Showing posts with label Jamshedpur City News. Show all posts
Showing posts with label Jamshedpur City News. Show all posts

Wednesday, September 10, 2014

Bed education will be closed in baharagora college

 नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन की ईस्टर्न रिजनल कमिटी की मंगलवार को हुई मीटिंग में स्टेट के कई कांस्टीट्यूएंट बीएड कॉलेजेज को ख्0क्भ् से बंद करने का डिसीजन लिया गया है. स्टेट के जिन बीएड कॉलेजेज को बंद करने का डिसीजन एनसीटीई ने लिया है उनमें कोल्हान यूनिवर्सिटी के बहरागोड़ा बीएड कॉलेज और महिला कॉलेज चाईबासा शामिल हैं. कमिटी की मीटिंग में शामिल एनसीटीई के एक मेंबर ने नाम न पब्लिश करने की शर्त पर ये जानकारी दी. आई नेक्स्ट ने एनसीटीई के रिजनल डायरेक्टर सी निलाप से बात करने की कोशिश की पर उनका नंबर अॉफ था.

रांची कॉलेज में भी बीएड बंद

एनसीटीई ने जिन कॉलेजेज में बीएड बंद करने का डिसीजन लिया है उनमें रांची कॉलेज और रांची वीमेंस कॉलेज जैसे बड़े कॉलेजेज भी शामिल हैं. इसके अलावा देवघर स्थित गवर्नमेंट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और गुमला स्थित कार्तिक उरांव कॉलेज भी शामिल है. स्टेट के लगभग क्ब्-क्भ् बीएड कॉलेजेज को बंद करने का डिसीजन एनसीटीई ने ि1लया है.

कहीं टीचर्स नहीं, तो कहीं इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी

एनसीटीई द्वारा जिन बीएड कॉलेजेज को बंद किए जाने का डिसीजन लिया गया उनमें कई कमियां पाई गई थी. इनमें टीचर्स की कमी, और प्रॉपर इंफ्रास्ट्रक्चर का न होना था. हालांकि एनसीटीई द्वारा यह भी कहा गया था कि अगर गवर्नमेंट रेगुलर टीचर्स के एप्वॉइंटमेंट और दूसरी कमियों को जल्दी दूर कर लेने की बात लिखकर दे तो बीएड कॉलेजेज को बंद नहीं किया जाता. पर स्टेट गवर्नमेंट की तरफ से ऐसा कुछ नहीं किया गया. एचआरडी का कहना था कि एनसीटीई सीधे उन्हें लिखे जबकि एनसीटीई के प्रोविजंस के एकॉर्डिग वह सीधे कॉलेज को लिखता है जिसकी कॉपी यूनिवर्सिटी और एचआरडी को भेजी जाती है.

क्यों लिया गया ऐसा डिसीजन

एनसीटीई द्वारा बीएड कॉलेजेज को बंद करने के पीछे शिवशंकर मुंडा द्वारा दायर की गई याचिका पर हाई कोर्ट द्वारा दिया गया आदेश है. शिवशंकर मुंडा ने अपनी याचिका में कहा था कि कई बीएड कॉलेजेज एनसीटीई के नॉ‌र्म्स को फॉलो नहीं करता पर उसे एनसीटीई चला रहा है. इसके बाद हाई कोर्ट के आदेश पर इंस्पेक्शन टीम बनाई गई थी जिसने बीएड कॉलेजेज का इंस्पेक्शन किया था और अपनी रिपोर्ट एनसीटीई को सौंपी थी. उस रिपोर्ट को आधार बनाकर ही एनसीटीई द्वारा डिसीजन लिए गए हैं. जिन कॉलेजेज में कमियां पाई गई थीं उन्हें एनसीटीई द्वारा फ् से म् महीने का समय दिया गया था ताकि वे कमियों को दूर कर पाएं, पर ऐसा नहीं होने के बाद इस तरह का डिसीजन लिया गया.

 

Wednesday, September 3, 2014

traffic problem is jamshedpur

शहर का ट्रैफिक सिस्टम दबाव में है. साकची, बिष्टुपुर और मानगो की सड़कों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. ट्रैफिक जाम में घंटों फंसे रहना लोगों की मजबूरी है. एक तरह सड़क पर गाडि़यों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तो दूसरी ओर ट्रैफिक सिस्टम के मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए कोई पहल नहीं हो रही है. ट्रैफिक सिस्टम के दुरूस्त नहीं होने से सड़कों पर एक्सीडेंट्स की भी आशंका बनी रहती है.

ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही

ट्रैफिक जाम की एक बड़ी वजह ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही भी है. शहर के कई व्यस्त सड़कों पर बस और ऑटो समेत तमाम गाडि़यों का इलीगल पार्किग आम है. गाडि़यां नो पार्किग जोन में खड़ी रहती हैं, पर ट्रैफिक पुलिस इसे अनदेखा कर देती है. ऐसे में सड़क पर जाम लगना लाजिमी है.

मानगो पुल बना बस स्टैंड

ऐसा लगता है कि मानगो पुल अब पुल न होकर बस स्टैंड बन गया है. पैसेंजर्स को चढ़ाने के लिए बसों को पुल के बीच में रोक दिया जाता है. ऐसा एक-दो बसवाले नहीं करते, बल्कि कमोबेश सभी बसवाले मानगो पुल का इस्तेमाल बतौर बस स्टैंड पैसेंजर्स बैठाने के लिए कर रहे हैं. मंगलवार को दोपहर में मानगो पुल पर कुछ ऐसा ही नजारा दिखा. साकची की तरफ से आनेवाले मुसाफिर जैसे ही मानगो पुल पर कुछ कदम आगे बढ़ते हैं, दूसरी तरह से आ रही एक बस बीच रास्ते में रूक जाती है. यहां बस पर पैसेंजर्स को बैठाया जा रहा है. ऐसे में रास्ता ब्लॉक हो जाता है और लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इतना ही नहीं, इस वजह से दूसरी गाडि़यां भी आगे नहीं बढ़ पाती है और जाम लग जाता है. लेकिन इसकी फिक्र न तो बस ड्राइवर को है और न ही ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को.

हेवी ट्रैफिक है आम

मानगो पुल पर हेवी ट्रैफिक आम है. हर दिन यहां ऐसा नजारा देखा जा सकता है. बस स्टैंड से खुलने के बाद बसें यहां आकर रुकती हैं. यहां पैसेंजर्स को बैठाया जाता है. मानगो पुल पर बसें काफी देर तक खड़ा रहती हैं. ऐसी हालत में दूसरी गाडि़यों का आवागमन प्रभावित होता है और जाम लग जाता है. खासकर नो एंट्री का समय खत्म होने के बाद मानगो पुल पर हेवी ट्रैफिक की वजह से जाम और बढ़ जाता है. मानगो पुल को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन भी कोई इनिशिएटिव नहीं ले रहा है. गौरतलब है कि मानगो पुल से कुछ दूर स्थित मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी होती है, पर वे भी मानगो पुल पर खड़ी बसों को हटाने के लिए पहल नहीं करते हैं.

