Showing posts with label Meerut City News. Show all posts
Showing posts with label Meerut City News. Show all posts

Wednesday, September 10, 2014

Admission process will be closed in ccs university

सीसीएस यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में यूजी और पीजी के एडमिशन की प्रक्रिया खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. यूजी के ट्रेडिशनल कोर्स में सीटें लगभग ना के बराबर बची हैं. जिनको पूरा करना भी यूनिवर्सिटी के लिए टेढ़ी खीर बनी हुई है. लेकिन यूनिवर्सिटी इस बार ये एडमिशन खत्म करने का प्लान कर रही है. अब देखना है कि क्या इस प्लान के तहत एडमिशन इन दोनों मेरिट में पूरे हो पाएंगे.

दिक्कत तो आएगी

यूनिवर्सिटी से संबद्ध एडेड और गवर्नमेंट कॉलेजों में ट्रेडिशनल कोर्स में चल रहे एडमिशन अंत की ओर हैं. इसके बाद भी मेरिट डाउन होने के बजाय बढ़ती नजर आ रही हैं. ऐसे में सीटें कम होने के बावजूद कुछ सब्जेक्ट्स में जनरल की मेरिट 80 के पार चली गई. 16वीं व 17वीं मेरिट जारी होने के बाद अभी आगे मेरिट आने की संभावना कम जताई जा रही है. लेकिन अभी स्पो‌र्ट्स कोटे के ट्रायल होने हैं और उनकी भी मेरिट तैयार होगी. यूनिवर्सिटी की ओर से पंद्रह सितंबर तक एडमिशन पूरे करने की तैयारी की है. ऐसे में ये एडमिशन पंद्रह सितंबर के बाद भी जारी रहने की संभावना बन रही है.

कॉलेजों में एडमिशन का सीन

डीएन कॉलेज

कुल सीटें - 1020

एडमिशन - 1003

खाली सीटें - 17

आईएन पीजी कॉलेज

कुल सीटें - 900

एडमिशन - 872

खाली सीटें - 28

कनोहरलाल डिग्री कॉलेज

कुल सीटें - 565

एडमिशन - 496

खाली सीटें - 69

मेरठ कॉलेज मेरठ

कुल सीटें - 2780

एडमिशन - 2643

खाली सीटें - 137

एनएएस कॉलेज

कुल सीटें - 1140

एडमिशन - 1043

खाली सीटें - 97

आरजी पीजी कॉलेज

कुल सीटें - 1340

एडमिशन - 1301

खाली सीटें - 39

शहीद मंगल पांडे पीजी कॉलेज

कुल सीटें - 690

एडमिशन - 575

खाली सीटें - 115

Wednesday, September 3, 2014

Bunkar colony will launched in lohia nagar meerut

प्राधिकरण बुनकरों के लिए एक कॉलोनी को लांच करने जा रहा है. इस कॉलोनी में अपने लिए आशियाना बनाने के साथ अपने काम को भी चला सकेंगे. इसके लिए प्राधिकरण की ओर से डिफ्रेंट कैटेगिरी के प्लॉट निकाले हैं. दस दिसंबर को ये स्कीम लांच की जाएगी. इसी दिन से इसके लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे. प्राधिकरण के अधिकारी इस स्कीम के सफल होने के पूरे आश्वस्त हैं.

डिफरेंट कैटेगिरी के 7ख् प्लॉट

प्लॉट टाइप प्लॉट्स एरिया कॉस्ट रजिस्ट्रेशन फीस रजिस्ट्रेशन फीस आवंटन राशि

(स्क्वॉयर मीटर)(रुपए में) (रुपए में) (रिजर्व कैटेगिरी) (रुपए में)

टाइप ए फ्ख् क्0भ्.7भ् 8फ्ख्78क् 8फ्ख्78 ब्क्म्फ्9 8फ्फ्78

टाइप बी फ्ब् क्0भ् 8ख्म्87भ् 8ख्म्88 ब्क्फ्ब्ब् 8ख्म्88

टाइप सी 08 भ्0 फ्9फ्7भ्0 फ्9फ्7भ् क्9म्88 फ्9फ्7भ्

एक महीने तक चलेगा आवेदन

प्राधिकरण की इस स्कीम के लिए एक महीने तक आवेदन हो सकेगा. क्0 सितंबर से क्0 अक्टूबर तक फॉर्म खरीदकर फॉर्म जमा करने की डेट रखी गई है. फॉर्म एचडीएफसी की किसी भी ब्रांच से लिया जा सकेगा. फॉर्म की कीमत भ्00 रुपए रखी गई है.

