Showing posts with label kanpur news live. Show all posts
Showing posts with label kanpur news live. Show all posts

Sunday, June 26, 2016

2131 स्टूडेंट्स को आज मिलेगी आईआईटी की डिग्री

आईआईटी कानपुर का 49वां दीक्षांत समारोह मंडे को होगा। जिसमें पहली बार रिकॉर्ड 2 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को डिग्री बांटी जाएगी। खास बात यह है इसी वजह से कंवोकेशन दो दिन होगा। मंडे को जहां पीजी कोर्सेस जैसे पीएचडी, एमटेक, एमबीए, एमडेस, एमएससी,एमएस जैसे कोर्सेस के स्टूडेंट्स का डिग्री बांटी जाएगी। वहीं दूसरे दिन यूजी कोर्सेस के स्टूडेंट्स को डिग्री मिलेगी। मंडे को ही भारतरत्‍‌न प्रो। सीएनआर राव को आईआईटी कानपुर की तरफ से डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि दी जाएगी। यूएस की प्रतिष्ठित बैफेलो यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेंट प्रो.सतीश के त्रिपाठी चीफ गेस्ट के रुप में मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरे दिन गै्रंड मॉस्टर विश्वनाथन आनंद को भी मानद उपाधि दी जाएगी जिसके लिए वह मंडे को अपनी पत्‍‌नी के साथ कानपुर पहुंचेंगे।

एकेडमिक रिव्यू के बाद पहला बैच

मंडे को जिन स्टूडेंट्स को डिग्री दी जाएगी, उनमें से ज्यादातर साल 2011 में शुरू हुए एकेडमिक रिव्यू कमेटी के नए कोर्सेस और फ्लैक्सिबल लर्निग प्रोग्राम वाले पहले बैच के हैं.आईआईटी कानपुर के डॉयरेक्टर प्रो। इंद्रनील मान्ना ने बताया यहां चलने वाले कोर्सेस किसी भी दूसरी आईआईटी से ज्यादा फ्लैक्सिबल हैं। यहां का कॉकटेल प्रोग्राम कई स्पेशल फीचर्स के साथ है। रिव्यू कमेटी के बाद निकलने वाले इस पहले बैच में डूअल डिग्री वाले यानी बीटेक एमटेक करने वाले 251 स्टूडेंट्स को डिग्री मिलेगी। इसके अलावा 8.5 सीबीआई से ऊपर वाले 165 स्टूडेंट्स को डिक्टेंशन भी दी जा रही है।

भूकंप को लेकर हो सकता है कोलेबरेशन

प्रो। इ्रंद्रनील मान्ना ने बताया की कांवोकेशन में बतौर चीफ गेस्ट मंडे को आने वाले यूएस की बोफैलो यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेंट प्रो। सतीश के त्रिपाठी का अर्थ क्वेक को लेकर काफी काम है। इसलिए उनके साथ बातचीत में आईआईटी कानपुर और बोफैलो यूनिवर्सिटी के साथ कोलेबरेशन में स्टडी करने को लेकर कोलेबरेशन किया जा सके।

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस को नए मुकाम तक ले जाएंगे

वहीं कांवोकेशन में डूयल डिग्री में डॉयरेक्टर्स गोल्ड मेडल पाने वाले उन्नत जैन से भी अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मनोज कुमार जैन व मां नीलिमा जैन को दिया। मूल रूप से रामपुर से जुड़े और कोलकाता में रहने वाले उन्नत जैन के बड़े भाई धवल जैन दार्जिलिंग में आईएएस अफसर हैं। उन्नत ने बताया कि उसका इंट्रेस्ट और काम मशीन लर्निग व आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस को डेवलप करने में हैं। इसको लेकर आईआईटी में भी उसने प्रो। नंबूदरी के साथ काम किया। उसका अमेरिका की यूआईयूसी यूनिवर्सिटी में एमएस इन कंप्यूटर साइंस में सिलेक्शन हो गया है। जिसके लिए वह अगस्त में अमेरिका चला जाएगा औरवहां पर विजुअल प्ले रिक्गनिशन इमेज प्रोसेस को लेकर काम करेगा। इससे नेत्रहीनों को भी काफी मदद मिलेगी। साथ ही कंप्यूटर में भी एक तरह का आर्टीफिशियल विजन डेवलप हो सकेगा।   Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

