Showing posts with label ganga bath. Show all posts
Showing posts with label ganga bath. Show all posts

Tuesday, December 23, 2014

Ardh kumbh: Hrki stair set to change the face of the fast

अर्धकुंभ से पहले हरकी पैड़ी की सूरत बदले को लेकर कवायद तेज हो गई है। मेला के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र हरकी पैड़ी में प्रशासन मेले से पहले बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। जिसके मद्देनजर सीएम हरीश रावत मंगलवार को अर्धकुंभ मेला के प्रस्तावित कार्यो का निरीक्षण करेंगे। क्योंकि बदलाव को लेकर सीएम स्वयं आश्वस्त होना चाहते हैं।

अर्धकुंभ मेला के काम अब तक शुरू नहीं हुए हैं। उम्मीद की जा रही है जनवरी प्रथम सप्ताह में काम शुरू हो जाएंगे। प्रशासन के सामने अब मेले में सबसे बड़ी चुनौती हरकी पैड़ी क्षेत्र है। यहीं लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। हरकी पैड़ी का अब तक विस्तार नहीं हो पाया है। प्रशासन को सीमित क्षेत्र में ही मेला संपन्न कराना है। तीन दिन पहले भीड़ प्रबंधन को लेकर सीसीआर टावर में दो दिन की कार्यशाला हुई थी। जिसमें हरकी पैड़ी पर भीड़ नियंत्रण पर फोकस किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मंगेश घिल्डियाल के नेतृत्व वाली टीम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र का निरीक्षण कर कई सुझाव दिए। इसमें हरकी पैड़ी क्षेत्र में तारों को अंडर ग्राउंड करने, सुरक्षा की दृष्टि से कूड़ेदान आदि हटाने का सुझाव दिया था। इसके साथ ही भगदड़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए पैड़ी पर जाने के लिए अलग-अलग मार्ग तय करने की बात कही गई। जिसमें प्रवेश के लिए तीन मार्ग व वापसी के लिए दो मार्ग प्रस्तावित हैं। अब प्रशासन अर्धकुंभ से पहले हरकी पैड़ी पर बदलाव करना चाहता है, लेकिन मुख्यमंत्री स्वयं बदलाव से पहले सारी व्यवस्थाओं को लेकर आश्वस्त होना चाहते हैं। मंगलवार को सीएम सुबह दस बजे से ग्यारह बजे तक एक घंटे पैड़ी व आसपास के मेला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी रंजना की अध्यक्षता में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में जेएम मंगेश घिल्डियाल, जेएम मयूर दीक्षित, एडीएम प्रशासन जीवन सिंह, एसडीएम सदर बीर सिंह बुदियाल आदि मौजूद थे।लक्सर: राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए गए हरिद्वार-लक्सर -पुरकाजी मार्ग के टू-लेन के लिए अभी लोगों को इंतजार करना होगा।

Sunday, December 21, 2014

Ardh kumbh 55 million proposal to infrastructure

पुलिस आधुनिकीकरण के तहत उत्तराखंड पुलिस के लिए विशेष पैकेज के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। वर्ष 2014-15 और 2015-16 के लिए 55 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जाएगा। इस धनराशि से अर्धकुंभ हरिद्वार में पुलिस विभाग की अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मुख्य सचिव एन रविशंकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में ये निर्णय लिए गए। बैठक में कहा गया कि हरिद्वार में कुंभ, अर्धकुंभ, कांवड़ मेला, स्नान पर्व सहित अनेक आयोजन होते हैं। इस लिहाज से अब यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थाई इंतजाम किए जाएंगे। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अर्धकुंभ 2016 के लिए गाडिय़ों के पार्किंग की व्यवस्था कुंभ क्षेत्र से दूर की जाए। यात्रियों के आने-जाने के लिए मुफ्त मेला बस की व्यवस्था की जाए।

