Showing posts with label Cricket Live News. Show all posts
Showing posts with label Cricket Live News. Show all posts

Thursday, July 10, 2014

My dream has come true says murli vijay on scoring first century in england vs india tour

धैर्य से खेला और बन गया कैरियर का पहला शतक: मुरली विजय

टीम को देनी थी अच्‍छी शुरूआत
इंग्‍लैंड और भारत के बीच खेले जाने वाले पहले मैच में मुरली विजय 122 रन बनाकर खेल रहे हैं. ए‍क दिन का खेल समाप्‍त होने के बाद मुरली विजय ने प्रेस कॉंफ्रेंस में बताया कि वे अपनी टीम को एक अच्‍छी शुरूआत देना चाहते थे और वे नेट प्रेक्टिस के दौरान काफी अच्‍छी तरह खेल रहे थे. इसलिए जब थर्सडे को मैच शुरू हुआ तो वे काफी पॉजिटि‍वली खेलने उतरे. इससे उन्‍हें विदेशी सरजमीं पर अपने कैरियर का पहला शतक मिला. इससे पहले वे साउथ अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड में भी तकरीबन आठ इनिंग्‍स में टीम को अच्‍छी शुरूआत दे चुके हैं. हालांकि इन पारियों में शतक बनाने में सफल नही हुए.

पिच थी अनुकूल तो जोड़े खूब रन
प्रेस कॉफ्रेंस में मुरली विजय ने इंग्‍लैंड के ट्रेंट ब्रिज मैदान की पिच के बारे में भी बताया. गौरतलब है कि इंग्‍लैंड के स्‍टेडियम्‍स का ड्रेनेज सिस्‍टम हाल ही में बदला गया है. इसकी वजह से पिचों में बदलाव आ गया है. इससे यह आशंका लगाई जा रही थी कि नई पिच गेंदबाजों को हैल्‍प करेगी. हालांकि मुरली विजय ने प्रेस को बताया कि इस मैदान की पिच बल्‍लेबाजी के लिए अनुकूल थी इसलिए उन्‍होंने इस चीज का भरपूर फायदा उठाया.

धैर्य से लिया काम और खेलता रहा
मुरली विजय ने बताया कि पिछली कई पारियों में मैं हाफ सेंचुरी बनाकर आउट हो गया था. इन असफलताओं से मैने सबक लिया और धैर्य से खेलना सीखा. इस वजह से ही में क्रीज पर समय बिता पा रहा हुं. इसके बाद उन्‍होंने मैच के फॉर्मेट की बात करते हुए कहा कि यह टेस्‍ट मैच है इसलिए इसमें पेशेंस की जरूरत होती है.

Saturday, July 5, 2014

Shane dating with emily goes official via twitter

शेन वॉर्न ने ट्विटर पर माना एमिली स्‍कॉट को गर्लफ्रेंड

ट्विटर पर बोला गर्लफ्रेंड
ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट स्‍टार शेन वॉर्न ने हाल ही में यह एक्‍सेप्‍ट किया है कि वे ऑस्‍ट्रेलियन प्‍लेबॉय मॉडल एमिली स्‍कॉट के साथ रिलेशन में हैं. हाल ही में वॉर्न को एमिली को किस करते देखा गया था. हालांकि अब तक वॉर्न इस संबंध को दोस्‍ती से ज्‍यादा कुछ नही बता रहे थे लेकिन अब इस खिलाड़ी ने स्‍कॉट के साथ अपना रिश्‍ता कुबूल कर लिया है. इस बारे में यहां तक खबरें हैं कि इन दोनों नें पेरिस में एक साथ कुछ वक्‍त बिताया है. 
गौरतलब है कि इन दोनों को विंबलडन के एक मैच में भी एक साथ देखा गया था. इन दोनों स्‍टार्स कई बार पब्लिक प्‍लेसेज पर एक दूसरे के साथ देखा गया है. हालांकि इससे पहले वॉर्न ने इस साथ को सिर्फ एक दोस्‍ती का रिश्‍ता कहा था. गौरतलब है कि स्‍कॉट प्‍लेबॉय मैगजीन में मॉडल के साथ डिस्‍क जॉकिइंग का काम भी करती हैं.