Monday, June 13, 2016

चाला काटने पर सपा नेता ने दरोगा को पीटा

जूही में रविवार को टीएसआई को सपा नेता की गाड़ी का चालान काटना महंगा पड़ गया। उसकी हरकत से सपा नेता इतना भड़क गए कि उन्होंने साथी कार्यकर्ताओं को बुलाकर टीएसआई को पीट दिया। राहगीरों ने बीच- बचाव कर किसी तरह उसको सपा नेता के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सत्ताधारी का मामला देख बैकफुट पर आ गई। जिसके चलते आरोपी सपा नेता और उनके कार्यकर्ता वहां से आसानी से निकल गए।

हमीरपुर के सपा नेता

बारादेवी में रविवार को टीएसआई यतेंद्र सिंह यादव की ड्यूटी थी। वो गाडि़यों के पेपर चेक कर रहे थे कि उनकी नजर नौबस्ता की ओर से आ रही बोलेरो गाड़ी की नम्बर प्लेट पर पड़ी। नम्बर प्लेट टूटी होने से उन्होंने गाड़ी को रोक लिया। बोलेरो में हमीरपुर निवासी राम नरेश और उनके साथी बैठे थे। वो सपा नेता हैं। वो गोविन्दनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश मिश्रा के पास जा रहे थे। आरोप है कि राम नरेश अपना परिचय देते, इससे पहले टीएसआई ने चालान काट दिया। जिससे यतेंद्र भड़क गए। उन्होंने टीएसआई से गाली- गलौज कर दी। टीएसआई ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए।   Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

Wednesday, June 1, 2016

गुटखा खाने से 15 साल के लड़कों को भी हो रहा कैंसर

पान मसाला और गुटखा का गढ़ कहा जाने वाला कानपुर अब इसकी वजह से होने वाले मुंह के कैंसर का भी गढ़ बन गया है। तम्बाकू की लत से कैंसर का शिकार अब शहर में 15 साल तक के बच्चे भी बन रहे हैं। जेके कैंसर इंस्टीटयूट की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक मुंह के कैंसर के मामलों में बीते एक साल में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। मुंह के कैंसर के इन नए मरीजों में 23 फीसदी पेशेंट्स की उम्र 15 से 25 साल है।

एक साल में ही हो गया कैंसर

जेके कैंसर इंस्टीटयूट में भर्ती बिल्हौर के 15 साल के लड़के ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वह दो साल से टेम्पो व बस में सवारी बैठाने का काम करता था। पिछले साल से उसे मसाला खाने की लत लगी। वह रोज 15 से 20 मसाले की पुडि़या तम्बाकू मिला कर खाने लगा, इसके अलावा बुरी संगत का असर ऐसा हुआ कि शराब व नॉनवेज भी खूब खाया। 4 महीने पहले मुंह में एक गांठ होने का पता चला, डॉक्टर्स से जांच कराई तो पता चला कि कैंसर हाे गया है।

जवानी बर्बाद कर रहा तम्बाकू

शुक्लागंज निवासी श्यामबाबू (32) ने तीन साल पहले मसाला खाना शुरू किया था। 3 महीने पहले उसे दांतों के नीचे बड़ी की गांठ का पता चला। आस पास के डॉक्टर्स को दिखाया तो महीने भर तक वह पता नहीं नहीं लगा सके। दो महीने पहले ही उसे ओरल कैंसर की पुष्टि हुई। डॉक्टर्स को गांठ मुंह का ऑपरेशन कर निकालनी पड़ी।  Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/ and http://inextepaper.jagran.com/

Thursday, May 26, 2016

न देखा न समझा किसान की जमीन पर खोद दिया तालाब

सूखे से जूझ रहे जिले में एक प्रधान ने पुरानी रंजिश के चलते लेखपाल से मिलीभगत कर एक किसान की जमीन पर ही तालाब की खुदाई करा दी। इस जमीन को ग्राम समाज की भूमि बताई। मामला डीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने एसडीएम बिल्हौर को जांच का आदेश दिया। तालाब की खुदाई बंद करा दी गई है।

बिल्हौर तहसील के ग्राम सकरावां में विमलेश तिवारी की काफी जमीन है। इस गांव की प्रधान शांति देवी के परिवार से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है।

