Showing posts with label ranchi news latest. Show all posts
Showing posts with label ranchi news latest. Show all posts

Monday, March 21, 2016

जेपीएससी से पहले सरकारी वेबसाइट पर मेंस व इंटरव्यू के मा‌र्क्स

झारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से पांचवी सिविल सेवा परीक्षा के मेन्स और इंटरव्यू का नंबर फ्क् मार्च को जारी करना है। लेकिन, इससे पहले ही ये नंबर झारखंड सरकार की वेबसाइट पर जारी हो चुका है। जिसे कई कैंडिडेट्स देख भी चुके हैं। इस मामले में जेपीएससी लेट हो चुका है। 

कैंडिडेट्स के नाम व कैटेगरी भी 

झारखंड सरकार की वेबसाइट पर जारी किए गए पांचवी सिविल सेवा परीक्षा के मेन्स और इंटरव्यू के मा‌र्क्स में कैंडिडेट्स के नाम व कैटेगरी भी दिखाए गए हैं। इसमें कई कैंडिडेट अपना नंबर देख भी चुके हैं। जबकि जेपीएससी का नंबर जारी करने की तारीख अभी बहुत आगे हैं। हालांकि, जेपीएससी की ओर से स्टूडेंट को उनकी कॉपी भी देखने का मौका दिया जाता है। 

जेपीएसी की वेबसाइट पर फ्क् को रिजल्ट

जेपीएससी ने कहा है कि अंतिम रूप से चयनित कैंडिडेट्स का कट ऑफ मा‌र्क्स कैटेगरी वाइज रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसे आयोग की वेबसाइट पर फ्0 मार्च से अपलोड कर दिया जाएगा। कैटेगरी वाइज चयनित कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की जाएगी। गौरतलब हो कि जेपीएससी ने पांचवी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट ख्क् फरवरी को जारी कर दिया था। हालांकि, इस परीक्षा को लेकर विवाद शुरू हो चुका है। See more http://inextlive.jagran.com/ranchi/

Friday, March 18, 2016

झारखंड में हर 200वां व्यक्ति मिर्गी का शिकार

झारखंड में हर ख्00 में से एक व्यक्ति मिर्गी की चपेट में है। अल्कोहल का अधिक सेवन करने से लोग मिर्गी की चपेट में आ रहे हैं। अल्कोहल के सेवन से दिमाग सिकुड़ जाता है और लोगों को मिर्गी का दौरा पड़ने लगता है। यह जानकारी रिम्स के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ.अनिल कुमार और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ.अशोक ने दी। वे मेन रोड स्थित होटल कैपिटल हिल में गुरुवार को एपिलेप्सी (मिर्गी)पर कार्यक्रम में बोल रहे थे। डॉ.अनिल ने कहा कि इससे लोगों को डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है। रेगुलर मेडिसीन लेने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। सामान्य तौर पर सिर दर्द इसका प्रमुख लक्षण हो सकता है। 
 
ब्रेन डैमेज का खतरा 

सिर में चोट लगने से भी मिर्गी की संभावना बढ़ जाती है। चूंकि चोट लगने के बाद ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है। हाल के दिनों में एक्सीडेंट की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। वहीं, प्रेग्नेंसी में मिर्गी के दौरे पड़ने पर बर्थ इंज्यूरी और ब्रेन डैमेज का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे भी बच्चे को मिर्गी हो सकता है। इसके अलावा दौरा पड़ने पर देखा जाता है कि लोगों की जीभ दांत के बीच में आने से कट जाती है। इस वजह से खून निकलने लगता है और खून के लंग्स में चले जाने से चोकिंग का खतरा बढ़ जाता है। मिर्गी का दौरा पड़ने पर चम्मच, पेंसिल या अन्य कोई चीज मरीज के मुंह में डाल देना चाहिए, जिससे कि जीभ को कटने से बचाया जा सके।  Read more Ranchi News http://inextlive.jagran.com/ranchi/