Showing posts with label Agra Latest News. Show all posts
Showing posts with label Agra Latest News. Show all posts

Monday, September 29, 2014

Samsung galaxy note 4 to be reportedly launched just before diwali expected in next two weeks

फेस्टिव सीजन में मिलेगा मौका
आपको बता दें कि सैमसंग ने रविवार को एक इवेंट के जरिये Galaxy Alpha को लॉन्‍च कर दिया है. इस इवेंट के दौरान सैमसंग इंडिया (मोबाइल एंड आईटी) के वाइस प्रेसीडेंट असीम वारसी ने संकेत दिया है कि कंपनी दिवाली से पहले Galaxy Note 4 को लॉन्‍च करने वाली है. कंपनी के सीनियर एक्‍जीक्‍यूटिव ने बताया है कि कंपनी ने अगले 3 महीनों में फेस्टिव सीजन को देखते हुये Galaxy Note 4 को लॉन्‍च करने का डिसीजन लिया गया है, ताकि इसकी सेल में काफी इजाफा हो.

56,000 रुपये कीमत

सैमसंग द्वारा लॉन्‍च गैलेक्‍सी नोट-4 की कीमत 699 यूरो यानी लगभग 56,000 रुपये है. बर्लिन में कंपनी के ब्रांडेड आउटलेट पर सैमसंग के बिक्री प्रतिनिधि ने कहा कि सैमसंग नोट-4 की कीमत 699 यूरो है. हालांकि इसमें टैक्‍स भी एडेड है. आपको बता दें कि नोट-4 सैमसंग का सबसे मंहगा स्‍मार्टफोन हो गया है. नोट-4 में 16 एमपी का रियर कैमरा और 3.7 एमपी का फ्रंट कैमरा है. सैमसंग के प्रतिनिधि ने बताया कि नोट-4 में बिजली की खपत कम होती है. इसकी बैटरी पिछले मॉडल की तुलना में 7.5 परसेंट अधिक चलती है. फोन में ऐसे फीचर्स हैं जिससे 50 परसेंट बैटरी सिर्फ 30 मिनट में चार्ज हो सकती है.

स्क्रीन और कैमरा
गैलेक्सी नोट4 की 5.7 इंच फुल एचडी स्क्रीन है. इसके साथ ही स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी दिया गया है. वहीं नोट एज की 5.6 इंच की फुल एचडी स्क्रीन है. नोट4 और नोट एज दोनों में ही 16 मेगापिक्सेल रियर कैमरा और 3.7 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है.

प्रोसेसर, मेमोरी, ओएस और बैट्री
नोट4 के दो प्रोसेसर वर्जन अवेलेबेल हैं- 2.7 GHz और 1GHz क्वैड कोर स्नैपड्रैगन प्रोसेसर. वहीं नोट एज में भी  2.7  GHz क्वैड कोर प्रोसेसर है. दोनों में तीन जीबी रैम. नोट4 में की इंटरनल मेमोरी 32 जीबी है जिसे 64 जीबी तक एक्सपैंड किया जा सकता है. वहीं नोट एज के 32 जीबी और 64 जीबी मोमोरी वाले दोनों वैरिएंट अवेलेबल हैं.  दोनों फोन एंड्रॉइड किटकैट 4.4 ओएस से पावर्ड हैं. बात अगर बैट्री की की जाए तो नोट4 3,220mAh की बैट्री विद फास्ट चार्जिंग फीचर है. नोट एज की बैट्री 3000 mAh बैट्री विद फास्ट चार्जिंग फीचर है. दोनों स्मार्टफोन ब्लैक, वाइट, गोल्डेन और पिंक कलर में अवेलेबल हैं. फोन सेल के लिए अक्टूबर में अवेलेबल होंगे. कंपनी ने अभी इनका प्राइस रिवील नहीं किया है. फिर भी टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इनकी कीमत 50,000 रुपये के आसपास होगी.   

Saturday, August 30, 2014

University banned employee rights in agra

 छात्र नेता द्वारा कर्मचारी के साथ गाली गलौज करने पर हुई कार्रवाई

आगरा. रजिस्ट्रार और चीफ प्रॉक्टर पर अपनी नाराजगी जाहिर करना यूनिवर्सिटी के कर्मचारी को भारी पड़ गया. वीसी के आदेश पर कर्मचारी के अधिकारों पर बंदिशें लगा दी गई. कर्मचारी का दुस्साहस केवल इतना था कि उसने यूनिवर्सिटी में अधिकारियों के न बैठने पर आए दिन लोगों के गुस्सा होने का विरोध किया था. साथ ही यूनिवर्सिटी में तैनात सिक्योरिटी द्वारा कोई एक्शन न लिए जाने की भी कंप्लेन की गई थी.