हर्ले के साथ बीते तीन साल
शेन वॉर्न अपने लव अफेयर्स की वजह से अक्‍सर चर्चा में रहते हैं. इससे पहले वे एक्‍ट्रेस ऐलिजाबेथ हर्ले के साथ रिलेशनशिप में थे. वॉर्न करीब तीन सालों तक हर्ले के साथ रहे. इन दोनों कपल्‍स ने 2011 में रिंग सेरेमनी भी की थी. लेकिन पिछले साल ही इन दोनों सेलेब्रिटीज ने अलग होने का फैसला कर लिया. गौरतलब है कि एलिजाबेथ हर्ले ने सर्विंग सारा जैसी फिल्‍मों में काम किया है.

Tuesday, July 1, 2014

I am vincent and a cheat said vincent ecb put life ban on him

विन्‍सेंट ने कबूला अपना जुर्म, कहा-मैंने मैच फिक्‍स किया

'मैं धोखेबाज हूं'
विंसेंट ने इमोशनली  बयान देते हुए कहा कि,'मेरा नाम लू विंसेंट है और मैं धोखेबात हूं. मैंने फिक्सिंग के लिए पैसे लेकर कई अवसरों पर पेशेवर प्‍लेयर के रूप में अपने पद का दुरूपयोग किया.' उन्‍होंने कहा,'मैं पिछले कई सालों तक इस कड़वी सच्‍चाई के साथ जीता रहा,लेकिन कुछ म‍हीने पहले मैं उस स्थिति में पहुंचा जहां मैंने फैसला किया कि मुझे आगे आकर सच्‍चाई बयां करनी चाहिए.' विंसेंट ने कहा कि यह सच्‍चाई है जिसने न्‍यूजीलैंड और दुनिया भर में हंगामा खड़ा कर दिया. मैंने अपने देश को शर्मसार किया है. मैंने अपने खेल के साथ विश्‍वासघात किया है. मैंने उन लोगों को भी शर्मसार किया जो मेरे करीबी है और इस पर मुझे गर्व नहीं है.

ईसीबी ने लगाया आजीवन प्रतिबंध
इस बयान के कुछ घंटे बाद ही विंसेंट पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया. ईसीबी ने अपने बयान में कहा,'इंग्‍लैंड एवं वेल्‍स क्रिकेट बोर्ड(ईसीबी) ने आज घोषित किया कि न्‍यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर लू विंसेंट को क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंधित किया जाता र्है. उन्‍होंने ईसीबी के भ्रष्‍टाचार निरोधक नियमों का उल्‍लंघन करने की बात स्‍वीकार की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.

Friday, June 20, 2014

Bangladeshi cricketer ahsarful banned for match fixing

बांग्‍लादेशी क्रिकेटर अशरफुल पर मैच फिक्‍सिंग के लिए 8 साल का बैन
चार आरोपों का दोषी पाया
बांग्‍लादेश क्रिकेट बोर्ड ने मैच फिक्‍सिंग के आरोपों की जांच के लिए विशेष समिति का गठन किया था. समिति ने अशरफुल को चार आरोपों में दोषी पाया है. जिसके बाद उन पर आठ साल का प्रतिबंध लगाया गया है. इतना ही नहीं उन्‍हें दस लाख टका जुर्माना भी भरना होगा.

न्‍यूजीलैंड व श्रीलंकन क्रिकेटर पर भी बैन
अशरफुल के अलावा न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्‍लेबाज लूविंसेंट पर तीन साल और श्रीलंका के कौशल लोकुआराच्‍ची पर भी 18 महीने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है. दोनों से ही मैच फिक्‍सिंग के लिए संपर्क किया गया था जिसकी जानकारी उन्‍होंने संबंधित संस्‍था को नहीं दी.

टीम के मालिक पर भी प्रतिबंध
यह पूरा मामला बांग्‍लादेश प्रीमियर लीग के दौरान का है. मोहम्‍मद अशरफुल इस टूर्नामेंट में जिस टीम की तरफ से खेले थे उसके मालिक पर भी दस साल का प्रतिबंध लगाया गया है. अशरफुल ढाका ग्‍लेडिएटर्स की ओर से खेले थे जिसके मालिक शिहाब जिशान चौधरी हैं.

बांग्‍लादेशी टीम के रहे हैं कप्‍तान
मोहम्‍मद अशरफुल ने 13 टेस्‍ट मैचमें बांग्‍लादेश टीम की कप्‍तानी की है. उन्‍होंने 38 वनडे और 11 टी 20 मैचों में भी टीम का नेतृत्‍व किया है. टीम की ओर से 61 टेस्‍ट मैचों में अशरफुल ने 2737 रन बनाए हैं. वहीं 177 वनडे मैचों में 3468 रन बनाए हैं.