पिता की हत्या भी हो चुकी

बकौल विमलेश 20 साल पहले उनके पिता जगत नारायण तिवारी की हत्या भी इस रंजिश में हो चुकी है। इसी रंजिश के चलते प्रधान ने लेखपाल के साथ मिल कर उनकी भूमि को ग्राम समाज की भूमि बताते हुए तालाब की खुदाई शुरू करा दी।

डीएम के पास फिरयाद लेकर

बुधवार को विमलेश कई ग्रामीणों के संग डीएम के पास फरियाद लेकर पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने एसडीएम बिल्हौर आलोक कुमार को जांच सौंप दी। प्रारम्भिक जांच में मामला सही पाए जाने पर तालाब की खुदाई का कार्य रोक दिया गया है। Read more http://inextlive.jagran.com

Thursday, May 19, 2016

'विशेष परिस्थिति' में फंसा आरटीओ विभाग

आरटीओ विभाग इस समय आदेशों के फेर में उलझा हुआ है। एक साथ टू व्हीलर व फोर व्हीलर का लाइसेंस न बनने के आदेश के चलते ही ये समस्या क्रिएट हुई है। दरअसल, इस आदेश में विशेष परिस्थिति पर लाइसेंस एक साथ बनाने के निर्देश हैं, लेकिन वे विशेष परिस्थिति क्या हैं, इन्हें स्पष्ट नहीं किया गया है। इसकी वजह से हर आवेदक एक साथ ही टू व फोर व्हीलर का लाइसेंस बनवाना चाहता है। 

रोज होता है बवाल

आरटीओ में आने वाले सभी अप्लीकेंट्स यही कहते हैं कि हमारा टू व्हीलर व फोर व्हीलर दोनों का लाइसेंस बनवा दो। दरअसल, टू व्हीलर व फोर व्हीलर एक साथ बनाने की व्यवस्था के शासनादेश में विशेष परिस्थितियों में दोनों के लाइसेंस बनाने की छूट दी गई थी। इस छूट को देखते हुए कुछ लोगों के लाइसेंस बन गए। जिस पर बाहर के दलालों ने ये फैला दिया कि आरटीओ प्रशासन चाहे तो एक साथ दोनों लाइसेंस बना सकते हैं। इसके चलते आरटीओ में लाइसेंस के लिए आने वाले अप्लीकेंट्स दोनों के लाइसेंस एक साथ ही बनाने की बात पर जोर देते हैं। इसको लेकर आरटीओ में रोज ही कोई न कोई अप्लीकेंट्स बवाल काट देता है.

10 परसेंट से ज्यादा लाइसेंस नहीं

दिए गए नए शासनादेश की खास बात ये है कि विशेष परिस्थिति के लाइसेंस भी माह में कुल बने लाइसेंस के 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होने चाहिए। हरदोई, फतेहपुर समेत कुछ जिलों ने 50 प्रतिशत तक विशेष स्थिति के लाइसेंस बनवा दिए, जिस पर उन्हें शासन ने जमकर फटकार लगाई है।  Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

Friday, May 13, 2016

एनएसआई बुझाएगा 5 लाख लोगों की प्यास

यूपी, महाराष्ट्र और कर्नाटक में पानी का जबरदस्त संकट चल रहा है। इसके बाद भी इन प्रदेशों में लाखों लीटर पानी शुगर इंडस्ट्री में बर्बाद हो जाता है। इस पानी को बचाने के लिए नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने इलेक्ट्रोकोएगुलेशन विद एग्जारप्शन एंड आयन एक्सचेंज प्रॉसेस टेक्नोलॉजी डेवलप की है। इस टेक्नोलॉजी के इ्रस्तेमाल से हर साल सिर्फ यूपी में 49 लाख टन पानी की बचत होगी। जिससे करीब 5 लाख लोगों की प्यास बुझ सकेगी। साथ ही ग्राउंट वॉटर के लेवल में भी सुधार आएगा।

एक टन में 200 से 400 लीटर

नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर प्रो। नरेन्द्र मोहन ने बताया कि सेंट्रल पॉल्यूशन बोर्ड ने शुगर मिल में वाटर मैनेजमेंट पर गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसके मुताबिक, एक टन गन्ने की पिराई में 200 लीटर से ज्यादा पानी का यूज नहीं होगा। नई टेक्नोलॉजी से पेराई में शुगर केन का ही पानी प्यूरीफाई करके इस्तेमाल किया जाएगा।