छात्र नेता द्वारा की गई थी अभद्रता

25 अगस्त की शाम को छात्र नेता अमित राज चौहान द्वारा रजिस्ट्रार ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी. यहां तक कि कर्मचारी रोहित शर्मा के साथ गाली गलौज तक की गई. इतना ही नहीं छात्र नेता द्वारा कर्मचारी को अपने साथ रजिस्ट्रार आवास पर ले जाया गया जहां रजिस्ट्रार के न मिलने पर छात्र नेता के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा.

कर्मचारी ने की थी नाराजगी जाहिर

कर्मचारी रोहित शर्मा द्वारा रजिस्ट्रार और चीफ प्रॉक्टर के साथ फोन पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी. कर्मचारी द्वारा ऐसे माहौल में काम करने से भी साफ इंकार कर दिया गया था. इतना ही नहीं कर्मचारी द्वारा यूनिवर्सिटी में तैनात सिक्योरिटी द्वारा मामले में हस्तक्षेप न करने की शिकायत भी की गई थी.

अधिकारों पर लगा दीं बंदिशें

कर्मचारी द्वारा यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करना भारी पड़ गया. यूनिवर्सिटी ने कर्मचारी को हटाया भी नहीं और उसके अधिकारों पर बंदिशें लगाते हुए उसके ऊपर फाइनेंस ऑफीसर के ऑफिस में रहे ललित शर्मा को तैनाती दे दी गई.

रजिस्ट्रार बीके पांडे ने बताया कि किसी को हटाया नहीं गया है, काम अधिक होने पर ललित शर्मा को ऑफिस में लगाया गया है ताकि काम आसानी से पूरा किया जा सके.

Friday, August 22, 2014

Van driver made ​​obscene gestures with Play Group's innocent

सिकन्दरा थाना क्षेत्र में एक वैन चालक ने तीन साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत की. चालक की इस हरकत से बच्ची दहशत में आ गई. घर पहुंची बच्ची के शरीर पर निशान देखकर मां-बाप सकते में आ गए. पूछताछ करने पर सारी सच्चाई सामने आई गई. परिजनों को जब पता चला कि वैन चालक ने उनकी बच्ची के साथ अश्लील हरकत की है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. परिजनों ने आरोपियों को खासा सबक सिखाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

प्ले ग्रुप की है छात्रा

आवास विकास निवासी तीन साल की बच्ची शास्त्री पुरम स्थित एक स्कूल में प्ले गु्रप में पढाई करती है. वह स्कूल वैन से पढ़ने जाती है. गुरुवार को भी स्कूल से वैन लेने आई थी और वह पढ़ने गई.

लौटने पर वैन चालक व साथी आया हरकत में

बच्ची के स्कूल से छुट्टी 12 बजे होती है. बस चालक और वैन चालक उनके घर तक बच्चों को पहुंचा कर आते हैं. गरुवार को जब बच्ची का स्कूल छूटा तो वह जल्दी वैन में आकर बैठ गई थी.

अकेली बच्ची को दबोच लिया

परिजनों ने आरोप लगाया कि अकेली बैठी बच्ची को वैन चालक व उसके साथी ने दबोच लिया. उस दौरान बच्ची दहशत में आ गई थी. उन्होंने बच्ची के साथ हद दर्जे की अश्लील हरकत कर डाली. इतनी ही देर में अन्य बच्चे भी आ गए थे. लेकिन इससे पहले ही दोनों आरोपी वहां हट गए.

परिजनों को बताया बच्ची ने

बच्ची जब घर आई तो डरी सहमी सी थी. उसने परिजनों को कुछ भी नहीं बताया था. लेकिन उसकी बदहवास हालत देख परिजनों को कुछ शक हुआ. बच्ची के शरीर पर निशान थे. उन्होने उससे पूछा. इसी के बाद बच्ची रोने लगी और उसने परिजनों को स्कूल वैन वाले अंकल की हरकत के बारे में बताया.

परिजनों के पैरों तले जमीन खिसकी

ये माजरा पता चलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई थी. उनको विश्वास नहीं हो रहा था कि कोई व्यक्ति इस हद कर गिर सकता है कि वह मासूम को भी न छोड़े इसी के बाद परिजनों में गुस्सा फूट पड़ा.

आरोपी को बुलाकर सिखाया सबक

आरोपी को फोन कर स्कूल के पास बुलाया गया था. वहां पर उसे व उसके साथी की जमकर पिटाई की गई इसी के बाद दोनों को थाना सिकन्दरा में पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस ने इस सम्बंध में धारा 354 क, 77/8 पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है. पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों के नाम जमालुद्दीन पुत्र बशीर खां निवासी कलवारी, शेखू उर्फ शंकर पुत्र हल्के निवासी टीकमगढ़ मध्य प्रदेश बताया गया है.

वर्जन

इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है. आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है.