पहले फ्लॉप हो चुकी हैं इस तरह की स्कीम

- स्पो‌र्ट्स इंडस्ट्री के लिए लाई गई योजना पूरी तरह से फ्लॉप हुई है. इस स्कीम में जितने लोगों को आना चाहिए था वो आए ही नहीं.

- सभी तबेलों को सिटी से बाहर करने के लिए एक योजना प्राधिकरण लेकर आया था. लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. वो भी घाटे का सौदा साबित हुई.

- कैंची उद्योग को लोहियानगर में शिफ्ट करने के लिए भी योजना लाई गई थी, लेकिन फ्लॉप हो गई.

- कुछ ऐसा ही हाल गंगानगर टाउनशिप का भी हुआ. सुप्रीम कोर्ट से केस जीत जाने के बाद भी प्राधिकरण कुछ नहीं कर सका.

ऑफिशियल स्टैंड

बुनकरों के लाई गई योजना लांच करने जा रहे हैं. इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. क्0 सितंबर से फॉर्म उपलब्ध होने शुरू हो जाएंगे.

- राजेश कुमार यादव, वीसी, एमडीए

 
 

Saturday, August 30, 2014

No patient in medical treatment

पिता के साथ मेडिकल आई नन्हीं परी रो रही थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन का दिल नहीं पसीज रहा था. उसे मेडिकल कालेज में एडमिट करने से मना कर दिया. उसके पिता ने बताया कि मैं मिन्नतें करता रहा कि कोई मेरी मासूम बच्ची का इलाज कर दे. पर बेशरम मेडिकल प्रशासन ने सारी हदें पार कर दी. काश की कोई एक बार तो पूछ लेता कि मेरी क्या मजबूरी है. काश कोई होता जो मेडिकल में अपने डॉक्टर होने का फर्ज निभाता. जब डॉक्टर्स ने बच्ची को एडमिट करने से मना कर दिया तो हारकर मुझे अपनी बच्ची को लावारिस की तरह छोड़ना पड़ा. उसे कोने में लावारिस छोड़कर किसी दूर कोने में बैठकर आंसू भरी आंखों से बस यही इंतजार करना पड़ा कि काश कोई इसे लावारिस समझकर ही इसका इलाज कर दें.

सारी हदें हो गई पार

सोमवार को मेडिकल में किठौर खंदारवली में खेती करने वाले किसान नवील अहमद अपने साले खुराफत के साथ अपनी नवजात बच्ची को लेकर मेडिकल इलाज के लिए आए. नवील ने बताया बच्ची के पीठ पर फोड़ा था. उसे पहले हापुड़ रोड स्थित दुआ नर्सिग होम में डॉ. शबाना से दिखाया था, जहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया. मेडिकल में वह अपनी बच्ची को लेकर भटकता रहा. कभी ऊपरी मंजिल पर तो कभी निचली और कभी इमरजेंसी. फिर वह बच्चा वार्ड गया जहां बच्ची का इलाज करने से मना कर दिया. जब उसे कुछ समझ नहीं आया तो उसने अपनी फूल जैसी मासूम को एक कोने में रख दिया और इंतजार करता रहा कि शायद लावारिस समझकर उसका इलाज हो जाए.

इंसानियत का नामोनिशान नहीं

ये मेडिकल कॉलेज भी कितना बेहया हो गया है. नन्हीं सी बच्ची का इलाज कराने के लिए एक पिता को मजबूरी में उसे लावारिस साबित करना पड़ा. सोचो जरा, यहां किसी में भी इंसानियत नाम की चीज तक नहीं है. जरा पूछिए मेडिकल कॉलेज से कि मजबूर पिता दर दर की ठोकरे खा रहा था तो कहां खो गई थी इंसानियत? लाचार पिता कभी इमरजेंसी वार्ड में गया तो कभी बच्चा वार्ड. कभी खुद को कोसा, लेकिन किसी को भी तरस नहीं आया. 

