Showing posts with label Strange News Hindi. Show all posts
Showing posts with label Strange News Hindi. Show all posts

Monday, June 27, 2016

वैज्ञानिकों ने की पुष्टि, मिला 2000 साल पुराना सुपर कंप्‍यूटर

एक सदी पहले मिले थे इस कंप्‍युटर के अवशेष
कुछ गोताखोरों को यूनान के एक द्वीप पर करीब 116 साल पहले साल 1900 में एक समुद्र में डूबे जहाज पर इस कंप्‍यूटर के अवशेष मिले थे और तभी से वैज्ञानिक इसके रहस्‍य को खेजने का प्रयास कर रहे थे। इस तकनीक को ‘एंटीकायथेरा मैकेनिज्‍म’ का नाम दिया गया है।

क्‍या इस मैकेनिज्‍म का रहस्‍य
हालाकि शोध करने वालों ने अभी अपना पहला चरण पूरा किया है और आशा व्‍यक्‍त की है कि अगले चरणों में और भी रहस्‍यों का पता चलेगा। अभी लगता है कि ‘एंटीकायथेरा मैकेनिज्म’ से यह सुपर कंप्यूटर प्राचीन यूनानियों के लिए सूर्य, चंद्रमा और ग्रहों की चाल का चार्ट तैयार करने में मदद करता था। जिसके जरिये वे भविष्‍य का अनुमान लगाते थे। इसके जरिये सूर्य और चंद्र ग्रहण के बारे में भी जानकारी मिलती थी।

82 टुकड़ों में छिपे हैं रहस्‍य
वैज्ञानिको को इस सुपर कंप्‍यूटर के 832 टुकड़े मिले हैं जिन पर बेहद महीन अक्षरों में यूनानी भाषा में खगोलीय कोड लिखे हुए हैं। करीब 60 से 100 साल पहले के बताये जा रहे इस कंप्‍यूटर में कांसे के बने यंत्रों का प्रयोग किया गया है। इस पर लिखे अक्षर माइक्रोस्‍कोप से ही पढ़े जा सकते हैं। वहीं अभी वैज्ञानिक ये रहस्‍य नहीं सुलक्षा सके हें कि आखिर ये गणना करता किस तरह था।

चीन का है आधुनिक सुपर कंप्‍यूटर
जिस तरह ये प्राचीन सुपर कंप्‍यूटर ग्रीक की देन है उसी तरह वर्तमान संपर कंप्‍यूटर चीन का है जो ‘सनवे तायहूलाइट’ है और ये 93.01 PFLOPS यानी लोटिंग प्वाइंट ऑपरेशन प्रति सेकंड की गति से गणना करता है।

Sunday, June 26, 2016

हर 12 साल में एक बार हिमाचल प्रदेश के इस शिवलिंग पर गिरती है बिजली

हिमाचल के कुल्‍लू में स्थित है शिवलिंग
हिमाचल के कुल्लू में स्थित इस अनोखे मंदिर का नाम भी बिजली महादेव मंदिर है। शिवजी का यह मंदिर ब्यास और पार्वती नदी के संगम के नजदीक एक पहाड़ पर बना है। गांव के लोग कहते हैं कि बिजली गिरने से जानमाल का नुकसान होता है। देवों के देव महादेव अपने भक्तों की रक्षा के लिए बिजली के आघात को भी सहन कर लेते हैं। आसमानी बिजली गिरने की वजह से शिवलिंग चकनाचूर हो जाता है। जब पुजारी इसे मक्खन से जोड़ते हैं तो पुना अपने पूर्ण रूप में आ जाता है।

यह है पौराणिक मान्‍यता
पौराणिक कथाओं में कहा गया है प्रचीन काल में एक बार यहां एक बड़ा अजगर रहता था। वह अजगर नहीं कुलांत नाम का राक्षस था। वह राक्षस रूप बदलने की कला में माहिर था। एक बार अजगर मथाण गांव में आ गया और ब्यास नदी के पास कुंडली मार कर बैठ गया। जिससे नदी का पानी रुक गया। देखते ही देखते पूरा गांव जलमग्‍न होने लगा तब भोलेनाथ शिव ने भक्तों की मदद और जग कल्‍याण के लिए उस राक्षस का वध किया।
इंद्र गिराते हैं शिवलिंग पर बिजली