सीओ हरीपर्वत- अशोक कुमार सिंह

बॉक्स

यह कहना है आरोपियों का

पुलिस की हिरासत में आरोपियों का कहना था कि उन्होने कोई भी ऐसा गलत काम नहीं किया है. उन्हें गलत फंसाया जा रहा है. जमालुद्दीन का कहना था कि उसकी भी बेटी है वह ऐसा काम क्यों करेगा. इसके साथ शंकर भी अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत ठहरा रहा था. उनका कहना था कि जब वह बच्चों को छोड़ने जाते हैं तो रजिस्ट्रर में एंट्री कराते हैं. जब वह उसे छोड़ने गए थे तब एंट्री कराई थी तब उसने परिजनों को शरीर पर निशान नहीं दिखे.


Wednesday, August 20, 2014

Boy deadbody founded near railway station in agra

 आगरा. काजीपाड़ा में हुए बवाल के दौरान गायब हुए किशोर का शव मंलगवार को ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला. इकलौते पुत्र की मौत पर मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

मां के जीने का सहारा था

थाना रकाबगंज स्थित मोहनपुरा नई आबादी निवासी 13 वर्षीय राजा उर्फ छोटू के पिता रतन सिंह का चार साल पूर्व बीमारी के चलते देहांत हो चुका है. मां सुनीता घरों में चौका- बर्तन कर घर चला रही है. राजा अपने ताऊ चन्द्रभान के साथ चप्पलों की फड़ लगाता था. उसकी तीन बहनों की शादी हो चुकी है.

घर की ओर चल दिया

सोमवार को भी राजा ने अपने ताऊ के साथ रावली मंदिर के फुटपाथ पर भी चप्पलों की फड़ लगा रखी थी. बवाल होने पर पुलिस ने वहां से फड़ वालों को हटाना शुरू कर दिया. मौके पर भगदड़ मच गई. चन्द्रभान अपना सामान समेटकर राजा के साथ घर की ओर चल दिया.

रात तक नहीं पहुंचा घर

रास्ते में चन्द्रभान से राजा पीछे छूट गया. उसे लगा कि राजा पीछे-पीछे आ रहा होगा. रात तक किशोर के नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी. उन्होंने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास मिला शव

सुबह राजा उर्फ छोटू का शव ईदगाह रेलवे स्टेशन पुराने लोको के पास पड़ा होने की सूचना किसी ने परिजनों को दी. परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक पुलिस ने बॉडी पोस्टमार्टम भिजवा दी थी. परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए. परिजनों का कहना था कि उसका सिर कुचल कर हत्या की गई है. वह अ‌र्द्ध नग्नावस्था में मिला. उसकी जेब में बिक्री के रुपये नहीं थे. यहां मौजूद मां सुनीता व परिवारीजनों का रुदन देख हर शख्स की आंखें नम थीं.

सूचना पर दौड़े परिजन

दोपहर में परिजनों को डीएम आवास पर शव रखकर जाम लगाने की खबर लगी, तो वह मौके की ओर दौड़ पड़े. ताऊ चन्द्रभान के बेटे आकाश ने बताया कि उन्हें लगा कि छोटू का शव रखा है, लेकिन वहां जाकर देखा तो उसका शव नहीं था. 

Tuesday, August 19, 2014

After 18 hours founded child in drains in agra

 अधिकारी हुए फेल लोगों ने ढूढ़ा बच्चे को

आगरा. काजीपाड़ा में रात भर स्थिति तनावपूर्ण रही. रात में भी फोर्स की तैनाती बरकरार थी. मौके पर अधकारी मौजूद थे. क्षेत्र के लोग व पीएसी के जवान लगातार बालक की खोज में लगे हुए थे. लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पा रही थी. तनाव भी बना हुआ था. प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए थे. बवाल की आशंका के चलते चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया था. सुबह करीब ग्यारह बजे बच्चे का शव नाले में एक पाइप लाइन में फंसा मिला. शव निकलते ही एक बार फिर लोगों में आक्रोश फूट पड़ा था लेकिन फोर्स होने के चलते लोग अधिक बवाल नहीं काट सके. इसी के बाद परिजन शव को लेकर उसके घर चले गए जहां पर उसको दफन कर दिया गया.

रात भर चला आपरेशन

नाले में डूबे आठ वर्षीय अभय को ढूढ़ने में सैकड़ों लोगों का योगदान रहा. सोमवार शाम से लोगों की भीड़ भारी संख्या में नालों में उतर कर उसकी तलाश कर रही थी. साथ में पीएसी के जवान भी तलाश में थे. इस दौरान नगर निगम की छह जेसीबी मशीन के द्वारा नालों की सफाई का काम शुरु करवा दिया था.

रात से सुबह तक रहा तनाव

घटना के बाद से लोगों में आक्रोश बना हुआ था. कब क्या हो जाए इस बात को लेकर प्रशासन को टेंशन बनी हुई थी. मौके पर पीएसी तो थी लेकिन बिगड़ते हालातों पर काबू पाने के लिए उसे भी पसीना बहाना पड़ रहा था. लोग इस आड़ में आधी रात तक मौके पर जुटे हुए थे कि बच्चा मिल जाए लेकिन रात भर की कोशिशों का परिणाम जीरो रहा था. सुबह लोगों को सफलता मिल गई थी.