मानगो पुल पर बसों को रोककर पैसेंजर्स बैठाया जाता है. इस पुल पर अक्सर हेवी ट्रैफिक की स्थिति बनी रहती है, ऐसे में बसों के पुल पर रोक देने से रोड ब्लॉक हो जाता है और गाडि़यों को आने-जाने में दिक्कत होती है.

सूरज, मानगो

मानगो पुल पर जाम आम है. ट्रैफिक जाम की वजह से काफी परेशानी होती है. पुल पर बिना परमिशन के बसें खड़ा रहती हैं, लेकिन इनके खिलाफ किसी तरह का एक्शन नहीं लिया जाता है.

हैप्पी, मानगो

मानगो पुल अब बस स्टैंड बनकर रह गया है. पैसेंजर्स को बैठाने के लिए बस को बीच पुल पर रोक दिया जाता है. ऐसे में ट्रैफिक पर असर पड़ता है और पुल पर जाम लग जाता है.

प्रिंस, मानगो

मानगो पुल पर अक्सर जाम लगे होने से काफी परेशानी होती है. जाम की वजह हेवी ट्रैफिक है. पैसेंजर्स को लेने के लिए बसें पुल पर खड़ा कर दी जाती हैं. ऐसे में जाम लगना लाजिमी है.

सुनील कुमार

साकची

 
 

Saturday, August 30, 2014

shweta kidnapping case turns to love affair matter

शहर का चर्चित अपहरण का एक मामला आखिरकार प्रेम प्रसंग का निकला. अपहरण का मामला 18 अगस्त को बारीडीह के रहनेवाले नागेंद्र कुमार ने मानगो थाना में दर्ज कराया था. मामला दर्ज होते ही मानगो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़का के पिता रविंद्र सिंह, मामा तथा बड़े पापा शैलेंद्र सिंह को जेल भेज दिया था. इस मामले में शुक्रवार को श्वेता सिंह ने अनुमंडल दंडाधिकारी के न्यायालय में 164 का बयान दिया. अपने बयान में श्वेता सिंह ने कहा कि वह अपनी मर्जी से रविंद्र सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह के साथ पुणे से लखनऊ जाकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है.

जान को है खतरा

श्वेता सिंह ने कहा कि उसने इंटर कास्ट मैरिज की है, इसलिए उसे व उसके पति के अलावा ससुराल वालों को उनके पिता एमएम सिंह, चाचा नागेंद्र सिंह, भाई व परिवार के अन्य सदस्यों से जान का खतरा है. इसलिए वह पुलिस की सुरक्षा में अपने पति के साथ रहना चाहती है. युवती का बयान सुनने के बाद न्यायालय ने अनुसंधानकर्ता पुलिस अधिकारी मो अख्तर अली से लड़की को वहां ले जाने को कहा, जहां वह जाना चाहती है. इतना ही नहीं उसे पूरी सुरक्षा में ले जाने को भी कहा गया.

दादा श्वसुर के घर गई श्वेता

कोर्ट के निर्देश के बाद पुलिस चौकस हो गई. पुलिस की पूरी सुरक्षा के बीच युवती को दादा ससुर ओंकारनाथ सिंह के घर ले जाया गया. लड़का के पक्ष के वकील में सीनियर वकील तापस मित्रा, केएम सिंह, प्रकाश झा, सुशील कुमार, प्रिया शर्मा व अनिल शामिल थे. वहीं दूसरे पक्ष के लाला अजित कुमार अंबष्ठ व पूर्व एपीपी जयप्रकाश ने बहस की.

फैमिली मेंबर्स की बातों पर नहीं दिया ध्यान

श्वेता सिंह के परिवार वाले को जैसे ही जानकारी मिली कि, वह कोर्ट में सरेंडर कर चुकी है. दर्जनों की संख्या में परिवार के लोग कोर्ट परिसर पहुंच गए. श्वेता की मां ने अपनी पुत्री को वापस घर चलने की काफी दुहाई दी, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई. श्वेता की मां घंटो कोर्ट गेट के पास रही. दूसरी ओर जब न्यायालय ने श्वेता को ससुराल जाने का निर्देश जारी किया तो उसके चाचा नागेंद्र सिंह ने भी उससे घर जाने को कहा.

 
 

Friday, August 22, 2014

Seminar starts on agglomeration of ore fines

टाटा स्टील और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेटल्स (आईआईएम) की ओर से गुरुवार से एसएनटीआई में 'अग्लेमरेशन ऑफ ओर फाइंस' पर दो दिवसीय वर्कशॉप शुरू हुआ. इसका इनॉगरेशन टाटा स्टील के वीपी (कोक सिंटर एंड आयरन) बीके दास ने किया. मौके पर झारखंड स्टेट लेवल अप्रेजल कमिटी के चेयरमैन अश्वनी लाल सक्सेना और आईआईएम के सेक्रेटरी जेनरल भाष्कर राय प्रेजेंट थे.

मिली अग्लोमरेशन की जानकारी

वर्कशॉप के को-चेयरमैन उज्ज्वल चक्रवर्ती ने वर्कशॉप के आयोजन और उसके उद्देश्य पर प्रकाश डाला. इस दौरान उन्होंने शत प्रतिशत वेस्ट यूटिलाइजेशन के साथ ही अग्लोमरेशन प्रोसेस में ऑपरेशनल एक्सलेंस की भी जानकारी दी. इसके अलावा बीके दास ने भी अग्लोमरेशन ओर फाइंस के प्रोसेस के साथ ही अन्य जानकारियां भी दीं. अश्वनी कुमार सक्सेना और भाष्कर राय ने वेस्ट यूटालाइजेशन इन प्लेट मेकिंग, इफेक्ट ऑफ सिंटरिंग के साथ ही एन्वायरनमेंट एंड फ्यूचर ऑफ ओर माइनिंग पर सिंटरिंग और पलेटाइजिंग प्रोसेस की जानकारी दी.

---------------

एलुमिनाई एसोसिएशन करेगा ब्लड डोनेशन कैंप ऑर्गनाइज

एलुमिनाई एसोसिएशन ऑफ संत जोसेफ स्कूल ख्ब् अगस्त को स्कूल कैंपस गोलमुरी में कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगा. सुबह नौ से साढे़ क्0 बजे तक टोबेको यूज करने के दुष्प्रभाव के प्रति अवेयरनेस लाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें मेहरबाई कैंसर अस्पताल के डॉ. अमित कुमार पावर प्रेजेंटेशन के जरिए अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे. इसके बाद लास्ट मैट्रिक की परीक्षा में संत जोसेफ स्कूल में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले अभिषेक कुमार, श्रेया विस्वास और अंजलि धानसन को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी. यह जानकारी गुरुवार को स्कूल परिसर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जेम्स डेविड ने पत्रकारों को दी.