इसलिए गिरती है 12 वर्षो में बिजली
भगवान शिव ने जैसे ही अपने त्रिशूल से कुलांत का वध किया वैसे ही उसका शरीर पहाड़ बन गया। इसके बाद भगवान शिव ने इंद्र को आदेश दिया कि हर 12 वर्ष में एक बार इस जगह पर बिजली गिराएं। ऐसा माना जाता है कि बिजली गिरने का यह सिलसिला तभी से चला आ रहा है। यहां के लोग मंदिर पर बिजली गिरते देखते हैं। अपने भक्तों की अटूट आस्था को कायम रखते हुए भोलेनाथ सैकड़ो वर्षो से यूं ही अपने भक्‍तों की रक्षा कर रहे हैं।  Read more http://inextlive.jagran.com/odd-news

Tuesday, June 14, 2016

OMG! यहां तो पेड़ के नीचे होता है पोस्‍टमार्टम

नशे का अड्डा बना
दरअसल सोनहत में हसदो नदी के पास पोस्‍टमार्टम करने के लिए एक प्रॉपर मॉर्चरी बनवाई गई थी। गांववालों ने बताया कि इस मॉर्चरी की प्रशासन ने ठीक से देखभाल नहीं की जिसकी वजह से कुछ लोगों ने इसको अपने नशे का अड्डा बना लिया। यही नहीं इन असमाजिक तत्‍वों ने मॉर्चरी की छत और लाश रखने वाले चबूतरे तक को तोड़ डाला। यही वजह है कि अब डॉक्‍टर्स खुले मैदान में पेड़ के नीचे पोस्‍टमार्टम करने को मजबूर है।

बारिश में होती मुश्‍किल
सोनहत में करीब 104 गांवों से लोग लाशों के पोस्‍टमार्टम कराने आते हैं। डाक्‍टर्स ने बताया कि भयंकर गर्मी में भी लाशों का पोस्‍टमार्टम खुले में करवाना पड़ता है। उनका कहना है कि तपती गर्मा में तो किसी तरह लाशों का पोस्‍टमार्टम कर दिया जाता है लेकिन सबसे ज्‍यादा मुसीबत  Read more Interesting News and Odd News

जब शिकारी खुद हुए शिकार, ले लिया बदला

झपट पड़ा शेर, लिया मौत का बदला
ये वीडियो शिकारियों ने खुद साउथ अफ्रीका के जंगलों में शूट किया है। इस वीडियो में एक महिला शिकारी और एक पुरूष शिकारी देखे जा सकते हैं। ये दोनों शिकारी अपने द्वारा शिकार किए गए शेर के साथ फोटो खींचवा रहें होते है कि अचानक से एक शेर पीछे से दौड़ते हुए आता है और इन दोनों शिकारियों पर टूट पड़ता है। इस शेर को देखकर दोनों शिकारी चिल्‍लाते हुए भागते हैं। आगे उनके साथ क्‍या होता है ये बता पाना मुश्‍किल है क्‍योंकि वीडियो में कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हुआ है।

चर्चा में है वीडियो
सोशल मीडिया पर छाया ये वीडियो लोगो के बीच बहस का टॉपिक बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि ये वीडियो फेक है तो कुछ इसको रियल मान रहे हैं। अबतक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं लेकिन कोई भी कंफर्म नहीं बता पा रहा है कि इसकी सच्‍चाई आखिर है क्‍या। बता दें कि इस वीडियो को कई विदेशी चैनल भी शेयर कर चुके हैं।  Read more Interesting News and Odd News

चर्चा में है कंगारू और सुअर का यह जोड़ा, दोस्‍ती से आगे भी है इनका रिश्‍ता

विश्‍वास नहीं हुआ
रिसर्च ट्रिप के दौरान उत्‍तरी क्षेत्र के ऐलेरॉन में एलिस स्‍प्रिंग्‍स के पास से रयान गुजर रहे थे जब इन दोनों जानवरों को उन्‍होंने देखा। रयान ने बताया कि ऐपल्‍स नाम की फिमेल सुअर के ऊपर एक कंगारू चढ़ा हुआ था। देखने में ऐसा लग रहा था मानो वो उसको गले लगाए हुए हो। रयान ने कहा कि उनको ऐसे देखकर वो शौक्‍ड थे और विश्‍वास नहीं कर पा रहे थे कि ऐसा भी हो सकता है।

एक साल से है रिश्‍ता
रयान ने कहा कि वो और उनके साथी ये नजारा देखकर हैरान थे। उन्‍होंने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा था इसलिए इस मोमेंट को उन्‍होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं फिमेल सुअर के मालिक ग्रेग डिक ने बताया कि इन दोनों के बीच ये रिश्‍ता करीब एक साल से चल रहा है। डिक ने कहा कि उन्‍होंने उनका रिश्‍ता तोड़ने की भरपूर कोशिश की लेकिन हर बार असफल हुए। डिक ने कहा कि ये दोनों जानवर एक दूसरे से बेहद प्‍यार करते है और एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते।
 Read more Interesting News and Odd News