नाले के एंड में मिली बॉडी

सुबह लगातार तलाश जारी थी. क्षेत्रिए लोग रामलीला मैदान के समीप नाले में भी बालक की तलाश कर रहे थे. उधर क्षेत्र में नाले में लगातार तलाश जारी थी. सेना के लोग भी आए हुए थे. करीब ग्यारह बजे बालक का शव नाले के अंतिम छोर पर एक पाइप में अटका हुआ मिल गया. लोगों ने उसे तुरंत नाले से बाहर निकाला.

बालक के मिलते ही मची भगदड़

पूर्वाह्न ग्यारह बजे अभय का शव रामलीला ग्राउंड से सटे नाले में फंसा मिल गया. लोगों ने बताया कि वहां पर भारी मात्रा में कूड़ा अटका हुआ था वहीं पर एक पाईप में बच्चा फंसा हुआ था. यदि बच्चा वहां नहीं फंसा होता तो सीधा यमुना में चला जाता और फिर उसे ढूढ़ पाना मुश्किल हो जाता

बालक के मिलने की सूचना पर मची भगदड़

बच्चे के नाले में मिलने सूचना बस्ती में आग की तरह फैल गई थी. लोगों नाले की तरफ दौड़ लगा दी थी. इस दौरान फोर्स एलर्ट हो गया. फोर्स ने बच्चे को लेने का प्रयास किया था लेकिन लोगों ने बच्चे को नहीं दिया.

प्लानिंग के साथ लेकर निकाल ले गए बच्चे को

उस दौरान अफवाह मच गई कि लोग हंगामा करने डीएम आवास और रावली पर जा रहे हैं. इसी के बाद फोर्स व अधिकारी डीएम आवास व रावली पहुंच गए थे. उसी बीच परिजन उसे लेकर फाउण्ड्री नगर स्थित घर ले गए थे जहां पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया.

Tuesday, August 12, 2014

Coming today up cabinet secretory in agra

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट की होगी समीक्षा

आगरा. आज शासन के मुख्य सचिव आलोक रंजन सिटी में होंगे. वे आज सुबह पौने 10 बजे स्टेट प्लेन से खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेंगे. इसके बाद 10.30 बजे सर्किट हाउस में जनपद की कानून व्यवस्था, पर्यटन संस्कृति पर्यावरण के विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे. उनकी प्राथमिकता में सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट इनररिंग रोड, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, ताज प्रोजेक्ट, थीम पार्क, मेट्रो रेल, सिविल एन्क्लेव टर्मिनल, प्रो-पूअर टूरिज्म डवलपमेंट, एलीवेटेड रोड, ताज नेचर पार्क आदि की समीक्षा की जाएगी. मुख्य सचिव के कार्यक्रम को देखते हुए गुरूवार को सीडीओ ऑफिस में पूरे दिन साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम चलता रहा. राम मनोहर लोहिया गांवों में भी तैयारी की गई. तीन गांवों को मुख्य सचिव के निरीक्षण की दृष्टि से तैयार किया है. इसमें नगला नाथू, वीरई और फतेहपुरसीकरी का लोहिया गांव शामिल है.

 
View :  Hindi ePaper

Friday, August 8, 2014

Goverment is trieng to make fool farmer in agra

आगरा के किसानों के साथ धोखा हुआ है. जी हां आगरा में एक अगस्त से जमीनों के नए सर्किल रेट बढ़ने थे, लेकिन ये रेट नहीं बढ़ाए गए. इसके पीछे अजीबोगरीब तर्क दिए जा रहे हैं, अंदर की खबर ये है कि सरकार एक्सप्रेस-वे और अन्य योजनाओं के लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित की जानी है. फिलहाल सर्किल रेट बढ़ने का मामला टल गया है.

अभी और बढ़ सकता है नए सर्किल रेट का टाइम

सूत्रों से पता चला है अभी यही कहा जा रहा है कि डीएम के लखनऊ में होने के कारण 26 जुलाई को प्राप्त आपत्तियों का निराकरण नहीं हुआ. इससे नए सर्किल रेट लागू करने के फैसले को स्थगित किया है. ये केवल सरकार का छलावा ही ज्यादा नजर आ रहा है. क्योंकि आपत्तियां निस्तारण में अधिकारी अगर इतने ही गंभीर होते तो जिले में कोई समस्या ही न होती.

कई योजनाओं के लिए जमीन होनी है अधिग्रहित

आगरा में नए सर्किल रेट को स्थगित करने के पीछे जो मुख्य वजह सामने आ रही है, उसमें अव्वल ये है कि आगरा में कई योजनाओं को लेकर भूमि का अधिग्रहण होना है. इनररिंग रोड के लिए एत्मादपुर, सदर और फतेहाबाद तहसील के किसानों की जमीन अधिग्रहित होनी है. कुबेरपुर से ग्वालियर हाईवे तक जमीन अधिग्रहीत की जाएगी. ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए भी तीन तहसीलों में जमीन ली जानी है. सदर तहसील के आठ और फतेहाबाद तहसील के 24 गांवों से जमीन अधिग्रहीत की जानी है. इनमें से कुछ किसानों का बैनामा हो चुका है. इधर, इसके अलावा रहनकलां में थीम पार्क के लिए धनौली में सिविल टर्मिनल एन्क्लेव के लिए भी जमीन का अधिग्रहण होना है. मौजूदा समय में सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जा रहा है. अगर सर्किल रेट बढ़ जाते तो उसका भी मुआवजा सरकार को देना पड़ता.

