ध्यवासिनी राय, एडीएम प्रशासन समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।  Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Wednesday, May 25, 2016

आधार लिंकेज के कार्य में ना हो देरी

आधार ¨लकेज कार्य में आ रही परेशानियों को संबंधित एजेंसियां तत्काल दूर करें। केंद्र पोषित योजनाएं, मनरेगा, खाद्य एवं रसद, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन एवं निराश्रित महिला योजना के जाब कार्डधारकों, लाभार्थियों को आधार ¨लकेज में हो रही दिक्कतों पर यूआईडीएआई के अधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित विभागीय अधिकारियों को लॉ¨गग पासवर्ड उपलब्ध करा दें। ताकि आधार ¨लकेज कार्य को पूरा कराया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह ने विकास भवन में यूनिट आइडेंटिफिकेशन एथॉरिटी ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ द्वारा आधार सी¨डग के संबंध में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में ये निर्देश दिये।

डाटा को सही ढंग से करें इंसर्ट

कहा कि मनरेगा योजना में जॉब कार्ड धारकों का शत प्रतिशत आधार ¨लकेज का कार्य जून माह तक पूरा करा लिया जाए। कार्यशाला में यूआईडीएआई के एप्लीकेशन एनालिस्ट शाहनूर हुसैन ने प्रोजेक्टर के माध्यम से जानकारी देते हुए आधार डाटा को सही ढंग से इंसर्ट करने की बात कही। कहा कि बायोमैट्रिक, डीमोग्राफी एवं ओटीपी से मै¨चग कराकर सत्यापित कराया जा सकता है। आधार सी¨डग के लिए आपरेटर प्रशिक्षित होने चाहिए। अधिकारियों से कहा कि किसी प्रकार की समस्या आधार सी¨डग में आती है तो तत्काल संपर्क कर समाधान कर सकते हैं। कार्यशाला में अर्थ एवं संख्याधिकारी ओपी यादव, नीरज श्रीवास्तव, उपायुक्त मनरेगा जगदीश त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी आरएन चतुर्वेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी जीएस श्रीवास्तव, डीआईओएस डॉ। मालती राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी र¨वद्र जायसवाल उपस्थित थे।  Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Tuesday, May 24, 2016

'सोनू नेता की गाड़ी है जो मन आयेगा करेंगे'

 'ये सोनू नेता की गाड़ी है जो मन आयेगा वो करेंगे, कोई हमारा कुछ बिगाड़ नहीं सकता है'। ये बेलगाम बोल एक पिंक ऑटो रिक्शा के ड्राइवर के हैं जिस पर लेडीज को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचाने जिम्मेदारी है। नियमों को ताक पर रखकर अपने ऑटो में जेंट्स को ढो रहा है। लेडीज आपत्ति कर रही हैं तो उन्हें धमकी भरे लहजे में जवाब दे रहा है। हर किसी से सोनू नेता का परिचय सत्ताधारी दल के दबंग नेता के रूप में देता है। दो दिन पहले ही शहर में दो पिंक ऑटो का संचालन शुरू हुआ है। दावा था कि इन ऑटोज में सिर्फ लेडिज ही जर्नी करेंगी। जेंटस के बैठने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा लेकिन सत्ताधारी दल के इस दबंग नेता के आगे दावा हवा- हवाई हो गया।

साहब अभी जांच करेंगे

दस लाख से ज्यादा लेडिज आबादी के लिए महज दो पिंक ऑटो ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं। उस पर भी इस दबंग नेता के कारण लेडिज की जगह जेंट्स उसमें सफर कर रहे हैं। आईनेक्स्ट की टीम ने मनमानी करने वाले ऑटो ड्राइवर से बात की और फोटो लेने की कोशिश तो वह उस पर भी सोनू नेता की धौंस जमाने लगा.

इस बारे में आरटीओ रामफेर यादव से बात करने पर वे यह तो जरूर स्वीकार करते हैं कि पिंक ऑटो सिर्फ महिलाओं के लिए है लेकिन सोनू नेता पर कार्रवाई के बारे में पूछने पर हम जांच करेंगे जैसा परम्परागत जुमला देकर शांत हो जाते हैं. Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Wednesday, May 18, 2016

साहब पर भारी, बाबू साहब की डग्गामारी

कैंट रोडवेज बस स्टेशन परिसर के दायरे में अवैध बसों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद डग्गामार बसों का संचालन धड़ल्ले से जारी है। दो दिन पूर्व रोडवेज अधिकारियों के किडनैप के प्रयास के बाद एसपी ट्रैफिक व सीओ चेतगंज ने रोडवेज अधिकारियों को आश्वस्त किया था कि रोडवेज बस स्टेशन के एक किमी के दायरे में अवैध बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन अवैध बस संचालकों पर पुलिस का कोई डर नहीं रह गया है।

