Showing posts with label Unrest. Show all posts
Showing posts with label Unrest. Show all posts

Thursday, January 29, 2015

Upaaye if you marry a girl born in the month

यदि पति और पत्नी का मन एक ही दिशा में नहीं बहता हो तो दाम्पत्य जीवन में अशांति आ जाती है। ऐसे में दोनों के परस्पर ग्रहों का होना जरूरी है। किस माह में जन्म लेने वाले पुरुष का विवाह किस माह में जन्म लेने वाली कन्या के साथ होना चाहिए। इसके लिए इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

    वैशाख माह में जन्म लेने वाले लड़के का विवाह भादों, कार्तिक या पौष माह में जन्म लेने वाली कन्या के साथ शुभ रहता है।

    ज्येष्ठ माह में जन्म लेने वाले लड़के का विवाह अश्विन, मार्गशीर्ष, माघ माह में जन्म लेने वाली कन्या के साथ शांतिपूर्वक रहता है।

    आषाढ़ माह में जन्में लड़के का विवाह कार्तिक, पौष, फाल्गुन माह में जन्मी कन्या के साथ शुभ होगा।

    श्रावण माह में जन्में पुरुष का विवाह मार्गशीर्ष, माघ, चैत्र, ज्येष्ठ में जन्मीं कन्या के साथ होना शुभदायक है।

    भाद्रपद माह में जन्में लड़के का विवाह पौष, फाल्गुन, वैशाख में जन्म लेने वाली कन्या के साथ विवाह करने से जीवन सुख-शांति से गुजरता है।

    अश्विन माह में जन्में पुरुष के साथ माघ, चैत्र, ज्येष्ठ में जन्मीं कन्या के साथ विवाह करना सर्वोत्तम है।

    कार्तिक माह में जन्म लेने वाले लड़के का विवाह वैशाख, आषाढ़ और फाल्गुन में जन्मी कन्या के साथ विवाह करना शुभ रहता है।

    मार्गशीर्ष में जन्म लेने वाले लड़के का विवाह ज्येष्ठ, श्रावण, चैत्र में जन्मीं कन्या के साथ विशेष रहता है।

    पौष माह में जन्में लड़के का विवाह वैशाख, अषाढ़ और भाद्रपद की कन्या के साथ होनों दोनों के जीवन के लिए शुभदायक होता है।

    माघ में जन्में पुरुष का ज्येष्ठ, श्रावण और अश्विन में जन्मी कन्या के साथ विवाह मंगलकारी होता है।

    फाल्गुन में जन्में लड़के का विवाह आषाढ़, भाद्रपद, कार्तिक की जन्मीं कन्या के साथ ही करना चाहिए।

    चैत्र माह में जन्में लड़के का विवाह श्रावण, अश्विन, अगहन माह में जन्मीं कन्या के साथ करने से दोनों का दांपत्य जीवन प्रेमपूर्व व्यतीत होगा।

Tuesday, February 11, 2014

Students Fight In Kakadeo Coching Area


KANPUR : मंडे को काकादेव में साथी की पिटाई पर कोचिंग मण्डी के स्टूडेंट्स ने जमकर बवाल किया. काकादेव के छपेड़ा पुलिया में अनुराग हॉस्पिटल के सामने जगदीश टी स्टाल है. आरोप है कि वहां पर एक स्टूडेंट की किसी बात को लेकर इलाकाई लड़के से कहासुनी हो गई. 

उसने गुस्से में साथियों की मदद से स्टूडेंट को पीट दिया. जिसका पता चलते ही कोचिंग और हॉस्टल से उस स्टूडेंट के साथी वहां पहुंच गए. जिसके बाद उन्होंने इलाकाई लड़कों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा. इधर, सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया. तभी एक दारोगा ने टी स्टॉल के संचालक अवधेश को पीटने के साथ सारा सामान पलट दिया. जिससे इलाकाई लोग भड़क गए. हालांकि पुलिस कर्मियों ने उन्हें भी समझाकर शांत करा दिया.