Friday, August 22, 2014

Woman muder in samypur

मेरठ में महिलाएं बिल्कुल सुरक्षित नहीं है. एक के बाद महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं से मेरठ पुलिस सबक नहीं ले रही है. गुरुवार को कचहरी से लौट रही बुजुर्ग महिला को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गए.

शाम की घटना

मुंडाली के समयपुर गांव निवासी विमला देवी (55) पत्‍‌नी प्रेमपाल अपनी बेटी पिंकी के घर पर सूरजकुंड स्थित वाल्मीकि बस्ती में एक साल से रह रही थी. गुरुवार को शाम करीब 4 बजे विमला कचहरी से रिक्शे में सवार होकर सूरजकुंड लौट रही थी. जैसे ही विमला रिक्शे में बैठे चिकारा कॉम्पलेक्स पहुंची. पीछे से आ रहे स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला को गोली मार दी.

आसानी से फरार

स्कूटी सवार बदमाश इसके बाद सरे राह हथियार लहराते हुए फरार हो गए. विमला देवी गंभीर हालत में सड़क पर पड़ी रही. राहगीरों ने विमला देवी को जिला अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. महिला का दामाद अमरदीप और उसके बेटा राजू मौके पर पहुंचे. राजू और परिवार के अन्य सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ जिला अस्पताल में जमकर हंगामा किया.

पुलिस की लापरवाही

सिविल लाइन पुलिस का आलम देखें कि वो ये भी पता नहीं लगा पाए कि बदमाश किस ओर भागे. उन्होंने कैसे रंग के कपड़े पहने हुए थे. सिविल लाइन एसओ से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सारी बात एफआइआर दर्ज होने के बाद ही पता चल पाएगी.

रंजिशन की हत्या

दरअसल 3 मार्च 2014 में मुंडाली में पारस नाम के युवक की हत्या हो गई थी, जिसका इल्जाम विमला के पति प्रेमपाल और लड़के रविन्द्र पर लगा. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. तब से विमला अपने ससुर के साथ रह रही थी. विमला तारीख पर समय-समय पर कचहरी आती रहती थी.

पारस हत्याकांड का बदला लेने के लिए विमला की हत्या की गई है. परिवार के लोगों ने नामजद तहरीर दी है. उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं.

- ओमप्रकाश, एसपी सिटी. 

Thursday, August 21, 2014

Police found sticks of electricity on demand

 मेरठ. पहले तो भीषण गर्मी की मार ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. उसके बाद बिजली के नखरे ने भी लोगों को खूब रुलाया. बिजली गुल रहने से लोग पानी को भी तरस गए. जब देर रात तक बिजली के दर्शन नहीं हुए तो कंकरखेड़ा बिजली घर पर महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा और सड़क पर जाम लगा दिया. हंगामा होता देख बिजली कर्मचारी फरार हो गए. सूचना पर मौके पर सीओ और दौराला व कंकरखेड़ा पुलिस पहुंची. उन्होंने पब्लिक को शांत करने का प्रयास किया. बाद में पुलिस ने लाठी फटकार भीड़ को भगाया.

नहीं हुए शाम तक दर्शन

कंकरखेड़ा एरिया में बुधवार को सुबह से देर रात तक बिजली के दर्शन दुर्लभ हो गए. जिसके चलते लोग पानी को तरस गए. पानी नहाने व खाना बनाने के लिए भी किचन में नहीं बचा. बच्चों को स्कूल बिना नहाए जाना पड़ा. वहीं सुबह से शाम तक महिलाएं पीने के लिए पानी दूर दराज से हैंडपंप से खींचकर लेकर आई. उसके बाद अपने बच्चों की प्यास को बुझा पाई.

सड़क पर रही पब्लिक

जब देर बुधवार को शाम तक बिजली नहीं आई तो लोगों का सब्र का बांध टूट गया. सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और पुरुष नटराज बिजलीघर में जमा हो गए. उसके बाद महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया और बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाने लगीं. हंगामा कर रहे लोगों ने बिजलीघर में तोड़फोड़ की भी कोशिश की.

