Showing posts with label Lucknow News Latest. Show all posts
Showing posts with label Lucknow News Latest. Show all posts

Thursday, July 14, 2016

बीएसपी से छिन सकता है राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

चंद महीनों के भीतर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सूबे के प्रमुख विरोधी दल बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। बसपा का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म होने का मामला निर्णायक मोड़ पर आ चुका है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस बारे में केंद्रीय चुनाव आयोग फैसला लेने वाला है। आयोग ने बसपा को विगत 28 जून तक इस मामले में जवाब दाखिल करने को कहा था। बदले हालात में यदि पार्टी का राष्ट्रीय दर्जा खत्म होने की नौबत आई तो पंजाब में उसे किसी दूसरे सिंबल से चुनाव लड़ना पड़ सकता है।

बार- बार मांगी मोहलत

पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी में खाता भी नहीं खोल पाने के बाद बसपा का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खत्म होने की नौबत आ गयी थी। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा समाप्त करने के लिए आयोग ने बीएसपी को नोटिस भी थमाया था। इसके बाद पार्टी ने पहले दिल्ली और फिर बिहार चुनाव तक के लिए मोहलत मांगी थी, लेकिन दोनों ही राज्यों में पार्टी की परफार्मेस अच्छी नहीं रही और वह इतने वोट नहीं जुटा सकी जिससे उनका राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा बच जाए। सूत्रों की मानें तो केंद्रीय चुनाव आयोग इस बारे में जल्द ही सुनवाई करने वाला है। मालूम हो कि जल्द पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा को खासकर पंजाब और उत्तराखंड में खासी उम्मीदें है। इनमें से उत्तराखंड में ही वह अपने सिंबल पर चुनाव लड़ पाएगी जबकि पंजाब में उसे आयोग द्वारा दिए गये किसी अन्य सिंबल पर चुनाव मैदान में उतरना पड़ेगा।

ये हैं नियम

चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे के लिए किसी भी पार्टी को चार प्रदेशों में कम से कम छह फीसद वोट या तीन चौथाई लोकसभा सीटों पर कम से कम दो फीसदी वोट मिलने चाहिए। इसके अलावा चार राज्यों में राज्य पार्टी के तौर पर उसकी मान्यता होनी चाहिए। बिहार चुनाव में बीएसपी को राष्ट्रीय पार्टी बने रहने के लिए आठ परसेंट वोटों की दरकार थी जबकि उसे सिर्फ 2.07 परसेंट वोट ही हासिल हुए।

1997 में टॉप पर, 2014 से पस्त

बसपा को 1997 में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया था। उस समय यूपी के अलावा उत्तराखंड, बिहार और दिल्ली में भी पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा था। 2014 से बीएसपी का पतन शुरू हुआ। वह लोकसभा चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी उसके बाद हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव में भी उसे अपेक्षित सीट नहीं मिली। दिल्ली चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के आगे सभी पार्टियां धराशायी हो गयीं। वहीं बिहार चुनाव में भी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली।

तो छिन जाएगा हाथी निशान

राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त पार्टियों को ना सिर्फ पूरे देश में चुनाव लड़ने के लिए एक ही सिंबल मिलता है बल्कि आल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर चुनाव प्रचार के लिए पर्याप्त प्रसारण अवधि मिल जाती है। सिंबल्स आर्डर 1968 के तहत अगर बीएसपी का राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा छिनता है तो पूरे देश में एक ही सिंबल पर चुनाव लड़ने का अधिकार भी नहीं रहेगा। ऐसे में बीएसपी उन राज्यों में ही हाथी सिंबल पर चुनाव लड़ पायेगी जहां उसकी मान्यता राज्य की पार्टी के रूप में होगी। 

Source: InextLive Jagran

Tuesday, June 21, 2016

आम कारोबारी की गोली मारकर हत्या

काकोरी के सरांय अलीपुर में सोमवार तड़के दबंगों ने आम कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी और तमंचा शव के करीब छोड़कर फरार हो गए। वारदात के वक्त मौजूद मृतक के बेटे ने हमलावरों के फरार होने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी बीच हत्यारोपी दो दबंग फिर से घटनास्थल पर पहुंच गए और परिजनों को धमकाने लगे। जिन्हें ग्रामीणों ने दबोच लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

