Showing posts with label Interesting Articles. Show all posts
Showing posts with label Interesting Articles. Show all posts

Sunday, June 26, 2016

रूह कांप जाएगी आपकी राधिका आप्‍टे और मनोज बाजपेयी की 18 मिनट की यह फिल्‍म देखकर

किसकी है यह कृति
फिल्‍म की कहानी एक साइको (सपन) यानी मनोज बाजपेयी के इर्द-गिर्द घूमती है। सपन के अंदर सबसे अजीब बात यह है कि वह अपने आसपास एक इमेजनरी दुनिया बना लेता है। जिसे वह असल जिंदगी का हिस्‍सा बनाना चाहता है। हालांकि पेशे से वह एक राइटर है ऐसे में वह अपने इमेजनरी किरदारों का अपनी रियल लाइफ से जोड़ लेता है। सपन को पता है कि उसके आसपास जितने किरदार हैं सभी उसकी क्रिएशन (कृति) है, फिर भी वह इन्‍हें सच मानकर अपनी जिंदगी जीता है। लेकिन आखिर में जो होता है उसे देखकर आप सच में हैरान रह जाएंगे।

राधिका आप्‍टे और नेहा शर्मा भी शामिल
इस शॉर्ट फिल्‍म का निर्माण शिरीष कुंदर ने किया है। इसमें राधिका आप्‍टे और नेहा शर्मा भी नजर आएंगी। फिल्‍म देखकर आपको एक अलग ही अहसास होगा। यह फिल्‍म इतनी बढ़िया है कि इसे देखकर आप बंध जाएंगे। फिलहाल 18 मिनट की यह फिल्‍म सोशल मीडिया पर खूब छा गई है। फिल्‍म 22 जून को रिलीज हुई थी और पांच दिनों में इसे यू-ट्यूब पर करीब 26 लाख लोगों ने देख लिया है।

Tuesday, June 14, 2016

OMG! यहां तो पेड़ के नीचे होता है पोस्‍टमार्टम

नशे का अड्डा बना
दरअसल सोनहत में हसदो नदी के पास पोस्‍टमार्टम करने के लिए एक प्रॉपर मॉर्चरी बनवाई गई थी। गांववालों ने बताया कि इस मॉर्चरी की प्रशासन ने ठीक से देखभाल नहीं की जिसकी वजह से कुछ लोगों ने इसको अपने नशे का अड्डा बना लिया। यही नहीं इन असमाजिक तत्‍वों ने मॉर्चरी की छत और लाश रखने वाले चबूतरे तक को तोड़ डाला। यही वजह है कि अब डॉक्‍टर्स खुले मैदान में पेड़ के नीचे पोस्‍टमार्टम करने को मजबूर है।

बारिश में होती मुश्‍किल
सोनहत में करीब 104 गांवों से लोग लाशों के पोस्‍टमार्टम कराने आते हैं। डाक्‍टर्स ने बताया कि भयंकर गर्मी में भी लाशों का पोस्‍टमार्टम खुले में करवाना पड़ता है। उनका कहना है कि तपती गर्मा में तो किसी तरह लाशों का पोस्‍टमार्टम कर दिया जाता है लेकिन सबसे ज्‍यादा मुसीबत  Read more Interesting News and Odd News

जब शिकारी खुद हुए शिकार, ले लिया बदला

झपट पड़ा शेर, लिया मौत का बदला
ये वीडियो शिकारियों ने खुद साउथ अफ्रीका के जंगलों में शूट किया है। इस वीडियो में एक महिला शिकारी और एक पुरूष शिकारी देखे जा सकते हैं। ये दोनों शिकारी अपने द्वारा शिकार किए गए शेर के साथ फोटो खींचवा रहें होते है कि अचानक से एक शेर पीछे से दौड़ते हुए आता है और इन दोनों शिकारियों पर टूट पड़ता है। इस शेर को देखकर दोनों शिकारी चिल्‍लाते हुए भागते हैं। आगे उनके साथ क्‍या होता है ये बता पाना मुश्‍किल है क्‍योंकि वीडियो में कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हुआ है।

चर्चा में है वीडियो
सोशल मीडिया पर छाया ये वीडियो लोगो के बीच बहस का टॉपिक बना हुआ है। कुछ लोगों का मानना है कि ये वीडियो फेक है तो कुछ इसको रियल मान रहे हैं। अबतक इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं लेकिन कोई भी कंफर्म नहीं बता पा रहा है कि इसकी सच्‍चाई आखिर है क्‍या। बता दें कि इस वीडियो को कई विदेशी चैनल भी शेयर कर चुके हैं।  Read more Interesting News and Odd News

