Showing posts with label Match Fixing In Cricket. Show all posts
Showing posts with label Match Fixing In Cricket. Show all posts

Tuesday, July 1, 2014

I am vincent and a cheat said vincent ecb put life ban on him

विन्‍सेंट ने कबूला अपना जुर्म, कहा-मैंने मैच फिक्‍स किया

'मैं धोखेबाज हूं'
विंसेंट ने इमोशनली  बयान देते हुए कहा कि,'मेरा नाम लू विंसेंट है और मैं धोखेबात हूं. मैंने फिक्सिंग के लिए पैसे लेकर कई अवसरों पर पेशेवर प्‍लेयर के रूप में अपने पद का दुरूपयोग किया.' उन्‍होंने कहा,'मैं पिछले कई सालों तक इस कड़वी सच्‍चाई के साथ जीता रहा,लेकिन कुछ म‍हीने पहले मैं उस स्थिति में पहुंचा जहां मैंने फैसला किया कि मुझे आगे आकर सच्‍चाई बयां करनी चाहिए.' विंसेंट ने कहा कि यह सच्‍चाई है जिसने न्‍यूजीलैंड और दुनिया भर में हंगामा खड़ा कर दिया. मैंने अपने देश को शर्मसार किया है. मैंने अपने खेल के साथ विश्‍वासघात किया है. मैंने उन लोगों को भी शर्मसार किया जो मेरे करीबी है और इस पर मुझे गर्व नहीं है.

ईसीबी ने लगाया आजीवन प्रतिबंध
इस बयान के कुछ घंटे बाद ही विंसेंट पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया. ईसीबी ने अपने बयान में कहा,'इंग्‍लैंड एवं वेल्‍स क्रिकेट बोर्ड(ईसीबी) ने आज घोषित किया कि न्‍यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर लू विंसेंट को क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंधित किया जाता र्है. उन्‍होंने ईसीबी के भ्रष्‍टाचार निरोधक नियमों का उल्‍लंघन करने की बात स्‍वीकार की थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.