फरार हुए कर्मचारी

मौका पाकर बिजलीघर से कर्मचारी फरार हो गए. सूचना पर दौराला और कंकरखेड़ा फोर्स के साथ सीओ मौके पर पहुंचे. उन्होंने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन पब्लिक तोड़फोड़ करने पर उतारू हो गई. जिसके बाद फोर्स ने जमकर लाठियां भांझी. जिसमें कई लोग चोटिल हो गए.

व्यापारियों में रोष

आम पब्लिक के साथ साथ कंकरखेड़ा के व्यापारियों में भी बिजली विभाग के खिलाफ रोष है. व्यापारियों ने भी देर रात तक सड़क पर हंगामा किया. सरधना रोड व्यापार संघ अध्यक्ष गुल्लू ठाकुर व्यापारियों के साथ बिजली घर पहुंचे और हंगामा किया. उन्होंने कहा कि बिजली नहीं मिलने से व्यापार चौपट हो चुका है. उसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. वहीं भाजपा नेता विनय विरालिया ने बिजली विभाग को चेतवानी देते हुए पावर कापरेशन के एमडी का घेराव करने की बात कहीं है. 

Wednesday, August 20, 2014

A young woman carrying strain

कस्बा फलावदा में सोमवार देर शाम घेर से घर पर जा रही किशोरी के गायब होने पर मंगलवार को थाने पर परिजनों ने समुदाय विशेष के दो युवकों के खिलाफ बहला फुसलाकर ले जाने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है. सूचना पर सीओ बले सिंह भी फलावदा पहुंचे और थाना पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. घटना के बाद भाजपा नेता थाने पहुंचे और एसओ को ख्ब् घंटे में किशोरी बरामद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी.

रिपोर्ट दर्ज कराई

जानकारी के मुताबिक फलावदा निवासी राजेंद्र सैनी की लगभग क्ख् वर्षीय पुत्री घर से समीप स्थित घेर में सोमवार देर शाम खाना देने गई थी, लेकिन उसका कोई अता पता नही चल सका. काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे तलाशा मगर कोई सुराग नही लगा. मंगलवार सुबह थाने पर पीडि़त पिता ने कस्बा निवासी फरमान व इमरान पुत्रगण इकबाल निवासी मौहल्ला जुड वाला को नामजद करते हुए किशोरी को बहला फुसलाकर कर ले जाने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

दोनों पक्षों में तनाव

किशोरी कक्षा सात की छात्रा है. उक्त मामले को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना है. पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े. पुलिस ने इस मामले में कई लोग हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है. सीओ ने एसओ को दिशा निर्देश देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की हिदायत दी. घटना के बाद मंगलवार दोपहर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश खटीक के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं की एसओ से जमकर नोकझोंक हुई उन्होंने किशोरी की ख्ब् घंटे में बरामदगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.

-------------

पंचायत में किशोरी की बरामदगी की मांग

किशोरी की बरामदगी करी मांग को लेकर भाजपा नेताओं और समाज के लोगों की बूढा शिव मंदिर में पंचायत हुई, जिसमें अपहरण की घटना पर रोष व्यक्त किया गया. वक्ताओं ने किशोरी को शीघ्र बरामद करने और नामजदों को गिरफ्तार जेल भेजने की मांग की गई. पंचायत में किशोरी के परिजनों के अलावा समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे. 

Tuesday, August 19, 2014

Communal tension in lalkurti area of meerut during janmashtami

लालकुर्ती के हंडिया मोहल्ले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी में गदर फिल्म का सीन करने को लेकर बवाल होते-होते बचा. सीओ ने मौके पर पहुंचकर सीन बंद कराया तो लोग गुस्से में आ गए. सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दोपहर को ही खुफिया विभाग ने डीएम और एसएसपी को अवगत करा दिया था कि गदर फिल्म का सीन करने पर बवाल हो सकता है. ध्यान रहे कि एक दिन पूर्व भी जन्माष्टमी की झांकी को लेकर जमकर बवाल हुआ था.