मीटिंग में लिया गया फैसला

एआईजी स्टाम्प और एडीएम फाइनेंस की हुई मीटिंग में कृषि भूमि के सर्किल रेट न बढ़ाने का फैसला लिया है, लेकिन फिर भी सर्किल रेट्स में इजाफा हुआ तो बढ़ी दर के हिसाब से मुआवजा देना पड़ेगा. जबकि कुछ किसानों की जमीन का बैनामा कर लिया है. 

 
 

Friday, August 1, 2014

Owner killing in agra

 आगरा. थाना कागारौल स्थित गांव बसेरी चाहर में चचेरे भाई बहन का शव खेत में मंदिर के चबूतरे में पड़ा मिला. दोनों के सीने में गोली लगी हुई थी. पास ही तमंचा भी पड़ा हुआ था जिसमें एक कारतूस लोड था. मौके पर लड़की का मोबाइल भी मिला है. आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या की गई है.

मृतक ने पास कर लिया था 12वां

गांव बसेरी निवासी 18 साल के भूपेंद्र पुत्र सहदेव व 16 वर्षीय वन्दना पुत्री जसवंत सिंह चचेरे भाई-बहन हैं. दोनों के पिता खेती करते हैं. भूपेंद्र ने इसी साल गांव रोजोली स्थित श्री अतर सिंह इण्टर कॉलेज से इण्टर किया था. वंदना भी इसी कॉलेज की छात्रा था. दोनों के मकान आसपास ही हैं.

मंदिर में सेवा करने वाले भगत ने देखा शव

सुबह मंदिर में सेवा करने वाले भगत ने दोनों का शव चबूतरे पर पड़ा देखा था. उनके सीने में गोली लगी थी. पास ही एक तमंचा भी पड़ा था. दोनों के सीने में गोली लगी थी. लड़की का मुंह दुपट्टे से बंधा हुआ बताया गया है.

रात से गायब थे दोनों

चाचा गजेन्द्र ने बताया कि छात्रा आधी रात से घर गायब थी. उसकी मां रात करीब तीन बजे उठी तो बेटी को नहीं पाया. इसी के बाद उसकी तलाश की गई. परिजन उसे रूपवास तक ढूंढ़ आए थे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका था. सुबह पता चला कि युवक अपने घर से गायब है.

मौत पर गहराया रहस्य

दोनों की मौत पर रहस्य गहराया हुआ है. लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. शुरु में मामला सुसाइड का होने की चर्चा थी. कई लोग कह रहे थे कि दोनों की हत्या की गई है.

लेकिन तमंचे में कारतूस था

मृतकों के चाचा गजेन्द्र ने बताया कि तमंचे में कारतूस था. मौके पर लड़की का मोबाइल भी था. लड़की का मुंह दुपट्टे से बंधा हुआ था. चाचा ने खुले तौर पर हत्या किए जाने की बात कही है. उसका कहना था कि भूपेंद्र ऐसा लड़का नहीं था. वह कभी आत्महत्या और मर्डर नहीं कर सकता. उन दोनों की हत्या की गई है.

कहीं मामला ऑनर किलिंग का तो नहीं

चर्चा थी कि दोनों के प्रेम सम्बंध थे और उनके परिजनों को यह गवारा नहीं था. इसी के चलते उनको मारा गया लेकिन गजेंद्र ने इस बात से भी इनकार किया है. चाचा गजेंद्र का कहना था कि उनके बीच ऐसी कोई भी बात नहीं थी. भूपेन्द्र बहुत ही सीधा लड़का था. उसने इसी साल 12वीं पास किया था. वंदना भी उसी कॉलेज में पढ़ रही थी. दोनो साथ में ठीक-ठाक बातचीत करते थे लेकिन प्रेम सम्बंधों की बात कभी भी प्रकाश में नहीं आई है. भूपेंद्र चार भाईयों में तीसरे नम्बर का था जबकि वंदना चार भाईयों में इकलौती थी.

मौके पर पहुंचा डॉग स्क्वॉयड

जानकारी होने पर सीओ अछनेरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे. साथ ही डॉगस्क्वॉयड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम पहुंच गई थी. टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने शुरु कर दिए थे.

सीओ अछनेरा अखिलेश भदौरिया का ने बताया कि मामला आत्महत्या का है. दोनों में प्रेम सम्बंध था. दोनों दूर के रिश्तेदार लगते थे. तमंचे जो कारतूस है वह चला हुआ है. इस सम्बंध में दोनों के परिजनों ने भी आत्महत्या की ही बात लिख कर दी है.

