Showing posts with label Meerut Hindi News. Show all posts
Showing posts with label Meerut Hindi News. Show all posts

Wednesday, March 30, 2016

इंस्टीट्यूट मालिक से कार और लाखों की लूट

मेरठ- मवाना मार्ग पर दिन निकलते ही इंस्टीट्यूट मालिक से बदमाशों ने स्विफ्ट डिजायर कार के साथ लाखों की लूट को अंजाम दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ की कोशिश की, लेकिन सफ लता नहीं मिली।

यह हुई घटना

कौल गांव में एसआरवी इंस्टीट्यूट के मालिक सचिन पुत्र कुलभूषण निवासी पचैंडा मुजफ्फरनगर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अपनी स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 07 एडब्लू 5100 से मेरठ से मवाना आ रहे थे। कार में उनका साथी राहुल पुत्र सेवाराम निवासी आबूलेन भी था। दोनों दोस्त जैसे ही सांधन पुलिया के पास पहुंचे तो पीछे से आई एक स्विफ्ट कार ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। कार से तीन बदमाश पिस्टल लेकर निकले और उन्हें कवर कर लिया। शेष दो बदमाश उसी कार में सवार रहे.

बनाया बंधक

बदमाश दोनों दोस्तों को बंधक बनाकर उन्हीं की कार से मसूरी- लावड़ मार्ग पर ले गए। बदमाशों ने उनसे 85 हजार रुपए नकद, सोने की अंगूठी- चेन और एटीएम कार्ड लूट लिए। बदमाशों ने दोनों को महल ईंट भट्ठे के पास उतार दिया और उनकी कार लूटकर दौराला की ओर फरार हो गए। किसी राहगीर से उन्हाेंने फोन लेकर पुलिस को सूचना दी। सीओ मवाना अब्दुल कादिर और एसओ सुरेंद्र सिंह भाटी मौके पर पहुंचे और बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल कर वायरलैस पर मैसेज फ्लैश किया, लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे।

मेरठ से कर रहे पीछा

पीडि़त के मुताबिक बदमाश उनका पीछा मेरठ से ही कर रहे थे। कई बार उनकी कार ओवरटेक कर आगे निकली और फि र स्पीड कम कर बदमाश पीछे हो रहे थे। सांधन वाली पुलिया के पास बदमाशों को मौका मिल गया और उन्होंने ओवरटेक कर उनकी कार रोक दी। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है. Read more Meerut News http://inextlive.jagran.com/meerut/

Tuesday, July 29, 2014

Dunda turmoil in the department

डाबका में बन रहे फ्लैट्स पर आई नेक्स्ट की इंवेस्टीगेशन से डूडा में खलबली मच गई है. वहीं राजकीय निर्माण निगम के ऑफिस में तहलका मच गया है. डूडा के अधिकारियों ने वहां की स्थिति की रिपोर्ट बनाने को कहा है. साथ जल्द ही काम करने के आदेश जारी कर दिए हैं. गौरतलब है कि डूडा के मकानों का काम रुका होने के कारण वहां भैंसों का तबेला बन गया है. उस निर्माण पर अब क्0 करोड़ रुपए खर्च भी हो चुके हैं.

मांगी ग्राउंड रिपोर्ट

डूडा की प्रोजेक्ट इंजीनियर के अनुसार उन्होंने डाबका प्रोजेक्ट की ग्राउंड रिपोर्ट की मांग की है. जिसमें वहां कितना काम हुआ है? कितना काम बाकी है? मौजूदा कैसी है? ये तमाम बातें रिपोर्ट में मांगी हैं. प्रोजेक्ट इंजीनियर के अनुसार वहां भी भयावह और बुरी स्थिति के जिम्मेदार डूडा नहीं है. इसके कारणों का पता लगाया जाएगा. साथ ही संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा.

जल्द शुरू होगा काम!

वहीं राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों के अनुसार जल्द काम शुरू होने की बात कर रहे हैं. हमने इस बारे में अपर लेवल पर बात की है. जल्द ही रुपया आने वाला है. जैसे ही रुपया आएगा तुरंत काम शुरू हो जाएगा. वहीं डाबका के प्रोजेक्ट से गाय भैंसे के तबेले को हटाने की बात कर रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले दो सालों से वहां की स्थिति को देखने के लिए न तो डूडा की ओर से और न ही यूपीआरएनएनएल का कोई अधिकारी गया.

आई नेक्स्ट ने किया था खुलासा

सोमवार के अंक में आई नेक्स्ट ने 'तबेला बन गया भ्7म् लोगों का आशियाना' नाम से इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट प्रकाशित की थी. जिसमें इस बात का खुलासा किया गया था कि किस तरह से डूडा के एलआईजी फ्लैट्स तबेला बन गए. वहां पर आसपास के लोगों ने अपनी भैंसे चराने के अलावा बांधनी शुरू कर दी. लाखों रुपए के दरवाजे और खिड़कियां भी चोरी हो गई. उस प्रोजेक्ट पर करीब क्0 करोड़ रुपए का काम हो चुका था.

मैंने वहां ग्राउंड रिपोर्ट मांगी है. ये काफी गंभीर विषय है. करोड़ों रुपयों की बर्बादी इस तरह से नहीं की जा सकती है.

- सरस्वती सिंह, प्रोजक्ट इंजीनियर, डूडा

Wednesday, July 23, 2014

Attempt to rape with minor girl in sardhana area of meerut

नंगला आर्डर गांव में मंगलवार सुबह युवक घर में अकेली क्ख् वर्षीय बालिका को बहला-फुसला कर खेत में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया. आरोपी के भाइयों ने बालिका से मारपीट की. शोर सुनकर आए ग्रामीणों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. पीडि़ता के परिजनों ने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घर पर थी अकेली

नंगला आर्डर निवासी दंपती मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और गांव के बाहरी छोर पर अपने मकान में रहते हैं. मंगलवार को महिला गांव में ही एक किसान के यहां काम पर चली गई. जबकि पिता भी मजदूरी के लिए घर से बाहर चला गया. उनकी क्ख् वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी. इसी दौरान सुबह करीब क्0 बजे गांव का ही युवक घर में घुस आया और बालिका से अश्लील हरकत करने लगा. आरोपी बालिका को बहला-फुसला कर पास ही स्थित ईख के खेत में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया. आरोपी के दो भाइयों ने बालिका से मारपीट की. जिस पर बालिका ने शोर मचा दिया. शोर सुनकर ग्रामीण उस तरफ दौड़े तो खुद को ग्रामीणों से घिरता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर बालिका के माता-पिता घर पहुंचे और उससे पूछताछ की. जिस पर बालिका ने आपबीती सुना दी. जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी. इंस्पेक्टर मेहर सिंह का कहना है कि मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.