यूपी में सालाना 700 टन पेराई

यूपी की करीब 116 चीनी मिलों में हर 700 लाख टन गन्ने की पिराई होती है। आम तौर पर चीनी मिलों में एक टन गन्ने की पिराई में 200 से 400 लीटर पानी का प्रयोग किया जाता है। नई टेक्नोलॉजी से एक टन पर 70 से 150 लीटर पानी की बचत होगी। जितना गन्ना पेरेंगे उसका 20 परसेंट से ज्यादा डिस्चार्ज नहीं करेंगे। टेक्नोलॉजी की मदद से पूरे साल में 49 लाख टन पानी की बचत होगी। इस प्रॉसेस से महाराष्ट्र में 6 लाख और कर्नाटक में 3 लाख लोगों के लिए साल भर का पानी गन्ना मिलों से बचाया जा सकता है।

दो मिलों में ट्रायल रहा सफल

वाटर वेस्ट मैनेजमेंट व टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट की डॉ। सीमा परोहा ने डेवलप की है। इस टेक्नोलॉजी का यूज दो शुगर मिलों में किया गया है। डालमिया शुगर मिल रामगढ़ सीतापुर, डीएससीएल हरियांव हरदोई में इस टेक्नोलॉजी का ट्रायल सक्सेसफुल रहा है। इलेक्ट्रोकोएगुलेशन विद एडजारप्शन एवं आयन एक्सचेंज प्रासेस टेक्नोलॉजी टेक्नोलॉजी का यूज करने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

वेस्टेज की होगी री- साइकिलिंग

गन्ने में 70 परसेंट पानी होता है। 12 से 15 परसेंट फाइबर होता और 15 परसेंट शुगर होती है। करीब 2 से 3 परसेंट अन्य उत्पाद होते हैं। चीनी मिलें को मशीन ठंडा करने के लिए फ्रेश वाटर का यूज करती हैं। अब उन्हें सबसे वाटर मैनेजमेंट करना होगा। इसके बाद वाटर री- साइकिलिंग फिर प्यूरीफिकेशन और कूलिंग टावर का अरेजमेंट करना होगा। वेस्ट पानी को रीसाइकिल करके फिर से प्रयोग करना होगा। गन्ने के पानी का ज्यादा यूज करना होगा। इससे पॉल्यूशन भी कम होगा।   Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

Wednesday, April 13, 2016

हर दिन 4 लाख लीटर दूध का होगा उत्पादन

पराग डेरी निराला नगर में 151 करोड़ की लागत से बनने वाले ऑटोमैटिक मिल्क प्रोडक्शन प्लांट का भूमि पूजन प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर ने किया। यह ऑटोमैटिक मिल्क प्रोडक्शन प्लांट अगले वर्ष अप्रैल माह में चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्लान्ट की न्यूनतम उत्पादन क्षमता 4 लाख लीटर प्रतिदिन होगी। इसके साथ ही यहां पर मिल्क पाउडर उत्पादन यूनिट की स्थापना भी की जायेगी।

दुग्ध संघ को संजीवनी

भूमि पूजन के मौके पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जगदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार किसानों व दुग्ध उत्पादकों के हित को ध्यान में रखते हुए एक नया कदम बढ़ाया हैं। इससे दुग्ध वितरण में निजी कम्पनियों के हाबी होने से दुग्ध संघ की बिगड़ती हालत को एक नई संजीवनी मिलेगी।

पहली बार इतनी बड़ी परियोजना

श्रम व सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि पराग डेरी कानपुर की उत्पादन क्षमता 1.50 लाख लीटर है, लेकिन वर्तमान उत्पादन मात्र 4 हजार लीटर ही हो पा रहा है। ऐसे में दुग्ध संघ से जुड़े किसानों सदस्यों व कम्पनियों के सामने जीविकोपार्जन का संकट होना स्वाभाविक है। इस प्लान्ट के शुरू होने के बाद यह संकट खत्म हो जाएगा। आजादी के बाद पहली बार इतनी बड़ी दुग्ध उत्पादन परियोजना क्रियान्वित होने जा रही है। जिससे कानपुर दुग्ध महासंघ द्वारा 40 हजार दुग्ध उत्पादक किसानो को सीधा लाभ मिलेगा