Thursday, July 31, 2014

CPMT exams result is declared

ट्यूजडे को सीपीएमटी का रिजल्ट सुबह तकरीबन आठ बजे डिक्लेयर हुआ. रिजल्ट डिक्लेयर होते ही स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट जानने के लिए साइबर कैफे व अपने मोबाइल से ही चिपके रहे. सिटी की ज्योति बलानिया ने 33वीं रैंक पाकर आगरा मंडल में नाम रोशन किया है.

बलूनी में हुआ 53 स्टूडेंट्स का चयन

बलूनी क्लासेस से सीपीएमटी में एमबीबीएस और बीडीएस के लिए 53 स्टूडेंट्स का चयन हुआ. इनके अलावा संस्थान से एआईपीएमटी में 103, जेईई मेन्स में 108, जेईई एडवांस्ड में 16, यूपीटीयू में 209, मनीपाल में 17, वरधा में एक और जीपमर में एक स्टूडेंट का चयन हुआ है.

अच्छा प्लेटफार्म दिलाना है मकसद

बलूनी क्लासेस के डायरेक्टर डॉ. नवीन बलूनी का कहना है कि स्टूडेंट को सही प्लेटफार्म दिलाना ही बलूनी क्लासेस का मुख्य उद्देश्य है. बाकी स्टूडेंट स्वयं मेहनत करके अच्छा मुकाम हासिल कर पाते हैं. इस बार सीपीएमटी में आगरा के स्टूडेंट्स ने परचम लहराया है.

होराइजन के 15 स्टूडेंट्स का चयन

यूपीसीपीएमटी में नालबंद चौराहा स्थित होराइजन इंस्टीट्यूट के 15 स्टूडेंट्स का चयन हुआ. इनमें मनीष राजपूत ने 133वीं रैंक प्राप्त की. डायरेक्टर अंकुर काबरा ने गर्ल स्टूडेंट के साथ-साथ उनके पेरेन्ट्स को भी बधाई दी है.

'क्या कहते हैं ये होनहार'

एक अच्छा डाक्टर बनकर देश सेवा करना ही मकसद रहेगा. ऐसे लोग जो पैसों के अभाव में अपना इलाज नहीं करा पाते हैं, कोशिश रहेगी कि उन्हें हर संभव इलाज उपलब्ध कराकर उनकी सेवा कर सकूं.

ज्योति बलानिया 33वीं रैंक

मैंने कभी सोचा नहीं था, कि मैं 39वीं रैंक प्राप्त कर सकूंगा लेकिन मेरे पेरेन्ट्स व टीचर की सपोर्ट के चलते इस एग्जाम को पास कर सका हूं.

शुभम अग्रवाल 39वीं रैंक

सीपीएमटी में वैसे तो काफी स्टूडेंट अप्लाई करते हैं लेकिन सफलता किसी-किसी को मिलती है. मुझे इस एग्जाम में सफलता मिली है तो अपने पेरेन्ट्स की सपोर्ट से. मुझे मेरे पेरेन्ट्स ने सपोर्ट किया और मेरे टीचर्स ने अच्छी टीचिंग दी, जिस कारण आज मुझे अच्छी रैंक प्राप्त हुई है.

अंशिका अग्रवाल 40वीं रैंक

वर्ष 2011 में मैंने सीपीएमटी में अच्छे मा‌र्क्स लाकर एग्जाम पास करने का सपना देखा था, जो आज साकार हो गया. किसी भी कंपटीशन को पूरा करने के लिए अच्छे गाइडेंस व इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है जो मुझे अपने पेरेंट्स व टीचर्स से मिला है. मैं अच्छा सर्जन बनकर लोगों की सेवा करना चाहता हूं.

अम्रतेश दीक्षित 48वीं रैंक

ये रहेगा काउंसलिंग शिड्यूल-

- एमबीबीएस व बीडीएस में एक से लेकर 400 तक के अंतर्गत आने वाले जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी, पीएच, ईए, एफएफ, एनसीसी एंड जीएल कैटेगिरी के सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों के सत्यापन और पंजीकरण दो अगस्त को और काउंसलिंग तीन अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी.

- 401 से लेकर 800 तक के सभी कैटेगिरी के स्टूडेंट्स के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 3 अगस्त और काउंसलिंग 4 अगस्त को काउंसलिंग सेंटर पर की जाएगी.

- 801 से लेकर 1800 तक के सभी कैटेगिरी के स्टूडेंट्स के प्रमाण पत्रों का सत्यापन व पंजीकरण 4 अगस्त व काउंसलिंग 5 अगस्त को की जाएगी.

- 1800 से 6000 रैंक तक के एससी व एसटी कैटेगिरी के सभी अभ्यर्थियों के अलावा जनरल, ओबीसी, एससी व एसटी के पीएच, ईए, एफएफ, एनसीसी के सभी अभ्यर्थियों का पंजीकरण 5 अगस्त व काउंसलिंग 6 अगस्त को होगी.

