Showing posts with label Virat Kohli. Show all posts
Showing posts with label Virat Kohli. Show all posts

Monday, December 29, 2014

Kohli's aggression can be counter-productive: Gavaskar

Australia have taken a massive 326-run lead at the end of the fourth day in Melbourne and look the more likely winners on Tuesday.

A dash of drama has been added to the match due to the constant exchange of words between the hosts and most prominently Kohli, who lambasted Steve Smith's men in a press conference as well.

Asked if Kohli was merely returning fire with fire, Gavaskar felt the feisty batsman could well have done without it.
   
"I thought the press conference should have been about cricket rather than what went on the field. Generally, what happens on the field stays on the field. I am not too sure it was the wisest thing to do," Gavaskar said.

Tuesday, December 9, 2014

Tragic build-up but India, Australia ready for tough Tests

More than two weeks after landing here, India will finally get down to serious competition with Virat Kohli leading the side in place of Mahendra Singh Dhoni,who is still recovering from a hairline fracture in his right thumb.

Indians are also dealing with uncertainty surrounding medium-pacer Bhuvneshwar Kumar even as Australian skipper Michael Clarke was declared fit for the game. The visitors will be hoping to reverse their last Test series' result in this country, when under Dhoni they had lost 4-0 in 2011-12. However, that thought will not be at the forefront when the match begins on Tuesday.

Instead, it will be a emotion-laden atmosphere that will welcome both teams, and for good reason. Adelaide is the adopted home of Hughes and there will be an intense outpouring of emotion before play gets underway. Cricket Australia and South Australia Cricket Association have quite a few plans about honouring the cricketer, who was hit by a bouncer on November 24 in a Sheffield Shield game in Sydney and died two days later.

Friday, June 13, 2014

Ravichandran ashwin remains at 8th spot in current icc test rankings

ICC रैंकिंग: पुजारा 7वें स्थान और अश्विन 8वें स्थान पर

काफी निचे फिसली टीम इंडिया
साल 2014 टीम इंडिया की आईसीसी रैंकिंग के लिए जरूर खराब रहा लेकिन टीम के प्लेयर्स की रैंकिंग और बेहतर हुई है. टीम इंडिया के मेन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की आईसीसी रैंकिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है. अश्विन ने टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में अपना आठवां स्थान बरकरार रखा है. टीम इंडिया के बल्लेबाजों की बात करें तो उसमें आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा सातवें और विराट कोहली 10वें पायदान पर रहे. ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और पाकिस्तान का नंबर आता है, वहीं टीम इंडिया अपनी टेस्ट रैंकिंग में काफी नीचे फिसलने के कारण इस सूची में पांचवें स्थान पर है.

पुजारा ने लगाई छलांग
अश्विन ने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में अभी तक कुल 19 मैच खेंले हैं, जिसमें उन्होंने 104 विकेट लिए हैं. अपनी इस परफॉर्मेंस की दम पर ही अश्विन ने गेंदबाजों की रैंकिंग में आठवां स्थान बरकरार रखने में सफलता हासिल की जबकि टेस्ट में 788 रन बनाकर वह ऑलराउंडरों की सूची में भी दक्षिण अफ्रीका के वर्नोन फिलेंडर से थोड़ा ही पीछे हैं. टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने तीन पायदानों की छलांग लगाते हुए सातवें पायदान पर अपनी जगह पक्की की है. इसके अलावा भारतीय टीम के सबसे इन फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली भी टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहे और उन्हें 10वां स्थान हासिल हुआ.

साउथी का कमाल

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कुल छह विकेट लेने वाले कीवी तेज गेंदबाज टिम साउथी ने तीन पायदानों की छलांग लगाते हुए गेंदबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. साउथी ने अपने करियर में अभी तक 32 टेस्ट मैच खेंले हैं जिसमें उन्होंने 118 विकेट हासिल किए हैं व 879 रन बनाए हैं, वह ऑलराउंडरों की रैंकिंग में भी एक स्थान के फायदे के साथ सातवें स्थान पर रहे। 2008 के अंडर-19 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले साउथी आज की तारीख में अपने देश के लीडिंग गेंदबाज हैं.