------------------

साउथ प्वॉइंट स्कूल को सीबीएसई से िमली मान्यता

मानगो स्थित साउथ प्वॉइंट स्कूल को सीबीएसई से क्0वीं क्लास तक के लिए मान्यता दी गई है. स्कूल के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा ने इसकी घोषणा की. प्रिंसिपल तुहीना सरकार ने टीचर्स की तारीफ की और इस मुकाम तक स्कूल को पहुंचाने में उनके रोल को भी अहम माना. स्कूल कैंपस में प्रजेंट पैरेंट्स से स्कूल के मैनेजर विनोद शर्मा ने कहा कि स्कूल के प्रति उनके विश्वास को पूरा करने की कोशिश की जाएगी. इस मौके पर स्टूडेंट्स के बीच मिठाइयां बांटी गईं. 

Thursday, August 21, 2014

Number of patients increasing in hospitals

 सिटी में बरसाती बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. पिछले कुछ दिनों में डायरिया, मलेरिया, वायरल के मामलों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं, जापानी इंसेफ्लाइटिस के भी अब तक कई मामले आ चुके हैं. हालत अब ऐसी हो गई है कि एमजीएम सहित सिटी के कई हॉस्पिटल्स और नर्सिग होम्स में पेशेंट्स के लिए बेड की कमी हो गई है.

बढ़ रही पेशेंट्स की संख्या

सिटी में बरसाती बीमारियों के पेशेंट्स की संख्या बढ़ रही है. हर रोज इतने मामले आ रहे हैं कि पेशेंट्स को अब हॉस्पिटल्स में बेड मिलना मुश्किल हो गया है. एमजीएम हॉस्पिटल के आईसीयू से लेकर इमरजेंसी, मेडिसिन, सर्जरी सहित दूसरे वार्ड पेशेंट्स से भरे पड़े हैं. बेड की कमी को देखते हुए मेडिसिन वार्ड के बाहर बरामदे में एक्स्ट्रा बेड लगाकर पेशेंट्स का ट्रीटमेंट किया जा रहा है. मंगलवार को एडमिट करने के लेकर पेशेंट्स ने हंगामा भी किया. प्राइवेट नर्सिग होम्स और हॉस्पिटल्स में भी पेशेंट्स से भरे पड़े हैं. टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भी पेशेंट्स की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हुई है. हॉस्पिटल मैनेजमेंट का कहना है कि पेशेंट्स की संख्या बढ़ने की वजह से परेशानी हो रही है पर किसी तरह हॉस्पिटल द्वारा पेशेंट्स को बेड अवेलेवल कराया जा रहा है.

डायरिया और मलेरिया के मामले बढ़े

हॉस्पिटल्स में डायरिया, मलेरिया, वायरल फीवर, जापानी इंसेफ्लाइटिस सहित दूसरी बरसाती बीमारियों के पेशेंट पहुंच रहे हैं. इन दिनों डायरिया और मलेरिया के सबसे ज्यादा मामले आ रहे हैं. एमजीएम हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में मौजूद फ्भ् बेड्स में से फ्0 बेड पर डायरिया और मलेरिया के पेशेंट एडमिट हैं, वहीं मेडिसिन वार्ड में कुछ ऐसी ही स्थिति है. मर्सी हॉस्पिटल के चाइल्ड वार्ड में डायरिया और मलेरिया के कई पेशेंट्स एडमिट हैं.

कैसी है तैयारी

बरसाती बीमारियों से निपटने के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से विशेष अभियान चलाए जाने की बात कही जा रही है. इसके बावजूद पेशेंट्स की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. डिफरेंट हॉस्पिटल्स के आंकड़ों के देखे तो हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा चिह्नित डायरिया जोन से ही ज्यादा पेशेंट पहुंच रहे हैं. वहीं, दूसरी सुविधाओं में भी काफी कमी नजर आ रही है. एमजीएम हॉस्पिटल में डायरिया की दवा और इंजेक्शन तक अवेलेवल नहीं है.

पिछले कुछ दिनों में पेशेंट्स की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. इसकी वजह से बेड की कमी हो रही है. मेडिसिन वार्ड के बरामदे में अलग से बेड लगाकर फिलहाल स्थिति को कंट्रोल मे करने की कोशिश की जा रही है.

-डॉ आरवाई चौधरी, सुपरिंटेंडेंट, एमजीएम हॉस्पिटल

Wednesday, August 20, 2014

Hungama at sakchi

साकची थाना एरिया स्थित काशीडीह में कुछ युवकों ने पान दुकान संचालक और उसके स्टाफ की बुरी तरह पिटाई कर दी. इस मारपीट में दुकान का स्टाफ बुरी तरह जख्मी हो गया. बाद में सभी को ट्रीटमेंट के लिए एमजीएम हॉस्पिटल लाया गया.

शुरू हुई बकझक

घटना मंगलवार दोपहर की है. काशीडीह चौक के पास अमरजीत की पान दुकान है. वहां कुछ युवक पहुंचे. उनकी सामान खरीदने के दौरान बकझक हो गई. अमरजीत ने बताया कि सिगरेट की कीमत बढ़ गई है और वे युवक इसे पुराने रेट पर देने की मांग कर रहे थे. इस बात को लेकर बकझक श्ाुरू हुई.

क्भ् अगस्त को हुआ था विवाद

बताया जा रहा है कि सिगरेट के रेट को लेकर हुई बकझक केवल एक बहाना था. युवकों के साथ क्भ् अगस्त के दिन इनका कुछ विवाद हुआ था. हालांकि, दुकान संचालक व अन्य के साथ उनकी लड़ाई नहीं थी. कहा जा रहा है कि वे मारपीट करने वाले युवक की तलाश करने आए थे, लेकिन उनके न मिलने पर साथ रहे युवकों के साथ मारपीट की गई.

दुकान में तोड़-फोड़ की

दुकान में हुए विवाद के बाद युवक वहां से चले गए. थोड़ी देर बाद वे सभी कुछ अन्य युवकों के साथ वहां पहुंचे और पान दुकान संचालक अमरजीत के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान युवकों ने दुकान में काम करने वाले सरोज रक्षित व मोनू झा की भी बुरी तरह पिटाई कर दी. मारपीट में सरोज रक्षित गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसके सिर पर काफी चोटें आईं हैं. युवकों ने दुकान में भी तोड़-फोड़ की.

