KANPUR : मंडे को काकादेव में साथी की पिटाई पर कोचिंग
मण्डी के स्टूडेंट्स ने जमकर बवाल किया. काकादेव के छपेड़ा पुलिया में
अनुराग हॉस्पिटल के सामने जगदीश टी स्टाल है. आरोप है कि वहां पर एक
स्टूडेंट की किसी बात को लेकर इलाकाई लड़के से कहासुनी हो गई.
उसने गुस्से
में साथियों की मदद से स्टूडेंट को पीट दिया. जिसका पता चलते ही कोचिंग और
हॉस्टल से उस स्टूडेंट के साथी वहां पहुंच गए. जिसके बाद उन्होंने इलाकाई
लड़कों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा. इधर, सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों
पक्षों को समझाकर शांत कराया. तभी एक दारोगा ने टी स्टॉल के संचालक अवधेश
को पीटने के साथ सारा सामान पलट दिया. जिससे इलाकाई लोग भड़क गए. हालांकि
पुलिस कर्मियों ने उन्हें भी समझाकर शांत करा दिया.
Source: Kanpur News in Hindi