Showing posts with label Latest Smartphones. Show all posts
Showing posts with label Latest Smartphones. Show all posts

Monday, June 23, 2014

Intex launched aqua 3g android smartphone for rs

इंटेक्‍स ने 3500 रुपये में लांच किया Aqua 3G स्‍मार्टफोन

3500 रुपये में मिलेगा 3G स्‍मार्टफोन
अगर आप एक अपडेटेड स्‍मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जो 3G नेटवर्क को सपोर्ट करता हो तो आप इंटेक्‍स का 3G सपोर्टेड स्‍मार्टफोन परचेज कर सकते हैं. इंटेक्‍स का यह फोन सिर्फ 3500 रुपये में अवेलेबल है. इस स्‍मार्टफोन में ईमेल, एमएमएस, एसएमएस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा है. इस स्‍मार्टफोन में एक साथ दो सिम यूज किए जा सकते हैं. इसके साथ ही इंटेक्‍स एक्‍वा 3G स्‍मार्टफोन में वाईफाई इंटरनेट कनेक्‍शन की भी सुविधा है.

प्रोसेसिंग स्‍पीड होगी एवरेज
अगर आप इस स्‍मार्टफोन में हाईफाई गेम खेलना चाह रहे हैं तो आपको निराशा हाथ लग सकती है. इस डिवाइस में 256 एमबी की रैम और 1Ghz का डुअलकोर प्रोसेसर है. इस स्‍पेसिफिकेशन के साथ इस स्‍मार्टफोन से इंटरनेट एक्‍सेस करने और छोटे मोटे गेम खेले जा सकते हैं.

कैमरा भी है काम चलाऊ
इंटेक्‍स के इस स्‍मार्टफोन में कैमरा भी काम चलाऊ है. फोन का रियर कैमरा 2 मेगापिक्‍सल है जिससे आप जरूरी पिक्‍चर्स क्लिक कर सकते हैं. इसके साथ ही इस स्‍मार्टफोन में एक फ्रंट कैमरा भी दिया है जिससे सेल्‍फी क्लिक की जा सकती हैं. इसलिए अगर आप सोशल मीडिया में खासे एक्टिव हैं और अपनी सेल्‍फी पोस्‍ट करना पसंद करते हैं तो आप इस डिवाइस के 0.3 मेगापिक्‍सल कैमरे से यह काम कर सकते हैं.

बैटरी है संतोषजनक
इस स्‍मार्टफोन में 4 इंच की WVGA स्‍क्रीन है जो 480x800 पिक्‍सल रेजुलेशन का आउटपुट देती है. इस स्‍क्रीन को पॉवर देने के लिए इंटेक्‍स ने इस डिवाइस में 1400mAh की बैटरी लगाई है.

Source: New Launches

Friday, June 13, 2014

Intex and spice will launch mozilla firefox os powered smartphone under rs 2000


1500 रुपये में आएगा मोजिला स्‍मार्टफोन

फायरफॉक्‍स ओएस पर चलेगा
इंटेक्‍स का यह नया स्‍मार्टफोन मोजिला के ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगा. यह एक नया ऑपरेटिंग सिस्‍टम है. फायरफॉक्‍स ऑपरेटिंग सिस्‍टम को बनाने वाली कंपनी मोजिला ने फरवरी में आयोजित मोबाइल वर्ल्‍ड कॉंग्रेस में स्‍पाइस और इंटेक्‍स के साथ करार किया है. इस इवेंट में मोजिला ने फायरफॉक्‍स पर चलने वाला एक स्‍मार्टफोन भी प्रजेंट किया था जिसकी कीमत मात्र 25 डॉलर यानी 1500 रुपये थी.

इंटेक्‍स करेगा लांच
इस नए और सस्‍ते स्‍मार्टफोन को एक इंडियन स्‍मार्टफोन मे‍किंग इंटेक्‍स मोबाइल लांच करने की योजना बना रही है. इंटेक्‍स इस स्‍मार्टफोन को 2000 रुपये से कम कीमत में लांच कर सकती है. इंटेक्‍स इस नए स्‍मार्टफोन को क्‍लाउड एफएक्‍स के नाम से लांच करेगी. इस स्‍मार्टफोन में 3.5 इंच की डिस्‍प्‍ले, 1GHz सिंगल कोर प्रोसेसर, 2 मेगापिक्‍सल कैमरा और कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई और ब्‍लूटूथ होगा. इस स्‍मार्टफोन में ईमेल एक्‍सेस करने से लेकर सोशल नेटवर्किंग जैसी फैसिलिटीज अवेलेबल होंगी. हालांकि यह‍ एक बेसिक स्‍मार्टफोन की तरह काम करेगा जिसमें फोटोग्राफी से लेकर इंटरनेट एक्‍सेस करने जैसी सुविधाएं होंगी.

एंड्रॉयड और विंडोज को देगा टक्‍कर
फायरफॉक्‍स ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाला यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड और विंडोज बेस्‍ड स्‍मार्टफोन्‍स को कड़ी टक्‍कर देगा. मोजिला के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ली गॉंग ने कहा कि मोजिला लोगों को वेब की ताकत देने के लिए डिवोटेड है.

Source: Technology news