बैठक में बताया गया कि पुलिस आधुनिकीकरण के विशेष पैकेज से सर्विलांस उपकरण, बम डिस्पोजल स्क्वायड के लिए उपकरण, संचार उपकरण, जल पुलिस के लिए जीवन रक्षक उपकरण, गाडिय़ां और अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे। इसके अलावा हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य, कुंभ पुलिस कार्यालय का निर्माण, रोशनाबाद में पुलिस लाइन का निर्माण, अश्वारोही पुलिस के लिए निर्माण, पौड़ी और टिहरी जिलों में पडऩे वाले मेला क्षेत्र में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। बैठक में प्रमुख सचिव गृह एमएच खान, डीजीपी बीएस सिद्धू, सचिव गृह मीनाक्षी सुंदरम, एडीजी अनिल रतूड़ी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Saturday, December 20, 2014

Ardh Kumbh will complete the unfinished business

 कुंभ के समय वीआइपी घाट पर हैलीपैड बनाने की योजना धरातल पर नहीं उतर पाई। अब यह योजना अर्धकुंभ में भी शामिल है। शहर के बीच में हैलीपैड बनने से प्रशासन व आम नागरिकों को सुविधा होगी। हैलीपैड न होने को लेकर विवाद हो चुका है। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला होने के कारण हरिद्वार में आम लोगों के साथ ही वीआइपी मूवमेंट भी बना रहता है।

सिडकुल बनने के बाद उद्योग लगे तो बड़े-बड़े उद्योगपति भी यहां आने लगे। शहर के पास एक हैलीपैड नहीं है। व्यवस्था बनाने के लिए साल 2009 से प्रशासन ने गुरुकुल कांगड़ी विवि के दयानंद स्टेडियम के खेल मैदान को हैलीपैड के तौर पर प्रयोग करना शुरू किया। साल 2010 में कुंभ मेला होना था, लिहाजा शहर के बीच में ही हैलीपैड बनाने का प्रस्ताव बनाया।

कुंभ से पहले वीआइपी घाट के पास हैलीपैड बनना था। कुंभ स्नान का लोभ वीआइपी भी नहीं छोड़ पाते हैं। प्रशासन की मंशा थी कि वीआइपी घाट पर ही हैलीपैड होने से वीआइपी सीधे वहीं उतरकर गंगा स्नान कर सकते हैं। इसके लिए सड़क मूवमेंट की जरूरत नहीं पड़ती। कुंभ के समय सड़कों पर भीड़ के चलते वीआइपी वाहनों का आवागमन संभव नहीं हो पाता। कुंभ बीतने के बाद यह प्रस्ताव भी ठंडे बस्ते में चला गया। पिछले माह गुरुकुल हैलीपैड पर मुख्यमंत्री व दक्षिण अफ्रीका के उद्योगपतियों का हैलीकॉप्टर एक ही समय उतरने को लेकर विवाद हो गया था। सिटी मजिस्टेट कार्यालय व पुलिस आमने सामने थे। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट का तबादला कुमाऊं रेंज में कर दिया गया।

अब फिर से प्रशासन को अर्धकुंभ में हैलीपैड की जरूरत महसूस हुई है। इसके लिए वीआइपी घाट पर हैलीपैड बनाने को कहा गया। इसके साथ ही डामकोठी के पास प्रस्तावित नये राज्य अतिथि गृह में भी हैलीपैड का प्रस्ताव है। 18 वीआइपी के लिए रोड मूवमेंट की जरूरत कम पड़ेगी 18 सरकारी हैलीपैड होने से विवाद से बचा जा सकेगा 18 हरकी पैड़ी आदि क्षेत्र में किसी दुर्घटना के बाद घायलों को हवाई मार्ग से निकाला जा सकेगा 18 निजी संस्थाओं की अनुमति आदि पर निर्भरता नहीं रहेगी 18 सुरक्षा के इंतजाम करने में आसानी होगी

प्रशासन की ओर से हैलीपैड बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। वीआईपी घाट व नए बनने वाले राज्य अतिथि गृह में हैलीपैड़ प्रस्तावित है। डी सेंथिल पांडियन, डीएम हरिद्वार