- एससी केटेगिरी में 6000 से 10 हजार रैंक तक के सभी अभ्यर्थियों का पंजीकरण 6 अगस्त व काउंसलिंग सात जुलाई को होगी.

नोट- अभ्यर्थी किसी भी काउंसलिंग सेंटर पर अपना पंजीकरण कराकर नेक्स्ट डे उसी सेंटर पर अपनी काउंसलिंग करा सकते हैं.

ये बनाए गए हैं काउंसलिंग सेंटर

- एसजीपीजीआई रायबरेली रोड लखनऊ

- जीएसवीएम मेडीकल कॉलेज स्वरूप नगर कानपुर

- एमएलएन मेडीकल कॉलेज लॉथर रोड इलाहाबाद

- एलएलआरएम मेडीकल कॉलेज गृह रोड मेरठ

31 जुलाई से जमा हो सकेगी फीस

काउंसलिंग में भाग लेने के लिए काउंसलिंग शुल्क के रूप में 500 रुपए व धरोहर राशि के रूप में पांच हजार रुपए भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से जमा की जाएगी. अभ्यर्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया से पेमेन्ट कर सकते हैं.

Wednesday, July 30, 2014

EID mubarak


ताजमहल में मांगी अमन चैन की दुआ

 ट्यूजडे को ईद-उल-फितर के मौके पर ताजमहल में नमाज अता कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई. ताजमहल मस्जिद इंतजामियां कमेटी के सदर सैयद इब्राहीम हुसैन जैदी ने कहा कि ताजमहल प्रेम का प्रतीक है. इसके साए में हजारों लोगों ने अल्ला से अमन और चैन की दुआ मांगी है.



Source: Agra City News

Tuesday, July 29, 2014

4.50 lakh looted silver to silver craftsman in Agra

 हरीपर्वत थाना क्षेत्र स्थित चर्च रोड पर दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर चांदी कारीगर को लूट लिया. बदमाश लगभग साढ़े चार लाख की चांदी लूट ले गए. कारीगर कारोबारी के घर से स्कूटी उठाने जा रहा था. बदमाश पहले से घात लगाए उसके इंतजार में बैठे थे.

गांव से लाए थे माल

सादाबाद विसावर निवासी राकेश पुत्र चन्द्रपाल घर पर ही चांदी का माल तैयार कर कारोबारियों को बेचते हैं. राकेश पिछले तीन-चार सालों से चांदी का काम कर रहे हैं. वह माल तैयार कर आगरा के कारोबारियों को बेचते हैं. संडे को भी तैयार माल यहां बेचने आए थे.

बस से आए थे मामा-भांजे

राकेश अपने मामा रामवीर के साथ करीब 20 किलो चांदी का माल थैले में भरकर लाया था. एक थैले में माल और दूसरे में कांटा था. वह रोडवेज की बस से आगरा आए. वह वॉटर व‌र्क्स पर उतरे, वहां से वह ऑटो से एमजी रोड चर्च रोड स्थित रामनगर कॉलोनी में आए.

कारोबारी के घर जा रहा था

कारीगर ने बताया कि वह यहां से वहीं के निवासी सर्राफा कारोबारी दिनेश बाबू के यहां जा रहा था. वह यहां से उनकी स्कूटी लेकर चौबे जी का फाटक स्थित उनकी दुकान पर माल लेकर जाता.

और बदमाशों ने कर दी फायरिंग

दोपहर करीब दो बजे दोनों मामा-भांजे चांदी का माल लेकर प्रभा हॉस्पिटल के पास से पैदल ही कारोबारी के यहां जा रहे थे. उसी दौरान दो फायर हुए और एक बदमाश ने पिस्टल तान दी. दोनों घबरा गए. उन्होने तुरंत हाथ में लगा थैला फेंक दिया और सुरक्षित स्थान की तरफ भाग गए.

इतना माल गया चोरी

पीडि़त के मुताबिक उसके थैले में चांदी का बीस किलो माल था जिसमें 45 प्रतिशत चांदी बाकी मिलावट थी. लूटे गए माल की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई गई है.

दहशत फैला कर भागे बदमाश

पीडि़त के मुताबिक थैला लूट कर बदमाश अपाचे बाइक पर सवार होकर चर्च रोड से खंदारी की तरफ भाग निकले. जानकारी होने पर एसपी सिटी मय फोर्स के पहुंच गए थे. पुलिस ने शहर के मुख्य बैरियरों पर सघन चेकिंग शुरु करवा दी थी. इस दौरान हर बाइक चालक पर पुलिस की नजर थी.

पल्सर का नाम भी आया प्रकाश में

पीडि़त के मुताबिक जिस दौरान वह घटना स्थल से निकल रहा था. उस दौरान वहां पर एक अपाचे के अलावा एक पल्सर भी खड़ी थी. पल्सर पर भी दो युवक थे. वारदात के बाद अपाचे के अलावा पल्सर भी गायब थी.