एमजीएम में कराया गया ट्रीटमेंट

घटना के बाद घायलों को ट्रीटमेंट के लिए एमजीएम हॉस्पिटल लाया गया. मामले की जानकारी मिलते ही आस-पास के दुकानदार व अन्य लोग भी एमजीएम हॉस्पिटल पहुंचे. वहां ट्रीटमेंट के बाद साकची थाना में घटना को लेकर कंप्लेन दर्ज कराई गई कम्प्लेन दर्ज कराई गई. घायलों का कहना है कि मारपीट करने वालों में से कुछ युवक साकची लुका रोड तो कुछ भालूबासा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

Tuesday, August 19, 2014

Government will develop naxal affected area

ईस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट के नक्सल अफेक्टेड एरियाज में एजुकेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने की दिशा में काम हो रहा है. इसके तहत इन एरियाज में क्0.ख्8 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसके लिए एग्जीक्यूटिंग एजेंसी को भी समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

क्0.ख्8 करोड़ की लागत से होगा डेवलपमेंट

डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा क्0 करोड़ ख्8 लाख 9ब् हजार भ्ख्क् रुपए की लागत से काम कराया जाएगा. इसके तहत कॉलेज में हॉस्टल, स्कूल में बाउंड्री वॉल व गेट के अलावा पीसीसी रोड व धालभूमगढ़ में भ्0 बेड का मॉडर्न हॉस्पिटल बनाने की भी योजना है. इसके लिए क्ब् अगस्त को टेंडर भी हो चुका है. यह काम एनआरईपी और ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा कराए जाएंगे.

क्.भ्7 करोड़ की लागत से बनेगा मॉडनर् हॉस्पिटल

इसके तहत बहरागोड़ा कॉलेज में क्07क्म्7क्ख् रुपए की लागत से क्00 बेड के हॉस्टल का निर्माण होगा. इसके अलावा धालभूमगढ़ में क्0भ्7फ्भ्00 रुपए की लागत से भ्0 बेड का हॉस्पिटल बनाया जाएगा. इसके अलावा क्क् स्कूल में बाउंड्री व गेट सहित अन्य कार्य पर ख्9फ्फ्ब्फ्भ्0 रुपए खर्च होंगे. इसके साथ ही पोटका में आदिवासी रेसिडेंशियल हाई स्कूल में बाउंड्री व गेट के लिए फ्8.ब्0 लाख रुपए व ख्भ् स्कूल में बाउंड्रीवाल व गेट के अलावा बोड़ाम में पीसीसी रोड व पुलिया कंस्ट्रक्शन पर फ्0म्999भ्9 रुपए खर्च किए जाएंगे. कंस्ट्रक्शन वर्क क्9 फरवरी ख्0क्म् तक कंप्लीट करने निर्देश दिया गया है.

---------------

राम मंदिर में मना कृष्ण जन्मोत्सव

बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में धूमधाम से श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. यहां क्8 से लेकर ख्ख् अगस्त तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा. मंदिर के मैनेजिंग कमिटी के एक सदस्य ने बताया कि भगवान कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था. रविवार को अष्टमी तिथि तो थी, लेकिन रोहिणी नक्षत्र नहीं था. सोमवार को रोहिणी नक्षत्र होने की वजह से मंदिर द्वारा जन्माष्टमी मनाई जा रही है. बताया गया कि पांच दिनों तक चलने वाले कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सोमवार की सुबह नौ बजे से क्क् बजे तक संकीर्तन किया गया और रात क्क् बजे से क्ख् बजे तक महाभागवत से श्री कृष्ण जन्मोत्सव विषय पर व्याख्यान और सहस्त्र नाम पूजन किया गया. मंगलवार से शुक्रवार तक हर रोज अभिषेकम और सहस्त्र नाम पूजा होगी. ख्ख् अगस्त की शाम को मटका फोड़ प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया जाएगा. 

Tuesday, August 12, 2014

student on pond in jamshedpur

बिष्टुपुर थाना एरिया स्थित बेल्डीह लेक में शनिवार को नहाने के क्रम में केरला पब्लिक स्कूल (केपीएस) की क्ख्वीं के स्टूडेंट की डूबने से मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक सोनारी पंचवटीनगर निवासी शिवम झा अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए वहां गया था.

दोस्त के साथ नहाने गया था

सोनारी थाना एरिया स्थित पंचवटी नगर रोड स्थित दीपांजलि अपार्टमेंट निवासी सुनील कुमार झा का बेटा शिवम झा कदमा केपीएस में क्ख्वीं का स्टूडेंट था. जानकारी के मुताबिक शिवम रोज की तरह सुबह में साइकिल से घर से निकला. इसके बाद वह अपने दोस्त रवि के पास गया और उसके साथ वाकिंग करने चला गया. इसके बाद शिव अपने दो दोस्तों रवि व एक अन्य के साथ नहाने के लिए बेल्डीह लेक पहुंचा. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहाने के क्रम में ही वह डूबने लगा. इस बीच उसके एक दोस्त को वहीं नहां रहे एक व्यक्ति ने बचा लिया. सिटी में लागातर बारिश होने के कारण लेक में भी पानी ज्यादा भर गया है. इस कारण उसे गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वह लेक में डूब गया.

बहन का रो-रोकर है बुरा हाल

रक्षा बंधन के ठीक एक दिन पहले अपने इकलौते भाई की मौत से उसकी बहन मौसमी का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही उसके मां-बाप की भी हालत बिगड़ गई. जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई. इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया और शिवम को बाहर निकाल कर टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर एमएलए बन्ना गुप्ता भी पहुंच चुके थे. उन्होंने शिवम के परिजनों को सांत्वना दी. 

View :  Hindi ePaper

Friday, August 8, 2014

Students appeared in ug part one exam

फाइनली स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन पार्ट वन के एग्जाम में एपीयर होने की परमिशन वीसी ने दे दी. इनका रजिस्ट्रेशन लेट आने की वजह से एडमिट कार्ड नहीं बन पाया था. को-ऑपरेटिव कॉलेज के चार स्टूडेंट्स को एग्जाम में एपीयर होने देने की परमिशन केयू के वीसी ने बुधवार की सुबह प्रिंसिपल से बात करने के बाद दी. आई नेक्स्ट में इन स्टूडेंट्स की परेशानी के बारे में बुधवार को ही खबर छपी थी. इसमें हमने बताया था कि यूनिवर्सिटी और कॉलेज की गलती की सजा इन स्टूडेंट्स को मिल रही है. वीसी डॉ आरपीपी सिंह ने आई नेक्स्ट से कहा था कि इन स्टूडेंट्स को प्रोविजनल एडमिट कार्ड प्रोवाइड कराया जा सकता है.

आई नेक्स्ट की खबर के बारे में वीसी को बताया

को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरके दास ने कहा कि बुधवार की सुबह उन्होंने आई नेक्स्ट की खबर का ही हवाला देकर वीसी से बात की. उन्होंने वीसी से कहा कि स्टूडेंट्स को प्रोविजनल एडमिट कार्ड दिए जाने पर क्या किया जाए. डॉ दास ने बताया कि वीसी ने उनसे स्टूडेंट्स को प्रोविजनल एडमिट कार्ड दिए जाने और एग्जाम में एपीयर होने की परमिशन देने को कहा.