खुलेआम कर रहे दबंगई

घाटे में चल रही कैंट रोडवेज को उबारने के लिये जहां विभाग के अधिकारी दिन- रात मीटिंग कर डग्गामार वाहनों को बंद कराने में जुटे हैं, तो वहीं बस संचालकों की दबंगई का आलम यह है कि कैंट रोडवेज बस स्टेशन परिसर में घुसकर अपनी बस को छुड़ा ले जा रहे हैं। यहीं नहीं रोडवेज अधिकारियों को देख लेने तक की धमकी भी दे रहे हैं.

चार से आठ, डग्गेमारी बेहिसाब

कैंट रोडवेज बस स्टेशन के सामने आजमगढ़, जौनपुर रूट के लिए सुबह चार से आठ बजे तक डग्गामार बसेज का संचालन किया जा रहा है। इन चार घंटों के दौरान रोडवेज के मेन गेट पर अवैध तरीके से बस खड़ी करके यात्रियों को बैठाया जा रहा है। इस पर रोक लगाने के लिये डीएम, एसएसपी, एसपी ट्रैफिक, आरटीओ को रोडवेज अधिकारियों ने लेटर लिखा है।  Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Wednesday, May 4, 2016

अक्षय तृतीया पर तैयार, सराफा बाजार

अक्षय तृतीया को लेकर सर्राफा बाजार पूरी तरह से तैयार हो चुका है। ज्वेलरी की लेटेस्ट डिजाइंस ज्वेलरी शोरूम्स की शोभा बढ़ा रही हैं। नौ मई को पड़ रही अक्षय तृतीया पर गोल्ड की पर्चेजिंग के लिए लोगों ने अभी से एडवांस बुकिंग कराना स्टार्ट कर दिया है। बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन सर्राफा बाजार में करोड़ों का कारोबार होता है। सिटी के लगभग सभी ज्वेलरी शोरूम्स खरीदारों की डिमांड्स के हिसाब से पूरी तरह तैयार हैं।

महंगाई की पड़ सकती है मार

केंद्र सरकार की नीतियों के चलते लगभग चालीस दिनों तक डिस्टर्ब रहे सर्राफा मार्केट को स्टेब्लिश करने में सराफा कारोबारी जी जान से जुट गये हैं। हालांकि एक परसेंट एक्साइज ड्यटी देने का कष्ट भी सराफा कारोबारियों के अंदर ही अंदर साल रहा है। अब दिनों दिन गोल्ड का रेट भी बढ़ रहा है। ज्वेलरी मार्केट के जानकार बताते हैं कि आने वाले दिनों में गोल्ड का रेट और भी हाई होगा। हालांकि जानकारों के मुताबिक अक्षय तृतीया पर गोल्ड परचेज करने की जो मान्यताएं हैं वह इस बार भी बरकरार रहेंगी।  Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Tuesday, May 3, 2016

सराफा बाजार में बढ़ी सोने की चमक

सजने- सवंरने का शौक हर कोई रखता है। लेडीज हो या जेंट्स, हर कोई चाहता है कि वह सोने का श्रृंगार कर सबसे बेहतर व खास दिखे। अक्षय तृतीया त्योहार में अब महज कुछ ही दिन शेष हैं इसलिए फैमिली मेंबर्स के बीच ज्वेलरी की खरीदारी करने की प्लैनिंग भी तेज हो गई है। फेस्टिवल को देखते हुए सिटी के विभिन्न ज्वेलरी शोरूम्स में भी न्यू डिजाइंस की ज्वेलरी के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। अक्षय तृतीया को अत्यंत ही शुभ लगन माना जाता है इसलिए हर किसी ने इस अक्षय तृतीया पर कुछ न कुछ जरूर खरीदारी करने का मूड बनाया हुआ है.

