Showing posts with label Kanpur News ePaper. Show all posts
Showing posts with label Kanpur News ePaper. Show all posts

Thursday, June 30, 2016

सेंसर डिवाइस लगाएगी हादसों पर ब्रेक

बसों से होने वाले एक्सीडेंट पर ब्रेक लगाने के लिए रोडवेज विभाग ने अपनी वॉल्वो व स्कैनिया बसों में एंटी कोलीजन डिवाइस का ट्रायल शुरू कर दिया है। सेंसर बेस्ड ये डिवाइस बसों को हादसों से बचाने में कारगर साबित होगी। डिवाइस की खासियत है कि बस चलाते हुए अगर ड्राइवर को झपकी आ जाती है तो ये डिवाइस उसे नींद से भी जगा देगी। इसके बाद भी अगर ड्राइवर कोई रिसपांस नहीं देता है तो डिवाइस खुद बस में ब्रेक लगा देगी.

कंट्रोल करेगा बस की स्पीड

रेलवे की तर्ज पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रबंध तंत्र ने दुर्घटना को रोकने के लिए बसों में एण्टी कोलिजन डिवाइस का यूज करने की तैयारी की है। इस डिवाइस की विशेषता यह है कि बस चलाने के दौरान अगर ड्राइवर को झपकी आ जाती है तो ये डिवाइस सायरन बजा कर ड्राइवर को जगा देगी। वहीं बस की स्पीड आटोमैटिकली कंट्रोल भी कर देगी.

डिवाइस लगाएगी खुद ब्रेक

रास्ते में चलते वक्त अगर किसी बस के सामने कोई आ जाता है और निर्धारित दूरी पर ब्रेक नहीं लगता है तो ये डिवाइस खुद ही ब्रेक लगा देगी। इस डिवाइस में लगे सेंसर 20 मीटर तक की दूरी को ट्रेस करेंगे। पहले एक सायरन बजा कर ब्रेक लगाने का निर्देश देंगे, लेकिन अगर ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाया तो खुद ब्रेक लगा देंगे। डिवाइस स्पीड के हिसाब से ब्रेक लगाएगी। यानी कि अगर स्पीड कम है तो ब्रेक देर में लगेगी और अगर स्पीड ज्यादा है तो ब्रेक भी जल्दी लगाएगी.  Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

Tuesday, June 21, 2016

कानपुर में रक्षा हब बनने की अपार संभावना

चाइना और पाकिस्तान को हर तरह से जवाब देने में हमारे शस्त्र पूरी तरह से सक्षम हैं। भारत शस्त्रों की मारक क्षमता और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। एचएएल और पांच आयुध फैक्ट्रियां होने से कानपुर में रक्षा हब बनने की अपार संभावना है। सेनाओं के लिए यहां बेहतरीन शस्त्र निर्माण किए जा रहे हैं। मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शहर आए रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने ये बात कही। उन्होंने सैकड़ों जवानों व सैन्य अफसरों के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कैण्ट स्थित गैरीसन ग्राउन्ड पर योगासन किए।
रक्षा मंत्री सीधे योगा की क्लास में
रक्षा मंत्री का विशेष विमान चकेरी एयरपोर्ट पर सुबह 6:15 बजे उतरा। वहां से कार द्वारा वे गैरीसन ग्राउन्ड पहुंचे। स्वागत की बिना किसी औपचारिकता के रक्षा मंत्री सीधे योग की क्लास में पहुंच गए और अग्रिम पंक्ति में बैठकर योगा शुरू कर दिया। डॉ। रवीन्द्र पोरवाल के निर्देशानुसार वहां मौजूद सभी जवानों ने योग के विभिन्न आसन किए। योगा की यह क्लास करीब 45 मिनट तक चली। योगासन के बाद रक्षा मंत्री ने जवानों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
चिंता करने की कतई जरूरत नहीं है
गैरीसन ग्राउन्ड से रवाना होने के पूर्व मीडिया के कई सवालों का जवाब उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से दिया। पत्रकारों ने पूछा कि क्या भारत के पास पाकिस्तान और चाइना से लड़ने के लिए पर्याप्त शस्त्र हैं। इस पर रक्षा मंत्री मुस्कराते हुए बोले कि चिंता करने की कतई जरूरत नहीं है। हमारे शस्त्र उन्हें माकूल जवाब देने में पूरी तरह सक्षम हैं।  Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