सीन पर ऑब्जेक्शन

लालकुर्ती के हंडिया मोहल्ले को अतिसंवेदनशील माना जाता है. सोमवार को यहां पर जन्माष्टमी के पर्व पर रात नौ बजे झांकी के दौरान गदर फिल्म के उस सीन को किया जाना था, जिसमें फिल्म का नायक नल को उखाड़कर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता है. खुफिया विभाग की ओर से डीएम, एसएसपी को भेजी गई रिपोर्ट में दर्शाया गया था कि, यदि गदर के सीन को फिल्माया गया तो सांप्रदायिक टकराव हो सकता है. सीओ ने झांकी के संचालकों से वार्ता कर गदर फिल्म का सीन नहीं करने की बात कही. सीओ की बातों को दरकिनार करते हुए लोगों ने सीन करने की जिद की. जिस पर पुलिस सख्ती से पेश आई. आखिरकार सीन नहीं हो सका.

जमकर कहासुनी

वहां मौजूद लोगों की सीओ के साथ जमकर कहासुनी हुई. सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी तक की गई. बाद में बिना गदर फिल्म के सीन किए बिना ही झांकी को लगाया गया. हिंदू संगठन के लोगों ने इसे पुलिस की हिटलर शाही बताया है. सच संस्था के संदीप पहल ने कहा कि, इससे हिंदुओं के त्यौहारों पर बाधा पहुंचाने की बड़ी साजिश रची जा रही है, जिसका विरोध किया जाएगा.

Tuesday, August 12, 2014

Roadways bus claimed the lives of student

रुड़की रोड पर शुक्रवार दोपहर रोडवेज की अनुबंधित बस ने स्कूल से घर लौट रहे छात्र को कुचल दिया. उसकी मौके पर मौत हो गई. गुस्साएं छात्र के परिजनों ने हंगामा कर रुड़की रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया. पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया. पुलिस चालक सहित बस को थाने ले गई. मृतक के पिता ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है.

क्या है मामला

रुड़की रोड स्थित सुभाष कालोनी निवासी अशोक कुमार उर्फ टीटू पुत्र आनंद मोहल्ला कृष्णानगर में नेताजी सुभाष चंद इण्टर कालेज में दसवीं का छात्र था. स्कूल से छुट्टी होने के बाद शुक्रवार दोपहर अशोक अपने दोस्तों के साथ बाइक से घर जा रहा था. त्यागी हेल्थ केयर के सामने मेरठ से मुजफ्फरनगर की ओर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस चालक ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक पर सवार दोनों छात्र घायल हो गए. बस के अगले पहिया के नीचे अशोक का सिर आ गया. इस कारण उसकी मौके पर मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को बस सहित थाने ले गई.

हंगामे के बाद पहुंचे अधिकारी और नेता

परिजनों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे सीओ ब्रिजेश कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह व एसडीएम सरधना शिवकुमार ने परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख के मुआवजे का आश्वासन दिया. मृतक के पिता घटनास्थल पर पहुंचे तब परिजनों ने शव को उठने दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. 

View :  Hindi ePaper

Friday, August 8, 2014

Communal tension grips meerut over gang rape and conversion

 युवती से साथ सामूहिक दुष्कर्म और जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाने की आग में बुधवार को भी खरखौदा क्षेत्र का माहौल पूरा दिन गरमाया रहा. हिंदू संगठनों ने थाने को करीब दो घंटे तक कब्जे में लेकर हापुड़ रोड जाम कर दिया. पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. बाद में महामहिम राष्ट्रपति के नाम सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप कर कार्रवाई की मांग की. वहीं पीडि़त परिवार से मिलने वालों में पूरा दिन विभिन्न पार्टी के नेताओं को जमावड़ा रहा. पुलिस की विवेचना में एक नाम ओर सामने आया है. वहीं मुख्य आरोपी सनाउल्ला को पकड़ने के लिए गुड़गांव और मुजफ्फरनगर में दो टीमों को भेजा हुआ है.