खबर न छपती तो एग्जाम न दे पाते

एग्जाम देने के बाद को-ऑपरेटिव कॉलेज के बीबीए पार्ट वन के स्टूडेंट विकास कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अगर आई नेक्स्ट में उनकी परेशानी के बारे में खबर नहीं छपती, तो शायद वे एग्जाम नहीं दे पाते. बीकॉम पार्ट वन के स्टूडेंट साहिल ने कहा कि बुधवार की सुबह 10 बजे को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरके दास ने उन्हें बुलाया और प्रोविजनल एडमिट कार्ड दिया. विकास और साहिल के अलावा प्रिंस और शंकर पाण्डेय को भी एग्जाम में एपीयर होने की परमिशन दी गई.

मुझे तो लगा था कि एग्जाम में एपीयर नहीं हो पाएंगे, लेकिन आई नेक्स्ट में खबर छपने के बाद एग्जाम स्टार्ट होने से दो घंटे पहले हमें प्रोविजनल एडमिट कार्ड दिया गया और हम एग्जाम दे पाए.

- विकास कुमार सिंह, स्टूडेंट बीबीए पार्ट वन, को-ऑपरेटिव कॉलेज

मैं आई नेक्स्ट को थैंक्स बोलना चाहता हूं. अगर सही बात को सामने नहीं लाया जाता तो हम एग्जाम नहीं दे पाते और हमारा एक साल बर्बाद हो जाता है.

- प्रिंस कुमार, स्टूडेंट बीसीए पार्ट वन, को-ऑपरेटिव कॉलेज

मैंने बुधवार की सुबह वीसी से बात की और उनसे आई नेक्स्ट में पब्लिश हुई खबर के बारे में बताया. इसके बाद उन्होंने स्टूडेंट्स को प्रोविजनल व्यवस्था कर एग्जाम में एपीयर करने की बात कही. उन्होंने मुझसे स्टूडेंट्स को एग्जाम में एपीयर होने की परमिशन देने को कहा.

- डॉ आरके दास, प्रिंसिपल, को-ऑपरेटिव कॉलेज

 
 

Thursday, August 7, 2014

World breastfeeding week at graduate college

सिर्फ फिजिकल और मेंटल डेवलपमेंट ही नहीं ब्रेस्टफीडिंग मां और बच्चे के बीच एक मजबूत इमोशनल बांडिग बनाता है. मां के दूध में हर वो पोषक तत्व होते हैं ही जिनके जरूरत एक शिशु को होती है. साथ ही बच्चों के फीडिंग का ये एक नेचुरल और कॉस्ट इफेक्टिव तरीका है. ये बातें कहीं डॉ प्रीति श्रीवास्तव ने. टाटा मेन हॉस्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ पेडिएट्रिक्स की रजिस्ट्रार डॉ प्रीति व‌र्ल्ड ब्रेस्ट फीडिंग वीक के अंतर्गत ग्रेजुएट कॉलेज में आयोजित प्रोग्राम के दौरान बतौर चीफ गेस्ट बोल रही थीं. इस दौरान कॉलेज की प्रोफेसर्स के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स भी मौजूद थीं.

मौजूद रहे प्रोफेसर्स और स्टूडेंट्स

ग्रेजुएट स्कूल-कॉलेज फॉर वीमेन के होम साइंस डिपार्टमेंट द्वारा व‌र्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के मौके पर बुधवार को प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया गया. प्रोग्राम की शुरुआत एनएसएस वालंटियर्स द्वारा वेलकम सांग के साथ हुई. होम साइंस डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर ने गेस्ट्स का वेलकम करते हुए ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के न्यूट्रिशनल टिप्स भी दिए. इस मौके पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ उषा शुक्ला भी मौजूद थीं. इस दौरान पोस्टर कॉम्पटीशन की विनर्स को प्राइज भी दिया गया.

हैं कई फायदे

वक्ताओं ने कहा कि व‌र्ल्ड में हर साल जन्म लेने वाले 13.5 करोड़ बच्चों में से 60 परसेंट को पर्याप्त ब्रेस्टफीडिंग नहीं मिल पाता है. इसका असर बच्चों के डेवलपमेंट के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी पड़ता है. डॉ प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि जन्म से छह महीने तक बच्चों को सिर्फ मां का दूध पिलाना चाहिए, इससे सही डेवलपमेंट के साथ-साथ डायबिटीज और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है. ब्रेस्टफीडिंग से बच्चों के आर्टिफिशियल फीडिंग के लिए खर्च नहीं करना पड़ता, जिससे घर के बजट पर भी असर नहीं पड़ता. उन्होंने कहा कि नॉर्मल डिलीवरी के आधे घंटे के अंदर ब्रेस्टफीडिंग शुरू की जा सकती है. 

Friday, August 1, 2014

Theft incident at co operative college

को-ऑपरेटिव कॉलेज के बीएड डिपार्टमेंट में चोरी की घटना की सामने आई है. तीन दिनों तक कॉलेज में छुट्टियां थीं और उसी दौरान बीएड डिपार्टमेंट के क्लासरूम से नौ पंखे और तीन ट्यूबलाइट्स चोरी कर ली गई. ईद की छुट्टियों के बाद बुधवार को कॉलेज खुलने पर बीएड डिपार्टमेंट के हेड फ्लोरेंस बेक ने क्लासरूम से पंखे और ट्यूबलाइट्स गायब देखकर प्रिंसिपल को चोरी होने की लिखित सूचना दी. इसके बाद प्रिंसिपल ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया. बीएड बिल्डिंग के छत का दरवाजा भी खुला पाया गया.

पहले भी हो चुकी हैं कॉलेज में चोरियां

को-ऑपरेटिव कॉलेज में यह पहली बार चोरी नहीं हुई. लास्ट इयर बॉटनी डिपार्टमेंट में और 2012 में फिजिक्स और केमिस्ट्री डिपार्टमेंट में चोरियां हो चुकी हैं. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरके दास का कहना है कि कॉलेज कैंपस की बाउंड्री नहीं होने और कैंपस में परमानेंट पुलिस पिकेट के नहीं होने की वजह से बाहरी तत्व कैंपस में इस तहर की घटनाओं को अंजाम देते हैं.

चोरी की एफआईआर दर्ज करवा दी गई है. पहले भी चोरियां हुई हैं. कैंपस में बाउंड्री और परमानेंट पुलिस पिकेट की व्यवस्था होना बहुत जरूरी है. हमने परमानेंट पुलिस पिकेट के लिए एडमिनिस्ट्रेशन को कई बार लिखा है.