एडवांस करा लें बुकिंग

गोल्ड रेट के डेली रूटीन को देखें तो भाव में उतार- चढ़ाव लगातार हो रहा है। सिटी के ज्यादातर ज्वेलरी शॉप्स के ऑनर गोल्ड का रेट बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। ज्वेलरी कारोबार से जुड़े एक्सप‌र्ट्स की मानें तो हम परचेजिंग एडवांस में कर लें। फिर चाहे डिलिवरी भले ही हम शुभ दिन होने के चलते अक्षय तृतीया पर ही लें। कस्टमर्स के लिए यह मुफीद है कि वे प्रेजेंट रेट में ज्वेलर के पास जाकर अपने मनपसंद ऑर्नामेंट की रसीद कटाकर एडवांस्ड बुकिंग करा लें। अक्षय तृतीया पर गोल्ड की डिमांड बढ़ती है। ऐसे में रेट बढ़ने के भी चांसेज हैं। फिलहाल, अभी ख्ख् कैरेट का गोल्ड का रेट ख्9 हजार म्00 प्रति दस ग्राम चल रहा है।

महिलाओं की रहेगी 'चांदी'

फेस्टिवल हो या फिर घर में कोई मांगलिक कार्य, लेडीज का गोल्ड लव किसी से छिपा नहीं है। उन्हें हर हाल में ज्वेलरी चाहिए ही चाहिए। ऐसे में फिर भला वो अक्षय तृतीया पर कहां पीछे रहने वाली हैं? इस बार भी सोने कारोबारियों को उम्मीद है कि सोने की खरीद इस बार लेडीज कुछ ज्यादा ही करेंगी। इसका मेन रीजन यह भी है कि गोल्ड का रेट बहुत ज्यादा हाई नहीं है।

इस टाइम गोल्ड का रेट बहुत अधिक नहीं होने के चलते हर कोई ज्वेलरी खरीदने की इच्छा रखेगा। हमारे यहां कस्टमर्स के लिए स्पेशल स्कीम भी चलाई जाएगी। फिलहाल कस्टमर्स ने अपनी बुकिंग कराना शुरू कर दिया है. Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Thursday, April 21, 2016

असल कमाई सूद ने उड़ाई

 कहा जाता है कि एक दादा को अपने बेटे से ज्यादा सूद यानि पोता ज्यादा प्रिय होता है लेकिन मिर्जामुराद में ऐसे ही एक प्रिय पोते ने अंगूठा छाप दादा को संग जालसाजी कर उनके खाते से एटीएम के जरिए साढ़े नौ हजार रुपये निकाल लिये। बुधवार को मामला थाने पर आया तो पुलिस ने पोते को जीप में बैठाकर जैसे ही जांच शुरू की तो उसने सच्चाई उगल दी। जालसाजी करने वाला किशोर हाईस्कूल का छात्र है.

जीप में बैठते ही उगला सच

जोगियापुर (वीरापुर) गांव निवासी सिधारी यादव का कछवां रोड स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक में जनधन योजना के तहत खाता खुला है। वह छह अप्रैल को अपने पोते संग बैंक पहुंचे। एटीएम कार्ड जारी होने पर पोते ने उसे अपने पास रख लिया और फिर उसके जरिए 13 अप्रैल तक पांच बार में खाते से साढ़े नौ हजार रुपये निकाल लिये। खाते से रुपये निकलने पर वृद्ध बुधवार को थाने पहुंचे। एसओ अनिल सिंह ने हल्काई दारोगा शमशाद खान को जांच सौपी। पुलिस जैसे ही वृद्ध और उसके पौत्र को जीप में बैठाकर बैंक के लिए चली कि तभी युवक ने सच्चाई उगल दी। रुपये निकालने के बाद युवक ने कार्ड को तोड़ कर फेंक दिया। Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Thursday, April 14, 2016

सोनी बनी 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की ब्रांड एम्बेस्डर

 बीजेपी की महत्वाकांक्षी 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान' को बनारस में और ऊंचाई पर ले जाने की जिम्मेदारी दी जाएगी 126 घंटे लगातार कथक नृत्य करके रिकॉर्ड बनाने वाली सोनी चौरसिया को। उन्हें इस अभियान का ब्रांड एम्बेस्डर बनाए जाने की घोषणा गुरुवार को मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में की जाएगी.

केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में होगी घोषणा

पीएम नरेंद्र मोदी के बतौर सांसद गोद लिए गए दूसरे गांव नागेपुर के कार्यक्रम में शिरकत करने आ रही केंद्रीय मंत्री वापसी में बाबतपुर के करीब एक मोटल्स में जाएंगी। वहां आयोजित अभिनंदन समारोह में वह सोनी चौरसिया को रिकॉर्ड बनाने के लिए सम्मानित भी करेंगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की क्षेत्रीय संयोजक डॉ। रचना अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के दौरान ही कथक नृत्यांगना को पीएम के संसदीय क्षेत्र में इस अभियान का ब्रांड अंबेसडर बनाए जाने की घोषणा की जाएगी। इस अभियान की राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेस्डर भाजपा ने माधुरी दीक्षित को बनाया है जबकि परिणति चोपड़ा को हरियाणा में बतौर एम्बेस्डर नेतृत्व करती हैं। सोनी के रिकॉर्ड बनाए जाने के कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बधाई दी थी. Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Tuesday, April 12, 2016

