Showing posts with label Today Lucknow News Live. Show all posts
Showing posts with label Today Lucknow News Live. Show all posts

Thursday, April 14, 2016

बेटिकट पकड़े गए तो देना होगा दस गुना जुर्माना

राजधानी की सड़कों पर दौड़ रही सिटी बसों में सफर करने से पहले टिकट जरूर ले। कहीं ऐसा ना हो कि चंद रुपयों बचाने के चक्कर में आप को जेब ढीली करनी पड़ जाए। इसका कारण यह है कि अब सिटी बस में बेटिकट यात्री मिलने पर उससे दस गुना जुर्माना वसूला जाएगा। सिटी बस प्रशासन के अनुसार इस प्रस्ताव को जल्द ही मंडलायुक्त के सामने भी रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

सिटी बस प्रशासन के अनुसार सिटी बसों में औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई यात्री बेटिकट मिलता है तो उससे निर्धारित टिकट की राशि का दस गुना जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए दस दिन पहले ट्रायल भी किया गया जो सफल रहा। ट्रायल में कई बेटिकट यात्री पकड़े गए जिनसे दस गुना जुर्माना वसूला हुआ। सिटी बस के अधिकारियों के अनुसार सिर्फ यात्री नहीं परिचालकों को भी इसमें बख्शा नहीं जाएगा। यदि किसी यात्री ने धनराशि का भुगतान कर दिया है और उसे टिकट नहीं दिया गया है तो जुर्माने की राशि परिचालक से वसूली जाएगी।

सिटी बस प्रबंधन के एमडी ए रहमान ने बताया कि दिल्ली महानगर में चल रही सिटी बस सेवा में यह व्यवस्था लागू है। जल्द ही इसे यहां पर भी लागू किया जाएगा। इससे जहां सिटी बस प्रबंधन को फायदा होगा। बसों में लोग बेटिकट नहीं चलेंगे और सिटी बस प्रबंधन का राजस्व बढ़ेगा। Read more http://inextlive.jagran.com/lucknow/

Thursday, March 31, 2016

दूसरे दिन भी बस नाम का मूल्यांकन

यूपी बोर्ड के साल 2016 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं आ सकी। सेंटर्स पर परीक्षकों का आंकड़ा 50 फीसदी भी नहीं पहुंच सका। यह स्थिति तब है जबकि राजधानी में 15,21,357 कॉपियां मूल्यांकन के लिए आवंटित की गई हैं। ऐसे में परीक्षकों की कमी की वजह से कॉपियों का मूल्यांकन समय से होना मुश्किल दिखाई दे रहा है। दूसरे दिन 42,822 कॉपियों का ही मूल्यांकन हो सका.

केवल 1277 परीक्षक ही पहुंचे केंद्र पर

बता दें कि राजधानी में पांच केंद्रों पर बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन हो रहा है। इसके लिए 3932 परीक्षकों की डयूटी भी लगाई गई है, लेकिन गुरुवार को 1277 परीक्षक ही ड्यूटी करने पहुंचे। अमीनाबाद इंटर कॉलेज केमूल्यांकन केंद्र पर 97 में 61 डीएचई और 348 परीक्षक पहुंच गए। यहां दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षकों का आना जारी रहा, जबकि नियमानुसार परीक्षकों को सुबह 10 बजे मूल्यांकन केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए। लापरवाही का आलम यह रहा कि कई गु्रप में डीएचई न होने की वजह से शिक्षिकाएं उनका इंतजार करके चली गई। यहां परीक्षकों ने कई कमरों में पंखे न चलने की शिकायत भी दर्ज कराई।

कहीं बिजली नहीं, कहीं पानी नहीं

राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर कई कमरों में बिजली न होने और पीने के पानी की व्यवस्था न होने से परीक्षक बेहाल हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत प्रिंसिपल से की। केंद्र के कमरा नंबर 29 में बिजली न होने से काफी अंधेरा था। यहां पर पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। कॉलेज के भाटिया ब्लॉक में ऊपरी तल पर भी बिजली न होने से परीक्षक गर्मी से बेहाल रहे।  Read more Lucknow http://inextlive.jagran.com/lucknow/