बाग में ही सो रहा था युवक

सरांय अलीपुर निवासी महेश मौर्य (35) आम कारोबारी था। रविवार को वह दुबग्गा मंडी में आम बेचने गया था। वापस लौटने पर गांव के करीब स्थित बाग में महेश अपने 10 वर्षीय बेटे प्रियांशु के साथ जाकर सो गया। बताया जाता है कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे उसी गांव में रहने वाले बबलू और मेराज अपने साथी इमरान व जमाल के साथ बाग में जा पहुंचे। उन्होंने महेश के मुंह में तमंचे की नाल डालकर फायर कर दिया। जिससे गोली महेश के सिर में जा धंसी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बेटे ने दी सूचना

महेश के बगल में सो रहा प्रियांशु किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचा और परिजनों व ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। महेश की मौत की खबर घर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। पत्‍‌नी महेश्वरी अन्य परिजनों व ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पति की लाश देख महेश्वरी गश खाकर जमीन पर गिर पड़ी। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी बबलू व मेराज ने अपने खेत को चाइनीज कटीले तारों से घेर रखा है। जिससे आए दिन किसी न किसी के मवेशी फंसकर घायल हो जाते हैं। दो दिन पहले मृतक महेश के रिश्तेदार संदीप की भैंस इन्हीं कटीले तारों मे फंस गई थी। भैंस को निकालने के लिये उन लोगों ने तार खोल दिये। इसी को लेकर मेराज व बबलू से संदीप का झगड़ा हो गया था।  Read more http://inextlive.jagran.com/lucknow/

Monday, March 21, 2016

हद से बढ़ा दर्द तो बेटे को मारी गोली

कलौते बेटे की बीमारी से एक बैंकर इस कदर परेशान हुआ कि उसने रविवार सुबह पहले बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। चौक के राजा बाजार में हुई इस घटना को जिसने भी सुना दहल उठा। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 

कराया था किडनी ट्रांसप्लांट

पेशे से लाइसेंसी बैंकर (ब्याज पर कर्ज देने वाले) मनोज रस्तोगी (48) चौक के राजा बाजार में अपने पैतृक मकान में पत्नी ऋतु और इकलौते बेटे रोहित (25) के साथ रहते थे। रोहित ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से तीन साल पहले एमबीए किया था। जिसके बाद से वह अपने पिता के बिजनेस में उनका हाथ बंटाता था। मनोज के भतीजे अंकित ने बताया कि दो साल पहले रोहित की दोनों किडनी फेल हो गई थीं। लंबे इलाज के बाद भी जब कोई फायदा न हुआ तो मनोज ने कोलकाता के एक हॉस्पिटल में रोहित का किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। हालांकि, इसके बावजूद रोहित की दिक्कत कम न हुई। 

पत्नी गई थी मॉर्निग वॉक पर

एसपी पश्चिमी सर्वेश मिश्र ने बताया कि बीते छह महीने से रोहित की दिक्कत और भी बढ़ गई थी। लाखों रुपये खर्च करने के बावजूद बेटे को कोई फायदा न होता देख मनोज डिप्रेशन में रहने लगे थे। रविवार सुबह करीब 6.30 बजे ऋतु मॉर्निग वॉक पर गई। जिसके बाद मनोज ने घर का चैनल बंद कर लिया। सुबह करीब 8 बजे ऋतु घर वापस लौटीं। चैनल को हाथ डालकर खोलने के बाद वह भीतर पहुंची। लेकिन, दरवाजा भी भीतर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक दरवाजे पर दस्तक दी। पर, भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका में ऋतु ने भतीजे अंकित को बुलाया और उससे दरवाजे पर लगा शीशा तोड़ने को कहा। See more  http://inextlive.jagran.com/lucknow/

Friday, March 18, 2016

सीबीआई के बाद ईडी के निशाने पर यादव सिंह एंड कंपनी

काली कमाई के इंजीनियर यादव सिंह के खिलाफ सीबीआई ने अदालत में चार्जशीट दाखिल करके प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की राह आसान कर दी है। ईडी को लंबे समय से यादव सिंह के खिलाफ किसी ऐसे केस की दरकार थी जिसमें चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हो। अब ईडी सीबीआई की चार्जशीट के आधार पर यादव सिंह के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज करेगी जिसके बाद काली कमाई से जुटाई गयी उसकी संपत्तियों को अटैच करने की कवायद होगी। 