ट्रामा सेंटर में अब 'आश्रय' की छांव

 बीएचयू के ट्रामा सेंटर में सोमवार को वीसी प्रो। जीसी त्रिपाठी ने पेशेंट्स व उनके परिजनों के लिए नई सुविधाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कैंपस में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से भ्भ् लाख की लागत से ख्भ्00 वर्ग फीट में निर्मित 'आश्रय' का लोकार्पण किया। बैंक के अधिकारियों ने वीसी प्रो। त्रिपाठी को आश्रय की चाभी सौंपी। इस आश्रय में एक हाल है जहां शुद्ध पेयजल एवं पंखे की व्यवस्था की गयी है।

सुविधाओं से सुसज्जित शौचालय

वीसी ने ट्रामा सेन्टर कैंपस में परिजनों की सुविधा हेतु फ्भ्00 वर्ग फीट क्षेत्र में 70 लाख की लागत से निर्मित शुलभ शौचालय का भी उद्घाटन किया। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसच्जित इस सुलभ शौचालय में पुरुष एवं महिलाओं के लिये ख्ख् टॉयलेट (इण्डियन तथा वेस्टर्न) है। इसके अलावा स्नानागार, व यूरिनल है। इसके अलावा सामान रखने के लिये क्लॉक रूम व माताओं द्वारा बच्चों को दुग्धपान कराने के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की गई है। वीसी ने दस करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले क्09 कमरों वाले नर्सिग हास्टल की आधारशिला रखी। इस परियोजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में फिलहाल तीन मंजिला छात्रावास बनेगा, शेष निर्माण द्वितीय चरण में होगा। इस दौरान बीएचयू के रजिस्ट्रार डॉ। केपी उपाध्याय, फाइनेंस आफिसर अभय कुमार ठाकुर, प्रो। जेपी राय, आईएमएस के डायरेक्टर प्रो। वीके शुक्ला, प्रो। आनन्द कुमार सहित एचडीएफसी बैंक के अधिकारी मौजूद थे।  Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Friday, April 8, 2016

पान-गुटखा की दुकानें हटवाएगा स्वास्थ्य विभाग

 शहर के शिक्षण संस्थाओं के बाहर सौ मीटर के दायरे में खुले गुटखा- पान की दुकानों को अब स्वास्थ्य विभाग हटवाएगा। केंद्र व राज्य की ओर से जारी गाइडलाइन के तहत बहुत जल्द स्वास्थ्य विभाग की एक टीम गठित होने वाली है, जो टुबैको के अंगेस्ट अभियान चलाएगी। इसके लिए सीएमओ ऑफिस में स्वास्थ्य अधिकारियों की कुछ दिनों पूर्व मीटिंग हुई थी। टुबैको शॉप्स हटाने के एवज में होने वाली दिक्कतों पर मंथन करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस प्रशासन का सहयोग लेने के लिए लेटर भी तैयार कर लिया है। कोटपा अधिनियम के तहत स्कूल्स, कॉलेजेज, कोचिंग सेंटर्स के सौ मीटर के दायरे में टुबैको सेल पर बैन है। हालांकि फिर भी शहर भर के शिक्षण संस्थाओं से सटकर पान- गुटखा की दुकानें सजी हुई हैं। कुछ एकाएक स्थानों पर तो यह स्थिति है कि कैंपस के अंदर पान- गुटखा की दुकानें चल रही हैं.

क्या कहता है कोटपा एक्ट

धारा- ब्, सार्वजनिक स्थान के धूम्रपान पर प्रतिबंध

धारा- भ्, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर प्रतिबंध

धारा- म्, क्8 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति को और किसी शैक्षणिक संस्थान के सौ गज की परिधी में सिगरेट या अन्य तंबाकू, उत्पादों की ब्रिकी पर प्रतिबंध

धारा- 7, 8, व 9 बिना विशिष्ट स्वास्थ्य चेतावनियों के सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की ब्रिकी पर प्रतिबंध

कोटपा एक्ट उल्लघंन के लिए सजा

धारा- ब् ए, बी

के तहत किसी भी पब्लिक प्लेस पर स्मोकिंग करने पर ख्00 रुपये का जुर्माना, कड़ी सजा

धारा- भ् ए, बी

के सिगरेट और अन्य टुबैको प्रोडक्ट के विज्ञापन पर दो साल की सजा व एक हजार का जुर्माना