दुग्ध संघों का विलय कर बनेगा महासंघ

प्लांट स्थापना का जिम्मा नेशनल डेयरी डेवलपमेंट्स बोर्ड की सब्सिडरी संस्था आईडीएमसी को सौपी गई है। आगामी अप्रैल 2017 तक प्लांट के संचालन प्रारम्भ होने का लक्ष्य रखा गया है समारोह के दौरान डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि कानपुर दुग्ध संघ में कन्नौज, फर्रूखाबाद व इटावा के दुग्ध संघों का विलय कर इसे एक महासंघ के रूप में स्थापित कर दिया गया है। समारोह में पूर्व सभापति विधान परिषद सुखराम सिंह यादव, विधायक सतीश निगम, जगराम सिंह। महेन्द्र सिंह यादव, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।  Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

Thursday, April 7, 2016

60 किलोमीटर में बने सौ से अधिक मौत के कट

कानपुर लखनऊ हाईवे पर डिवाइडर काट कर बने अवैध कट राहगीरों की जान ले रहे हैं। ये कट ढाबा संचालक और पेट्रोल पंप वालों ने अपनी कमाई के चक्कर में बना रखे हैं, इन अवैध कटों से इनकी कमाई तो भरपूर हो रही है, पर इसके बदले इंसान की कीमती जान जरूर जा रही है। लखनऊ- कानपुर हाईवे- 25 का करीब 60 किलोमीटर हिस्से में एनएचएआई के नियम कायदे, मानक मायने नहीं रखते। इतनी दूरी पर ही सौ से अधिक अवैध कट बने हुए हैं।

बस आदेश ही होते रहे

हाईवे पर बढ़ते एक्सीडेंट्स को देखते हुए प्रशासन ने इन कटों को बनाने का फरमान सुनाया। इसके साथ ही साथ ही कट बनाने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी जारी कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। इसके बाद बारी आई एनएचएआई की तो उसने भी सड़क देखने वाली कंपनी को निर्देशित कर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम दे दिया। कुल मिलाकर आदेशों और चेतावनियों का दौर चला पर नतीजा शून्य ही रहा।

अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

हाईवे पर हाल में हुए हादसों पर यदि नजर डालें तो लगभग हर तीसरे चौथे दिन इस पर होने वाले हादसों का कारण यही अवैध कट बने हैं। इनमें से सबसे अधिक कट जाजमऊ से आरओबी व मंडी परिषद तक और सोनिक से लेकर अजगैन, फिर नवाबगंज से लेकर सोहरामऊ भल्ला फार्म तक जगह जगह पर नजर आते हैं। इस सब के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

यहां सबसे ज्यादा मौत के शॉर्टकट

- जाजमऊ पुल से आगे बढ़ते ही चौकी से कुछ आगे बढ़ने पर।

- कल्लूपुरवा गांव क पास तीन स्थानों पर डिवाइडर को काट दिया गया।

- त्रिभुवन खेड़ा के पास पेट्रोल पंप के निकट।

- आगे बढ़ने पर ढाबों के सामने

- आजाद मार्ग से कुछ आगे बढ़ने पर ढाबे के सामने।

- गहिरा स्थित पेट्रोल पंप और ढाबों के सामने सुविधा से कट बना लिए गए।

- औद्योगिक क्षेत्र बंथर में औद्योगिक क्षेत्र जाने के लिए और ढाबों के लिए कट तैयार कर लिए गए।

- सौशीन खेड़ा, शेरपुर नरी गांवों के सामने स्थित ढाबों के पास तैयार किए गए अवैध कट।

- गदन खेड़ा से पहले पेट्रोल पंप के सामने अवैध कट तैयार किए गए हैं।  Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

Wednesday, April 6, 2016

मात्र एक रुपया देगा सुरक्षित यात्रा की गारंटी

रोडवेज बसों में अब सुरक्षा की गारंटी मिलेगी। सुन कर आपको भी यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। इस सुरक्षा की गारंटी के लिए आपको मात्र एक रुपया चुकाना होगा। जी, हां अब रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को 1 रुपए में बीमा की सुविधा मिलेगी। 1 रुपए के इस प्रीमियम पर 5 लाख रुपए तक का क्लेम मिलेगा। इस बीमा में सबसे खास बात यह है कि इसमें 5 साल तक की उम्र के बच्चे भी कवर किए जाएंगे। रोडवेज विभाग का दावा है कि अगर कोई दुर्घटना होती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही बीमा की रकम भी मिल जाएगी।