- डॉ आरके दास, प्रिंसिपल, को-ऑपरेटिव कॉलेज 

Thursday, July 31, 2014

Hungama at jamshedpur womens college

गलती चाहे जिसकी भी हो पर वेडनसडे को बिष्टुपुर स्थित वीमेंस कॉलेज में जो हुआ वह कॉलेज के माहौल पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगाने के लिए काफी था. उडि़या सब्जेक्ट के टीचर मनोज महापात्र ने उन गर्ल स्टूडेंट्स पर हाथ उठाया जो सुबह से भूखे-प्यासे बीकॉम पार्ट वन के एडमिशन लिस्ट का पता करने घंटों से कभी प्रिंसिपल चैंबर तो कभी ऑडियो-विजुअल हॉल का चक्कर लगा रही थीं. स्टूडेंट्स तो बस प्रिंसिपल से यह जानना चाह रही थीं कि कॉलेज के ही एक स्टाफ द्वारा कहे गए उस बात में कितनी सच्चाई है कि बीकॉम में बढ़ाई गई 250 सीट्स पर एडमिशन के लिए लिस्ट वेडनसडे को जारी होगी. प्रिंसिपल टीचर्स के साथ ऑडियो-विजुअल हॉल में घंटों से मीटिंग में व्यस्त थीं. नतीजा वही हुआ जो होना था, स्टूडेंट्स की नाराजगी हंगामे में तब्दील हो गई. हालांकि टीचर को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने स्टूडेंट्स से माफी मांगी और वहां से निकल गए. बाद में उन्होंने ऐसा कुछ भी होने से इंकार किया.

क्या था मामला

वीसी के साथ प्रिंसिपल्स मीटिंग के बाद वीमेंस कॉलेज में बीकॉम में 250 सीट्स बढ़ाए गए. इन सीट्स पर उन स्टूडेंट्स का एडमिशन लेने के डिसीजन लिया गया जिन्होंने पहले से एडमिशन फॉर्म जमा कर रखा था. स्टूडेंट्स का कहना था कि कॉलेज के एक स्टाफ ने वेडनसडे को लिस्ट जारी होने की बात कही थी. वेडनेसडे को सुबह से ही ग‌र्ल्स कॉलेज पहुंच गई थीं. लिस्ट डिस्प्ले नहीं होने पर वे प्रिंसिपल से मिलना चाह रही थीं, लेकिन वो टीचर्स के साथ मीटिंग में व्यस्त थीं. स्टूडेंट्स उनसे मिलने की लगातार रिक्वेस्ट कर रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं होने पर वे काउंटर पर स्टाफ से लिस्ट के बारे में पूछने गई वहां भी पता नहीं चलने पर वे नाराज हो गई. वे मेन गेट पर धरने पर बैठ गईं. इस दौरान किसी को भी कैंपस में एंटर नहीं करने दे रही थीं. तभी उडि़या के टीचर वहां पहुंचे और स्टूडेंट्स से बात करते हुए यह घटना घटी. हालांकि, मीटिंग के बाद प्रिंसिपल कुछ स्टूडेंट्स से मिलीं और बताया कि लिस्ट थर्सडे की शाम या फ्राइडे के फ‌र्स्ट हाफ में डिस्प्ले कर दी जाएगी.

आखिर किसने कहा कि लिस्ट वेडनसडे को जारी होगी?

वेडनसडे को वीमेंस कॉलेज में बीकॉम की लिस्ट को लेकर दिन भर हंगामा हुआ, लेकिन सवाल यह है कि आखिर किसने स्टूडेंट्स से कहा कि बीकॉम पार्ट वन की लिस्ट वेडनसडे को जारी होगी. प्रिंसिपल का कहना था कि उन्होंने पहले ही स्टूडेंट्स से कह दिया था कि लिस्ट थर्सडे को शाम या फिर फ्राइडे को फ‌र्स्ट हाफ में डिस्प्ले की जाएगी. प्रिंसिपल डॉ सुमिता मुखर्जी ने यह भी कहा कि कई दिनों तक कॉलेज में छुट्टियां होने की वजह से लिस्ट तैयार नहीं हो पाई थी, इसिलिए थर्सडे या फ्राइडे के बारे में कहा गया था. कैंपस में हंगामे की खबर के बाद जेसीएम और एनएयूआई से जुड़े छात्र नेता भी वहां इकट्ठा हो गए.

बीके मेहता मामले में पीछे हटा कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन

वीमेंस कॉलेज के कॉमर्स डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ बीके मेहता को इंटर के एडमिशन इंचार्ज के पोस्ट से हटाने के मामले में कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं. वेडनेसडे को कॉलेज में टीचर्स के साथ प्रिंसिपल ने मीटिंग की जिसमें डॉ मेहता को हटाए जाने का टीचर्स ने विरोध किया. इसके बाद प्रिंसिपल ने उन्हें हटाए जाने के अपने बयान को वापस ले लिया. इससे पहले डॉ मेहता कॉलेज के शिक्षकों से मिलकर शिक्षक संगठन की बैठक बुलाना चाह रहे थे. इससे पहले प्रिंसिपल के साथ ही टीचर्स की मीटिंग तय हो गई.

हम पिछले कई दिनों से एडमिशन को लेकर परेशान हैं. लिस्ट नहीं निकला तो हम गेट पर उसका विरोध कर रहे थे तभी टीचर ने हमारे ऊपर हाथ उठाया.

- पूजा कुमारी, स्टूडेंट

आखिर हमें क्यों परेशान किया जा रहा. हमसे कहा गया था कि वेडनसडे को लिस्ट जारी होगी. लिस्ट नहीं आने पर हम विरोध कर रहे थे तो टीचर ने हमारे ऊपर हाथ उठा दिया.

- प्रीति, स्टूडेंट

हम दिन भर बिना खाए-पीए एडमिशन के चक्कर में भटक रहे थे. प्रिंसिपल मिलने को तैयार नहीं थीं. हम तो गेट पर लिस्ट निकालने की डिमांड कर रहे थे, तभी टीचर ने हमारे ऊपर हाथ उठाया.

- सोनिका, स्टूडेंट

हमने तो पहले ही स्टूडेंट्स से कह दिया था कि लिस्ट थर्सडे की शाम या फ्राइडे को जारी होगी. स्टूडेंट्स लिस्ट को लेकर वेडनसडे को क्यों हंगामा करने लगीं ये नहीं समझ में आ रहा है.

- डॉ सुमिता मुखर्जी, प्रिंसिपल वीमेंस कॉलेज

अभी तक घटना के बारे में मुझे नहीं बताया गया है. एडमिशन में गड़बडि़यों की जांच कराई जा रही है. वीमेंस कॉलेज में भी कॉमर्स में एडमिशन की जांच होगी. एडमिशन को लेकर इस तरह की घटनाएं ठीक नहीं हैं.

- डॉ आरपीपी सिंह, वीसी, केयू 

Wednesday, July 30, 2014

JRD tata birth anniversary celebrated in jamshedpur

टाटा स्टील ने जेआरडी टाटा की 110वीं बर्थ एनिवर्सरी सेलीब्रेट की. इसके तहत ट्यूजडे को सिटी में विभिन्न प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसके तहत लोगों ने सबसे ज्यादा सोनारी एयरपोर्ट पर आयोजित एयरो मॉडलिंग शो को इंजॉय किया. इस दौरान एयरक्रॉफ्ट एग्जीविशन का भी आयोजन किया गया. इसमें लोगों को पुराने एयरक्रॉफ्ट मॉडल भी देखने को मिले. प्रोग्राम का इनॉगरेशन टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्र की वाइफ रुचि नरेंद्रन ने किया. उन्होंने कहा कि जेआरडी टाटा ने आजादी के पहले भारत में सिविल एविएशन सर्विस और आजादी के बाद एयर इंडिया इंटरनेशनल सर्विस की शुरुआत की थी. वे एयर इंडिया के चेयरमैन भी रहे. रुचि नरेंद्रन ने कहा कि उनकी याद में ही यह प्रोग्राम आयोजित किया गया है.