Monday, June 13, 2016

चाला काटने पर सपा नेता ने दरोगा को पीटा

जूही में रविवार को टीएसआई को सपा नेता की गाड़ी का चालान काटना महंगा पड़ गया। उसकी हरकत से सपा नेता इतना भड़क गए कि उन्होंने साथी कार्यकर्ताओं को बुलाकर टीएसआई को पीट दिया। राहगीरों ने बीच- बचाव कर किसी तरह उसको सपा नेता के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सत्ताधारी का मामला देख बैकफुट पर आ गई। जिसके चलते आरोपी सपा नेता और उनके कार्यकर्ता वहां से आसानी से निकल गए।

हमीरपुर के सपा नेता

बारादेवी में रविवार को टीएसआई यतेंद्र सिंह यादव की ड्यूटी थी। वो गाडि़यों के पेपर चेक कर रहे थे कि उनकी नजर नौबस्ता की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी की नम्बर प्लेट पर पड़ी। नम्बर प्लेट टूटी होने से उन्होंने गाड़ी को रोक लिया। बोलेरो में हमीरपुर निवासी राम नरेश और उनके साथी बैठे थे। वो सपा नेता हैं। वो गोविन्दनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश मिश्रा के पास जा रहे थे। आरोप है कि राम नरेश अपना परिचय देते, इससे पहले टीएसआई ने चालान काट दिया। जिससे यतेंद्र भड़क गए। उन्होंने टीएसआई से गाली- गलौज कर दी। टीएसआई ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए।   Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

Monday, June 6, 2016

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज दबोचे

शहर में भले ही अभी मेट्रो चालू नहीं हुई है, लेकिन जालसाजों ने मेट्रो में नौकरी लगवाने का झांसा देकर बेरोजगारों को चपत लगाना शुरू कर दिया है। एक गिरोह ने 12 बेरोजगारों को मेट्रो समेत सरकारी डिपार्टमेंट में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 12 लाख की ठगी कर दी। उन्होंने रुपए ऐंठने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। वे नौकरी ज्वाइन करने पहुंचे तो उन्हें ठगी का पता चला। उनकी शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया।

मेट्रो में नौकरी का झांसा

सिद्धार्थनगर में रहने वाले संजीव कुमार त्रिपाठी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कई वेबसाइट के जरिए नौकरी के लिए आवेदन भी किया है। उनके घर के पास एक युवक ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उन्हें न्यू आजाद नगर में रहने वाले सुशील कुमार श्रीवास्तव से बात कराई। सुशील ने नौकरी लगवाने के नाम पर उसने एक लाख रुपए जमा करवा लिए। साथ ही उसने संजीव के जरिए 12 और बेरोजगारों को अपने जाल में फंसा लिया। उसने मेट्रो, कांशीराम हॉस्पिटल समेत अन्य डिपार्टमेंट नौकरी लगवाने का झांसा दिया था।

नगदी, फर्जी दस्तावेज बरामद

एक- एक लाख रुपए लेकर उनको फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया था। वे जब नौकरी ज्वाइन करने गए तो तब उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने 17 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी क्राइम ब्रांच जांच कर रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को सुशील और उसके साथी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके कब्जे से एक लाख की नगदी, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, मोहर समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुआ है।  Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

Wednesday, June 1, 2016

गुटखा खाने से 15 साल के लड़कों को भी हो रहा कैंसर

पान मसाला और गुटखा का गढ़ कहा जाने वाला कानपुर अब इसकी वजह से होने वाले मुंह के कैंसर का भी गढ़ बन गया है। तम्बाकू की लत से कैंसर का शिकार अब शहर में 15 साल तक के बच्चे भी बन रहे हैं। जेके कैंसर इंस्टीटयूट की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक मुंह के कैंसर के मामलों में बीते एक साल में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। मुंह के कैंसर के इन नए मरीजों में 23 फीसदी पेशेंट्स की उम्र 15 से 25 साल है।

एक साल में ही हो गया कैंसर

जेके कैंसर इंस्टीटयूट में भर्ती बिल्हौर के 15 साल के लड़के ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह दो साल से टेम्पो व बस में सवारी बैठाने का काम करता था। पिछले साल से उसे मसाला खाने की लत लगी। वह रोज 15 से 20 मसाले की पुडि़या तम्बाकू मिला कर खाने लगा, इसके अलावा बुरी संगत का असर ऐसा हुआ कि शराब व नॉनवेज भी खूब खाया। 4 महीने पहले मुंह में एक गांठ होने का पता चला, डॉक्टर्स से जांच कराई तो पता चला कि कैंसर हाे गया है।

