Showing posts with label bareilly news paper. Show all posts
Showing posts with label bareilly news paper. Show all posts

Thursday, April 7, 2016

टीम के सामने झलका कर्मचारियों का दर्द

आरयू के नैक मूल्यांकन के लिए आई सात सदस्यीय टीम के सामने कर्मचारियों का दर्द छलका। कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं सुनाई। साथ ही यूनिवर्सिटी के सुधार के लिए टिप्स दिए। वहीं, टीम ने वेडनसडे को ग‌र्ल्स हॉस्टल, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक, परीक्षा विभाग आदि का दौरा किया, वहां कि व्यवस्थाओं को परखा।

यूनिवर्सिटी हमें अपना नहीं मानती

वेडनसडे को नैक मूल्यांकन के लिए आई टीम ने यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों के साथ बैठक की। उनसे उनकी समस्याएं पूछीं, इस पर कर्मचारियों ने कहा कि यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर्स और कर्मचारी दोनों काम करते हैं, लेकिन दोनों की सुविधाओं में जमीन- आसमान का अंतर है। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी कर्मचारियों को अपना नहीं मानती है। कर्मचारियों ने टीम को सुझाव दिया कि देश की सभी यूनिवर्सिटीज को एक सूत्र में बांध दिया जाए। इससे कर्मचारी मनचाही जगह ट्रांसफर ले सकेंगे। इसके साथ ही प्रोफेसर्स की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा। इसके बाद नैक मूल्यांकन की टीम आरयू स्थित ग‌र्ल्स हॉस्टल गई। उसने छात्राओं की सुरक्षा को परखा। साथ ही छात्राओं से सवाल- जवाब किए। वहीं टीम थर्सडे को नैक मूल्यांकन के बाद वापस लौट जाएगी। इस मौके पर केन्द्रीय विश्वविद्यालय गुजरात के वीसी प्रो। एसए बारी, कर्नाटक की एक यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो। चन्द्रकांत, उज्जैन विक्रम विवि के कुलपति प्रो। एचएन पांड़ा, प्रो। आरएस खान, आरयू वीसी प्रो। मुशाहिद हुसैन, चीफ प्रॉक्टर बीआर कुकरेती आदि मौजूद रहे।  Read more http://inextlive.jagran.com/bareilly/

Wednesday, April 6, 2016

सपा-भाजपा के बीच शुरू 'समझौता एक्सप्रेस'

 नगर निगम बोर्ड बैठक में हंगामा व मारपीट करने वाले सपा- भाजपा पार्षदों के बीच समझौते की रेल शुरू हो गई है। बैठक में एक दूसरे के खिलाफ सियासत से इतर सड़क की जंग पर आमादा पार्षदों ने अपने शर्मनाक व्यवहार से सदन की गरिमा तार तार कर दी थी। पिछले एक हफ्ते से दोनों पार्टियों के बीच लगातार बढ़ रही खाई को मेयर डॉ। आईएस तोमर ने पाटने का काम किया। ट्यूजडे को मेयर ने सपा व भाजपा दलों के पार्षदों की अपने आवास पर बैठक बुलाई। बैठक में मेयर ने दोनों दलों के पार्षदों को आपसी विवाद खत्म कर समझौता करने की पेशकश दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के पार्षदों ने माफीनामा से सुलहनामा का सफर तय करने पर अपनी सहमति दे दी.

दोषी पार्षद सदन में मांगेगे माफी

30 मार्च को सदन की गरिमा भंग करने वाले दोषी पार्षद सदन में ही सामूहिक माफी मांगकर इसकी खोई मर्यादा को वापस लाएंगे। मेयर की ओर से बुलाई गई बैठक में भाजपा से पार्षद नेता विकास शर्मा की अगुवाई में छंगामल मौर्या, कपिलकांत सक्सेना, विपुल लाला व शालिनी जौहरी समेत अन्य पार्षद पहुंचे। वहीं सपा से पार्षद नेता राजेश अग्रवाल समेत मो। सैय्यद रेहान अली, मो। नासिर, अकील, आरिफ कुरैशी, शमीम अहमद व अन्य पहुंचे। भाजपा पार्षद नेता ने दोषी पार्षदों के सदन बैठक में सामूहिक माफी मांगने के बाद ही सुलहनामा होने की शर्त रखी। जिसे मेयर ने मान लिया और फ्राइडे को दोपहर 3 बजे बोर्ड की स्थगित बैठक बुलाने का फैसला लिया.

कार्रवाई का दिखाया डर

सदन में हंगामे के बाद सपा व भाजपा पार्षदों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में मारपीट व मिसबिहेव की तहरीर दी थी। इसके बाद पिछले एक हफ्ते से दोनों ही दलों के पार्षद एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और एसपी सिटी से मांग कर कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर सदन की सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद कार्रवाई के लिए मेयर पर भी नैतिक दबाव था। इसी को देखते हुए मेयर ने बैठक में दोनों पक्षों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बनी रिपोर्ट शासन को सौंप कार्रवाई का डर दिखाया था। बैठक से एक दिन पहले ही मेयर ने फुटेज की जांच में चिह्नित किए गए सपा व भाजपा के 8 पार्षदों को सस्पेंड करने की भी बात कही थी.

Monday, March 28, 2016

आजम खां तक पहुंची डोर टू डोर की नाकामी

नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन मुहिम पर अब करप्शन की कालिख के आरोप लगे हैं। करोड़ों की इस मुहिम पर नगर निगम पार्षद ने ही भेदभाव तरीके से काम करने और सफाई के नाम पर जमकर करप्शन करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वार्ड 49 रहपुरा चौधरी के पार्षद मुख्तियार खान ने नगर विकास मंत्री आजम खां से मामले की शिकायत की है। नगर निगम ने साल 2014- 15 में डोर टू डोर मुहिम में 9 करोड़ रुपए का बजट जारी किया था। लेकिन कार्यकारिणी की बैठक में मुहिम के फेल होने पर पार्षदों ने विरोध जताया था। जिसके बाद निगम ने 2016- 17 के बजट में डोर टू डोर मुहिम पर खर्च 10 करोड़ से घटाकर 4 करोड़ रुपए कर दिया.

सफाईकर्मियाें की मौज
नगर विकास मंत्री को भेजी गई शिकायत में पार्षद ने आरोप लगाए हैं कि डोर टू डोर मुहिम उन्हीं वार्डो में संचालित हो रही, जहां सफाईकर्मियों की तादाद ज्यादा है। जिन वार्डो में सफाईकर्मियों की कमी है, वहां पर जानबूझकर मुहिम को शुरू न कराने के आरोप लगाए गए हैं। वार्ड 49 रहपुरा चौधरी में 17 सफाईकर्मियों की जरूरत है। लेकिन यहां मौजूदा समय में महज 10 कर्मचारी है। वहीं वार्ड 17 नदौसी में 29 सफाईकर्मियों की जरूरत है, लेकिन यहां महज 17 सफाईकर्मी ही ड्यूटी कर रहे। इन दोनो ही वार्डो में डोर टू डोर नहीं चल रहीं। वहीं वार्ड 41 बुखारपुरा में डोर टू डोर मुहिम चल रही, बावजूद इस वार्ड में 41 सफाईकर्मी ड्यूटी कर रहे। जिस पर पार्षद ने आपत्ति उठाई है. Read more Bareilly News