उड़ाए मिनी एयरक्रॉफ्ट

सोनारी एयरपोर्ट पर एयरो मॉडलिंग शो में आम लोगों के साथ ही स्कूल के बच्चों ने खूब मजा लिए. इस दौरान 14 मिनी एयरक्राफ्ट उड़ाए गए. छोटे-छोटे मानवरहित एयरक्रॉफ्ट को हवा में उड़ते देख बच्चों के साथ बड़ों ने भी खूब एंज्वॉय किया.

किया प्लेन का दीदार

सोनारी एयरपोर्ट पर लगे एयरक्रॉफ्ट एग्जीविशन में भी काफी लोगों ने विजिट किया. ट्यूजडे को एयरपोर्ट पर भारी भीड़ जुटी थी. एग्जीविशन में डिफरेंट मॉडल के 8 प्लेन रखे गए थे. इस एग्जीविशन में लोगों को पुष्पक विमान का दीदार करने का भी मौका मिला. इसके अलावा एग्जीविशन में किंग एयर, बी 200 जीटी, पीसी 21, पाइपर तनेक तथा सेसना-172 भी शामिल थे.

जेआरडी की जीवनी पर लगी प्रदर्शनी

इसके अलावा सोनारी एयरपोर्ट पर जेआरडी टाटा की जीवनी पर भी प्रदर्शनी भी लगाई गई थी. इसके जरिए लोग जेआरडी टाटा की जीवनी से रू-ब-रू हुए. मौके पर जुस्को ने सोनारी एयरपोर्ट पर लोगों को प्लास्टिक के प्रति अवेयर करने को लेकर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया. इसके जरिए सिटी को नो प्लास्टिक जोन में तब्दील करने की जरूरत और उसके उपाय की जानकारी दी गई.

ओपन रन का आयोजन

मौके पर ओपन रन का भी आयोजन किया गया. इसके तहत पुरुषों के लिए 10 किलोमीटर और महिलाओं के लिए पांच किलोमीटर के ओपन रन में 500 से ज्यादा लोग शामिल हुए. ओपन रन को टाटा स्टील के चीफ (कॉरपोरेट सर्विसेज) ऋतुराज सिन्हा और कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन के सीनियर मैनेजर अशोक घोष ने फ्लैग ऑफ किया. ओपन रन के बाद रुचि नरेंद्रन ने विनर्स के बीच प्राइज डिस्ट्रिब्यूट किया. इस मौके पर प्रिय रंजन प्रसाद, चा‌र्ल्स ब्रोमियो, बगीचा सिंह, सतनाम सिंह, राजीव मिश्रा, आरके सिंह सहित अन्य प्रेजेंट थे. 

Tuesday, July 29, 2014

Teachers problem will be short out shortly

केयू में कॉलेज और यूनिवर्सिटी लेवल पर टीचर्स की कमी बहुत जल्दी दूर होने की उम्मीद है. कॉलेज लेवल पर वैकेंसी की डिटेल लगभग एक साल पहले भेजे जाने के बाद यूनिवर्सिटी लेवल पर भी प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और एसिस्टेंट प्रोफेसर के वैकेंट पोस्ट केयू द्वारा एचआरडी को भेज दिया गया है. स्टेट के सभी यूनिवर्सिटी से वैकेंसी एचआरडी भेज दी गई है इसलिए अब जल्दी ही जेपीएससी द्वारा इसके लिए एडवर्टिजमेंट निकाले जाने की उम्मीद है.

यूनिवर्सिटी लेवल पर इतनी वैकेंसी हैं

केयू में यूनिवर्सिटी लेवल पर जो वैकेंसीज एचआरडी को भेजी गई हैं उनमें प्रोफेसर के 22, एसोसिएट प्रोफेसर के 44 और एसिस्टेंट प्रोफेसर के 66 पोस्ट शामिल हैं. इन पोस्ट्स के लिए पहले भी केयू द्वारा वैकेंसी भेजी गई थी पर जेपीएससी ने यह कहते हुए फाइल लौटा दी थी कि उसमें यूजीसी के नए रेगुलेशन को फॉलो नहीं किया गया था. इन सभी के अलावा 11 प्रिंसिपल की भी वैकेंसी भेजी गई है.

कॉलेज लेवल पर 50 परसेंट से ज्यादा टीचर्स के पोस्ट खाली

2009 में रांची यूनिवर्सिटी से अलग होने के बाद केयू के कॉलेजेज लगातार टीचर्स की कमी से जूझ रहा है. केयू में कॉलेज लेवल पर टीचर्स के 618 सैंक्शंड पोस्ट्स हैं. फिलहाल वर्किंग टीचर्स की संख्या है 340. इनमें 219 जेंट्स और 121 महिला टीचर्स शामिल हैं. यानी कॉलेज लेवल पर टीचर्स के 278 पोस्ट्स वैकेंट हैं. 2007-2008 में एप्वॉइंट हुए टीचर्स की संख्या 99 है. इन 99 में से सिर्फ 40 ही पीएचडी किए हुए टीचर्स हैं.

वर्जन

कॉलेज लेवल की वैकेंसी तो एक साल पहले ही भेजी जा चुकी है. यूनिवर्सिटी लेवल पर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और एसिस्टेंट प्रोफेसर की वैकेंसी भी एक महीने पहले एचआरडी को भेज दी गई है. 11 प्रिंसिपल्स के लिए भी वैकेंसी भेजी गई है.

- डॉ एके मिश्रा, एसिस्टेंट रजिस्ट्रार केयू

मैं बाहर था, आज ही वापस आया हूं. अगर एचआरडी से वैकेंसी आयोग के पास आ गई होगी तो पूरे स्टेट के सभी यूनिवर्सिटीज में टीचर्स के अप्वॉइंटमेंट के लिए एक साथ एडवर्टीजमेंट निकाला जाएगा.

