Showing posts with label Aryeman Ramsay. Show all posts
Showing posts with label Aryeman Ramsay. Show all posts

Tuesday, February 11, 2014

Now Get Ready For Khakee Number 2

बॉलीवुड में इन दिनों सीक्वल फिल्मों को बनाने का ट्रैंड चल पड़ा है. तभी एक और फिल्म 'खाकी' का सीक्वल बनाने की तैयारियां हो रही हैं.
लेट फिल्ममेकर केशु रामसे के बेटे आर्यमन रामसे जिन्होंने अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के साथ 2006 में फिल्म 'फैमिली-टाइज ऑफ ब्लड' में एक्टिंग से अपना बॉलिवुड डेब्यु किया था, अब अपने फादर के प्रोडेक्शन बनी सुपरहिट फिल्म 'खाकी' का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं.
 
राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी 'खाकी' में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऐश्वर्या राय और तुषार कपूर ने लीड रोल प्ले किए थे. आर्यमन ने बताया कि वे हरि सुगंध के बेटे राहुल सुगंध के साथ मिल कर खाकी का सीक्वल बनाना चाहते हैं और सीक्वल का डायरेक्शन एक बार फिर राजकुमार संतोषी को सौंपने पर डिस्कशन चल रहा है. इसके लिए बिग बी और तुषार से भी बातचीत की जा रही है. फिल्म की शूटिंग नेक्‍स्‍ट इयर शुरू होने के चांसेज हैं.