टिकट के साथ प्रीमियम

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि इस बीमा के लिए टिकट मशीन में ही फीडिंग की जाएगी। यात्री से टिकट के साथ ही बीमा की रकम ले ली जाएगी। अगर दुर्घटना में पांच साल के बच्चे की मौत होती है, तो दावा धारक को सवा लाख रुपए का बीमा क्लेम मिलेगा। वहीं हाफ टिकट पर बीमा की धनराशि 2.50 लाख रुपए होगी।

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

41 से 85 किमी के सफर पर 1 रुपए

रोडवेज बसों में 41 से 85 किलोमीटर की दूरी तक सफर करने वाले पैसेंजर्स टिकट लेते समय ही 1 रुपए देकर इस बीमा का लाभ उठा सकते हैं। 40 किलोमीटर तक बिना पैसा लिए ही बीमा रहेगा। उसके बाद 85 किलोमीटर तक 1 रुपए ज्यादा अदा करना होगा। 85 से 100 किलोमीटर तक 2 रुपए, 100 से 200 किलोमीटर तक 3 रुपए, 200 से 300 किलोमीटर तक 5 रुपए व 300 किलोमीटर से ऊपर जाने पर 8 रुपए अतिरिक्त किराया देना होगा।

ड्राइवर व कंडक्टर भी दायरे में

रोडवेज विभाग की इस बीमा योजना के दायरे में ड्राइवर व कंडक्टर भी आएंगे। वित्त नियंत्रण के आदेश पर इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन में बीमा शुल्क के साथ नया किराया फीड कर दिया गया है। रोडवेज विभाग की साधारण, वॉल्वो, एसी, लग्जरी, सुपर लग्जरी स्कैनियां समेत सभी बसों में ये सुविधा लागू कर दी गई है।

एआरएम भेजेगा मामले की रिपोर्ट

रोडवेज बस में सफर के दौरान जिस क्षेत्र में हादसा होगा। उस क्षेत्र का एआरएम इसकी पुष्टि करते हुए क्लेम की सिफारिश निगम मुख्यालय को भेजेगा। एआरएम की रिपोर्ट के आधार पर ही मुआवजा मिलेगा। मगर इस बीमा योजना का लाभ यात्रा के दौरान मृत्यु पर ही मिलेगा।

- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -

पहले वाला बीमा रहेगा कायम

रोडवेज विभाग के यात्रियों को पहले भी बीमा का लाभ मिलता रहता है। इस योजना में बीमा का लाभ न्यायालय द्वारा प्रदान किया जाता है। इसके लिए यात्री की मौत होने पर उसके परिजनों द्वारा मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण के तहत सिविल न्यायालय में वाद दाखिल करना पड़ता है। न्यायालय द्वारा हैसियत के अनुसार बीमा क्लेम दिया जाता है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लगता है। इसे देखते हुए ही रोडवेज विभाग ने ये नई योजना निकाली है।

Monday, March 28, 2016

'मुकदमा वापस नहीं लिया, तो जान से मार दूंगा'

कल्याणपुर में सोमवार को सरेआम रेप पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी गई। वो कन्नौज जाने के लिए स्टेशन जा रही थी कि रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने उसको रोक लिया। उन्होंने धमकी दी कि अगर तुमने दो दिन में मुकदमा वापस नहीं लिया तो मैं तुम्हें तेजाब से नहलाकर जान से मार दूंगा, जिससे वो इतना सहम गई है कि अब वो अकेले घर से निकलने में डर रही है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
बैंक कर्मी से हुई थी शादी
न्यू आजाद नगर में रहने वाली युवती कन्नौज में प्राइमरी टीचर है। उसकी सीटीएस में रहने वाले बैंक कर्मी से शादी हुई थी, लेकिन पति से विवाद होने से वो अब मायके में रह रही है। उसने 29 जनवरी को पति पर कुकर्म और जेठ पर रेप का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने न तो पति को गिरफ्तार किया और न ही जेठ को। वे खुलेआम घूम रहे हैं। युवती का आरोप है कि वो उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन उसने मना कर दिया। अब वे बदमाशों से उस पर दबाव बनवा रहे हैं। 