- सुमंत सिन्हा, एग्जामिनेशन कंट्रोलर जेपीएससी 

Wednesday, July 23, 2014

Tata power will be reused used water

टाटा पावर द्वारा प्रोडक्शन यूनिट में डेवलपमेंट को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इस क्रम में पावर हाउस 6 में कूलिंग टावर से निकलने वाले पानी को रीयूज करने के लिए ऑसमॉसिस यूनिट की स्थापना की गई है.
रोज होगी 240 क्यूबिक मीटर पानी की बचत
एनर्जी प्लांट्स के लिए कूलिंग टावर काफी महत्वपूर्ण होता है. इसमें एनर्जी प्रोडक्शन को बनाए रखने के लिए फ्रेश वाटर की जरूरत होती है. इससे निकलने वाला पानी अपशिष्ट होता है, जिसे दोबारा फ्रेश कर री-यूज करने के लिए ऑसमॉसिस यूनिट की स्थापना की गई है. इसकी कैपिसिटी 240 क्यूबिक मीटर है और इससे 7200 क्यूबिक मीटर पानी सेव किया जा सकेगा.
टाटा पावर एन्वायरमेंट कंजरवेशन व इंफ्रास्ट्रक्चर का बेहतर यूज कर रही है और वाटर कंजरवेशन इसकी प्रायरिटी है. इस कारण यूज किए गए पानी को री-यूज करने के लिए इस यूनिट की स्थापना की गई है.
-वीवी नामजोशी, हेड, जोजोबेरा पावर स्टेशन
----------------
अमृता वखारिया बनीं प्रेसिडेंट
वेडनसडे को इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर जेस्ट का इन्सटॉलेशन सेरिमनी ऑर्गनाइज की गई. जूलॉजिकल पार्क स्थित इंफॉर्मेशन सेंटर में ऑर्गेनाइज हुए इस प्रोग्राम में अमृता वखारिया को क्लब का प्रेसिडेंट चुना गया. वो 2014-15 के लिए प्रेसिडेंट रहेंगी. आईडब्ल्यूसी जेस्ट को 4 डिस्ट्रिक्ट अवा‌र्ड्स भी मिले इनमें नीता अग्रवाल को एफिसिएंट प्रेसिडेंट, रीमा अधेसरा को एफिसिएंट एडिटर, अंब्रेला अवार्ड फॉर मेंटली चैलेंज्ड और ऑनगोइंग रनिंग प्रोजेक्ट अवार्ड शामिल हैं. प्रोग्राम की चीफ गेस्ट एआईडब्ल्यूसी की प्रेसिडेंट श्रीमंती सेन और गेस्ट ऑफ ऑनर थीं डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट अरुणा तनेजा. इंस्टॉलेशन के दौरान पायल मूनका, सोनम, नवीता, शम्मी, रश्मि, श्वेता, नवनीत आदि प्रजेंट थीं.
-----------------
क्रॉस कंट्री रेस 24 और 26 को
जेआरडी टाटा की 110वीं बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर टाटा स्टील द्वारा क्रॉस कंट्री रेस ऑर्गनाईज किया जा रहा है. जेआरडी टाटा की बर्थ एनिवर्सरी 29 जुलाई को है और इससे पहले आयोजित होने वाले रेस में विभिन्न ऑर्गनाइजेशंस पार्टिसिपेट करेंगे. प्रोग्राम 24 और 26 जुलाई को जोगा. रेस में जुस्को, प्रोजेक्ट, गवर्नमेंट, हिन्दी और दूसरे स्कूल्स के बच्चे शामिल होंगे. जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्टार्ट होने वाली रेस में लगभग 2000 लोग हिस्सा लेंगे. इस कैटेगरी में 18 स्कूल पार्टिसिपेट करेंगे. जोगा की प्रेसिडेंट श्रीमंती सेन रेस को फ्लैग ऑफ करेंगी और विनर्स के बीच प्राइज डिस्ट्रिब्यूट करेंगी. इसके अलावा 26 जुलाई को टीएसआरडीएस, टीसीएस, अर्बन सर्विसेज, जेआरडी सेंटर्स और कम्यूनिटी चिल्ड्रेंस के लिए क्रॉस कंट्री रेस ऑर्गनाइज किया जाएग. इसमें करीब एक हजार लोग पार्टिसिपेट करेंगे.


Find more Hindi News from City News

Two died in railway track in jugsalai within twenty four hour

24 घंटे में दो लोगों की मौत

रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने के कारण जुगसलाई रेलवे फाटक के पास लगातार एक्सीडेंट के मामले सामने आ रहे हैं. यहां पिछले 24 घंटों को भीतर दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है. 21 जुलाई को जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो. दिलशाद की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. इसके ठीक एक दिन पहले पुलिस ने एक एक अज्ञात की बॉडी रिकवर की थी.

दो महीने में चार मरे

हाल के दिनों में जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग और रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर हुई मौत का आंकड़ा देखा जाए, तो इसी महीने 20 दिनों में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि जून में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी. जानकारी के मुताबिक बागबेड़ा प्रधान टोला निवासी बिट्टू कुमार सिंह मोबाइल से बात करते हुए रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रहा था. इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया था. रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक दो महीने में ही ट्रेन से कटकर चार लोगों की डेथ हो चुकी है.

ट्रैक मॉनिटरिंग सिस्टम होगा डेवलप

जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग के साथ ही सिटी से गुजर रही रेलवे लाइन पर अक्सर ट्रेन से कटने या सुसाईड करने की घटनाओं की रोकथाम के लिए ट्रैक मॉनिटरिंग सिस्टम डेवलप करने पर जोर दिया जा रहा है. जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमिटी के मेंबर सुरेश सोंथालिया ने कहा कि वे इस मामले में सीनियर ऑफिशियल्स से भी बातचीत करेंगे.

ओवर ब्रिज का मामला लंबे समय से है पेंडिंग

जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवर ब्रिज बनाने की बात है. इसके अलावा टाटा पिगमेंट कंपनी के पास रेलवे अंडर ब्रिज को भी डेवलप किया जाना है. अंडर ब्रिज का काम तो धीरे-धीरे चल रहा है, लेकिन ओवर ब्रिज का मामला अब भी लटका पड़ा है.

रेलवे बोर्ड के पास है ओवरब्रिज का मामला

जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवर ब्रिज बनाने की मांग को लेकर कई बार प्रदर्शन किया गया है. इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पूर्व प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि ओवर ब्रिज पास हो गया है और अब मामला रेलवे बोर्ड के पास है. वहां से सैंक्शन होने के बाद यहां काम शुरू हो जाएगा.

एक नजर इधर भी

-21 जुलाई को जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो. दिलशाद की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.

-20 जुलाई को जुगसलाई मकदम के पास अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत.

-15 जुलाई को खरकई नदी से गुजर रहे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर धतकीडीह निवासी अरविन्द मुखी की मौत हुई.

-30 जून को बागबेड़ा प्रधान टोला निवासी बिट्टू कुमार सिंह की जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन से कटकर हुई मौत.

ओवरब्रिज का मामला रेलवे बोर्ड के पास है और वहां से फंड सैंक्शन होते ही काम स्टार्ट हो जाएगा. रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज पास हो गया है और जल्द ही काम की देखरेख के लिए निगरानी कमिटी भी बनाई जाएगी.

सरदार शैलेन्द्र सिंह, फॉर्मर प्रेसिडेंट सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी