Showing posts with label Recovery. Show all posts
Showing posts with label Recovery. Show all posts

Wednesday, February 12, 2014

Heart Patient


KANPUR:हार्ट पेशेंट्स की मौत की सबसे बड़ी वजह उन्हें टाइम से ट्रीटमेंट नहीं मिलना है. 

टयूजडे को आरोग्य धाम की ओर आयोजित सेमिनार में सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. मोहम्मद अहमद ने बताया कि कार्डियो वेस्कुलर डिसीज में सबसे जरूरी होता है कि पेशेंट्स को टाइम से इलाज मिल सके. उन्होंने बताया कि अटैक के समय अगर शरीर पसीना छोड़ दे साथ ही कंजेशन बढ़ जाए तो फौरन किसी अच्छे हार्ट स्पेशलिस्ट को दिखाना चाहिए. 

उन्होंने यह भी बताया कि सेचुरेटेड फैट और कॉलेस्ट्राल लेवल हार्ट के सबसे बड़े दुश्मन हैं. सेमिनार में डॉ. बीएन आचार्या भी मौजूद रहे. उन्होंने भी हार्ट डिसीज के बारे में बताया. इस दौरान डॉ. शैलेंद्र मोहन, डॉ.आरती मोहन, डॉ. संतोष शुक्ला भी मौजूद रहे.