लोगों ने बदमाशों को दौड़ाया
पीडि़ता सोमवार को कन्नौज जाने के लिए घर से निकली थी, वो स्टेशन के बाहर पहुंची थी कि वहां पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसको रोक लिया। दोनों पहचान छुपाने के लिए नकाब पहने थे। दोनों ने युवती को मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। सहमी युवती के शोर मचाने पर स्टेशन में खड़े लोगों ने बदमाशों को दौड़ा लिया, लेकिन वे उनको पकड़ नहीं पाए। घबराई युवती ने कंट्रोल रूम में सूचना दी। इधर, युवती के पिता स्टेशन पहुंच गए। वे सहमी बेटी को घर ले गए। वो बेहद डरी हुई है। उसे शक है कि पति और जेठ ने उसे धमकी देने के लिए बदमाशों को भेजा है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। Read more Kanpur News

Tuesday, March 22, 2016

मनमाफिक गाड़ी खड़ी न करने पर सूजा भोंका

कार्डियोलॉजी में खड़ी गाड़ी पर सूजा भोंक कर पंचर करने के मामले में अस्पताल परिसर में बवाल हो गया। व्यापारी नेता की गाड़ी में सूजा भोंका गया था। वहीं स्टैण्ड संचालक ने व्यापारी नेता से अभद्रता भी की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई न होने पर बवाल बढ़ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया.

देख लेने की धमकी दी

किदवई नगर निवासी व्यापारी नेता कमल उत्तम अपने किसी रिश्तेदार को देखने के लिए सोमवार शाम कार्डियोलाजी अस्पताल गए थे। गाड़ी पार्किंग में खड़ी की थी। गाड़ी खड़ा करते समय स्टैण्ड वाले ने गाड़ी दूसरी जगह खड़ी करने को कही लेकिन उन्हें जल्दी जाना था इसलिए उन्होंने गाड़ी बाहर की तरफ ही लगाई थी। थोड़ी देर बाद जब वापस आए तो देखा कि गाड़ी में सूजा से पंचर किया गया था। वहीं पास में खड़ी एक अन्य गाड़ी में पंचर था। जब उन्होंने स्टैण्ड संचालक से इसकी शिकायत की तो स्टैण्ड संचालक उनसे अभद्रता करने लगा। स्टैण्ड संचालक ने उन्हें देख लेने की धमकी दी. Read more http://inextlive.jagran.com/kanpur/

Thursday, March 17, 2016

बसें न निकलने से चालकों ने रोका काम


सिटी बसों के संचालन में सुधार होने के बजाए व्यवस्था और खराब होती जा रही है। आधे से ज्यादा बसें अभी भी खराब पड़ी हुई हैं। जो चलने लायक हैं वो भी ईटीएम न होने से डिपो से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। इससे नाराज होकर सिटी बस चालकों ने बुधवार को काम बंद कर दिया। करीब दो घंटे तक काम बंद रहा। 

तो मैन्युअली देंगे टिकट

सुबह 5 बजे ही चालकों ने बसें डिपो से निकालने से मना कर दिया। चालक- परिचालकों का आरोप है कि जब 130 बसें चलने के लिए तैयार खड़ी हैं तो फिर 60 बसें ही क्यों निकाली जा रही हैं। अगर ईटीएम मशीन नहीं है तो मैन्युअली टिकट बनाए जाएंगे। ईटीएम न होने के चलते बसें न निकालने से विभाग को भी हानि हो रही है और हमारा भी काम प्रभावित रहा है। सिटी बसों का काम बंद होने पर सुबह 9 बजे एआरएम डीके श्रीवास्तव, एआरएम वाई चढ्डा व कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके समझाने के बाद मामला शांत हुआ और बसें रोड पर निकलीं। 

खाकी भी करती है परेशान 

चालक- परिचालकों ने आरोप लगाया कि रास्ते में कई मुफ्तखोर पुलिस कर्मी भी मिलते हैं। जो पैसे नहीं देते हैं और मुफ्त में सफर करते हैं। एआरएम डीके श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी से इसकी शिकायत की जाएगी और ऐसे पुलिस कर्मियों की पहचान भी की जाएगी।  Read more Kanpur News http://inextlive.jagran.com/kanpur/