सीबीसीआईडी ने दी थी क्लीन चिट

सीबीआई ने जिस केबिल टेंडर घोटाले में यादव सिंह को दोषी पाते हुए चार्जशीट दाखिल की है, उसमें सीबीसीआईडी ने यादव सिंह को निर्दोष पाया था। यादव सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे पड़ने के बाद सीबीसीआईडी ने आनन- फानन में इस केस में फाइनल रिपोर्ट बनाकर अदालत में दाखिल कर दी थी। सीबीसीआईडी के इस फैसले को लेकर उस समय तमाम सवाल भी उठे थे। वहीं फाइनल रिपोर्ट लगने की वजह से ईडी इस मामले को टेकअप नहीं कर सकी थी। ईडी के सूत्रों की माने तो अब यादव सिंह पर शिकंजा कसना उनके लिए आसान हो गया है। सीबीआई ने अपनी जांच के दौरान यादव सिंह की जिन संपत्तियों, बैंक खातों और लॉकरों को चिन्हित किया है, उन्हें अब अटैच किया जा सकेगा। Read more Lucknow News http://inextlive.jagran.com/lucknow/

Friday, March 21, 2014

Passengers are in trouble

और अब वापसी के लिये छिड़ी जंग LUCKNOW: घर पर होली मनाने का प्रोग्राम अब लोगों पर भारी पड़ रहा है. फैमिली मेंबर्स के साथ होली मनाने से मिली खुशी अब टेंशन का सबब बन रही है. दरअसल, अपनी-अपनी जगहों पर वापस लौटने केलिये ट्रेन का सफर जंग लड़ने से कम नहीं. हालत यह है कि सभी ट्रेन्स न सिर्फ फुल हैं, बल्कि उनमें से ज्यादातर में तो वेटिंग का टिकट भी मिलना बंद हो गया है. स्टेशन पर उमड़ रही पैसेंजर्स की भीड़ को देखते हुए रेलवे एडमिनिस्ट्रेशन ने कई ट्रेन्स में एक्स्ट्रा कोच लगाने के इंतजाम किये, लेकिन वे नाकाफी साबित हो रहे हैं.

मुंबई और दिल्ली के लिये मारामारी

होली के बाद पैसेंजर्स की भीड़ में मुंबई व दिल्ली जाने वालों की तादाद सबसे ज्यादा है. हालत यह है कि मुंबई को जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस, लखनऊ-एलटीटी एक्सप्रेस, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल और दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और चंडीगढ़ एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग चल रही है. इनमें से ज्यादातर ट्रेन्स में वेटिंग की हालत नो रूम तक पहुंच चुकी है.

एक्स्ट्रा कोच भी नहीं हो पा रहे कारगर

पैसेंजर्स की उमड़ती भीड़ को देखते हुए रेल एडमिनिस्ट्रेशन ने कई ट्रेन्स में एक्स्ट्रा कोचेस लगाए पर, भीड़ के आगे यह इंतजाम भी नाकाफी ही साबित हो रहे हैं. मंगलवार को जहां लखनऊ-नई दिल्ली एसी एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और वरुणा एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोचेस लगाए गए. वहीं, बुधवार को भी पद्मावत एक्सप्रेस और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोचेस लगाए गए. पर, इन एक्स्ट्रा कोचेस लगने के बावजूद भी जिन पैसेंजर्स का टिकट कंफर्म नहीं हो पाया, वे जनरल कोचेस में ट्रैवेल करने को मजबूर दिखे.


करंट काउंटर पर लग रही भीड़

टिकट कंफर्म न हो पाने पर पैसेंजर्स चारबाग रेलवे स्टेशन के करंट काउंटर पर क्वायरी करने पहुंच रहे हैं. हालांकि वहां लंबी लाइन में लगने के बाद नंबर आने पर निराशा ही हाथ लग रही है.

पैसेंजर्स की परेशानी को देखते हुए हुए कई ट्रेन्स में एक्स्ट्रा कोच लगाए जा रहे हैं. आने वाले एक-दो दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे.

- अमिताभ कुमार

डिवीजनल कॉमर्शियल मैेनेजर

नॉर्दन रेलवे, लखनऊ

Source: Lucknow News