यह था मामला

रविवार को खरखौदा थाने के एक गांव की युवती ने दो दिन पहले आरोप लगाया था कि उसे अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया और जबरन इस्लाम धर्म कबूल कराया. मदरसे में बंधक बनाकर रखने के बाद मुजफ्फरनगर के अस्पताल में ऑपरेशन कर गर्भाशय की फेलोपियन ट्यूब को निकलवा दिया. दिल दहला देने वाली आरोपियों की करतूत को सुनकर हिंदू संगठनों में उबाल है. क्योंकि सभी आरोपी एक विशेष संप्रदाय से जुड़े हुए है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस की जांच में एक और आरोपी का नाम प्रकाश में आया है, जिसे पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही है.

हिन्दू संगठनों में उबाल

बुधवार को हिंदू संगठन के लोगों ने बहन-बेटी बचाओ संघर्ष समीति बनाकर पीडि़ता को न्याय दिलाने का निर्णय लिया. जिस पर करीब बारह बजे थाने को भीड़ ने अपने कब्जे में ले लिया. करीब दो घंटे तक कोई काम नहीं करने दिया. भीड़ को देखकर पुलिस पूरी तरह से असहाय बनी हुई थी. पुलिस की कार्रवाई को लेकर जमकर नारेबाजी हुई. कुछ समय के लिए प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने ही हापुड-मेरठ मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विश्वास में लेकर जाम को खुलवा दिया. बाद में सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी देहात को सौंप कर प्रदर्शनकारी वापस लौट गए. वहीं दूसरी और गांवों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री, कांग्रेस प्रत्याशी और फिल्म अभिनेत्री नगमा, सांसद जनरल वीके सिंह, समेत भाजपा के नेता बड़ी संख्या में गांव पहुंचे. वहां पीडि़ता के नहीं होने पर परिवार से पूरे मामले की जानकारी ली.

इन्होंने कहा..

पीडि़ता के मामले में पुलिस ने टीमें बनाकर आरोपी को पकड़ने की दबिशें दे रहे हैं. एक ओर युवक का नाम प्रकाश में आया है. इतना ही नहीं मास्टरमाइंड सनाउल्ला को पकड़ने के लिए पुलिस दबिशें दे रही हैं. लेकिन माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा. ऐसा करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.

के सत्यनारायण, डीआईजी 

 

Friday, August 1, 2014

Dead body of man found in sugarcane field in daurala

थाना क्षेत्र के मवींमीरा निवासी युवक की हत्या कर शव को खेड़ी टप्पा-मवींमीरा मार्ग पर गन्ने के खेत में डाल दिया. युवक बुधवार से लापता था. पिटाई के दौरान युवक के गुप्तांग पर भी कई वार किए गए हैं.

मवींमीरा निवासी गुलफाम पुत्र मुमताज ने बताया कि उसका छोटा भाई गुलजार उर्फ सोनू (क्8) बुधवार सुबह घर से बिना बताए साइकिल लेकर निकला था. देर शाम तक सोनू के घर न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की. इस दौरान उसकी साइकिल उसके चाचा याकूब के गन्ने के खेत में मिल गई. अनहोनी की आशंका के चलते परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे. गुरुवार सुबह खेड़ी टप्पा के प्रधान रविंद्र चौधरी ने पुलिस को खेड़ी-मवींमीरा मार्ग पर आजाद पुत्र जयपाल के खेत के किनारे युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी. पुलिस शव को थाने ले आई, जहां गुलफाम ने अपनी पत्नी शकीला के साथ पहुंचकर उसकी शिनाख्त सोनू के रूप में की. मृतक के पिता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है.

बेरहमी से पीटकर की गई हत्या

पुलिस के अनुसार, सोनू के गुप्तांग को डंडों से बुरी तरह पीटा गया है. चेहरे व शरीर पर भी पिटाई के निशान थे. हत्या के बाद शव को गन्ने के खेत में डाला गया है. वारदातस्थल से कार के टायरों के निशान मिले हैं.

अवैध संबधों के चलते

तो नहीं हुई हत्या?

वारदात के तरीके को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंध के चलते इसे अंजाम दिया गया है. माना जा रहा है कि प्रेमिका ने सोनू को कहीं मिलने के लिए बुलाया था, जहां युवती के परिजन भी पहुंच गए. सोनू के पिता व परिजन अवैध संबध की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं.