Source: Cricket News

Monday, March 10, 2014

Is Every Kashmiri In The Circle Of Suspicion

उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ रहे कुछ कश्मीरी छात्रों के ख़िलाफ़ देशद्रोह का मुक़दमा तो राज्य सरकार ने वापस ले लिया है, लेकिन इस मुद्दे ने घाटी में एक नई बहस को जन्म दे दिया है.

 भारत प्रशासित कश्मीर में अब चर्चा होने लगी है कि क्या कश्मीर के मामले में भारत सरकार का रवैया बिना कुछ सोचे-समझे उठाए गए क़दम जैसा होता है.

इस पूरे घटनाक्रम ने इस ओर ध्यान केंद्रित किया कि कश्मीर के मामले में जब भी पाकिस्तान को मौक़ा मिलता है, वो इसका राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करता है.

लोग कह रहे हैं कि अगर ऐसा नहीं होता, तो पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय को यह कहने की इतनी जल्दी क्या थी कि मेरठ से निकाले गए कश्मीरी छात्रों का पाकिस्तान में स्वागत है और वे वहां जाकर पढ़ाई कर सकते हैं.

हालांकि किसी ने भी पाकिस्तान के इस प्रस्ताव को गंभीरता से नहीं लिया क्योंकि सबको पता है कि ख़ुद पाकिस्तान में हालात कैसे हैं और वहां छात्र कितने सुरक्षित होंगे.

लेकिन इन सबके बावजूद उत्तर प्रदेश प्रशासन के ज़रिए छात्रों पर देशद्रोह का मुक़दमा किए जाने पर सभी हैरान हैं.

पाकिस्तान के समर्थन में नारा

उमर अब्दुल्ला ने अखिलेश यादव से मुक़दमा वापस लेने का अनुरोध किया था.

ग़ौरतलब है कि एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाने के आरोप में 67 कश्मीरी छात्रों को मेरठ के एक विश्वविद्यालय ने  सस्पेंड कर दिया था और राज्य प्रशासन ने उनके ख़िलाफ़ देशद्रोह का  मुक़दमा भी दर्ज कर लिया था.

2 मार्च को इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई थी. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सभी 67 कश्मीरी छात्रों के ख़िलाफ़ इसलिए कार्रवाई की गई क्योंकि वे लोग नहीं बता रहे थे कि किन छात्रों ने इस तरह की हरकत की है.

मगर निकाले गए छात्रों ने ख़ुद को बेक़सूर बताते हुए कहा कि दरअसल स्थानीय छात्रों ने उन पर हमले किए क्योंकि उनकी पसंदीदा टीम (भारतीय टीम) मैच हार गई थी.

छात्र जब घाटी पहुंचे, तो सत्तारूढ़  नेशनल कॉन्फ़्रेंस और प्रमुख विपक्षी दल पीडीपी ने इसे एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए छात्रों पर किए गए केस को 'अस्वीकार्य और अन्यायपूर्ण' क़रार दिया.

इस दौड़ में अलगाववादी गुट भी शामिल हो गए. कट्टरपंथी माने जाने वाले सैयद अली शाह गिलानी से लेकर उदारवादी माने जाने वाले मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ और यासीन मलिक तक सभी ने कश्मीरियों के ख़िलाफ़ भारत सरकार के इस रवैए को 'आपराधिक और भेदभावपूर्ण' क़रार दिया.

अनुशासनात्मक कार्रवाई

पाकिस्तान ने भी इस मौक़े का फ़ायदा उठाना चाहा.

उन्होंने लोगों को इसके ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरने का भी आह्वान किया और घाटी के कुछ इलाक़ों में कुछ प्रदर्शन भी हुए.

लेकिन मीडिया में इस पर काफ़ी चर्चा और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता मुफ़्ती सईद के अनुरोध पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्रालय हरकत में आया और राज्य सरकार ने देशद्रोह का मुक़दमा वापस ले लिया.