चर्चा में है कंगारू और सुअर का यह जोड़ा, दोस्‍ती से आगे भी है इनका रिश्‍ता

विश्‍वास नहीं हुआ
रिसर्च ट्रिप के दौरान उत्‍तरी क्षेत्र के ऐलेरॉन में एलिस स्‍प्रिंग्‍स के पास से रयान गुजर रहे थे जब इन दोनों जानवरों को उन्‍होंने देखा। रयान ने बताया कि ऐपल्‍स नाम की फिमेल सुअर के ऊपर एक कंगारू चढ़ा हुआ था। देखने में ऐसा लग रहा था मानो वो उसको गले लगाए हुए हो। रयान ने कहा कि उनको ऐसे देखकर वो शौक्‍ड थे और विश्‍वास नहीं कर पा रहे थे कि ऐसा भी हो सकता है।

एक साल से है रिश्‍ता
रयान ने कहा कि वो और उनके साथी ये नजारा देखकर हैरान थे। उन्‍होंने ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा था इसलिए इस मोमेंट को उन्‍होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वहीं फिमेल सुअर के मालिक ग्रेग डिक ने बताया कि इन दोनों के बीच ये रिश्‍ता करीब एक साल से चल रहा है। डिक ने कहा कि उन्‍होंने उनका रिश्‍ता तोड़ने की भरपूर कोशिश की लेकिन हर बार असफल हुए। डिक ने कहा कि ये दोनों जानवर एक दूसरे से बेहद प्‍यार करते है और एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते।
 Read more Interesting News and Odd News

14 साल के बच्‍चे ने हिला दी केरल सरकार, रोज नदी तैर कर जाता है स्‍कूल

नहीं करता नाव का इंतजार
केरल के अलापुझा जिले के पेरुमबलम गांव में रहने वाला अर्जुन पास के ही एक स्‍कूल में 9वीं क्‍लॉस में पढ़ता है। अर्जुन रोज सुबह स्‍कूल जाने के लिए अपने घर से निकलता है लेकिन झील के पास पहुचंते ही वह सारे कपड़े उतारकर 3 किमी तैरकर झील के दूसरे छोर स्‍थित स्‍कूल पहुंचता है। हालांकि अर्जुन के सहपाठी तो नाव का इंतजार करते रहते हैं लेकिन अर्जुन बताता है कि, नाव कभी भी समय पर नहीं आती है जिसके चलते स्‍कूल पहुंचने में देरी हो जाती है और उसे पनिशमेंट मिलती है। ऐसे में जल्‍दी स्‍कूल पहुंच जाए इसलिए तैरकर जाना ही एकमात्र सहारा रहता है।

सरकार के खिलाफ प्रोटेस्‍ट
अर्जुन बताता है कि वह यह काम इसलिए करता है ताकि सरकार तक उसकी आवाज पहुंच जाए। पिछले 25 सालों से इस झील पर 700 मीटर का पुल बनाने की मांग की जा रही है। लेकिन आज तक यह पुल नहीं बन पाया। आपको बता दें कि पेरुमबलम गांव एक आइलैंड पर बसा हुआ है जिसके चारों तरफ पानी ही पानी है। ऐसे में यहां रहने वाले तकरीबन 10,000 ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्‍कतें होती हैं। यहां की पंचायत झील पर पुल बनावाने के लिए काफी कोशिश कर चुकी लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।

तब अर्जुन ने लिया ये फैसला
तैरकर स्‍कूल जाना अर्जुन का एक प्रोटेस्‍ट करने का तरीका है। हालांकि जिले के कलेक्‍टर आर. गिरिजा ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। उन्‍होंने अर्जुन को तैरने से मना कर दिया है क्‍योंकि वह अभी नाबालिग है और ऐसे में कुछ हादसा हो जाता है। तो लेने के देने पड़ जाएंगे। गिरिजा ने इस खतरे को भांपते हुए अर्जुन को प्रोटेस्‍ट रोकने का एक नोटिस दिया है। फिलहाल अर्जुन ने कलेक्‍टर की बात मान ली है लेकिन उसका कहना है कि पुल अभी भी नहीं बना तो वह फिर से प्रोटेस्‍ट करने लगेगा।  Read more Interesting News and Odd News