धारा- म् के तहत नाबालिग व शैक्षणिक संस्थाओं के आस- पास सिगरेट या टुबैको की ब्रिकी पर पांच साल की सजा और पांच हजार का जुर्माना

धारा- 7, 8 व क्0 के तहत बिना विशिष्ट स्वास्थ्य चेतावनियों के सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों की ब्रिकी पर विनिर्माता पर पहला अपराध दो साल की सजा और पांच हजार का जुर्माना, दूसरा अपराध पांच साल की सजा या दस हजार रुपये जुर्माना Read more http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Thursday, March 31, 2016

फर्जीवाड़े पर तीसरी आंख की रहेगी नजर

 संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन आए दिन सामने आ रहे फर्जीवाड़े व अनुशासन तोड़ने वालों से परेशान है। इसे देखते हुए यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने कैंपस में पांच संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का डिसीजन लिया है। इस प्रपोजल पर मुहर भी लग चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो फ्0 अप्रैल तक कैमर लग भी जाएंगे.

फ्ख् पॉइंट्स चिन्हित

यूनिवर्सिटी में कुल फ्ख् स्थानों पर सीसी कैमरा लगवाने को चिन्हित किया गया है। संसाधन के अभाव में कई फेज में सीसी कैमरे लगवाने का डिसीजन लिया गया है। चीफ प्रॉक्टर प्रो। शीतला प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल पांच संवेदनशील स्थानों पर सीसी कैमरे लगाये जाएंगे। इसमें वीसी हाउस, ऑफिस, योग साधना केंद्र, सेंट्रल ऑफिस का मेन गेट, सर्टिफिकेट सेक्शन व वीसी ऑफिस की गैलरी शामिल है। वहीं टेंडर के स्थान पर कोटेशन के माध्यम से कैमरा लगवाने का डिसीजन लिया गया है ताकि इसे मूर्त रूप दिया जा सके। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक सेंट्रल ऑफिस के चैनल के पास कैमरा लगने से बेवजह हंगामा रुकेगा।  Read more Varanasi News http://inextlive.jagran.com/varanasi/

Wednesday, March 30, 2016

बिजली विभाग ने तहसील को भी कर दिया अंधेरे में

बिजली विभाग इस समय सख्त हो गया है। विभाग सरकारी कार्यालयों की बिजली धड़ाधड़ काट रहा है। इसी क्रम में बिजली विभाग ने मंगलवार को जबरदस्त अभियान चलाया। बकाया नहीं जमा करने पर तहसील कार्यालय सहित ¨सचाई विभाग व ब्लॉक कार्यालय की विद्युत आपूर्ति को काट दिया.

बिजली विभाग ने चलाया अभियान
बिजली विभाग का तहसील कार्यालय पर पांच लाख रूपया बकाया है। इसे लेकर कई बार विभाग ने पत्राचार करते हुए बिल भेजा। लेकिन तहसील प्रशासन इस ओर से उदासीन बना रहा। मार्च क्लो¨जग का दबाव पड़ते ही स्थानीय विद्युत अभियंताओं ने बड़े बकायेदार सरकारी विभागों की बिजली काटने का अभियान शुरू कर दिया है। देर शाम तहसील का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। इससे परिसर अंधेरे के आगोश में आ गया। 

कर्मचारी मांग रहे थे मोहलत
इस दौरान तहसील के कर्मचारी बिजली विभाग के एसडीओ गोपाल सिंह से मोहलत की मांग किए। लेकिन विभागीय“उच्चाधिकारियों का हवाला देकर एसडीओ ने कोई रियायत देने से साफ मना कर दिया। कमोवेश यही स्थिति ब्लॉक परिसर में रही। यहां भी लगभग पांच लाख रूपये बिजली बिल बकाया था। जिसे विभाग ने काट दिया। इसी क्रम में चकिया नगर स्थित ¨सचाई विभाग के कार्यालयों व आवासों पर लगे विद्युत कनेक्शन को विद्युत अभियंताओं द्वारा कटवा दिया गया। एसडीओ गोपाल सिंह ने बताया कि मुंसफ कोर्ट सहित थाना चकिया व नौगढ़ के बकाया विद्युत बिल जमा हो जाने से यहां की विद्युत आपूर्ति बहाल है। अभियान में अवर अभियंता शकील अहमद अंसारी, हरिश्चंद्र यादव सहित विजय विश्वकर्मा शामिल थे. Read more Varanasi News http://inextlive.jagran.com/varanasi/