हत्या में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है. जल्द ही घटना में शामिल लोगों के चेहरे बेनकाब होंगे.

ब्रिजेश सिंह, सीओ दौराला 

Thursday, July 31, 2014

uproar power supply

बिजली और पानी बाधित होने से सुपरटेक पॉम ग्रीन के निवासियों ने जमकर हंगामा किया. लोगों ने बिजली बंबा बाईपास में जाम लगाया और कंट्री इन होटल और शॉप्रिक्स मॉल के गेट के बाहर मैनेजमेंट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों से निपटने के लिए मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने मॉल के बाउंसर्स का भी सहारा लिया. प्राधिकरण और पुलिस के अधिकारियों ने मामले को शांत कराया. तब जाकर बिजली और पानी बहाल हो सकी.

मंगलवार को ही लिखी जा चुकी थी पटकथा

इस हंगामें की पटकथा मंगलवार को ही लिखी जा चुकी थी. पॉम ग्रीन रेजीडेंसी के लोगों के अनुसार मंगलवार शाम करीब फ्0-ब्0 महिलाएं एरोबिक्स के लिए मेंटेनेंस के कर्मचारियों से कम्यूनिटी हॉल खोलने के लिए कहा. कर्मचारियों ने हॉल ये कहकर खोलने से मना कर दिया कि हाल ही में यहां के दोनों एसी ठीक हुए हैं. महिलाओं ने जोर दिया, लेकिन कर्मचारी टस से मस नहीं हुए. आरोप ये भी है कि कर्मचारियों ने महिलाओं से अभद्र भाषा में बात की. रात को जब उनके पति घरों में आए तो उन्होंने पूरी कहानी बयां कर दी. सभी लोग संयुक्त रूप से पहुंचे और कर्मचारियों को काफी कुछ सुना दिया. इसके बाद कर्मचारियों ने बुधवार को स्ट्राइक करने का मन बना लिया.

नहीं आई बिजली और पानी

सुबह सात बजे जब कर्मचारियों की बदली हुई तो पूरी सोसायटी की बिजली और पानी की आपूर्ति बंद कर दी. काफी देर तक बिजली पानी न आने से सभी लोग कर्मचारियों से मिलने पहुंचे तो कर्मचारियों ने स्ट्राइक के बारे में बता दिया. दर्जनों लोगों ने वहां पर हंगामा करना शुरू कर दिया. कई बार कहने के बाद भी जब बिजली-पानी की आपूर्ति नहीं शुरू की गई तो लोगों का आक्रोश काफी बढ़ गया.

बाईपास पर लगाया जाम

पब्लिक में आक्रोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने बिजली बंबा बाईपास में ट्रैफिक जाम लगा दिया. वहीं होटल कंट्री इन और शॉप्रिक्स मॉल के बाहर नारेबाजी करने लगे. लोगों को शांत कराने के लिए कर्मचारियों ने मॉल से बाउंसर्स को बुला लिए, जिससे मामला और भी ज्यादा बढ़ गया. इतनी ही देर में मौके पर प्राधिकरण और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया दोनों पक्षों में समझौता कराकर बिजली-पानी की आपूर्ति को बहाल कराया.

ये मानना है अधिकारियों का

प्राधिकरण के कर्मचारियों ने जो मामले की रिपोर्ट दी है, उसके अनुसार यहां पर दो सोसायटी बनी हुई हैं. जिनमें काफी ईगो प्रॉब्लम होती है. वहीं जब मैनेजमेंट लोगों से मेंटेनेंस चार्ज करता है तो सभी लोगों को समान रूप से सुविधाएं देने की जिम्मेदारी बनती है. इस हंगामें में मैनेजमेंट की जिम्मेदारी ज्यादा है.

दोनों को पक्षों का शांत कराकर बिजली और पानी की आपूर्ति को बहाल करा दिया गया है. जो भी हुआ गलत हुआ. ऐसे इंसीडेट कभी-कभी बड़ा रूप भी ले लेते हैं.

