Showing posts with label Latest Hindi Entertainment News. Show all posts
Showing posts with label Latest Hindi Entertainment News. Show all posts

Friday, July 11, 2014

zohra sehgal is no more

नहीं रही जोहरा सहगल और जिंदगी को जिंदगी देने वाली चली गयी

102 साल की हो चुकी जोहरा सहगल 1912 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जन्मी थीं. उन्होंने डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की. बाद में उन्होंने बॉलीवुड में भी शानदार काम किया. दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में शाम करीब 4.30 बजे उनकी डेथ हुई. उनकी डॉटर किरण ने ये न्यूज शेयर करते हुए कहा कि हार्ट अटैक से जोहरा जी की डेथ हो गयी है. वे लास्ट थ्री फोर डेज से फिट नहीं थीं. जोहरा सहगल की डेथ पर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर से अपनी कंडोलेंस शेयर की हैं साथ ही इंफार्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट प्रकाश जावड़ेकर ने भी उनकी डेथ पर अफसोस जताया है. बॉलिवुड के मिलेनियम स्टा‍र अमिताभ बच्चन जो उनके साथ 'चीनी कम' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं, ने भी ट्विटर पर उनकी डेथ पर दुख जाहिर करते हुए लिखा कि वे एक फुल ऑफ लाइफ पसर्नेलिटी थीं.

फ्राइडे सुबह 11 बजे दिल्ली  के लोधी रोड श्मशान घाट पर जोहरा सहगल का क्रिमिनेशन होगा. अपनी कंडीशंस पर लाइफ को इंज्वॉय करने वाली जोहरा की डेथ से कला व संस्कृति की फील्ड में एक खालीपन सा आ गया है. जोहरा जी ने अपने करियर की शुरुआत 1935 में एज डांसर उदय शंकर के साथ की थी. जोहरा की फर्स्ट फिल्म  1946 में आयी धरती के लाल थी लेकिन 80 साल की उम्र के बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में मेमोरेबल रोल्स किए. जोहरा को 1998 में पद्मश्री और 2010 में पद्म विभूषण अवॉर्ड दिया जा चुका है.

अपने करियर की शुरूआत में ही जोहरा सहगल ने सोशल टैबूज और रूल्स को ब्रेक करना सीख लिया था, 20 साल की उम्र में वे डांस सीखने जर्मनी पहुंच गईं जबकि उस दौर में लड़कियों के लिए डांसिग सीखना ही प्रॉहिबिटैड माना जाता था. वहां वे 1935 में उदय शंकर से मिलीं. बाद में उदय शंकर के बैले में डांसर के तौर पर उन्होंने वर्ल्ड वाइड टुअर किए. बॉलिवुड फिल्मों में उन्होंने करीब चार जैनरेशंस यानि पृथ्वीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर तक के साथ काम किया. 'सांवरिया', 'चीनी कम', 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल से', 'बैंड इट लाइक बैकहम', 'साया', 'वीर-जारा', 'मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज' जैसी फिल्मों में जोहरा की लाइवली एक्टिंग ने यंग जैनरेशन को भी सरप्राइज कर दिया...


Saturday, July 5, 2014

Why tamasha makes deepika nervous

Deepika ranbir and Katrina
आप कंफ्यूज हो रहे हैं तो हम समझाते हैं, हुआ ये है कि दीपिका पादुकोण जल्दी ही इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' की शूटिंग के लिए फ्रांस में रणबीर कपूर को ज्वाइन करने वाली हैं. उनका कहना है कि वो बेशक इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं पर नर्वस भी हैं क्योंकि उन्हें वैसा ही फील हो रहा है जैसे अपने इनिशियल डेज में होता था. पता चला है इस फिल्म को लेकर दीपिका इतनी नर्वस हैं कि जैसे यह उनकी पहली फिल्म हो.

रणबीर के साथ 'ये जवानी है दीवानी' जैसी सुपरहिट दे चुकी दीपिका को ये नर्वस अब क्यों हो रही हैं ये वही जाने. हालाकि रणबीर और इम्तियाज के साथ काम करने के बारे में दीपिका ने कहना हे कि रणबीर एक बेहतरीन कोस्टार हैं, जबकि इम्तियाज ने उन्हें एक बेहतरीन फिल्म 'लव आज कल' में काम करने का चांस दिया था.

दूसरी तरफ पता नहीं एकदम से रणबीर को क्या, हुआ जो उन्होंने कैटरीना कैफ को खुद से दूर रहने को कहा. र्सोसेज की माने तो आज कल इम्तियाज अली के साथ 'तमाशा' की शूटिंग में बिजी इस स्टार ने दीपिका के कोर्सिका के फ्रेंच द्वीप पर शूटिंग के लिए पहुंचने के पहले ही कैटरीना को सेट से यानि खुद से दूर रहने के लिए कहा है. ऐसे में ये सोचना गलत तो नहीं होगा कि इसका रीजन दीपिका पादुकोण भी हो सकती हैं .

अब बताइये ऐसे में क्या समझ में आता है दीपिका नर्वस हैं और एक्साइटेड भी और रणबीर ने कैटरीना के आने पर पाबंदी लगा दी है. पर एक एंगल और भी है कि ऐसा ही कुछ क्या दीपिका रणवीर सिंह को भी ऑर्डर करने वाली हैं. खैर जो भी हो 'तमाशा' की शूटिंग का तमाशा कहां तक जाएगा और कब तक चलेगा ये तो हम भी देखना चाहेंगे. 

Tuesday, July 1, 2014

First look revealed katrina kaif hrithik roshan sizzle in bang bang poster

ऋतिक की फिल्‍म 'बैंग-बैंग'का पोस्‍टर रिलीज

हालीवुड फिल्‍म 'डे एंड नाइट' की रीमेक
बैंग-बैंग फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक लांच हाते ही फैंस का उत्‍साह और बढ़ गया है. इसमें ऋतिक एक अलग लुक में नजर आ रहे हैं. उनके साथ-साथ कैट भी एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं. इस फिल्‍म का ऋतिक के फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अपने बेहतरीन एक्‍शन दृश्‍यों के लिए जाने वाले सुपरस्‍टार ऋतिक रोशन दस फिल्‍म में लीड रोल में नजर आएंगे. यह फिल्‍म हॉलीवुड स्‍टार टॉम्‍ा क्रूज और कैमरन डियाज की फिल्‍म 'डे एंड नाइट' की रीमेक है.


ऋतिक और कैट की केमिस्‍ट्री
इस फिल्‍म से पहले ऋतिक और कैटरीना की सुपरहॉट जोड़ी फिल्‍म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' मे एक साथ देखी गई थी. बालीवुड के इन दोनों स्‍टार्स ने पिछले साल बालीवुड की सुपरतोड़ कमाई करने वाली एक-एक फिल्‍म दी है. जहां ऋतिक ने अपने सुपरहीरो अंदाज वाली फिल्‍म क्रिश-3 के जरिये 240 करोड़ रुपये बटोरे थे. वहीं दूसरी ओर कैटरीना ने भी पिछले साल ही बालीवुड की सबसे बड़ी फिल्‍म धूम-3 के जरिये 280 करोड़ की कमाई की थी.

Friday, June 13, 2014

Will shahid and priyanka to pair up again

'कमीने' नहीं हैं प्‍यार को तैयार!

एक्‍च्‍युली'इश्किया' फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने अपनी नेक्‍स्‍ट फिल्म 'उड़ता पंजाब' के लिए लीड रोल में शाहिद कपूर को साइन किया है. सुनने में ये भी आ रहा था कि फीमेल लीड के लिए वो प्रियंका चोपड़ा को एप्रोच कर रहे है.  लेकिन उन्‍होंने क्‍लियर कर दिया है कि फिल्‍हाल उनकी प्रियंका से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है. प्रियंका के इस फिल्‍म में काम करने की न्‍यूज कहां से आयी इस पर उन्‍होंने हैरानी जतायी है और कहा कि वो हिरोइन की तलाश कर रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा का क्या डिसीजन होगा ये अभी पता नहीं चला है. पर हो सकता है कि कभी एक-दूसरे को डेट कर रहे प्रियंका और शाहिद फिर साथ नजर आ जायें. वैसे भी बॉलिवुड में आजकल एक्सेज के साथ काम करने का ट्रेंड चल रहा है और भले ही इसे शुरू सलमान खान ने किया हो 'एक था टाइगर' में कैटरीना के साथ काम करके पर मजबूत किया है प्रियंका के अच्छे फ्रेंडस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने. दीपिका ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ 'ये जवानी है दीवानी' जैसी हिट दी और एक और फिल्म में साथ काम करने की बात चल रही है. और रणवीर इन दिनों अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के साथ 'दिल धड़कने दो' में काम कर रहे हैं.

वैसे भी भले ही शाहिद और प्रियंका आज एक दूसरे से रिलेशनशिप में ना हों पर वो अच्छे फ्रेंडस और नेबर अब भी हैं. प्रियंका के फादर की डेथ पर शाहिद उनको कंसोल करने स्पेंशियली बाहर से मुंबई लौटे थे. इसलिए कह सकते हैं कि पंजाब के यूथ्स की प्राब्लम्स पर बेस्ड 'उड़ता पंजाब' शाहिद और प्रियंका की साथ में थर्ड फिल्म बन सकती हैं.

Source: Entertainment News

Monday, May 19, 2014

Shah rukh khan slams krk over alleged tweet of leaving india if narendra modi comes to power

"उन सभी बेवकूफ़ लोगों को, जो एक ऐसे ट्वीट की बात कर रहे हैं जिसे मैंने नहीं लिखा मैं ये कहना चाहता हूं कि आप सभी उतने ही ख़राब और बचकाने हैं जितनी उस ट्वीट की गलत-सलत अंग्रेज़ी, और ये बात मैं बहुत संभलकर लिख रहा हूं."
-शाहरुख खान का ट्वीट

सोशल मीडिया पर ये सवाल उठा जब केआरके के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता कमाल आर खान ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के ट्विटर एकाउंट्स की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें लिखा था, ''अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो मैं भारत छोड़कर पाकिस्तान जाकर बस जाऊंगा.''

लेकिन शाहरुख खान ने इस नकली ट्वीट की तस्वीर के खिलाफ़ नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा, ''उन सभी बेवकूफ़ लोगों को, जो एक ऐसे ट्वीट की बात कर रहे हैं जिसे मैंने नहीं लिखा मैं ये कहना चाहता हूं कि आप सभी उतने ही ख़राब और बचकाने हैं जितनी उस ट्वीट की गलत-सलत अंग्रेज़ी, और ये बात मैं बहुत संभलकर लिख रहा हूं.''

शाहरुख खान के इस ट्वीट को 2799 लोगों ने री-ट्वीट किया.

जाली तस्वीर
केआरके ने जाली ट्वीट वाली तस्वीर लगाकर सवाल पूछा कि क्या ये सच है कि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान ने ये ट्वीट किए थे. तस्वीर में दिखाया गया है कि नरेंद्र मोदी से संबंधित आमिर खान के ट्वीट को 950 री-ट्वीट, सलमान खान के ट्वीट को 1219 री-ट्वीट और शाहरुख खान के ट्वीट को 1110 री-ट्वीट मिले.

जाली ट्वीट्स की इन तस्वीरों को कई लोगों ने री-ट्वीट किया हालांकि तुरंत ही लोगों ने इसके झूठ होने की बात भी सामने रख दी. केआरके के इस ट्वीट का जवाब देने के लिए शाहरुख खान के कई प्रशंसक भी ट्वीट करने में जुट गए.

शाहरुख की नाराज़गी
एसआरके-वॉरियर1 नाम के एक शाहरुख फैन ने लिखा, ''शाहरुख और आमिर खान वाला ट्वीट जाली है. भाजपा की उत्तरप्रदेश इकाई ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इन तस्वीरों के जाली होने की बात कही है.''..

Sania mirza lipstick trending coz she wore a purple shade

चंद्रमा से भी नजर आएगा लिपस्टिक कलर
ट्विटर पर चल रही कुछ टिप्‍पणियां तो हम यहां दे रहे हैं लेकिन कुछ यूजर्स ने ऐसे भद्दे ट्विट्स भी किए हैं जिन्‍हें हम यहां नहीं लिख सकते.

-टेनिस को लेकर सानिया कभी इतनी चर्चा में नहीं रही जितनी अपने लिपस्टिक के कलर को लेकर.

-सानिया मिर्जा की लिपस्टिक का ये कलर चंद्रमा से भी बखूबी दिखेगा.

-सानिया को बना दो वूमेन ऑफ द मैच.

-पब्लिसिटी कैसे होती है ये सानिया मिर्जा को अच्‍छी तरह पता है.

परेशान सानिया की ट्वीट

टिप्पणियों से परेशान होकर सानिया मिर्जा ने लिखा है कि लिपस्टिक के कलर के कारण मैं ट्रेंड कर रही हूं. आपको नहीं लगता कि ये कुछ ज्‍यादा हो रहा है. कुछ लोगों को ये बात समझने की जरूरत है.