पुलिस कर रही कारोबारी से पूछताछ

पुलिस ने पीडि़त से पूछताछ कर कारोबारी दिनेश बाबू से भी पूछताछ की. कारोबारी का कहना था कि उसके यहां तो कई कारीगर आते है, लेकिन यह जो माल लेकर आए हैं वह किसका है, उन्हें नहीं मालूम, लेकिन कारीगर का कहना था कि वह उन्हीं का माल लेकर आया है.

पहले भी हो चुकी है लूट

राकेश के मुताबिक 13 मई को भी उसके साथ सादाबाद के गांव बिजौली नगला में लूट की वारदात हो चुकी है. उस दौरान बदमाशों ने उसकी पीठ में गोली मार कर 18 किलो चांदी लूट ली थी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा भी कर दिया था. पुलिस ने 12 किलो चांदी बरामद कर ली थी. इस मामले में पीडि़त के गांव के दो लोग सोनवीर और टिंकू अन्य बदमाशों के साथ हिरासत में लिए गए थे, जो वर्तमान में जमानत पर बाहर हैं.

Source: Agra Hindi News

Thursday, July 24, 2014

Govt hospitals to provide free medicine in the campus

अब गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में बाहर की दवा लिखने पर पाबंदी लगेगी. शासन ने दवाओं की कमी पूरा करने के लिए लिस्ट में महंगी दवाएं समेत 120 और दवाएं शामिल की हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव के निर्देश पर सभी दवाएं अस्पतालों को सप्लाई की जाएंगी. शासन की मंशा है कि लोगों को गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में सस्ते और सुलभ इलाज मुहैया हो सके. डॉक्टरों द्वारा पेंशेट के लिए बाहर से दवा लिखने पर पूरे तरीके से पाबंदी लगेगी. दवा न मिलने की स्थिति में इसकी कंप्लेन चिकित्सा अधीक्षक, सीएमओ, या प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से की जा सकती है.

प्रेगनेंसी से लेकर डिलीवरी तक की दवाएं मिलेगी मुफ्त
शासन के निर्देशानुसार गवर्नमेंट हॉस्पिटल में प्रेगनेंट महिलाओं को प्रेगनेंसी से लेकर प्रसव तक पूरी दवाएं फ्री मुहैया होगी. इसके साथ ही जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं मुहैया करानी होंगी.

ये दवाएं की गईं शामिल

शासन द्वारा जिन नई 120 दवाओं को लिस्ट में शामिल किया गया है, उनमें कीमोथेरेपी के साथ कई मंहगी दवाएं शामिल हैं.

हार्ट के लिए: मेट्रोप्रोरॉट, क्लोपीडो ग्रल, ट्राई मेटाजिडिन, स्टेपटोकाइनेज, यूरो काइनेज समेत अन्य दवाओं को शामिल किया गया है.

एंटीबायटिक: डैजोपेक्टम, पाइप्रासिन, सॉल्ववेक्टम व अन्य
सांस के लिए: टायओबा, बूराकॉर्ड, बुडाकार्ड समेत अन्य दवाएं
बच्चों के लिए: एमॉक्सिन, क्लेवनिक, एसिड, डॉम पैरीडॉम, रोजुआस्टेटिन समेत अन्य दवाएं शामिल की गई हैं.

हर बीमारी की दवा मिलेगी मुफ्त
गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में हर छोटी-बड़ी बीमारी की दवा फ्री में मिलेगी. इसके लिए आपको एक रुपये का पर्चा बनवाकर हॉस्पिटल के मेडिसन स्टोर में जाना होगा, डॉक्टर के पर्चे के आधार पर आपको दवा मुहैया होगी. पहले फॉर्मासिस्ट पेंशेंट से दवा न होने का बहाना बनाकर टरका देते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

Source: Agra City News

Find more Hindi News from City News Desc

Wednesday, July 23, 2014

Robbers looted assisstent commander

बाइक सवार बदमाशों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के असिस्टेंट कमांडेंट का मोबाइल लूटकर बदमाश भाग गए. घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे फरार हो गए. सवाल उठना लाजिमी है कि जब खुद अधिकारीगण ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता की बात कौन करे. यह वारदात ताजनगरी फेज-2 में हुई.

घर से टहलने निकले थे

मामला ताजनगरी फेज-2 एरिया स्थित पंचवटी प्रथम तल निवासी नितिन यादव का है. नितिन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट हैं. संडे रात दस बजे खाना खाने के बाद वह शंकर ग्रीन रिसॉर्ट रोड पर टहलने के लिए निकले थे. इसी दौरान नितिन किसी से मोबाइल पर बात करने लगे. तभी पीछे से बाइक पर सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर उनका मोबाइल लेकर फरार हो गए. असिस्टेंट कमांडेंट ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन बदमाश फतेहाबाद की ओर भाग गए. इस मामले में पीडि़त नितिन यादव ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है.