Showing posts with label sports News. Show all posts
Showing posts with label sports News. Show all posts

Monday, February 29, 2016

ब्रॉडी स्‍टिल को पटखनी देकर खली ने लिया अपना बदला, जीता महामुकाबला

करीब 15 मिनट तब चली इस फाइट में पहले तो तीनों विदेशी खिलाड़ी खली पर भारी पड़ गए। इस बीच सिर पर चोट के कारण खली के डॉक्‍टर ने रिंग में स्‍ट्रेचर मंगवा दिया और खली को बाहर ले जाया जाने लगा, लेकिन बीच में ही खली स्‍ट्रेचर से उतर गए और वापस रिंग में पहुंचे।

तीनों पहलवानों को खली ने लगा दिया ठिकाने
इसके बाद एक-एक कर तीनों पहलवानों को खली ने ठिकाने लगा दिया। खली की रोमांचक जीत से दर्शकों के भी चेहरे खिल गए। इससे पूर्व पहले मुकाबले में ब्राइन केज ने जस्टीन कवलर को पटखनी दी। वहीं पहला टीम इवेंट राहुल हंसा व सैनी सिंह और विकास बब्बर व अश्वनी के बीच हुआ। इसमें राहुल हंस और सैनी सिंह ने जीत दर्ज की।  

Read more Sports News

Thursday, February 25, 2016

Asia Cup T20: मलिंगा के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका ने यूएई को 14 रन से हराया

मलिंगा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आपको बता दें कि मलिंगा अभी पूरी तरह स्‍वस्‍थ नहीं हुए हैं। मैच के बाद उन्‍होंने कहा- मैं अभी ठीक नहीं हूं। पूरी तरह रिकवरी नहीं की है। मलिंगा ने बताया कि वह इस मैच में युवाओं को सीख देने के लिए खेलने उतरे थे। उन्‍होंने कहा- मैं इस मैच में खेलना चाहता था और टीम के अन्‍य खिलाडि़यों की मदद करते हुए बताना चाहता था कि टीम को आपसे जो भी जरूरत हो, उसे पूरा करो। मेरे पास अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल का अच्‍छा अनुभव है। संगा और महेला अनुभवी खिलाड़ी थे, हमे अपने युवाओं को समय देना होगा।

श्रीलंका पर दबाव बनाया
इसके अलावा अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने वाले नुवान कुलसेकरा ने कहा- चोट से लौटा हूं। मेरे लिए यह शानदार वापसी रही। हमे इस तरह की पिच की उम्‍मीद थी। बीपीएल में ऐसे ही पिच पर मैच खेले गए। कम स्‍कोर वाले मैच दबाव वाले होते हैं। यूएई ने शानदार गेंदबाजी की। http://goo.gl/PY27kM