- राजेश कुमार यादव, वीसी, एमडीए 

Tuesday, July 29, 2014

Dunda turmoil in the department

डाबका में बन रहे फ्लैट्स पर आई नेक्स्ट की इंवेस्टीगेशन से डूडा में खलबली मच गई है. वहीं राजकीय निर्माण निगम के ऑफिस में तहलका मच गया है. डूडा के अधिकारियों ने वहां की स्थिति की रिपोर्ट बनाने को कहा है. साथ जल्द ही काम करने के आदेश जारी कर दिए हैं. गौरतलब है कि डूडा के मकानों का काम रुका होने के कारण वहां भैंसों का तबेला बन गया है. उस निर्माण पर अब क्0 करोड़ रुपए खर्च भी हो चुके हैं.

मांगी ग्राउंड रिपोर्ट

डूडा की प्रोजेक्ट इंजीनियर के अनुसार उन्होंने डाबका प्रोजेक्ट की ग्राउंड रिपोर्ट की मांग की है. जिसमें वहां कितना काम हुआ है? कितना काम बाकी है? मौजूदा कैसी है? ये तमाम बातें रिपोर्ट में मांगी हैं. प्रोजेक्ट इंजीनियर के अनुसार वहां भी भयावह और बुरी स्थिति के जिम्मेदार डूडा नहीं है. इसके कारणों का पता लगाया जाएगा. साथ ही संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा.

जल्द शुरू होगा काम!

वहीं राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों के अनुसार जल्द काम शुरू होने की बात कर रहे हैं. हमने इस बारे में अपर लेवल पर बात की है. जल्द ही रुपया आने वाला है. जैसे ही रुपया आएगा तुरंत काम शुरू हो जाएगा. वहीं डाबका के प्रोजेक्ट से गाय भैंसे के तबेले को हटाने की बात कर रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले दो सालों से वहां की स्थिति को देखने के लिए न तो डूडा की ओर से और न ही यूपीआरएनएनएल का कोई अधिकारी गया.

आई नेक्स्ट ने किया था खुलासा

सोमवार के अंक में आई नेक्स्ट ने 'तबेला बन गया भ्7म् लोगों का आशियाना' नाम से इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट प्रकाशित की थी. जिसमें इस बात का खुलासा किया गया था कि किस तरह से डूडा के एलआईजी फ्लैट्स तबेला बन गए. वहां पर आसपास के लोगों ने अपनी भैंसे चराने के अलावा बांधनी शुरू कर दी. लाखों रुपए के दरवाजे और खिड़कियां भी चोरी हो गई. उस प्रोजेक्ट पर करीब क्0 करोड़ रुपए का काम हो चुका था.

मैंने वहां ग्राउंड रिपोर्ट मांगी है. ये काफी गंभीर विषय है. करोड़ों रुपयों की बर्बादी इस तरह से नहीं की जा सकती है.

- सरस्वती सिंह, प्रोजक्ट इंजीनियर, डूडा

Wednesday, July 23, 2014

Attempt to rape with minor girl in sardhana area of meerut

नंगला आर्डर गांव में मंगलवार सुबह युवक घर में अकेली क्ख् वर्षीय बालिका को बहला-फुसला कर खेत में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया. आरोपी के भाइयों ने बालिका से मारपीट की. शोर सुनकर आए ग्रामीणों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. पीडि़ता के परिजनों ने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घर पर थी अकेली

नंगला आर्डर निवासी दंपती मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और गांव के बाहरी छोर पर अपने मकान में रहते हैं. मंगलवार को महिला गांव में ही एक किसान के यहां काम पर चली गई. जबकि पिता भी मजदूरी के लिए घर से बाहर चला गया. उनकी क्ख् वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी. इसी दौरान सुबह करीब क्0 बजे गांव का ही युवक घर में घुस आया और बालिका से अश्लील हरकत करने लगा. आरोपी बालिका को बहला-फुसला कर पास ही स्थित ईख के खेत में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया. आरोपी के दो भाइयों ने बालिका से मारपीट की. जिस पर बालिका ने शोर मचा दिया. शोर सुनकर ग्रामीण उस तरफ दौड़े तो खुद को ग्रामीणों से घिरता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर बालिका के माता-पिता घर पहुंचे और उससे पूछताछ की. जिस पर बालिका ने आपबीती सुना दी. जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी. इंस्पेक्टर मेहर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.