जवानी बर्बाद कर रहा तम्बाकू

शुक्लागंज निवासी श्यामबाबू (32) ने तीन साल पहले मसाला खाना शुरू किया था। 3 महीने पहले उसे दांतों के नीचे बड़ी की गांठ का पता चला। आस पास के डॉक्टर्स को दिखाया तो महीने भर तक वह पता नहीं नहीं लगा सके। दो महीने पहले ही उसे ओरल कैंसर की पुष्टि हुई। डॉक्टर्स को गांठ मुंह का ऑपरेशन कर निकालनी पड़ी।  Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/ and http://inextepaper.jagran.com/

Monday, April 18, 2016

चालू होंगे बन्द पड़े नमक फैक्ट्री व किदवई नगर के ब्लाक सबस्टेशन

फरवरी में बन्द किए गए किदवई नगर के ब्लाक पार्क और नमक फैक्ट्री चौराहा ग्रीन बेल्ट केस्को सबस्टेशन एकबार फिर चालू होंगे। लोगों की इन सबस्टेशन से पॉवर सप्लाई मिलेगी और ओवरलोडिंग के पॉवर कट से नहीं जूझना पड़ेगा। केस्को अफसरों के मुताबिक मंडे को हाईकोर्ट ने इन सबस्टेशनों को एनरजाइज करने की परमीशन दे दी है। हाईकोर्ट के इस ऑर्डर की कॉपी मिलते ही इन्हें चालू कर दिया जाएगा।

अफसरों ने ले लिया था ध्वस्त करने का डिसीजन

गौरतलब है कि पार्क और ग्रीन बेल्ट में बने केस्को के इन सबस्टेशनों को हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने अल्टरनेट लोकेशन तलाशने को कहा था। पर केस्को ने गुजैनी के एक पार्क में सबस्टेशन बनाने का काम रोक दिया, पर किदवई नगर के ब्लाक स्थित शिवधाम पार्क व नमक फैक्ट्री चौराहा ग्रीन बेल्ट में सबस्टेशन बनाकर चालू कर दिया.हजारों घरों में पॉवर सप्लाई भी इन सबस्टेशनों से की जाने लगी। इसको अवमानना याचिका दायर की.इससे अफसरों में अफरातफरी मच गई। डीएम, नगर आयुक्त, केडीए वीसी और केस्को एमडी ने मीटिंग करके सबस्टेशनों को हटाने तक डिसीजन कर लिया था। गुजैनी पार्क में बने स्ट्रक्चर को हटाने के साथ ही किदवई नगर के ब्लाक और नमक फैक्ट्री चौराहा सबस्टेशन को बन्द कर दिया था और घर, दुकानों को पुराने सबस्टेशनों से जोड़कर सप्लाई की जाने लगी थी। केस्को अफसर आरडी पांडेय के मुताबिक केस्को के पक्ष रखने पर हाईकोर्ट ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सबस्टेशनों के बराबर जमीन पर ग्रीन बेल्ट डेवलप कर फोटोग्राफ के क्8 अप्रैल को होने वाली सुनवाई में उपस्थित रहने को कहा था। मंडे को सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने बन्द पड़े किदवई नगर के ब्लाक और नमक फैक्ट्री सबस्टेशन को एनरजाइज करने की परमीशन दे दी है। आॉर्डर कॉपी मिलते ही इन्हें दोनों सबस्टेशन एनरजाइज कर चालू कर दिए जाएंगे। केस्को एमडी को अगली सुनवाई में हाईकोर्ट में उपस्थित रहने से छूट दे दी है।  Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

Tuesday, March 22, 2016

मनमाफिक गाड़ी खड़ी न करने पर सूजा भोंका

कार्डियोलॉजी में खड़ी गाड़ी पर सूजा भोंक कर पंचर करने के मामले में अस्पताल परिसर में बवाल हो गया। व्यापारी नेता की गाड़ी में सूजा भोंका गया था। वहीं स्टैण्ड संचालक ने व्यापारी नेता से अभद्रता भी की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर बवाल बढ़ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया.