ठीक इसी तरह की घटना में शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एक अन्य निजी विश्वविद्यालय, शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले कुछ कश्मीरी छात्रों के ख़िलाफ़ भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.

हालांकि इस मसले को वक़्ती तौर पर सुलझा लिया गया है, पर इस घटना ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है जिस पर भारत, पाकिस्तान और कश्मीर सभी को ग़ौर से सोचना चाहिए.

अगर विश्वविद्यालय प्रशासन ग़लत नहीं कह रहे हैं और कुछ कश्मीरी छात्रों ने सचमुच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के समर्थन में नारे लगाए तो उन्हें ऐसा करने से परहेज़ करना चाहिए था और उनके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए थी.

भावनाओं का ख़्याल

अली शाह गिलानी और दूसरे अलगाववादियों ने भी इसकी कड़ी निंदा की थी.

किसी क्रिकेट टीम (पाकिस्तान) का समर्थन करने से किसी देश (भारत) की सुरक्षा और संप्रभुता को कोई ख़तरा नहीं होता, लेकिन बड़ी सीधी सी बात यह है कि दूसरों की भावनाओं का ख़्याल नहीं रखना एक ऐसा माहौल पैदा करता है जो किसी भी हालत में एक शैक्षणिक संस्थान के लिए सही नहीं.

लेकिन इसके साथ ही छात्रों पर देशद्रोह का मुक़दमा दर्ज किया जाना भी उतना ही ग़ैर-ज़रूरी और अन्यायपूर्ण था. इस घटना से एक बात और पता चलती है कि कश्मीर से जुड़े किसी भी मामले में भारत सरकार कितना असुरक्षित महसूस करने लगती है.

राज्य सरकार की कार्रवाई भी इस ओर इशारा करती है कि कश्मीरियों और भारत के दूसरे हिस्सों में रहने वालों की सोच में कितना फ़र्क़ है. प्रशासन का रवैया उसी पुरानी सोच को दोहरता है कि 'सभी कश्मीरी शक के घेरे में हैं.'

इस तरह की घटनाओं की एक वजह इस तरह की सोच भी है.

इस पूरे मामले में  पाकिस्तान की प्रतिक्रिया की बात करें, तो यह यही दर्शाता है कि पाकिस्तान कश्मीर के मामले में राजनीतिक लाभ उठाने के किसी भी मौक़े को गंवाना नहीं चाहता.

Source: Hindi News

Friday, February 7, 2014

Anushka Sharma And Virat Kohli Spotted Together In New Zealand

आपको यकीन नहीं आता तो सोशल साइट ट्वीटर पर अपलोड की गयी इन पिक्चर्स को देखिए कि किस तरह ऑकलैंड की स्ट्रीट्स में विराट और अनुष्का इंज्वॉय कर रहे हैं.
अनुष्का शर्मा और इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों न्यूजीलैंड में साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड रहे हैं. दोनों ने हालांकि अपने रिलेशन को ओपनली कभी एक्सेप्ट  नहीं किया लेकिन अब लग  रहा है कि दोनों के बीच प्यार की खिचड़ी पक रही है. इंडियन  टीम न्यूजीलैंड के टुअर पर है, ऐसे में विराट से मिलने के लिए अनुष्का स्पेशियली ऑकलैंड पहुंचीं.  माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोग अनुष्का विराट की एक पिक्चर की खूब चर्चा कर रहे हैं. इस फोटो में दोनों हाथों में हाथ डाले ऑकलैंड की स्ट्रीटस में घूमते दिखाई दे रहे हैं. मालूम हो, एक शैंपू के एड के दौरान दोनों के बीच क्लोजनेस बढ़ी थीं. इससे पहले भी वर्सोवा मुंबई में अनुष्का की कार में दोनों को देखा गया था. न्यू‍ इयर पर भी दोनों साथ थे. न्र्यूज तो यहां तक हैं कि न्यूजीलैंड टुअर पर जाने से पहले भी विराट पांच दिन अनुष्का के अपार्टमेंट में ही ठहरे थे.