Showing posts with label Jacqueline Fernandes. Show all posts
Showing posts with label Jacqueline Fernandes. Show all posts

Wednesday, June 11, 2014

Single salmans single screen connection

Single Salman
कैटरीना कैफ से अलग होने के बाद सलमान खान का नाम लूलिया वेंटूर से एली अबराम और जैक्लिन फर्नांडिस तक कई एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ा लेकिन खुद सलमान ने ही अब इन सारी बातों को डिनॉय कर दिया है और सब लिंकअप्स को रयूमर बताते हुए कहा कि वो सिंगल हैं.

इतने सिंगल हैं कि आजकल अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च भी वो सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में कर रहे हैं. पहले 'जय हो' और अब 'किक' का ट्रेलर भी मुंबई के सिंगल स्क्रीन थियेटर गेइटी गैलेक्सी में करने की प्लानिंग कर रहे हैं. 15 जून को सलमान अपनी फिल्म 'किक' का ट्रेलर इस थियेटर में लॉन्च करने वाले हैं, इसके लिए थियेटर में किसी भी फिल्म  की स्क्रीनिंग दोपहर 12 बजे से शाम 6बजे तक नहीं होगी.