देख लेने की धमकी दी

किदवई नगर निवासी व्यापारी नेता कमल उत्तम अपने किसी रिश्तेदार को देखने के लिए सोमवार शाम कार्डियोलाजी अस्पताल गए थे। गाड़ी पार्किंग में खड़ी की थी। गाड़ी खड़ा करते समय स्टैण्ड वाले ने गाड़ी दूसरी जगह खड़ी करने को कही लेकिन उन्हें जल्दी जाना था इसलिए उन्होंने गाड़ी बाहर की तरफ ही लगाई थी। थोड़ी देर बाद जब वापस आए तो देखा कि गाड़ी में सूजा से पंचर किया गया था। वहीं पास में खड़ी एक अन्य गाड़ी में पंचर था। जब उन्होंने स्टैण्ड संचालक से इसकी शिकायत की तो स्टैण्ड संचालक उनसे अभद्रता करने लगा। स्टैण्ड संचालक ने उन्हें देख लेने की धमकी दी. Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

Friday, September 11, 2015

Children Lost His Eyesight Because Of Beaten By Teacher

स्कूल में प्रबंधक की पिटाई से छात्र की आंख की रोशनी गईसीसामऊ के गांधी ग्राम में विवेकानन्द स्कूल में छात्र को बेरहमी से पीटे जाने का मामला प्रकाश में आया है. परिजनों ने स्कूल प्रबंधक को छात्र को पीटने का आरोप लगाया है. जिससे उसकी एक आंख की रोशनी चली गई है. उसकी शिकायत पर अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

गांधीग्राम में रहने वाले मुमताज अहमद का चट्टा है. उनका बेटा मो. अदनान (7) विवेकानन्द स्कूल की क्लास 1 का स्टूडेंट है. आरोप है कि 11 अगस्त को अदनान स्कूल गया था. वो क्लास के बाहर खेल रहा था. उसी वक्त स्कूल प्रबंधक अनूप तिवारी वहां पहुंच गए. उन्होंने अदनान को क्लास के टाइम पर खेलने पर पीट दिया. जिसमें अदनान की आंख पर चोट लग गई. 

रोते हुए घर पहुंचा अदनान

अदनान रोते हुए घर पहुंचा तो उसकी हालत देख अहमद के होश उड़ गए. वो बेटे को लेकर पहले डॉक्टर के पास गए. इसके बाद उन्होंने स्कूल में जाकर हंगामा किया तो प्रबंधक समेत स्टाफ घबरा गया. प्रबंधक अनिल ने माफी मांगते हुए अदनान के इलाज को भरोसा दिलाया तो वो समझौते को राजी हो गए. उन्होंने यहां पर बेटे के आंख का आपरेशन कराया, लेकिन उसको कोई फायदा नहीं हुआ.  http://inextlive.jagran.com/children-lost-his-eyesight-because-of-beaten-by-teacher-91537

Source: Kanpur News

Monday, August 10, 2015

7000 Students Leave SSC Exam

युवाओं के मोस्ट फेवरेट कॉम्पटेटिव एग्जाम एसएससी का कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टेस्ट सात हजार स्टूडेंट्स ने छोड़ दिया. एग्जाम में पूछे गए कठिन सवालों को देखकर स्टूडेंट्स को पसीना आ गया. फ‌र्स्ट स्टेज के पास आउट स्टूडेंट्स के लिए नवंबर-दिसंबर में दूसरा एग्जाम करवाया जाएगा. 

40 परसेंट रहे गैरहाजिर 

एसएससी-सीजीएल का एग्जाम शहर के 35 सेंटर्स पर कंडक्ट करवाया गया था. सभी सेंटर्स पर कुल 17,500 कैंडीडेट्स को अपीयर होना था. मगर, संडे को 40 परसेंट स्टूडेंट्स सेंटर्स में गैरहाजिर रहे. एग्जाम के नोडल इंचार्ज व एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि 7 हजार बच्चे एग्जाम देने नहीं आए. 

कठिन सवालों ने हालत की खराब 

9 अगस्त को कंडक्ट एसएससी के टियर-1 एग्जाम में स्टूडेंट्स को कठिन सवाल देखकर पसीना आ गया. एक-चौैथाई निगेटिव मार्किग की वजह से क्वेश्चन अटेम्प्ट करने में स्टूडेंट्स हिम्मत नहीं जुटा सके. दो घंटे के पेपर में 200 मा‌र्क्स के सवालों को हल करना था. See more - http://inextlive.jagran.com/7000-students-leave-ssc-exam-88080

Source: Kanpur News

View: