Showing posts with label Hrithik Roshan. Show all posts
Showing posts with label Hrithik Roshan. Show all posts

Tuesday, July 1, 2014

First look revealed katrina kaif hrithik roshan sizzle in bang bang poster

ऋतिक की फिल्‍म 'बैंग-बैंग'का पोस्‍टर रिलीज

हालीवुड फिल्‍म 'डे एंड नाइट' की रीमेक
बैंग-बैंग फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक लांच हाते ही फैंस का उत्‍साह और बढ़ गया है. इसमें ऋतिक एक अलग लुक में नजर आ रहे हैं. उनके साथ-साथ कैट भी एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं. इस फिल्‍म का ऋतिक के फैंस को बेसब्री से इंतजार है. अपने बेहतरीन एक्‍शन दृश्‍यों के लिए जाने वाले सुपरस्‍टार ऋतिक रोशन दस फिल्‍म में लीड रोल में नजर आएंगे. यह फिल्‍म हॉलीवुड स्‍टार टॉम्‍ा क्रूज और कैमरन डियाज की फिल्‍म 'डे एंड नाइट' की रीमेक है.


ऋतिक और कैट की केमिस्‍ट्री
इस फिल्‍म से पहले ऋतिक और कैटरीना की सुपरहॉट जोड़ी फिल्‍म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' मे एक साथ देखी गई थी. बालीवुड के इन दोनों स्‍टार्स ने पिछले साल बालीवुड की सुपरतोड़ कमाई करने वाली एक-एक फिल्‍म दी है. जहां ऋतिक ने अपने सुपरहीरो अंदाज वाली फिल्‍म क्रिश-3 के जरिये 240 करोड़ रुपये बटोरे थे. वहीं दूसरी ओर कैटरीना ने भी पिछले साल ही बालीवुड की सबसे बड़ी फिल्‍म धूम-3 के जरिये 280 करोड़ की कमाई की थी.

Wednesday, February 5, 2014

Who Will Take The Place Of Salman Khan And Abhishek Bachchan Turns 38


टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के पिछले दो सीज़न होस्ट करने वाले सलमान ख़ान अगला सीज़न नहीं करेंगे, ये ख़बरें आम होते ही नज़रें इस बात पर टिकी हैं कि ये कमान अब किसके हाथ में जाएगी.
निर्माता आठवें सीज़न की तैयारी में तो जुटे हैं लेकिन पहली चुनौती है इस शो का होस्ट पक्का करना. होस्ट के तौर पर शो निर्माताओं के सामने तीन विकल्प नज़र आ रहे हैं - रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा या ह्रतिक रोशन.

प्रोडक्शन हाउस के कुछ लोगों का कहना है की अगर सलमान नहीं तो उनकी पसंद रणबीर रहेंगे क्योंकि रणबीर युवा दर्शको में काफ़ी लोकप्रिय हैं और उनके प्रशंसक उन्हें काफ़ी फॉलो करते है.

बिग बॉस के अब तक सात संस्करण प्रसारित हो चुके हैं. इनमें से चौथे, छठे और सातवें सीज़न में सलमान ख़ान ने बिग बॉस की मेज़बानी की थी.

धूम 3 जैसे छोटे रोल पर सोचूंगी: कटरीना

यूँ तो धूम-3 ने 500 करोड़ का बिज़नेस किया पर फ़िल्म को देखने के बाद दर्शक एक ही चीज़ को तरसे – कटरीना कैफ़ का रोल.

फिल्म 'धूम-3' में कटरीना का बेहद ही छोटा रोल था जिसके कारण ऐसा लगा की फ़िल्म में कटरीना की जगह नाम मात्र के लिए है.

मुंबई में हुई एक प्रेसवार्ता में कटरीना से धूम-3 में उनके छोटे रोल के बारे जब पुछा गया तो कटरीना ने कहा, ''मैं इस बात को तारीफ़ के तौर पर लूंगी कि मुझे फ़िल्म में लोग और देखना चाहते है और में आगे से कोशिश करुँगी की वही फ़िल्म करूं जिसमे मेरा रोल बड़ा हो''.

ग़ौरतलब है कि धूम-3 के बारे में अपने एक पुराने इंटरव्यू में आमिर ख़ान ने भी ये बात मानी थी की कटरीना का रोल फ़िल्म में लम्बा किया जा सकता था.

इस साल कटरीना फ़िल्म बैंग-बैंग में ह्रतिक के साथ नज़र आएंगी.

38 के हुए छोटे बच्चन


जूनियर बच्चन अभिषेक का आज 38वां जन्मदिन है. अभिषेक मानते हैं कि अपने हर जन्मदिन पर काम करना काफ़ी लकी रहता है.

पिछले कुछ जन्मदिन उन्होंने अपनी हिट फ़िल्मों के सेट पर बिताए हैं. ‘धूम’, ‘बंटी और बबली’ और ‘बोल बच्चन’. ये साल भी अभिषेक अपनी आने वाली फ़िल्म ‘आल इज़ वेल’ और ‘हैप्पी न्यू इयर’ की शूट में व्यस्त रहेंगे.

अभिषेक बच्चन हाल ही में 'धूम-3' में नज़र आए थे.