Showing posts with label Students. Show all posts
Showing posts with label Students. Show all posts

Tuesday, February 25, 2014

Students Will Take The Class In Csa

KANPUR : अब सीएसए के हास्टल वार्डेन डेली हास्टल का जायजा लेंगे. वीसी ने कहा कि वार्डेन स्टूडेंट्स से मिलते ही नहीं हैं. यह सिस्टम अब नहीं चलेगा. इस इश्यू को लेकर वीसी ने वार्डेन की मीटिंग ख्8 फरवरी को कॉल की है. स्टूडेंट्स की कम्प्लेन पर एक मेस संचालक से क् लाख रुपए की रिकवरी की गयी है. वीसी ने कहा स्टूडेंट्स की खाने की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. टाइम टू टाइम लंच और डिनर मेस में जाकर चेक करेंगे. फैकल्टी की प्रॉब्लम से जूझ रहे सीएसए में मेरीटोरियस स्टूडेंट्स को क्लास लेने का मौका मिलेगा इसकी तैयारी की जा रही है.

फूड की क्वालिटी चेक करेंगे

सीएसए वाइस चांसलर प्रो. मुन्ना सिंह ने बताया कि एक हास्टल के स्टूडेंट्स ने मेस संचालक की कम्प्लेन की जिस पर इनक्वॉयरी करायी गयी मैटर सही पाए जाने पर मेस संचालक से क् लाख भ् हजार रुपए की रिकवरी की गयी. अगर कहीं से कम्प्लेन आयी तो जांच कराकर कार्रवाही की जाएगी. हास्टल में लंच व डिनर की क्वालिटी टाइम टू टाइम चेक की जाएगी. फैकल्टी की प्रॉब्लम इस हालत में पहुंच गयी है कि स्टूडेंट्स की डिग्री अमान्य होनी की कंडीशन में आ गयी है. यूनिवर्सिटी में ख्7 प्रोफेसर के पद हैं जिसमें कि सिर्फ भ् पद भरे हैं. आने वाले टाइम में मेरीटोरियस स्टूडेंट्स सीएसए में क्लास लेते नजर आएंगे.

स्टूडेंट्स को गीजर का तोहफा

सीएसए के सभी हास्टल में स्टूडेंट्स के लिए गीजर का अरेजमेंट वाइस चांसलर कर रहे हैं. स्टूडेंट्स को वो सभी सुविधाएं दी जाएंगी जिसकी उन्हें जरुरत है. हास्टल वार्डेन के रोल पर वाइस चांसलर थोड़ा नाराज दिखे. यही वजह है कि वार्डेन की मीटिंग ख्8 फरवरी को बुलायी है. सीएसए में किसान मेला ख्भ् से ख्7 फरवरी के बीच आयोजित किया जा रहा है. मंगलवार को स्टेट मिनिस्टर भगवती ंिसंह इसका इनॉग्रेशन करेंगे.

Tuesday, February 11, 2014

Students Fight In Kakadeo Coching Area


KANPUR : मंडे को काकादेव में साथी की पिटाई पर कोचिंग मण्डी के स्टूडेंट्स ने जमकर बवाल किया. काकादेव के छपेड़ा पुलिया में अनुराग हॉस्पिटल के सामने जगदीश टी स्टाल है. आरोप है कि वहां पर एक स्टूडेंट की किसी बात को लेकर इलाकाई लड़के से कहासुनी हो गई. 

उसने गुस्से में साथियों की मदद से स्टूडेंट को पीट दिया. जिसका पता चलते ही कोचिंग और हॉस्टल से उस स्टूडेंट के साथी वहां पहुंच गए. जिसके बाद उन्होंने इलाकाई लड़कों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा. इधर, सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया. तभी एक दारोगा ने टी स्टॉल के संचालक अवधेश को पीटने के साथ सारा सामान पलट दिया. जिससे इलाकाई लोग भड़क गए. हालांकि पुलिस कर्मियों ने उन्हें भी समझाकर शांत करा दिया.